City Media - Page 1399 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1399

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये सायकल को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी कमलेश त्रिवेदी निवासी बालाजी वार्ड जगदलपुर ने उपस्थित आकर मौखिक सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 20.09.2021 को प्रार्थी अपना हरकुलस कंपनी सायकल लाल कलर जो बालाजी वार्ड घर के सामने में खड़ा किया था। जो दोपहर करीब 03ः00 बजे वापस आकर देखा सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त सायकल का पता तलाश किया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के हमराह आरक्षक रवि सरदार व सहा0आर0 विरेन्द्र पाण्डेय टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 21.09.2021 को नयामुण्डा सुनशान जगह पर लावारिस हालात में सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दल्लीराजहरा – दो पड़ोसी आपस में उलझे, एक दुसरे के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 24 में निवास करने वाले दो पड़ोसी आपस में उलझे और एक दुसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई | जिसमे मो0 सरफराज वार्ड 24 न्यू बस स्टेंड द्वारा भी कामेश्वर ठाकुर , अभिनंदन ठाकुर एवं चंदन ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसमे बताया गया कि दिनांक 21.09.2021 को सुबह 09.00 बजे वह अपने घर में था, व  पूरा परिवार भी इस समय मेरे घर में था । पडोस का कामेश्वर ठाकुर अपने दुकान में किसी अन्य व्यक्ति को गंदी गंदी गालिया दे रहा था जिसे मेरा पूरा परिवार सुन रहे थे । गाली इतना गंदा था कि सुनकर बहुत खराब लग रहा था जिसे मैने कामेश्वर ठाकुर के पास जाकर मना किया कि भैय्या इतनी उंची आवाज में गंदी गालिया मत दो , तब कामेश्वर ठाकुर बोलने लगा  मै क्यो तुम्हारी बात मानूंगा , अभी तो अपने घर में गाली दे रहा हूं अब तुम्हारे घर आकर गालिया दूंगा बोलकर मेरे घर के पास आकर मुझे गाली गलोज करने लगा तब मेरा छोटा भाई इमरान वहां पर आया कामेश्वर को मना किया जब बड़े भाई बोल रहा है तो गाली गलौज क्यो दे रहे हो बंद कर दो इतने में कामेश्वर ठाकुर मेरे घर के दरवाजा के अंदर घूसकर इमरान को धक्का देकर गिरा  दिया तथा हाथ मुक्का से मारपीट  करने लगा जिसका बीच बचाव किया तो मुझे तथा मेरी पत्नी रेशमा को भी हाथ मुक्का से मारपीट किया है तब तक कामेश्वर का बड़ा  लड़का  अभिनंदन मेरे घर के पास लोहे के पाईप लेकर आया और इमरान से मारपीट करने लगा । जिसका बीच बचाव मै और मेरी पत्नी तथा मुन्ना  मिस्त्री, जावेद किये है । मारपीट से हम लोगो को चोट आया है ।  घटना की रिपोर्ट करने जैसे ही मै और इमरान थाना पहुंचे थे कि उसी वक्त कामेश्वर का छोटा लड़का चंदन ठाकुर हाथ मुक्का से मारपीट किया है । उस समय कामेश्वर ठाकुर एवं उसके दोनो बेटे हम दोनो भाई को देख लेने एवं जान से मारने की धमकी दिये है । मो0 सरफराज द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कामेश्वर ठाकुर , अभिनंदन ठाकुर एवं  चंदन ठाकुर पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज की गई है |

उक्त एफआईआर के पश्चात् कामेश्वर ठाकुर पिता स्व0 शंकर ठाकुर उम्र 57 वर्ष वार्ड 24 न्यू बस स्टेंड ने आरोप लगाया कि मो0 इमरान एवं मो0 सरफराज ने दुकान में अश्लील गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया | जिसमे उसने बताया कि वह दुकान में काम कर रहा था तथी मेरे फोन में फोन आया तब मै बातचीत कर रहा था तभी मो0 सरफराज उर्फ अडडू आया और बोला कि तुम जोर जोर से बात मत करों कहकर बोलने लगा तथा इमरान आया और बोलने लगा कि तुम यहां पर्दा क्यों नही लगाते और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे । जिससे मुझे चोट आया है और वह जैसे ही अपनी दुकान से बाहर निकला मारपीट करने लगे | जिसके आधार पर पुलिस द्वारा धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC के तहत एफआईआर दर्ज किया गया |  

दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मेन रोड में हो रहा चखना दुकान संचालित

0

गुंडरदेही – गुंडरदेही से दुर्ग जाने वाले मुख्य सड़क पर स्थित अंग्रेजी मदिरा दुकान के सामने चकना दुकान संचालित हो रहा है। मुख्य रोड पर शराब और चकना दुकान संचालित होने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग जाती है जिसके चलते सड़क में आने जाने वाले लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है । रात्रि कालीन में आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। प्रशासन जिस तरह से शराब बेचने को आमदा है उस तरह से साफ नजर आता है आम जनता के जानमाल से सरकार को कोई लेना देना नहीं है, प्रशासन की नाक के नीचे मुख्य रोड पर चखना दुकान यही स्थिति को स्पष्ट करते हैं ।चखना दुकान में बकायदा पर्दा लगा कर मुख्य रोड पर ही शराब पीने की व्यवस्था की गई है । भाजपा शासन में जहां शराब की दुकानें मुख्य मार्ग से अंदर थी वहीं कांग्रेस शासनकाल में मुख्य रूप में देखे जा सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर बंद और बारिश के चलते जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

0

दल्लीराजहरा – शहर में कल रात से सुबह तक हुई तेज बारिश एवं आदिवासी समाज के बंद के आह्वान के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त रहा वहीँ दूसरी ओर आदिवासी संघ के निवेदन पर व्यापारी संघ द्वारा 3 बजे तक व्यवसाय बंद रखा |

जिसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान के साथ साथ आवागमन के साधन भी ठप्प पड़े रहे यहाँ तक कि स्कूली बच्चों का संभागीय स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट बालोद में होना था जिसमें भाग लेने के लिए बच्चे बस स्टैंड में भटकते हुए दिखे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आज उनका टूर्नामेंट बालोद में 12:30 बजे से होना है सुबह से तेज बारिश एवं इसके पश्चात बसों के बंद होने के कारण हमें समझ में नहीं आ रहा है कि हम कैसे टूर्नामेंट में भाग लेंगे वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण भी बहुत से कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम टेकाडोढ़ा में हाथी का बच्चा पाया गया मृत

0

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह हाथी कुछ दिनों पूर्व खल्लारी के पास घायल अवस्था में मिला था जिसके इलाज के पश्चात यह आसपास के क्षेत्र में भटक रहा था कल शाम को इसे सिंगनावही के पास गन्ना खेत से ग्रामीणों द्वारा भगाया गया था एवं आज सुबह 8:30 बजे के आसपास टेकाडोढ़ा के किसान महेश कल्लू  के खेत में मृत अवस्था में पाया गया | अधिकारियों द्वारा बताया गया कि  हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम बालोद के पशु चिकित्सक द्वारा किया जाएगा इसके पश्चात कृषक महेश कल्लू  के खेत में ही सहमति से दफनाया जाएगा |

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हाथी का बच्चा जिस दिन गणपति की स्थापना की गई थी उस दिन घायल हुआ था एवं विसर्जन के दिन का देहांत हुआ |

मौके पर फॉरेस्ट विभाग के सी.सी. एफ. शालिनी रैना, डी.एफ.ओ. मयंक पांडे , विवेक शुक्ला एस.डी.ओ., वन परीक्षेत्र अधिकारी आर.के. नांदुरकर के साथ डौंडी पुलिस  विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे इसके अलावा बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों ग्रामीण मौके पर पहुंच रहे थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आटो एवं स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़न्त से 08 लोगों की मौत जिसमे 05 की मौके पर एवं 03 की ईलाज के दौरान

0

फरसगांव – आज दिनांक 19.09.21 को लगभग 02:30 बजे पी टी एस बोरगांव के पास आटो एव स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़न्त हो गयी जिसके चलते 05 लोगो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया एव इलाज के दौरान अन्य 03 लोगो ने दम तोड़ दिया ये सभी लोग ग्राम पाण्डेआठगाव के है जो गोड़मा से मृत्यु कार्यक्रम से लौट रहे थे ।मृतको में रैनु पिता असादु उम्र 50 वर्ष बुधनी पति असादु उम्र 55 हिरसिंग नेताम पिट बिंदो उम्र 40 विजया नेताम पतिहिरामन उम्र 53 , जग्गोबई पति बिंदो राम उम्र 60 ,सुपोति पति दानसाय उम्र 60 डिम्पल पिता योगेश उम्र 01 वर्स ,मांगराम पिता चेतनदास उम्र 55 एव अन्य घायलो को हयरसेन्टर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है। स्कार्पियो झारखड की है घटना के बाद स्करपियो सवार सभी लोग घटना स्थल से फरार हो गए । ग्रामीणों एव पुलिस की मदद से सभी को तत्काल स्वस्थ केंद्र फरसगांव लाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

NH 30 में हुए गड्ढों के चलते सड़क से सफर करना कष्टदायक, जिस पर प्राईव्हेट बस वालों का तूफानी रफ्तार खतरनाक

0

कांकेर से लेकर -केशकाल के बेडमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 30 में हुए गड्ढों के चलते सड़क से सफर करना कष्टदायक एवं खतरनाक हो चुका है। जिस पर प्राईव्हेट बस वालों का तूफानी खतरनाक रफ्तार ।

आज बस में सफर कर रही एक महिला का सिर फूट गया जिसे केशकाल अस्पताल में ईलाज कराना पड़ गया। रायपुर माना से कोंडागांव जा रहे मिथुन विश्वास ने बताया की सड़क की हालत बहुत खराब हो गया है और गड्ठे भरे बस में बहुत तेजगति से बस चलाते घाटी में ओव्हरटेक किया जा रहा था जिसके चलते मेरी धर्मपत्नी चाँदनी विश्वास का सिर फूट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई । लगी चोट के चलते बस से केशकाल में उतरकर ईलाज करवाना पड़ा और उसके बाद कोंडागांव खबर कर गाड़ी मंगवाकर अपने परिजन के घर जाना पड़ेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कोंटा में किया जनसभा को संबोधित

0

जगदलपुर। मध्यप्रदेश के समय और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बस्तर में आदिवासियों की मौत उल्टी दस्त, मलेरिया और कुपोषण से होती थी। जबसे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं तबसे इन बिमारियों से मौत का सिलसिला बंद हो गया है। आदिवासी बच्चे कमजोर होते हैं उन्हें मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री अंडा दे रहे हैं। सलवा जुडूम के समय पूरा क्षेत्र अशांत और बर्बाद हो गया था अब सुकमा जिला शांति का गढ़ बन रहा है। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कोंटा में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने नगरवासियों को सौगात देते करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। नगर पंचायत कोंटा के वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कोंटा क्षेत्र के स्थानीय कुछ नेताओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि रमन सरकार के समय चंदाखोरी जमकर चल रही थी। रायपुर, दिल्ली जाने के नाम पर झूठ बोलकर चंदा वसूला जा रहा था यहां तक कि गुरूजी, आश्रम अधीक्षक और किराना व्यापारियों से भी वसूली करते थे। उनके शासन में अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा में तैनात जवान ही नजर आते थे लेकिन अब 150 किमी दूर किस्टाराम के अस्पताल में डॉक्टर और नर्स रहते हैं और वहां िडलीवरी भी होती है। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के द्वारा ऐसे क्षेत्रों में की जा रही है जहां लोग रहते नहीं थे।

लखमा ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल का 2 साल बचा है बहुत काम होगा। जो काम बचा है वह सब काम करेंगे। रोड, तालाब, स्कूल, गुरूजी सब पर ध्यान दिया जाएगा। हमारी सरकार ने प्राचार्य की भर्ती किया अब गुरूजी और पुलिस में भी भर्ती होगा। इसमें स्थानीय लोगों को ही भर्ती करेंगे। बाहर से कोई भी नहीं आएगा।

मंत्री ने कहा कि गोठान का काम छग के अन्य इलाकों में अच्छे से चल रहा है लेकिन हमारे क्षेत्र में कम है। मेरा कहना है हर गांव में गोठान होना चाहिए जिससे महिला स्व सहायता समूह और स्थानीय लोग काम से जुड़ेंगे जिन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत कोंटा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, नागरिक और दूर दराज से आए पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” के तहत संसदीय सचिव ने युवाओं को किया संबोधित व फिट रहने दिलाई प्रतिज्ञा

0

जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवँ खेल मंत्रालय द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ों युवाओ ने हिस्सा लिया जिसमे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने युवाओं को सन्देश दिया कि आज हम सभी देश की आजादी के 75 वे वर्षगांठ मना रहे हैं और आजादी जनभागीदारी से जन आंदोलन का रूप है और आज पूरे देश भर के युवा हम सब मिलकर एक संकल्प ले और इससे जुड़े कि हमें फिट रहना है और अपने आप को फिट रखना है तभी हम सभी मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं और आजादी की इस वर्ष हम 75 वी वर्षगांठ मना रहे हैं और आगामी वर्षों में हम 100 वी वर्षगांठ की ओर बढ़ेंगे तो 100 वी वर्षगाँठ में बढ़ेंगे इसके लिए हम सभी युवाओं को स्वस्थ रहते हुए अपने आप को स्वस्थ रखते हुए देश के नव निर्माण में हम सबको महती भूमिका निभानी होगी |

संसदीय सचिव ने युवाओं को फिट रहने दिलाई प्रतिज्ञा

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,बस्तर आई जी पी सुंदर राज,निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,समाज सेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी लेखा एवँ कार्यक्रम सहायक भानुज व जगदलपुर के सभी रास्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।

गोंदली नहर के पास मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या

0

बालोद – बालोद – गोंदली नहर किसान के खेत के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है | घटना गोंदली नहर के पास ग्राम अमलीडिह खार की है जिसमे किसान के खेत में अज्ञात युवक उम्र लगभग 30 वर्ष का शव देखा गया | युवक का शव काफी गल जाने की वजह से काफी पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही थी | भरा हुआ था जिस कारण लोग उस ओर नहीं जा रहे थे | युवक का शव गल चूका है देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे 4-5 दिन पुराना है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम खेरथाडीह निवासी बताया गया जो 15-20 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसके बाद परिजनों द्वारा अपने आधार पर खोजबीन कर रहे थे किन्तु आज जब अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी मृतक के पिता व पत्नी को मिली और यह भी बताया गया कि नीला रंग का पेंट शर्ट पहना हुआ है तब इस आधार पर उनका शक यकीन में बदल गया कि मृतक उनका ही बेटा है | यह भी बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है और गाँव में ही रोजी मजदूरी करता है एवं मृतक के दो बच्चे भी है | मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी जिस कारण कोई उसकी हत्या करे |

पुलिस द्वारा जांचपड़ताल की जा रही है अब तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS