City Media - Page 1626 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1626

भामसं ने मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप राजहरा खदान समूह में कार्यरत श्रमिकों को टिफिन डिब्बा प्रदान करने का निवेदन किया

0

आज भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपकर राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्ड और छुटे हुए अन्य ठेका श्रमिकों को टिफिन डिब्बा प्रदान करने का निवेदन किया है।

जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डो को टिफिन डिब्बा नहीं दिया गया है। जबकि सुरक्षा गार्डो ने भी कोविड के समय कोविड सेन्टर
में पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्युटी किये थे। और सभी सुरक्षा गार्डो ने भी कोविड के समय पूरी ड्युटी किये थे।और आज खदान के ठेका श्रमिक और टाउनशिप के अन्य ठेका श्रमिकों को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

टिफिन डिब्बा वितरण किया गया है और सुरक्षा गार्डो को इससे वंचित कर दिया गया है। जिससे सुरक्षा गार्डो में काफी निराशा व्याप्त है। सुरक्षा गार्डो का कार्य नियमित प्रवृत्ति का है और इनके ठेके में 29 गार्डो को राजहरा माइंस के लिए अलग से लिया गया है। इसलिए प्रबंधन द्वारा इन्हे भी टिफिन डिब्बा प्रदान कर इनका उत्साह वर्धन करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साथ ही राजहरा अस्पताल में कार्यरत एम्बुलेन्स ड्राइव्हर और अटेण्डेन्ट को भी टिफिन डिब्बा नहीं दिया गया है। जबकि इनका भी कार्य नियमित प्रवृत्ति का है और मार्च माह के मास्टररोल में इनका भी नाम इंगित है। उसके बाद भी ईनको टिफीन डब्बा न देना काफी खेदजनक है।
अतः संघ आपसे निवेदन करता है कि इन सुरक्षागार्डो ,एम्बुलेन्स ड्राइव्हर अटेण्डेन्ट और पुरे राजहरा खदान समूह में जितने भी ठेका श्रमिक टिफीन डब्बा पाने से वंचित रह गए हैं।उनको भी प्रबंधन द्वारा टिफिन डिब्बा प्रदान किया जाये। जिससे ये ठेका श्रमिक भी खदान
व टाउनशिप में कार्यरत बाकी ठेका श्रमिकों की तरह उत्साह पूर्वक आगे कार्य करते रहें।

आरएनसी क्रिकेट क्लब का पांचवा दिन – जाने कौन सी टीम गई अगले राउंड में

0

आरएनसी क्रिकेट क्लब राम नगर चौक वार्ड नंबर 2 दल्लीराजहरा के युवाओं के द्वारा स्थानी क्रिकेट मैदान में एंट्री मैच का आज पांचवा दिन चार मैच हुए। प्रथम मैच इंडियन आयल दल्ली राजहरा एवं डौंडी के बीच हुआ । जिसमे डौंडी की टीम ने प्रथम बैटिंग करते हुए विश्राम के एक 40 रन के बदौलत 6 विकेट खोकर 60 रन बनाए, जिसे इंडियन आयल के टीम के द्वारा बिना विकेट खोए 64 रन बनाकर इस मैच में अपनी जीत दर्ज की। दूसरा मैच आरसीए इलेवन एवं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कोंडे कच्चे दफाई के बीच हुआ जिसमें आरसीए इलेवन विजय रहे तीसरा मैच एससीसी एवम चिपरा के बीच हुआ, जिसमें चिपरा के मनीष ने 26 रन के बनाएं चिपरा ने एस सीसी इलेवन को जीत के लिए 78 रन की लक्ष्य दिया। जिसे यस सी सी इलेवन ने बड़ी मुश्किल से 75 ही रन ही बना पाए इस तरह इस मैच में चिपरा ने अपनी जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया ।आज का निर्णायक और आज तक का सर्वश्रेष्ठ मैच हाथीगोर्रा के टीम और रेलवे के बीच हुआ हाथीगोर्रा केटीम ने प्रथम बैटिंग करते हुए 89 रन बनाएं हाथीगोर्रा की ओर से दिनेश ने 30 रन बनाए रेलवे के धुआंधार बल्लेबाजों के द्वारा उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था

कि इस मैच को रेलवे ने बड़ी आसानी से जीत लेगा रेलवे की टीम से रविंद्र ने जबरदस्त खेलते हुए अपने टीम के लिए 32 रन का योगदान दिए लेकिन हाथीगोर्रा के टीम के बीच बेहतर तालमेल और सटीक गेंदबाजी की अंतिम 2 ओवर की गेंद बाजी इस टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ टीम में अंतिम 2ओवर में 23 रन की जरूरत थी जहां शिव ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए इस तरह अंतिम छह बॉल में 15 रन की आवश्यकता थी जिसमें हाथी गोर्रा की टीम की ओर से कप्तान ने पप्पू के ऊपर विश्वास जताया पप्पू ने अपने पहले ही गेंद में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रविंद्रको( 32 रन )आउट कर जीत के लिए नींव रखी रेलवे की टीम ने अंतिम ओवर में 2 विकेट खोकर 2 रन ही बना पाई इस तरह आज का निर्णायक और सर्वश्रेष्ठमैच में हाथी गोर्रा की टीम ने जीत लिया बेहतर खेल के लिए हाथीगोर्रा के दिनेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया हरफनमौला खिलाड़ी दिनेश ने 30 रन देकर 1 विकेट भी लिए आज के एम्पायर के लिए गणेश जयसवाल ,अजय यादव, जॉन अमित तिवारी का सहयोग रहा ।

Breaking प्रधान आरक्षक की पत्नी ने अपने ही पति पर लगाया शारीरिक, मानसिक, आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, दल्ली की युवती से चल रहा था अवैध समबन्ध

0

बालोद – प्रधान आरक्षक की पत्नी ने अपने ही पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, दल्लीराजहरा की युवती से चल रहा था अवैध समबन्ध | आरोपी जो कि ग्राम लिमोरा में निवास करते है एवं प्रधान आरक्षक के पद पर डौंडी लोहारा में कार्यरत है उनकी पत्नी श्रीमति दीपक मरकाम द्वारा अपने ही पति पर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमति दीपक मरकाम उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम लिमोरा, थाना बालोद जिला- बालोद (छ0ग0) की रहने वाली हैं | उनकी दो संतान है जिसमें बड़ी लड़की शादी होकर चली गई एवं एक लड़का मेरे साथ पैतृक गांव लिमोरा में रहता है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पति जिसका कि दल्ली राजहरा निवासी एक युवती के साथ अवैध संबंध स्थापित कर पत्नी श्रीमति दीपक मरकाम को माह जून 2020 से 01.03.2021 तक लगातार शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप प्रताडित किया जा रहा है | पीडिता ने बताया दिनांक 01.03.2021 के करीबन 10.00 बजे रात्रि में डौण्डीलोहारा सिवनी में मेरे डेढ़ सास छन्नी बाई नेताम के घर में आकर ऋण पुस्तिका के नाम पर पीडिता के  साथ गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हए हाथ मुक्का से मारपीट किया गया, जिससे पीडिता के  दाहिने हाथ की कलाई तथा सीने पर खरोंच, चोट आई है । बीच बचाव करने के लिये भांजा राजकुमार नेताम आकर बीच बचाव किया । उक्त घटना के बारे में पीडिता का बेटा लेखक डी मरकाम एवं बेटी श्रीमति काजल टेकाम जानते है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट करने का अपराध धारा 498 A, 294,506,323 भादवि का प्रथम दृष्टया घटित करना पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आदिवासियों ने सोहन को अध्यक्ष मानने से किया इंकार बस्तर ब्लाक स्तरीय बैठक में प्रस्ताव पारित

0

बस्तर जिला आदिवासी समाज ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई को प्रदेश अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया है जिसके लिए ब्लाक स्तरीय आदिवासियों की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जा रहा है। बस्तर ब्लाक में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर पूर्व सांसद सोहन पोटाई को प्रदेश अध्यक्ष बताकर आदिवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसका पूरजोर तरीके से किया जा रहा है। बस्तर ब्लाक में मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर यह प्रस्ताव पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम की उपस्थिति में लाया गया कि रायपुर में जो घोषणा किए गए वह असंवैधानिक है जिसका पूरजोर तरीके से विरोध कर सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया।

या इलाही ये माजरा क्या है… नगरनार स्टील प्लांट चोरी चोरी, चुपके चुपके वाला अंदाज

0

अर्जुन झा
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन प्रांतर बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के संचालन के लिए राज्य सरकार विधानसभा में संकल्प पारित करा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐलान कर चुके हैं कि सरकार इस प्लांट को निजी हाथों में जाने से बचाने के लिए खुद चलायेगी। इधर केंद्र सरकार द्वारा प्लांट का डी-मर्जर किये जाने की तैयारियों के बीच बस्तरवासियों ने विरोध का जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है और बस्तर जिले
में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। लिहाजा इस मामले को भटकाने के लिए 63 पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। मगर इसमें चोरी चोरी चुपके चुपके वाला अंदाज साफ तौर पर सामने आ रहा है। यह आश्चर्यजनक है कि स्टील प्लांट के नाम पर नियुक्ति के बजाए चार खदानों में नियुक्ति की जायेगी।

जिसको लेकर तरह-तरह की आशंकाओं का बाजार गर्म है। बस्तर जिले में स्थापित किए जा रहे नगरनार स्टील प्लांट को केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय ने विनिवेशीकरण की सूची में शामिल किया है। इसके बाद से बस्तर की जनता अपने साथ छलावा किये जाने के खिलाफ आंदोलन कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का नैतिक, राजनैतिक समर्थन बस्तर को मिल रहा है। बस्तर सांसद दीपक बैज केंद्र सरकार को सांसद के बजट सत्र में बहस के दौरान जमकर खरी खरी सुना चुके हैं। उनके तीखे तेवरों को देखते हुए एनएमडीसी प्रबंधन एक प्रकार से बैकफुट पर है। एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट निर्माण को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है। दूसरी तरफ स्टील प्लांट में सीधे नियुक्ति की बजाए बैलाडिला, किरंदुल, दोणामलई व पन्ना की खदानों में सिविल, खनन, विद्युत यांत्रिकी विभाग में नियुक्ति हेतु 66 पदों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यहां यह भी सवाल बस्तर और छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के बीच हलचल पैदा कर रहा है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा नगरनार स्टील प्लांट को चलाने के लिए संकल्प पारित किया जा चुका है और राज्य के मुख्यमंत्री इस बाबत प्रयासरत हैं कि अगर केंद्र सरकार इस प्लांट का डीमर्जर करना ही चाहती है तो इसे छत्तीसगढ़ सरकार को चलाने के लिए दिया जाए लेकिन अब तक इस मामले में केंद्र सरकार का कोई सकारात्मक रुख सामने नहीं आया है और इसके साथ ही राज्य के बजट में भी नगरनार स्टील प्लांट के संचालन के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है।

यह ठीक है कि जब तक केंद्र सरकार से राज्य को इस प्लांट के संचालन की अनुमति नहीं मिल जाती अथवा केंद्र सरकार सहमति व्यक्त नहीं करती तब तक बजट में कोई प्रावधान करने का तूक नहीं है लेकिन इस विषय में अगर कार्य योजना का खाका खींच दिया जाता तो छत्तीसगढ़ की जनता को यह यकीन पक्का होता कि राज्य सरकार नगरनार स्टील प्लांट को किसी भी हाल में निजी हाथों में नहीं जाने देगी।

जिला पंचायत में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं सरपंचों की मीटिंग हुई आयोजित

0

जगदलपुर जिला पंचायत में ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं सरपंचों की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर मीटिंग हुई जिसमें जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल के द्वारा मीटिंग के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों के संबंध में सुनवाई करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निराकरण एवं विकास से संबंधित समस्त कार्यों के लिए शासन के द्वारा बनाई गई योजनाओं में विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्रवाई करने हेतु दिशानिर्देश दिए

तृतीय-चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए जीएडी के निर्देश कागजी

0

डीपीसी के नाम पर अफसरशाही हावी

कई विभागों में वर्षाें से लंबित है डीपीसी रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार के कई विभागों में डीपीसी नहीं होने के कारण अधिकारी-कर्मचारी वर्षाें से पदोन्नति की राह देखते-देखते रिटायर हो जाते हैं। डीपीसी को लेकर कई विभागों में जानबूझकर फाइलें रोकी जाती हैं। विभाग प्रमुखों को प्रतिवर्ष इसके डीपीसी करने के निर्देश के बावजूद ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं होती। जीएडी के निर्देश तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए कागजी साबित हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति शीघ्र दी जाती है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदोन्नति के लिए जारी निर्देश में शासकीय सेवकों के लिए प्रतिवर्ष रिक्त पदों के आधार पर वर्ष में एक बार पदोन्नति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह देखा गया है कि वरिष्ठता सूची के प्रकाशन में ही विभाग को चार माह से अधिक समय लग जाता है। वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियां होने के कारण कर्मचारी इसकी शिकायत करते हैं। शिकायतों के दावा-आपत्ति का निपटारा इतनी धीमी गति से होता है कि अंतिम प्रकाशन होने के बाद उनकी चरित्रावली में टीप लिखाने में पूरा समय चला जाता है। पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रावली, संपत्ति विवरण, ईमानदारी प्रमाणपत्र के कारण अफसरशाही हावी हो गई है। जीएडी को इसके संबंध में अफसरों द्वारा ढिलाई किए जाने को लेकर भी कठोर निर्देश देने चाहिए।

कई विभागाें में ऐसा भी खेल

डीपीसी को लेकर कई विभागों में ऐसे अफसर, जिनके खिलाफ जांच लंबित है, उन्हें सूची में शामिल कर देर करने का प्रयास किया जाता है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच की जा रही है, उसका तत्काल निपटारा किया जाए। अगर नहीं होता तो उनके बाद के क्रम वालों के नामों को पदाेन्नति के लिए विचार किया जाए। बार-बार ऐसे लोगों का नाम शामिल कर फाइल वापस भेज दी जाती है। मंडी बोर्ड में एसी पद के लिए पदोन्नति एक अफसर के कारण रोकी गई है। इसके चलते ईई और सब इंजीनियर की डीपीसी नहीं हो पा रही है।

सीआर लिखने में भी खेल

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों को सीआर लिखाने में भी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर किसी अधिकारी ने गोपनीय चरित्रावली अंकित नहीं की है, तो अफसरों से चरित्रावली मतांकन कराना कठिन हो जाता है। गोपनीय चरित्रावली प्रारूप में सनिष्ठता संबंध टीप अंकित करने की व्यवस्था है, किंतु अधिकारी पृथक से संनिष्ठता प्रमाणपत्र मांगते है, जिसमें कोई विभागीय जांच, दण्ड अथवा आपराधिक प्रकरण विचाराधीन होने का लेख होता है। ऐसा होने पर गोपनीय चरित्रावली में विपरीत टीप अंकित होगी, फिर दोबारा संनिष्ठता का क्या औचित्य है।

दल्ली राजहरा आरएनसी क्रिकेट क्लब जाने चौथे दिन का हाल

0

आरएनसी क्रिकेट क्लब राम नगर चौक वार्ड नंबर 2 दल्ली राजहरा के द्वारा एंट्री क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज पांच मैच हुए। प्रथम मैच 256 चौक एवं ब्लैक कैप के द्वारा खेला गया । 256 चौक के टीमद्वारा 7 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाएं ,सूरज ने अपने टीम के लिए सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। स्थानीय टीम ब्लैक कैप के मास्टर हुमेन्द्र कुमार साहू ने 30 रन बनाकर अपने टीम को विजय दिलाई इस मैच में हुमेन्द्र कुमार साहू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया । दूसरे मैच ई /30 और गांधी चौक के बीच खेला गया ई /30 के कुणाल शर्मा ने सात सिक्स एवं 3बाउंड्री के मदत से 58 रन का योगदान दिया। इसके बदौलत टीम ने 5 विकेट खोकर 121 रन बनाए । गांधी चौक की टीम ने 60 रन पर ही ऑल आउट हो गए गांधी चौक की ओर से सर्वाधिक अतुल ने 20 रन का योगदान दिया। तीसरा मैच आरसी इलेवन एवं सल हाई टोला के बीच खेला गया ।आरसी इलेवन ने 2 विकेट के नुकसान पर 102

रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके विरुद्ध सल हाई टोला की टीम ने 5 विकेट खोकर 92 रन ही बना पाई इस तरह आरसी इलेवन विजय घोषित किया गया। आरसी इलेवन की ओर से पुष्कर ने 5 सिक्स दो-चार की मदद से 38 रन का योगदान दिया सल हाई टोला की ओर से सर्वाधिक योगेश ने 27 रन बनाए ।चौथा मैच राजहरा माइन्स एवं पथरा टोला के बीच खेला गया प्रथम बैटिंग करते हुए पथरा टोला की टीम ने 3 विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई।राजहरा माईन टीम की ओर से संजय ने सर्वाधिक 5 सिक्स की की मदद से 35 रन बनाए राजहरा माइन्स ने तीन विकेट खोकर 102 रन बनाकर इस मैच में अपनी जीत दर्ज की । फिरोज ने सर्वाधिक तीन सिक्स एवं 2 चौके की मदद से 26 रन बनाएं। मैन आफ द मैच

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फिरोज को घोषित किया गया । पांचवा महत्वपूर्ण मैच अध्यक्ष इलेवन जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री शिबू नागर जी एवं राजहरा के पार्षदों के टीम अरब आरएनसी क्रिकेट क्लब के द्वारा खेला गया जो कि एक रोमांचक मैच था । अध्यक्ष इलेवन के द्वारा 2 विकेट खोकर 87 बनाएं अध्यक्ष एकादश की ओर से सोहेल ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 5 सिक्स एवं 1बाउंड्री के मदद से 38 रन बनाए अध्यक्ष महोदय ने 9 रन बनाकर आउट हो गए इन्हें धीरज निर्मलकर ने आउट किया।अध्यक्ष एकादश की ओर से रामरतन भरद्वाज जी सबसे उम्र दराज खिलाड़ी थे जिन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिए आर एन सी ने द्वीतीय बल्लेबाजी करते

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हुए जबरदस्त शुरुआत की जान ने छह सिक्स एवम तीन-चार के मदद से अपने टीम के लिए 53 रन जोड़ें अजय ने भी जबरदस्त उनका साथ दिया ।इस तरह आरएनसी क्रिकेट क्लब ने पुनः उद्घाटन सद्भावना मैच की तरह इस मैच को भी जीत लिया । एक समय अध्यक्ष एकादसकी जबरदस्त फील्डिंग को देखकर जीत मुश्किल लग रहा था जिसे धुँवाधार बैटिंग करते हुए जान के 53 रन की बदौलत आरएनसी क्रिकेट क्लब ने अपने जीत दर्ज की।

निराशाजनक व युवाओं को हतोत्साहित करने वाला बजट युवाओं के हक को दबाकर कैसे गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़ कब होगा न्याय, युवाओं को कब मिलेगा बेराजगारी भत्ता और रोजगार : राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा

0

बालोद
यह बजट अब तक का सबसे निराशाजनक और छत्तीसगढ़ के युवाओं का अहित करने वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व हर घर रोजगार घर-घर रोजगार का नारा देने वालों ने छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को 2500 रुपया प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन बजट में नई नौकरी ,स्वरोजगार , कौशल विकास का जिक्र तक न हीन ही स्वरोजगार को लेकर कोई ठोस नीति हैं और ना ही बेरोजगारी भत्ता के लिए कोई प्रावधान। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को धोखा दिया हैं और बीते दो वर्षों का बेरोजगारी भत्ता जो लगभग 6 हजार करोड़ से अधिक है की राशि दबा कर बैठी हैं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक का 6 हजार करोड़ निकालने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कब होगा न्याय तारीख बताएं।*

युवाओं के हक को दबा कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कल्पना कैसे की जा सकती हैं? बजट में रोजगार को लेकर, रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले भी कोई प्रावधान नहीं हैं। उद्योग की स्तिथि 2 वर्ष में निराशाजनक हो गयी हैं। बजट में नए उद्योग को लेकर कोई ठोस नीति स्पष्ठ नजर नहीं आती। इन्फ्रस्ट्रक्टर डिवेलपमेंट के नाम पर भी बजट में निराशा ही नजर आ रही हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा हैं।* चुनाव से पूर्व 1 लाख शासकीय नौकरी का वादा किया गया था जिसको लेकर प्रदेश सरकार अपने तीसरे बजट में भी गंभीत नहीं दिख रही हैं। बीते 2 वर्षों की कार्यप्रणाली और निराशाजनक बजट से स्पष्ठ हो गया हैं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के विरुद्ध और युवाओं को हतोत्साहित करने का काम कर रही हैं।*

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

छत्तीसगढ़ को नवा छत्तीसगढ़ बनाया जाएगा इस बजट ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को छला है पूर्व की रमन सरकार ने युवाओं के लिए अलग से बजट प्रावधान रखा था मगर यह सरकार सिर्फ अपने मुंह मियां मिट्ठू बन कर रह गई है यह बजट बहुत ही निराशाजनक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
  • इस सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ साथ बालोद को भी छला है इस बजट में बालोद जिला के लिए कुछ नहीं किया गया है बालोद में उद्योग की स्थापना होनी थी कृषि महाविद्यालय की घोषणा होनी थी मगर यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है या नाकामी भरा बजट है* यह कैसी सरकार है जहां एक और अपात्र लोगों को नौकरी दे दी जाती है और जो पात्र लोग हैं वह दर दर की ठोकर खा रहे हैं पिछले ढाई साल में इस सरकार ने युवाओं को पूर्णता निराश किया है*

डेढ़ लाख अधिक लोगों को बिजली बिल माफ योजना का लाभ, 24करोड़ रुपये से अधिक की हुई बचत

0


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री भूपेश बघेल ने बिजली बिल माफ योजना पर अपना जवाब देकर विपक्षी लोगों की बोलती बंद कर दिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद देते हुए कहा कि इस योजना से गरीबों को फायदा मिल रहा है जिसके कारण सभी लोगों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार को साधुवाद दे रहें हैं।

आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने बताया कि बस्तर जिले के लगभग 1लाख 58हजार लोगों को इसका फायदा मिला। बिजली बिल हाफ योजना अंतर्गत 400 युनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहले ने पूरे प्रदेश के परिपेक्ष्य में सवाल पूछा था जिसके परिपेक्ष्य में बस्तर जिले(जगदलपुर)के 1लाख58हजार779उपभोक्ताओं को 24 करोड़79 लाख रुपए का फायदा मिला।इसी के साथ ही बस्तर संभाग के कांकेर जिले में 1लाख 37हजार339, कोंडागांव जिले से 1लाख15हजार952,सुकमा जिले में34हजार128, दंतेवाड़ा30हजार648, बीजापुर जिले में 26हजार458 व नारायणपुर जिले में 9हजार343 लाभान्वित हो रहें हैं जिससे उपभोक्ताओं को करोड़ों रुपए की बचत हुई।

MOST POPULAR

HOT NEWS