City Media - Page 1463 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1463

’’धर्मान्तरण पर शासन-प्रशासन का परस्पर विरोधी बयान अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक-नेताम’’, ’’केन्द्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मॉंग’’

0

रायपुर/छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सुकमा सहित अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में हो रहे धर्मान्तरण पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने चिंता जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में आदिवासियों के धर्मान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक की स्वीकारोक्ति एवं सरकार के जिम्मेदार मंत्रियों के परस्पर विरोधी बयानों को अत्यंत गंभीर व चिन्ताजनक बताया है।

इस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में आज ही पत्र लिखकर अवगत कराते हुए केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की मॉंग की है । नेताम ने आगे कहा है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में हो रहे धर्मान्तरण में प्रदेश सरकार का संरक्षण और संलिप्तता स्पष्ट है । यह स्थिति केवल सुकमा जिले में ही नहीं है, कमोबेश यही स्थिति पूरे प्रदेश में है । प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा धर्मान्तरण के पक्ष में बयान देकर आदिवासियों की मूल संस्कृति, अस्तित्व एवं अस्मिता को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास़ किया जा रहा है। इस पर आने वाले समय में आदिवासी समाज एकजुट होकर करारा जवाब देगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रेड क्रॉस सोसाइटी के पहल पर वृहद रक्तदान शिविर, 38 रक्त दाताओ ने किया रक्तदान…

0

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के प्रयास से विभिन्न ग्रामीण अंचल में चलाए जा रहे रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया हो रहा है, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व कलेक्टर के मार्गदर्शन व बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे के निर्देशन पर शुक्रवार को बस्तर ब्लॉक के भानपुरी पंडित नेहरू बालक छात्रावास में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 38 रक्त दाताओ ने दिया रक्त..रक्त दाताओं को प्रेरित करने नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत बस्तर अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान,भूषण गुप्ता, सरपंच संतोष बघेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया इलाके के एसडीएम गोकुल रावटे एबीईओ सुशील तिवारी भी मौके पर मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान..

रेड क्रॉस सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष एलेकजेंडर चेरियन के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज से रेड क्रॉस की टीम पहुंची थी इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान , श्याम सुंदर पांडे, श्याम दिवान, अंचल बाजपेयी, समीर मिश्रा, किरण सेठिया, कमलेश दीवान, अंकितपारख,आर सी वर्मा, असगर खान, संतोष बघेल, संजय तिवारी श्रीनिवास तिवारी,गंगूराम कुर्रे, सहित मेडिकल टीम से डॉ राजकिशोर नायक, शोभा कांबले, रुचिका राय, स्मृता स्वामी, लक्ष्मी सिन्हा सहित रक्तदान महादान शिविर में युवोदय वालिंटियारो की महत्वपूर्ण भूमिका योगदान रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लंबित महँगाई भत्ता को लेकर 19 जुलाई को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर जिला बस्तर के माध्यम से सौपा जाएगा ज्ञापन, छ ग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले

0

छतीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ जिला बस्तर के द्वारा संघ के प्रांतीय आह्वान पर 19 जुलाई को संघ की प्रमुख माँग ( 20 जुलाई 2021 को राज्य सरकार के कैबिनेट की बैठक के पूर्व) राज्य के शिक्षक, कर्मचारियों के जुलाई 2019 से लंबित महँगाई भत्ता को एरियर्स सहित , केन्द्र के समान 28% महँगाई भत्ता प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव छतीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर बस्तर जिला को सौपा जाएगा। संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए उक्त प्रक्रिया में प्रांतीय,जिला,पदाधिकारी,सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष समल्लित होंगे, शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री निरन्तर कर्मचारियों के हित मे निर्णय ले रहे हैं जिसका संग स्वागत करता है। शिक्षको सहित कर्मचारियों के द्वारा निरन्तर कोरोना काल मे भी विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। जिन्हें देखते हुए हम आस्वस्थ है कि हमारी इस हक की माँग पर सहानभूति पूर्वक विचार कर पूर्ण करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, यहां धर्म परिवर्तन कानूनी प्रक्रिया है तब क़ानून का पालन किए बगैर धर्मपरिवर्तन करने – कराने वालों पर कार्यवाही क्यों नही? – शिवसेना

0

जगदलपुर / शिवसेना । छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में धर्मपरिवर्तन के विषय पर शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् अपने शोसल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सवाल उठाते रहें हैं। बीते दिनों समाचार पत्र में सुकमा पुलिस अधीक्षक के एक पत्र अनुसार समाचार प्रकाशित होने के बाद इस मामले पर ईसाई फोरम द्वारा दिये बयान को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसमें उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक के कार्यवाही को ग़लत भी बताया जा रहा है। देशभर में हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाली शिवसेना ने अब इस विषय पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा हैकि हिंदुस्तान तो धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां धर्म परिवर्तन एक कानूनी प्रक्रिया है तब क़ानून का पालन किए बगैर ही जो लोग वर्षों से बस्तर अंचल में धर्मपरिवर्तन कर चुके हैं या जिसके माध्यम से यह कार्य करवाया जा रहा है ऐसे तमाम लोगों की पहचान करके उनपर अब तक कार्यवाही क्यों नही की गई?

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने बताया कि संवैधानिक नियमानुसार धर्म परिवर्तन करने के लिए ऐसा करने वाले को एक शपथ पत्र बनाना होता है। जब कोई व्यक्ति धर्म बदलने का फैसला करता है, तो प्रक्रिया को कानूनी रूप से पूरा भी करना होता है ताकि नया धर्म अपनाने वाले व्यक्ति का देश भर में सभी स्वीकृत सरकारी परिचय पत्र में परिलक्षित हो। ऐसा करने के लिए, धर्म परिवर्तन शपथ पत्र को अनिवार्य रूप से तैयार करना होगा। शपथ पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जिसमें नाम, नया धर्म, पुराना धर्म और पता जैसे विवरण शामिल हैं। इसे स्टांप पेपर पर बनाया जाना चाहिए और नोटरी पब्लिक द्वारा नोटरी किया जाना होता है। ऐसे व्यक्ति को किसी प्रचलित राष्ट्रीय या क्षेत्रीय समाचार पत्र में विज्ञापन देना होता है, यह भी सुनिश्चित किया जाता हैकि उस व्यक्ति के धर्म परिवर्तन करने पर कोई सार्वजनिक आपत्ति तो नहीं है और यह किसी भी कपटपूर्ण या अवैध कारणों से नहीं किया जा रहा है।

ऐसे विज्ञापन में स्पष्ट रूप से लिखा होता हैकि उस व्यक्ति द्वारा अपना धर्म बदला जा रहा है और किसी भी भविष्य के संदर्भ के लिए विज्ञापन की एक प्रति को सहेजना भी आवश्यक है। अंतिम चरण राष्ट्रीय राजपत्र में अधिसूचना है, जो भारत सरकार के केंद्र द्वारा प्रकाशित एक ऑनलाइन रिकॉर्ड है। सभी सरकारी आईडी में भी धर्म परिवर्तन होना आवश्यक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शिवसेना के जिलाध्यक्ष का कहना हैकि वैसे तो बस्तर अंचल में धर्मपरिवर्तन पृथक राज्य निर्माण के बाद ही किसी विशेष मदद के कारण पैर पसारना आरंभ कर चुका था, और तब किसी ने इसका विरोध भी नही किया लेकिन अब धीरे धीरे यह मिशनरियों द्वारा बढ़ाया जाने लगा है, इस बात से कोई गुरेज नही कर सकता है। मिशनरियों को बस्तर की भूमि पर किसने लीज़ दिया और वह दी गई लीज़ कैसे कब और किसने आगे बढ़ाई ऐसे तमाम विषयों सहित अब तो बस्तर अंचल के प्रत्येक देवालयों में प्रार्थना के लिए पहुंचने वालों की भी जांच करनी ही चाहिए कि वे मूलतः उसी धर्म के हैं या संविधान अनुसार बताएं गए विधि से धर्म परिवर्तन करके यहां आते जाते हैं..? बस्तर के आदिवासियों में जिन्होंने संवैधानिक तरीक़े से धर्म परिवर्तन किया हो उन्हें संरक्षण भी क़ानून दें लेकिन ऐसे आदिवासी जिन्होंने क़ानून के बताएं नियमों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन किया है ऐसे लोगों पर तथा इस कार्य के लिए प्रेरित करने वाले पर क़ानूनी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करना चाहिए। बस्तर अंचल के माननीय संभाग आयुक्त महोदय जी से प्रत्येक ज़िला अनुसार सीस धर्म से किस किस धर्म में परिवर्तन आज़ादी के बाद से व मुख्यरूप से पृथक राज्य निर्माण पश्चात हुए हैं, इसकी जनाकरी को इस समय सार्वजनिक करके अंचल में इनकी संख्या से आम लोगों को अवगत कराना चाहिए ऐसा भी शिवसेना की मांग है।

छत्तीसगढ प्रदेश के युवा तीरंदाज, एक के बाद एक कीर्तिमान रच रहे

0

ट्रायल में टॉप 6 तीरंदाजों में एक रायपुर मांढ़र की दीक्षा नायक का चयन वर्ल्ड कप तीरंदाजी में हुआ

दीक्षा के चयन पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने दी बधाई

दीक्षा का लक्ष्य ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना है

रायपुर/श्वेता आचार्य

रायपुर जिले के मांढ़र में स्थित ज्ञानदीप विद्या मंदिर ग्रामीण क्षेत्र का एक ऐसा स्कूल है जहाँ पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उसी का परिणाम है कि पूर्व में नर्सरी कक्षा से लेकर बारहवी कक्षा तक विद्या अध्यन करने वाली दीक्षा नायक को वर्ल्ड कप में तीरंदाजी दिखाने का अवसर मिला है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञानदीप विद्या मंदिर के संचालक बी टी कुमार ने एक्ट इंडिया न्यूज से चर्चा के दौरान बताया कि दीक्षा नायक कक्षा नर्सरी से ही ज्ञानदीप विद्या मंदिर मांढ़र में शिक्षा प्राप्त करते हुए इंटरस्कूल, इंटर डिस्ट्रिक्ट, इंटर डिवीजन और इस तरह इंटर स्टेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ही भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) ने इसका चयन किया।

बी टी कुमार ने आगे बताया कि विगत दिनों से सोनीपत में चल रहे तीरंदाजी ट्रायल में टॉप 6 तीरंदाजों का चयन हुआ है जिसमें से एक दीक्षा नायक भी है। चयनित टॉप 6 तीरंदाजों में से तीन तीरंदाज कोरिया जायेंगे और तीन चाइना। अभी सभी 6 तीरंदाज सोनीपत कैंप में कोचिंग ले रहे थे। दीक्षा के चयन पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बधाई दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उल्लेखनीय है की जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो देहरादून में आयोजित थी। उसमें दीक्षा नायक ने डबल 70 मीटर में छटवां स्थान प्राप्त किया था। दीक्षा अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही थी। उनका लक्ष्य ओलंपिक जाकर बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना है। खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन के बाद खेलो इंडिया द्वारा संचालित कैंप में दीक्षा का चयन किया गया। दीक्षा लगातार वही ट्रेनिंग ले रही हैं।

आपको बता दे, कि दीक्षा नायक गिरोध निवासी निक्को जायसवाल में कार्यरत पंकज नायक व लक्ष्मी नायक (गृहणी) की पुत्री है।


राजहरा पुलिस द्वारा चिटफण्ड कम्पनी के 04 साल से फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता

0

आरोपी के खिलाफ थाना राजहरा मे अपराध कमांक 226/2017 कायम है, घटना के बाद से 04 साल से फरार था

आरोपी अपने मूल निवास से लगातर फरार रहा विशेष सूचना संकलन से आरोपी को गरियाबंद क्षेत्र से पुलिस को पकड़ने मे मिली सफलता ।

आरोपी के अन्य 04 सहयोगी को गिरफतार कर पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा मे उप जेल बालोद मे विगत 02 माह से निरूद्ध है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण यह है प्रार्थी देवार सिंह भुआर्य उम्र 46 साल ने थाना राजहरा मे मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सन 2012 में उन्नति रियल स्टेट वेनचर प्रायवेट लिमीटेड / उन्नति ब्रिडिंग एण्ड रियरिंग फार्स इंडिया लिमिटेड कंपनी जो कि शासन से मान्यता प्राप्त है , उक्त कंपनी मे नगदी रकम जमा करने पर कम समय में अधिक ब्याज व विभिन्न योजनाओ आरडी, एफडी, एवं साढे 05 साल मे जमा रकम दुगना हो जायेगा ऐसी लुभावनी स्कीम बताकर कंपनी के डायरेक्टर एवं उसके कार्यकर्ता के द्वारा बालोद जिला के विभिन्न गावं एवं कस्बो मे जाकर सेमीनार आयोजन कर एजेंटस को अपने बातो मे उलझाकर उन्हें कंपनी की उक्त स्कीम को बताकर निवेशको से नगदी रकम लेकर कंपनी मे जमा करने के लिये तैयार कराया । जब एजेन्टस कंपनी डायरेक्टर एंव कार्य कर्ता की बातो में आकर चिखलाकसा स्थित उक्त कंपनी मे निवेशको का करोडो रूपये नगदी को जमा किया गया तब उक्त कंपनी के डायरेक्टर्स के द्वारा निवेशकों का जमा रकम नही देकर कंपनी को बंद कर फरार हो जाने से सूचना पर थाना राजहरा मे अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । दौरान विवेचना प्रकरण मे आर ओ सी प्राप्त कर कुल 06 आरोपियों को होना पाया गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपी अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार रहे है । डेढ माह पहले 04 आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बालोद मे निरूद्ध है । दिनांक 16.07.2021 को राजहरा पुलिस की टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को जिला गरियाबद से गिरफतार करने में सफलता मिली है । जिसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है । प्रकरण के 01 अन्य फरार आरोपी का पता तलाश जारी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नाम आरोपी :- बिरेन्द्र ध्रुव पिता बुद्धू राम ध्रुव उम्र 46 साल पता ग्राम कुरूद थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद छग

थाना राजहरा अपराध कमांक 266/2017 धारा 420,406,34भादवि एवं धारा 10 छग, निवेशको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2015

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

धर्मांतरण पर प्रदेश सरकार कांग्रेस नेतृत्व की वर्क एजेंसी के तौर पर काम कर रही : भाजपा

0

प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप का प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर हमला, कहा- प्रदेश में टकराव के चिंताजनक हालात बन रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार अपने सियासी ड्रामों में ही मशगूल है

आदिवासियों के संरक्षण के नाम पर सत्ता पर काबिज़ हुई कांग्रेस के शासनकाल में एक तरफ नक्सली हिंसा बढ़ी है तो दूसरी तरफ अब धर्मांतरण का यह कुचक्र बेख़ौफ़ चल रहा है

अपने घिनौने उद्देश्यों की पूर्ति और टकराव के हालात पैदा कर रहे लोगों का संवैधानिक अधिकारों की दुहाई देना महज़ प्रलाप कर अपने कृत्यों को जायज क़रार देने की नाकाम क़वायद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग में स्थानीय आदिवासियों के ज़बर्दस्त धर्मांतरण के चल रहे कुचक्र को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। कश्यप ने धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैए की आलोचना की और प्रदेश सरकार को कांग्रेस नेतृत्व के इस अघोषित एजेंडे की वर्क एजेंसी बताते हुए कहा कि प्रदेश में अब टकराव के चिंताजनक हालात बनते जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन सबसे लापरवाह होकर अपने सियासी ड्रामों में ही मशगूल है। श्री कश्यप ने बस्तर के सुकमा ज़िले के एसपी का इसे लेकर चिंतित होना और अपने मातहत अफ़सरों को अलर्ट रहने के लिए कहना बस्तर की इस चुनौती की गंभीरता रेखांकित करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सुकमा ज़िले में ईसाई मिशनरियों ने धर्मांतरण का कुचक्र चला रखा है और अपने इस कुचक्र में वहीं के धर्मांतरित आदिवासियों को बतौर मोहरा इस्तेमाल करके ईसाई मिशनरियाँ शेष स्थानीय आदिवासियों के धर्मांतरण के घृणित उद्देश्यों पर काम कर रही हैं। धर्मांतरण के चल रहे इस कुचक्र को लेकर एसपी की उस चिंता को भी गंभीरता से लेने की ज़रूरत है कि अब वहाँ स्थानीय आदिवासियों और धर्मांतरित आदिवासियों में परस्पर टकराव की आशंका बढ़ रही है। कश्यप ने कहा कि आदिवासियों के संरक्षण के नाम पर सत्ता पर काबिज़ हुई कांग्रेस के शासनकाल में एक तरफ नक्सली हिंसा बढ़ी है तो दूसरी तरफ अब धर्मांतरण का यह कुचक्र बेख़ौफ़ चल रहा है। कश्यप ने कहा कि प्रार्थना, दवाई और पढ़ाई के बहाने न केवल प्रदेश के इस आदिवासी इलाक़े में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, अपितु हाल ही राजधानी के नवा रायपुर में भी ऐसे ही एक और कुचक्र का भांडा फूटा है, जिसमें मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला ज़िले के 19 बच्चों को नाजायज तौर पर रखकर धर्मांतरण के घृणित कृत्य को अंजाम दिया जा रहा था। कश्यप ने अपने घिनौने उद्देश्यों की पूर्ति और टकराव के हालात पैदा कर रहे लोगों द्वारा संवैधानिक अधिकारों की क्रिश्चियन फ़ोरम दुहाई को महज़ प्रलाप कर अपने कृत्यों को जायज क़रार देने की नाकाम क़वायद बताया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर साँसद दीपक बैज ने ग्राम बड़ाजी में हल्बा समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का किया भूमिपूजन..

0

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

बस्तर साँसद दीपक बैज ने आज विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम बड़ाजी में हल्बा समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का भूमिपूजन किया, साथ ही सांसद बैज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांसद ने पौधारोपण कर अपने उद्बोधन में कहा..पर्यावरण को शुद्ध रखने के पौधारोपण बहुत जरूरी है, अधिकाधिक पौधारोपण करने से पर्यावरण शुद्ध बना रहता है। जिसका अनुकूल प्रभाव जीव जंतुओं समेत मनुष्यों पर भी पड़ता है।इसलिए मानव जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली का होना अति आवश्यक है।

इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज,सरपंच रैमती भारद्वाज, राजकुमार तामो,आदित्य बिसेन,मनोहर सेठिया, पंकज केवट,राम दुग्गे,अध्यक्ष हल्बा समाज सीताराम बकड़ा,शंकर बाकड़ा, नरेन्द्र बाकड़ा,महेंद्र बकड़ा,श्रीधर बाकड़ा,छन्नूराम बाकड़ा,नूतन बाकड़ा,निरेन्द्री,लखमी,तुलावती,गजानन्द भारद्वाज,जयदेव गागड़ा,लखबन्धु बाकड़ा आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नगर पंचायत अध्यक्ष डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया

0

आज डौंडीलोहारा नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि और विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा कीऋ अध्यक्षता एवं माननीय अनिल लोढा जी, मंत्री प्रतिनिधि अनिला भेड़िया महिला बाल विकास, झुमुक लाल कोसमा सभापति लोक निर्माण विभाग नगर पंचायत डौंडीलोहारा और गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा एल्डरमैन हस्तीमल सांखला संजय गुप्ता विकास जैन कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा के उपस्थिति में वाटर एटीएम का लोकार्पण और समुदायिक भवन बार रूम का लोकार्पण कर आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराते हुए और समुदायिक भवन को अधिवक्ता संघ को हैंडओवयर किया गया उसके बाद तहसील परिसर में वृहद रूप से सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया |

तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न

अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल जी के साथ सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहे. उपस्थित स्वर्गीय माननीय रविंद्र भेड़िया के इस स्मृति मे वाटर कूलर प्रदान किया गया गरिमामई उपस्थिति में वाटर एटीएम एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि आज डौंडीलोहारा नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि और विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्षता एवं माननीय अनिल लोढा जी, मंत्री प्रतिनिधि अनिला भेड़िया महिला बाल विकास, झुमुक लाल कोसमा सभापति लोक निर्माण विभाग नगर पंचायत डौंडीलोहारा और गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा के उपस्थिति में वाटर एटीएम का लोकार्पण और समुदायिक भवन बार रूम का लोकार्पण कर आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराते हुए और समुदायिक भवक्षन को अधिवक्ता संघ को

हैंडओवर किया गया उसके बाद तहसील परिसर में वृहद रूप से सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया इस इस कार्यक्रम विशेष रुप से अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल तहसीलदार रामरतन दुबे जी नया तहसीलदार राजश्री पांडे वन विभाग के अधिकारी जे एल सिन्हा जी महिला बाल विकास अधिकारी सॉरी सर बी ई ओ देश लहरा सर सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी रंगारी सर पार्षद गण ममता शर्मा अनीता साहू यशोदा भू आर्य जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी युवा नेता डोमन साहसी कान्हा जी टाक राजेंद्र निषाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष नायाब तहसीलदार राज श्री पांडे सफाई कर्मी राम गुलाल सिन्हा सुभाष श्रीवास्तव पेयजल कर्मी ईश्वर आर्य पंकज चंद्राकर प्रकाश कोसमा

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अकाउंटेंट भानु पटेल राजस्व कर्मी राम यश पटेल पुरुषोत्तम चंद्राकर महेंद्र बघेल महेंद्र साहू स्वच्छता प्रभारी फुल सिंह कोसमा उपस्थित रहे आगे लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आम नागरिकों को से कहा आप सभी लोगों को आसानी से बाजार क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध हो सकेगी यह हमारे लिए गौरव का विषय है और अधिवक्ताओं को भी स्पष्ट करते हुए कहा हर छोटी-मोटी समस्याएं आने वाला सुलझाया जाएगा एवं आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहां की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है इस दिशा में हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है ताकि हम पर्यावरण को सहेज सके इस पूरे कार्यक्रम में आए हुए समस्त जनप्रतिनिध प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी को ऐसे कार्यों के लिए बधाई दी यह पूरे कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल जी मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान जी और सब इंजीनियर भानु प्रकाश गुरुजी वन परीक्षेत्र अधिकारी जय सिंगाजी के मार्गदर्शन आयोजन किया गया इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारी को बधाई देती हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

WhatsApp ने दिया बड़ा झटका भारत के 20 लाख यूजर्स को किया बैन, जाने क्यों

0

WhatsApp ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने, परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत व्यवहार करने के लिए उकसाने वाले कंटेंट को शेयर करता है तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है.

अगर कोई यूजर WhtasApp की टर्म्स एंड कंडीशन का उल्लंघन करता है तो भी उसका अकाउंट बंद हो जाता है. इसलिए ऐसे कंटेंट को किसी के साथ शेयर जो किसी को परेशान करें, इसी तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख पाएंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

WhatsApp ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि इनमें से 95% से अधिक प्रतिबंध ऑटोमेटड मैसेज, बल्क मैसेजिंग या स्पैम मेसेज का अनऑथोरिजड उपयोग करने वाले लोगों पर लगाया गया है। बता दें कि दुनियाभर में व्हाट्सएप ने इस महीने करीब 80 लाख अकाउंट्स को बैन किया है, जिसमें से लगभग 20 लाख इंडिया यूजर्स के हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

15 मई 2021 से 15 जून 2021 के बीच भारत में कुल 2 मिलियन व्हाट्सऐप अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि दुनियाभर में व्हाट्सऐप ने इस महीने करीब 80 लाख अकाउंट्स को बैन किया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS