City Media - Page 1578 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1578

विधायक चंदन कश्यप जनता के बीच जाकर माफी मांगे, पूर्व विधायक केदार कश्यप पर लगाए साजिश के आरोप निराधार–जैकी कश्यप

0

नारायणपुर– नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने कहा जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर जो आरोप लगाये है कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाला है आप एक जनप्रतिनिधि ऐसे बयान देना संवैधानिक पद पर रहते हुए शोभा नहीं देता है। विधायक चंदन कश्यप को जनता के बीच जाकर माफी मांगना चाहिए, उन्होंने आदिवासी समाज के कद्दावर पूर्व मंत्री का अपमान किया है जिस तरह के आरोप लागये गए हैं ,उससे साफ जाहिर होता है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए, वोट बैंक खिसकने के डर से, सरकार की फजीहत होने की डर से उन्होंने यह कदम उठाया है।

ग्राम चपका में चल रहे जन सुनवाई के दौरान वहां की जनता द्वारा जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप को उल्टे पैर भगाने को मजबूर किया इससे साफ जाहिर होता है कि नारायणपुर की जनता विधायक चंदन कश्यप से कितने नाराज हैं। 12 अप्रैल को ग्राम चपका में उद्योग की स्थापना के लिए आयोजित जन सुनवाई के दौरान वहां समस्त ग्रामीण आक्रोशित थे। विधायक ने आरोप लगाया है कि वहां पूर्व मंत्री केदार कश्यप के समर्थक भाजपाई मौजूद थे उन्होंने ग्रामीणों के एक समूह को भड़का कर उन पर हमले के लिए उकसाया था यह आरोप निराधार है ।पूरे चपका के ग्रामीण विधायक चंदन कश्यप से नाराज है। 144 धारा लगने के बावजूद जनसुनवाई करवाना यह छत्तीसगढ़ शासन की नाकामी कहेंगे।

जैकी कश्यप ने कहा विधायक चंदन कश्यप के साथ साथ जिन अधिकारी कर्मचारियों ने जनसुनवाई करवाया उस पर एफ. आई. आर .दर्ज होना चाहिए। जिन्होंने 144 धारा का उल्लंघन किया है। 10 दिन बाद चंदन कश्यप का बयान आना मतलब अपने आकाओं को खुश करने के लिए, मंत्रिपद पाने की लालसा रखने के लिए विधायक चंदन कश्यप ने यह बयान दिया।

चपका की घटना के जिम्मेदार स्वयं विधायक चंदन कश्यप है। 12 गांव के 5000 लोगों को कोरोना संक्रमण काल में इकट्ठा कर जनसुनवाई कराने से लोग खफा है इतनी संख्या में लोगो का जमा होना 144 व जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है पूरे विधानसभा की जनता विधायक की निष्क्रियता से जनता काफी नाराज चल रही है। मैं विधायक जी से कहना चाहता हूं।इस कोरोना काल में जनता की सेवा करें ना कि किसी के ऊपर आरोप लगाये। यह छोटी मानसिकता का परिचायक कहलाता है।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार रूपये का किया दान

0

नारायणपुर 23 अप्रैल 2021- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पूरे प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, निःशक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के विधायक चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार का चेक कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को आज प्रदान किया।

विधायक श्री कश्यप ने जिले केे आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी वर्ग एवं व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के इस पुण्य कार्य में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान करें।

जेड प्लस निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर हुए हमले की हो निष्पक्ष जांच

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने की है। इस घटना में गांधीवादी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता की षड्यंत्र के तहत हत्या करने की पूरानी पद्धति अपनाई जा रही थी। ग्राम पंचायत चपका के मंच से अपनी स्थिति नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ने स्पषट कर दी थी और जब वह जाने लगे तो उन पर पत्थरों से हमला कर दिया , उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं लगी किन्तु इस प्रकार जेड प्लस सुरक्षा निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर किसी न किसी बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है। इसीलिए छत्तीसगढ़ आईटी सेल व सोशल मीडिया इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग बस्तर जिले के जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

बीएसपी के सफ़ेद हाथी बने अस्पताल के बंद हिस्से को कोविड 19 आइसोलेशन सेंटर के रूप में प्रारंभ करने की मांग की

0

भाजपा के मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी एव सुजीत झा मंडल उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव जिला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीएसपी अस्पताल का 70 प्रतिशत सर्वसुविधायुक्त हिस्सा जो कि बंद पड़ा है | उसे एक कोविड 19 आइसोलेशन अस्पताल के रूप में उपयोग किया जा सकता है | इसी प्रकार जनता एवं बीएसपी प्रबंधन के कर्मचारियों के लिए बंद पड़े मकानों को रिपेयर कर आइसोलेशन सेंटर बनाया जा सकता है जिससे शहर की जनता एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह जर्जर भवन प्राणदायिनी बन सकती है, चूँकि यह भी सच है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा बनाये गए मकान एवं भवन अब जर्जर हो चुके है सुविधाओं में कटौती के कारण स्कूल अस्पताल भी बंद है या बंद होने के कगार पर है |

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शासन प्रशासन अपनी क्षमता के अनुरूप रोकथाम के प्रयास में जुटा हुआ है | संक्रमित मरीजों को टीकाकरण के लिए घर घर जाकर जागरूक करने में जुटा है | वहीँ बीएसपी प्रबंधन भी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ साथ शहर के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

किन्तु यहाँ पर यह बताना लाजमि होगा कि पूर्व में बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारी की सुविधा के लिए स्कूल अस्पताल एवं खेल मैदान बनाये थे जो कि आज के समय में देखरेख के अभाव अथवा उपयोग न होने के कारण जर्जर हो रहे है | जिसमे स्कूल भवन खेल मैदान एवं अस्पताल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

सांसद मोहन मंडावी, विधायक अनिला भेड़िया, नपा अध्यक्ष शीबू नायर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा,सीजीएम् तपन सूत्रधार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं यूनियन के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुखों के सकारात्मक पहल एवं सहयोग से इसी प्रकार के भवनों का उपयोग करते हुए करते हुए कोविड जांच केंद्र (माइंस ऑफिस गेट के पास) आइसोलेशन सेंटर (लाल मैदान) कोविड टीकाकरण के लिए बीएसपी अस्पताल में स्थान दिया गया है और वर्तमान समय में बीएसपी द्वारा बंद किये स्कूल भवन को शासन ने एकलव्य विद्यालय के लिए दी गई थी उक्त स्कूल भवन को 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त सेंटर बनाया गया जो कि प्रशासन की अति सकारात्मक पहल बीएसपी प्रबंधन का सहयोग से संभव हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राजहरा माइंस का लौह अयस्क के कारण भिलाई स्टील प्लांट को विश्व में पहचान दी | बीएसपी का माइंस क्षेत्र के लोगों को वैश्विक महामारी एवं विपदा के समय जनता को ये सुविधा दिलाकर अपना ऋण चूका सकती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस का मोरल डाउन कर रहे प्रशासनिक अधिकारी, कोतवाली थाना प्रभारी को मिला नोटिस

0

जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रशासनिक मुखिया व पुलिस मुखिया की ट्युनिंग के कसीदे पढ़े जा रहें हैं किंतु उनके मातहतों में अहम नजर आ रहा है। इस बात की पुष्टि नगर दण्डाधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्र से पुष्टि होती है जबकि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का एक अंग होता है। नगर दण्डाधिकारी गीता रायस्त ने कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है जिसकी चर्चा सर्वत्र हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय नगर दंडाधिकारी के कार्यालयीन पत्र क्रं/नदअ/दिनांक 2021 ने अपने पत्र में थाना प्रभारी कोतवाली से जवाब मांगा है कि सट्टा के खिलाफ कार्रवाई में जुआ एक्ट का प्रावधान है तो जाफदा फौजदारी की धारा 151,107-116 के तहत् क्यों कार्यवाही की गई। कड़ा पत्राचार कहते हुए कहा है कि तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

ज्ञात हो कि जुआ,सट्टा व शराब खोरी के सख्त निर्देश राज्य सरकार द्वारा दिया गया है जिसके तहत् कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया फिर यह प्रश्न उठता है कि नये दंडाधिकारी गीता रायस्त ने इस प्रकार का नोटिस थाना प्रभारी के खिलाफ क्यों जारी किया गया है। इस प्रकार की कार्यवाही से प्रशासनिक अधिकारी सिधे-सिधे पुलिस का मनोबल तोड़ रहें हैं जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ सकता है।

कलेक्टर ने किया कुरंदी स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

0

जगदलपुर।कलेक्टर रजत बंसल ने आज कुरंदी स्थित मेडिकल ऑक्सीजन मैनुफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चंद्रवाल, सहायक कलेक्टर सुरूचि सिंह, भी मौजूद थे। कलेक्टर ने यहां उत्पादित ऑक्सीजन की खपत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में संभाग के गंभीर रोगियों के उपचार की स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

विधायक चंदन कश्यप जनता के बीच जाकर माफी मांगे, पूर्व विधायक केदार कश्यप पर लगाए गए जान से मारने की साजिश निराधार-संग्राम सिंह राणा

0

जगदलपुर।नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर लगाया गया जान से मारने की साजिश पूरी तरह से निराधार है ।भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा कि जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर जो आरोप लगाये है कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने के बात उन्होंने कही है। ऐसे बयान देना संवैधानिक पद पर रहते हुए शोभा नहीं देता है। विधायक चंदन कश्यप को जनता के बीच जाकर माफी मांगना चाहिए, उन्होंने आदिवासी समाज के कद्दावर पूर्व मंत्री का अपमान किया है जिस तरह के आरोप लागये गए हैं ,उससे साफ जाहिर होता है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए, वोट बैंक खिसकने के डर से, सरकार की फजीहत होने की दर से उन्होंने यह कदम उठाया है। ग्राम चपका में चल रहे जन सुनवाई के दौरान वहां की जनता द्वारा जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप को उल्टे पैर

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भगाने को मजबूर किया इससे साफ जाहिर होता है कि नारायणपुर की जनता विधायक चंदन कश्यप से कितने नाराज हैं। 12 अप्रैल को ग्राम चपका में उद्योग की स्थापना के लिए आयोजित जन सुनवाई के दौरान वहां समस्त ग्रामीण आक्रोशित थे। विधायक ने आरोप लगाया है कि वहां पूर्व मंत्री केदार कश्यप के समर्थक भाजपाई मौजूद थे उन्होंने ग्रामीणों के एक समूह को भड़का कर उन पर हमले के लिए उकसाया था यह आरोप निराधार है , पूरे चपका के ग्रामीण विधायक चंदन कश्यप से नाराज है। 144 धारा लगने के बावजूद जनसुनवाई करवाना यह छत्तीसगढ़ शासन की नाकामी कहेंगे। जगदलपुर शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा विधायक चंदन कश्यप के साथ साथ जिस अधिकारी कर्मचारियों ने जनसुनवाई करवाया उस पर एफ. आई. आर .दर्ज होना चाहिए। जिन्होंने 144 धारा का उल्लंघन किया है। 10 दिन बाद चंदन कश्यप का बयान आना मतलब अपने आकाओं को खुश करने के लिए, मंत्रिपद पाने की लालसा रखने के लिए विधायक चंदन कश्यप ने यह बयान दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

चपका की घटना के जिम्मेदार स्वयं विधायक चंदन कश्यप है। 12 गांव के 5000 लोगों को कोरोना संक्रमण काल में इकट्ठा कर जनसुनवाई कराने से लोग खफा है ।विधायक की निष्क्रियता से जनता काफी नाराज चल रही है। मैं विधायक से कहना चाहता हूं।इस कोरोना काल में जनता की सेवा करें ना कि किसी के ऊपर आरोप लगाये। यह छोटी मानसिकता का परिचायक कहलाता है।

Breaking – दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर जारी, जाने आज कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में कोरोना का दूसरा चरण बहुत ज्यादा घातक साबित हो रहा है | लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के संक्रमण में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है | अब तो केंद्र सरकार द्वारा भी लॉकडाउन का निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है | लॉकडाउन कोई भी लगाया चाहे वह राज्य हो या जिला प्रशासन जब तक हम और आप घर पर लॉकडाउन न हो जाए इस गति को कोई नहीं रोक सकता |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking अज्ञात हत्या का हुआ खुलासा, साला ही निकला जीजा का हत्यारा

0

दिनांक 17.04.2021 को रात्रि करीबन 11.00 बजे अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियो द्धारा मृतक बीवन हिड़को घटना दिनांक 17.04.2021 को अपनी पत्नि सुकमाय हिड़को के साथ अपने खेत लाड़ी में सो रहा था रात्रि करीबन 11.00 बजे दो अज्ञात नकाबपोश आरोपी लाड़ी मे आये और मृतक को उठाकर खेत कोठार मे ले जाकर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिये तब दिनांक 18.04.2021 को सुबह 07.25 बजे मृतक बीवन का पिता हिरालाल हिडको चौकी मे आकर घटना की जानकारी दिया घटना की सुचना मिलते ही कांकेर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सुचित करते हुये तत्काल अमोलक सिंह ढिल्लो के हमराह मे चौकी प्रभारी डेमनलाल भआर्य कच्चे शशिकला उईके थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर,FSL टीम व डॉग स्क्वाड की टीम व समस्त चौकी स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे घटना के संबंध मे उसकी बड़ी पत्नि सुकमाय व गांव के लोगो से पुछताछ किया पता चला कि मृतक की दो पत्नी है

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छोटी पत्नी का नाम बिन्दा बाई है जो फरवरी माह मे अपने मायके अपने पति व उसके परिवारवालो से विवाद करके ग्राम घोटा थाना भानुप्रतापपुर आकर रह रही थी उक्त संबंध मे सामाजिक बैठक भी हुई थी बिन्दा बाई के मायके आने से उसके भाई गोविंद मंडावी परेशान रहता था वह इसका कारण अपने जीजा बीमन हिड़को को मानता था तथा मन ही मन उसे खत्म करने के लिये सोचता रहता था जिस पर दिनांक 17.04.2021 को गोविंद मंडावी द्वारा अपने पहचान के दोस्त मानसिंह नुरेटी पिता मदन सिंह नुरेटी निवासी सिंगारभाट कांकेर एवं ग्राम टेढ़ई कोंदल निवासी नरेंद्र सिंह जैन पिता रतिराम जैन उम्र 24 वर्ष को फोन कर अपने जीजा बीमन हिड़को को मारने के बारे मे बताकर उनसे सहयोग मांगा जिस पर दोनो उसे सहयोग करने के लिये राजी हो गये तब कांकेर से आरोपी मानसिंह नुरेटी मोटर सायकल

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

मे आरोपी गोविंद मंडावी के गांव घोटा आया आरोपी गोविंद मंडावी अपने घर से टांगी लेकर बाईक मे मानसिह नुरेटी के मोटर सायकल मे बैठकर तीसरे आरोपी नरेंद्र सिंह जैन को लेने ग्राम टेढ़ईकोंदल गये नरेंद्र सिंह जैन को मो०सायकल मे बैठाकर तीनो आरोपी ग्राम ईरागांव मृतक के लाड़ी से कुछ दुर मो० सायकल रखकर पैदल मृतक के लाड़ी मे जाकर मृतक को लाड़ी से बाहर निकालकर कोठार मे ले जाकर टांगी से चेहरे और सिर पर वार करते हुये उसकी हत्या कर दिये उक्त हत्या की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने मे पुलिस अधीक्षक कांकेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन मे श्री अमोलक सिंह ढिल्लो (पु.अनु.अधि) डेमनलाल भुआर्य (चौकी प्रभारी कच्चे) सौरभ कुमार उपाध्याय (चौकी प्रभारी दमकसा) सउनि.कैलाश साहू चौकी कच्चे आरक्षक क0 1031 मनीष मंडावी,आर0 1078 रोशन नेताम,सायबर सेल कांकेर व समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आईजी को नक्सलियों की दो टूक, मध्यस्थ भेजे,वास्तविकता दिखाएंगे हम, पर्चो में नक्सलियों ने जारी की दो ड्रोन की तस्वीर, मार गिराने का किया दावा, केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर एनआईए को बताया हमले का योजनाकार

0

बीजापुर। बस्तर आईजी पी सुंदरराज द्वारा पामेड़ इलाके में ड्रोन से बमबारी के नक्सलियों के आरोपों को सिरे से खारिज किए जाने के चौबीस घंटे के भीतर नक्सलियों ने आईजी के कथन पर पलटवार करते अपने कब्जे में रखे दो डोन की तस्वीर जारी की है। तस्वीरों के जरिए माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने पुलिस से कहा है कि वे अपनी तरफ कोई मध्यस्थ दल भेजे, जिसे वे घटनास्थल लेकर जाएंगे, जहां बम दागे गए थे। अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में माओवादियों की दक्षिण सब जोनल केंद्रीय कमेटी की तरफ से जारी पर्चों में ड्रोन की जारी तस्वीरों पर नक्सलियों का दावा है कि 19 अप्रैल तड़के पीएलजीए के लड़ाको ने आसमान पर मंडरा रहे दो ड्रोन मार गिराए थे, जो उनके कब्जे मे हैं। अंग्रेजी में जारी विज्ञप्ति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, डीजीपी नक्सल आॅपरेशन अशोक जुनेजा, पीएमओ आॅपरेशन नलिन प्रसाद को इस डोन हमले का योजनाकार बताते हुए एनआईए के जरिए इसे कराया बताया गया है। नक्सलियों ने पत्रकारों और लोकतंत्र पर भरोसा रखने वालों से अपील की है कि वे ड्रोन हमले वाले घटना स्थल पर आएं और सच्चाई से अवगत हो। उन्हें हम वो दो डोन दिखाएंगे जिसे हमारे पीएलजीए ने गिराया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बाॅक्सः-
पुलिस-नक्सलियों में पर्चा युद्ध
शनिवार 3 अप्रैल को टेकुलगुड़म हमले के बाद से पुलिस-नक्सलियों में पर्चा युद्ध जैसी स्थिति है। नक्सलियों की तरफ से पुलिस बल पर नक्सल उन्मूलन के नाम पर फर्जी गिरफतारी, हत्या, लूटपाट के आरोप पर्चो के जरिए लगाए गए हैं। जबाव में पुलिस के हवाले से नक्सलियों को जबाव दिया गया है। नक्सलियों की तरफ से डोन हमले से संबंधित विज्ञप्ति जारी होने के बाद मचे हड़कंप के बीच बस्तर आईजी ने पुलिस की तरफ से पक्ष रखते आरोपों को निराधार ठहराया था। चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि आईजी के बयान पर पलटवार करते नक्सलियों ने दो डोन की तस्वीरों के साथ हवाई हमले के आरोपों को फिर से सच ठहराने की कोशिश की है। इधर, पर्चा युद्ध के बीच समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों ने बस्तर के वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर की है। उनकी मानें तो बस्तर के वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर नक्सलियों और सरकार के मध्य शांति वार्ता की पहल को नितांत आवश्यक और समय की सर्वोच्च आवश्यकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS