जगदलपुर, 14 जुलाई 2021 – कमिश्नर चुरेन्द्र ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए इसके अभिलेखीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से संचालित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों के असाध्य कृषि पंपों के विद्युतीकरण कार्य, अंत्यावसायी सहकारी समिति के माध्यम से संचालित वीर नारायण सिंह स्वावलंबी योजना तथा वनोपज कृषि उपज आधारित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना कार्य की भी समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी तोंगपाल मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को संप्पन की गई।मुख्य अथिति के रूप में पूर्व विधायक चित्रकोट लछु राम कश्यप,भाजपा सुकमा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम,तोंगपाल मंडल अध्यक्ष रधुनाथ मुचाकी की उपस्थिति में बैठक संप्पन की गई।मुख्यथिति लछुराम कश्यप ने कहा तोंगपाल के समस्त 39 बूथ में हर बुझ मे 25 कार्यकर्त्ताओ का निर्माण करना है जिससे आने वाले समय मे भाजपा पार्टी और मजबूत होगी।भूपेश सरकार की नाकामी को जन जन तक पहचाना है।जिलाध्यक्ष सुकमा हूँगाराम मरकाम ने कहा 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी,कोंटा विधानसभा भाजपा की झोंली में लाना है,इसलिए हर बूथ को मजबूत करना है।गंगा जल की झूठी कसम खाने वाले कांग्रेस सरकार झूठ बोलना बंद करे।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मंगला बघेल ने किया।इस बैठक को जिला उपाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान ,सुखदेव नाग एंव संग्राम सिंह राणा ने भी संबोधित किया।आभार मंडल अध्यक्ष रघुनाथ मुचाकी ने किया।इस बैठक में उपेन्द्र सिंह चौहान,विकास भदौरिया, दिपीका शाेरी,भानु भदौरिया, राजकुमार कश्यप,रिंटू भदौरिया,पांडुराम सोडी,गोवर्धन,हेमंत कश्यप,हिडमाराम,हरिओम,सुजीत गुप्ता,संतोष बघेल,सृजन सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के राजाबाड़ा वार्ड क्र 18 में निवास करने वाले युवक राजू हल्बा पिता स्व शंकर हल्बा ने आज दोपहर 12 बजे के आसपास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | मृतक के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चूका है | मृतक अपने भाई के साथ खंडहरनुमा मकान में रहते थे और दोनों भाई अक्सर शराब के नशे में रहते थे | मृतक मछली गाड़ी में मजदूरी करता था | जब मृतक ने आत्महत्या की उस समय वह अकेले था | मोहल्ले वालों ने दोपहर में जब युवक को फांसी पर लटका हुआ देखा तब पुलिस को इसकी सूचना दी | पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर बीएसपी मरचुरी में रखा गया है पोस्टमार्टम कल किया जायेगा | युवक ने आत्महत्या क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |
गुरुर – गुरुर ब्लाक के ग्राम चिटोद में प्रेमी जोड़े साथ जी नहीं सकते तो साथ मर तो सकते है इसी इरादे के साथ 09 जुलाई को खिड़कीटोला जंगल गए थे और इसी के साथ दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की ठानी और फंदे पर झूल गए किन्तु युवती की मौत हो गई और युवक का फंदा टूट जाने से गिर पड़ा और वह जिन्दा बच गया और तब तक युवती की मृत्यु हो चुकी थी जिससे युवक घबराकर भाग निकला और वहां से भागकर जगदलपुर चला गया और फिर 5 दिन बीत जाने के बाद युवक रुद्री थाने पहुँच घटना की जानकारी दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना एक सप्ताह पहले की है युवक राकेश मंडावी और युवती पूर्णिमा मंडावी दोनों एक दुसरे से प्यार करते थे किन्तु दोनों का एक ही जाति और गोत्र होने की वजह से विवाह नहीं हो सकता था जिस कारण प्रेमी जोड़े ने साथ जी नहीं सकते तो मरने (आत्महत्या) का निर्णय लिया | युवक ने थाने में जैसा बताया उसके आधार पर जब उस जगह गए तो युवती की लाश सड़ चुकी थी घटना को 5 दिन हो चुके थे और दोनों ने ऐसा जगह चुना कि जहाँ कोई आता जाता नहीं था इस कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं थी और युवक ने यह भी बताया कि युवती 3 माह से गर्भ में थी, पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है |
महासेवा अभियान के तहत अटल आवास के सामाजिक मंच की शिवसैनिकों ने किया साफ़ सफ़ाई
जगदलपुर । शिवसेना के छत्तीसगढ़ राज्य में 37वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में शिवसैनिकों द्वारा विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। शिवसैनिकों द्वारा 14 जुलाई शिवसेना छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस से लेकर शिवसेना के प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस 27 जुलाई तक शिवसंपर्क – महासेवा अभियान चलाकर गांव गांव जाकर संगठन का विस्तार करेंगे तथा सामाजिक कार्य करने अपनी सेवा देंगे। ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् के उपस्थिति में शिवसेना के बस्तर ज़िला इकाई द्वारा इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महराज व शिवसेना संस्थापक बाला साहेब के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर, दीप प्रज्वलित करके नारियल चढ़ा कर श्रद्धा से पूजा अर्चना करके स्थापना दिवस मनाया गया।
अटल आवास परिसरों के समाजिक स्थलों की सफ़ाई किया गया
शिवसैनिकों ने महासेवा अभियान के तहत ग़रीबो की नगरी अटल आवास पहुंचकर उनके सामाजिक मंच की साफ़ सफ़ाई करके सेवा किया। इस दौरान स्थानीय शिवसैनिकों को आसपास सफ़ाई करने व स्वच्छता रखने हेतु निर्देशित भी किया गया।
शिवसंपर्क अभियान के तहत कालीपुर में शिवसेना की शाखा का गठन
स्थापना दिवस से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जी के जन्म दिवस तक चलने वाले शिवसंपर्क अभियान के तहत शिवसेना के संगठन का विस्तार करते हुए जगदलपुर क्षेत्र में शिवसेना के प्रथम शाखा का गठन किया गया। इस शाखा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सलीम खान दी गई है। शिवसेना के बस्तर ज़िला इकाई को वे आगामी 15 दिन में अपनी कार्यकारिणी बनाकर सूचित करेंगे।
बता देंकि शिवसेना की इस शाखा में स्थानीय आम जनता की समस्या सुनकर उसके निराकरण हेतु शिवसेना के माध्यम से उचित विभाग व अधिकारी या मंत्री तक आवाज़ पहुंचाई जाएगी ताकि उन्हें समय पर न्याय प्राप्त हो सकें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय्, ज़िला उपाध्यक्ष अशरफ़ खान, नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष सलीम खान, अजय शेट्टी, दीपक स्वामी, टिकेंद्र ऊके ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा, आरिफ़, यूसुफ बघेल, लक्ष्मण, चंचलमल जैन सहित अन्य कार्यकर्ता व सामान्य लोग उपस्थित रहें।
पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन अनवरत जारी.
पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में, केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही, जनता महंगाई से त्रस्त.
एक तरफ देश की गरीब जनता कोरोना के कोहराम से लड़ रही है और दूसरी तरफ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है बहोत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन निरन्तर अपने उफान पर मोदी जी तरक्की का यह कैसा वार पेट्रोल हो गया सौ के पार.
केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं.
जगदलपुर..
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य उत्पादों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय में अध्यक्ष मान.राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में एवं ग्रामीण अध्यक्ष मान. बलराम मौर्य जी,संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन जी,महापौर मान. सफीरा साहू जी,सभापति मान. कविता साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के गरिमामय उपस्थिति में “साइकिल यात्रा” निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें महंगाई की मार झेल रही जनता ने भी पूर्ण समर्थन देकर में अपनी सहभागिता दर्ज की।
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है केंद्र सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है कांग्रेस जनता के साथ है और महंगाई को नियंत्रित करने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करती रहेगी बीते सात सालों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड गढ़ दिए हैं गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर की अमीरी बढ़ती जा रही है मुनाफाखोरी को सरकार की नीतियां बढ़ावा दे रही हैं वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान,त्रस्त व दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, यह है देश की मोदी सरकार, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में पड़ा है केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही हो जनता महंगाई से त्रस्त है ।
संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत बेतहाशा बढ़ रही हैं अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर अपनी हिटलर नीति को उजागर किया है केंद्र सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही है जनता महंगाई से त्रस्त है केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है।
महापौर सफीरा साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है बड़े-बड़े उद्योगपति मौके का फायदा उठाकर सूदखोरी और मुनाफाखोरी में लगे हैं और केंद्र की मोदी सरकार उनके इशारे पर चल रही है दुर्भाग्य है इस देश का जिसकी कमान राजघराना के हाथों में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश की अर्ध/आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे है मोदी जी शर्म करो उद्योगपतियों की कठपुतली बनना बंद करो।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जनपद सदस्य ने भी उद्बोधन देकर केंद्र सरकार की नाकामियों का उजागर किया और उसकी गलत नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई मंहगाई का विरोध किया।
ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने मंहगाई के खिलाफ साइकिल यात्रा में उपस्थितजनों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की और इसी तरह आगे भी सहयोग की अपेक्षा जताई।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश/जिला/ब्लॉक पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यगण नगर निगम/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/सहकारी क्षेत्र के सदस्यगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में साइकिल यात्रा में उपस्थित होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कर्मठ युवा सांसद दीपक बैज को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रदेश सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर सहित विधायकों, सांसदों, मंत्रियों एवम् राजनेताओं तथा साथी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुदीर्घ स्वस्थ यशस्वी जीवन की कामना की है।
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कर्मठ युवा सांसद दीपक बैज को उनके जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुदीर्घ स्वस्थ यशस्वी जीवन की कामना की है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में उथल पुथल मचाने वाला एक सवाल अक्सर उभर जाता है। मुख्यमंत्री पद के ढाई ढाई साल के फार्मूले की कहीं कोई जमीनी हलचल न होने के बावजूद इस मुद्दे पर तब तब सवाल खड़ा होता रहता है, जब दिल्ली से कोई कांग्रेसी दिग्गज छत्तीसगढ़ आता है अथवा यहाँ से दिल्ली जाकर कोई वापस आता है। हर बार जवाब मिल जाता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मगर यह सवाल पूछने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी सीएम बघेल दिल्ली का दिल जीत कर लौटे तो फिर सवाल दाग दिया गया। उन्होंने भी जवाब दोहरा दिया कि आला कमान ने मुख्यमंत्री बनाया। उसके कहने पर हट जायेंगे। वैसे भूपेश बघेल आधा कार्यकाल गुजार चुके हैं। अगर आधे आधे कार्यकाल का कोई फार्मूला होता तो परिवर्तन के संकेत पहले से ही मिलने लगते। लेकिन ऐसा कुछ है, यह मानने वालों का मन मानने को तैयार ही नहीं होता! कुछ रोज पहले कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया इस सवाल का पूरा जवाब दे गए थे लेकिन अब दिल्ली से लौटने पर सीएम बघेल से फिर वही सवाल! ऐसा लगा कि छत्तीसगढ़ में कार्यकाल के बंटवारे का सवाल फिल्म बाहुबली को लेकर चर्चित सवाल जैसा हो गया है कि बाहुबली को कट्टप्पा ने क्यों मारा! इसका जवाब भी बहुचर्चित है तो कहने की कोई आवश्यकता नहीं। यहां न कोई कट्टप्पा है, न कोई और किरदार। सियासत में बाहुबली को तब तक कोई दिक्कत नहीं होती, जब तक कि वह बलशाली है और उस पर ऊपर वाले की छत्रछाया है। वैसे राजनीति घोर तपस्या की तरह है। तनिक भी ध्यान भंग हुआ तो गड़बड़ हो सकती है। लिहाजा हर पल सतर्क रहना होता है और अपनी स्थिति मजबूत करते रहना पड़ता है।
छत्तीसगढ़ में सत्ता की राजनीति में पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह खुलकर न सही, किंतु चुपके चुपके कुछ कुछ होता रहता है। यहां कांग्रेस एकतरफा बहुमत की सरकार चला रही है तो विपक्ष के पास कुछ करने के लिए नहीं है। वह तो अगले चुनाव की तैयारी ही कर सकता है। यदि विपक्ष मौजूदा समय में टक्कर देने की स्थिति में होता तो कांग्रेस के आला नेतृत्व को यहां से भी आंतरिक खींचतान से उत्पान्न सिरदर्द दूर करने कोई नुस्खा इस्तेमाल करना पड़ सकता था। मगर छत्तीसगढ़ की समझदार जनता ने परिवर्तन करते समय पक्का इंतजाम कर दिया कि सत्ता के किसी भी आंतरिक संघर्ष की स्थिति में जनता की पसंद पर कोई आंच न आने पाए। राजनीति संभावना का खेल है। इसमें कुछ भी असम्भव नहीं। बस अपने लक्ष्य पर एकाग्र चित्त होना पड़ता है। राजनीति महत्वाकांक्षाओं की मंडी है तो बाजार और व्यवसाय जैसे उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इनसे बचते हुए मंदी में भी चांदी काट लेने का हुनर जो राजनीतिज्ञ जानता है, वह अपना राजपाट ठाठबाट सलामत रखने में कामयाब रहता है। राजनीति में ऐसे कई उदाहरण हैं। सबसे ताजातरीन बानगी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने पेश की है। कई सारे अपनों के साथ छोड़ देने के बाबजूद चुनाव में शानदार जीत हासिल करना इसी सियासी चतुराई का अद्भुत नमूना है। वहां कांग्रेस का कागज कोरा क्यों रह गया, यह एक अलग मुद्दा है।
छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस की सियासी फसल ऐसी लहलहा रही है कि कीट पतंग का कोई खतरा ही नहीं। तब भी राजनीति में व्यक्तिगत अस्थिरता और स्थिरता पर केन्द्रित रहना जरूरी है। वरना बाप का उत्तराधिकार बेटा छीन लेता है तो कहीं चाचा अपने भतीजे के अरमां आंसुओं में बहा देता है और कहीं गुरु गुड़ और चेला कलाकंद बन जाता है। राजनीति की लीला निराली है। कोई किसी का मीत नहीं। तो, सेफ्टी फर्स्ट! शुक्र है कि यहां ऐसी कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वक्त को अपने हाथ में पकड़ कर रखना जरूरी होता है तो छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल इस बाबत बेहद संवेदनशील हैं। बिहार, झारखंड, असम में चुनावी ज़िम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्होंने देश के सबसे बड़े राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी मांगी है। उनके अनुरोध को अहमियत मिलना तय है। यानी अब तो ढाई ढाई साल का सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।