जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से मोटर सायकल, चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में वाहन चोरी करने के खिलाफ अभियान चला कर पुलिस अधीक्षक, दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्राप्त मुखबीर सूचना पर चोरी का मोटर सायकल HF डिलक्स आरोपी कैलास कुमार साहू पिता किशन लाल साहू जाति तेली उम्र 21 वर्ष सा0 राहटी पारा ग्राम पंचायत बालेंगा से पूछताछ करने पर बासकोट क्षेत्र से चोरी कर वाहन को बिक्री करने के लिए जगदलपुर में लाकर ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसे कोतवाली पेट्रोलिंग के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त आरोपी के खिलाफ इस्त0क0-01/ 2021 धारा 41(1+4 ) जा0 फौ0, 379 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
दल्लीराजहरा/कुसुमकसा – अज्ञात वाहन (कार) की ठोकर पुलिस कर्मी घायल हो गया है | घटना अभी शाम की है महाला पेट्रोल पंप कुसुमकसा के पास एक अज्ञात वाहन (कार) द्वारा ठोकर मारकर फरार हो गया जिससे उन्हें पैरों में गंभीर चोट लगी है | घायल पुलिस कर्मी
बाइक क्र सीजी 24 एन 7348 में सवार थे | दुर्घटना के पश्चात् आसपास के लोगों द्वारा घायल पुलिस कर्मी को कुसुमकसा के चिकित्सालय में ले गए थे किन्तु उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ज्योति अस्पताल ले जाया जा रहा है | पुलिस कर्मी अर्जुन्दा थाना में हवलदार के पद पर पदस्थ है | उनका नाम बलराम मरकाम है | अज्ञात वाहन कार के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है उनकी खोजबीन की जा रही है |
छतीसगढ़ की जनता को भ्रमित कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे है भाजपा के लोग, यदि भाजपाई किसानों के साथ है तो खुल के करे किसानो का समर्थन घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे भाजपाई ये आरोप छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सह संयोजक एवं नारायणपुर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल ने लगाया है। भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ के लोगों को केवल और केवल गुमराह करके सरकार को बदनाम कराने का काम कर रहे है। इनको सत्ता रहते किसानो का याद नहीं आया और आज बाजारो और गांवों मे जाकर लोगों को भ्रमित करके रहे है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जो कहा था ओ किया किसानो का कर्जा माफ हुआ जिससे आज किसान खुश है, 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य मे धान लेने की बात कही और पूरा किया उसमे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस का 3 किस्त डला और चौथी किश्त भी डलेगी। उनके जैसे 3 सौ रुपये बोनस देने का वादा करके झूट नहीं बोलती। आज किसानो के साथ कौन है जनता सब जानती है। 15 साल सता मे रहकर कुछ कर नहीं पाए और लोगों के बीच जाकर किसान हितैषी का दिखावा करके स्थानीय कांग्रेस नेताओ के खिलाफ गलत बयानबाजी करके किसानो के साथ होने का दिखावा करना चाहते है। छत्तीसगढ़ मे बारदाना की कमी भी केंद्र सरकार का एक षड्यंत्र है ।
ग्राम पंचायत मुंडागांव के मैदान में नारंगी क्लब मुंडागांव 29वर्ष ट्राफी का आज दिनांक 13-01-2021 को धमाकेदार आगाज़ हुआ विधायक जी उद्धघाटन समारोह में उपस्थित होकर ग्राम देवी की पूजा अर्चना की साथ सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए क्रिकेट का शुभारंभ किया साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्वयं बैटिंग कर विधायक जी ने खिलाड़ियों के बीच अपने खेल का प्रदर्शन किया।
♦️इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नारायणपुर हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अध्यक्षता कर रहे सरपंच ललिता मौर्य दुबेश्वरी रतन दीवान गंगा सेठिया भोलाराम उपसरपंच मांकुराम दीवान कुंवर दीवान सोंधर दीवान राहुल टीकेश बुधमन गोलू जईत पटेल पुरन गुप्तेश्वर पांडे सोशल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी उपस्थित रहे
बस्तर के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष को कार्यकर्ताओ ने दी बधाई
बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत भोण्ड में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बस्तर के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बधाई कार्यक्रम आयोजित रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेसिंह परिहार एवं बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यक्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ सर्वप्रथम बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के पहुंचने पर महिलाओं के द्वारा स्वागत किया गया एवं बाजे गाजे के साथ सभा स्थल तक लाया गया तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन आरंभ हुआ विधायक जी सभा स्थल में पहुँचने के बाद बच्चों एवं बुजुर्गों व महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किये व उनसे आशीर्वाद प्राप्त करके आगे प्रक्रिया का आरंभ किया गया
♦️जिसमें सर्व प्रथम नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल का स्वागत किया गया व विधायक लखेश्वर बघेल ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ कार्य करना है सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को लेकर चलना होगा नवनियुक्त कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल ने कहा कि हम सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी एवं संगठन को मजबूत करना है गांव गांव तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना है अध्यक्ष जी ने सभी को धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया की हम सभी को मिलकर काम करना है कांग्रेस पार्टी को आगे लाना है सभी को मिलकर एकजुट होकर कार्य करना होगा अन्य वक्ताओं ने भी उद्बोधन किया मुख्य अतिथि के समक्ष नव युवकों ने कांग्रेस में हुए शामिल
♦️ग्राम पंचायत घाटलोहगा के नवयुवकों ने बस्तर विधायक जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के नीति से प्रभावित होकर देव सिंह बघेल,दिपक कश्यप, हर्षित कश्यप, विनोद कश्यप, कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
जगदलपुर।कृषि कानूनों पर विचार-विमर्श करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी को कॉर्पोरेट प्रायोजित करार देते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कहा है कि देश के किसान समुदाय के पास इन काले कानूनों के खिलाफ देशव्यापी संघर्षों को तेज करने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है और इस कमेटी के पास किसान संगठनों के जाने का तो कोई सवाल ही नहीं है।
छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि इस कमेटी के सदस्यों की इन काले कानूनों के प्रति और कॉर्पोरेट लॉबी के प्रति प्रतिबद्धता सर्वविदित है और इससे किसानों को किसी प्रकार की निष्पक्षता की आशा नहीं है, जो कृषि और समूची अर्थव्यवस्था के कारपोरेटीकरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस कमेटी का एक भी सदस्य ऐसा नहीं है, जो किसान आंदोलन की चिंताओं से साझा करता हो। इस प्रकार की कमेटी का गठन करके सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं अपनी बची-खुची साख भी गंवा दी है।
उन्होंने कहा है कि इस देश की संप्रभुता जनता में निहित है और इसको चुनौती देने वाली सरकार और उसके कानून को मानने के लिए जनता बाध्य नहीं है। इस कमेटी के गठन का जो स्वरूप है, उससे साफ है कि देशव्यापी किसान आंदोलन को शांत करने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट मोदी सरकार के मोहरे की तरह काम कर रही है।
किसान सभा नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा आंदोलन में शामिल किसानों को खालिस्तानी आतंकी कहने और विदेशी फंडिंग का आरोप लगाने की भी निंदा की है और कहा है कि वास्तव में तो किसान आंदोलन राष्ट्रविरोधी कॉर्पोरेट ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, जिसकी मोदी सरकार पिछलग्गू बनी हुई है। इस सरकार के पास 70 से ज्यादा किसानों की मौतों के लिए भी कोई संवेदना नहीं है। ऐसी संवेदनहीन सरकार के खिलाफ किसान विरोधी काले कानूनों की वापसी तक लड़ाई जारी रहेगी और यह लड़ाई दिल्ली में डटे किसानों के साथ ही पूरे देश में लड़ी जाएगी।
शासकीय महाविद्यालय गुरुर में 12 जनवरी 2021 को विवेकानंद जी के 158 वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद जी के पूजा अर्चना से शुभारंभ किया गया । छात्र – छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवम् प्रेरणा गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे. एल. बघेल ने कहा कि विवेकानंद जी एक असाधारण प्रतिभा के व्यक्तित्व थे । भारतीय संस्कृति एवम् भारतीय सनातन धर्म को विश्व में प्रचार – प्रसार करने में उनका विशेष योगदान रहा है । राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. के. एल. के द्वारा विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र – छात्राओं उनके मार्गों पर चलने एवम् नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की बात कही । यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के प्रभारी डॉ. वाय.के.धुर्वे ने विवेकानंद को युवाओं का रोल मॉडल बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा भारतीय संस्कृति की प्रतिष्ठा को बनाये रखने की बात कही । प्रो. एल. हिरवानी के द्वारा शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दिये उनके भाषण पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम के अवसर पर रक्तदान करने वाले स्वयं सेवकों एवम् सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले स्वयं सेवकों सौरभ कुमार, खिलेश्वर कुमार, टकेश्वर कुमार, ओंकार, प्रदीप कुमार, वेन कुमार का संस्था द्वारा सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रितिका, संध्या, चांदनी, प्रकाश चंद, खेमचंद, हरीश कुमार, टिकेश्वरी, हेमा के द्वारा गीत एवम् भाषण प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन एन एस एस नायक खेमचंद द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार, वेणु, हेमकुमार , धनंजय, वीणा, रोशनी, गरिमा, गीतांजली प्रकाशचंद रासेयो के स्वयं सेवक तथा महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं का योगदान रहा ।
भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्व भर में दिग्विजय कराने वाले महानतम विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी विकासखंड गुरुर जिला बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी एवं ऑनलाइन क्वीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू ने कहा छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास अभिव्यक्ति कौशल व लेखन कौशल का विकास हो साथ ही विद्यार्थी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाएं इसके लिए राष्ट्रीय युवा दिवस पर गीत कविता भाषण और स्वामी विवेकानंद जी के जन्म पर आधारित ऑनलाइन क्वीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डिनिशा साहू के द्वारा सरस्वती वंदना व राज गीत अदिति साहू ने विवेकानंद के विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। याचना एवं गीतांजलि साहू ने विवेकानंद जी के जीवन पर गीत प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम में रूपाली, कुमकुम, योगिता, तेजस्वी, यशस्वी देवदत्त, तोषिका एवं साथी बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के संरक्षक शिक्षक श्री गोपाल सिंह गर्ग ने कहा छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ लक्ष्य बनाकर उस पर कार्य करते रहना चाहिए एवं विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती इंद्राणी साहू ने अपने प्रेरक प्रसंग में कहा मानव सेवा ही भगवान सेवा है। कार्यक्रम को संकुल समन्वयक पारख राम देवांगन द्वारा सराहा गया। उक्त कार्यक्रम में भागवत प्रसाद ठाकुर शिक्षक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक कृष्ण कुमार साहू के द्वारा किया गया।
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत दोपहर 2 बजे विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या में जन जागरूकता राम भक्त एवं नगर के गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने जय श्री राम के नारे लगते हुए बढ़-चढ़कर इस रैली में हिस्सा लिया |
विशाल मोटर साइकिल रैली का प्रस्थान स्थल दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक- अटल चौक चिखलाकसा से निर्मला स्कूल के सामने से पुराना एल.आई.सी. होते हुए शताब्दी नगर से लेकर वापस टीचर कॉलोनी मार्ग होते हुए गेस्ट हॉउस मार्ग से होते हुए सप्तगिरि पार्क स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके वापस उसी मार्ग से महाराष्ट्र मंडल चौक कालीबाड़ी मंदिर राजहरा बाबा मंदिर से शांति नगर शिव तालाब मार्ग से 256 चौक
फुटबाल ग्राउंड मार्ग से होते हुए नगरपालिका चौक, माइंस ऑफिस चौक से पुराना बाजार शहीद वीर नारायणसिंह चौक केलाबाड़ी स्कूल के सामने से होते हुए cms यूनियन ऑफिस के पीछे मार्ग से होते हुए वार्ड 16 के गार्डन के सामने सब स्टेशन पावर हाउस अन्नपूर्णा मंदिर
मनोहर ऑफिस चौक शहीद गैरेज चौक मोंगरा दफाई लोडिंग सायडिंग कर्मा मंदिर गांधी चौक, गुप्ता चौक, फव्वारा चौक, श्रमवीर चौक से bsp स्कूल no 2 के सामने से होते हुए जैन भवन चौक जला राम मंदिर श्री राम मंदिर में आरती के बाद इस विशाल रैली का समापन किया गया |
ग्राम संपर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब
जिले के दरभा विकासखंड के सुदूर वनांचल एवं घोर नक्सल प्रभावित ग्राम कोलेंग में आज आयोजित ग्राम संपर्क अभियान में शामिल होने के लिए संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा सहित जिले के आला अधिकारी ग्राम कोलेंग पहुंचे थे। राज्य शासन के मंशानुरूप आयोजित इस ग्राम संपर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में ग्राम कोलेंग तथा आस-पास के गांवों के लोगों का अपार जन सैलाब उमड़ा पड़ा। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी घनघोर जंगलों एवं दुर्गम रास्तों से होकर ग्राम कोलेंग पहुंचे थे। संसदीय सचिव एवं कलेक्टर एवं एसपी को अपने बीच अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे थे तथा उनमें अपने ग्राम एवं अंचल के विकास के लिए नए आशा की किरण नजर आ रहा था।
ग्रामीणों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संसदीय सचिव श्री जैन एवं कलेक्टर श्री रजत बंसल को आवेदन भी प्रस्तुत किया। संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने लोगों के मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही कुपोषण मुक्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा ’’दू पईडील सुपोषण बर’’ अभियान कार्यक्रम के तहत् ग्रामीणों एवं युवोदय के वालंटीयरों के द्वारा रैली भी निकाली गई। इस रैली में संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं एसपी सहित अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक दिव्या कुर्रे, एसडीएम श्री प्रवीण वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। अपने ग्राम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति से अभिभूत ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के मंशानुरूप ग्राम कोलेंग एवं आस-पास के क्षेत्र के सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण कर इस अंचल का समुचित विकास किया जाएगा। श्री जैन ने कुपोषण को एक गंभीर समस्या बताते हुए इसके मुक्ति हेतु समाज के सभी वर्गो के लोगों को सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने स्कूली बच्चों को अच्छा एवं पौष्टिक भोजन करने तथा मन लगाकर खूब पढ़ाई करने को कहा। श्री जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण से गाँवों में पेयजल की समस्या, अस्पतालों में दवाइयों की समुचित उपलब्धता, पहुंच मार्ग आदि समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा इसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने ग्रामीणों को कुपोषण के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा इसे दूर करने में सभी से सहयोग से अपील की। श्री बंसल ने राज्य शासन के निर्देशानुसार अभी हाल में चलाए जा रहे ’’दू पईडील सुपोषण बर’’ कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोलेंग में एवं आस-पास के गाँवों में मोबाईल टावर, देवगुड़ी निर्माण सहित सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने कहा कि कलेक्टर श्री रजत बंसल और मैंने ग्रामीणों की जीवन शैली को समझने तथा गाँवों व क्षेत्र के वास्तविक हालात का जानने कोलेंग में रात बिताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने तथा लोगों को सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान वनमंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी एवं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निर्देशक ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए कब्ड्डी, क्रिकेट, व्हालीबाल, दौड़ आदि प्रतियोगिता के अलावा ग्रामीणों के लिए रस्सी खींच आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन की ओर से तथा प्रशासन की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस दौरा अतिथियों ने ग्रामीणों को कंबल, खेल प्रेमियों को खेल सामग्री भी वितरण किया।
जब संसदीय सचिव और प्रशासन के अधिकारियों ने बजाया स्थानीय वाद्य
कोलेंग कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा समूह नृत्य और वाद्य यंत्रों का उपयोग कर संगीतमय माहौल में संसदीय सचिव, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाकर उनके साथ किया नृत्य तो नर्तक दलों के ग्रामीणों में अलग ही जोश भर गया, जिससे ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए।