नारायणपुर नगर के ग्राम एड़का में ग्राम वासियों द्वारा 61 वर्ष पुरानी प्राचीन राम मंदिर जिसका जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है इस प्राचीन राम मंदिर कि विशेषता व मान्यता वर्षों पुरानी है जिसकी महत्वता को देखते हुए आम ग्राम वासीयों ने जनसहयोग व श्रमदान कर मंदिर का जीर्णोद्धार किया व भव्य मंदिर निर्माण किया जो देखते ही बनता है मंदिर के प्रांगण में विशाल मूर्ति श्री राम भक्त हनुमान जी की बनाई गई है विविध कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासीयों ने 16 जुलाई से प्रारंभ किया जिसमें सांयकाल 7 बजे से अन्नाधिवास, 17 जुलाई जलाधिवास, 18 जुलाई पुष्पाधिवास व दिनाँक 19/07/2021 दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर प्रातः 10 बजे आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), आषाढ़ | दशमी तिथि पर प्राणप्रतिष्ठा किया जाना तय है जिसके पश्चात् भव्य भण्डारा एवं प्रसाद वितरण नियत किया गया है प्रभु श्री राम के इस भव्य मंदिर की अलौकिकता देखते ही बन रही है |
शांत बस्तर में भाजपा के निराधार जात धर्म को लेकर हुवा बयान के बाद अगर कोई अनहोनी घटी तो इसका सम्पूर्ण जिम्मेदार भाजपा के जिम्मेदार नेता होंगे – बेनी शहर जिला संयुक्त सचिव कांग्रेस पार्टी
मामले में जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव बेनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की ! भाजपा पार्टी के प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने कांग्रेस पार्टी को जबरन धर्मांतरण कराने वाले एजेंसी है कहा है बेहद ही शर्म की बात है ! की ऐसी बयान बाजी बैगेर सिर पैर की जाती है जिसका कोई ठोस सबूत नहीं !
प्रदेश में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में भारतीय सविंधान अनुच्छेद 25 के तहत हर नागरिक को किसी भी धर्म को मानने का अधिकार आजादी है ! हमें सविंधान का सम्मान करना चाहिए ना की सविंधान से बढ़कर अपने आपको मानना ! दराशल शांत बस्तर में भाजपा अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है ताकि जात धर्म की आग में अपना रोटी सेक सके ! यह बात इसी लिए भी साबित हो जाता है की जब 2013 – 2018 तक का भाजपा शासन काल में इस प्रकार का माहौल नहीं बना क्युकी विपक्षीय दल कांग्रेस थी और कांग्रेस पार्टी जात धर्म की राजनीति नहीं करती लेकिन 2018 के चुनाव में हार के बाद आज भाजपा जबरन बैगेर तथ्यों के साथ उलझुल बयान बाजी कर शांत बस्तर को सुलगाने अशांति फैलाने का काम कर रही है ! क्युकी सरकार के ऊपर और कुछ आरोप लगाने जैसा कोई मुद्दा तो है ही नहीं इनके पास, और अब शांत बस्तर को अशांती फैलाने में पूरा प्रयास में लगी है भाजपा जिसका खामियाजा मासूम भोले भाले बस्तरिया उठा सकते है ! हाला कांग्रेस पार्टी की इस सरकार में कानूVनी व्यवस्था पुरी तरह चुस्त तंदुरुस्त है ऐसी किसी भी असामाजिक घटना घटी तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा पार्टी के जिम्मेदार वह नेता जो भड़काने जैसा बयान बाजी कर रहे है वे लोग होंगे !
