दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा फुटबॉल मैच के बाद अब वॉलीबॉल का मुकाबला जारी, महिला–पुरुष की टीम के साथ कुल 17 टीमों ने भाग लिया है | अब तक कुल 08 मैच हो चुके है 04 मैच बाकी है |
कौन – कौन सी पुरुष टीम ने भाग लिया है –
महिला टीम– 2 राजनांदगांव, 2 राजहरा
जाने 08 मैच में किसने बाजी मारी
अगला मुकाबला इनके बीच होगा
रेफरी व स्कोरर
ओ पी सिंग और दुर्गाप्रसाद ये दोनों भिलाई से नेशनल रेफरी एस पी यादव, हरीश देवांगन, विभा ठाकुर, कविता साहू ये 6 रेफरी है। स्कोरर संजय रावत जितेंद्र मेश्राम |
जिले में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 के प्रमोशन एवं मैराथन में जिले के लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 20 एवं 21 फरवरी को जिला प्रशासन की अभिनव पहल मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नगर सहित अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण एवं स्थानीय युवक-युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में एकल गायन प्रतियोगिता, सामूहिक गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम को दो वर्गो में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे तथा दूसरे वर्ग में ओपन कैटेगरी रखी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वनमंडलाधिकारी श्री एन.आर.खुंटे को बनाया गया है।
इच्छुक प्रतिभागी इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 18 एवं 19 फरवरी को कार्यालयीन समय में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
बता दें कि मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत जिले के ग्रामीण युवाओं को अलग-अलग समूह में नारायणपुर जिले में किये गये विशेष कार्यों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी देकर उनकोे शासन के साथ जोड़ा जा रहा है तथा अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 का प्रचार-प्रसार ग्रामीण ईलाकों में करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। इस कार्यक्रम के तहत् ग्रामीण युवाओं को जिले के महत्वपूर्ण कार्यालयों कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक, जिला अस्पताल, गरांजी एजुकेशन हब, शांत सरोवर, पहाड़ी मंदिर आदि का भ्रमण कराने सहित प्रेरणादायी फिल्म भी दिखाया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर इन्हें शासन की गतिविधियांे से जोड़ा जा रहा है।
जिला नारायणपुर के अति संवेदनषील क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा में 53वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों को सामान बांटा साथ ही चिकित्सा एवं पषु चिकित्सा षिविर लगाये गये।
धुर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगो की मदद भी कर रहें है, इस का उदाहरण दिनांक 17.02.2021 को 53वीं बटालियन आई0टी0बी0पी0 की ‘‘सी‘ कम्पनी कैम्प कोहकामेटा द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत सामान वितरण, चिकित्सा शिविर एवं पषु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
‘‘सी‘ कम्पनी कैम्प कोहकामेटा, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 द्वारा ़सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत कोहकामेटा, किहकाड़, गाड़ावाही, हेतलानार, कण्डारी, कच्चापाल, इरकभट्टी, मुरनार एवम् काॅनागाॅव आदि गाॅव के ग्रामीणों को दैनिक इस्तेमाल में आने वाले वर्तनों तथा स्कूल के बच्चों व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामाग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 वी0 विजया लक्ष्मी बाई, द्वारा दूरदराज इलाके से आये ग्रामीणों की चिकित्सा जाचॅ कर दवाईयाॅ बाटीं और पशु चिकित्सक डा0 एन0 मोहना सुन्दरम द्वारा ग्रामीणों के पालतू जानवरों की चिकित्सा जाचॅ की गई, और दवाईयाॅ बाॅटी गयी। चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगांे को साफ-सफाई, ताजा भोजन करने एवं षुद्ध पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी गई तथा वाहिनी पशु चिकित्सक द्वारा ग्रामीणों को पषुओं को होने वाली बीमारी तथा उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर श्री पदम सिंह बग्गा, द्वितीय कमान एवं श्री के0 नवीन रेड्डी, सहायक सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 एवम् स्थानीय गावों के सरपंच, आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, स्कूलों के अध्यापक भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में श्री पदम सिंह बग्गा, द्वितीय कमान, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया वे आई0टी0बी0पी0 को अपना मित्र समझें, हम लोग आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिए यंहाॅ तैनात है अगर किसी को भी कोई समस्या होती है तो आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताए। हमारे जवान हमेषा आप लोगांे की सेवा के लिए तैयार है। उक्त अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के उत्थान में इस प्रकार के कार्यक्रम भविश्य मंें भी आयोजित किए जाएंगे तथा सभी ग्रामवासियों व खास कर युवा पीढी से अनुरोध किया कि वे हिसंा का मार्ग छोडकर राश्ट्र निर्माण व देष की मुख्यधारा से जुडे व खुषहाल जीवन व्यतीत करें।
श्री पदम सिंह बग्गा, द्वितीय कमान एवं श्री के0 नवीन रेड्डी, सहायक सेनानी 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 द्वारा सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में षामिल होने व इसे सुचारु रुप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविश्य की कामना की। इस दौरान जवानों द्वारा दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी की ग्र्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रषंसा की
जिसमे प्रेमचंद भंसाली जो कि पूर्व अध्यक्ष रह चुके है उसके बाबजूद उन्होंने पद में रहते हुए अपने फर्म से खरीददारी की ओर लाखो रुपये गबन किये, जो नियम के विरुद्ध है साथ ही उनके कार्यकाल में निर्माण कार्य हेतु अपने रिश्तेदारों को निविदा में भाग लेकर गलत तरीके से कार्य दिया जाता था,औऱ सभी कार्य गुणवत्ताविहीन रहने के बावजूद भुगतान कर राशि गबन किया गया है, साथ ही वर्तमान में तनिष्का कंस्ट्रक्शन के द्वारा किये जा रहे मुक्तिधाम में गेट निर्माण का कार्य गुणवत्ताविहीन होने के कारण एवं खेल मैदान में मंच निर्माण कार्य नही करने के कारण उन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है।
इस सभी स्थितियों के आधार पर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी महोदय को अध्यक्ष लोकेश्वर गोपी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, झुमुक कोसमा, लोक निर्माण सभापति, सोहद्रा देवांगन, सभापति, अनिता साहू, सभापति, शोभा राजपूत, सभापति, नारायण सिन्हा, पार्षद, अशोक चनाप, पार्षद के द्वारा दिया गया साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रेमचंद भंसाली पूर्व अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे समस्त कार्यो का जांच करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लोकेश्वरी गोपी साहू ने पूर्व अध्यक्ष के ऊपर आरोप लगाया है कि तनिष्का कंस्ट्रक्शन का पावर ऑफ अटर्निग है तो जिनते कार्य हुए है वो नियम के विरुद्ध है, इसकी जांच कराई जाएगी ओर यदि नही है तो अपने आप को ठेकेदार का प्रतिनिधित्व कैसे मानते है इसकी भी जांच हेतु ज्ञापन सौपा गया है।
इससे यह प्रतीत होता है कि प्रेमचंद भंसाली अपने कार्यकाल में करोड़ो का घोटाला किया है, अपने कार्यकाल में तनिष्का कंस्ट्रक्शन को छोड़ किसी अन्य निविदाकार को भाग लेने नही दिया जाता रहा है।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजहरा खदान में चल रहे सुरक्षा गार्डों का मामला थमते नहीं दिख रहा है आये दिन कुछ ना कुछ समस्या खड़ी हो जाती है भारतीय मजदूर संघ ने प्रबंधन से मांग की थी कि भिलाई से निकलने वाले इस ठेके को राजहरा से निकाला जाए जिससे लगातार हो रही समस्या का भी स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान किया जा सके और राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को भी माइंस का वेतनमान मिल सके क्योंकि भिलाई से संचालित होने के कारण इस ठेके में बहुत सारी विसंगतियां है जिसके कारण आए दिन कुछ ना कुछ समस्या लगी रहती है। और स्थानीय प्रबंधन सक्षम नहीं होने के कारण निर्णय नहीं ले पाता है जिससे समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता है। संघ ने प्रबंधन से मांग की थी कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के ठेके को राजहरा प्रबंधन द्वारा ही संचालित किया जावे क्योंकि ठेकेदार भिलाई में होने के कारण यहां के अधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं देता है और जिसके कारण विसंगतियां बढ़ती जा रही है।
संघ ने मांग की थी कि सुरक्षा गार्डों को पेमेंट स्लिप दिया जावे किंतु अभी तक किसी भी सुरक्षा गार्ड को पेमेंट स्लिप नहीं दिया जा रहा है। संघ की शिकायत है कि गार्डों को लगातार नाइट शिफ्ट ड्यूटी कराया जाता है जो कि बिल्कुल भी गलत है उसके बाद भी स्थानीय प्रबंधन द्वारा सुरक्षा गार्डों से लगातार नाइट शिफ्ट में कार्य लेना बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है। संघ को जानकारी मिली है कि इस ठेके में 29 सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं और अगर इसमें प्रबंधन और ठेकेदार को रिलीवर की आवश्यकता तो इसमें सभी यूनियनों से भर्ती की जानी चाहिए थी जो कि इस खदान की परंपरा है। अगर 29 सुरक्षा गार्ड है तो पांच रिलीवर की भर्ती की जानी चाहिए जिसे सभी यूनियन से लेना चाहिए । मगर प्रबंधन के अधिकारियों की मिलीभगत से बिना किसी यूनियन के और नियम विरुद्ध भर्ती की जा रही है और अभी भी सुरक्षा गार्ड की जगह खाली है । उसमें जिसकी भर्ती की जानी है। और बाकी गार्डों की भर्ती कब की जायेगी ये प्रबंधन के अधिकारी ही बता पाएंगे जिनके द्वारा सारा खेल खेला जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि उन्होंने पूर्व में प्रबंधन से शिकायत की थी कि सुरक्षा गार्डों से सुरक्षा के अलावा भी बी.एस.पी प्रबंधन द्वारा कार्य कराए जाते हैं जो कि बिल्कुल ही अनुचित है। आज राजहरा खदान समूह के हर विभाग में पानी पिलाने और फाइल ले जाने के लिए स्टाफ नहीं है प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से पानी पिलाने चाय पिलाने और फाइल को अन्य विभागों में ले जाने का कार्य किया जाता है जो कि बिल्कुल ही गलत है जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। क्योंकि अगर इन सारे कार्यों के बीच अगर किसी विभाग में चोरी हो जाती है या अन्य कोई दुर्घटना घट जाती है तो अधिकारी वर्ग सारा दोष सुरक्षा गार्ड पर मढ देते हैं।इसलिए संघ लगातार मांग करता रहा है जिसकी भर्ती जिस कार्य के लिए हुई है उससे वही कार्य लिया जावे।
संघ को जानकारी मिली है कि इस ठेके के शर्तों का पालन ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है। आज ठेका समाप्ति की ओर है मगर ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डों को अभी तक जूता तक नहीं दिया गया है जो कि काफी शर्मनाक है। सुरक्षा गार्डों को रेनकोट, टॉर्च भी नहीं दिया गया है जबकि यह सब निविदा की शर्तों में है।सुरक्षा गार्ड का लगातार नाइट शिफ्ट लगाया जाता है मगर सुरक्षा के लिए एक टॉर्च तक नहीं दिया जाता है और प्रबंधन के अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलकर भर्ती करने में लगे हैं जो कि काफी शर्मनाक है। सुरक्षा गार्डों के लिए जहां कंपनी द्वारा बैठने की व्यवस्था नहीं की गई ,वहां ठेकेदार द्वारा बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी किंतु खुलेआम बीएसपी प्रबंधन के निविदा शर्तों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और अधिकारी अपनी मौन सहमति दे रहे हैं जो की चिंता का विषय है। इस ठेके में दीपावली में सुरक्षा गार्डों को बोनस भी नहीं दिया गया है आपरेटिंग आथरेटी से निवेदन है कि ठेके समाप्ति तक सभी सुरक्षा गार्डों की बोनस की राशि अंतिम वेतन के साथ उनके खाते में डलवा दिया जाए। साथ संघ की मांग है कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सभी श्रमिकों का गेट पास अनिवार्य रूप से बनवाया जाए जिससे श्रमिकों को अपना परिचय देने में आसानी हो और ठेकेदार से ठेके के सभी नियम शर्तों का पालन करवाया जाए जिससे कि इसमें पारदर्शिता बनी रहे।
दिनांक 10/2/2021 , सर्वदलीय मंच जहां सारे राजनीतिक , व्यापारिक , श्रमिक , स्वयंसेवी संगठन , पार्षद व एल्डरमैन एक बैनर के तले आकर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पूर्वप्रस्तावित दल्ली राजहरा नगर में किए जाने हेतु सांकेतिक आंदोलन किया गया था । जिसके तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम सार्थक पहल न दिखने पे कार्यवाही के रूप में एक सप्ताह के भीतर उग्र आंदोलन व चक्काजाम हेतु ज्ञापन सौंपा । सप्ताह के अंत मे कलेक्टर महोदय ने मंच अध्यक्ष श्री शिबू नायर से आंदोलन लंबित करने हेतु आग्रह किया तथा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष एक बैठक करने का आग्रह किया । दिनांक 16/02/2021 को हुई इस बैठक में सर्वदलीय मंच के वरिष्टगण उपस्थित हुए व दल्लीराजहरा मे केंद्रिय विद्यालय खोलने हेतु अभी तक हुये क्रियान्वयन के सारे दस्तावेज प्रस्तुत कर लम्बीत योजना को गति प्रदान करने की बात रखी गयी । इसी तारतम्य मे अनुविभागिय अधिकारी जी ने 15 दिन की मोहलत मांगते हुए जिलाधिकारी व शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों से चर्चा कर सार्थक कदम उठाने की बात कही।
इसके बाद मंच द्वारा देर शाम 5.30 बजे ब्राह्मण समाज मे भविष्य के कार्यक्रम का फैसला लेने हेतु विशेष बैठक रखी जहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिकारियों की बात का सम्मान रखते हुए आंदोलन 15 दिन लंबित करने का निर्णय लिया है ।
मंच द्वारा सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि यदि 15 दिनों दिनांक 02/03/2021तक प्रशासन द्वारा कोई सार्थक पहल न लिए जाने पर उग्र आंदोलन किये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मती से सर्वदलीय मंच ने पारित् किया जिसके अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों में चक्काजाम किये जाने के साथ सारे परिवहन बाधित व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला लिया गया ।
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन जी के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी व जिला प्रभारी सुशील मौर्य के आदेशानुसार पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नारायणपुर द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध जिला मुख्यालय में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ *मोदी है तो महंगाई है* को लेकर शहर के मुख्य चौराहों में पेट्रोल पंपों में मुख्य मार्गो में जाकर पाम्पलेट लगा कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बड़ी बड़ी वादे कर सरकार में तो काबिज हो गई है पर ये महंगाई पे काबू नहीं पा रही है, बहुत हुई महंगाई की मार के नारे के साथ मोदी सरकार ने आमजनता को झूठे सपने दिखा कर सरकार में आई है। एक तरफ पूरे ससंस्थाओं को बेचने में लगी मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल गैसों के बढ़ते दामों से आम जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं दिखाई दे रहीं है। जनता त्रस्त है मोदी और उनकी सरकार मस्त है।
इस विरोध प्रदर्शन में अमित भद्र के साथ मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, जिला उपाध्यक्ष किरण वड्डे, जिला महासचिव मनोज सेन, जिला सचिव तरुण देहारी, जिला सचिव पप्पू ठाकुर, NSUI अध्यक्ष उमेश कर्मा, तुषार पाल, युवराज साहू, युवा नेता सुक्कू सलाम, महेश कश्यप, आकाश भद्र, गौरी शंकर पटेल, लालूराम,पवन पोताई, दिनेश कर्मकार, मुकेश नाथ, आनंद कुमार, बसंत देहारी सहित अन्य युवा कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।
करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी में बीती रात चोरों ने व्यापारी अवधेश यादव के घर घुसकर करीब 4 लाख रुपये नगद एवं 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया | इसके अलावा चोर उसी घर से एक दुपहिया वाहन भी लेकर चले गए | सुबह होते ही इस घटना की जानकारी करपावंड थाने को देकर इसकी रिपोर्ट लिखाई गई | फ़िलहाल इस बड़ी चोरी के मामले को गंभीरता से लेकर करपावंड पुलिस पतासाजी में जुट गई है | विदित हो कि दो दिन पूर्व ही नलपावंड क्षेत्र में लाखों रुपये की चोरी की घटना होने की खबर सामने आई है | उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस प्रकार की घटना की बाहरी राज्य के शातिर चोर अंजाम दे रहे है | वहीँ इन सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापित पुलिस बल नहीं होने से थाना के अधिकारियों को काम करने में काफी दिक्कत आ रही है |
जिला कलेक्टर रजत बंशल के निर्देश पर बस्तर विकास खण्ड के समस्त माध्यमिक शालाओ के प्रधान अध्यापकों की बैठक नव पदस्थ बीईओ मोतीराम कश्यप ने बीआरसी भवन बस्तर में ली उन्होंने निर्देश देते हुए सभी से निवेदन किया कि तय समय मे हम सभी पात्र अजजा, अजा, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक बालिकावो को जाति प्रमाण पत्र समय पर हम बनाकर देवे इसके लिए सभी मिलकर आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए घर घर जाकर पालको से सम्पर्क कर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश बीईओ ने दिया।
इस अवसर पर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,एबीईओ सुशील तिवारी, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी श्रीमती राममणि गोयल, धर्मेन्द्र आचार्य, मानसिंह कश्यप,के के ओझा, ज्ञानेंद्र आचार्य, गोबर्धन बघेल, रेमलाल बघेल, महेंद्र ठाकुर,शिवराम सिंह मौर्य, श्रीमती दीप्तिमनी नेताम, सहित समस्त प्रधान पाठक उपस्थित थे।
बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोलचुर पूजारीपारा में समस्त किशोरियो के बीच में उपस्थित रहे मितानिन कार्यकर्ता ग्राम संगठन के कार्यकर्ता आगनबाड़ी कार्यकर्ता बिहान मोचों मानगुन के कार्यकर्ता किशोरियो को किस तरह स्वक्छ एव अपने अपने जीवन में किस प्रकार बिकास लाना एव पढ़ाई लिखाई अपने आस पास साफ सफाई एव समस्त ग्राम में सफाई एव कम उम्र में शादी करने वालो एव गर्वबती शिशुवती आदि की जानकारी दी |
इस बालिका दिवस में शामिल हुये ग्राम पंचायत के पंच गण ने कहा कि ये जिमेदारी सिर्फ विभागीय लोगो की नहीं है इस जागरूकता में हम सभी को मिल कर कुपोषण एव कई प्रकार के कमियो को दूर करना चाहिए |
और साथ ही ग्राम विकास हेतु समस्त पंचायत बॉडी एव समस्त विभागों के साथ मिलकर एक रुपरेखा तैयार करने की बात कही | इस कार्यक्रम में महिला स्व सहायता के महियाए शामिल रहे