जिला गरियाबंद से मोटर साॅयकल चोरी कर फरार आरोपी को चोरी के मोटर साॅयकल सहित पकडकर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस नेे सफलता हासिल किया है। थाना कोतवाली अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा चोरी की मोटर साॅयकल रखकर विक्रय करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठित कर दंतेश्वरी मंदिर के पास में 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर अपना नाम गोविन्द कश्यप निवासी गरियाबंद होना बताया जिससे पूछताछ करने पर गरियाबंद क्षेत्र से वाहन क्र0- सीजी-23-के -2548 को चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। एवं घटना पश्चात फरार होकर जगदलपुर में छुपकर रहना स्वीकार किया है। आरोपी गोविन्द कश्यप के कब्जे से उक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया आरोपी को थाना कोतवाली अन्तर्गत – “चोरी की घटना को अंजाम देना एवं चोरी की सम्पत्ति को अपने पास रखने” के कारण धारा 41(1-4) द.प्र.स./379 भादवि0 के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो की उक्त मोटर साॅयकल के चोरी के संबंध में जिला गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी – निरी0- एमन साहू, उप निरीक्षक – होरीलाल नाविक प्र. आरक्षक – गौरीशंकर कांत आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम,, रवि ठाकुर, रवि सरदार
सांई प्रसाद चिटफंड कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, आरोपी के विरूद्व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो मे अपराध कायम है।
सांई प्रसाद चिट फंड कम्पनी द्वारा जिला बालोद के 5782 निवेशकों से कुल 30,06,65,868 रूपये की ठगी की गई है।
आरोपी को जगदलपुर केन्द्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट मे लाकर, थाना राजहरा में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे उप जेल बालोद भेजा गया।
संतोष कुमार कोमा ने थाना दल्लीराजहा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सन 2011 मे सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर्स के द्वारा अपने एजेंट्स के माध्यम से जिला बालोद के व अन्य आस-पास के स्थानों पर अपना कार्यालय खोलकर रूपये कमाने एवं पैसा दोगुना करने, कम समय में अधिक ब्याज देने की लुभावनी स्कीम खोलकर निवेशकों से करोंड़ो रूपये जमा करवाकर धोखाधड़ी कर उक्त कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर आरोपीगण भाग गये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 136@2016 धारा 420,406,467,468,120 बी भा.द.वि. एवं धारा 3,4,5,10 ईनामी चिट एवं धन परिचालन पाबंदी अधियिम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कंपनी द्वारा जिला बालोद के 1275 निवेशकों से कुल 12,36,97,015 रूपये की ठगी की गई है। निवेशकों को रूपये वापस दिलाने के लिए इस कंपनी के सम्पत्ति की कुर्की कार्यवाही की जा रही है।
विवेचना के दौरान चिखलाकसा (राजहरा) कार्यालय से उक्त चिटफण्ड कंपनी में लोगों के द्वारा जमा किये गये करोड़ो रूपये की जमा रकम का बांड पेपर को जप्त किया गया। प्रकरण मे कंपनी के मुख्य डायरेक्टर वंदना भापकर को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी बाला साहब भापकर घटना के बाद से फरार होने से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपी को केन्द्रीय जेल जगदलपुर में होना पाये जाने से प्रोडक्शन वारंट से थाना राजहरा लाकर दिनांक 14.07.2021 को गिरफ्तार किया गया न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल बालोद मे भेजा गया है।
02 मोटर सायकल से 10 कि.ग्रा. गांजा के साथ दो आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त में
बालोद – पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार जिला बालोद के मार्गदर्शन मे अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 14.07.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल होण्डा (ड्रीम युगा) सी.जी. 07 ए.टी. 6242 एवं बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर का होण्डा साईन में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर परिवहन करते उड़ीसा से बालोद गुरूर-झलमला के रास्ते से आ रहे है कि सूचना पर तस्दीकी हेतु उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, थाना बालोद को हमराह स्टॉफ के साथ रवाना किया गया जिनके द्वारा गंजपारा महादेव भवन बालोद के पास उपरोक्त मोटर सायकल के चालकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
मोटर सायकल होण्डा (ड्रीम युगा) क्रमांक सीजी 07 ए.टी. 6242 में सवार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम कादिर खान पिता स्व. नजीर खान, उम्र २८ वर्ष, साकिन अटल आवास कुंदरू पारा बालोद, जिला-बालोद एवं बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर का होण्डा साईन में सवार व्यक्ति से नाम पूछने पर अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद का निवासी बताया। गवाहों के समक्ष उक्त मोटर सायकल को तलाशी लेने पर अपने-अपने मोटर सायकल की सीट पर पीले रंग की साड़ी कपड़ा में 05-05 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 30,000@-रूपये रखे हुये थे। मौके पर जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं उपरोक्त दोनो मोटर सायकल को जप्त कर पुलिस के कब्जा में लिया गया तथा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 212/2021 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पूर्व में राजहरा क्षेत्र अंतर्गत गांजा का परिवहन करते अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद पकड़ाया गया था। इनके खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 273@20 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायालय पेश किया गया है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एसठाकुर, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, आरक्षक तुमेश सिन्हा, मुकेश देवांगन, भूपेन्द्र सलाम, देवानंद दामले, रवि बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
दल्लीराजहरा – गोंडवाना भवन बड़ादेव मंदिर का जीर्णोद्वार व् मरम्मत हेतु राशि स्वीकृत करने कांकेर लोकसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा गया | दल्लीराजहरा के सामजिक भवन में बड़ादेव का मंदिर बना हुआ है जो कि काफी पुराना और मंदिर का उपरी हिस्सा काफी जर्जर एवं दीवार में दरारे आ चुकी है और माइंस क्षेत्र में होने से ब्लास्टिंग की वजह से कभी भी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है |
उपरोक्त कारणों को देखते हुए मंदिर का जीर्णोद्वार व् मरम्मत हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत करने मोहन मंडावी कांकेर लोकसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा गया | ज्ञापन देते समय दिलीप कुमार सोरी, घनाराम अरकरा राम चरण नेताम, मोत मोती उइके, देवेन्द्र उइके, दिलीप मंडावी, लखन मंडावी, नीरज ठाकुर, गीता मरकाम विक्रम धूर्वे आदि लोग उपस्थित थे |
बालोद -जिला किसान मोर्चा द्वारा किसानो की 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम पर अपर कलेक्टर ए के बाजपाई को ज्ञापन सौंपकर 36 घंटे का अल्टीमेट दिया गया है कि उक्त मांग पूर्ण नहीं होने पर 16 तारीख को जिला मुख्यालय जय स्तम्भ चौक में उग्र आंदोलन व धरना दिया जाएगा |
9 सूत्री मांगे निम्नानुसार है
1- जिले के सहकारी सोसायटीओं में पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता नहीं है जिसे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को भटकना न पड़े 2- जिले में गन्ना किसानों को बोनस की राशि अति शीघ्र प्रदान किया जाए 3- गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी जिले के सभी गौठान केंद्रों में बंद है जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए 4- बालोद जिले की बीज विकास निगम के किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि व बोनस का प्रथम किस्त अति शीघ्र प्रदान किया जाए 5- रोका छेका का योजना का लाभ जिले भार मे नहीं मिल पा रहा है रोज सैकड़ों मवेशी सड़क व अन्य जगह रहते हैं जिससे रोज दुर्घटना हो रही है तत्काल व्यवस्था दुरुस्त किया जाए 6- बिजली की कटौती लगातार जारी है जनता सहित किसान बहुत परेशान है तत्काल विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कटौती बंद किया जाए 7- बालोद जिले में एकमात्र शक्कर कारखाना में गन्ने का रकबा बढ़ाने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए वहां व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल कार्यवाही की जाए 8- जिले के अधिकांश गौठान समितियों द्वारा मिट्टी युक्त कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है जिसकी जांच कर दोषियों पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाए 9- सोसायटी द्वारा किसानों को मिलने वाले कंपोस्ट खाद की अनिवार्यता को समाप्त कर ऐछिक किया जाए |
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा उपाध्यक्ष संध्या भरद्वाज प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन मन साहू मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर पालक ठाकुर प्रकाश नहर सुरेंद्र देशमुख कृतिका साहू खिलेश्वरी साहू राजू शर्मा प्रेमलता साहू रश्मि साहू सत्या गवारे मोहनी देवांगन पूनम साहू महेश्वरी नेताम बिरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा अरुण साहू शशिकांत साहू कन्हैया यादव देवधर साहू जयंत साहू पार्थ साहू संजय जांगडे विजय साहू दुष्यंत गिरी गोस्वामी श्यामल साहू संदीप पवन साहू संजय साहू शुभम यादव गुलशन साहू आदि उपतिथा रहे.
महामाया – महामाया के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने महामाया माइंस गेट के 100 मीटर पहले सैकड़ों की संख्या में चक्काजाम किया गया जिससे वाहनों की लम्बी कतारे लग गई | महामाया के स्थानीय लोग पिछले 7-8 सालों से रोजगार के सन्दर्भ में प्रशासन को आवेदन दे रहे है किन्तु हर बार उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता था निराकरण तो दूर की बात | इस पर आक्रोशित ग्रामीणों नेबालोद जिला युवा शिवसेना अध्यक्ष हर्षवीर कसार, डौंडी ब्लाक शिवसेना अध्यक्ष बहादुर सोनी व महामाया ग्राम अध्यक्ष बलराम निषाद के नेतृत्व में लगभग सैकड़ो ग्रामीण महिला – पुरुष ने महामाया माइंस के मुख्य गेट बाहर चक्काजाम कर दिया ।
मौके पर डौंडी तहसील नायाब तहसीलदार विनय देवांगन आकर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मांगो के संबंध में चर्चा की गई किन्तु बेरोजगार ग्रामीण नायाब तहसीलदार की बातों से सहमत नही हुए और अधिकारीयों ने कहा कि इस बारे में बीएसपी के उच्च अधिकारी ही निर्णय ले सकते है जो अभी तक धरना स्थल से नदारद है ।
शहर की जनता के व्याप्त समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एवं उसकी स्थिति की मांग को लेकर भाजपा शहर मंडल व महिला मोर्चा शहर मंडल ने दिया धरना
बालोद।भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद एवं महिला मोर्चा शहर मंडल बालोद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बालोद नगर पालिका के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जय स्तंभ चौक बालोद में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गंदे पानी की बड़ी परेशानी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बताया कि बालोद शहर में गंदे पानी की समस्या काफी दिनों से व्याप्त है जिसे दूर करने में यहां की पालिका प्रशासन असमर्थ साबित हुआ है शहर वासियों को स्वच्छ पानी की आवश्यकता है। पालिका द्वारा हमेशा समय की बात कही जाती है परंतु यहां पर 1 साल 6 महीने हो चुके हैं यहां की प्रशासन नगर वासियों को स्वच्छ पानी देने में समर्थ है ऐसे पालिका के जनप्रतिनिधियों को इस्तीफा देना चाहिए।
भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि हमने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज धरना दिया है और अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो हम आने वाले समय में इससे भी उग्र आंदोलन इस बालों शहर की जनता के लिए करेंगे।
भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने फिल्टर प्लांट का उद्घाटन कर दिया मगर आज तक इस बालों की जनता को ना तो साफ पानी मिल रहे हैं ना तो फिल्टर युक्त पानी मिल रहा है यह कैसी सरकार और नगरपालिका चल रही है दुर्भाग्य प्रदेश और आगे कहा कि जितनी तत्परता विकास चोपड़ा जी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद ने आज हमारे मंच पर ज्ञापन लेने आने की दिखाई उतनी ही तत्परता और उतनी ही सजगता से अगर बालोद के लिए कुछ किया होता तो आज हमको यह धरना नहीं देना पड़ता।
धरने के बाद पालिका को घेरा
यहां की महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया गया इसके साथ ही आंखों में गंदा पानी लेकर महिलाएं पहुंचे और पालिका प्रशासन से सवाल पूछे थे कि आखिर इस गंदे पानी से शहरवासियों को कब निजात मिलेगा आपको बता दें कि पालिका में लगभग 4000 की जनसंख्या है और काफी सालों से यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं शुद्ध पानी का वादा पालिका प्रशासन द्वारा किया जाता है परंतु पालिका द्वारा फिल्टर प्लांट की दुहाई दी जा रही थी अब शहरवासियों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन मांगो को लेकर दिया धरना
भाजपाईयों ने नगर की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर धरना दिया जिसमें शहर में गंदा पानी, फिल्टर युक्त पानी देने, प्रधानमंत्री आवास हितग्राही को शेष राशि (राज्यांश) तत्काल प्रदान करने, छग सरकार की योजना गौधन में गोबर खरीदी बालोद शहर में चालू करने, छग सरकार की महत्वाकांछी योजना रोका-छेका का परिपालन बालोद शहर में नहीं हो रहा है उसे व्यवस्थित करने, शहर में तालाबों की सफाई, गांधी भवन के दानदाताओं का शिलालेख गांधी भवन में लगाये जाने और जनता के उपयोग के लिए सुनिश्चित करने, सब्जी मार्केट रोड से हटाये जाने, राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत बालोद शहर की महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने, बालोद शहर में विभिन्न वार्डों में बरसात का पानी नालियों में भर जाने से समस्या का निदान करने, वर्तमान नगर पालिका कार्यालय को अनेक दृष्टि से देखते हुए पुराने कलेक्ट्रेट में वर्तमान नवोदय विद्यालय को शिफ्टिंग करने, वन परिक्षेत्र कार्यालय को नगर पालिका बालोद में हस्थातरित करने, पूर्व संचालित सियान सदन को फिर से चालू करने, छग सरकार द्वारा गढ़ कलेवा को बंद किया गया है उसे फिर चालू करने की मांग शामिल है।
आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर भाजपा नेता दुर्गानंद साहू सुरेंद्र देशमुख पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर खिलेश्वरी साहू पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा शहर महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी पार्षद मोहन कलिहारी शहर उपाध्यक्ष अंबिका यादव नीतू सोनवानी, शहर कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा शहर मंत्री कमल पंपलिया प्रदीप कोसरिया प्राची लालवानी सुनीता मनहर पार्षद लेखन शहरों महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरि कौशिक महामंत्री एवं पार्षद सरोजिनी साहू युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू, एवं भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के कार्यकर्ता समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने दल्लीराजहरा के बीएसपी अस्पताल मे तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा रवाना किया | सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि लंबे समय से लंबित एम्बुलेंस की मांग आज सबके प्रयासों से पूर्ण हुआ है इसी तरह ही जल्द ही बीएसपी अस्पताल की सभी समस्याओं को दूर कर इसे सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा । बनाने के लिए डीएमएफ फण्ड से भी राशि स्वीकृत कराने का प्रयास किया जायेगा एवं बीएसपी अस्पताल प्रबंधन से यह भी कहा कि जो भी सुविधाएँ आवश्यक हो मुझे अवगत कराएँ उन्हें पूरा करने का प्रयास करूँगा और बीएसपी अस्पताल को समुचित व्य्व्यस्था के साथ ख्याति प्रदान करेंगे | बीएसपी अस्पताल में ठेके में कार्यरत ड्राइवर संघ से मुलाकात कर पहले से कार्य कर रहे ड्राईवरों को प्राथमिकता देने की मांग की |
युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के बड़ी संख्या में उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की इसके पश्चात बीएसपी अस्पताल के वेक्सीन सेंटर पहुंच कर टीकाकरण कराने आए हुए लोगों से मुलाकात की एवं व्यवस्था सुधारने टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के लिए बैठने एवं पानी की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किए | गोंडवाना समाज द्वारा गोंडवाना भवन का मरम्मत कार्य किए जाने हेतु सांसद महोदय को ज्ञापन सौंपा इसके साथ ही बौद्ध समाज के पदाधिकारीगण ने भी सांसद को अपना मांग पत्र दीया ट्रेड यूनियन के सदस्यों द्वारा भी वेतन विसंगतियों को लेकर सांसद महोदय से चर्चा की इस पर सांसद महोदय द्वारा पूरी जानकारी लिखित रूप में प्रदान करने की बात कही
बीएसपी माइंस अस्पताल में उद्घाटन के दौरान में विशेष रूप से परदेशी राम वर्मा सीजीएम राजहरा माइंस, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के.सी पवार, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, चिखला कसा के सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे एवं सभी ट्रेड यूनियनों के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ ,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य आपदा मोचन फंड से बस्तर जिले को प्राप्त चार एंबुलेंस को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया चार नये एंबुलेंस में से दो एंबुलेंस महारानी अस्पताल एक एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा एवं एक एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानगूर के लिए रवाना की गई |
इससे पहले नये एंबुलेंस का विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर के स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए सदैव सजग हैं तथा इसी कड़ी में उन्होंने आपदा मोचन फंड से चार नये एंबुलेंस प्रदान की है वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में इन नये एंबुलेंस के आने से लोगो को बहुत ही सुविधा मिलेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षद नेहा ध्रुव, पार्षद बी ललिता राव, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ,अनिल जैन, सी एम एच ओ डा राजन, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ सी मैत्री, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पी डी बस्तिया,डी पी एम अखिलेश शर्मा उपस्थित रहे |
जगदलपुर, 14 जुलाई 2021/कलेक्टर रजत बंसल ने जिले के विकास के लिए युवोदय के स्वयंसेवकों की ऊर्जा के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी होने से इन योजनाओं को बेहतर ढंग से हितग्राहियों तक पहुंचाया जा सकता है।
कलेक्टर बंसल ने बुधवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में आयोजित युवोदय के स्वयंसेवकों की बैठक में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आदि क्षेत्र में स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है और इसके बेहतर परिणाम भी दिख रहे हैं। उन्होंने इन स्वयंसेवकों से टीकाकरण, मलेरिया उन्मूलन, कुष्ठ एवं टीबी रोगियों की पहचान एवं उन्हें आवश्यक उपचार सुविधा प्रदान करने, बच्चों का टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शालात्यागी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही मोहल्ला स्कूलों के बेहतर संचालन में सहयोग की आशा व्यक्त की। उन्होंने बच्चों के वजन कराने और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों तक लाने के लिए पालकों को प्र्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी बताई।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋचा चौधरी, यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के अधिकारी और युवोदय के वालिटियर्स मौजूद रहे।