City Media - Page 1351 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1351

कलेक्टर ने की नगर निगम जगदलपुर में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा

0

कार्यपालन अभियंता दत्ता को कारण बताव नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

जगदलपुर

कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार 08 नवम्बर को कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में नगर निगम जगदलपुर के अधिकारियों की बैठक लेकर नगर निगम में चल रहे विकास कार्यो की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूरा करने की सख्त हिदायत भी दी।

बंसल ने अधोसंरचना से जुड़े स्वीकृत कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं करने तथा विकास कार्यो के धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार दत्ता के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने दत्ता को सभी आप्रारंभ कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए तथा कार्य प्रारंभ नहीं होने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को जगदलपुर शहर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले के विरूद्ध अभियान चला कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर तथा कोई भी निर्माण कार्यो के लिए नगर निगम द्वारा जारी किये गए नक्शे से अधिक की भूमि पर निर्माण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं।

बैठक में आयुक्त नगर निगम प्रेम कुमार पटेल, सहायक कलेक्टर सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे एवं एसडीएम जगदलपुर दिनेश कुमार नाग सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को जगदलपुर शहर के सभी डिवाईडरों को लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर व्यवस्थित एवं सुज्जित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को दिसम्बर माह के अंत तक इस कार्य को अनिवार्य रूप से पूरा कराने को कहा। कलेक्टर ने जगदलपुर शहर के गंगामुण्डा तालाब, दलपत सागर तथा सिटी ग्राउंड एवं हाता ग्राउण्ड में चल रहे निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की एवं इन सभी कार्यो को 26 जनवरी 2022 के पूर्व अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 स्वीकृत कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण के कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के कहा। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व वसूली के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (DMFT) शाषी परिषद की बैठक..

0

आज स्थानीय कलेक्टर ऑफिस जगदलपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (DMFT) शाषी परिषद की बैठक ली गई जिसमें मुख्य रूप से बस्तर साँसद दीपक बैज,संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,अध्यक्ष हस्तशिल्प कला बोर्ड व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट राजमन बेंजांम,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,कलेक्टर रजत बंसल एवँ समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

गडलिंग कर अतिक्रमण की तैयारी, विभाग बेखबर

0

सैकड़ों पेड़ों पर रोज चल रही कुल्हाड़ी

रेंज अफसर क्षेत्र में भ्रमण के बजाय मुख्यालय की लगा रहे दौड़

जगदलपुर – बस्तर डिविजन के करपावण्ड रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी काफी खींचातानी के बाद उक्त रेंज में कब्जा जमाने में सफल तो हुए लेकिन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने एवं कर्मचारियों के बीच तालमेल स्थापित करने में नाकाम साबित हो रहे है जिसका यह परिणाम है कि रेंज अफसर की उदासिनता के कारण करपावण्ड रेंज में वनों की कटाई को रोकने में नाकाम साबित हो रहे है। ऐसा ही एक मामला चितरंगी नाला के समीप का आया है जहां सैकड़ों कीमती पेड़ों की गडलिंग कर अतिक्रमण की तैयारी की गई है और वन विभाग बेखबर बना हुआ है। यह रेंजर के पाथरी बीट का मामला बताया जा रहा है।

ज्ञातव्य हो कि शासन जहां जंगलों को बचाने एवं प्रतिवर्ष वृक्षारोपण के नाम पर लाखों खर्च कर रही है लेकिन कुछ विभाग के अधिकारी की उदासिनता के कारण जंगलों की कटाई पर विराम नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही मामला करपावण्ड रेंज का है जहां रोजाना दर्जनों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है और जंगल के रखवालों को खबर तक नहीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

गडलिंग कर अतिक्रमण की तैयारीः करपावण्ड रेंज के पाथरी बीट में चितरंगी नाला के समीप दर्जनों पेड़ों को गडलिंग कर सूखाने का प्रयास किया गया है। यहां पर ऐसे दर्जनों फलदार पेड़ एवं बड़े साल के पेड़ों को गडलिंग किया गया। ऐसे पेड़ों को गडलिंग कर सूखा दिया जाता है बाद में इसे ग्रामीण काटकर उक्त वन भूमि में अतिक्रमण करते है। अतिक्रमण को बढ़ावा दे में वन विभाग के कर्मचारियों की भी संलिप्तता होती है। गडलिंग सिर्फ करपावण्ड रेंज ही नहीं पूरे बस्तर डिविजनन में धड़ल्ले से चल रही है और विभाग इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

रेंज अफसर की मुख्यालय दौड़ :

शासन के द्वारा सभी रेंज अफसर को उक्त परिक्षेत्र में रहने के लिए आवास एवं वाहन की व्यवस्था कराई गई है लेकिन करपावण्ड रेंज अफसर डिविजन मुख्यालय से ही परिक्षेत्र का दौड़ लगा रहे है। बताया जा रहा है कि जितना डीजल खर्च अपने रेंज के इलाको में भ्रमण कर जंगलों की रक्षा करने में खर्च होता है उतनी राशि करपावण्ड से जगदलपुर आने जाने में फिजूल खर्च किया जा रहा है। अपने पदस्थ क्षेत्र में न रहने के कारण इलाके का भी भ्रमण नहीं कर पा रहे है जिसका फायदा लकड़ी तस्कर उठा रहे है। गडलिंग के संबंध में जब रेंज अफसर से दूरभाष से जानने का प्रयास किया गया तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन सहब फोन रिसीव तक नहीं किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

मुख्यमंत्री बघेल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल

0

गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम

स्व-सहायता समूहों, बुनकरों, कुम्भकारों और कुटीर उद्योगों के उत्पादों की होगी बिक्री

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की तर्ज पर लघु वनोपज संघ करेगा मार्केटिंग की व्यवस्था

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास के लिए गांवों में तैयार उत्पादों को शहरों के मार्केट से जोड़ने की नई पहल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग के लिए शहरों में आधुनिक शोरूम की तरह सी-मार्ट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने उद्योग विभाग को तत्काल निर्देश जारी करने को कहा है।

सी-मार्ट की स्थापना से इन सभी वर्गों के उद्यमियों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा है कि इसके लिए प्रथम चरण में सभी जिला मुख्यालयों में नगर निगमों की स्थिति में 8 से 10 हजार वर्गफुट तथा नगर पालिकाओं की स्थिति में 6 से 8 हजार वर्गफुट में आधुनिक शो रूम की तरह सी मार्ट की स्थापना की जाए।

बघेल ने सी-मार्ट की स्थापना के लिए तात्कालिक रूप से कार्य आरंभ करने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने वर्तमान में उपलब्ध किसी शासकीय भवन का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन स्थानों में यदि उपयुक्त भवन उपलब्ध न हो वहां कलेक्टर, उद्योग विभाग अथवा वन विभाग को अच्छी लोकेशन में आवश्यकतानुसार भूमि आबंटित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट के लिए उपलब्ध भवनों के अपग्रेडेशन अथवा नये भवन के निर्माण हेतु विभिन्न योजनाओं की विभागीय राशि, सी.एस.आई.डी.सी. अथवा लघु वनोपज संघ की राशि उपयोग करने को कहा है। बघेल ने कहा है कि सी-मार्ट के निर्माण एवं संचालन हेतु अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होने पर उद्योग विभाग से दी जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

मुख्यमंत्री ने ’छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के उत्पादों की तरह की इन वस्तुओं की मार्केटिंग की व्यवस्था लघु वनोपज संघ द्वारा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टरों को महिला समूहों द्वारा निर्मित एवं अन्य सभी पारंपरिक उत्पादकों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रेन्डिग एवं मार्केटिंग की व्यवस्था हेतु प्रबंध संचालक, लघु वनोपज संघ से समन्वय करने को कहा है।

आयोजित की गई राज्यस्तरीय हॉफ मैराथन दौड़

0

ग्राम चन्दनबीरहि व सनौद के युवा सगंठन वीर भगत सिंह फैंस ग्रुप के तत्वाधान में राज्यस्तरीय हाँफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बालक व बालिका वर्ग से प्रदेश के लगभग 18 जिलों से 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। बालक वर्ग के विजेता को 6 हज़ार रु की राशि व बालिका वर्ग के विजेता को 5 हजार रु राशि दी गयी, साथ ही 10वे स्थान तक आने वाले प्रतिभागी को भी सम्मानित किया गया।स्थानीय व आपसी सहयोग से पहली बार आयोजित की गई राज्यस्तरीय हाँफ मैराथन में 5किलो मीटर दौड़ में बालिका वर्ग

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

से प्रथम स्थान प्रियंका साहू ग्राम भिलाई व द्वितीय स्थान रूखमणी साहू भिलाई तृतीय स्थान में भीमेश्वरी ठाकुर बालोद ने प्राप्त किया।बालक वर्ग के 12किलो मीटर दौड़ में मनीष कुमार चपोरा जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान ईश्वर कुमार सिंहा टेकारी जिला भाटापारा ने प्राप्त किया।उक्त अवसर पे ग्राम सनौद के सरपंच विमला यादव ,प्रतिनिधि सतीष महोबिया ,सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रहास साहू, जीवन लाल,रवि यादव,गिरीश साहू ,संजू भूतड़ा, आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय युवा उपस्थित रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर हुआ बड़ा हादसा , ड्यूटी के दौरान 06 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

0

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार BSP में हुए इस भयानक दुर्घटना में BSP भिलाई इस्पात संयंत्र के 6 कर्मी घायल हो गए हैं।

दुर्घटना BSP भिलाई इस्पात संयंत्र के एम आर डी यूनिट 2 में हुई। एम.आर डी यूनिट में मरम्मत का कार्य करने के दौरान हुई इस दुर्घटना में 6 कर्मी झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक BSP कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है वही गंभीर रूप से घायल 5 BSP कर्मियों का उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना उस वक्त हुई जब मरम्मत कर्मी पिघलते हुए लोहे के छीटों की जद में आ गए। BSP प्रबंधन के अनुसार इस दुर्घटना में 4 कर्मी घायल हुए है जिनमे से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

सभी घायल BSP कर्मियों को सेक्टर 9 अस्पताल में एडमिट कराया गया है। BSP प्रबंधन भी इस दुर्घटना की जांच में जुट गया है और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा लोकप्रिय जननेता अमर शहीद स्व श्री नन्दकुमार पटेल जी की जयंती मनाई गई

0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लोकप्रिय जननेता अमर शहीद स्व श्री नन्दकुमार पटेल जी की जयंती आज दिनांक 08/11/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

सर्वप्रथम नन्दकुमार पटेल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सचिव युवराज साहू व के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,इंटक जिलाअध्यक्ष भूपेन्द्र दिल्लीवार,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी, युवक कांग्रेस विधानसभा हरिश साहू अध्यक्ष ने नन्दकुमार पटेल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने किया।

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर,प्रदीप बाघ, राधे मंडावी,प्रवीण शर्मा,श्रीनिवास राव कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी,जितेंद्र मेश्राम,सचिव फ्रांसिस कोलीन, विलसन मैथ्यू, राकेश बेहरा,पप्पू पंजवानी, हरिश खस,रामू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तेलगु समाज ने मनाया नागुल चौथी का त्यौहार

0

कोन्टा:- धार्मिक नगरी कोन्टा में धूमधाम से मनाया गया नागुल चौथी का त्यौहार।

आपको बतादे हिंदू धर्म में सांप को दैवीय जीव के रूप में पूजा जाता है। प्राचीनकाल से ही नागुलचौथी के दिन सांपों की पूजा की जाती रही है। नागुल चौथी का जिक्र भविष्य पुराण में देखने को मिलता है। इस अवसर पर नागों को दूध पिलाने की परंपरा ना जानें कितने ही वर्षों से चली आ रही है।

नागुलाचौथी हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दौरान दिवाली के बाद चौथे दिन मनाया जाता है। नागुलाचौथी को नागा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से दो तेलुगु राज्यों आंध्र,तेलंगाना एवं कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

इस दिन महिलाएं नाग देवता की विशेष पूजा करती हैं। विवाहित महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए उपवास रखती हैं। भक्त नागों को दूध चढ़ाते हैं और प्रार्थना करते हैं।

सी आर पी एफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर चलाई गोलियां, 4 की मौत व 3 घायल

0

कोन्टा:-कोन्टा ब्लाक के तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में स्थित थाना मरईगुड़ा के अंतर्गत ग्राम लिंगनपल्ली के सी आर पी एफ बटालियन 217 के कैम्प में रविवार देर रात सी आर पी एफ जवान ने अपने साथियों पर ऐ के-47 से फायरिंग कर दी। घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन जवान घायल है। जिनमे दो जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चॉपर के माध्यम से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक फायरिग की सही वजह सामने नही आ सका है।

आपको बतादे लिंगनपल्ली के सी आर पी एफ कैम्प में संयुक्त रूप से 217 बटालियन एंव 50वी बटालियन रहती है। रविवार रात 3 बज कर 30 मिनट में आरोपी हितेश रंजन ने अपने ही साथियों पर ए के-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई एंव चार घायल हो गये और दो लोगो ने बेड के निचे छिपकर अपनी जान बचाई। घायल चार जवानों में से एक कि तेलंगाना के भद्राचलम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बचे तीन घायल में दो की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें चॉपर के माध्यम से रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बस्तर आईजी सुंदर राज पी, सुकमा एस पी सुनील शर्मा, सी आर पी एफ डीआईजी सुकमा रेंज योग्यान सिंह एवं सुकमा कलेक्टर विनीत नन्दनवार पहुचे लिंगनपल्ली सी आर पी एफ कैम्प। कैम्प पहुचकर पूरी घटना की जानकारी ली व पत्रकारों से भी बाते की। पत्रकरो से बात करते हुए बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने बताया आरोपी जवान अभी तीन महीने पहले ही छुट्टियां काट कर आया था व आने वाले सोलह तारीख को छुट्टी पे जाने वाला था जिसकी ट्रेन में रिजर्वेशन भी हो गई थी। सब कुछ ठीक होने के बाद भी ऐसी घटना सामने आई जो कि जांच का विषय है। हमने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर ली है आगे जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।

कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था आरोपी हितेष रंजन

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश व मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान हितेष रंजन ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था एंव आरोपी जवान विगत कई दिनों से परेशान नजर आ रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मारे गये जवान बिहार एंव पश्चिम बंगाल के है

फायरिंग के घटना में मारे गए तीन जवान बिहार के व एक जवान पश्चिम बंगाल का निवासी था। बिहार से धर्मेन्द्र कुमार, धनजी, राजमणि कुमार यादव एंव पश्चिम बंगाल से राजीव मंडल थे। साथ ही घायल जवान धनन्जय के आर सिंह, धर्मात्मा कुमार व मलय रंजन महाराणा थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एनएच 30 में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 लोग घायल

0

जगदलपुर। एनएच 30 में आज सुबह करीब 3 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार यात्री बस के चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाने के कारण पलट गई । इस घटना में बस में सवार 25 यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है, सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया है । मामले के बारे में जानकारी देते हुये कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस रात को रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली थी। सुबह करीब 3 बजे के लगभग जैसे ही बस आसना के पहले मेटावाड़ा के पास पहुँची  अचानक चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाया और पलट गई। इस घटना में बस में सवार 40 यात्रियों में करीब 25 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही 112 डायल की टीम भी मौके पर पहुँची। सभी घायलों को मेकाज ले जाया गया है, फिलहाल घायलों का उपचार मेकाज में जारी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS