बालोद, 02 अप्रैल 2021 . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के बी.एस.पी. अस्पताल और नगर पंचायत चिखलाकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 टीकाकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां चिकित्सक तथा कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवा चुके लोगों से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीका लगवा चुके लोगों ने बताया कि उन्हें तकलीफ नहीं है, स्वस्थ्य महसुस हो रहा है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं बनाएं रखे। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में धारा 144 का कड़ाई से पालन कराने तथा बिना मास्क पहने व्यक्ति पर जुर्माना की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने नगरनिगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते कहा हैकि शहर विकास के मास्टर प्लान के मुताबिक एक भी काम नही हुआ है, मास्टर प्लान के समयसीमा को समाप्त होने भी अब ज्यादा दिन शेष नही है।
2011 में निगम प्रशासन द्वारा लागू इसी तरह के मास्टर प्लान के अनुसार शहर के मुख्य व्यस्ततम सड़को की चौड़ाई तय की गई थी लेकिन 10 वर्ष वर्ष पश्चात् भी इस पर अमल नही किया गया है। इस मास्टर प्लान में सबसे अधिक महत्वपूर्ण शहर में सार्वजनिक पार्किंग स्थल निर्माण की योजना थी।
डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि इतने वर्षों में जहां शहर की जनसंख्या में वृद्धि हुई है वही सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। जिसकारण शहर में प्रतिदिन जाम का माहौल बना रहता है, जोकि भविष्य में विकराल रूप धारण करेगी। नगर निगम के मास्टर प्लान में शहर के 10 मुख्य स्थानों पर सार्वजनिक पार्किंग का प्रावधान होने के बावजूद भी आजतक इस पर अमल नही होने केकारण समूचा शहर पार्किंग स्थल में तब्दील है, वही यातायात विभाग द्वारा जगह जगह नो – पार्किंग का बोर्ड लगा कर नो – पार्किंग जोन बनाने में लगे हैं जिससे आम नागरिक परेशान हैं।
शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया हैकि पूर्व में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा नक्शे का अनुमोदन किया जाता था, इसी विभाग द्वारा भवन निर्माण व अन्य हेतु अनुमति दिया जाता था, परन्तु वर्तमान में यह बाध्यता समाप्त करके भवन निर्माण हेतु भी स्थानीय निकाय को अधिकृत कर दिया गया है, जिस कारण कमीशनखोरी के चलते अवैध निर्माण की संख्या में लगातार वृद्धि शहर में हुई है। भवन निर्माण हेतु लापरवाही का खेल इतना बेहतरीन खेला गया हैकि कई स्थानों पर यह माहौल हैकि सरकारी नालियों तक के ऊपर भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त कर निर्माण करा लिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया हैकि मास्टर प्लान के अनुसार भूमि की सार्वजनिक उपयोगिता को भी दरकिनार करते हुए अनुज्ञप्ति बांटे गए हैं। जगदलपुर शहर में गुरुगोविंद सिंह चौक, जिला एवं सत्र न्यायालय चौक, संजय बाजार चौक, सिरहासार चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, शहीद पार्क चौक, गीदमरोड़ के आसपास, कुम्हारपारा माड़िया चौक व पल्लीनाका के पास पार्किंग जोन का निर्माण जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिआवश्यक हैं।
नगर निगम के मास्टरप्लान अनुसार निम्न मार्गों पर चौड़ीकरण किया जाना था, परन्तु अबतक केवल संजय बाज़ार से गुरुगोबिंद सिंह चौक के अतिरिक्त किसी अन्य मार्ग पर कार्यवाही नही हुई है, सभी सड़कों पर 2 – 3 मीटर तक चौड़ीकरण का प्रावधान है:
चांदनी चौक से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चौक
एमएलबी स्कूल से एसपी कार्यालय तक (जैन मंदिर मार्ग)
दुर्ग 02 अप्रैल/ जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। पिछली बार की तरह हमने लॉक डाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें।
कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।
मार्कण्डेय नदी के किनारे चपका में प्रस्तावित आइरन एंड स्टील उद्योग का मामला
पर्यावरण,नदी की बर्बादी रोकने ग्रामीण लामबंद,11 गांवो की बनी संघर्ष समिति
जगदलपुर – बस्तर विकास खण्ड के मार्कण्डेय नदी के किनारे ग्राम चपका में मेसर्स गोपाल स्पंज एंड पावर प्राइवेट उधोग प्रस्तावित है जिस पर ग्राम पंचायत चपका के सरपंच उपसरपंच के द्वारा ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए ग्रामसभा कर प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगा है,
इस उधोग के विरोध में बनी संघर्ष समिति के सदस्य पिलीबाई कश्यप व चन्दरु राम बघेल ने बताया कि प्रस्तावित उधोग बस्तर संभाग के 5वीं अनुसूची क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन है बावजूद इसके ग्राम के सरपंच उपसरपंच द्वारा ग्रामवासियों को बिना सूचना किये ही फर्जी ग्राम सभा पारित किया गया ओर प्रस्तावित उधोग के लिये सहमति बताकर पारित किया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है इसके विरोध में 11 गांवों के प्रतिनिधित्व लोगो के संघर्ष समिति बनाई गई जिसके द्वारा बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर शिकायत कर जांच की मांग की ।
नदी ,देवस्थल, व पर्यावरण को लेकर चिंतित है ग्रामीण- ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित स्थान धार्मिक मान्यता (घोड़साड़ डांड व चरु देव)का स्थल है साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाका है यदि यँहा उधोग लगता है तो बाढ़ का पानी पूरे गांव को डुबान में लेगा इसके अलावा ग्रामीणों जल जंगल जमीन की रक्षा को प्रमुख बताया आसपास का इलाका प्रदूषित होने व सबसे अधिक प्रभावित नारंगी नदी को बताया।
सुनावाई न होने पर राज्यपाल व कानूनी लड़ाई के साथ बड़े आंदोलन की तैयारी- ग्रामीण सुशील पाणिग्राही ने बताया कि समिति के द्वारा रखी गई मांगो की सुनवाई न होने पर राज्यपाल से शिकायत की जाएगी एवं हाईकोर्ट का रास्ता अख्तियार किया जाएगा,साथ ही व्यापक स्तर पर जनआंदोलन की तैयारी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का दूसरा चरण बहुत ज्यादा भयावह होता देख रहा हैमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को मुख्य सचिव अमिताभ जैन के माध्यम से निर्देशित किया हैं | स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से लॉकडाउन के समबन्ध में विचार करने को कहा था ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की सम्भावना हो सकती है |
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कलेक्टर को निर्णय लेने के लिए अधिकृत करने का निर्देश किया है. मुख्य सचिव ने कलेक्टर वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए. ऐसे में कलेक्टर्स अपने जिले में लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं |
प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए सभी उपाय करने के साथ साथ टीकाकरण को एक जनांदोलन का रूप दिया जाए. जिससे अधिक से अधिक लोग टीकाकरण के लिए प्रेरित हो. उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जाए |
ऐसा माना जा रहा है कि दुर्ग-भिलाई और रायपुर जैसे बड़े शहरों जहाँ कोरोना का प्रसार व्यापक रूप में हो रहा है लॉकडाउन की शुरुआत इन्ही शहरों से हो सकती है |
कोरोना की दूसरी लहर में कम्युनिटी स्प्रेड एवं लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है बालोद जिले के कुछ क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन की श्रेणी में आ चुके है जहाँ जल्दी ही जागरूकता का परिचय नहीं दिया अथवा प्रशासनिक कड़ाई नहीं की गई तो जल्द ही दुर्ग व रायपुर के जैसे बालोद के कई क्षेत्र भी कंटेंटमेंट जोन को घोषित करना पड़ सकता है |
कोरोना की दूसरी लहर बालोद जिले के लिए भयावह साबित हो रहा है |
दल्लीराजहरा में इस प्रकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कल से कोविड केयर सेंटर का पुनः संचालन किया जा रहा है |
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 01 अप्रैल 2021 को डौंडी ब्लाक से 44, दल्लीराजहरा से 28, चिखलाकसा से 10 और डौंडी से 06 मरीजों की पुष्टि हुई है जो इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध कता है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रति जनजागरूकता एवं नाइट कर्फ्यू का निर्धारित अवधि रात्रि 09:00 से सुबह 06 बजे तक सख्ती से पालन हो, इसके लिए आदरणीय कलेक्टर महोदय व आदरणीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आज दल्लीराजहरा में फ्लैग मार्च किया गया।
आरोपी द्वारा अपनें दोस्त को नौकरी दिलानें का झांसा देकर धोखाधड़ी कर पैसा ऐंठनें वाले एवं घर में घुसकर मोबाईल का सीम व एटीएम कार्ड चोरी कर पैसा निकालनें वाले आरोपी को नारायणपुर पुलिस नें 24 घण्टे में किया गिरफ्तार
दिनांक 31.03.2021 को प्रार्थी दिलीप नुरेटी थाना उपस्थित आकर इसके दोस्त रामकुमार नें कृषि विभाग में लिपिक की नौकरी दिलानें का झांसा देकर 46,500 रू0 की धोखाधड़ी किया एवं दिनांक 05.03.2021 को प्रार्थी के घर में जाकर उसकी अनुपस्थिति में केंनरा बैंक के एटीएम कार्ड एव ंबीएसएनएल के सीम कार्ड को चोरी कर खाता से कुल 6,04214 को निकाल लिया है कुल 6,50,741 रू0 के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करानें पर अपराध क्रमांक 43/2021 धारा 420, 454, 380 भादवि0 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी पश्चात् पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक, नीरज चंद्राकर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर, अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी रामकुमार पुजारी की पतासाजी कर उसके किराये के मकान कुम्हारपारा नारायणपुर से घेराबंदी कर पकड़कर घटना के संबंध पूछताछ करनें पर
अपराध कारित करना कबूल किया एवं आरोपी द्वारा प्रार्थी को नौकरी लगानें के नाम पर भरा गया फार्म को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर से उसके मोबाईल से चोरी किया हुआ बीएसएनएल का सीम जो प्रार्थी के बैंक से लिक्ड है, प्रार्थी का केनरा बैक का एटीएम कार्ड, आरोपी का मोबाईल जिसमें पेटीएम चलाकर प्रार्थी के खाता से पैसा निकाला एवं दूसरे खाता में ट्रांसफर किया गया तथा आरोपी द्वारा प्रार्थी के खाता से पैसा निकालकर खरीदा हुआ मोटर सायकल कीमती 1,54,000 रू0, लेनेवा का लेपटाप कीमती 33,500 रू0, गैस सिंलेण्डर चुल्हा कीमती 6,640 रू0, दीवान पलंग, आलमारी, कुर्सी, टेबल कुल 28,400 रू0 को बरामद किया गया है, एवं आरोपी के एकाउण्ट में 1,60,000 रू0 ट्रांसफर किये गये जिसमें 1,56,000 रू0 शेष है को बैंक को प्रतिवेदन देकर फ्रीज कराया गया। आरोपी रामकुमार को दिनांक 01.04.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा एवं आरक्षक सुरेन्द्र बघेल, शंकर गोटा की सराहनीय भूमिका रही है।
बस्तर साँसद दीपक बैज व मलकीत सिंह गैदु की टीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
असम के दिसपुर विधानसभा में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के रोड शो की तैयारी में जुटे बस्तर साँसद दिपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु अपनी ताकत झोंकते नज़र आ रहे है। उनकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा व राजेश तिवारी इस ऐतिहासिक रोड शो की तैयारी जोरों से चल रही है। ज्ञात हो कि बस्तर साँसद दीपक बैज व उनकी बस्तर की टीम को दिसपुर विधानसभा के अलावा गोवाहाटी वेस्ट विधानसभा की भी बडी जिम्मेदार मिली है जहां बस्तर के नेता व उनकी टीम जी तोड़ मेहनत करते नज़र आ रहे है |
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता माननीय ”केदार कश्यप” जी ने गृह ग्राम भानपुरी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में कोविड-19 का टीका लगवाया। भारत में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आज से शुरू हो चुका है। कोरोना मुक्त भारत बनाने के लिए आप सभी से अनुरोध है कि इस महाअभियान से ज़रूर जुड़ें, अफवाहों से दूर रहें।
जगदलपुर।कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके नियंत्रण के लिए सबसे सरल उपाय के रुप में मास्क के उपयोग को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं मास्क लगाने से परहेेज करने वालों पर भी अब सख्त कार्यवाही शुरु हो चुकी है। गुरुवार को कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने स्वयं शहर में कई स्थानों का गश्त करते हुए मास्क नहीं लगाने वालों पर हो रही कार्यवाही का मुआयना किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आरके चतुर्वेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।
अधिकारियों के इस दल ने संजय बाजार, चांदनी चैक, शहीद पार्क सहित शहर के अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर मास्क नहीं लगाने वालों पर हो रही कार्यवाही को देखा। उन्होंने स्वयं तथा अपने परिजनों की कोरोना से सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक सतर्कता बरतने, मास्क बिना पहने सार्वजनिक स्थानों में नहीं जाने, अपने हाथों को नियमित तौर पर साबुन से धोने के साथ ही सेनेटाईजर का उपयोग करने की अपील आम नागरिकों से की।