भ्रष्टाचार के शिकायत पर प्रदेश शासन नहीं करती कार्यवाहीः ध्रुवे
केन्द्र का रोना रोकर किसानों व जनता को कर रही भ्रमित
कोरोना से सबको रहना होगा सतर्क क्षेत्रवासियों से वैक्सीन लगाने की अपील
दल्लीराजहरा/डौण्डी,17 जुलाई । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से झूठा वादा व विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है, सच तो यह है कि छत्तीसगढ़ के शहर गांव गांव में जितने भी विकास के कार्य हो रहे है केन्द्र सरकार के योजनाओं के तहत किये जा रहे केन्द्र की योजनाओं को भी राज्य की कांग्रेस शासन ठीक तरह से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। आज कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में स्थापित हुए ढ़ाई सालों से ऊपर हो गये इन ढ़ाई सालों में प्रदेश में विकास शून्य है प्रदेश के शहरी खास कर के ग्रामीण क्षेत्र में जो विकास कार्य चल रहे है सिर्फ केन्द्र की योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है यह बात आज ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर आम जनता कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई उन्होने यह भी कहा की प्रदेश शासन द्वारा किसी भी विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत मामले में कोई कार्यवाही तक नहीं किया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व जिला शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में भारी अनिमितता की शिकायत को लेकर जब राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर पूर्व विधायक राय ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से की तब जाकर केन्द्रीय विभाग के अधिकारी इसकी जांच जिले में आकर किया शिकायत सही पाया गया तब जाकर शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही हुई और उन्हे निलंबित किया गया ये तो हुई बात शिक्षा विभाग की इसी प्रकार प्रदेश के समस्त शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला निर्मित है।
सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण पिछले वर्ष के समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे खरीफ फसल की धान सहकारी समितियों में सड़ रहा है इससे साफ प्रतीत हो रहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार धान को लेकर बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार करने में लगी है और केन्द्र सरकार का रोना रोकर प्रदेश के किसानों व जनता को भ्रमित कर रही है इन्ही सब को देखते हुए देश के सभी सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने सहकारी मंत्रालय बनाया है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों से क्षेत्र की जनता को अवगत करवाते हुए कहा की देश कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर बैठा हुआ है हम सतर्कता से इसे टाल सकते है इसलिए सबको सतर्क रहना होगा और संक्रमण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी साथ ही सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी किये हैं।
07 बटालियन सी.एफ. में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 2,50,000 रू का किया गया था ठगी
ग्राम माहुद (अ) थाना अर्जुन्दा के निवासी गजानंद साहू से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माहुद (अ) के प्रार्थी गजानंद साहू पिता धन्नू साहू, उम्र 27 वर्ष साकिन माहुद (अ) थाना अर्जुन्दा द्वारा एक लिखित आवेदन पेष किया कि सन् 2018 में 07 बटालियन भिलाई सी.एफ.में आरक्षको की भर्ती निकली थी जिसमें प्रार्थी ने भी शारीरिक परीक्षा तथा लिखित परीक्षा दिलाया था। जिसमें प्रार्थी से आरोपी तमेष्वर पटेल द्वारा सी.एफ. मे नौकरी लगा दुंगा कहकर 2,50,000 रू प्रार्थी के घर से आकर ले गया था। मामले में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 17/2021 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुये 06 महिने से फरार चल रहे आरोपी की पता तलास हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते के निर्देषन पर तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कुमार गौरव साहू व प्रआर 1633 भुनेष्वर मरकाम व अन्य की टीम आरोपी की पता तलास तथा गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया था। टीम के द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम बनियाटोला, थाना छुरिया, जिला राजनादगांव में दबिष दी गई जहां आरोपी तमेष्वर पटेल को अपने घर व गांव से करीबन 06 माह से नही रहना पता चला, आसपास ग्रामीणों से कोई जानकारी आरोपी के संबध में नही मिलने से आरोपी के परिजनो से टीम के द्वारा अन्य बहाने देकर पुछताछ करने पर आरोपी के कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर टीम को प्राप्त हुये। आरोपी के परिजन व अन्य लोगो से पुछताछ पर प्राप्त सूचना तथा प्राप्त मोबाईल नम्बर का सायबर सेल के मदद से तकनीकी डेटा प्राप्त कर विषलेषण पश्चात् आरोपी के संभावित स्थल थाना गण्डई क्षेत्रातंर्गत ग्राम रोड़ अतरिया जाकर पता साजी किया गया तथा संदेही का छुपे हुये स्थान पर पुलिस के द्वारा दबिष दी गई। पंरतु आरोपी रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में सफल रहा। पुनः आरोपी के निकटतम मेल जोल वाले व्यक्तियो के संबध में सूचना प्राप्त कर आरोपी के पाये जाने वाले संभावित जगहो पर दबिष दिये जाने पर ग्राम रोड़ अतरिया के दुसरे मोहल्ले से आरोपी तमेष्वर पटेल को पकड़ने में थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा सफलता पायी गई। आरोपी से बारीकी से पुछताछ करने व आरोपी द्वारा उक्त अपराध घटित करना कबुल किये जाने तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनंाक 17.07.2021 के 15/30 बजे गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र नुरेसिया थाना अर्जुन्दा, तकनीकी शाखा के प्रआर. 1636 भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक क्रमांक 275 मिथलेष यादव एंव थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।
जगदलपुर, 18 जुलाई। जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर के बीचो- बीच स्थित केरला होटल वेज एंड नॉन वेज रेस्टोरेंट में ग्राहकों को दिए जाने वाले भोजन में निकला तला हुआ कीड़ा ।
होटल में भोजन करने पहुंचे अजय चंद्राकर ने बताया कि वह आज दोपहर भोजन करने के लिए अपने साथी के साथ होटल पहुँचे थे। जहां पर खाने के दौरान प्लेट में( तला पूरी तरह काला ) कीड़ा पाया गया। इसके बाद जब चंद्राकर ने होटल के प्रबंधक से इस विषय पर शिकायत की तो प्रबंधक ने कहा कि छोटी मोटी गलती तो होती रहती है, इतने सारे लोगों का खाना यहां बनता है, कीड़ा निकल गया होगा।
जहां एक तरफ सरकार कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर हर दिन लाखों रुपए खर्च कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगी है कि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके, इसके लिए होटल प्रबंधक को जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश भी दिए हैं। बावजूद इसके शहर के मध्य चल रहे केरला होटल” वेज एंड नॉन वेज रेस्टोरेंट” में खाने के साथ कीड़ा भी परोसा जा रहा है। वहां मौजूद खाना खा रहे कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इससे पहले भी लगातार इस प्रकार की शिकायते यहाँ आती रही है कभी खाने से बाल निकलता है कभी कीड़ा, लेकिन होटल प्रबंधक द्वारा इस ओर धयान नहीं दिया जा रहा, इतना ही नहीं होटल में कोविड के तमाम नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है। दूसरी लहर का असर अब भी परइ तरह से गया नहीं है। जहां एक ओर शासन प्रशासन तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके, बावजूद इसके होटलों में लापरवाही कर कोरोना महामारी को खुलेआम दावत दिया जा रहा है। कहीं ऐसा ना हो कि होटल प्रबंधक की गलती की वजह से बस्तर कोरोना का ऐपी सेंटर ना बन जाए ।
इस विषय पर जब होटल के प्रबंधक से बात करनी चाहिए तो उनके द्वारा इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया ।
इस संबंध मे निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल का कहना है कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी वीडियो भी मैंने देखी है जिस पर मैंने तत्काल राजस्व अधिकारी को उचित नियम के तहत कार्रवाई करने का आदेश किया है, साथ ही सेफ्टी एंड फूड ऑफिसर को भी इसकी सूचना दी है, और होटल की साफ सफाई को लेकर जो भी नियम व शर्त है उसे ध्यान में रख कर उचित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हमारे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, चार टीमों के द्वारा आज शहर के विभिन्न जगहों पर कार्रवाई भी की गई है।
फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर जाहिरा खान ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है जाँच किया जाएगा जांच सही पाए जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
