छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री माननीय रविन्द्र चौबे जी ने 9.50 करोड़ की लागत से निर्मित उद्यानीकी महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के भवन एवम बालक कन्या छात्रावास का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव शर्मा,उद्यानिकी महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता ए के ठाकुर,इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता आर एस नेताम ,महाविद्यालय के वैज्ञानिक छात्र छात्राए उपस्थित रही |
जगदलपुर। बस्तर दशहरा में फुलरथ की पहली परिक्रमा शुक्रवार की शाम परंपरानुसार बाजे-गाजे के साथ शुरू की गई। दंतेश्वरी मंदिर से देवी के छत्र को पुजारी ने रथारूढ़ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग रथ परिक्रमा देखने मौजूद थे। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा के दौरान शामिल हुए। उनके साथ दशहरा कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज समेत मांझी, चालकी, पटेल और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
आज 8अक्टूबर को छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर जी का बालोद आगमन हुआ।
चंद्राकर ने जिले के बीज उत्पादक किसानों के सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों के विकास के लिये कटिबद्ध है और आय में वृद्धि के लिए गोबर तक कि खरीदी कर रही हैं।
किसानों के द्वारा बीज प्रदाय भुगतान एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर चंद्राकर जी ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में बीज निगम से सम्बंधित किसानों की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। आयोजित सभा को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर प्रगतिशील किसान संघ के प्रदेश अध्यक्षपरस नाथसाहू ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बीज उत्पादक संघ के किसानो की अच्छी उपस्थिति रही। उपरोक्त कार्यक्रम बीज प्रक्रिया केंद्र झलमला में सम्पन्न हुआ उक्त कार्यक्रम पश्चात सर्किट हाउस बालोद में बीज निगम एवं सम्बंधित विभाग के साथ समीक्षा बैठक ली गई। बैठक उपरांत जिले के कांग्रेस जनों से चंद्राकर जी के द्वारा आत्मीयता पूर्वक मुलाकात भेंट किये।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, कृष्णा दुबे,महामंत्री रत्तीराम कोशमा, क्रांतिभूषण साहू, चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव हिमकर चंद्राकर पुरषोत्तम पटेल यज्ञदत्त पटेल,रवि प्रकाश यादव,प्रमोद दुबे,गिरीश चंद्राकर, के ईश्वर रावललित जोशी, कमलेश श्रीवास्तव,पुणेश्वर साहू,चिंताराम साहू उपस्थिति थे |
बालोद शहर का जय स्तंभ चौक भारत माता की जय व जय श्री राम के गगन भेदी नारो से गूंज उठा
विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति ने भी बढ़चढ़कर कार्यक्रम में शामिल हुई
बालोद :- आज बालोद शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको का नगर में पथ संचालन हुआ जो कुर्मी दिल्लीवार सामुदायिक भवन से शुरू होकर पूरे शहर के मुख्य मार्गो का भृमण कर सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में सभा मे तब्दील हुई ।
आज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व मातृ शक्ति संगठन के सदस्यों ने बालोद जय स्तंभ चौक में ऐसे स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया भारतमाता के गगन भेदी नारे लगाए आज इस स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,उपाध्यक्ष राज सोनी,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,सह मंत्री महेंद्र सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा,उमेशसेन,जिला मातृ सयोजिक श्रीमती सत्या साहू, श्रीमती कांति साहू,भारती डौण्डी लोहारा विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,बसंत जैन , विनोद गिरी गोस्वामी,उत्तम यदु,हेमंत देशमुख,रमेश हरदेल, चैनसिंह निर्मलकर, रामेश्वर साहू, चिमन देशमुख,खोमन देवांगन,नीलाम्बर साहू,देव राणा,तोषन कलिहारी,मोहित सोरी, महेंद्र सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे।
जगदलपुर। बस्तर जिला कलेक्टर कार्यालय से संबंधित कई अधिकारियों के स्थानांतरण होने एवं उसके पश्चात नये अधिकारियों के कार्यभार नहीं लेने के कारण इन विभागों से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित होने से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों की राजस्व विभाग से जुड़ा हुआ नजूल शाखा के प्रभारी दिप्ती गौते का स्थानांतरण होने के कारण उनकी जगह अब तक किसी अन्य अधिकारी के प्रभार ग्रहण नहीं किया गया है किंतु इस विभाग में अब तक किसी प्रभारी के नहीं होने के कारण इस विभाग से संबंधित कई मामले महीनों से लंबित है। नजल विभाग से जडी अपनी समस्या को समाधान कररने जब भी किसी व्यक्ति उस शाखा में पहुंचता है तो उस विभाग के कर्मचारी द्वारा विभागीय प्रभारी अधिकारी के कार्यभार में नहीं होने के कारण उस विभाग से जुड़े किसी भी मामले का समाधान नहीं किया जा रहा है। नजूल शाखा से संबंधित पचासो मामले का समाधान कराने पहुंचने वालों का कहना है कि रोज कई लोग अपनी विभिन्न प्रकार की समस्या को लेकर इस विभाग में पहुंचते है किंतु अब तक प्रभारी अधिकारी के कार्यभार में नहीं होने के कारण आम लोगों को इस विभाग से संबंधित समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है |
जेडी के आदेशानुसार स्कूलों की मान्यता निरस्त :डीईओ
बस्तर अंचल के 38 निजी स्कूलों की मान्यता निरस्त
जगदलपुर – केन्द्र एवं राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर जुटी है तो वहीं शिक्षा विभाग के अफसर आपसी खींचातानी कर शासन की छवि को धूमिल करने में जुटे हुए है। बस्तर जिले के 30 से अधिक निजी स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी गई है जिससे हजारों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूलों की मान्यता निरस्त होने की खबर से पालकों को भी चिंता सताने लगी है। कुछ पालकों ने तो स्कूल पहुचकर सचालक से मुलाकात कर मामले की जानकारी भी ली।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग में संचालित 38 स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी गई है जो नियम विरुद्ध मान्यता लेकर संचालित की जा रही थी।
शिक्षा अधिकारी को कानून का ज्ञान नहीं: शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बस्तर संभाग में जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी चल रही है। उन्होंने कहा कि संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के अधिकार के कानून की जानकारी नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि 9 से 12 कक्षा तक के स्कूलों के संचालन की मान्यता देने का अधिकार संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को है लेकिन बस्तर संभाग के 38 ऐसे स्कूल है जिन्हे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मान्यता दी गई है जो नियम विरूद्ध है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मान्यता दी गई 38 स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। सभी शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उन सभी स्कूलों को वहां आवेदन करने का कहा जाएं जहां मान्यता दी जाती है।
उन्होंने कहा कि 8 से 9 स्कूलों की मान्यता हेतु आवेदन प्राप्त हुआ था उन स्कूलों को मान्यता दे दी गई है। उपाध्याय ने कहाकि मान्यता निरस्त होने से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा,बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता है।
अर्थदंड का प्रावधानः
उपाध्याय ने बताया कि नियम विरूद्ध स्कूलों का संचालन करने पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा 18(5) में एक लाख तक का अर्थदंड का प्रावधान है। जिले में बिना मान्यता के संचालित सकूलों के संचालकों से अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की जायेगी।
नामी स्कूलों की मान्यता निरस्तः
संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में संचालित सबसे चर्चित स्कूल निर्मल विद्याल, डीव्हीएस, बाल विहार, सेंट जेवियर सहित कई स्कूलों की मान्यता निरस्त की जा चुकी है। अब स्कूल संचालक जेडी दफ्तर में आवेदन प्रस्तुत कर मान्यता लेने में जुट गये है।
जेडी के आदेशानुसार मान्यता निरस्तः
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि तत्कालिन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों को मान्यता दी गई है। उन स्कूलों की मान्यता जेडी के आदेशानुसार निरस्त कर दी गई है
अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में राशन वितरण केंद्र चिखलाकसा,पथराटोला, चिपरा, कुसुमकसा व गुजरा में धरना प्रदर्शन किया गया और ग्रामीण हितग्राहियों को जागरूक किया गया ।ध्रुवे जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल से प्रति व्यक्ति 5 किलो मुक्त चावल छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराया इसके बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार हितग्राहियों को पूरा चावल नही दे रही है इससे यह साफ है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पूरी की पूरी भस्टाचार वाली सरकार और झूठे वादों की सरकार है। इस धरना प्रदर्शन के प्रमुख प्रवक्ता सोमेश साहू ( किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)जी थे । साहू जी ने कहा इस कोरोना काल के समय से नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार को प्रति व्यक्ति के हिसाब से गरीबी रेखा कार्ड धरियो
को 5kg चावल दिया लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इसे गरीबी रेखा कार्ड धारियों को नही देकर पूरा का पूरा चावल घोटाला कर दिया। इस दौरान भीखी मसिया( अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा),अब्दुल इब्राहिम(उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), भरत भाई पटेल विजय डड़सेना, राजू रावटे (वरिष्ठ भाजपा) , योगेंद्र सिन्हा( मंत्री भाजपा डौंडी मंडल), पार्षद गण तिहारुराम आर्या,ताराचंद पाथोड़े,कुंती देवांगन नीतू रावते, विमला जैन ,संगीता साहू ,लीला डड़सेना, बृज मनी यादव (भाजयुमो डोंडी महामंत्री),पुष्प जीत बैस ,आशीष गुप्ता भाजयुमो डोंडी(उपाध्यक्ष), सिमेश उर्वशा,नंदू पटेल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्र द्वारा दिए जा रहे प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल जो गरीब कल्याण अन्न योजना का चावल है उसका नही हो रहा वितरण
जगदलपुर–नगर पालिका निगम जगदलपुर पर स्थित विवेकानंद वार्ड अंबेडकर वार्ड बलीराम कश्यप वार्ड जवाहर नगर वार्ड शहीद गुंडाधुर वार्ड मोतीलाल नेहरू वार्ड सदर वार्ड,अनुकूलदेव वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड संजय गांधी वार्ड में धरना दिया गया।केंद्र के द्वारा दिया जाने वाला चावल का नही हो रहा वितरण, को लेकर शुक्रवार को नगर मंडल के अंतर्गत 10 राशन दुकानों में धरना दिया गया।राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत दिए जाने वाले चावल में कटौती किया जा रहा है शहर के पूरे 48 वार्डो के राशन दुकानों के समक्ष धरना दिया जा रहा है,जो क्रमबद्ध रूप से धरना दिया गया ।मोदी जी के लगातार 20 वर्ष से भारत की जनता की सेवा करते हुए अनेको जनकल्याणकारी कार्य किये !
मोदी जी के शासन काल को 20 वर्ष होने पर गरीब परिवारों ने बधाई प्रेषित किया। बस्तर प्रभारी लोकेश कावड़िया जी ने कहा छत्तीसगढ़ के 40 लाख गरीब परिवार को मिलने वाले केंद्र की गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा नही दिया जा रहा है जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के 12 हजार 981 राशन दुकानों के समक्ष भाजपा द्वारा धरना दिया जा रहा है,गरीबो के चावल में जिस तरह से कटौती की गई है इससे राज्य सरकार 15 लाख करोड़ का बचत कर गरीबो का पेट काटा है। पूर्व विधायक संतोष बाफना जी ने कहा कि यह भूपेश सरकार नहीं भूखेश सरकार है जिसने गरीबों कल्याण अन्न योजना का राशन उन तक नहीं पहुंचाया और, हमारे शासनकाल में जिस राशन दुकान से महीने के 5 तारीख तक समस्त हितग्राहियों को राशन वितरण होता था आज 8 तारीख होने के बाद भी बहुत से ऐसे राशन दुकान है जहां राशन सामग्री पहुंची तक नहीं और राशन दुकान में ताला लगा हुआ है, यह भी चिंता का विषय है| नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा अप्रैल 2020 से अब तक नहीं दिए चावल का मूल्य इन गरीबो के खाते में सीधे नगद राशि हस्तांतरित राज्य सरकार प्रदाय करे।नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा गांव गरीब किसान मजदूर को झूठ बोल कर वोट लेकर सरकार बनाई और
उन्ही गरीबो के जेबो में कांग्रेस का हाथ।कोरोना काल जैसे वैश्विक महामारी में भी कांग्रेस ने गरीबो की सेवा करना छोड़ गरीबो के पेट से निवाला छीना है जो सरकार ने महापाप किया है इस अवसर पर नगर दद्दन तिवारी, राजेंद्र बाजपेई, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रजनीश पानीग्राही, वेद प्रकाश पांडे, मोतीराम बघेल, श्रीमती दीप्ति पांडे, पुत्तू भैया, धनसिंह नायक, राममूर्ति पांडे, वेदांत दीक्षित, मनोहर दत्त तिवारी, रंजीत पांडेय, नरेंद्र पाणिग्राही,राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, विपिन मालवीय ढाकेश्वरी पांडेय, राजेंड्री महाराणा कमल पटवा, अभय दीक्षित, शशि पाठक, विनीत शुक्ला, रोशन झा, शैलेश कुमार, डी सुधा रानी, लक्ष्मण झा, आनंद झा, राजा यादव, गीता नाग, राधा बघेल संतोष बाजपेई, नागेश्वर राव,लोकेश राव,संतोष पांडेय, संतोष बाजपेई, वसीम खान, केतन महानंदी, सूरज कश्यप, पुनिता सुनानी, नरेंद्र पानीग्राही, सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेई, शिरीष मिश्रा, बंटू पांडे,मयंक नथानी,सूर्यभूसंन सिंह, सूरज मिश्रा, आलेख तिवारी, रमन चौहान, शंकर राव,महेश राव, लोकेश राव सहित वार्डवासी उपस्थित थे
जगदलपुर। नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए 8 सितंबर को देश भर में सक्षम बिटिया अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत देश भर की 7 लाख लड़कियों को स्कूली गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में चल रहा है, जिसके तहत बस्तर जिले में यह अभियान युवाओं और शिक्षकों के सहयोग से चलाया जा रहा है।कोशा केंद्र, जगदलपुर में अभियान के तहत कोशा केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें 8 शिक्षकों सहित कोष केंद्र के 168 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने तनाव, झुंझलाहट आदि का मुकाबला करना सीखा है। उन्हें समूह कार्य के महत्व के बारे में भी बताया गया। कोशा केंद्र की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माली पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुरूआत किया गया, कार्यक्रम में बच्चो ने रंगोली, नित्य, नाटक, और गीत का शानदार मंचन किया, इस कार्यक्रम में नीति पिरामल की जिला समन्वयक ऋचा साहू जी, एवम गांधी फ़ेलो आत्रेयी और जया उपस्थित रही ।
जगदलपुर – वन्य प्राणियों की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी। वृक्षों व जीव जंतुओं के नाम पर सामान्यज्ञान का हुआ प्रतियोगिता | बस्तर जिले के माचकोट तिरिया वन परिक्षेत्र के गणेश बाहर नाला में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर माचकोट तिरिया जंगल में स्कूली छात्र छात्राओं को ट्रेकिंग कार्यक्रम कराया गया । जो सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के साथ साथ जीव-जंतुओं की रक्षा करने के उद्देश्य भी बताया गया ।वहीं ट्रेकिंग के दौरान, लोगों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित किया गया । साथ ही ट्रेकिंग के दौरान, लोगों को वन्यजीवों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई जागरूकता-निर्माण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
एस डी ओ सुषमा नेताम ने बताया कि प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में वन्यजीव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका कोई भी नुकसान पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इस प्रकार, वनस्पतियों और जीवों को संरक्षित करना महत्वपूर्ण हो जाता है। भारत एक जैविक हॉटस्पॉट है। यह कई जानवरों की प्रजातियों का समर्थन करता है।ट्रेकिंग कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट रौतीय , वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग सर्वजीत सिंह , वनपरिक्षेत्र अधिकारी दरभा हेमंत ठाकुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी करपावंड नागर , कमल तिवारी रेंजर बस्तर व भारी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं व वन कर्मचारी उपस्थित थे।