City Media - Page 1417 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1417

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव शामिल हुए बस्तर में चल रहे चिंतन बैठक में

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ के संगठन में कसावट लाने को लेकर लगातार चिंतन कर रहा है

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की नाकामी और उसे घेरने के लिए बनी रणनीति

राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी ,प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सह प्रभारी नितिन नवीन सहित प्रदेश के सभी आला नेता रहे इस बैठक में मौजूद

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी को पुनः छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयारी करने एवं सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है और जिसे जमीन में उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राकेश यादव जी जब से भाजपा प्रदेश के मंत्री बने हैं लगातार अपने कामों से प्रदेश की नजरों में है जहां प्रदेश के चुनिंदा 50 लोगों को बुलाया गया था उसमें राकेश यादव जी का जाना उन्हें बुलाना यह इस बात को जाहिर करता है कि भारतीय जनता पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता का महत्व उसके काम से है ना कि कद से है |

प्रदेश मंत्री राकेश यादव जी लगातार तीन दिनों तक इस चिंतन बैठक में रहे और अपने प्रभार जिला गरियाबंद सहित बालोद के जानकारियां प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को दी राकेश यादव से बात करते हुए उन्होंने हमें बताया कि आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर इस निकम्मी भूपेश सरकार के खिलाफ किस तरीके से लड़ना है जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को कैसे उठाना है और संगठन की अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई निर्णय हुए जिसमें प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हुए मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं बालोद से निकलकर आज भारतीय जनता पार्टी के सभी जेस्ट और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठने का मुझे सौभाग्य मिला मैं निरंतर भारतीय जनता पार्टी की प्रगति के लिए अपना तन-मन-धन लगाकर काम करता रहूंगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा बीएसपी राजहरा एथलेटिक्स क्लब द्वारा “स्कूल इवेंट टैलेंट हंट” का आयोजन

0

दल्लीराजहरा – बी.एस.पी. राजहरा एथलेटिक्स क्लब , दल्ली राजहरा द्वारा दिनॉक 6 एवं 7 सितंबर 2021 को “ स्कूल इवेंट टैलेंट हंट ” का आयोजन किया जा रहा है | S.G.F.I. के दिशानिर्देश में आयोजित स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप – 2021 में छ. ग. राज्य एथलेटिक्स टीम चयन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय, छ.ग. राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ( गौरेला पेंड्रा मरवाही ) 17 से 20 अक्तुबर 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर होगा | S.G.F.. एथलेटिक्स इवेंट का आयोजन तीन वर्गों में होना है।

बालोद जिला और दुर्ग संभागीय शालेय एथलेटिक्स चयन स्पर्धा इस सितंबर माह में होना संभावित है | बी.एस.पी. दल्ली – राजहरा माइंस व इसके परिक्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रचार्यो, P.T.I. व खेल प्रभारियों से अनुरोध है, कि वे अपने विदयालय के 11 वर्ष से अधिक और 19 वर्ष से काम उम्र के बालक | बालिकाओं के इस एथलेटिक्स टैलेंट हंट के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का मल्याँकन व अवलोकन करने का अवसर अवश्य प्रदान करे ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों का चयन कर उन्हें आगामी जिला – संभागीय – छ.ग. स्टेट और स्कूल नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने व मैडल विजेता खिलाड़ी बनाने हेतु कोचिंग – ट्रेनिंग कैंप N.I.S. एथलेटिक्स कोच के द्वारा तैयार किया जायेगा

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

समस्त पालको – खेल प्रेमियों से भी अनुरोध है कि वे अपने आस – पास के ऐसे बच्चे जिसमे एक खिलाड़ी बनने के गुण हो और वो निकर भविष्य में एक चैम्पियन एथलीट बनने के आसार हो उन्हें इस टैलेंट हंट में भाग लेने हेतु अवस्य प्रेरित करे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 3 सितंबर को मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा

0

3 को देंगे फेडरेशन के आंदोलन को समर्थन

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 3 सितंबर को मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा इसके समर्थन में नगर पालिका दल्ली राजहरा में कार्यरत नियमित कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे, इससे इस दिन पालिका में कामकाज प्रभावित होने के आसार हैं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 3 सितंबर को आंदोलन किया जा रहा है lइस आंदोलन को स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने अपना समर्थन दिया है l स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर उनके आंदोलन के समर्थन में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ भी अवकाश पर रहेंगे l इस तरह 3 सितंबर के आंदोलन को समर्थन देने नगर पालिका के नियमित कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे l

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रभारी मंत्री,साँसद,विधायक व क्रेडा अध्यक्ष ने ली बूथ स्तर के कार्यकताओं की बैठक..

0

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार आज सुकमा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए….

राजीव भवन सुकमा को देखने पहुँचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व साँसद दीपक बैज..

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार आज अपने सुकमा दौरे के दौरान नवीन राजीव भवन सुकमा का निरीक्षण किया ईस दौरान सुकमा के सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण मौजूद रहे….

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कलेक्टर एवं सीईओ ने केरलापाल एवं पालकी के गौठान का किया निरीक्षण

0

समूह की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी हो शुरू-कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 2 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने ग्राम पंचायत केरलपाल एवं पालकी में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्मित करने के संबंध में स्व सहायता समूह एवं गोबर प्रबंधन समिति से चर्चा की। उन्होंने गौठानों में समूह द्वारा निर्मित वर्मी खाद का उत्पादन, ब्रिकी तथा समूह को प्रदान की गयी राशि के संबंध में जाानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानों में चल रहे कार्यों को पूरा करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी गतिवधियों को षुरू करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर साहू ने कहा कि शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां गौठानों में संचालित की जाये, जिससे गौठानों से जुड़े समूहों को अधिक से अधिक लाभ हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। इसके लिए उन्होंने गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए आयमूलक गतिविधियांें को बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक पदाधिकारी मनरेगा, उपसंचालक कृषि बीएस बघेल, कृशि महाविद्यालय की अधिष्ठाता रत्ना नशीने, कृशि वैज्ञानिक कृशि विज्ञान केन्द्र डॉ देबेन्दु दास, उपसंचालक पशुपालन पड़ौती, सहायक संचालक उद्यान मोहन साहू कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ केवीके के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सामूहिक फलोद्यान रोपण कार्य हेतु 67 लाख 28 हजार रूपये स्वीकृत

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 2 सितम्बर 2021

कोरोना काल में जिले के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोरपाल, भुरवाल, एड़का, हलामीमुंजमेटा, करलखा और छोटेडोंगर तथा ओरछा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोडोली और मरदेल में सामूहिक फलोद्यान रोपण कार्य हेतु 67 लाख 28 हजार 416 रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये है। इस कार्य को संपादित करने के लिए सहायक संचालक उद्यान को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है और निर्देशित किया गया हैं कि उक्त कार्य को योजना के प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।

पोषण अभियान को लेकर अबूझमाड़ में बड़ा उत्साह, सब्जियो से लदे पोषण रथ से जन-जन तक पहुँचा पोषण का महत्व

0

अबूझमाड़ से जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गुंजी

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुआ आयोजन

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 02 सितम्बर, 2021

घोर नक्सल प्रभावित एवं घने जंगलों के बीच बसे नारायणपुर जिले में कुपोषण से लड़ाई को लेकर यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कितना जज्बा और संकल्प रखते हैं यह आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुई पोषण रैली में दिखायी दिया। पोषण रैली को लेकर अबूझमाड़ में बड़ा उत्साह देखने को मिला। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सब्जियो से लदे पोषण रथ से जन-जन तक पोषण के महत्व को समझाया। अबूझमाड़ से जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंज रही है।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का क्रियान्वयन हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की गई है। यह कार्य बेहद संवेदनशील था, और मुझे खुशी है कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना के कठिन दौर में लॉकडाउन के बावजूद अपनी सेवाएं जारी रखीं। बच्चों तक रेडी टू ईट फूड पहुँचाया। कुपोषित बच्चों की मानिटरिंग करती रहीं। आज इस पोषण रैली में आपके साथ भागीदारी करने में बहुत खुशी हो रही है।

जिले में वर्श 2019 में आयोजित वजन त्यौहार में कुल 4 हजार 165 कुपोषित बच्चे थे। बीते माह जुलाई 2021 में जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 2 हजार 415 है। मुख्यंमंत्री सुपोषण अभियान कार्यक्रम के तहत् 1 हजार 750 बच्चे कुपोषण से बाहर आये है। कोविड़-19 महमारी के दौरान जब आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द हो गये तब लॉकडाउन अवधि में भी 20 हजार 179 चिन्हाकित हितग्राहियों को आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घरों में पहुचाकर सूखा राशन का वितरण किया गया।

भूमिहीन मजदूरों के लिए इस दौर में एक नया रास्ता होगा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

0

भूमिहीन मजदूरों ने महसूस की अपनी सरकार

योजना से भूमिहीन वनोपज संग्राहकों के जीवन में आयेगा बदलाव…

नए दौर में हैं छत्तीसगढ़ के किसान एवं भूमिहीन मजदूर

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 02 सितम्बर, 2021

खेती-किसानी छत्तीसगढ़ का आधार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेती को लाभ का व्यावसाय बनाने के प्रयास सरकार बनते ही प्रारंभ किये थे। सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सिंचाई कर माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सिंचाई क्षमता में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर खेती का सिंचित रकबा बढ़ाना, किसानों के लिए किये गये प्रयासों के बदौलत ही आज छत्तीसगढ़ का किसान सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और किसान इस सरकार को अपनी सरकार महसूस कर रहा है।

समूचा विश्व कोरोना महामारी को झेल चुका है, इसका प्रभाव हमारे रोज़मर्रा के जीवन पर भी पड़ा है और समाज के सभी वर्ग इससे प्रभावित हुए हैं। अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चुनौती का समय होने के बाद भी किसानों एवं खेतिहर भूमिहीन मजदूरों के हितों पर कोई आँच न आए, इसका ध्यान मुख्यमंत्री द्वारा बखूबी रखा जा रहा है। वास्तव में किसानों एवं भूमिहीन मजदूरों के हितों की रक्षा के लिये मुख्यमंत्री सदैव संकल्पित रहे हैं और यह उनकी नीतियों में भी निरंतर प्रतिबिंबित होती है।

कोरोना महामारी के संकटकाल में छत्तीसगढ़ के मजदूर जिनके पास आय के न साधन थे, न ही उनके पास कृषि करने के लिए भूमि, वे अन्य शहरों तथा दूसरे प्रदेशों में शारीरिक श्रम करके अपना जीवन यापन करते थे। कोरोना काल में हुए लाकडॉउन के कारण वे अपने घर की ओर लौट आये। वे मजदूर अपने गाँव या आसपास में शारीरिक श्रम करके अपना जीवन यापन कर रहे थे उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रत्येक वर्ष 06 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। अब ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक , जिसकी जीविका का मुख्य साधन शारीरिक श्रम करना है, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

सरकार के इन फैसलों में यह साफ झलकता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को न सिर्फ किसानों की चिंता है बल्कि उन्हें शारीरिक श्रम कर जीवन यापन करने वाले भूमिहीन खेतीहर मजदूरों की भी चिंता है। एक किसान पुत्र होने के कारण किसानों एवं भूमिहीन मजदूरों की वास्तविक तकलीफों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेहतर तरीके से समझते हैं। सरकार के इस कदम ने भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मंदी के इस दौर में एक नया रास्ता खोल दिया है।

बीकानेर स्वीटस में हुई चोरी का 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरों को पकड़ने पुलिस की कार्यवाही जारी

0

आरोपी द्वारा जिला बालोद के अलावा जिला दुर्ग में पदमानाभपुर मनमोहन स्वीटस |

ग्राम अण्डा के बर्तन दुकान से चांदी के मुर्ति व नगदी रकम चोरी किया गया है।

साईबर सेल एवं थाना की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्यवाही।

बालोद पुलिस की चोरो पर लगातार कार्यवाही जारी है।

बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विषेश टीम तैयार किया गया।

प्रकरण क्र.01-

दिनांक 09.01.2021 को प्रार्थी संकेत राजपुरोहित पता बीकानेर स्वीटस घड़ी चौक बालोद के दुकान बीकानेर स्वीटस में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसका षटर का ताला तोड़ कर उसके दुकान में प्रवेश कर 02 नग चांदी के सिक्के व नगदी रकम चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्र 12/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपी के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 01.आरोपी का नाम -संतोष रावटे पिता राधेलाल रावटे उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम छीन गांव थाना डौण्डी जिला बालोद को आज दिनांक 02.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

प्रकरण क्र.02-

दिनांक 27.06.2021 को प्रार्थी महेन्द्र कष्यप पता ब्राम्हाण पारा दुर्ग के दुकान मनमोहन स्वीटस में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसका शटर का ताला तोड़ कर उसके दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी रकम व चांदी की मूर्ति चोरी कर ले गया था। जिस पर जिला दुर्ग के थाना कोतवाली दुर्ग में अपराध क्र 540/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

प्रकरण क्र.03-

दिनांक 08.07.2021 को प्रार्थी ओमप्रकाश साहू पता ग्राम अण्डा की जय इंटरप्राइजेस बर्तन भण्डार की दुकान पर कोई अज्ञात चोर द्वारा उसका शटर का ताला तोड़ कर उसके दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी रकम चोरी कर ले गया था। जिस पर जिला दुर्ग के थाना अण्डा में अपराध क्र 83/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

उक्त आरोपी द्वारा जिला बालोद के आलावा जिला दुर्ग में 02 जगहो पर चोरी का अपराध करना कबूल किया है।

उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर , सउनि आत्माराम धनेलिया प्रधान आरक्षक ब्रम्हानंद कामडी, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द, आरक्षक पूरन देवांगन ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

संतोष रावटे पिता राधेलाल रावटे उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम छीन गांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साइबर फ़्रॉड की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बालोद पुलिस ने आहूत की बैंक मैनेजर की मीटिंग।

0

लोगों के पैसों की सुरक्षा ,पुलिस की प्राथमिकता।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के दिशा निर्देश पर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी आर पोर्ते द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में बालोद जिले के सभी बैंक के ब्रांच मेनेजर्स की मीटिंग आहूत की गई। मीटिंग में साइबर नोडल अधिकारी पोर्ते ने कहा कि साइबर ठगी के मामलों में बैंक के सभी ग्राहको का पैसा बचाना ,मीटिंग की पहली प्राथमिकता है । बैंको की सुरक्षा को अच्छा बनायें। बैंक और एटीएम पर गार्ड रखने ,बैंक के अलार्म सिस्टम को समय समय पर चेक करने ,सीसी टीवी कैमेरे को दुरुस्त करने ,छुट्टी के दिन बैंक की सुरक्षा व्यवस्था चेक करने बताया गया।

बैंक के सामने होने वाली उठाईगिरी,साइबर ठगी के मामले में साइबर सेल को त्वरित डेटा उपलब्ध कराने तथा गांव में स्थित बैंकों को थाना प्रभारी के साथ आपस मे सतत संपर्क में रहने के लिए निर्देशित किया।।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठगी के मामले मे ,बैंक एवं पुलिस के मध्य तालमेल की आवश्यकता होती है ,इस मीटिंग का उद्देश्य पुलिस एवं बैंक के मध्य समन्वय को स्थापित करना है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

इस दौरान बैंक मैनेजरों ने भी अपने प्रश्नों के उत्तर जाने ।

मीटिंग में बालोद जिले के विभिन्न बैंको के लगभग 40 बैंक मैनेजर उपस्थित थे ।
साइबर सेल से साइबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर निरीक्षक ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र व पुरन देवांगन आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS