City Media - Page 1472 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1472

“साइबर कवच” साइबर अपराध को रोकने के लिए बालोद पुलिस की नई पहल

0

कम्प्यूटर एवम इंटरनेट के अधिक प्रचलन से साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है।। कई अपराध जैसे आर्थिक अपराध ,ए टीम धोखाधड़ी ,बैंक से जुड़े फ्रॉड ,सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराध ,धमकी ,निजता का हनन ,महिलाओ से जुड़े साइबर अपराध ,मानहानि ,पहचान चोरी करना ,आदि में बढ़ोतरी हुई है ,आप जनता को इन अपराधों से जुड़े तथ्यों की जानकारी नही होने के कारण सायबर अपराधी ,इन्हें आसानी से अपना निशाना बना लेते है ।

साइबर अपराधों को रोकने के पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा साइबर कवच ,साइबर अपराधों से सुरक्षा ,जागरूकता अभियान की शुरुआत आज दिनांक 09/07/21 से की है ।

क्राइम मीटिंग दिनाँक 09/07/2021

आज दिनाँक 09/07/2021 को बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों व पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ का पहला ‘क्राइम मीटिंग’ लिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध,मर्ग, लोकल व वरिष्ठ कार्यलयों से प्राप्त शिकायतों के निश्चित समयावधि में त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मीटिंग के दौरान विभिन्न अपराधों का शीर्षवार समीक्षा कर सरकार की प्राथमिकता से संबंधित लंबित चिटफण्ड प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी,चिटफण्ड कंपनियों की सम्पती चिन्हांकित कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए सम्पति कुर्क कराना सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिया गया।आईटी व साइबर फ्राड के मामलों में साइबर सेल बालोद की मदद से अपने प्रकरणों में अद्यतन जानकारी प्राप्त कर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जावे तथा लूट,नकबजनी व चोरी आदि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में नियंत्रण हेतु मुखबिर/आसूचना तंत्र को सक्रिय करने,लगातार पेट्रोलिंग करने,जेल रिहा हुवे व निगरानी बदमाश को नियमित चेक कर निगरानी रखने तथा लंबित अपराध के त्वरित निकाल करने के संबंध में सख्त दिशा निर्देश दिया गया।इसके साथ ही साथ साइबर व यातायात जागरुकता हेतु विशेष मुहिम चलाने कहा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, SDOP दिनेश सिन्हा, CSP अब्दुल अलीम खान तथा समस्त थाना चौकी प्रभारीगण व पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा द्वारा बस्तर विधानसभा के बकावण्ड ब्लाक में तहत ब्लाक स्तर पर जनता के मूद्दो को आवाज देने हुई बैठक-नीलांबर सेठिया

0

मुक्तिमोर्चा द्वारा बस्तर जिले के प्रत्येक गांव व शहरी वार्डो में ,हमारा गांव/वार्ड, हमारा पैसा,हमारा विकास ,हमारा रोजगार अभियान चला ,संघटन का करेगा विस्तार – मुक्तिमोर्चा

बस्तर विधानसभा में मुक्तिमोर्चा के ब्लाक स्तर पर संघठन विस्तारीकरण,प्रशिक्षण व, जनता की समस्याओ हेतु,संघर्स की बनी रणनीति- नीलांबर सेठिया

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला संयोजक भरत कश्यप के आव्हान में जिला उपाध्यक्ष /बस्तर विधानसभा प्रभारी नीलाम्बर सेठिया के नेतृव में जिला बस्तर के बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत चूआसोंड मे हुईं बैठक ग्राम वासी की समस्या व पानी शिक्षा व स्वास्थ्य रोजगार विशेष हुई बैठक बस्तर विधानसभा की हर ग्राम पंचायत में पहुंचकर युवाओं व महिलाओं के साथ मिलकर ,ग्राम पंचायत की समस्याओं व ब्लाक स्तर की जन हितों से जुड़े मुद्दे व मांगों की प्राप्ति हेतु सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गलत नीतियों के विरुद्ध संघर्ष एवं बस्तर के किसानों को खाद की समस्याओं व युवाओं को रोजगार जैसे अन्य मुद्दों पर आंदोलन करने हेतु हुई रणनीति तैयार की गई, बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद, व उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के गठन बस्तर के वास्तविक विकास अधिकार व बुनियादी सुविधाओं के प्राप्ति हेतु संघर्स कर राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी वादों व कर्तव्य को याद दिला जनता हित मे कार्य करवाने हेतु कार्य करना है। बस्तर के हर वर्ग के लोगो की सेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रीय पार्टिया जो बस्तर में सक्रिय है। वो प्राथमिकता से राष्ट्रीय एजेंडा पर ही बस्तर में कार्य कर रही है। उनका बस्तर से जुड़े जनहित के मूद्दो से कोई लेना देना नहीं है। बस्तर के वास्तविक विकास,व अधिकारों ,स्थानीय स्तर रोजगार में बस्तर के लोगो को प्राथमिकता,बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा पानी पेंशन सभी योजना व्यवस्थाओं जैसे एजेंडे में उनका कोई स्प्ष्ट रुख व प्राथमिकता नहीं है।इसलिए बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा जैसे मंच का गठन कर बस्तर के संवेधानिक पदों पर बस्तर के विकास व अधिकारों को प्राथमिकता देने वाले नए युवाओं व महिलाओं को मौका देने व दिलवाने हेतु बस्तर की जनता के बीच जनजागरण अभियान चलाना है। किसी भी अभियान को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाने हेतु,संघटन का मजबूत व हर क्षेत्र में होना जरूरी है। इस लिए हमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र में संघटन को प्रशिक्षण दे विस्तार करना है। मुक्तिमोर्चा द्वारा हमारा ग्राम/वार्ड, हमारा पैसा,हमारा विकास /रोजगार का अधिकार अभियान चलाया जाएगा व संघटन में नए सदस्यों को जोड़ बस्तर हित मे कार्य किया जाएगा,इस दौरान बैठक में जिला सचिव नीलांबर भद्रे ब्लाक महासचिव भुजबल बघेल ब्लाक उपाध्यक्ष अनाम बघेल, जयमन भारती, मानसिंग ,दनार,वेदनाथ,सुबर्धन,सुताम आडीनाथ,राजू, मंगलू, सूर्यपाल अन्य ग्रामीण उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में घिरे वर्तमान प्रभारी बस्तर मुख्यचिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल हटाकर सारे मामले की जांच कराई जाये-धरमूराम मंडावी

0

जगदलपुर । बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जहां अब भी कोरोना का प्रभाव घटा नहीं है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के अथक प्रयास के बाद कोरोना के बढ़ते प्रभाव को केवल काबू में किया जा सका है। स्वास्थ्य महकमा राज्य सरकार के निर्देश पर दिनप्रतिदिन नये तकनीक के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में लगा है वहीं बस्तर जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी राजन की अपने साथी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति असंवैधानिक रवैया अपनाने के कारण चर्चा में हैं।

जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी ने अपने जारी बयान में संभाग आयुक्त से डॉ डी राजन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार एवं अन्य गतिविधियों की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रभारी सीएमएचओ डॉ. डी राजन जब बीएमओ तोकापाल जिला बस्तर में पदस्थ थे तब इनके द्वारा वर्ष 2016 माह फरवरी में पूरे सीएचसी के स्टाफ का वेतन आहरण कर लंबित रखा था जिससे आयकर की राशि शासकीय खाते में जमा नहीं की जा सकी थी जोकि सीधे सीधे शासकीय कोष को नुकसान पहुंचाने के कृत्य की श्रेणी में आता है। इसके अलावा इन्होंने वर्ष 2015 में दो जगह से यात्रा भत्ता का अवैधानिक रूप से आहरण कर शासन को करीब लाखों रूपये का आर्थिक चपत लगाई थी। जब इसकी शिकायत हुई तो इन्होंने उक्त राशि को शासन के खाते में जमा किया। यही नहीं डॉ. राजन बीएमओ के पद पर नानगूर में पदस्थ रहते हुए अलर्टनेट्यू वैक्सिन डिलीवरी की। राशि जो कर्मचारियों को वितरण की जाती है उसका आहरण कर अपने पास रख ली थी कर्मचारियों द्वार उक्त राशि को बार-बार मांगे जाने पर उन्होंने कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा बात करोगे तो तुम्हारे ऊपर कार्यवाही करूंगा लेकिन जब यह मामला अखबारों के माध्यम से सामने आया तब इन्होंने रातो रात कर्मचारियों की राशि उनके घर जा जाकर दे दिया। उनके सब इन्हीं कृत्यों के कारण तत्कालीन सीएमएचओ ने उन्हें उनके पद से हटा दिया। इनके बारे में तो यहां तक कहा जा रहा है कि ये अपने कर्मचारियों को शासकीय अवकाश देने अथवा बीएमओ को 15 दिवस से अधिक अवकाश का अधिकार नहीं होने के बावजूद उन्होंने राशि लेकर कई-कई दिनों का अवकाश अपने चहेतों को स्वीकृत किए जो इनके आदतन भ्रष्टाचारी होने के दर्शाता है। डॉ. राजन नानगूर, तोकापाल आदि जगहों पर भी रहते हुए शासन को झूठी जानकारी देकर प्रतिवर्ष लाखों रूपए की राशि यात्री भत्ता के रूप में प्राप्त की जिसकी जांच अगर क्रमबद्ध तरीके से की जाये तो सारा मामला सामने आ सकता है।

जिला पंचायत सदस्य मंडावी ने कमिश्रर बस्तर संभाग से निवेदन किया है कि डॉ. डी राजन जिनकी वर्तमान पदस्थापना टहकापाल में है वहं इनको वापस भेजा जाए। क्योंकि अनेक प्रकार गंभीर विवादों में फंसे ऐसे डॉ. को बस्तर जिला का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाना न्याय संगत उचित नहीं होता है। अत: इन्हें तत्काल यहां से हटाकर किसी वरिष्ठ चिकित्सक को पूर्ण रूपेण मुख्यचिकित्सा अधिकारी का प्रभार दिलाया जाए ताकि बस्तर जिले में उनके अनुभवों का लाभ यहां के आम नागरिकों को मिल सके।

बालोद जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलेभर से उमड़ा युवाओं का हुजूम

0

दिनांक 9/07/2021 , बालोद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी , राष्ट्रीय सचिव एवम छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर जी , राष्ट्रीय प्रवक्ता व दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल समेत कई प्रदेशस्तरीय नेतागण सम्मिलित हुए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्वकर्ताओं का स्वागत करने जिले के तीनों विधानसभा अध्यक्षों के नेतृत्व में व सभी ब्लॉक/शहर अध्यक्षों द्वारा युवाओं के हुजूम के साथ पहले गुंडरदेही चौक , फिर झलमला चौक और फिर दल्ली चौक में भव्य स्वागत किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसके बाद काफिला कांग्रेस भवन पहुंचा जहां सैंकड़ो युवाओं के बीच कांग्रेस कमिटी अध्यक्षा चंद्रप्रभा सुधाकर जी से लेकर सभी निकाय अध्यक्षों व पूर्व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व सफल आयोजन हेतु जिलाध्यक्ष प्रशांत एवम उनकी टीम को बधाई दी ।
इसके बाद सभी नवनियुक्त युकां के जिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनता और किसानों के समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा कलेक्टर के नाम बालोद अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

आज भाजपा शहर मंडल बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में चल रही अव्यवस्थाओं और जनता और किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर बालोद कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद को ज्ञापन सौंपा जिसमें विभिन्न विषयों पर एसडीएम साहब को अवगत कराया गया इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से

1.अल्प वर्षा होने के कारण गंगरेल, तांदुला व खरखरा बांध के पानी को सिंचाई हेतु अति शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई
2.सरकारी सोसायटीओं में खाद बीज की उपलब्धता नहीं है जिसे तत्काल प्रभाव में व्यवस्था करा जाएं क्योंकि किसान भी इसके लिए भटक रहे हैं
3.सरकारी सोसायटी अर्जुंदा में जो खाद का वितरण किया गया है उसमें बड़ी मात्रा में मिट्टी है जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए

4. गौधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी शहर सहित सभी जिला के गौठानो में की जाए

5. रोका छेका योजना का लाभ बालोद शहर में नहीं मिल रहे हैं मवेशी रोड पर रहते हैं जिससे रोज दुर्घटना हो रही है तत्काल शहर में व्यवस्था दुरुस्त कि जाए

6. बिजली कटौती से शहर की जनता सहित किसान बहुत परेशान है तत्काल विद्युत विभाग इस व्यवस्था को ठीक करें

7. केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को निशुल्क टीका दिया जा रहा है केंद्र सरकार टीका की व्यवस्था कर रही है और प्रधानमंत्री जी की फोटो न होना स्थल में, टीकाकरण के फॉर्म में ना होना दुर्भाग्य जनक है इसकी तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए |

इन सब मांगों को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया और तत्काल प्रभाव में सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एसडीएम को कहा गया डीएम साहब ने भी कहा कि मैं कलेक्टर साहब को सारी समस्याओं से अवगत करा दूंगा और आपके लिए ज्ञापन को सौप दूंगा भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि अगर तत्काल प्रभाव इन समस्याओं का हल नहीं तो भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद इन सब विषयों को लेकर आने वाले समय में इस बालोद शहर में सड़क की लड़ाई लड़ेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री शाहिद खान भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा,शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया, किसान मोर्चा के शहर अध्यक्ष शशि साहू उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

धरमपुरा में जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

04 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये

आरोपियों के कब्जे से 15,500/- रूपये नगदी बरामद

मौके से 03 मोटर सायकल, 04 मोबाईल एवं ताश के पत्ते बरामद

मो.सांयकल :- स्प्लेंडर क्र. सी.जी.-17-के.एफ-8409, एच.एफ डिलक्स क्रं.सीजी-17-के.टी.-1320, एक्सेस स्कुटी सी.जी.-17-के.यु-8380 की जप्ती

धरमपुरा में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस (कोतवाली) को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि धरमपुरा में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा , अति. पुलिस अधीक्षक -ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में रेड कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था ! उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 04 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये, पूछताछ पर जिन्होनें अपना नाम मोहन बघेल, कपुर बघेल, अयाज खान एवं समीर खान होना बताये जिनके फड़ एवं पास से 15,500/-रूपये नगद, 04 नग मोबाईल, 03 नग मोटर सायकल एवं ताश के पत्ते बरामद कर जप्त किया गया । मामले में उक्त 04 आरोपियों के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नाम आरोपी:-

मोहन बघेल पिता दशमथ बघेल उम्र 38 वर्ष निवासी घाटपदमुर, थाना परपा ।

कपुर बघेल पिता सुकमन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी कुडकानार थाना बस्तर

अयाज खान पिता रियाज खान उम्र 21 वर्ष निवासी प्रतापगंज पारा ।

समीर खान पिता अब्दल खान उम्र 23 वर्ष निवासी प्रतापगंज पारा ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –

निरी0 एमन साहू, प्र0आर0 चोवादास गेंदले, आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, प्रकाश नायक, रवि ठाकुर, रवि सरदार, दीपक कुमार

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

थाना बोधघाट:-

नयामुण्डा एवं बोधघाट चैक में 02 सटोरियों पर बोधघाट पुलिस की कार्यवाही

02 आरोपियों के कब्जे से 7,550/-रूपये की जप्ती

जुआ एक्ट के तहत दोनो आरोपियों पर कार्यवाही

थाना बोधघाट अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुआ था। कि बोधघाट चौक एवं नयामुण्डा क्षेत्र में सटोरियों द्वारा लोगो से रूपये पैसे लेकर सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में रेड कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल नयामुण्डा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर अपना नाम टंकोराम कश्यप निवासी नयामुण्डा होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर पास से सट्टा पट्टी एवं 4,000/-रूपये बरामद किया गया। साथ ही बोधघाट चैक क्षेत्र में भी सट्टा की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर अपना नाम विजय प्रेमचंदानी, निवासी शांति नगर होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर पास से सट्टा पट्टी एवं 3,550/-रूपये बरामद किया गया । दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत पृथक पृथक कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

नाम आरोपी:-

टंकोराम कश्यप पिता टीकाराम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी तिरंगा चैक नयामुण्डा जगदलपुर।

वियज प्रेमचंदानी पिता बुल्लूमल चंदानी उम्र 45 वर्ष निवासी शांति नगर जगदलपुर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –

निरी0 धनंजय सिन्हा, प्र0आर0 उमेश चंदेल, लवन पानीग्राही, आर0 चंदन गोयल, रूपेश यादव

सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी की न्यायिक हिरासत में मौत, संस्थानिक हत्या है- जीत गुहा नियोगी

0

दल्ली राजहरा- जन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में फर्जी रूप से फंसा कर 9 माह से ज्यादा समय से जेल में बंद रखे गए 84 वर्षीय बीमार बुजुर्ग मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टैंन स्वामी अपने खराब स्वास्थ्य में बेहतर इलाज करवाने के लिए जमानत दिए जाने की संवैधानिक मांग करते करते मृत्यु के आगोश में समा गए या कहे की उन्हें तील – तील कर मरने के लिए मजबूर कर दिया गया।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने और सबसे बेहतरीन लिखित संविधान होने का दंभ भरने वाले राष्ट्र के जेल में मानवता, पसंद संविधान और कानून का गहन आस्था रखकर भारतीय समाज के सबसे वंचित तबके आदिवासियों और दलितों के ऊपर होने वाले जुल्मों के खिलाफ शांतिपूर्ण – लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले व इन वंचित तबको के संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक 84 वर्षीय बुजुर्ग फादर स्टैंन स्वामी की न्यायिक हिरासत में मौत भारत के लोकतांत्रिक – संविधानिक न्यायिक व्यवस्था के माथे पर कलंक है और इसकी जिम्मेदारी केंद्र की सत्ता में पिछ ले 7 वर्षों से बैठी संघी फासिस्ट सरकार के साथ-साथ न्यायपालिका भी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

केंद्र में 2014 से जब से संघी फ़ासिस्टों की घोर सांप्रदायिक सरकार आई है तब से इनके द्वारा अपने कट्टर हिंदुत्ववादी, हिंदू राष्ट्र बनाने के एजेंडे को अमलीजामा पहचानने के लिए लोकतांत्रिक-गणतांत्रिक-संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का हर संभव प्रयास करते चल रहे हैं और उनके इस घोर सांप्रदायिक-असंवैधानिक क्रियाकलापों के खिलाफ और विशेषकर इस देश के अति वंचित तबके दलित आदिवासियों मेहनतकश मजदूरों, किसानों, धार्मिक अल्पसंख्यकों के जनवादी नागरिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले, लिखने-बोलने वाले वह इंसान की फांसिस्टो से असहमति रखने वाले इंसानियत और शांति पसंद सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं कवि, लेखक, प्रोफेसर, वकीलों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं की आवाज को पूरी निरकुशलता से दमन करने इन पर फर्जी मामले दर्ज कर यूएपीए जैसे घोर जनद्रोही कानूनों के सहारे जेलों में बंद रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है की भीमा कोरेगांव में हिंसा फैलाने के वास्तविक जिम्मेदार आरोपी मिलिंद एकबोटे और संभाजी भिड़े स्वतंत्र है गुजरात दंगों में सजा पाए बाबू बजरंगी और उसके साथी सजायपतियों को न्यायालय पैरोल पर रिहा करती है। आतंकवाद की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत पा जाती है और सांसद बनकर संसद का महाकाल उड़ आती है किंतु 84 वर्षीय अत्यंत बीमार बुजुर्ग फादर स्टैंन स्वामी और उनके जैसे बाकी अन्य प्रतिष्ठित कार्यकर्ता जिनके खिलाफ फर्जी सबूतों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है उन्हें न्यायालय उनकी समाज के प्रति किए गए बहुमूल्य योगदान उनकी योग्यता और उनकी आयु व बीमारी को ध्यान में रखकर भी उनको जमानत के अधिकार जैसे उनके नागरिक और संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखती है या भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए काला अध्याय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फादर स्टैंन स्वामी की न्यायिक हिरासत में मौत इस देश में स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के पूरी तरह से ध्वस्त होने की प्रतीक है, उनकी मौत जो की असल में संस्थानिक हत्या है, इस सड़ते हुए संस्थाओं के ऊपर से ढक कर रखे हुए लबादे को खींचकर नग्न कर इसके असंवेदनशील, अलोकतांत्रिक चेहरे को उजागर करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ मेहनतकश जनता अमन और शांति पसंद धर्मनिरपेक्ष ताकतों से अपील करती है की फादर स्टैंन स्वामी की मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने और जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही की मांग भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में फसाकर वर्षों से जेलों में कैद कर रखे गए नागरिक कार्यकर्ताओं की अविलंब रिहाई की मांग यूएपीए जैसे घोर जनविरोधी काले कानून, मजदूर विरोधी नए श्रम संहिता व किसान विरोधी जन विरोधी काले कृषि कानूनों को रद्द करने पुरजोर आवाज उठाएं और न्याय पूर्ण व्यवस्था के लिए संघर्षों को तेज करें।

बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत किया बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण…

0

बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखंड लोहंडीगुड़ा में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत हाई स्कूल धाराउर में 33,हाई स्कूल कुम्हली में 16,हाई स्कूल चित्रकोट में 57,उ०मा०वि० बड़ांजी में 35,कन्या उ०मा०वि० लोहहण्डीगुड़ा में 41,बालक उ०मा०वि० लोहण्डीगुड़ा में 25 कुल मिलाकर 207 नग साईकिल वितरण किया गया।साइकिल मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे.बेटियों की खुशी फूली नही समा रही थी।

सांसद ने सरस्वती साइकिल वितरण के पहले अपने उद्बोधन दिया और बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया. साथ ही बच्चों को साइकिल नहीं होने के कारण आने वाली परेशानियों और इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी,सांसद ने कहा अब बच्चियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचेंगी ,ये समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है.और साथ ही सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी…

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान साँसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजांम,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,लोहंडीगुड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,जनपद सदस्य गोमती ठाकुर,जगबंधु ठाकुर,सरपंच बडॉजी,उसरिबेडा, कुम्हली, बी.ई.ओ चंद्रशेखर यादव,बी.आर.सी इंदर सिंह कश्यप, श्रीमती पूनम बैज,समस्त प्राचार्य,अमित अवस्थी मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

73 हजार हेक्टेयर पर फसल परिवर्तन करने वाले किसानों को सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

0

लक्ष्य निर्धारित, कृषि विभाग पूरा करने में जुटा

जगदलपुर – बस्तर संभाग में वर्ष 2020 में 2 लाख 33 हजार 921 हेक्टेयर भूमि पर धान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस वर्ष राज्य शासन बस्तर अंचल में 73 हजार 753 हेक्टेयर भूमि पर फसल परिवर्तन का लक्ष्य निर्धारित रखा है। धान के बदले कोदो,कुटकी, गन्ना, अरहर, मका, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगधित धान एवं अन्य फसल के उत्पादन करने वाले राज्य सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रत्येक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार आदान सहायता राशि देगी। फसल परिवर्तन के मिले लक्ष्य को पूरा करने में कृषि विभाग के अधिकारी जुट गये है। फसल पविर्तन के कारण गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक लाख 60 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य के आधार पर समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी की जायेगी। ऐसा अधिकारियों का राज्य सरकार धान के उत्पादन के साथ-साथ दलाहन, तिलहन सहित अन्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर किसानों को प्रेरित कररने में जुटी है। इसके लिए शासन को बकायदा फसल परिवर्तन करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार प्रोत्साहन राशि भी देने की घोषणा कर चुकी है।

कृषि विभाग के कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर अंचल में इस वर्ष खरीफ सीजन में 73 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर धान के बदले अन्य फसला का उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें सर्वाधिक फसल परिवर्तन का लक्ष्य कोण्डागांव जिले में 18 हजार हेक्टेयर से अधिक है। बताया जा रहा है वहां लगभग लक्ष्य के करीब फसल परिवर्तन कराने में कृषि विभाग भी कारगर साबित हो रहा है।

कहां कितनी भूमि पर फसल परिवर्तन का लक्ष्यः

कृषि विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 73753 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ सीजन वर्ष में फसल परिवर्तन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें बस्तर जिले में 14438 हेक्टेयर, कोण्डागांव 18 हजार 890 हेक्टेयर, नारायणपुर 7 हजार हेक्टेयर, दंतेवाड़ा १ हजार हेक्टेयर, सुकमा 10 हजार हेक्टेयर, बीजापुर में 6 हजार 2 सौ हेक्टेयर तो ककिर जिले में सर्वाधिक धान उत्पादन किया जाता है वहां 7 हजार 8 सी हेक्टेयर भूमि पर फसल परिवर्तन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

समर्थन मूल्य की मांग:

क्षेत्र के कई किसानों फसल परिवर्तन को अच्छा बताया लेकिन उन फसलों के लिए सही बाजार नहीं होने के कारण किसान रुचि नहीं दिखा रहे है। कुछ किसानों ने यह कहा कि प्रोत्साहन राशि के साथसाथ दलहन, तिलहन एवं अन्य उपज का धान की तरह समर्थन मूल्य निर्धारित होने पर किसान बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शासन द्वारा फसल परिवर्तन का लक्ष्य निर्धारित तो कर दिया गया है लेकिन कृषि विभाग को इस लक्ष्य तक पहुंचने काफी मशकत करनी पड़ रही है। कोण्डागांव जिला जो 70 प्रतिशत लक्ष्य पूर्णता की ओर है तो वहीं अन्य जिला 25 से 30 फिसदी तक नहीं पहुंच सका है। ऐसे में फसल परिवर्तन की योजना कितनी सार्थक होगी वह आने वाला वक्त ही बतायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दलहन तिलहन उत्पादन से किसानों को मिलेगा लाभ: कृषि विभाग

कृषि विभाग संयुक्त संचालक एमएल ध्रुव ने बताया कि सरकार किसानों को धान के साथ-साथ अन्य फसल उत्पादन करने को लेकर प्रोत्साहित कर रही है। सभी जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल परिवर्तनको लेकर दिये गये लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया जा चुका है। विभाग के अधिकारी किसानों को फसल परिवर्तन से फायदा बताने के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बरसात आते ही भाजपाई मेंढकों की टर-टर से गूँज रहा है बस्तर-जावेद खान

0

संसद में सोते नहीं रहते तो आज कान दांव पर लगाना नहीं पड़ता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को-जावेद खान

सबसे पहले खुद का लाखों का कर्जा माफी कराने वाले पूर्व सांसद दिनेश कश्यप बरसाती मेंढक की तरह टर-टराना करें बंद-जावेद खान

बस्तर सांसद दीपक बैज से लें प्रेरणा दिनेश कश्यप संसद में सोने की नहीं बस्तर की आवाज बनने की थी उन्हें जरूरत-जावेद खान

युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को जमकर लथेडा है, जावेद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बरसात के आते ही बस्तर में सक्रिय हो गए हैं भाजपा के बरसाती मेंढक जिनमें से एक हैं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जिन्हें कुछ नहीं मिला दांव पर लगाने के लिए तो उन्होंने अपने कान दांव पर लगा दी है वैसे कान ही बचा है उनके पास दांव पर लगाने के लिए क्योंकि पिछले चुनाव में ही उनकी कट चुकी है हमारी सहानुभूति है दिनेश कश्यप जी से सत्ता जाने का गम उनसे भुलाए ना भूलाया जा रहा है और प्रदेश एवं खासकर बस्तर में हो रहे विकास कार्य जैसे मानो उन्हें चुभने लगे हैं और चुभे भी क्यों ना बस्तर की जनता ने उन्हें और उनके भाजपा परिवार को बस्तर का विकास करने के लिए एक लंबा अवसर दिया परंतु कश्यप परिवार एवं भाजपा ने हमेशा से बस्तर को चारागाह के रूप से ही देखा और अपने केंद्र के भाजपाई मित्रों को बस्तर को चारागाह के रूप में उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया, स्वयं को आदिवासी नेता स्वयं को आदिवासी हितैषी बताने वाले कश्यप परिवार ने केवल आदिवासियों का शोषण कियाऔर बस्तर को बारूद के ढेर में ढकेल दिया,जब भी यह सत्ता में आए जब भी जनता ने इन्हें अवसर दिया यह हवा में उड़ने लगे इनके पैर कभी जमीन पर टिकते नहीं थे, महीने के 25 दिन रायपुर और दिल्ली में बिताते थे 5 दिन के लिए बस्तर घूमने आते थे, इनकी इन्हीं नाकामियों और बस्तर को लूटने की शैली को देखते हुए जनता ने इनका बस्तर में सूपड़ा साफ कर दिया ना दिनेश कश्यप अपनी टिकट बचा पाए ना इनके भाई केदार कश्यप अपनी सीट बचा पाए आज जब कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा बस्तर को जो प्यार दुलार और प्राथमिकता दी जा रही है उससे भयभीत होकर और हताश होकर इस तरह की बयान बाजी पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के द्वारा किए जा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कहीं ना कहीं सत्ता की दूरी उन्हें रात भर सोने नहीं दे रही और बारिश के दिनों में बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता का भोग ना कर पाने की पीड़ा बरसाती मेंढक की तरह भाजपा के नेताओं के दिल पर लगातार प्रहार कर रही है जिसकी वजह से आज कल बरसात के समय में भाजपा के बरसाती मेंढक सक्रिय हो गए हैं और आधारहीन बयान बाजी कर अपनी हताशा और निराशा को प्रकट कर रहे हैं।और इनकी हताशा और निराशा आज बस्तर की फिजाओं में बरसाती मेंढकों की टर-टराहट से गूँज रही है, ज़नता भी अब इनकी हताशा निराशा पर खुलकर मजे ले रही है।क्योंकि इससे ज्यादा कुछ करने के लिए इनके पास अब बचा नहीं है। आज बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को बस्तर के वर्तमान युवा सांसद दीपक बैज से सीख लेनी चाहिए उन्हें सीखना चाहिए के एक सांसद को किस तरह से कार्य करना चाहिए क्षेत्र में हवा में नहीं क्षेत्र के लोगों के दिलों में राज करने की प्रेरणा लेनी चाहिए, संसद में सोने की नहीं बस्तर की आवाज बन कर उभरने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS