City Media - Page 1464 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1464

विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता डटकर करते हैं मुकाबला, राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर आईटी सेल कार्यकर्ता

0

जगदलपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता जांबाज है और विषम से विषम परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला करते हैं, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम जितने लोग हैं, हमारे खून में कांग्रेस की रीति नीति बसी हुई है जो लोग आरएसएस से डरकर भागते हैं वह कांग्रेसी नहीं हो सकते हैं। गांधी राष्ट्रीय स्तरीय आईटी सेल की मीटिंग में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया‌। इस वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल जयवर्धन बिस्सा के नेतृत्व में 250 लोगों ने भाग लिया जिसमें बस्तर से भी बाई पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

इस बैठक में प्रदेश महासचिव आयुष पांडे व प्रदेश संयुक्त सचिव शिल्पी शुक्ला से राहुल गांधी ने बातचीत किया। राजनीति के इतर गांधी ने व्यक्तिगत व पारीवारिक विषयों पर चर्चा किया जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं परिवार है, यह एक विचारधारा है जिसमें सभी वर्गों की सुख-दुखों को समझा जाता है। गांधी ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा अंग्रेजों से जिस तरह हमने लड़ा ,वैसी लड़ाई अभी भी जारी है, हमें झूठे- फरेबी आरएसएस से इन दिनों लड़नी है। श्री गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग आरएसएस से डरते हैं,वह लोग पलायन करने से भी नहीं चुकते जबकि कांग्रेसी हर मोर्चे पर डटकर लड़ाई लड़ती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रभारी रुचिरा चतुर्वेदी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातें रखीं। इस बैठक में सागर सोलंकी, योगेश पानीग्राही सहित प्रदेश पदाधिकारी और बस्तर लोकसभा से 22 से अधिक पदाधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवती के मोबाइल पर अश्लील व गन्दे मेसेज करने वाले आरोपी को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया

0

डौण्डीलोहारा – युवती के मोबाइल पर अश्लील व गन्दे मेसेज करने वाले आरोपी को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है | आरोपी रामलखन निर्मलकर द्वारा युवती के मोबाइल पर अश्लील व गन्दी गन्दी मैसेज करता था जिस पर युवती द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई जिस पर जिला सायबर सेल से प्राप्त कर लोकेशन पर जाकर पतासाजी दौरान आरोपी रामलखन निर्मलकर को  बिलासपुर से कड़ी मशक्कतके बाद तलब कर थाना डौण्डीलोहारा लाकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाइल गवाहों के समक्ष पेश किया |

नाम आरोपी – रामलखन निर्मलकर उर्फ गोलू पिता स्व0 श्रीराम निर्मलकर उम्र 30 वर्ष पता जरहागांव वार्ड क्र 20 मुरलीधर किराना पास थाना-जरहागाव जिला-मुंगेली (छ0ग0), हाल मुकाम- मन्नाडोल वार्ड क्र 08 तिफरा काली मंदिर पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ0ग0)

गिरफ्तारी दिनांक समय – 15.07.2021 के 22.50 बजे

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एव नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के दिशा निर्देश पश्चात् थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा  के दिशा निर्देशन उपनिरीक्षक हरिशंकर साहू हमराह में आरोपी के पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रार्थिया के लिखित आवेदन पेश किया की आरोपी मोबाइल नंबर 92853***** के धारक द्वारा अश्लील गन्दी गन्दी मैसेज कर रहा है आवेदन पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 75/2021 धारा 509(ख) भादवि. कायम कर विवेचना दौरान उक्त आरोपी मोबाइल नंबर की जानकारी जिला सायबर सेल से प्राप्त कर लोकेशन पर जाकर पतासाजी दौरान आरोपी रामलखन निर्मलकर को  बिलासपुर से कड़ी मशक्कतके बाद तलब कर थाना डौण्डीलोहारा लाकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाइल गवाहों के समक्ष पेश किया, जिसके अवलोकन पर प्रार्थिया एवंउसकी पुत्रियों के मोबाइल नंबरों में उक्त आरोपी मोबाइल नंबर से कॉल एवं WhatsApp मेसेज होना पाया गया | आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से दिनाक 15.07.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डौंडीलोहारा   निरीक्षक मनीष शर्मा  के दिशानिर्देशन में उपनिरीक्षक हरिशकर साहू, आरक्षक क्र. 40 लिलेश ठाकुर व आरक्षक क्र. 290 मोहम्मद अशफाक एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद शहर में तीसरी लहर को आमंत्रण देती व्यापार मेला

0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर के नेतृत्व में अनुभाग अधिकारी राजस्व को व्यापार मेला को बंद करने दिया गया ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा विभागीय अधिकारी राजस्व को व्यापार मेला को बंद करने हेतु एक ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि व्यापार मेला में काफी भीड़ रहती है और रहेगी और हम जान रहे हैं कि अभी भीड़ करना ठीक नहीं है और एक और हम जब व्यापारियों को हिदायत देते हैं उनका भीड़भाड़ के कारण चालान करते हैं तो व्यापार मेला को कैसे नगरपालिका ने और प्रशासन ने परमिशन दे दिया एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार राज्यों को दिशा निर्देश दे रहे हैं कि आने वाली तीसरी लहर के लिए आप सजग रहें सचेत रहें और एक और इस बालोद में व्यापार मेला का खुलना निंदनीय है और जिस हाईस्कूल मैदान में इसे खोला गया है वह खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान है मगर आज बालोद में इसे व्यापार का मैदान बना कर रख दिया गया है अगर आने वाले समय में तीसरी लहर आ गई और यह व्यवहार मेला उसकी वजह रहा तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि आज हमने ज्ञापन दिया है और अगर तत्काल व्यापार मेला बंद नहीं किया गया या कुछ उचित निर्णय नहीं लिया गया इस संबंध में तो हम आने वाले समय में इस व्यापार मेला के सामने उग्र आंदोलन करेंगे क्योंकि बालोद की जनता की रक्षा करने की जवाबदारी विपक्षी पार्टी होने के कारण हमारी भी है |

भाजपा शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि व्यापार मेला का इस समय ऐसी आवश्यकता नहीं है कि उसे खोलना उचित होगा राजनीतिक दल अगर कोई धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वे जनता की हित को मांग को लेकर कर रहे हैं परंतु व्यापार मेला जनता के हित के लिए नहीं खोला गया है इसे तत्काल प्रभाव में बंद किया जाना चाहिए एक और स्कूल बंद है बच्चों का भविष्य अंधकार में और ऐसी अनेकों चीज बंद है परंतु व्यापार मेला का बालोद में खुलना बहुत गलत है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा भाजपा शहर मंडल की उपाध्यक्ष अधिवक्ता नीतू सोनवानी भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री जावेद खान उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर विधान सभा छेत्र के अंतर्गत आने वाले लैम्पस कोलचूर में इन दिनों में किसानो को समय पर खाद नही मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

0

आपको बता दें कि कोलचुर लैम्पस के अंतर्गत ग्राम पंचायत ,मरलेंगा,चोकर, महुपालबरई,घाटकवाली,मुंडापाल,कुड़कानार, कविआसना,टिकरालोहंगा, घाटलोहंगा,कुदालगाव,एवं कोलचुर इतने पंचायत एवं ग्राम आता है।जो दूसरे लैम्पस में सही समय खाद बीज दिया जाता किन्तु कोलचुर लैम्पस में क्यों नही।

किसान लैम्पस में जाकर दिन दिन भर घंटो इंतजार करने में मजबूर हैं। शासन द्वारा किसानों को सही समय मे खाद उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं।किसानों का कहना है कि सरकार हमें सही समय पर खाद उपलब्ध कराने में असमर्थ क्यू हैं,सही समय में खाद नही मिलने के कारण किसान दुकानों में लैम्पस से ज्यादा किमत दे कर किसानों को धान रोपाई करना मजबूरी हो गया हैं।गरीब किसान लैम्पस पर आश्रित रहता हैं किसानों का कहना है कि जब किसान लैम्पस से ऋण लेता हैं तो ऋण समय पर चुका ने का आदेश दिया जाता हैं शासन हमे भी समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर हो रहा गौरवान्वित….

0

देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का बस्तर साँसद आदरणीय दीपक बैज जी को पत्र के माध्यम से जन्मदिन पर बधाई संदेश जो कि पुरे बस्तर वासियों के लिए हर्ष का विषय है कि अब दिल्ली दरबार में भी बस्तर की बात होने लगी है हमारे बस्तर को पुरा देश सांसद जी के माध्यम से जानने लगा है वो दिन दूर नही जब पुरा विश्व आदरणीय सांसद दीपक बैज जी के माध्यम से बस्तर को जानने लगेगा

हमें गर्व है कि हमारे बस्तर सांसद दीपक बैज जी हैं जिनकी दहाड़ से अब दिल्ली दरबार में भी बस्तर हित की बात होने लगी है
दीपक बैज जिंदाबाद…..

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जतीन,राजीव व मलकीत के मंसूबों पर फिरा पानी, संभाग के की कार्यकर्ताओं के चेहरे लटके

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंततः लंबी जद्दोजहद के बाद निगम मंडल में सूची जारी किया किंतु बस्तर के धुरंधरों को नियुक्ति नहीं मिला जिसमें शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महासचिव मलकीत सिंह गैदू व पूर्व महापौर जतीन जयसवाल का नाम शामिल है।इस बार चौंकाने वाले नाम सार्वजनिक हुए हैं जिसमें बस्तर जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य को ही शामिल किया गया है। अपवाद स्वरूप जानकीराम सेठिया की लाटरी लग गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निगम, मण्डल व आयोग के रिक्त पदों की जारी सूची में बस्तर को भारी निराशा मिली है। बस्तर के कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को इनमें नियुक्ति की उम्मीद थी लेकिन इस सूची में किसी भी बड़े नाम को जगह नहीं दी गई है। कई ऐसे चेहरे थे जिनके नाम की चर्चा थी लेकिन सूची जारी होने के साथ ही इस चर्चा पर भी विराम लग गया है। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए भी कोई नाम बस्तर से नहीं है। सदस्य के तौर पर बस्तर के 6 चेहरों को इसमें नियुक्ति दी गई है। इनमें भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य बलराम मौर्य-जगदलपुर , कृषक कल्याण परिषद सदस्य बसंत ताटी-बीजापुर, जानकीराम सेठिया-बस्तर, श्रम कल्याण मंडल सदस्य सुशांतो राय-सुकमा, योग आयोग सदस्य-राजेश नारा-सुकमा बनाए गए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा मसीही संगठन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

0

दल्लीराजहरा:- मसीही समाज का वार्षिक साधारण सभा दिनांक 12.07.2021 दिन सोमवार को संध्या 6:30 बजे से वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च दल्लीराजहरा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित किया गया जिसमें 15 चर्च में से 12 चर्च के पास्टर और डेलीगेट सम्मिलित हुए।

सभा का आरंभ अध्यक्ष रेव्ह. डॉ. डी. आर. साहू के प्रार्थना से हुआ , उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बाईबल के वचनों से कहा की ” देखो यह क्या ही भली और मनोहर बात है की भाई लोग आपस में मिले रहे “। जीवन में चुनौतियां आती रहती है और हमे उसका सामना एक साथ मिलकर करना है, हम जीवित परमेश्वर के जीवित संतान है इसलिए हमें अपने परिवार, अपने समाज और अपने नगर के लिए और अपने देश के लिए प्रार्थना करना है जिससे सबका विकास हो और सब लोग सुरक्षित रहें। ललिता जे.सेनगुप्ता ने सबके लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात सभा की कार्यवाही आरंभ किया गया।अध्यक्ष डॉ.साहू ने सभा में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्टर प्रस्तुत किया तत्पश्चात सभी ने समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया । इसके पश्चात दल्लीराजहरा मसीही संगठन पंजीयन क्रमांक – 17158 का वर्ष2021-2022 के लिए विधिवत नई कार्यकारणी समिति का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारीयों का निर्वाचन किया गया |

1.अध्यक्ष – रेव्ह.पी.येशान्ना

2.उपाध्यक्ष- रेव्ह.मैथ्यू वर्गीस

3.सचिव – रेव्ह.डॉ.डी.आर.साहू

4.सह सचिव – पास्टर कमल रात्रे

5. कोषाध्यक्ष – रेव्ह.डॉ.ई. एस.सागर

6.सलाहकार सदस्य रेव्ह.डॉ.महेंद्र तुरकेन

7सलाहकार सदस्य- रेव्ह.डॉ.शाहिल दीप

आडिटर :-

  1. शीबू के.अब्राहम
  2. शैलेन्द्र नाथ नंद
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सभा के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के लिए भूतपूर्व उपाध्यक्ष रेव्ह.शीबू कुरूथ के द्वारा समर्पण की प्रार्थना किया गया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी चर्च के अगुवो और सदस्यों श्रीमती रेबेका साहू, स्मिता जार्ज ,पी.रेशमा,स्वर्णा डेविड,ललिता जे.सेनगुप्ता ,बीनू अब्राहम ,अखिलेश मसीह ,जैन राजेश,नितिन राम ,न्यूटन राम ,राजेश जान ,वाई .कोशी ,अन्नू मैथ्यू,चिन्ना डेनियल, पास्टर आर.डी.देवांगन,पास्टर विपिन वासनिक,पास्टर आर.के.पटेल,पास्टर पी. सी.सागर, रेव्ह. जे. बी. डेनियल ,अभिषेक साहू,कुमारी एंजल साहू ,कुमारी शालिनी एवम् समाज के सभी सदस्यों ने बधाई दी। उपरोक्त जानकारी रेव्ह.डॉ.डी.आर.साहू सचिव दल्लीराजहरा मसीही संगठन द्वारा दी‌ गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महिला को जान से मारने की धमकी देकर बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती होने पर मामले का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – महिला को जान से मारने की धमकी देकर व जबरदस्ती मारपीट कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता था और वह भी जब उसका पति काम पर चला जाता था और महिला घर पर अकेली रहती थी और साथ ही यदि किसी को बताया तो वह महिला को जान से मार देगा डरा धमका कर आरोपी युवक द्वारा साल भर से इस प्रकार घिनौने अपराध को अंजाम दे रहा था | घटना बालोद जिले के सुरेगाँव थाना क्षेत्र का है जिसमे आरोपी बिट्टू सिंह 24 वर्षीय महिला के साथ पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम देता था और महिला पर यह भी दबाव डालता था कि उसके पति को छोड़ उससे शादी कर ले और मना करने पर गाली गलौच मारपीट करता था इस प्रकार जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने से महिला गर्भवती हो गई उसके बाद मामले का खुलासा हुआ और आरोपी के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया जिस पर पुलिस थाना सुरेगांव अपराध क्रमांक 38/21 धारा 366, 376(2)(ज)(ढ़),294,506, 323 भादवि. में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी बिट्टू सिंग राजपूत पिता राजू उर्फ राजेश सिंग, 24 वर्ष निवासी ग्राम हथौद थाना सुरेगांव को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा

0

कार्यालय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निर्मित वाटर एटीएम वाटर कूलर स्थापना लागत राशि 12.25 लाख , समुदायिक भवन लागत राशि रुपए 3 लाख का लोकार्पण एवं तहसील परिसर के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य एवं विद्या शर्मा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि एवं समस्त पार्षद गण, एल्डरमैन के कर कमलों से दिनांक 16 7 2021 को समय 11:30 बजे आयोजित किया जावेगा जिसमें समस्त नगरवासी आमंत्रित हैं |

आईटीबीपी कैम्प बासिंग में आयुष विभाग ने लगाया स्वस्थ शिविर

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आज दिनांक १५ जुलाई को आयुष विभाग जिला नारायणपुर द्वारा आईटीबीपी कैम्प बासिंगमें सभी जवानों की स्वस्थ परीक्षण कर दवाई एवम् परामर्श दिया गया |

आयुष काढ़ा के बारे में जानकारी दी गई एवम् काढ़ा वितरण भी किया गया ,विभाग द्वारा कैम्प जिला आयु्वेद अधिकारी डॉ सत्येन्द्र नाग के आदेशानुसार लगाया गया जिसमें डॉ धीरेन्द्र मिश्रा , डॉ सुखी राम शीवारे, डॉ सुधीर कुमार साहू एवम् विभाग के अन्य कर्मचारियों ने स्वस्थ शिविर को सफल बनाया ।

MOST POPULAR

HOT NEWS