जगदलपुर – सांसद दीपक बैज ने कहा कि पुरे देश में छठ महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है उसी तारतम्य में बस्तर क्षेत्र में भी छठ महापर्व पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है | इस क्षेत्र के सांसद होने के नाते समूचे बस्तर वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी |
छठ महापर्व के पूर्व ही नगर के तालाबों दलपत सागर के आसपास सफाई व्यवस्था में लगा हुआ था और जिस प्रकार छठ पूजा के लिए जिस प्रकार भीड़ उमड़ पड़ी है लोग बड़े ही धूमधाम से पर्व मना रहे है |
जगदलपुर। कोरोना के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की समस्या को देखते हुए युवोदय एकेडमी के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था का लाभ लेकर नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर बच्चों ने सफलता प्राप्त की। युवोदय एकेडमी के माध्यम से कोचिंग लेकर सफलता प्राप्त करने वाले इन बच्चों से संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, कलेक्टर रजत बंसल सहित जगदलपुर के पत्रकारों से भेंट की। लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय परिसर में संचालित युवोदय एकेडमी के कार्यालय में इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने कहा कि आदिवासी अंचल के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के संकल्प को कलेक्टर रजत बंसल ने बहुत ही सुंदरता के साथ आगे बढ़ाया है। कोरोना के दौरान जनजीवन ठप्प पढ़ने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के सामने एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई, किन्तु इसका समाधान ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से निकल गया। इसका परिणाम यह हुआ कि छोटे -छोटे गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों के मन में भी अब इन प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की इच्छा होने लगी है। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगने वाली महंगी कोचिंग के स्थान पर यह निःशुल्क कोचिंग सहज ही उपलब्ध है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि बच्चों की समस्याओं को देखते हुए इनकी सहायता के लिए स्वयंसेवियों ने सहायता की। उन्होंने परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित स्थान दिलाने के इसे और अधिक व्यापकता प्रदान करने की बात भी कही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, युवोदय एकेडमी के एलेक्जेंडर चेरियन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के “पढ़ई तुंहर दुआर” के अन्तर्गत शिक्षा में नवाचार करते हुए स्कूली शिक्षा के साथ साथ कोचिंग की व्यवस्था सरकारी शिक्षकों के माध्यम से करवाकर, कोरोनाकाल में बच्चों की शिक्षा को रूकने नहीं दिया गया। इसी कड़ी में जिला प्रशासन बस्तर द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय परिसर में युवोदय अकादमी के द्वारा प्रारंभ किया गया।
सत्र 2020-21 में किये गये कार्य में 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाया गया।सभी स्कूलों के 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए नोट्स (पीडीएफ फॉर्म में) सभी शालाओं तक पहुंचाया गया। परीक्षा के पूर्व 3 मॉडल प्रश्न पत्र स्कूलों तक पीडीएफ फॉर्म में पहुंचाया गया।आगामी एनईईटी, जेईई, पीईटी, पीएटी, एनडीए, बीएससी नर्सिंग, एनटीएसई आदि परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में करवाया गया।अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।वर्तमान में सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी भी जिले के सभी ब्लॉकों में युवोदय अकादमी के द्वारा करवायी जा रही है।
पहले बैच के 52 बच्चों में से 43 बच्चों ने एनईईटी का परीक्षा दिया जिसमें 32 बच्चों ने एनईईटी क्वालीफाई किया है ।इसके अतिरिक्त 02 बच्चे फ़ार्मेसी में, 02 बच्चे पीएटी में एवं 01 बच्ची वेटनरी में सलेक्ट हुई है।सत्र 2021-22 में भी 10वीं एवं 12वीं स्तर के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवोदय अकादमी जिला प्रशासन बस्तर द्वारा करवाया जा रहा है।युवोदय अकादमी,जिला प्रशासन बस्तर यह प्रदेश का पहला नवाचार है।
जगदलपुर । शासकीय सेवा में रहते हुए कर्मचारी के निधन के पश्चात इनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन कर्मचारी के मौत के पश्चात उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने हेतु सरकारी अधिकारियों के प्रताडऩा सहते हुए किस प्रकार इन्हें विभाग के उच्च अधिकारी के द्वारा उनकी अनुकंपा नियुक्ति पाने के दायरे से खतम करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार का एक मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार कु. सोनल मिश्रा के पिता स्व. दिनेश मिश्रा जो जिला मलेरिया कार्यालय में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 18 मार्च 2013 को हो गई। इसके एवज में इनके द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु इसी वर्ष अगस्त माह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। कु. सोनल मिश्रा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रस्तुत आवेदन में अपनी नियुक्ति प्रकरण पर तत्काल सुनवाई हेतु मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से निवेदन किया किंतु शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु दिये गए दिशा-निर्देश का पालन न करते हुए उस विभाग के प्रमुख द्वारा सोनल मिश्रा को वर्षों तक अंधेरे में रखा गया इस बीच बार-बार विभागीय अधिकारियों से पत्र चर्चा करने पर उन्हें आश्वासन दिया जाता रहा कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग में आपको नियुक्ति दी जायेगी। लेकिन समय गुजरता रहा लेकिन सोलन मिश्रा को विभाग द्वारा केवल आश्वासन के अलावा किसी प्रकार की नियुक्ति नहीं दी गई। मामले की गंभीरता को देखकर सोनल मिश्रा द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ अपने स्व. पिता के विभाग के उच्चअधिकारियों से संपर्क साधकर अपने मदद की गुहार लगाई गई किंतु वहां से भी विभिन्न प्रकार के नियम कानून की बात कहकर उसे अनुकंपा नियुक्ति में पात्र नहीं होने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा यह कहा गया कि चूंकि तुम्हारी माता अन्य सरकारी विभाग में
कार्यरत है अत: तुम अनुकंपा हेतु पात्रता नहीं रखती हो। इसी प्रकार 60 हजार वार्षिक आय की पारिवारिक पात्रता रखने के कारण भी अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं हो सकती है। इन्हीं सब कायदे-कानून में उलझाकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने अब तक कु. सोनल मिश्रा को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की है बल्कि मौखिक रूप से यह भी अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि कई बार उन्हें नियुक्ति दिए जाने की बावजूद उनके द्वारा उपस्थित नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कु. सोनल मिश्रा ने जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जगदलपुर के समक्ष बार-बार अपनी अनुकंपा नियुक्ति संबंधित बातों का खंडन किया है और कहा है कि केवल मौखिक रूप से मुझे यहां-वहां नियुक्ति देने की बात कही जा रही है जबकि मुझे अबतक किसी भी नियुक्ति संबंधित आदेश के कागज अबतक नहीं मिले हैं। हालांकि इस मामले में कई वर्ष गुजर जाने के बावजूद सोनल मिश्रा अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिला कलेक्टर द्वारा जांच कमेटी का गठन भी किया गया था। लेकिन उस जांच कमेटी के सदस्य डॉ. जी सी शर्मा एवं डॉ. डी. राजन जो वर्तमान में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला बस्तर हैं उनके द्वारा भी निष्पक्ष जांच के बहाने कु. सोनल मिश्रा के अनुकंपा प्रकरण में प्रतिकूल निर्णय देकर नियुक्ति देने में कई प्रकार के अड़चन पैदा कर इस मामले को पेचिदा बना दिया है। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु नियम कानून को सरल किया गया है किंतु अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले परिवार को अब भी सरकारी अधिकारियों के उत्तपीडऩ का शिकार होना पड़ रहा है। कु. सोनल मिश्रा प्रकरण में लगभग 8 साल का समय गुजर चुका है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक इस प्रकरण का निर्णय नहीं हो पाया है।
सुकमा – कोन्टा ब्लाक के तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में स्थित थाना मरईगुड़ा के अंतर्गत ग्राम लिंगनपल्ली के सी आर पी एफ बटालियन 217 के कैम्प में रविवार देर रात सी आर पी एफ जवान ने अपने साथियों पर ऐ के-47 से फायरिंग कर दी थी । घटना में चार जवानों की मौत हो गई थी |
CRPF जवान ने जारी विडियो में जो वजह बताई है जिसमे उसके साथियों द्वारा उसकी पत्नी के बारे में जिस प्रकार से कमेंट्स किया जाता था उससे वह अत्यधिक परेशान हो गया था और इसके साथ ही उसे किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा था |
साँसद बैज के द्वारा मत्स्य पालन,कड़कनाथ मुर्गी पालन,बटेर पालन,वर्मीकम्पोस्ट खाद,शहद,मशरूम उत्पादन एवँ कृषि से संबंधित जानकारी ली गई साँसद बैज ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं का इस कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से गांव के गरीब किसान को प्रशिक्षण दिया जा रहा है आने वाला समय मे इसका लाभ हमारे किसानों भाइयों को जरूर मिलेगा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शकील रिजवी,साँसद प्रतिनिधि गीदम प्रवीण राणा,मनोज मालवीय,विमल सलाम,शोएब रिजवी,बोगा राम ताती,तहसीलदार गीदम,वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवँ कृषि विज्ञान प्रमुख डॉ नारायण साहू,कृषि विज्ञान केंद्र गीदम के सभी अधिकारी एवँ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कैंपस चलो यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की एन एस यू आइ कांग्रेस संगठन की रीढ़ है यह पहला पायदान है जब एक युवा कांग्रेस संगठन की रीति नीति से परिचित होता है अतः छात्र संगठन से जुड़े हुए आप सभी छात्र नेता कैंपस में पहुंच कर छात्र छात्राओं को कांग्रेस की गौरवशाली इतिहास और परंपरा से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें आज वर्तमान समय में जो नफरत की राजनीति चल रही है इसको हमारे युवा और छात्र ही हरा सकते हैं |
इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता वेंकट राव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित सिंह, प्रभारी महेंद्र नायक,कमल तारम,फैजल नेवी, ज्योति राव,ऋषिका डे,करण बजाज उपस्थित रहे |
बस्तर थाना क्षेत्र के कुम्हरावंड गाँव के डैम में एक युवक का शव देखे जाने के बाद खलबली मच गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया, जहां शव को मेकाज के पीएम घर में रखा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने डैम में एक शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया, जिसके बाद मौके पर जब टीम पहुँची तो घटनास्थल बस्तर थाना आने पर प्रभारी को सूचना दिया गया। वही शव का हाथ व पैर दोनो बंधे हुए थे। शव की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है। लेकिन पुलिस इस मामले में जब तक पीएम रिपोर्ट नही आ जाता तब तक किसी भी तरह से ज्यादा जानकारी नही दे पा रहे है। घटना की जानकारी लगने के बाद फारेंसिक के डॉक्टर बी सूरी बाबू अपने पूरी टीम के साथ घटनास्थल पहुँच कर जांच करने के बाद रवाना हो गए, वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
जगदलपुर, सड़क दुघर्टना में होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वालों को पांच सौ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। यह निर्णय यह निर्णय आज कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में यातायात प्रभारी हेमसागर सिदार ने जिले के चिन्हांकित दुघर्टनाजन्य क्षेत्रों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्य मार्गों से जुड़ने वाली सड़कों में रबर स्ट्रिप लगाने, अंधे मोड़ों के आसपास झाड़ियों की सफाई करने, वाहनों में स्पीड गवर्नर, रिफ्लेक्टर की जांच करने, लायसेंस एवं इंश्योरेंश की जांच करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लायसेंस बनाने के लिए शिविर आयोजित करने, सुरक्षित वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरुक करने, मदिरापान कर वाहन चलाने या वाहन चलाते समय मोबाईल के उपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्षमता से अधिक सवारी के साथ वाहन चलाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शहर के आसपास सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ी करने के कारण होने वाली समस्याओं से निजात के लिए ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने तथा बस स्टैंड परिसर में बेतरतीब खड़ी गाड़ियांे के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविदं एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
डीएमएफटी के शासी परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
जगदलपुर, 09 नवंबर 2021/डीएमएफटी से वेतन प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधीन महारानी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा को निरंतर रखने के लिए आगामी भर्तियों में नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। यह निर्णय आज कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित डीएमएफटी के शासी परिषद की बैठक में लिया गया। सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित डीएमएफटी शासी परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई।
बस्तर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अंतर्गत आगामी भर्तियों में प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। महारानी अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाए जाने के कारण सेवा प्रदान करने हेतु कर्मचारियों की भर्ती में शीघ्रता लाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता से करने के निर्देश दिए गए। डीएमएफटी से भुगतान प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की कोरोना काल के दौरान समर्पण एवं निष्ठा के साथ ही इनके अनुभव को देखते हुए आगामी भर्तियों में प्राथमिकता देते हुए सेवा निरंतर जारी रखने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की बात जनप्रतिनिधियों द्वारा कही गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी भर्तियों में तेजी लाने के साथ ही आगामी जनवरी माह तक डीएमएफटी से भुगतान निरंतर जारी रखने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।
मेडिकल कॉलेज में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही आयुष्मान योजना के तहत 24 घंटे सेवाएं प्रदान करने और स्वशासी मद से कर्मचारियों की भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बस्तर फाईटर्स में भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को पर्याप्त पोषण आहार हेतु डीएमएफटी से राशि का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही युवाओं के खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी राशि के प्रावधान का निर्णय लिया गया। बस्तर फाईटर्स हेतु प्रशिक्षण में युवाओं की रुचि को देखते हुए ओपन जिम के निर्माण का निर्णय भी लिया गया।
पुराने जर्जर स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम और छात्रावास भवनों स्थान पर नए भवनों का निर्माण करने तथा सभी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए युक्तियुक्तकरण हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव रखने तथा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पूर्व में स्वीकृत सभी कार्यों में तेजी से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर अरविदं एक्का, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर, पार्षदों एवं समाज के प्रमुख लोगों के साथ सफाई में हाथ बंटाकर किया श्रमदान
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पूर्व जगदलपुर के गंगामुण्डा तालाब में घाटों की सफाई का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की छठ पूजा महापर्व लोक आस्था एवं प्रकृति की पूजा का सबसे बड़ा पर्व है मुख्यत: पूर्वांचल में मनाया जाने वाला यह पर्व अब देश के अन्य हिस्सों में भी पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है भगवान सूर्य की आराधना के इस पर्व की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसलिए वे स्वयं ही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं और श्रमदान कर हाथ बंटा रहे हैं इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के अमले को साफ सफाई सहित प्रकाश की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम के राजस्व विभाग के सभापति राजेश राय सफाई विभाग के सभापति विक्रम सिंह डांगी पार्षद कमलेश पाठक पार्षद बी ललिता राव मिथिला समाज के संपत झा,सागर राय,अजय सिंह,डी के पराशर कोटेश्वर राव नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल सहित युवोदय के वालेंटियर,नगर सेना के जवान समाजसेवी, एवं नगर निगम के स्वचछता दूत उपस्थित रहे |