City Media - Page 1451 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1451

महारानी अस्पताल के ब्लड बैंक में हो रही रक्तदाताओं को असुविधा : अभाविप

0

रक्तदान के बाद विश्राम कक्ष व डोनर काउच की मांग,जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगदलपुर के द्वारा महारानी अस्पताल के द्वारा संचालित ब्लड बैंक की अवस्था से नाराज होकर स्थिति व दशा सुधारने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

अभाविप के नगर सह मंत्री गजेंद्र बघेल ने बताया कि अभाविप के द्वारा रक्तदान का कार्य हमेशा सेवा कार्य के रूप में किया जाता है लेकिन रक्तदाता जब महारानी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रख देते हैं तो उनको काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है उनके लिए न तो आरामदायक कक्ष है और ना ही डोनर काउच की व्यवस्था है रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को समस्या न हो इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी को ज्ञापन देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।ज्ञापन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम बघेल ,संजय मुखर्जी ,यश ध्रुव समय तक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सेवा सहकारी समिति में किसानों के लिए शीघ्र खाद की व्यवस्था की जाये अन्यथा उग्र आन्दोलन की चेतावनी – संजय बैस

0

आज जनपद सदस्य संजय बैस अनुभागीय अधिकारी राजहरा के नाम दल्ली राजहरा के तहसीलदार विनय देवांगन को कुसुमकसा सेवा सहकारी समिति में शीघ्र खाद का व्यवस्था करने के लिये ज्ञपान सौपा जनपद सदस्य संजय बैस तहसीलदार से चर्चा में बताया कि अभी अच्छा वर्षा होने से किसान अपने खेतों में बियासी कार्य मे लगे है लेकिन किसानों को खाद नही मिलने से उत्पादन अच्छा नही हो सकता इसलिये शीघ्र सोसायटियो में खाद की व्यवस्था किया जाए नही तो किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा | मुख्य रूप से चर्चा में गांधी, सिन्हा, पुष्पजीत बैस, बलराम, धनेंद्र, तिलक साहू उपस्तिथ थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा अजा, पिछड़ा व व्यापार प्रकोष्ठ हेतु संशोधित सूची जारी की गई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व व्यापार प्रकोष्ठ हेतु संशोधित सूची जारी की गई

समस्त नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी गयी

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनता की समस्या को कब तक चुप रहेगा बस्तर, मुक्ति मोर्चा ने जन जन तक पहुंच लोगों की समस्यायों को उठा रही है आवाज:-अजय बघेल

0

नगरनार मंडल अध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत कूमली में बैठक ली गई। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप के निर्देशन पर उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया एवं नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल के टीम युवाओं ने बस्तर की समस्या शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगार और अन्य समस्या व ग्राम पंचायत की समस्या को लेकर गांव जगह जगह पर देख कर हमें कब तक चुप रहना पड़ेगा स्थानीय जनप्रतिनिधि अगर ध्यान देते तो मुसीबत का बदलाव को देखने का मिलता हर गांव गांव में घूमकर की जनता को बीच रहकर हमे गर्व की बात हैं और बहुत गंभीर से बात ली जा रही है ग्राम पंचायत कुमली में बैठक लिया गया और गांव के जनता को पूछने पर ना तो रोजगार व शिक्षा,स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन, गंदी नालियों के सफाई से कितना परेशान होना पड़ रहा है जनप्रतिनिधियों को चुनाव के पहले ही दिखते हैं और सत्ता आने पर हमारी कोई समस्या का कोई हल नहीं करते हैं गांव की समस्या व शहर की समस्या का समाधान करेगा बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा इस दौरान के उपस्थित नीलांबर सेठिया जिला उपाध्यक्ष, अजय बघेल नगरनार मंडल अध्यक्ष, करपावंड मंडल अध्यक्ष, गौतम नाग, साहबो बघेल, कोटवार धनसाय , सुभाष, बजरंगी, हेमंत, ईस्वर, सुखदेव,निलो,और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर द्वारा गणेशोत्सव के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किया गया

0

बालोद – कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की सम्भावना है | जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी सम्बंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है | जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा गणेशोत्सव के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा का शातिर ठग फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ा, शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर किया ठगी

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा का शातिर ठग फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ा, शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर किया ठगी | दल्लीराजहरा के निवासी मो. हसनू वार्ड नं0 10 पुराना बाजार (हिंदू होटल के पास) से ठगी की है । प्रार्थी मो. हसनू ने जैसा आरोपी के खिलाफ एफआईआर में बताया कि सतीश उपाध्याय नामक व्यक्ति निवासी दल्लीराजहरा जो मेरे  परिचित का था । वह अपनी उची पहुच बताता था और कहता था कि यदि आपके किसी बच्चे का शासकीय नौकरी में लगाना हो तो बताना मै नौकरी लगा दूंगा । तब मै उसकी बातों में अपने पुत्र सिकन्दर को शासकीय नौकरी दिलाने की बात किया तो सतीश उपाध्याय नें बोला कि तुम्हारा काम हो जायेगा लेकिन मुझे कम से कम 50,000 रूपये ( अक्षरी पचास हजार रूपये)  एडवांस के तौर पर देना होगा और बाकी रकम काम होने के बाद देना । तब मैने उसकी बात मान कर उसे 50,000 रूपये ( अक्षरी पचास हजार रूपये) यू0पी0 सेलून गुरूद्वारा के सामने दल्लीराजहरा कें दुकान मालिक मुस्तकीम के सामने सितम्बर 2020 को दिया था इस बात का गवाह भी सेलून मालिक मुस्तकीम है कि सतीश उपाध्याय नें मुझसे मेरे पुत्र की नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिया है । 3  – 4 माह का समय बीत जाने के बाद भी सतीश उपाध्याय नें मेरे पुत्र की नौकरी नही लगाया और विगत 2  – 3  माह से लापता है मुझे कहीं दिखायी भी नही दिया विगत दिनों अखबार में समाचार पा तो पता चला की सतीश उपाध्याय नें कई लोंगों से नौकरी लगानें के नाम पर ठगी किया है और अभी पुलिस  की गिरफ्त में है । इस प्रकार धोखा धड़ी करने वालें व नौकरी  दिलानें के नाम पर मुझसे ठगी करने वालें व्यक्ति सतीश उपाध्याय के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर उचित कार्यवाही कर रकम वापस दिलाये |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा 12 गाँव में मुर्गी पालन का कार्यक्रम शुरू किया गया

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा आज बालोद और गुंडरदेही ब्लाक के 12 गाँव में मुर्गी पालन का कार्यक्रम शुरू किया गया प्रतः 12 गांव से गरीब एवम मध्यमवर्गीय किसान का चयन कर मुर्गी पालन हेतु प्रसिक्षण कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत मुर्गी का रखरखाव मुर्गी से जुडी बीमारिया, टीकाकारण एवं अन्य बातो पर चर्चा हुई । मुर्गी पालन हेतु 60 किसानो को 100 नग देसी चूजा, मुर्गी दाना, दवाई , बर्तन , टिका प्रदान किया गया । किसानों की आय को तीन गुना करना और किसानों को कृषि की उन्नत तकनीको के बारे में जगरूप करना ही संस्था का उद्देश्य है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यह योजना बालोद के 12 गांव लताबोड, टेकापार, बेलमांड, मोंगरी, सलोनी, पैरी, पर्रेगुड़ा, करहीबदर, जमरूवा, जगतरा, बी जमगांव, देवारभाट में कार्यरत है।

ट्रेनिंग में परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट शाहनवाज मंसूरी, दिलीप साहू एवम विलेज कोऑर्डिनेटर ने अपनी भागीदारी निभाई परियोजना की और से शाहनवाज मंसूरी ने किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विशेष ग्रामसभा ने दी शाला संचालन की अनुमती, मध्यान्ह भोजन भी बच्चों को मिलेगा स्वच्छता पर रहे विशेष ध्यान, बिना मास्क के बच्चे न आए स्कूल

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुपालबरई में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया । जिसमे सर्वसम्मति से लक्ष्मीधर नायक को ग्राम सभा का अध्यक्ष चुना गया ।ग्राम सभा में उपस्थित शिक्षा विभाग से संकुल समन्वयक एवं मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के तहत 2 अगस्त से शालाओं का संचालन आरंभ हो सके इसको लेकर शाला समिति एवं ग्राम सभा से अनुमति को लेकर दिए गए निर्देशों की जानकारी दी गई ।जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि प्रतिदिन शाला में दर्ज बच्चों के अनुसार आधे बच्चों को शाला भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मण सूर्यवंशी ने कहा कि बताया कि मध्यान भोजन का नियमित संचालन पूरी कोरोना गाइड लाइन का पालन के साथ किया जाए ।इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित उपस्थित शिक्षकों को दिया। किसी भी स्थिति में सर्दी खांसी से पीड़ित बच्चों को स्कूल में ना आने की सलाह भी उन्होंने दी । सरपँच ने सभी बच्चों को बिना मास्क के शाला में प्रवेश नही मिलेगा इसको लेकर भी अपनी बात रखी व कोटवार को मुनादी करने का निर्देश दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ग्राम सभा मे शतप्रतिशत टीकाकरण का प्रस्ताव हुआ पारित

ग्रामीणों के द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर जो भय बना हुआ है उसको लेकर ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि आने वाले समय में पंचायत में कोई भी ग्रामीण कोर्णाक का लगाने से वंचित ना रहे इसको लेकर सभी ने अपनी सहमति दी।
इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मण सूर्यवंशी सचिव श्रीमती पूनम नेताम नोडल अधिकारी सुधा श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक बामदेव अस्वनी, प्रिया ठाकुर ,गोमती ठाकुर,शांति बघेल,राधेलाल नागेश, हरि कश्यप, मनोहर सिंह भंवर,मोहन सिंह चौरसिया, महेश लाल महेश्वरी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, बेनू राम, धनी राम नेताम ,कोटवार मनचित, शैलेंद्र ठाकुर, गणेश यादव, मोहनी ठाकुर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमवती ठाकुर मालती ठाकुर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आठवें दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा लोकसभा सदन..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज के निशाने में रहे मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया…

सदन के अंदर साँसद दीपक बैज ने जमकर सम्हाल रखा था मोर्चा….

आज लोकसभा सत्र का आठवां दिन भी हंगामें के भेंट चढ़ा लगातार विपक्ष के निशाने पर रही केंद्र सरकार विपक्षी दलों ने प्रश्नकाल चलने नही दिया।

साथ ही तीन बार सदन स्थगित करने के बाद लगभग 2.30 बजे सदन की कार्यवाही कल तक के लिए रोकनी पड़ी…

जैसे ही मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोलने खड़े हुए तभी साँसद दीपक बैज ने जमकर लगाए नारे “पलटू मंत्री हाय हाय..दलबदलू मंत्री हाय हाय” और सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया…..

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा चोरहापड़ाव के पास कल हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना को लेकर राजहरा सीएसपी द्वारा बस ऑपरेटरों को समझाइश दी गई

0

दल्लीराजहरा : कल 28 जुलाई को डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापडाव गोटूलमुंडा ढाबा मोड़ के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत व  दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था | मनीष बस और स्कूटी में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई थी एवं बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित सवारियों को रौंदते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटा | मृतक रामबसावन पासवान पिता मोहन प्रसाद पासवान उम्र 55 वर्ष वार्ड क्र 12 के निवासी है | पिता व पुत्र विक्की अपनी दुपहिया वाहन से दल्ली की ओर आ रहे थे |

इस प्रकार आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर राजहरा थाना सीएसपी अलीम खान द्वारा न्यू बस स्टैंड दल्लीराजहरा में ड्राईवरों व कंडक्टरों को समझाइश दी गई कि लापरवाहीपूर्वक, ओवरटेक करते हुए व तेज गति से बस न चलाये व समय को ध्यान में रखते हुए गाड़ी चलायें चूँकि अक्सर देखा गया है कि सवारी भरने व जल्दी पहुँचने के चक्कर में बस ऑपरेटरों द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जाती है और यही सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बनता है इसके साथ ही सीएसपी अलीम खान द्वारा बस ऑपरेटरों को चेतावनी भी दी गई कि यदि यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी | बस ऑपरेटरों में मुख्य रूप से आरबीएस, कांकेर रोडवेज, भारत ट्रेवल्स, दुर्ग रोडवेज आदि बसों के ऑपरेटर मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS