City Media - Page 1662 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1662

किसान सभा ने लिया संकल्प : अंतिम सांस तक करेंगे किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ संघर्ष, 26 को होगी किसान गणतंत्र परेड

0

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान सभा ने भी गांव-गांव में लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर संकल्प सभाएं आयोजित की और किसान विरोधी काले कानूनों के प्रमुख पहलुओं को सामने रखा और कृषि कानूनों की प्रतियां व मोदी-अडानी-अंबानी के पुतले जलाए गए।किसान सभा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनों ने अंतिम सांस तक खेती-किसानी को बर्बाद करने वाले इन कॉर्पोरेटपरस्त कानूनों के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ ली। सरगुजा, सूरजपुर, बिलासपुर, कोरबा, मरवाही, बस्तर सहित 12 से ज्यादा जिलों में ये कार्यक्रम आयोजित किये गए। रायगढ़ में किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने दूसरे संगठनों के साथ मिलकर 26 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर किसान गणतंत्र परेड आयोजित करने की भी घोषणा की है।

छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने बताया कि हमारे देश के किसान न केवल अपने जीवन-अस्तित्व और खेती-किसानी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, बल्कि वे देश की खाद्यान्न सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए भी लड़ रहे हैं। उनका संघर्ष उस समूची अर्थव्यवस्था के कारपोरेटीकरण के खिलाफ भी हैं, जो नागरिकों के अधिकारों और उनकी आजीविका को तबाह कर देगा। इसीलिए देश का किसान आंदोलन इन काले कानूनों की वापसी के लिए खंदक की लड़ाई लड़ रहा है और अपनी अटूट एकता के बल पर इस आंदोलन को तोड़ने की सरकार की सजिशों को मात दे रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को यह समझना होगा कि देश की संप्रभुता किसी सरकार या सुप्रीम कोर्ट में नहीं, बल्कि आम जनता में निहित है, जिसे संविधान में ‘हम भारत के लोग’ के जरिये अभिव्यक्त किया गया है।

किसान सभा नेताओं ने बताया कि 23 जनवरी को जगह-जगह अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस ज्ञापन में इन किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के साथ ही सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने का कानून बनाने, इस मूल्य पर सभी फसलों का खरीदना सुनिश्चित करने व इसका उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को जेल भेजने की मांग की जाएगी।

इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा नगर पालिका परिषद बालोद के स्वच्छता मित्र महिला स्व सहायता समूह को साबुन एवं मास्क वितरण

0

जिला प्रशासन इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा नगर पालिका परिषद बालोद के स्वच्छता मित्र महिला स्व सहायता समूह को साबुन एवं माक्स वितरण नगर पालिका अध्यक्ष बालोद विकास चोपडा,व रेडक्रॉस उपाध्यक्ष डाँ. प्रदीप जैन के कर कमलो से किया गया। इस

अवसर पर डां.प्रदीप जैन जी ने स्वच्छता मित्रो से कहा कि आप लोग स्वस्थ्य रहेगे तभी पूरा शहर स्वास्थ्य रहेगा ,क्योंकि सफाई की जिम्मेदारी आप लोगों पर है।एवं अध्यक्ष विकास चोपड़ा जी ने भी अपने उद्बोधन मे कहा कि हमे सावधानी के साथ कोरोना से लडना है साबुन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

और मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करना है। इस अवसर पर मुख्य रुप से सभापति निर्देश पटेल, रेडक्रॉस जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार, ब्लाक प्रभारी सीमा सुशील जामवन्ते,कमला वर्मा, राकेश सोनटेके, रोहित देशमुख ,आर्य जी के साथ स्वच्छता मित्रो की उपस्थिति रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ख़राब सड़क निर्माण को देखते हुए नपं चिखलाकसा द्वारा मंत्री टी.एस. सिंहदेव जी से शिकायत की गई

0

चिखलाकसा – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चिखलाकसा से कुरुर्भाट, अड़जाल तक की लंबाई 10, 05 कि.मी. की कार्य ठेकेदार- मेसर्स रत्ना खनिज उद्योग को पैकेज क्रमांक CG-21-104, 5 करोड़ की लागत की राशि से रोड़ बना जा रहा है। जो कि निर्माण दिनांक से 5 दिन भी नहीं टिका रोड़ डामर रोड 5 दिन में ही उखड़ गया व रोड में दरार आ गयी है।

चिखलाकसा एवं आस पास के ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत नगर पंचायत में की जा रही थी। शिकायत पश्चात् सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे एवं नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैययद व पार्षदगण सड़क निरीक्षण में पहुंचे कार्यपालन अभियंता

सुनील नामदेव से इस संबंध में निरीक्षण स्थल में पहुंच कर चर्चा की कार्यपालन अभियंता द्वारा कहां गया कि सड़क खराब होगी तो फिर बन जाएंगी आप लोगो को परेशानी है तो काम को बंद करवा देता हूं। पांच वर्ष की अवधि तक रोड के मरम्मत की जवाबदेही ठेकेदार की है। किन्तु यह सोचकर आज के समय खराब सड़क निर्माण कहां तक उचित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इन सब कारणों को देखते हुए मंत्री जी से हस्तक्षेप हेतु आग्रह किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking बालोद जिले में बर्ड फ्लू की आशंका सच साबित हुई, बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया

0

बालोद – सप्ताह भर पहले सिटी मीडिया द्वारा राजहरा माइंस के क्षेत्रों में एवं चिखलाकसा कौओं के मारने पर बर्ड फ्लू की आशंका व्यक्त की गई थी जो कि सच साबित हुई और साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की गई थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी लोहारा क्षेत्र के अंतर्गत एक पोल्ट्री फॉर्म में 210 मुर्गियों की मौत हो गई थी जिसके बाद पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भोपाल लैब टेस्ट के लिए भेजा गया था जहाँ से 05 मुर्गियों की रिपोर्ट में H5N8 पॉजिटिव अर्थात बर्ड फ्लू की वजह से मौत हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हडकंप मच गया है | H5N8 ये वायरस बहुत ज्यादा खतरनाक है,ये अपनी चपेट में आए इंसानों और पक्षियों को बहुत अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन और बत्तख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है इसलिए इसके प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर ब्लॉक के कोविड वैक्सीन केंद्र का स्थान बदला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर के स्थान पर कन्या शाला को बनाया गया केन्द्र

0

जगदलपुर।कोविड वैक्सीन टीकाकरण का कार्य जो कि 16 जनवरी से आरम्भ होना है ,बस्तर ब्लॉक में 7 केन्द्र बनाए गए थे । किंतु टीकाकरण का कार्य 16 जनवरी को शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्तर में कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा ।पूर्व में शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर को वैक्सीन सेंटर के रूप में चयनित किया गया था। किंतु परिवार व्यवस्था के अभाव में उक्त केंद्र को बदलकर नजदीक की शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्तर को नए केंद्र के रूप में चयन किया गया है।

वैक्सीन सेंटर का अवलोकन करने के लिए उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ डॉ एसके पामभोई के द्वारा जहां अवलोकन करके केंद्र को वैक्सीन टीकाकरण के लिए उपयुक्त माना एवं आवश्यक निर्देश देते हुए सभी कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,बीई डी पी पांडेय, नेहरू सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।

अपूर्ण गाय गोठान निर्माण का खामियाजा भुगत रहे किसान, आवारा पशु रात को खेत में घुस कर रहे चराई

0

जगदलपुर ।राज्य सरकार द्वारा नरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत गाय गोठान का निर्माण सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना था, किंतु बस्तर जिले के अधिकांश गाय गोठान आज भी अपूर्ण है।
पंचायत सचिवों द्वारा गाय गोठान का निर्माण कराया जाना था लेकिन सचिवों की लापरवाही के चलते अधिकांश गाय गोठा ने अपूर्ण है जिसका खामियाजा कृषकों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अधूरे निर्माण के चलते कई स्थानों पर आज भी गायों को नहीं रखा जाता है जिसके चलते आवारा मवेशी कृषकों द्वारा लगाए गए रबि के फसलों को चट कर जा रहे हैं।

ग्राम पंचाय कोलचूर,आड़ावाल, जोनधरागुड़ा, चपटगड़ा, नारायण पाल, परचन पाल, बाघ पाल, टकरा गुड़ा के आसपास के कृषकों ने बताया कि इन दिनों वे सब्जी की खेती कर रहे हैं, लेकिन आवारा मवेशी रात के समय इन फसलों को चट कर जाते हैं जबकि सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में गोठान का निर्माण किया गया है किंतु इन आवारा मवेशियों को इन गाय गोठानो में नहीं नहीं रखा जाता है और कई गाय गोठान आज भी अधूरे हैं जिसके चलते रवि फसल लगाने वाले किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार की यह योजना कर्मचारियों की अनदेखी के चलते पूरी तरह से विफल होती जा रही है जहां एक और इस योजना के माध्यम से गोबर खरीदी कर स्व सहायता समूह द्वारा खाद बनाकर स्वालंबन की योजना भी जुड़ी हुई है कुछ स्थानों पर खाद बनाया जा रहा है किंतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि चारह दीवारी व पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते खाद बनाने में काफी परेशानी होती है, इस संबंध में कई बार जनपद पंचायत में शिकायत की गई है पर इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बस्तर विधान सभा स्तरीय छ०ग० सरकार की धान खरीदी की अव्यवस्था व किसानों के वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन बकावण्ड तहसीलदार को सौपें

0

जगदलपुर/बकावण्ड:- बस्तर विधान सभा स्तरीय छ०ग० सरकार की धान खरीदी की अव्यवस्था व किसानों के वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन बकावण्ड तहसीलदार को सौपें

वहीं भारतीय जनता पार्टी के दिग्ज नेताओं व किसानो ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को जमकर निशाना साधा।

आपको बता दे कि बारदाना कि कमी के कारण हो रही परेशानी से निजात पाने हेतु 28 फरवरी तक धान खरीदि करने , खरीदि गई धान की रकम जल्दी भुगतान करने, गिरदावरी मे रकबा कम नही कर वास्तविक रकबा के आधार पर खरीदि करने तथा 2018 मे वादानुसार 300रू/क्विंटल दर से दो वर्षो का वोनस देने जैसे मुद्दो को ले कर धरना प्रदर्शन एवं रैली आयोजन किया गया।

जिसमे भा.ज.पा.जिला मंत्री डाँ.बी.एस.राजपुत,पुर्व विधायक डाँ.सुभाऊ कश्यप ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप के मौजुदगी मे धनुर्जय कश्यप,नारायण बिसाई,परिस बेसरा,वेद प्रकाश पाण्डे ,जितेन्द्र पानिग्राही,जोगेन्द्र चंद्राकर,मोहन जोशी,सुनी श्रीवास्तव,नरेन्द्र जोशी, पुरूषोत्म जोशी,सत्यप्रकाश गुप्ता,महेश कश्यप,हेमकांत ठाकुर,सुनील सेठिया,बलराम बेसरा, श्याम बघेल,खगेश्वर कर्मा, मधु,बैसाखू धनेश्वरी नाग,सालीना सेमसन,कृष्णमोहन साहनी, मोहन मौर्य,राकेश ठाकुर,अरुण परिहार,चुन्नुलाल ठाकुर,रमेश ठाकुर,रमेश बघेल,श्रीधर ओझा, रीमा बघेल,नरेंद सेठिया, जैसे नेता व ग्रामीण किसान उपस्थित थे

वन विभाग ने मटेरियल सप्लाई का कार्य अपने चहते फर्म को दे किया उपकृत एक ही कार्य की निविदा कई बार हुई आमंत्रित एवं निरस्त, नियम कानून को ताक पर रख दिया गया कार्य

0

जगदलपुर ।वन विभाग द्वारा वार्षिक समय काल हेतु विभिन्न वस्तुओं के लिए निविदा आमंत्रण के दौरान अपने चहेतों को रेवड़ी बांटने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के अनुसार वन संरक्षक कार्यालय में पिछले दिनों विभिन्न कार्यों के लिए आमंत्रित निविदा खोली जानी थी, लेकिन समय बीत जाने के पश्चात भी निवेदन नहीं खोली जा रही थी। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से कतराते फिर रहे थे ।इस निविदा में शामिल ठेकेदार भी कुछ बोलने से बच रहे थे, लेकिन रात्रि पर 9 बजे कुछ जिम्मेदार अधिकारी एवं कुछ चाहते ठेकेदार की उपस्थिति में उक्त निविदा को खोला गया और अपने चहेते ठेकेदार के नाम एवं उस कार्य का आबंटन कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के दो फर्म रमन एवं दीपिका एंटरप्राइजेस को उक्त कार्य का आबंटन करने हेतु रायपुर से बराबर दबाव बना हुआ था। इस कारण इस कार्य के लिए आमंत्रित निविदा करीब 5 से 6 बार बिना खुले ही निरस्त कर दी गई ।स्थानीय ठेकेदारों ने इस मामले में इस प्रतिनिधि को बताया कि वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से नियम कानून से परे ऊपरी आदेश का पालन कर उनके चाहतों को कार्य दिलाने हेतु प्रतिबद्द दिख रहे हैं। इस वार्षिक मटेरियल सप्लाई का ठेका कार्य जो कई करोड़ रुपए का होता है उसे अपनों को देकर इस मटेरियल प्रदाय कार्य में भ्रष्टाचार करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

इस मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी से कई बार इस मामले पर चर्चा करने का प्रयास किया गया किंतु उन से चर्चा नहीं हो पाई इस निविदा प्रकरण में कुछ जानकारों का कहना है कि स्थानीय ठेकेदारों की उपेक्षा कर जिस प्रकार से बाहरी लोगों को उपकृत करने का प्रयास वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है उससे यही साबित हो रहा है कि सत्ता बदलने के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी की मिलीभगत से अपने अपनों को कमीशन के आधार पर नियम कानून की उपेक्षा कर करोड़ों के कार्य देकर उन्हें उपकृत किया जा रहा है।

कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के निर्माण का लिया जायजा

0

जगदलपुर 13 जनवरी 2021/ बस्तर कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र द्वारा बस्तर जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में प्रस्तावित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में शाला भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, प्रयोगशाला निर्माण, शौचालय मरम्मत, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय सहित खेल मैदानों के निर्माण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को तय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए साथ ही शाला

प्रांगण में बागवानी कर शाला प्रांगण को हरा-भरा रखने एवं प्रतिनियुक्ति एवं संविदा से शिक्षक व्यवस्था एवं प्रत्येक विकासखण्ड के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के संबंध में निर्देश दिये, साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय में शाला विकास समिति प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग लेकर अधोसंरचना विकसित करने में सहभागिता के संबंध में भी मार्गदर्शन दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, सहायक संचालक श्री केके जोशी एवं संबंधित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी व खण्ड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित थे।

धान खरीदी को लेकर भाजपा का विराट धरना प्रदर्शन

0

किसानों के साथ अन्याय कर रही कांग्रेस सरकार

भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर।
धान खरीदी में गंभीर अनियमितता व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आज भाजपा ने हल्ला बोलते हुए प्रांतीय आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विराट धरना प्रदर्शन किया। जगदलपुर विस में आडा़वाल,चित्रकोट विस में तोकापाल व बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बकावंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिसमें बडी़ संख्या मे क्षेत्र के किसान मे सम्मिलित हुए। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार को झूठी सरकार करार दिया और अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय बंद करने कहा। किसानों को उनका हक दिलाने भाजपा हर कदम में अन्नदाताओं के साथ है।

आज धरना प्रदर्शन स्थल में भाजपा कार्यकर्ता बैलगाडी़,ट्रेक्टर आदि में सवार होकर पहुँचे। आडा़वाल धरना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार अब प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय करने में आमदा है। वायदा निभाना तो एक तरफ,सरकार किसानों का धान नहीं खरीद पा रही है। बारदाना तक किसानों को स्वयं खरीदना पड़ रहा है। अन्नदाता किसानों के साथ भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर खडी़ है।
भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि किसानों के हक को छिनने वाली कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने का समय आ गया है।किसानों का धान तक यह नाकाम सरकार खरीद नहीं पा रही है। हमारे किसान हताश-परेशान है। मेहनतकश किसान भाई आत्महत्या जैसे कदम उठाने विवश हो रहे है। जनता से किया वायदा तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार का चेहरा उजागर हो गया है।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है,बारदाना भी यह सरकार किसानों को नहीं दे पा रही है। पहले 1नवंबर से धान खरीदी आरंभ होती थी,भाजपा शासन में कभी भी छग के किसानों को परेशान नहीं होना पडा़,मगर पिछले दो साल में प्रदेश के किसान दुखी व हताश हो चुके है। धान खरीदी का समय एक महीना और बढा़या जाये ताकि प्रत्येक किसान के धान का एक एक दाना खरीदा जा सके।

धरना कार्यक्रम को योगेन्द्र पांडे,रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणिग्रही,सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,राजेन्द्र बाजपेयी,दीप्ति पांडे,राजेश शर्मा,बी जयराम,महेश कश्यप,धरमू मंडावी,शिवलाल सेठिया आदि ने भी संबोधित किया।

चार घंटे धरना प्रदर्शन के उपरांत भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया। धरना में प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,अश्विन सरडे,संजय पांडे,आर्येन्द्र आर्य,मनोहर तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,दयावती देवांगन,भारती श्रीवास्तव,रोशन सिसोदिया,त्रिवेणी रंधारी,अभय दीक्षित,राजपाल कसेर,धनसिंह,निर्मल पाणिग्रही,दिगंबर राव,मनीष पारेख,संतोष त्रिपाठी,राकेश तिवारी,राधेश्याम पन्द्रे,विक्रम सिंह यादव,प्रकाश झा,सुधीर शर्मा,पी विनय,मयंक नत्थानी,अतुल सिम्हा,आशू आचार्य,रिंकू पांडे,योगेश ठाकुर,आलोक अवस्थी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS