City Media - Page 1380 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1380

प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा एनएमडीसी के सीएमडी से बस्तर संभाग के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और आर्थिक सहयोग के विषय में विस्तृत चर्चा की

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं बस्तर समेत 5 जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव और नारायणपुर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने एनएमडीसी के सीएमडी सुमीत देव से बस्तर संभाग के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और आर्थिक सहयोग के विषय में विस्तृत चर्चा की। 4 अक्टूबर को हैदराबाद के एनएमडीसी मुख्यालय में उद्योग मंत्री का सीएमडी सुमीत देव, एनएमडीसी के सलाहकार बस्तर के पूर्व कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव समेत एनएमडीसी के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। लखमा ने कहा कि बस्तर के बैलाडिला के बचेली और किरन्दुल में लौह अयस्क का उत्पादन एनएमडीसी कर रहा है। जिससे प्रतिवर्ष करोड़ों की आमदनी होती है। इसलिए एनएमडीसी को बस्तर विकास के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए करना चाहिए। विशेष कर छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई और रोजगार के लिए विशेष पहल होनी चाहिए। सीएमडी ने हर साल सीएसआर और डीएमएफ मद से बस्तर के विभिन्न जिलों को दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी। साथ ही कहा कि एनएमडीसी छग सरकार के साथ मिलकर बस्तर संभाग के विकास के लिए संकल्पित है। स्थापना काल से ही बस्तर संभाग में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति, पोषण, क्षमता निर्माण और आधारभूत संरचनाओं सहित स्थानीय निवासियों के संर्वागिण विकास के लिए निगम हर संभव प्रयास करता है। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर और एजूकेशन सिटी में भी एनएमडीसी का योगदान काफी है। उद्योग मंत्री ने उम्मीद जताई की वर्तमान में दिए जा रहे आर्थिक मदद में बढ़ोत्तरी की जाए ताकि आदिवासी और अन्य वर्ग के कमजोर लोगों को ऊंचा उठाने में राज्य शासन की पहल को गति मिल सके।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का आज जगदलपुर आगमन

0

जगदलपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को रायपुर से जगदलपुर दंतेश्वरी एयरपोर्ट 3.30 बजे पहुंचेंगे। शाम 5 से 6 बजे तक विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव स्थल का मुआयना करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। शनिवार की सुबह 9 बजे सर्किट हाऊस से रवाना होकर तोंगपाल, दरभा, झीरमघाटी होकर प्रातः 10 बजे तोंगपाल में सामाजिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे वे तोंगपाल से सुकमा के लिए प्रस्थान करेंगे। 1 बजे सुकमा पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय सुकमा में बैठक लेंगे। शाम 5 बजे वे रेस्ट हाऊस सुकमा से नागारास के लिए प्रस्थान करेंगे, नागारास में वे रात्रि विश्राम करेंगे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0

गुंडरदेही – कवर्धा में हुए घटना के विरोध में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। जिसमें विशेष रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी जी,वीरेंद्र साहू जी पूर्व विधायक,राजेंद्र राय जी पूर्व विधायक, पुष्पेंद्र चंद्राकर जी जिला पंचायत सदस्य मालती जोशी जी जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा केशव साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,नरेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष ,थान सिंह मंडावी मंडल महामंत्री, दिलीप कुल्हाड़े जिला भाजयुमो सौरभ चोपड़ा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, महामंत्री मंडल भाजयुमो नेमचंद साहू , देवा सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नाबालिक लडकी का अपहरण करने वाला आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार।

0

आरोपी के कब्जे से नाबालिक लडकी को बरामद कर सौपा गया परिजन को।

धारा 363,366,376 भादवि व पाक्सो एक्ट के तहत् भेजा गया जेल।

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है, कि घटना दिनांक 13.08.2021 को प्रार्थी नारद राम साहू थाना गुण्‍डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.08.2021 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की को उसके माता- पिता की वैध संरक्षण की संरक्षता से बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल साइबर सेल भेजा गया था। साइबर सेल से प्राप्त कॉल डिटेल के आधार पर लोकेशन पुणे महाराष्ट्र का होना पाये जाने से टीम गठित कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। पुणे (महाराष्ट्र) पहुचकर अपहृता को आरोपी सुमंत बघेल के कब्जे से पुणे (महाराष्ट्र) से बरामद किया गया। आरोपी सुमंत बघेल पिता स्वा संतराम बघेल उम्र 20 वर्ष साकिन सिर्राभाठा थाना गुण्डदरदेही से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अपहृता को बरामद व आरोपी को पकड़ने में थाना गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरी0 भानुप्रताप साव, सउनि पी.आर.साहू, आर0 आकाश सोनी, म0आर0 सरस्वती चौरे व साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीः – सुमंत बघेल पिता स्व. संतराम बघेल उम्र 20 वर्ष साकिन सिर्राभाठा थाना गुण्डारदेही जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नशीली दवाई बिक्री करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

0

साइबर सेल बालोद द्वारा नषे के आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही ।

प्रकरण में बालोद से 02 एवं जिला दुर्ग से 03 कुल 05 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से करीबन 1078 ग्राम नशीली दवाई एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल बरामद।

नशे के कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना बालोद के जवाहर पारा क्षेत्र मे नशीली दवाई बेचने की षिकायत पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

थाना बालोद क्षेत्र में नशीली दवाई बेचने वाले और सेवन करने वाले के संबध मे जानकारी एकत्र किया गया। दिनांक 06.10.2021 को टीम द्वारा मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पड़कीभाट दुर्ग बालोद मार्ग से कुछ संदेही नषीली दवाई को बिक्री करने के लिए आये हुए है कि सूचना पर साइबर सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ ग्राम पड़कीभाट रवाना हुये ।

घटना स्थल पहुंचकर मुखबिर सूचना मुताबिक ग्राम पड़कीभाट में बालोद दुर्ग रोड पर गार्डर पुल के नजदिक रोड पर अज्ञात बाईक सवार व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में मिलकर उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी 1.एजाज अहमद के कब्जे से काले रंग के बैग में रखे दवाईयां अल्प्राजोलम 1089 नग कुल वजनी 560 ग्राम किमती लगभग 1088 रूपये ,2. षोभित तिवारी के कब्जे से पहने कपड़े के बनियान से स्पासट्रान केन प्लस 520 नग किमती 1100 रूपये ,3.समीर खान से जमा तलाषी में संतरे रंग के पालीथीन में रखे टेबलेट निटजा केयर कुल 320 टेबलेट किमती 1440 रूपये जुमला वजनी 1078 ग्राम जुमला रकम 3628 रूपये , 4.सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर नीले रंग का जिसके नम्बर प्लेट में सी.जी 07, एल.एक्स -3306 लिखा हुआ है। किमती 50000 रूपये ,5.मोसीन खान के कब्जे से हीरो कम्पनी का ग्जतमउम जिसके नम्बर प्लेट में सी.जी 24 -0335 लिखा हुआ है। किमती 40000 रूपये जिसको जप्त किया गया। इसके बाद औषधि निरीक्षक श्रीमति जागेष्वरी साहू के द्वारा लेबल में अंकित दवाई के नाम के आधार पर देखकर ,पढ़कर पहचान कर दवाई की पहचान एनआरएक्स के रूप मंे कि गई। जो एनडीपीएस एक्ट अधिनियम 1985 की सूची अनुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी पदार्थ का होना पाया गया। पंचनामा के आधार पर अपराध धारा सदर 22 (ग) एनडीपीएस व 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0/21 ,धारा -22(ग) एनडीपीएस, 34 भादवि कायम कर प्रकरण के 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

  1. एजाज अहमद उर्फ अज्जु तिगाला पिता अनवर हुसैन उम्र 31 वर्ष पता- एमआईजी 536 एसटीएफ बघेरा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)
  2. शोभित तिवारी पिता सत्यषंकर तिवारी उम्र 40 वर्ष पता म.न.236 ,सड़क न 41 इस्पात नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  3. सुमीत भोई पिता अजय भोई उम्र 29 वर्ष पता-दुर्ग बांसपारा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)
  4. समीर खान उर्फ सोनू पिता आजाद खान उम्र 23 वर्ष पता-जवाहरपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
  5. मोसीन खान उर्फ मटरू पिता मोहम्मद रफीक खान उम्र 25 वर्ष पता-जवाहरपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
    जप्त मशरुका –
  • अल्प्राजोलम 1089 नग कुल वजनी 560 ग्राम किमती लगभग 1088 रूपये ।
  • स्पासट्रान केन प्लस 520 नग किमती 1100 रूपये।
  • टेबलेट निटजा केयर कुल 320 टेबलेट किमती 1440 रूपये जुमला वजनी 1078 ग्राम जुमला रकम 3628 रूपये।
  • नशीली दवाई बिक्री मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल जुमला कुल 90000 रूपये।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कवर्धा धार्मिक दंगों में जल रहा है, संवेदनहीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में सेक रहे राजनीतिक रोटी – केदार कश्यप

0

कवर्धा मामले को लेकर भाजयुमो भानपुरी ने फूंका भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का पुतला

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा के खड़पड़ी, कांवड़गांव एवम मूंडागाव राशन दुकानों में प्रदेश सरकार द्वारा 15 सौ करोड़ का चावल घोटाला को लेकर दिया धरना

भानपुरी – भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कवर्धा में धार्मिक दंगा फैलाने वालों को सरकार द्वारा संरक्षण देने और बेगुनाह हिंदुओं पर एक तरफा पुलिस कार्यवाही करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने बस्तर ब्लाक के ग्राम मुंडागांव के मुख्य चौराहा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंक कर आक्रोश पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध में उपस्थित छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि सरकार के इशारे पर बेगुनाह हिंदुओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसका पूरा छत्तीसगढ़ विरोध कर रहा है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी धार्मिक दंगों में जलता हुआ छत्तीसगढ़ को छोड़कर यूपी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के उपस्थित ग्रामीणों ने भूपेश बघेल को जमकर नारेबाजी कर कोसा। विरोध में मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला राम पटेल, भूषण गुप्ता, प्यारी लाल कश्यप, भक्तु राम, लखमू कश्यप, संपत कश्यप, सुनील कश्यप, लुढ़का राम, टिंगली राम, सुदरू कश्यप,संतो पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसू राम, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, हरबंधू बघेल, मुकेश दीवान, लच्छिन बघेल, शेख सिराजुद्दीन, अभिषेक राव, हीरा कश्यप, रमेश दीवान, सिंधु, लेबो भाजपा, भाजयुमो पदाधिकरी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

गिरोला मंदिर में ‘हिंगलाज महिमा’ का विमोचन

0

हिंगलाज महिमा पुस्तक का विमोचन करते हिंगलाजिन मंदिर गिरोला के प्रधान पुजारी लखेश्वर बघेल।

जगदलपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार की सुबह गिरोला स्थित हिंगलाज मंदिर में माता हिंगलाजिन से संबंधित किताब हिंगलाज महिमा का विमोचन मंदिर के प्रधान पुजारी व बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह किताब युवा पीढ़ी को मां हिंगलाजिन की महिमा के साथ क्षेत्र के स्थानीय देवी- देवताओं के पर्व और वार्षिक जात्रा तथा समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराने में कारगर साबित होगी। पुस्तक विमोचन के समय मां हिंगलाजिन मंदिर समिति गिरोला के पदाधिकारी, सेवादार तथा जैतगिरी क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

देश के इंकावन शक्तिपीठों में प्रथम मां हिंगलाज शक्तिपीठ पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान में हिंगोल नदी किनारे है। बस्तर में माता हिंगलाज का प्रादुर्भाव लगभग 600 वर्ष पूर्व माना जाता है। ज्ञात जानकारी के अनुसार बस्तर में 120 से अधिक माता हिंगलाजिन मंदिर है। इनमें बेड़ागांव और गिरोला मंदिर को प्रमुख माना जाता है। माता हिंगलाजिन तथा उनसे जुड़ी कथाएं, क्षेत्र के देवी – देवताओं और गिरोला क्षेत्र की विशेषताओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कश्यप द्वारा हिंगलाज महिमा पुस्तक का लेखन किया गया है।इस पुस्तक का विमोचन शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर गुरुवार सुबह मां हिंगलाज माता मंदिर गिरोला में किया गया।

नव दुर्गा उत्सव समिति पंडरदल्ली में शैलपुत्री माता प्रथमा की ज्योत प्रज्जवलित एवं मुर्ति स्थापना की गई

0

जय माता दी आज दिनांक 07-10-2021 सुबह 9-28 बजे ज्योत प्रज्जवलित एवं मुर्ति स्थापना (शैलपुत्री माता प्रथमा) किया गया। ज्योत प्रज्जवलित जी सी वर्मा महाप्रबंधक सेवा एवं रखरखाव के द्वारा किया गया, इस अवसर पर आर सी बेहरा महाप्रबंधक झरनदल्ली , जी एस पन्नीवेल डी जी एम इलेक्ट्रिकल राजहरा, प्रवीण मराठे सिनियर मैनेजर, जियोलॉजी, एस पी सिंग सिनीयर मैनेजर ईलेक्ट्रीकल राजहरा, मुकुल वर्मा, किशोर कुमार मायती, एस के गुप्ता, अश्वनी सिंग, रामेश्वर साहु, बादल तिवारी, विमल यादव, नकुल यादव, राजू चौहान विक्टर जांन आदि भक्तजन ने उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

यूपी सरकार के विरोध में नगर में कल शाम को मशाल रैली निकाली गई, मृतक किसानों को सभी कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों, यूथ कांग्रेस की टीम द्वारा दी गई श्रद्धांजलि…….लोकेश्वरी साहू

0

डौंडीलोहारा – लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में डौंडीलोहारा नगर में यूपी के लखीमपुर मे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर मंत्री पुत्र द्वारा अपनी कार चलाएं जाने से किसानों की मौत हो जाने के विरोध में और किसान भाइयों के समर्थन में मशाल रैली निकाली गई जिसमें यूथ कांग्रेस की टीम और बड़ी संख्या में महिलाओं ने मसाल रैली में अपनी अपनी सहभागिता देते हुए मसाल रैली में यूपी सरकार के खिलाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या डॉक्यूमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष विकास लोढा जी शर्मा जी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल जी सांखला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ममता शर्मा जी नगर पंचायत के सभापति शोभा राजपूत जी हमारे पार्षद साथी अशोक चनाप, शोहदरा देवांगन झुमुक कोसमा सभापति नारायण सिंह सिन्हा पार्षद अनीता साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राकेश सांखला उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा संजय गुप्ता एल्डरमैन युवा नेता तिलोक सोनी वीरेंद्र पाल राजेन्द्र निषाद डोमेन्द संजय निषाद साहसी कान्हा सिंह टाक मंजू यादव छबीला पटेल और नगर के सभी वार्ड के महिलाओं ने मसाल रैली व कैंडल मार्च में किसानों के समर्थन में और यूपी सरकार के विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई | यह मशाल रैली कांग्रेस भवन से निकलकर विवेकानंद चौक काली मंदिर चौक टिकरापारा चौक और मस्जिद चौक तक निकाली गई और अपना विरोध दर्ज कराएं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल जी सांखला ने उत्तर प्रदेश

सरकार के मंत्री पुत्र और मंत्री ऊपर कार्रवाई करने और यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने समस्त नगर वासियों को अवगत कराते हुए बताया की केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिए तीन काला कानून सदन में पास किया है जो कि किसानों के हित में नहीं है उस काला कानून को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के वाघा बॉर्डर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर और तमाम देश के अलग-अलग राज्यों के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पुत्र द्वारा गाड़ी चला दी गई जिससे आज जो कि किसानों के हित में नहीं है ऐसे गुंडाराज लाने वाले यूपी सरकार को बर्खास्त करने और किसानों के हित में निर्णय लेते हुए तीन काला कानून को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की गई और आम जनमानस को बताया कि 3 काला कानून किसान विरोधी कानून है इसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को वापस लेनी चाहिए किसानों के समर्थन में और उत्तर प्रदेश के किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश के मंत्री पुत्र द्वारा अपनी कार चलाने से किसानों की मृत्यु हुई है उसके विरोध में और कल देश के एक तानाशाह राज्य गुंडाराज चलाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री पुत्र ने आज किसानों को अपनी कार से रौदं कर कर मार डाला जब पीड़ित परिवार से मिलने उनकी बेटी एवं देश की बेटी कांग्रेस लीडर माननीया प्रियंका गांधी पहुंची तो उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया इसके विरोध में कैंडल मार्च और मशाल रैली मैं हमारे सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

थर्ड जेंडर समुदाय माई दंतेश्वरी को चुनरी चढ़ा लोक कल्याण की दुआ मांगी माई जी से

0

थर्ड जेंडर सबसे पहले माई जी को चुनरी चढ़ाते है।कल देर रात्रि इनके समुदायों के सदस्यों ने बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ नृत्य गान करते हुए माई दंतेश्वरी को अपने समुदाय की ओर से चुनरी चढ़ाई साथ ही साथ लोक कल्याण की दुआ माई जी से मांगी।आज से बस्तर दशहरा उत्सव का प्रारम्भ भी हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS