जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के के अनुमोदन पर भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने नई नियुक्तियाँ की हैं। जिसमें तेजपाल शर्मा को सोशल मीडिया का जिला संयोजक एवं आशुतोष आचार्य को आईटी सेल बस्तर का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
जगदलपुर। बस्तर पुलिस की आम नागरिकों के प्रति संवेदना एक बार फिर सामने आई है। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड चौकी में आये जानकारी के अनुसार लालमन पिता स्व. रघुनाथ प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी रायपुर ट्रॉसपोर्ट नगर जो मूल रूप से रिवा मध्यप्रदेश का निवासी है। और लॉकडाउन में फंस गऐ। बिना काम के हम लोग की स्थिति भूखे मरने जैसी हो गयी। अत: हम लोगों ने बोधघाट थाना प्रभारी से निवेदन किया कि हमे किसी भी प्रकार रायपुर पहुंचवाने का कष्ट करें। उक्त जानकारी मिलते ही इन लोगों को नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी के पास भेजा गया जहां से उन्हें भोजन कराकर रॉयल बस के माध्यम से रायपुर रवाना किया गया। विदित हो कि नया बस स्टैंड में चौकी प्रारंभ होने के साथ ही लॉकडाउन के समय में भी चौकी प्रभारी कांतोपानी एवं उनके सहयोगियों द्वारा बस स्टंैड परिसर में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुखसुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। जिससे अब आम लोगों में बस्तर पुलिस के प्रति सह्दयता जागी है।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस से पहले पॉपुलेशन कंट्रोल बिल, 2021 की चर्चा जोरों पर है. भारत में तेजी से बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए इस बिल को तैयार किया गया है | पॉपुलेशन कंट्रोल बिल, 2021 में कहा गया है कि जिन माता-पिता को 2 से ज्यादा बच्चे हैं, उनसे कई प्रकार की सुविधाएं वापस ले लेनी चाहिए या नहीं दी जानी चाहिए. इस बिल में बताया गया है कि बढ़ती आबादी आने वाले दिनों में भारत जैसे देश के लिए कितनी बड़ी सिरदर्दी साबित हो सकती है.
इन सुविधाओं में निम्नलिखित का जिक्र है-
1. ऐसे परिवार के सदस्य को लोकसभा, विधानसभा या पंचायत चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए 2. दो से ज्यादा बच्चे वाले परिवार को राज्यसभा, विधान परिषद् और इस तरह की संस्थाओं में निर्वाचित या मनोनित होने से रोका जाना चाहिए 3. ऐसे लोग कोई राजनीतिक दल नहीं बना सकते या किसी पार्टी का पदाधिकारी नहीं बन सकते 4. प्रदेश सरकार की ए से डी कैटगरी की नौकरी में अप्लाई नहीं कर सकते 5. इसी तरह, केंद्र सरकार की कैटगरी ए से डी तक में नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते 6. निजी नौकरियों में भी ए से डी तक की कैटगरी में आवेदन नहीं कर सकते 7. ऐसे परिवार को मुफ्त भोजन, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी जैसी सब्सिडी नहीं मिलनी चाहिए 8. बैंक या किसी भी अन्य वित्तीय संस्थाओं से लोन नहीं प्राप्त कर सकते 9. ऐसे लोगों को इनसेंटिव, स्टाइपेंड या कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलना चाहिए 10. दो से ज्यादा बच्चों वाले परिवार के लोग कोई संस्था, यूनियन या कॉपरेटिव सोसायटी नहीं बना सकते 11. ऐसे लोग न तो किसी पेशे के हकदार होंगे और न ही किसी कामकाज के 12. वोट का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार और संगठन बनाने का अधिकार नहीं मिलेगा
नौकरी पर भी असर बिल के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकारें जब कर्मचारियों की भर्ती करें तो वैसे लोगों को प्राथमिकता दें जिन्हें 2 या उससे कम बच्चे हैं. अगर किसी केंद्रीय या राज्य सरकार के कर्मचारी को पहले से 2 संतान हैं तो तीसरी संतान की अनुमति तभी मिलनी चाहिए जब दो में से कोई एक दिव्यांग हो. अगर केंद्रीय या राज्य सरकार का कर्मचारी जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता है, तो उसे नौकरी से बर्खास्त करने का प्रावधान अमल में आना चाहिए.
जगदलपुर।अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर लगाया बधाई देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को बस्तर चेम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष से मिलकर उन्हेंपुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष स्वर्णकार ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान चेम्बर अध्यक्ष किशोर पारख, राजकुमार दंडवानी, नवरत्न जलोटा, पंकज सिंघल, मद्दी, मोहरा झा, शिखर मालू सहित अन्य उपस्थित थे। कल ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के लोगों ने भी अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को भी केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होने उपरांत सौजन्य भेंट की और उन्हें बधाई के साथ अच्छे कार्य करने की शुभकामनाएं देते उनका स्वागत किया।
जगदलपुर। कोविड काल में प्रधानमंत्री केयर फंड के नाम जनता ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपए दिए किंतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपकरणों की खरीदी के नाम पर घटिया उपकरण भेजे गए हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण महेंद्र कर्मा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय डिमरापाल में देखने को मिला।
मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय डिमरापाल में विगत 2 माह पहले पीएम केयर की ओर से 28 नग नया वेंटिलेटर मशीन को मंगवाया भेजा गया था जिसमें खराबी होने के कारण आज तक संचालित नहीं हो सकी और करोड़ो की मशीन पूरी तरह से शो-पीस बनकर रह गया।
मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय डिमरापाल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 2 माह पहले पीएम केयर की ओर से 28 नग नया वेंटिलेटर मशीन को आया था, यह मशीन पूरी तरह से मेमोरी कार्ड के माध्यम से संचालित करने के साथ ही इस उपयोग के दौरान चार्ज में रखने की बात कही गई थी लेकिन करोड़ो रूपये का यह मशीन पूरी तरह से शो-पीस बनकर रह गया है। इसे संचालित करने वाले इंजीनियरों द्वारा कुछ सामान दिल्ली से लाने की बात कहकर गए जो अभी तक नही आने के कारण मशीनों को शुरू नही किया जा सका है। इन वेंटिलेटर को एक कमरे में रख दिया गया है जिसे चालू होने का इंतजार किया जा रहा है। बैंगलोर के इंजीनियरों ने बताया कि 28 नग आये वेंटिलेटर पीएम केयर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।एक मशीन की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। इस मशीन में 8 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगाया जाएगा जिससे कि इसे चालू किया जाए। मशीनों को लाया गया था ,उन मशीनों में कुछ के उपकरण सही नही थे तो कुछ चालू नही हो रहे थेजिसकी सूचना आला अधिकारियों को दिया गया है।मशीनों का सही रूप से शुरू नहीं होने के बाद जब मशीनों को बारीकी से जांच किया गया तो कुछ पार्ट्स खराब थे जिसे नया मंगवाने के लिए दिल्ली में ऑडर भी किया गया है लेकिन सामान नही आने के कारण इसे शुरू नही हो।
जगदलपुर। बस्तर जिले में नये एसपी के पदभार ग्रहण के बाद थाना स्तर पर ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे जिसके बाद चौक-चौराहों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि नये एसपी के गुड बुक में नाम दर्ज करवाने रोज पुलिस की कार्यवाही दिख रहा है। दूसरी तरफ यह चर्चा का बाजार भी गर्म है कि डीजीपी ने तंबूओं में जुआ फड सजने के मामले पर पुलिसिया कार्रवाई पर उंगलियां उठाई थी जिसको लेकर पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी।
बस्तर जिले में तेजतर्रार आईपीएस जितेंद्र मीणा के पदभार संभालने के बाद पुलिस अपने को ज्यादा सक्रिय दिखा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही किया जा रहा है और पुलिस की विज्ञप्तियां भी सार्वजनिक हो रही है। इस छापे में अनुविभागीय स्तर के पुलिस अधिकारियों के ज्यादा सक्रिय होने की जानकारी मिली है कि वह भी एसएचओ को निर्देशित कर रहें हैं जबकि पुलिस के वार्ड स्तर के अधिकारियों को कार्रवाई करने का अधिकार तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने दिया था। शहर में जुआ,सट्टा के संगठित गिरोह पर कार्रवाई से पुलिस बच रही है तो गांजा के अवैध कारोबार पर कार्रवाई से कतरा रही है। शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाने से दबे पांव उसका जाल बिछ गया है।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी चैतराम निषाद निवासी कोण्डावल मांझीपारा ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि आज दिनांक 09.07.2021 को दिन के 12ः00 बजे तहसील कार्यालय जगदलपुर आया था। मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर क्रमांक- CG 17 KJ 8091 को कार्यालय के सामने खड़ा किया था। लगभग 03ः00 बजे वापस आकर देखा मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के हमराह आरक्षक प्रकाश नायक व गायत्री प्रसाद तारम, सैनिक शिव यादव टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन के दौरान तहसील कार्यालय के कुछ दुर पर लावारिस हालात मे मोटर सायकल खडा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पोडागुडा एवं बिलोरी हाईस्कूल में किया सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण एवं छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें कैरियर गाइडेंस के टिप्स दिए
ग्राम पोडागुडा में निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन का किया निरीक्षण एवं शाला परिसर में किया वृक्षारोपण
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोडागुडा के हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 22 छात्राओं को साइकिल वितरण किया इसी तरह ग्राम पंचायत बिलोरी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 छात्राओं को साइकिल वितरण किया तथा दोनों ही स्कूल में सरकार द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया |
इस अवसर पर उन्होंने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की सकारात्मक और ऊंची सोच ही व्यक्ति को बड़ा बनाती है आप बच्चे भी इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी राज्य में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए कृत संकल्पित हैं आप सभी बच्चे बड़ा लक्ष्य लेकर चलें और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करें हमारी सरकार नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए थिंक प्रोगाम लेकर आ रही है इस संबंध में उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद किया तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए कहा की..
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है.. हर पल जिन्दगी का इम्तिहान होता है… डरने वाले को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में.. लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है…
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम के मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सरपंच ग्राम पंचायत पोडागुडा सुभद्रा बघेल , रामदास बघेल , तुलाराम बघेल,पंच जगरनाथ, पंच मोसूराम , सरपंच ग्राम पंचायत बिलोरी, उमन बघेल, बीरलेख बघेल, जसमिन कांत, टी पी नायडू, खंड शिक्षा अधिकारी भारद्वाज,बी आर सी गरुड़ मिश्रा,सी एस सी उत्तम कुंडु प्राचार्य बिलोरी आर डी तिवारी भारती ठाकुर सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे
ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई कर अधिकारी के बने चहेते
जगदलपुर – खनिज विभाग को निष्क्रियता एवं बड़े ठेकेदारों को मिले संरक्षण के कारण जिले में जार है मुरूम का अवैध उत्खनन शासन के खजाने में जाने वाली रायल्टी राशि खनिज विभाग के अधिकारी के जेब में। दिखावे के लिए छोटे ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई कर खनिज विभाग के अधिकारी अफसरों के आंखों में धुल झोंककर वाहवाही लूटने में लगे है।
ज्ञातव्य हो कि जिले में चले रहे मुरुम के अवैध उत्खनन के मामले में बस्तर कलेक्टर खनिज विभाग के अधिकारीको फटकार लगा चुके है और जिलेभर में चल रहे अवैध उत्खनन की जानकारी चाही गई थी जो उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।आज आलम यह है कि कई बड़े ठेकेदार खनिज विभाग के अधिकारियों से साठगाठ कर अवैध उत्खनन करने में जुटे है। विभाग को खबर लगने के बाद भी अनजान बने हुए है।
मुरूम उत्खन की नहीं ली अनुमतिः
जिले में कई स्थानों पर पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय एवं अन्य विभाग के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों में लगने वाले मरूम उत्खनन के लिए खनिज विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। ऐसा ही मामला बकावण्ड एवं बास्तानार विकासखंड में सामने आया है। आरआरपी 2 के तहत बकावण्ड करपावण्ड में करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है वहीँ बास्तामार विकासखंड रायकोट कुरेंगा मार्ग पर सडक निर्माण कराया जा रहा है। इन दोनों मार्गों के निर्माण के लिए सैकड़ों ट्रक मुरुम का उत्खनन किया जा चका है। खनिज विभाग को इसकी भनक तक नही है जबकि नियमों के तहत उत्खनन के पूर्व खनिज विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य होता है लेकिन खनिज विभाग से इसकी कोई अनुमति तक नहीं ली गई है।
अफसरों को खुश करने ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाईः
खनिज विभाग अक्सर गिट्टी एवं रेत के परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई कर अफसरों की नजरों में अच्छा बनने का प्रयास करते है लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी उन स्थानों पर दविश नहीं देते जहां से अवैध उत्खनन किया गया है। उन स्थानों पर कारवाई को लेकर साहस नहीं जुटा पाते जिसका मुख्य कारण कमीशन का खेल है। यही हालत मुरूम उत्खनन की है। सामान्य व्यक्ति के उत्खनन की शिकायत मिलने पर दल-बल के साथ कार्रवाई करने पहुंच जाते है लेकिन जब बड़े ठेकेदारों पर कार्रवाई की बारी आती है तो विभाग पंगु बन जाता है।
अवैध उत्खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई:
बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि अवैध उत्खनन मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
संजय बाजार एवं कृष्णा पेट्रोल पंप के पास किया जा रहा था सट्टे का संचालन
सटोरियों के कब्जे से 27,640/-रूपये एवं सट्टा पट्टी बरामद
जुआ एक्ट के तहत् की गई सटोरियों पर कार्यवाही
नाम आरोपी- 1.अनिल नायडु पिता राममुर्ति नायडु उम्र 40 साल नि0 जवाहरनगर वार्ड जगदलपुर।
2.भोला यादव पिता श्रीलाल यादव उम्र 29 साल नि0 गंगामुण्डा जगदलपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में लगातार जुआड़ी और सटोरियों पर कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में आज बस्तर पुलिस के द्वारा पुनः दो सटोरियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है। थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ सटोरियें जगदलपुर में लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा का खेल खेला रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा चिन्हिंत घटनास्थल कृष्णा पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पुछताछ पर अपना नाम भोला यादव निवासी गंगामुण्डा होना बताया। जिसके पास से 10 नग सट्टा पट्टी एवं 13140 रूपये बरामद किया गया। तत्पश्चात संजय बाजार क्षेत्र में भी सट्टा की सूचना पर एक संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम अनिल नायडु निवासी जवाहर नगर वार्ड होना बताया। जिससे इसके कब्जे से 15 नग सट्टा पट्टी एवं 14500 रूपये नगद बरामद किया गया। दोनो मामलों में सटोरियों का कृत्य धारा – ”4-क जुआ एक्ट “की परिधि में आने से जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 27,640/-रूपये जप्त किया गया है। मामले में दोनो आरोपियों को कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
महत्ववपूर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी- निरीक्षक – एमन साहू उपनिरीक्षक – पीयुष बघेल सउनि0 – नीलाम्बर नाग प्रआर0 – चोवादास गेंदले, गौरीशंकर कांत आरक्षक- रवीन्द्र ठाकुर, गायत्री प्रसाद तारम, प्रकाश नायक।