भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने एक और सूची जारी करते हुए जिला कार्याकारिणी सदस्य, मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी व कार्यालय मंत्री की घोषणा की जो सूची निम्नानुसार हैः-
जिला कार्यकारिणी सदस्य-श्री दीपक त्रिवेदी,श्रीमती दीप्ति पाण्डे,श्री शिवलाल सेठिया,श्री वेदांत दीक्षित,श्री संतोष त्रिपाठी,श्री एल. ईश्वर राव
कार्यालय प्रभारी ः- श्री सुधीर शर्मा
मीडिया प्रभारी ः- श्री आलोक अवस्थी
मीडिया सहप्रभारीः- श्री श्रीनिवास रथ,श्री अमित तिवारी,श्री दिनेश केजी
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के युवा नेताओं की जोड़ी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहें हैं और खेलकूद के मैदानों में यह जोड़ी कदम ताल कर रहे हैं। आज लोहंडीगुड़ा में आयोजित कार्यक्रम के बाद इस जोड़ी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वर्षों तक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की बागडोर संभालने वाले सांसद दीपक बैज ने विधायक राजमन बेंजाम के सारथी बने।
दस्तावेजों की पुनः होगी जांच, दोषी पाए जाने पर प्लेसमेंट कंपनी कर सकती है ऍफ़आईआर
जगदलपुर
शहर के तीन शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की बहुत जल्द पुनः जांच करने वाली है. आबकारी विभाग ने इस सम्बन्ध में प्लेसमेंट कंपनी को पत्र भी प्रेषित कर दिया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नया बस स्टैंड रोड, हिकमी पारा और चांदनी चौक स्थित शराब की दुकानों में दर्जनों कर्मचारी; प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फ़त काम कर रहे हैं. इनमें से कुछ कर्मचारियों ने नौकरी पाने की चाह में फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किये थे, यही नहीं कुछ अन्य लोगों के रोजगार पंजीयन भी नहीं हैं या फिर फर्जी बनाये गए हैं. ऐसा होने से निश्चित तौर पर पात्र युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है |
सूत्र बताते हैं कि चांदनी चौक और नया बस स्टैंड चौक के कुछ कर्मचारी नौकरी से पूर्व अहर्ताओं में नहीं आ रहे थे, तो इन्होने अपने जाली दस्तावेज़ कंप्यूटर के माध्यम से तैयार किये और नौकरी पा ली, जो की कानूनन गलत माना गया है |
जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी रवि पाठक ने बताया कि कर्मचारियों के दस्तावेजों की पुनः जांच हेतु प्लेसमेंट एजेंसी को पत्र प्रेषित किया गया है, लेकिन अब तक उनका कोई जवाब नहीं मिला है. दस्तावेजों में अगर खामी पायी जाती है तो प्लेसमेंट एजेंसी चाहे तो थाने में धोखाधड़ी का केस दायर कर सकती है |
केन्द्र मोदी सरकार द्वारा छग किसानों के लिए सम्पूर्ण बारदाना नही देने को लेकर भी हुए युवा कांग्रेस आक्रोशित
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री पूर्णचंद्र कोको पढ़ी जी एवम् नारायणपुर प्रभारी श्री सुशील मौर्य जी के निर्देशानूसार आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र जी के नेतृत्व में किसान विरोधी नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन एवं छतीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा धान खरीदी और बरदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा कि केन्द्र सरकार व छग की भाजपा किसान काला कानून को लेकर किसान सहित आम जनता को भी गुमराह कर रही है। आज पिछले दो महीनों से पूरे देश में किसान काला कानून बिल को लेकर केन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर हल्ला बोल आंदोलन कर रहे है ओहि छग के किसानों के लिए केन्द्र मोदी सरकार
बारदाना तक नहीं दे पा रही है, और एक तरफ भाजपा और उनके कार्यकताओं द्वारा किसानों को गुमराह कर घड़ियाली आशू बहा रही है। छग कांगेस भूपेश बघेल की सरकार किसानों के लिए धान समर्थन मूल्य सहित अन्य योजनाओं सहित उनके साथ हमेशा से खड़ी है। पूरा देश प्रदेश इस भाजपा मोदी सरकार के इस गलत फैसले के खिलाफ हल्ला बोल उठा है फिर भी इस बहरी सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा, देश का किसान सड़क पर है और ये मोदी सरकार अपने ही काले कानून को कुछ अरबपतियों को फायदा पहुचाने के लिए अड़ी हुई है। पूरा देश और जनता इसका बहुत जल्द इनकी ही भाषा से जवाब देगी।
आज हम युवा कांग्रेस के साथी मोदी केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन के बीजेपी कार्यलय का घेराव कर उनको होश में लाने का काम किया और भाजपा सांसद सहित भाजाइयों के लिए किसान के प्रति सद्बुद्धि लाने के लिए कमाना भी किया।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमित भद्र के साथ , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, युवा जिला उपाध्यक्ष बोधन देवांगन, युवा जिला उपाध्यक्ष किरण वडडे, प्रदेश कार्यकारी सदस्य (SM)दीपक गांधी, जिला सचिव पप्पू ठाकुर, मनोज सेन, तरुण देहारी, पूर्व NSUI अध्यक्ष वट्टी, युवा नेता विजय सलाम, NSUI अध्यक्ष उमेश कर्मा, सुकु सलाम, इंटक उपाध्यक्ष महेश कश्यप, गोलू साहू, युधिष्ठिर देहारी, दिनेश कर्मकार, इंटक अध्यक्ष सुखमन कचलाम, बिट्टू नेताम, बसंत देहारी, मोंटू देहारी, मुकेश नाथ, उपस्तिथि थे।
डौंडीलोहारा – अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की घटना, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
किन्तु अभी तक आरोपियों के बारे में पता नहीं चला है | चोरी सुबह के 3 से 4 बजे के बीच हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ लाख से अधिक की चोरी होने की सुचना मिली है | सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपीयों ने लाल और काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है |
आज ग्राम पंचायत अकलवारा में पूर्व विधायक श्री भैया राम सिन्हा जी के कर कमलों से गौठान का भूमि पूजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से जनपद उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू जी , युवा कांग्रेस नेता सुमित राजपूत,सेक्टर प्रभारी नंदकुमार साहू जी सरपंच श्रीमती लक्ष्मी भुनेश्वर गंगवार उपसरपंच गोकर्ण सोनबेर, पंच गण अनीता साहू, राधिका साहू ,मान कुमार, चित्रलेखा साहू ,वेद राम साहू, और बहरा साहू ,राम कुमार निषाद एवं ग्रामीण जन विजय कुमार साहू, धनु राम साहू ,वखरिया साहू ,तुलसीराम एस कुमार ग्रामीण जन की गरिमामयी उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य बस्तर जिला की अनुषांगिक संगठन नगर मंडल द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में नगर मंडल अध्यक्ष सहित बारह भाजपाईयों के खिलाफ एट्रोसिटी व बलवा का मामला दर्ज किया गया है किंतु उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कौशल ने अजाक थाने में अपराध दर्ज करते हुए कहा कि उनकी पट्टिका पर कालीख पोती गई जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। भाजपाई विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं किंतु इस तरह के प्रदर्शन से भावनाएं आहत हुई हैं।
दूसरी तरफ अजाक थाने में दर्ज भाजपाई में नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, मनोहर तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, रघु सेठिया ,रवि कश्यप सहिंत अन्य भाजपाईयों के खिलाफ अनुसुचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3(1)(प) , शासकीय कार्य में बाधा 186, भादवि की धारा 147,341 के मामला कायम किया गया है किन्तु अभी तक किसी भी भाजपाईयों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दूसरे गुट के नेताओं को बख्शा
भारतीय जनता पार्टी में यह चर्चा जोरों पर है कि नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुखर होने के कारण गोलबाजार चौक स्थित एक भाजपाई गुट तिलमिला गए हैं और दूसरे नेताओं के पर कतरने पर के लिए पिछले दरवाजे से पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।गत समय में भी भाजपाइयों पर एक गुट विशेष के लोगों का कहर बरपता था जिसका खामियाजा भाजपा को जगदलपुर में उठाना पड़ता था। ज्ञात हो कि इस प्रर्दशन में राकेश तिवारी, राधेश्याम पेंद्रे,मनोज जंगम, अतुल सिमराहा,रोशन झा, आशीष यादव सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपाई भी मौजूद थे किन्तु इन पर नामजद एफआईआर दर्ज न होना भाजपाईयों की गुटबाजी शीर्ष पर आ गई है।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे की तिखी प्रतिक्रिया
आरटीओ कालिख कांड़ में भाजपाइयों पर एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी कांग्रेसियों की कठपुतली बन गये हैं और कांग्रेसियों के इशारे पर भाजपाईयों के प्रर्दशन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं किंतु भाजपाई डरने वाले नहीं हैं और उग्र प्रदर्शन से भी पिछे नहीं हटेंगे।
जगदलपुर। मजदूर यूनियन अध्यक्ष द्वारा 12 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जाना था किंतु एनएमडीसी के अधिकारियों के साथ आज हुई बैठक के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है ।
आज 11 जनवरी को डीएसपी आशीष अरोरा व प्रियदर्शनी, एनएमडीसी के अधिकारी मधुसूदन बहरा, प्रमोद कुमार वेंकटेश के साथ जूनियर ठेकेदार व यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा के मध्य बैठक हुई ।बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 27 जनवरी तक समस्त ठेकेदारों का भुगतान कर दिया जाएगा ।अधिकारियों व डीएसपी के आश्वासन के बाद ठेकेदार व यूनियन की अध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि 27 जनवरी तक धरना स्थगित किया गया है। अगर इस अवधि में एनएमडीसी के अधिकारियों द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है तो वे ठेकेदार व मजदूरों के साथ मिलकर एनएमडीसी के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।
आज दिनांक 11 जनवरी 2020 दिन सोमवार को ग्राम घोटिया में भोजकुमार साहू प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली में आन्दोलनरत किसानों के सहयोग के लिए किसान भाइयों से एक पयली धान एवं एक रुपये का आर्थिक सहयोग माँगा गया | जिसमे किसान भाइयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | श्री लामेश्वर ओटी – धोबनी भुवनलाल उइके धोबनी, चिन्ताराम उइके, लखन लाल निषाद, योगेश कुमार सिंग्रामे वनपण्डेल, खिलानंद धोबनी, होमेंद्र कुमार पण्डेल, श्रीराम पद्दा वन्पंडेल, दानुराम धोबनी किसानों से भरपूर अन्नदान प्राप्त हुआ जिससे लगभग 2 कट्टा धान जमा हुआ तथा 50 रुपये नकद प्राप्त हुआ |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत घोटिया, जयंती साहू, गिरवर गावड़े, गन्नुराम निषाद, प्रवीन कुमार ध्रुवे, नेहरुराम चक्रधारी, मनीराम पटेल – पटेली, श्रीराम सिंह रावटे – पटेली एवं लखन निषाद आदि लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है |