City Media - Page 1450 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1450

राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम/वेबीनार आयोजित किया गया

0

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत स्वयं सेवकों की सामुदायिक सेवा में किए गए उत्कृष्ट योगदान को अभिस्वीकृति प्रदान करने तथा स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा और सकारात्मक सामाजिक प्रवृत्तियों और मूल्यांकन के जरिए उनके व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोत्साहित करने के दृष्टि से प्रदान की जाने वाली पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार के नामांकन प्रस्ताव हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से किया गया ।

मार्गदर्शन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रासेयो राष्ट्रपति सम्मानित व राज्य स्तरीय पुरस्कृत सत्येन्द्र साहू (छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा) रहे तथा कार्यकम का संचालन व निर्देशन कौशल गजेन्द्र (राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता) रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सत्येंद्र साहू ने वेबिनार के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सक्रिय स्वयंसेवकों को पुरस्कार नामांकन हेतु प्रोत्साहित करना।

ऐसे स्वयंसेवक जो वास्तव में जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते हैं किंतु मार्गदर्शन या जानकारी के अभाव के कारण वे इस पुरस्कार से वंचित हो जाते हैं ऐसे स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान करना।

फ़ाइल कैसे बनाए जाएं/फ़ाइल का डिजाइन कैसा हो/फ़ाइल में क्या क्या शामिल किया जाना चाहिए/कितने वर्षों का आंकड़ा शामिल किया जाना चाहिए? इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराना।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में यह पुरस्कार तीन स्तर पर दिए जाते हैं । जिसमे जिसमे 1 संस्था,4 कार्यक्रम अधिकारी ,20 स्वयंसेवको को उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस सेल व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिसकी नामांकन प्रस्ताव के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होता है। जानकारी के अभाव या मार्गदर्शन के कमी के कारण बहुत से स्वयंसेवक इस पुरस्कार से वंचित हो जाते है । ऎसे में रासेयो स्वयं सेवकों को जागरूक करने के प्रयास से यह कार्यक्रम नामांकन प्रस्ताव आने से पूर्व आयोजित किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कार कि विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही स्वयंसेवकों के विभिन्न प्रश्नों का संतोषपूर्ण उत्तर दिया गया।

इस मार्गदर्शन कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राकेश साहू व रासेयो राज्य स्तर पुरस्कृत राधिका, निखिल ,तनुजा वर्मा,शिल्पा साहू, टाकेश्वर, स्वयंसेवकों के प्रश्नों का संतोष पूर्वक देते हुए बोले कि हम जिलेवार रासेयो स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय पुरुस्कार फ़ाइल बनाने विश्विद्यालय मार्गदर्शन व सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम का निर्देशन,/संचालन कौशल गजेन्द्र(रासेयो राज्य पुरस्कृत) द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ सरकार के कुशासन व अन्याय के विरोध में 02 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा “नगाडा बजाओ व हल्ला बोल” कार्यक्रम

0

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल  के आदेशनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार  प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा  पवन साहू  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन  साहू  के मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़  सरकार  के कुशासन व अन्याय एवं प्रदेश  के किसानो को सोसयाटियो मे पर्याप्त खाद बीज नही मिलने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ के विरोध में “नगाडा बजाओ व हल्ला बोल” कार्यक्रम किसान मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर सहकारी समितियों में आयोजित किया गया है |

जो निम्नानुसार हैं

दिनांक-  2 अगस्त 2021  दिन सोमवार, समय- दोप.01बजे से

मण्डलों मे निम्न अतिथिओं के उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन होगा जो निम्नानुसार हैं:-

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौण्डी /दल्ली

होरी लाल रावटे

सोमेश् साहू

सुदेश सिंह

मनीष झा

गोविंद माधवानी

देवेंद्र महला

अनिल खोबरागड़े

नागेंद्र चौधरी

बाबी छतवॉल

राकेश द्वेवेदी

राम नारायण धनकर

भीष्म टंडन

सोमेश् सोरी

विक्रम ध्रुव

शिवगिरी चरेंद्र

मितेंद्र वैष्णव कार्यक्रम प्रभारी

उमेश विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रभारी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

डौंडी लोहारा

देवेंद्र जसवाल

जयेश ठाकुर

सजय दुबे

देवलाल ठाकुर

रूपेंद्र सिन्हा

दारा सिंह भोआर्य

पिंटू लोठा

ढाल सिंह साहू

जगत पाल सिन्हा

दिलीप कोठारी

सुरेश देशमुख कार्यक्रम प्रभारी

बालोद शहर/ग्रामीण

कृष्णकांत पवार

राकेश यादव

पवन साहू

छगन देशमुख

धरम साहू

प्रकाश नहार

पालक ठाकुर

जगदीश देशमुख

राकेश यादव ( छोटू)

शरद ठाकुर

तोमन साहू

मनोहर सिन्हा

सुरेश निर्मलकर

प्रेम साहू

सुरेंद्र देशमुख

कृतिका साहू

प्रेमलता साहू

खिलेस्वरी साहू

असस्वंन बारले

राव शर्मा

छगन साहू

वीरेंद्र साहू

दिनेस्वर मिश्रा

नरेंद्र सोनवानी

संतोष कौसिक

शशिकांत साहू कार्यक्रम

प्रभारी

गणेश साहू कार्यक्रम प्रभारी

गुरुर

प्रीतम साहू

नंद किशोर शर्मा

याद राम साहू

कौशल साहू

ईशा प्रकाश साहू

त्रिलोकी साहू

दुर्गानंद साहू

सुशीला सेवक साहू

नरेश साहू

आदित्य पिपरे

महेत्रर नेताम

भुवन साहू

लीलाराम सोंनबोइर

टुकेश्वर पांडे

पन्ना साहू  कार्यक्रम प्रभारी

5- अर्जुंदा

नरेश यदु

संध्या भारद्वाज

नितीश मोटी यादव

टोमन साहू

प्रनेश जैन

पवन सोनबारसा

विश्वास गुप्ता

हेमंत साहू

रोमन सोनकर

ओंकार सिन्हा  कार्यक्रम

प्रभारी

खेरथा –

किशोरी साहू

चेमन देशमुख

टीनेश्वर बघेल

जितेंद्र साहू

शिव धरम गुडे

हरीश कटझारे

रमेश सोनवानी

अंजनी साहू

भुनेस्वरी ठाकुर

निरजंन साहू

सुरेश केसरवणी

चैतन्य निषाद  कार्यक्रम

प्रभारी

गुंडरदेही

बिरेंद्र साहू

लेख राम साहू

प्रमोद जैन

पुष्पेंद्र चंद्राकर

ठाकुर राम चंद्राकर

अस्वानी यादव

दुष्यंत सोनवानी

मालती जोशी

मदन साहू

विजय सोनक

सेवक महिपाल

थान सिंग मंडावी

टिका राम सावरे

टीकाराम निषाद  कार्यक्रम प्रभारी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विश्वदिप्ती हाई स्कूल नारायणपुर में स्कूल संचालन हेतु किया गया निरिक्षण

0

डॉ वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला नारायणपुर बंगलापारा में स्थित विश्वदिप्ती हाई स्कूल में नोडल अधिकारी ए.के.स्वर्णकार ( शा.क.उ.मा.वि. नारायणपुर), नगर पालिका सुनिता मांझी, पालक शिक्षक समिति अध्यक्ष डिम्पल जैन क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जिला अस्पताल नारायणपुर प्रीति चांडक, नेहा गिरी ने स्कूल के प्राचार्य फादर जोमन, शिक्षकों एवं पत्रकार गण की उपस्थिति में स्कूल संचालन हेतु निरिक्षण किया जिसमें सभी व्यवस्थायें कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत पाया गया प्राचार्य फादर जोमन द्वारा शाला प्रारंभ होने के पूर्व कि गई पूरी तैयारी के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी गई जिसमें छ.ग. शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है वर्तमान में सेवा दे रहे समस्त शिक्षक गण एवं समस्त स्टाफ़ विश्वदिप्ती हाई स्कूल को कोविड की वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है जिससे संक्रमण का खतरा कम रहे व एक-एक कक्षा में 20-20 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है साथ ही हैल्थ मानिटरिंग काउन्टर बनाया गया है जहाँ स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों का परिक्षण कर उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा व प्रत्येक कक्षा के प्रवेश द्वार पर सैनेटाईजर की व्यवस्था की गई है जिससे इस महामारी के दौर में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल का संचालन किया जा सके और हमारे देश की नई पीढ़ी के भविष्य पर किसी प्रकार की रुकावट न आ सके।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर द्वारा शहर का मध्य रात्रि किया गया आकस्मिक निरीक्षण

0

शहर के लाॅज, बस स्टैण्ड़ एवं चौकी का औचक निरीक्षण किया गया

पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दिनांक 30.07.2021 को मध्य रात्रि शहर जगदलपुर का कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर के चौक-चैराह में ड्युटी पर लगे पुलिस बल के जवानों से रूबरू होकर हालात से अवगत होते हुए रात्रि गश्त के दौरान होने वाले समस्या का जानकारी लेते हुए पुलिस बल के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, साथ ही बस स्टैण्ड़ एवं संजय बाजार स्थित पुलिस सहायता केन्द्र की चेकिंग दौरान पुलिस बल मुस्तैद पाये गये , अपराध एंव अपराधियों के गतिविधियो की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश पुलिस बल के जवानों को दिया गया एवं संजय बाजार स्थित पुलिस सहायता केन्द्र हेतु उचित स्थान का चयन करने निर्देशित किया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान कर्तव्यरत् पुलिस बल के जवानों से उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए निराकरण का आश्वासन दिया गया। बस स्टैण्ड़ में करीबन 01 घण्टे का समय देते हुए वहा की सुरक्षा व्यवस्था एवं एैसे यात्रीगण जो गन्तव्य स्थान के लिये साधन के आभाव में रूके हुए थे उनसे भी रूबरू होकर उनके रूकने का उचित कारणो की जानकारी ली गयी। शहर स्थित लाज का भी चेकिंग किया गया एवं आगंतुको के संबंध में पूर्ण जानकारी एवं रजिस्टरों का उचित ढंग से संधारण करने लाज मालिक को निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् शहर का सघन गश्त करते हुए गश्त पाइंट की चेकिंग सुनिश्चित किया गया। उक्त वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ शहर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा – 12 वी के परीक्षा परिणाम में डीएवी विद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान

0

दल्लीराजहरा – सीबीएसई द्वारा घोषित किये गए 12 वी के परीक्षा परिणाम में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक नया कीर्तिमान रचा है | 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है |

परीक्षा परिणामों में विज्ञानं संकाय की छात्रा शिल्पी साहू ने 96.40% फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया | दिव्यांशी जाधव 95.8% के साथ दूसरा एवं कुमकुम झा 95.6%  अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया | वहीँ दूसरी ओर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भी बाजी मारी है जिसमे भूमिका रावटे ने 94% अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया | वहीँ राहुल गोलछा दुसरे एवं आदित्य पवार तीसरे स्थान पर रहे | विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत 119 में से 119 उत्तीर्ण रहे | सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सम्पूर्ण विश्व में जारी वैश्विक महामारी कोरोना काल में जहाँ पुरे सत्र में विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढाई हुई | विद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा के द्वारा शिक्षकों को दिए गए कुशल मार्गदर्शन में ऑनलाइन की अध्ययन अध्यापन कार्य पूर्ण हुआ था | जिसकी प्राचार्या ने सतत निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया | फलतः परिणाम सामने है | यही कारण भी है कि इस विषम परिस्थिति में ऑनलाइन पढाई एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आया और बच्चे रूचि लेकर अपना अध्ययन कार्य सुचारू रूप से कर रहे है | सभी सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्राचार्या अल्का शर्मा ने अपनी शुभकामनायें दी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार जी की जयंती मनाई गई।

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 31/07/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार जी की जयंती मनाई गई।

सर्वप्रथम मुदलियार जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन काशीराम निषाद ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल भाटिया,अजय छाजेड़,अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मुमताज़ कुरैशी, ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, राधे मंडावी, श्रीनिवास राव,हरिश खस कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जितेन्द्र मेश्राम,जागेश्वर गन्धर्व, अर्जुन यादव,सचिव फ्रांसिस कोलीन,विनय बलवीर,सयुक्त सचिव विल्सन मैथ्यू,तरणजीत सिंह,डोमेंद्र सावलकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष नितेश बाम्बेश्वर,मीडिया प्रभारी प्रदीप सहारे, राकेश बेहरा,हासिम कुरैशी,लिनेश बंसोड गौरी शंकर पिपरे,जतिन गुप्ता, रवि राव,शुभम, सोनू वर्मा, रवि भारद्वाज, करन साहू,विवेक पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर में वाहन चालकों पर शराब विरोधी कारवाही

0

जगदलपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर यातायात द्वारा शहर में वाहन चालकों पर शराब विरोधी कारवाही की गई |

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई जिनमे बस स्टैंड, संजय मार्केट, कुम्हारपारा एयरपोर्ट में की गई इसके अलावा चालको को समझाइश दी गई कि नशे की हालत में वाहन न चलाये |

50 से अधिक चालकों पर मशीन से जांच की गई |

उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज ठाकुर ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाना मान्य नही होगा एवं उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही आटो चालको को सवारी से ठीक आचरण रखने व मदद करने की समझाइश दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से शिव भक्तों को मिली सौगात

0

देवड़ा मंदिर तक जाने का नया पक्का मार्ग तैयार

भगवान झाडेश्र्वर में आस्था रखने वाले लाखों लोगों के लिए अब सुगम होगा राह

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन खुद हैं भगवान झाडेश्र्वर के भक्त

टिकरीपदर से देवड़ा तक पक्की सड़क के निर्माण से यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की राह आसान हुई है । यहां धनपुंजी से तिरिया जाने वाले मार्ग में टिकरीपदर से देवड़ा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से साढे़ चार किलोमीटर पक्की सड़क पुल-पुलिया सहित बनाई गई है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 21 जून को आयोजित वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उक्त सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उल्लेखीय है कि छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा की सीमा पर बसे देवड़ा में घने वनों के बीच शिव का मंदिर है, जिसे झाड़ेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां मंदिर में स्वयं उपजित शिवलिंग है, जिसके दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं |

क्षेत्र के नागरिकों सहित शिव भक्तों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा – महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने खाते में 80 लाख रुपये जमा करवाए थे

0

दल्लीराजहरा – संचालनाय रायपुर का अधिकारी पाण्डेय एवं अन्य नाम बताकर महिला बाल विकास परियोजना में 02 पद पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के पद पर शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर 07 आँगनबाड़ी सहकर्मियों हेमिन रजक, तबस्सूम कुरैशी, महेश्वरी सिंहा, दिप्तीलता रामटेके, चंद्रिका निर्मलकर, मालती सावरकर, सरिता मेश्राम से अपने विभिन्न बैंक खातो में नगदी रकम 20,30,000  रूपये जमा करवाकर शासकीय  नौकरी का लालच देकर धोखाधडी किया हैं |

प्रार्थिया उत्तरा सार्वा पति राजकुमार सार्वा निवासी वार्ड क्र. 19 राजहरा द्वारा दिनांक 05.12.2020 को थाना राजहरा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उसे एवं हेमिन रजक, तबस्सुम कुरैशी, महेश्वरी सिन्हा, दिप्तीलता रामटेके, चंन्द्रिका निर्मलकर, मालती सावलकर सरिता मेश्राम आदि से मोबाईल नंबर 88897***** के धारक अशोक पांडे उर्फ महेन्द्र तिवारी पिता शेषमणि तिवारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवायजर के पद पर नियुक्ति कराने उपरोक्त सभी पीडिताओं से कुल 22,30,000 रूपये विभिन्न खातों में जमा कराकर नौकरी नहीं लगाये जाने पर अप.क. 522/2020 धारा 420 भादवि कायम करायी थी। प्रकरण के विवेचना के दौरान मोबाईल धारक एवं प्रार्थीगणों द्वारा जिस खाते में रकम जमा की गई थी उस खाते का धारक की पतासाजी करने पर खाता क्रमांक 20083095168 का धारक मोहन नेगी निवासी वार्ड क. 05 नारायणपुर जिल नारायणपुर का होना पाये जाने पर आरोपी को थाना तलब कर पूछताछ किये तो ज्ञात हुआ कि खाता धारक मोहन नेगी पिता पुनाराम नेगी के खाते में कुल 14,44,300 रूपये उपरोक्त प्रार्थियों द्वारा जमा किया गया है। उसके खाते का बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन पर उसके खाते में कुल 80,00,000 रूपये विभिन्न खातों से एवं विभिन्न तिथियों में जमा होना पाया गया है साथ ही जमा रकम को आरोपी द्वारा तत्काल अन्य खातों मे ट्रान्सफर कर देना भी पाया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा उक्त रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तत नही किया जा सका है इस कारण आरोपी मोहन नेगी द्वारा अपने अन्य साथी एवं मख्य आरोपी के साथ संपूर्ण घटना को अंजाम देना सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को आज दिनांक 30.07. 2021 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल करने का आदेश पारित किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी महेन्द्र तिवारी उर्फ अशोक पांडे पिता शेषमणि तिवारी को बलौदा बाजार के अन्य प्ररकणों में गिरफतार होने की सूचना पर उसे थाना राजहरा लाकर न्यायालय में पेश करने हेत न्यायालय से प्राडक्शन वारट जारी करवाया गया है जिस न्यायालय द्वारा नियत तिथि को लाकर न्यायालय पेश किया जाना है। प्रकरण में और भी आरोपी नामित है जिनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित करने के फैसले से भाजपा को दर्द क्यों, वैसे सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में बेचकर उल्टी गंगा बहाने वाले मुनाफाखोरों को अपने बच्चों के भविष्य बचाने की सुध कहां–राजीव शर्मा

0

सीसीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर अधिग्रहण पर जताया आभार.

छत्तीसगढ़ के सैकड़ों विद्यार्थी और उनके मां बाप की जान गले में अटकी हुई थी ऐसे कठिन परिस्थितियों में भूपेश सरकार का आगे आकर मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने के ऐलान को सैल्यूट.

चंदूलाल मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय कॉलेज के अध्ययनरत छात्रों और उनके पालकों ने राज्य के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी का माना हृदय से आभार और जताई खुशियां.

राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा उठाया गया कदम चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के लिए उज्जवल और मील का पत्थर साबित होगा

चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और उनके पालकों ने राज्य के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी से मुलाकात की मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के निर्णय पर उनका स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि सरकार ने ना सिर्फ ऐतिहासिक निर्णय लिया है बल्कि राजधर्म का भी पालन किया है कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो साहसिक कदम उठाया वह सराहनीय और छात्रों के भविष्य के लिए उज्जवल व कारगर है उक्त बातें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा आगे उन्होंने बताया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में 2017 बैच के 180 छात्र चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत है मान्यता रद्द होने की वजह से इन बच्चों का अध्यापन कार्य काफी प्रभावित हो रहा है जिसकी चिंता करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बच्चों को अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में पुनः आबंटन किए जाने का आदेश जारी किया है हॉस्पिटल बोर्ड के राज्य अध्यक्ष और आई एम ए मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के राज्य संयोजक डॉ राजेश गुप्ता के कथन अनुसार राजीव शर्मा ने बताया कि 2017 के पूर्व बेंच के लगभग 300 मेडिकल छात्र इंटर्नशिप पूरा कर रहे हैं अब वे पीजी नीट की परीक्षा में बैठेंगे छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल एवं संवेदनशीलता से 480 छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बधाई के पात्र है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

छत्तीसगढ़ के सियासी उथल पुथल के बीच एमबीबीएस कोर्स कर रहे छत्तीसगढ़िया बच्चों के भविष्य के साथ किए गए आपके न्याय के बावजूद इस मानवीय न्याय के खिलाफ जो भी खबर चल रही हैं वह वास्तव में बेहद आक्रोशित करने वाली है शर्मा ने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का सरकार द्वारा अधिग्रहण बेहद प्रशंसनीय कदम है ना केरियर के अधर में लटक रहे कॉलेज में अध्यनरत 600 से ज्यादा एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए, बल्कि शिक्षाधानी भिलाई के लिए जो भाजपा सरकार के दौर से एक अदद शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए पिछले 15 सालों से भीख मांग रहा था मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने से जिस तरह से 35 से 40 लाख की अपनी जमा पूंजी लगाए हमारे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों विद्यार्थियों और उनके मां बाप की जान गले में अटकी हुई थी ऐसे कठिन परिस्थितियों में सरकार का आगे आकर मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने के ऐलान को सेल्यूट करना चाहिए ना कि आरोप-प्रत्यारोप, शर्मा ने कहा कि वैसे भी सरकार ने ऐसे ही एकदम से आकर इस निजी मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहित नहीं किया बल्कि केंद्र द्वारा कुछ स्कोरिंग की कमी से इस कॉलेज की मान्यता रद्द करने के चलते पिछले 2 वर्षों से हमारे यह छत्तीसगढ़िया बच्चे और उनके मां-बाप हाईकोर्ट से लेकर सरकार की चौखट तक बार-बार दस्तक दे रहे थे सरकार इस कॉलेज को अधिग्रहित कर ले, जिस साल इस निजी मेडिकल कॉलेज कि केंद्र ने मान्यता रद्द की थी उसी साल इसी केंद्र सरकार ने यूपी में और कर्नाटक में कई निजी मेडिकल कॉलेज को इससे भी कम ही स्कोरिंग में मान्यता दी गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एक मेडिकल कॉलेज खोलने की लागत कम से कम 500 करोड़ तक की राशि की आवश्यकता होती है लेकिन जिस तरह से कांग्रेस की भूपेश सरकार ने इस निजी कॉलेज का अधिग्रहण किया तो आज कम से कम भिलाई, दुर्ग क्षेत्र में आम लोगों के लिए एक शासकीय मेडिकल कॉलेज मिल गया वरना यहां के प्रतिभाशाली बच्चों को या तो रायपुर, बिलासपुर या जगदलपुर जाना होता या रुपये 50 लाख खर्च कर निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेना पड़ता केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल भी तीन प्रस्तावित शासकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता आखिरी समय में अमान्य कर दी, प्रदेश में एमबीबीएस करने के इच्छुक लाखों विद्यार्थी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि 150 सीटों वाले इस शासकीय मेडिकल कॉलेज से उन्हें कितना ज्यादा लाभ मिलेगा क्या आप पिछले 15 वर्षों को भूल सकते हैं जब निजी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक का बेहद पीड़ादायक उत्पीड़न और शोषण किया जाता रहा और पूर्व सरकार की हमेशा की तरह इस मामले में भी अपनी आंखें मुंदी रही, शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया बच्चों के भविष्य को बचाने और उनके अनुरोध पर जब इस निजी मेडिकल कॉलेज को सरकार ने अधिग्रहित किया है तो इसमें बुरा क्या है यह राज्य सरकार की उपलब्धि होगी वैसे देश में सरकारी प्रतिष्ठानों या कॉलेज किसी निजी घरानों को बेचती है जैसा आजकल देश में हो रहा है या इस निजी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसके साथ शासकीयकरण का कभी अनुरोध नहीं किया होता तो आरोपों के विश्लेषण की कोई बात बनती, यहां तो उल्टा छत्तीसगढ़िया बच्चों के भविष्य को बचाने और उनके अनुरोध पर जब इस निजी मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार ने अधिग्रहित किया तो भाजपा को दर्द क्यों, वैसे सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में बेचकर उल्टी गंगा बहाने वाले मुनाफाखोरों को अपने बच्चों के भविष्य को बचाने की सूध ही कब रहती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS