City Media - Page 1418 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1418

चिंता से चतुराई घटे, दुख से घटे शरीर…क्या नगरनार के निजीकरण का जश्न मना रही है भाजपा?

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने चिंतन के साथ ही जमकर जश्न मनाया। चिंतन शिविर स्थल में बड़े बड़े नेता मांढर की थाप पर थिरकते नजर आए। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि भाजपा के नेताओं की इस अपार खुशी की वजह क्या है? कांग्रेसी कह सकते हैं कि बड़े होटल में बैठ गरीबों की चिंता करते और निजीकरण, पेट्रोलियम पदार्थ, किसानों के मुद्दे के साथ ही बढ़ती हुई महंगाई के समर्थन में आत्मचिंतन कर मंत्रमुग्ध होते हुए भाजपा नेता अपनी मस्ती में मस्त हैं तो भाजपाई इसे बस्तर की आदिवासी शैली में आगामी संघर्ष के लिए उत्साह की अभिव्यक्ति बता सकते हैं। वैसे अभी हालात ऐसे नहीं हैं कि भाजपा में इस तरह का जश्न मनाया जा सके। लेकिन सीधे सीधे चिंतन ही किया जाय तो वह कहावत सामने खड़ी नजर आती है कि चिंता से चतुराई घटे, दुख से घटे शरीर!

इसलिए मस्त रहो मस्ती में! सो चिंतन के दौरान मनोरंजन का तड़का लगा लिया गया तो इस्में हर्ज क्या है? लेकिन कांग्रेसी यह कह सकते हैं कि चिंतन का नाटक मंचित करने वाली भाजपा को गरीबों, किसानों से लेकर आम आदमी तक किसी वर्ग की कोई चिंता नहीं है। देश में कमर तोड़ महंगाई और लगातार बढ़ते दामों से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। किसान बेहाल हैं। साल भर से भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार शायद निजीकरण को ही अच्छे दिन आना मान रही है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के बोझ तले दबी जनता का दर्द भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को महसूस नहीं हो रहा। उसके स्थानीय नेता क्या इसी का जश्न मना रहे हैं कि बस्तर का नगरनार प्लांट भी निजीकरण का शिकार होने वाला है? वैसे आम तौर पर लोग यह सोच सकते हैं कि शायद कांग्रेस के भीतर मची उथलपुथल से उत्साहित होकर भाजपा के लोग नाच गाकर अग्रिम उत्सव मना रहे हैं। लेकिन इससे भाजपा के खुश होने का तो कोई कारण ही नहीं है। कांग्रेस का अंदरूनी मामला कांग्रेस सुलझा लेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा । शहीद अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लापरवाही से मरीज की मौत की जाँच कराकर कार्यवाही करने की मांग मृतिका के पुत्र संतोष कोशी ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर की है । इसके साथ ही उन्होंने शिकायत की प्रतिलिपि जिला चिकित्सा अधिकारी बालोद व ब्लाक मेडिकल ऑफिसर  डौंडी को भेजी हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को  वार्ड 27 निवासी ओमना कोशी, उम्र 62 वर्ष का स्वास्थ खराब होने पर उपचार हेतु निजी अस्पताल में ले जाया गया किन्तु वहाँ डॉक्टरों की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हे तत्काल निजी अस्पताल से आक्सीजन लगाकर शहीद अस्पताल में ले गये। शहीद अस्पताल में नीचे की मंजिल में बेड खाली नहीं होने के कारण मरीज को लिफ्ट के सहारे दूसरी मंजिल में ले जाया गया, दूसरी मंजिल के वार्ड में ले जाने के पूर्व अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीज का प्राथमिक उपचार करने के दौरान लगभग आधा घण्टे तक मरीज की स्थिति सामान्य थी, लेकिन लिफ्ट में ले जाते समय उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई और कुछ देर पश्चात मरीज की मौत हो गई । डॉक्टरों ने मरीज को जब लिफ्ट से ले जा रहे थे उस समय ऑक्सीजन नहीं लगाया गया था । अस्पताल में वेन्टीलेटर लगाने से पहले ही मरीज की मौत हो चुकी थी | लिफ्ट से दूसरी मंजिल के वार्ड तक ले जाने के बीच में ही मरीज की हालत बिगड़ गई जिसके कारण महिला की मौत हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

यदि सही समय पर मरीज को उपचार मिल जाता तो संभवतः महिला को जान नहीं गवांना पड़ता। मृतिका के पुत्र संतोष कोशी ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इस प्रकार मरीज के साथ किये गये लापरवाही के कारण उनकी माँ की जान गई,  जिसकी जाँच करायी जाये तथा दोषी स्टाफ पर उचित कार्यवाही की जावे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर मैराथन बैठक, लखमा,बैज व स्वर्णकार ने ली तीन जिलों का दौरा

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में दो दिन पूर्व तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रवास को लेकर राजधानी में बैठक हुई। वहां से मिले दिशा निर्देश के बाद बस्तर के छः जिले के प्रभारी कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज व अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार बुधवार व गुरुवार को छ:जिले में प्रशासनिक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। गुरुवार को प्रभारी मंत्री लखमा, सांसद बैज,क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार ने सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले में मैराथन बैठक ली। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संभावित बस्तर प्रवास को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इन छः जिले की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एक फीडबैक देंगे जिसके बाद आगामी सप्ताह में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बस्तर प्रवास का खाका तैयार होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रभारी पुरंदेश्वरी किसानों के झूठे मौत के आंकड़ों पर माफी मांगे, मां दंतेश्वरी की पावन धरती पर झूठ बर्दाश्त नहीं करेंगे बस्तरिया

0

जगदलपुर। मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डुब्बावती पुरंदेश्वरी आई हैं किंतु मां दंतेश्वरी के पावन धरती पर किसानों की मौत पर झूठ बोलकर राजनीति कर रही है जिसके लिए किसानों व छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। चिंतन शिविर के बहाने जो झूठ परोसी जा रही है,वह निंदनीय है। किसानों के मुद्दे पर झूठ बोलने पर कड़ी प्रतिक्रिया आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने व्यक्त की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आईटी सेल प्रदेश महासचिव पानीग्राही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति झूठ के बुनियाद पर टिकी है जिसका प्रशिक्षण तीन दिनों से आलीशान होटल में चिंतन शिविर के बहाने दिया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दिन झूठ की पहली किस्त प्रभारी पुरंदेश्वरी ने मीडिया को परोसा। बिना तथ्य कुछ भाजपा नेताओं के झूठे आंकड़े के बहाने 500 किसानों की मौत का दावा किया जोकि बेबुनियाद है। प्रभारी पुरंदेश्वरी स्वयं मानती है कि किसान पुत्र भूपेश बघेल के समकक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ में कोई चेहरा नहीं है। किसानों के हित के लिए किए जा रहे भूपेश बघेल सरकार के कार्यों से भाजपा विचलित है और झूठे अनर्गल आरोप लगा रहें हैं। मां दंतेश्वरी के पवित्र धरती में झूठ के लिए कोई स्थान नहीं है। बस्तर से लौटने के पूर्व प्रभारी व पूरी टीम को मां दंतेश्वरी सहित छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जगदलपुर से सुकमा के लिए रवाना..उद्योग एवं आबकारी मंत्री, बस्तर सांसद, विधायक, क्रेडा अध्यक्ष

0

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,सत्तार अली जगदलपुर एयरपोर्ट से सुकमा के लिए रवाना….

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा का चिंतन शिविर – 2023 का फॉर्मूला मिल गया लगता है….

0

छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक राज करने के बाद बस्तर में पूरे सफाए सहित सत्ता से बुरी तरह बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी बस्तर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के जरिए अगले चुनाव 2023 में जीत हासिल करने का फॉर्मूला मिल गया लगता है | जिस तरह भाजपा के नेता ढोलक की थाप पे ख़ुशी से झूम रहे है लगता है अब आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है | अब तो समय ही बताएगा कौन लक्ष्य हासिल करेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दल्ली डौंडी मार्ग पर ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, ड्राईवर की हालत गंभीर

0

दल्ली डौंडी मार्ग पर ट्रक ने बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मारने से ड्राईवर की हालत गंभीर है घटना बीती रात्रि 10 बजे के आसपास की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्ली की ओर से जा रही बोलेरो और कच्चे की तरफ से आ रही 14 चक्का ट्रक ने दल्ली डौंडी मार्ग पर बोलेरो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार वहां से फरार हो गया हादसे में  ड्राइवर को बहुत गहरी चोट आई है एवं ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है | सिर पर चोट आने की वजह से ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आ रहा है | ड्राईवर को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दिनदहाड़े दुपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिनांक 23/ 8 /2021 को प्रातः 9:00 बजे जनपद कार्यालय में पदस्थ कुशल राम गोटी अपने एक्टिवा क्रमांक सीजी. 24 के. 3527 में ऑफिस कार्य हेतु ड्यूटी में आया था जो अपने एक्टिवा को जनपद कार्यालय के सामने खड़ी कर अपना शासकीय कार्य कर रहा था। जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था जिस संबंध में पुलिस थाना गुरुर में अपराध क्रमांक 269/ 21 धारा 379 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान उक्त एक्टिवा का लगातार पतासाजी की जा रही थी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर उमेश कुमार यादव उर्फ सन्नाटा पिता स्व0 संतराम यादव उम्र 34 वर्ष साकिन तकिया पारा वार्ड क्रमांक 07 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा चोरी कर ले गया था, जिसके कब्जे से एक एक्टिवा बरामद किया गया। उक्त आरोपी का अपराध सदर का पाये जाने से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आरोपी _ नाम उमेश कुमार यादव सन्नाटा पिता स्व0 संतराम यादव उम्र 34 वर्ष साकिन तकिया पारा वार्ड क्रमांक 07 दुर्ग जिला दुर्ग छत्तीसगढ़.

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सामाजिक सद्भाव के लिए वनवासी क्षेत्र में कार्य कर रहा पाटेश्वर सेवा संस्थान का कार्य प्रशंसनीय – महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी

0

1 सितम्बर

पाटेश्वर धाम के संचालक राम बालक दास जी ने आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी से सौजन्य मुलाकात की और विगत 26 फरवरी 2021 में पाटेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम जी की उपस्थिति के लिए संस्थान के तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही श्री पाटेश्वर धाम के द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी महामहिम राज्यपाल महोदया ने भी संत राम बालक दास जी से विगत दिनों पाटेश्वर धाम में हुए विशाल कावड़ यात्रा के बारे में जानकारी ली और हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जन जागरण का बहुत ही सुंदर कार्य चल रहा है जिसकी हम सराहना करते हैं ज्ञात हो कि सामाजिक सद्भावना के लिए समर्पित विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 21 अगस्त को किया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

जिसमें पाटेश्वर धाम क्षेत्र एवं प्रदेश से आए हुए लगभग 1500 लोगों ने ढोकला धाम से जल लाकर श्री पाटेश्वर धाम में जलाभिषेक किया था इस तरह का क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम था |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

राम बालक दास जी ने महामहिम जी से छत्तीसगढ़ में सामाजिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

साथ ही आने वाले समय में पाटेश्वर धाम पुनः आने का निमंत्रण भी महामहिम जी को दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया इस सौजन्य मुलाकात के कार्यक्रम में देव लाल ठाकुर जयेश ठाकुर मोरध्वज साहू महेंद्र जायसवाल एवं सूर्यवंशी जी संत जी के साथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ना स्वाभाविक प्रक्रिया, बढ़ते रहे हैं, बढ़ते रहेंगे- डी. पुरंदेश्वरी, कांग्रेस अपनों से किया वादा पूरा नहीं करती, जनता से किए वादे क्या पूरे करेगी

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में पहले भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते रहे हैं। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसी के तहत दाम बढ़ते और घटते रहते हैं। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर चल रहे कथित विवाद के मद्देनजर कहा कि कांग्रेस अपने साथी से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही तो वह जनता से किए गए वादे क्या पूरे करेगी।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी चिंतन शिविर में शामिल होने आई हैं। आज शिविर के दूसरे दिन उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बिजली, सड़क जैसे मुद्दे उठाने के साथ ही कथित ढाई ढाई साल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा। भाजपा प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ और है। जनता से वादा किया गया था कि बिजली बिल हाफ कर देंगे लेकिन यहां तो बिजली महंगी कर दी गई है और बिजली कटौती से भी सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सड़कों की दुर्दशा हो गई है। कहीं कोई काम नहीं हो रहा। कांग्रेस की सरकार वादे पूरे नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि ढाई ढाई साल के कार्यकाल का क्या हुआ? समझ में नहीं आता कि किसे जिम्मेदार मानें?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साध रही भाजपा प्रभारी से जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने इसे स्वाभाविक प्रक्रिया ठहराते हुए कहा कि क्या पहले दाम नहीं बढ़ते थे। यह दाम एक प्रक्रिया के तहत निर्धारित होते हैं।

राज्य की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

MOST POPULAR

HOT NEWS