City Media - Page 1398 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1398

विश्व प्रसिध्द बस्तर दशहरा की दूसरी महत्वपूर्ण रस्म डेहरी गड़ाई रस्म की अदायगी सीरासार भवन में की गई

0

जगदलपुर/बस्तर – विश्व प्रसिध्द बस्तर दशहरा की दूसरी महत्वपूर्ण रस्म डेहरी गड़ाई रस्म कि अदायगी आज सीरासार भवन में की गई. करीब 700 वर्षों से चली आ रही इस परम्परानुसार बिरिंगपाल से लाई गई सरई पेड़ की टहनियों को एक विशेष स्थान पर स्थापित किया गया. विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर इस रस्म कि अदायगी के साथ ही रथ निर्माण के लिए माई दंतेश्वरी से आज्ञा ली गई. इस मौके पर जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग भी बडी संख्या मे मौजुद रहे इस रस्म के साथ ही विश्व प्रसिध्द दशहरा रथ के निर्माण कि प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए लकड़ियों का लाना शुरू हो जाता है। वही बस्तर सांसद ने ये अपील की है कि पिछले 2 साल से कोविड की वजह से भीड़ को नियंत्रण कर के दशहरा संपन्न करवाया जा रहा है, उनका कहना है कि इस वर्ष भी खतरा टला नही है तीसरी लहर की आने की संभावना बनी हुई है, इस लिए इस वर्ष भी भीड़ को नियंत्रण करते हुए सभी रश्मो को निभाते हुए दशहरा सम्पन्न करवाया जाएगा।

जगदलपुर के सिरासार भवन मे आज दशहरा पर्व की दूसरी बड़ी रस्म डेरी गड़ाई की अदायगी कि गई. रियासत काल से चली आ रही इस रस्म में परम्परानुसार डेरी गड़ाई के लिए बिरिंगपाल गाँव से सरई पेड़ कि टहनियां लाई जाती हैं. इन टहनियों को पूजा कर पवित्र करने के पश्चात लकड़ियों को गाड़ने के लिए बनाये गए गड्ढों में अंडा व् जीवित मछलियाँ डाली जाती हैं. जिसके बाद टहनियों को गा़ड़ कर इस रस्म को पूरा किया जाता है इसके साथ ही माई दंतेश्वरी से विश्व प्रस्सिद्ध दशहरा रथ के निर्माण प्रक्रिया को आरम्भ करने कि इजाजत ली जाती है. मान्यताओ के अनुसार इस रस्म के बाद से ही बस्तर दशहरे के लिए रथ निर्माण का कार्य शुरू किया जाता है. करीब 700 वर्ष पुरानी इस परंपरा का निर्वाह आज भी पूर्ण विधि विधान के साथ किया जा रहा है।

रियासत काल से चली आ रही बस्तर दशहरा कि इन परम्पराओं का निर्वाह आज भी बखूभी किया जा रहा है. डेरी गड़ाई कि इस रस्म कि अदायगी के बाद परम्परानुसार माचकोट जंगलों से लाई गई लकड़ियों से रथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ होगा। माई दंतेश्वरी के मुख्य पुजारी के अनुसार दशहरा पर्व 75 दिनों तक चलने वाला एक मात्र पर्व है और इसकी सभी रस्मे महत्वपूर्ण हैं। और अब डेरी गड़ाई के बाद काछनगादी की रस्म निभाई जाएगी जिसमे मिरगान जाती की नाबालिक बच्ची पर काछन देवी सवार होती हैं। बस्तर के राजा देवी से दशहरा पर्व मनाने की अनुमति लेते हैं जिससे बस्तर का यह पर्व निर्बाध्य रूप से मनाया जा सके।

महारानी अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था का हाल बेहाल, नियत समय में ओपीडी में चिकित्सक रहते नहीं, मरीज हो रहे हलाकांन

0

जगदलपुर। बस्तर संभाग में आम लोगों के भावनाओं के अनुरूप मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्थापना के बावजूद संभाग के सबसे बड़े महारानी अस्पताल की कायाकल्प करने में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आम व्यक्ति एवं आदिवासी लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा हेतु महारानी अस्पताल का वृहद कायाकल्प किया गया। इस जिला अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी तमाम रक्षा उपकरण का समावेश किया गया है। कई प्रकार के बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी यहां नियुक्ति की गई है। आपात काल की 24 घंटे बेहतर सुविधा उपलब्धता के साथ ही प्रतिदिन इस अस्पताल से सैकड़ों व्यक्ति अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से लाभान्वित होते हैं लेकिन शासन द्वारा कराये गए तमाम सुविधा के बावजूद इस अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था इतनी बद से बदतर हो चली है कि नियमित रूप से डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था भी केवल सुनिश्चित ही की गई है किंतु उसका परिपालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में सुबह आठ से लेकर दोपहर 1.00 बजे तक डॉक्टर एवं विशेषज्ञ की बैठने की व्यवस्था तय की गई थी किंतु कुछ ही डॉक्टर समय का पालन कर ओपीडी में अपना समय देते हैं। वहीं विशेषज्ञ डॉक्टर कई-कई घंटे लेट पहुंच कर केवल खानापूर्ति करने हेतु ओपीडी पहुंचते थे। चूंकि बस्तर संभाग का यह प्रमुख अस्पताल है जो शहर के बीचोबीच स्थित है। बस्तर जिले के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी अपनी विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से पीडि़त होकर यहां इलाज कराने पहुंचते हैं किंतु ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति अथवा लेटलतिफी के कारण वे अपना इलाज करा पाने में असमर्थ हो जाते हैं। सरकार बदलने के साथ ही वर्तमान कांग्रेस की सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा महारानी अस्पताल में कई परिवर्तन कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा सुचारू रूप से सुलभ कराने हेतु प्रयास किए गए हैं। 100 बिस्तर के अस्पताल को 200 बिस्तर अस्पताल में परितवर्तित करने की घोषणा भी की गई है। इसके लिए सही प्रकार के साजो-सामान की उपलब्धता भी करा दी गई है किंतु लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण चिकित्सक मरीजों के लिए निर्धारित समय को निकाल नहीं पा रहे हैं। अक्सर यह देखा जा रहा है कि प्रशिच्छु़ चिकित्सक के सहारे इस अस्तपाल के ओपीडी व्यवस्था के साथ साथ ही आपातकालिन व्यवस्था को भी संभाला जा रहा है। स्त्री एवं पुरूष वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा सही चिकित्सा न देकर उन्हें किसी न किसी बहाने मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महारानी अस्पताल से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक अपने-अपने निजी प्रेक्टिस में इतने मशगूल रहते हैं कि उन्हें अस्तपाल के ओपीडी समय में पहुंचने का समय नहंी रहता है। जानकारी तो यह भी प्राप्त हुई है कि अस्पताल के सिविल सर्जन भी अपनी जिम्मेदारी निभा पाने में असमर्थ से दिख रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार ही वर्षों से जमे चिकित्सक वर्तमान अस्पताल के सिविल सर्जन की सुनते ही नहीं हैं। इसका खामियाजा अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को भुगतना पड़ता है। जिला अस्पताल से संबंधित कई विभाग जैसे एमएलटी विभाग, फार्मेसी के साथ ही जुड़े हुए टेक्रिशियन एवं कर्मचारी किसी की भी नहीं सुनते हैं।
बस्तरवासियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या का निराकरण करने हेतु प्रतिवर्ष कई करोड़ रूपए इस अस्पताल को दिए जा रहे हैं किंतु लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण अस्पताल से संबंधित सिविल सर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनसे संबंधित विभाग के अन्य टेक्न्ििशयन एवं कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग को धोखे में रखकर शासन द्वारा दिए जा रही राशि का दुरूपयोग कर रहे हैं। वहीं आम बस्तरवासी शासन द्वारा किए स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा के प्रयासों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

रामायण मण्डली को टंकी सहित गैस चूल्हा वितरित

0

जगदलपुर जिला बस्तर के बकावंड ब्लाक अंतर्गत मटनार गांव में लक्ष्मी माधव कुटुंब समीति द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत् नवयुवक रामायण मण्डली मटनार को गणेश उत्सव के अवसर पर दो बड़े साईज का गैस चूल्हा और एक गैस टंकी भेंट प्रदाय किया। इस अवसर पर शत्रुघन प्रसाद जोशी, जोगेंद्र प्रसाद जोशी, मेघनाथ जोशी, नरेंद्र जोशी, तुलसी राम जोशी, गोपीनाथ जोशी व देवेश जोशी ने अपने कर कमलो से मण्डली अध्यक्ष तोबीलाल पांडे उपाध्यक्ष तेजनारायण पांडे व सदस्य ईश्वर पाण्डे को समर्पित किया।

लक्ष्मी माधव कुटुंब इससे पहले भी कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच हजार रु.की नगद धनराशि व राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 14 हजार रुपए नगद धनराशि का दान किये थे।

बदहाल सड़कों को लेकर गड्ढे में बैठकर धरना प्रदर्शन किये जनपद सदस्य के नेतृत्व में व्यापारी संघ और राम जानकी सेवा समिति के लोगो ने

0

आज जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में कुसुमकसा व्यापारी संघ और राम जानकी सेवा समिति के लोगो ने आज नेशनल हाइवे जो बुरी तरीके के खराब हो गया है उसे जल्द सुधारने के लिये सांकेतिक रोड के गड्ढे में बैठकर अपना धरना प्रदर्शन किये अगर जल्द इसमें कार्यवाही नही होने पर जनपद सदस्य संजय बैस ने चक्का जाम की चेतावनी दी जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया कि पूरे बरसात के समय सड़के बदहाल है रोज दुर्घटनाये हो रही है फिर शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नही है नेशनल हाइवे के अधिकारी आँख बंद कर तमाशा देख रही है आज तो सांकेतिक है मांग अगर जल्द नही पूरा हुवा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा |

पिछले 10 साल से हमारे क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक है और 5 वर्षो से मंत्री भी रहने के बाद आज कुसुमकसा दल्ली राजहरा के रोड़ की दशा ये है रोजाना हादसा होने के बाद भी शासन प्रशासन कुम्भकरण के जैसे सोई हुई है इसके विरोध में आज व्यपारी संघ कुसुमकसा का एक दिवसीय धरना दिया गया |

धरना प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर ही प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए रोड की मरम्मत कराई गई

इस धरना प्रदर्शन में व्यापारी संघ के अधक्षय प्रकाश चंद कुचरिया राम जानकी सेवा सिमिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा डॉ भूपेंद्र मिश्रा संतोष जैन गांधी सिन्हा कमलकांत साहू पुष्पजीत बैस योगेश सिन्हा मोनू गुप्ता आशीष जैन दिनेश जैन पंकज जेठवानी मनीष जेठवानी गोविंदा विनोद सोनी रिंकू यादव के साथ युवा साथी उपस्तिथि रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विकलांग युवक श्रीकांत की मदद को आगे आए बस्तर सांसद दीपक बैज..

0

साँसद बैज ने आर्थिक मदद कर पेश की मानवता की मिसाल..

विकलांगो की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी:-सांसद बैज..

जगदलपुर/बस्तर सांसद दीपक बैज ने एक बार फिर विकलांग युवक की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है… विदित हो कि श्रीकांत पाण्डे निवासी कुम्हरावन्ड् जो कि शिक्षा के क्षेत्र में डबल एम.ए. कर आगे की पढ़ाई के लिए PGDCA का कोर्स सी वी रमन यूनिवर्सिटी से करना चाहता है..जिसकी एडमिशन फीस 12.000 रुपये है,जिसे PGDCA का कोर्स करने के लिए 12.000 रुपये की जरूरत थी,जबकि 5.000 रुपये उसके पास पहले से थे,विकलांग श्रीकांत पाण्डे ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात कर अपनी पढ़ाई की जानकारी दी और PGDCA कोर्स में पैसों की कमी से आ रही परेशानी से अवगत कराया..जिस पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने तत्काल 7.000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की साथ ही सांसद बैज ने श्रीकांत पाण्डे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आगे भी हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया..

साँसद के द्वारा आर्थिक मदत मिलने के बाद पाण्डे ने कहा जिस उम्मीद से मैं यहाँ आया था वह पूरा हुआ इसके लिए श्रीकांत पाण्डे ने बस्तर सांसद दीपक बैज का धन्यवाद किया ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से ब्लड कैंसर से मृत बच्चे के परिजनों को मिली पांच लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के कुम्हार पारा निवासी सुजित राय पिता नानी राय को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

विदित हो की जगदलपुर शहर के कुम्हार पारा निवासी सुजित राय पिता नानी राय के पुत्र तुषार राय जो की ब्लड कैंसर के गंभीर बिमारी से पीड़ित थे उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था पर इलाज के दौरान ही तुषार राय का दुखद निधन एम्स रायपुर में दिनांक 23/07/21 हो गया जिस पर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे जिसका चेक आज विधायक कार्यालय में प्रदान किया गया |

आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर सुजीत राय ने अपने परिवार सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस वीपरीत परिस्थितियों में उनके परिवार की आर्थिक सहायता की है उनका परिवार जीवन भर आभारी रहेगा बच्चे के इलाज कराने में उनका परिवार आर्थिक कठिनाईयों में आ गया था पर कांग्रेस की संवेदनशील सरकार की सहायता से उन्हें इस आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |

शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी, अंग्रेजी शिक्षा से बस्तर के बच्चों को भी मिलेगा समान अवसर- रेखचंद जैन

0

संसदीय सचिव महापौर एवं जिलाध्यक्ष ने किया सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में 15 साईकिल का वितरण |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 15 छात्राओं को साइकिल वितरित किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है हमारी सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ी के बच्चों को भी अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर ब्लाक में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल आरंभ किया है इससे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को भी शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध होंगे उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों की रुचि अनुरूप सतत काउंसलिंग कर उन्हें मार्गदर्शन के निर्देश दिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की—

मेरे हौसलों में अभी जान बाकी है
ये तो दौड़ थी अभी उड़ान बाकी है
मेरी सादगी से मेरे बारे में अंदाजा मत लगाना
ये तो शुरुआत भर है अभी अंजाम बाकी है ।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य कनिज फातिमा शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी नानगूर ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल मिथिला समाज के बृजबिहारी झा,संपत झा,जीवछ झा एवं गांधी जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बीआरसी गरुड़ मिश्रा उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महिला महाविद्यालय में एम एस सी आहार एवं पोषण में सीट बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा आयुक्त को लिखा पत्र

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एम एस ही आहार एवं पोषण में 20 सीट बढ़ाने के लिए आयुक्त उच्च शिक्षा को पत्र लिखा |

विदित हो की शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एम एस सी आहार एवं पोषण की केवल दस सीटें स्वीकृत हैं पर संभाग की सबसे बड़ी महिला महाविद्यालय होने के कारण यहां छात्राओं के द्वारा प्रवेश हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से लगातार संपर्क किया जा रहा था जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक जगदलपुर ने 20 सीट और बढ़ाने की अनुशंसा करते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त को पत्र लिखा |

एम एस सी आहार एवं पोषण में 20 सीटों की बढ़ोतरी होने पर संभाग के इस सबसे बड़े महिला महाविद्यालय में अब 30 सीटें हो जाएंगी जिससे की छात्राओं को प्रवेश में आसानी होगी |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों को भोज का न्यौता, बस्तर से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि रवाना

0

जगदलपुर।बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी के आव्हान पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के धुरवा समाज,हलबा समाज, गोंड समाज का प्रतिनिधि मंडल संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात करने रायपुर रवाना हो गए हैं। बस्तर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भी उनके पहुंचने की खबर है। विधायक राजमन बेंजाम भी अपने क्षेत्र के लोगों को लेकर रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में इन लोगों के भोज की व्यवस्था की गई है।

बस्तर के विधायकों की पकौड़ा पार्टी

0

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के बीच खुशनुमा माहौल देखना है तो आज सीएम हाउस आ जाइए बस्तर के प्रभारी और जमीन से जुड़े हुए नेता माने जाने वाले कवासी लखमा बस्तर के 300 लोगों को लेकर सीएम हाउस पहुंचे हुए हैं उनके साथ सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ समाज प्रमुखों भी है जिन्हें मुख्यमंत्री से सीधी चर्चा का मौका मिला है ,, इस मुलाकात में सभी अपने अपने क्षेत्र की और समाज की आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे है इस मुलाकात की खास बात यह है सारे लोगों को लाने ले जाने और खाना खिलाने का इंतजाम मंत्री कवासी लखमा ने संभाला हुआ है सीएम हाउस पहुंचे सभी लोगों के लिए मनचाहा स्वादिष्ट भोजन मंत्री कवासी लखमा के देखरेख के इंतजाम में मंत्री कवासी लखमा इतने तल्लीनता से डूबे हुए दिखाई दे रहे है इस दौरान पकोड़े बनाने में वो खुद भी जुटे हुए है होटल से आए खानसामा को किनारे कर लखमा खुद पकोड़े तलने का मोर्चा संभाल लिया है |

अपने हंसमुख स्वभाव और मजाकिया लहजे से सबका दिल जीतने वाले कवासी लखमा ने जब यह इंतजाम संभाला तो सब उनको ही देखने लगे और उनके हाथ के बने पकड़ो को खाने की होड़ लग गई |

कोविड-काल के बाद इतनी बड़ी संख्या में सारे लोग एक साथ इकट्ठे नही हो पाए थे इसलिए सभी मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करके काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री ने सबकी बातों को ना केवल सुना बल्कि कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर विकास कार्य को अनुमति दी कहा जा रहा है कि यह पकौड़ा पार्टी राजनीतिक संदेश से भरी रहे इस तरीके की पार्टी अजीत जोगी विधायकों के साथ करके पॉलीटिकल मैसेज देते थे अब अजित जोगी तो रहे नही लेकिन अब उस की पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सियासत में वही तीखा पन का तड़का लगा दिया है अब पकौड़े कि यह पार्टी क्या रंग लाती है इस पर सबकी निगाहें हैं

MOST POPULAR

HOT NEWS