इस पूरे मामले पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे का कहना है कि खाने में कीड़ा निकलने का मामला काफी गंभीर है। वीडियो ओर फोटो के आधार पर मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारी को बिना समय गवाएँ तत्काल कार्यवाही करना चाहिए।
जगदलपुर। लोकसभा में छत्तीसगढ़ के युवा सांसद दीपक बैज ने अपने आक्रामक अंदाज से कैसी छाप छोड़ी है, उसकी बानगी यह है कि विपरीत विचारधारा की केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी। यह केवल एक रस्म अदायगी नहीं है। अमित शाह की फितरत ऐसी नहीं कि वे हर किसी को याद करते रहें। स्मरण किया जा सकता है कि शाह अपनी पार्टी के सांसदों के प्रति भी ऐसी उदारता कब कब दिखाते हैं। अमित शाह ने बस्तर सांसद दीपक बैज को उनके जन्मदिन पर हाल ही बधाई देकर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद बैज को शुभकामनाएं दी तो यह अपने अनुज स्वरूप सांसद के प्रति स्वाभाविक स्नेह है। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर सांसद को शुभ कामना देकर यह आभास करा दिया कि बस्तर के इस युवा शेर ने उन्हें किस तरह प्रभावित किया है।
मौजूदा वक्त में दीपक बैज छत्तीसगढ़ के तमाम सांसदों के बीच सबसे ज्यादा मुखर माने जाते हैं। सत्ता पक्ष के सांसद तो दलीय भावनावश केंद्र से संबंधित छत्तीसगढ़ से जुड़े मामलों में लगातार ठंडे नज़र आते हैं। ऐसी स्थिति में दीपक बैज न केवल बस्तर की आवाज बने हैं, बल्कि केंद्र की राजनीति में छत्तीसगढ़ का साज भी बन गए हैं। यदि क्षेत्रीय राजनीति की बात की जाय तो बस्तर इलाके की बारह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को लोकसभा सीट दिलाकर दीपक बैज ने कांग्रेस की क्षेत्रीय राजनीति में अपना कद काफी बढ़ा लिया है। उन्होंने विधायक रहते हुए तत्कालीन राज्य सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर जिस तरह से आक्रात्मकता दिखाई, उससे प्रभावित होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने उन्हें बस्तर लोकसभा सीट जीतने की ज़िम्मेदारी सौंपी। दीपक अपनी पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने भाजपा से यह सीट छीन कर साबित कर दिया कि अब बस्तर टाइगर वे ही हैं। बस्तर के सियासी जंगल में अब उनके मुकाबले कोई नहीं। पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता बलीराम कश्यप और कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा बस्तर की राजनीति में शेर कहलाते थे। अब ये दोनों शेर इस दुनिया में नहीं हैं तो उभरे हुए शून्य को भरने में सक्षम दीपक बैज पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। आक्रामकता के साथ सकारात्मक राजनीति का जो मार्ग बलीराम कश्यप और महेंद्र कर्मा ने चुना, वही शैली दीपक बैज की राजनीति में झलकती है। इसलिए वे बस्तर की निर्भीक राजनीतिक परंपरा में इन दोनों नेताओं के स्वाभाविक उत्तराधिकारी बन गए हैं। अब बात वर्ग पर की जाय तो आदिवासी वर्ग के नेताओं की जमात में दीपक बैज नई संभावनाओं के प्रतीक बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज ने बहुत सारे दिग्गज नेता दिए हैं। इस वर्ग के नेताओं ने यथासंभव योगदान देकर छत्तीसगढ़ के विकास में अहम भूमिका निभाई है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की प्रादेशिक कमान भी आदिवासी वर्ग के नेता संभाल रहे हैं। राज्य से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री भी आदिवासी समाज से हैं।
छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का नेतृत्व राजनीति में विशिष्ट पहचान रखता है। दलीय राजनीति को परे रखकर देखा जाए तो बस्तर के साल के जंगलों में घूमते सियासी युवा शेर दीपक बैज आज आदिवासी समाज की आशा का नया केंद्र बन गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में सर्व हित की भावना से काम करते हुए जब कोई नेता आगे बढ़ता है तो वह न केवल अपने वर्ग, अपितु सबके दिल में जगह बना लेता है। तब वह किसी वर्ग विशेष के दायरे से काफी ऊपर उठकर जननेता बन जाता है। दीपक की कर्मठता में आशा की यही किरण फूटती दिखाई पड़ रही है। जहां तक बस्तर की कांग्रेसी राजनीति की बात है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरे जमाने के आदिवासी दिग्गज अरविंद नेताम को यह पैगाम दे चुके हैं कि अब वक्त दीपक का है। जाहिर है कि दीपक ने यह भरोसा हासिल किया है तो इसके पीछे उनके साथ बस्तर की जनशक्ति का हाथ है। कांग्रेस नेतृत्व के लिए यह विचार करना बेहतर हो सकता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के हक की आवाज संसद में उठाने तत्पर रहने वाले युवा सांसद दीपक बैज की ऊर्जा और राजनीतिक ऊष्मा का पार्टी हित में उपयोग किया जाए। पार्टी में केंद्र और राज्य के राजनीतिक संतुलन के लिहाज से देखा जाए तो केंद्र की राजनीति में छत्तीसगढ़ के ध्वज वाहक के तौर पर भूपेश बघेल को एक ऐसे भरोसेमंद सहयोगी की जरूरत है जो उनकी मंशा के मुताबिक केन्द्र में छत्तीसगढ़ के हित में संघर्ष कर सके, तो इस मामले में दीपक बैज का कोई विकल्प दूर दूर तक नहीं है।
साँसद दीपक बैज आज धमतरी के नजदीक नेशनल हाइवे पर अपनी गाड़ी रोक पी. डब्ल्यू. डी. ब्रिज के अधिकारी ए. सी. एवं सी. ई. से पुलिया निर्माण के एक्सन प्लान पर की चर्चा…
ज्ञात हो कि विकासखंड लोहंडीगुड़ा के घाटी नीचे बसे गांव सतसपुर से चंदेला को जोड़ने वाली इंद्रावती नदी पर 650 मीटर लंबी लगभग 25 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाले पुलिया के एक्सन प्लान पर बीच सड़क नेशनल हाईवे पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने धमतरी के नजदीक पी डब्ल्यू डी ब्रिज के अधिकारियों से चर्चा की।
ज्ञात हो कि लगभग 15 साल से ग्रामीणों ने की थी इस पुलिया की माँग। बस्तर साँसद दीपक बैज विधायक रहते हुए इस पुल के लिए राज्य सरकार से लगातार मांग करते रहे और आज बस्तर साँसद दीपक बैज की अनुसंसा से इस पुलिया की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका आज रायपुर जाते वक्त नेशनल हाईवे में सड़क किनारे गाड़ी रोक कर उक्त ब्रिज निर्माण मुआयना के लिए जा रहे अधिकारियों से ब्रिज के एक्सन प्लान में चर्चा हुई साथ ही इस पुलिया के लिए साँसद दीपक बैज ने मा0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व पी डब्ल्यू डी मंत्री ताम्रध्वज साहु जी का आभार माना…
खनिज विभाग के संरक्षण में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में रेत का अवैध उत्खनन
प्रभारी के भरोसे खनिज विभाग
जगदलपुर – खनिज विभाग से मिले संरक्षण में रेत माफिया नदियों का सीना चिरने मे लगे है तो वहीं विभाग के अफसर ऐसे माफियों पर कार्रवाई करने के बजाये दफ्तरों में दुबके है। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में शबरी नदी तो बीजापुर जिले के इंद्रावती एवं मिंगाचलम तो दंतेवाड़ा में भी कई स्थानों पर रेत का अवैध उत्खनन कर जगह-जगह भंडार कर सीमावर्ती राज्य आंध्रप्रदेश तेलंगना एवं महाराष्ट्र रेत की सप्लाई की जा रही है। शासन को मिलने वाली रायल्टी राशि खनिज विभाग के अधिकारी के जेब में पहुंच रहा है। एक अधिकारी को तीन जिले का प्रभार। ज्ञातव्य हो कि दक्षिण बस्तर के बीजापुर सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में रेत का अवैध उत्खनन कर जगह-जगह डम्प कर सीमावर्ती राज्यों में भेजा जा रहा है।
रेत का अवैध भंडारणः
सुकमा जिले के कोन्टा क्षेत्र में शबरी नदी से रेत का अवैध उत्खननन कर जगहजगह डम्प किया गया है। कोंटा विकासखंड के चिकलगुड़ा में रेत उत्खनन की अनुमति दी गई है इसके एवज में फंदीगुड़ा,ढोढरा, कोंटा के पुरानी बस्ती में कई स्थानों में रेत का अवैध भंडारण कर अवैध रूप में आंध्रप्रदेश एवं तेलंगना भेजा जा रहा है। खनिज विभाग के अधिकारी को भी इसकी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई करने को लेकर पंगु बना हुआ है। रेत माफिया यह कहा करते है कि हमें किसी का डर नहीं क्योंकि खनिज विभाग को भी इसका प्रसाद दिया जाता है। पूर्व में रेत डम्प मामले में कार्रवाई को लेकर महज खानापूर्ति मात्र किया गया था।
बीजापुर में रेत माफिया सक्रियः
बीजापुर जिले में भी इंद्रावती नदी से तिमेड़ पुल के समीप तो मिंगाचलम नदी में नैमेड़ के समीप रेत का अवैध उत्खनन कर तिमेड़ एवं नैमेड़ के आसपास भारी मात्रा में रेत डम्प कर रखा गया है जिसे सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र एवं आंध्रप्रदेश भेजा जाता है। दंतेवाड़ा जिले में भी बालूद, समलुर, गमडा, छिंदनार में अवैध उत्खनन कर जगह-जगह रेत का भंडार किया गया है। खनिज विभाग को इसकी जानकारी होने के बाद भी अनदेखी की जाती है।
भंडारण के लिए अनुमति अनिवार्यः
जानकारी के अनुसार शासन के द्वारा रेत उत्खनन कर भंडारण के लिए खनिज विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इसके लिए कई प्रक्रिया से गुजाना पड़ता है। रेत खदान निगम क्षेत्र में है तो निगम से पंचायत क्षेत्र में है तो संबंधित पंचायत से एनओसी लेना अनिवार्य होता है किसी निजी व्यक्ति के जमीन पर डम्प किया जा रहा है तो उक्त व्यक्ति की अनुमति अनिवार्य होती है। इन सारी प्रक्रिया का पालन करने के बाद खनिज विभाग से रेत भंडारण की अनुमति देने का प्रावधान है लेकिन अधिकांश जगहों पर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। खनिज विभाग के संरक्षण में ही अवैध उत्खनन एवं भंडारण का कार्य दक्षिण बस्तर में जारी है।
रायल्टी राशि की बंदरबाटः
शासन को जितनी रायल्टी मिलनी चाहिए वह खनिज विभाग के उदासिनता के कारण नहीं मिल पा रही है। शासन को मिलने वाली रायल्टी का कुछ हिस्सा विभाग के अधिकारी के जेब तक पहुंच रहा है जिसका भरपूर फायदा रेत माफिया उठा रहे है।
एक अधिकारी को तीन जिले का प्रभारः
दक्षिण बस्तर के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में एक ही अधिकारी को तीनों जिलों का प्रभार सौंप दिया गया है जिसके कारण रेत माफियाओं की बल्ले-बल्ले है। अधिकारी आये दिन मीटिंग में व्यस्ततता का हवाला देकर अवैध उत्खनन पर नकेल कसने में असमर्थता जाहिर की है।
अवैध उत्खनन की जानकारी नहीं
खनिज अधिकारी दंतेवाड़ा योगेश सिंह से जब रेत एवं मुरूम के अवैध उत्खनन की जानकारी चाही गई तो साहब गोल-मोल जवाब देते हुए जानकारी उपलब्ध नहीं होने का हवाला दिया और कहा कि अवैध उत्खनन को देखु की मीटिंग में उपस्थित होऊ क्योंकि बीजापुर एवं सुकमा जिले का भी प्रभारी हूं।
अवैध उत्खनन मामले में कलेक्टर को देना होगा जवाब:
कमिश्नर बस्तर कनिशर जीआर चुरेन्द्र ने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देशित कर रेत के अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किये जाएंगे। जिस जिले में भी रेत एवं मुरूम का अवैध उत्खनन पाये जाने पर खनिज विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित जिले के कलेक्टर से जवाब मांगा जायेगा।
पढ़ना लिखना अभियान का किया वार्ड क्रमांक 11 में शुभारंभ निरक्षर नागरिक होंगे साक्षर कोविड-19 के चलते शालाओं में मोहल्ला क्लास संचालन करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रदान किए गए कार्य पर ग्रीन मैट जहां पेड़ के नीचे छांव में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे बच्चे इस दिशा में पहल किए गए। शासकीय बालक प्राथमिक शाला, शासकीय प्राइमरी इंग्लिश मीडियम एवं शासकीय मिडिल इंग्लिश मीडियम स्कूल के संस्था प्रमुखों द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए और मोहल्ला क्लास के संचालन हेतु कारपेट की मांग की गई थी इस पर पहल करते हुए साहू जी ने तीनों स्कूलों को 4 नग कारपेट प्रदान किए इससे बच्चों को किसी भी खुले जगह में बैठकर पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए तीनों संस्था को कारपेट प्रदान किए गए |
इस कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख छगन बंसोर एवं बीसेलाल सिन्हा, शिक्षक विजय वैदे, जागृति तिवारी, खिलेश्वरी साहू, मिलिंद नागदेवे, खिलेश्वर गंजीर, राधामनी नायर, पार्वती प्रसाद, शिल्पा पूसतकर, शीतल झंवर, प्रसाद मैडम उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद ममता शर्मा वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अनीता साहू वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद घोषणा वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद जसोदा भू आर्य और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विकास जैन उपस्थित रहे इन सभी जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में कारपेट प्रदान किया गया। आगे साहू जी ने कहा की वार्ड क्रमांक 11 में निरक्षर नागरिक पढ़ना लिखना शासन के योजना के तहत साक्षर बनेंगे इस दिशा में पहल करते हुए साहू जी ने विजय वैदे के मार्गदर्शन पर कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है उसके लिए विजय वैद्य जी को शुभकामनाएं दी और आम नागरिकों को जो पढ़े लिखे नहीं हैं उसे अंबेडकर भवन में आकर साक्षर होने के लिए अपील की गई और अध्यक्ष द्वारा निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के लिए पेन कॉपी एवं शिक्षा से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई।
इस कार्यक्रम में वार्ड 15 के पार्षद अनीता साहू और वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसी तरह नगर के सभी वार्डों में पढ़ना लिखना अभियान की शुरुआत की गई है पूरे नगर के निरक्षर नागरिक साक्षर बन सकेंगे। पढ़ना लिखना शासन की महत्वपूर्ण योजना का नगर वासियों से अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने के लिए नगर पंचायत द्वारा अपील की गई।