City Media - Page 1661 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1661

जनसंपर्क दौरे पर नगर पालिका अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देने पहुंचे युवा

0

वार्ड क्रमांक 2 पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने वार्डवासियों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को सुना, वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु पालिका अध्यक्ष जी ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस दौरान युवा नेता सोमेश जायसवाल जी,मदन माइती जी,रिंकू,पवन,अजीम,मंगल सहित वार्डवासी मौजूद थे।।

इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देने पहुंचे वार्ड के युवा साथीगण |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद पुलिस ने किया एटीएम कार्ड की क्लोंनिंग करने वालों का पर्दाफाश

0

बालोद – एटीएम कार्ड की क्लोंनिंग करने वालों का पर्दाफाश करने में बालोद पुलिस को कामयाबी मिली है | अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल से तकनीकी जानकारी एवं बैंक खातों की डिटेल प्राप्त कर प्रतापगढ उत्तरप्रदेश रवाना होकर टीम वहां ग्रामीण वेभूषा में 10 दिन रह कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के 03 आरोपियो को घटना में प्रयुक्त उसकी स्फ्टि कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों द्वारा किस प्रकार ठगी करते थे –

आरोपियो द्वारा एटीएम में खडे होकर भोले-भाले लोगो को देख कर टारगेट करते है फिर उसे पैसा निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड का पिन नम्बर देखकर उसी प्रकार का दिखने वाला एटीएम कार्ड को लोगो को बातो में फंसा कर बदलकर अपना फर्जी एटीएम कार्ड देकर वहां से फरार होकर या दूसरे एटीएम में जाकर बदले हुए एटीएम कार्ड में कितना रकम है जानकर पैसा निकालकर बाकि रकम दूसरे फर्जी खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते है। इसी प्रकार एटीएम कार्ड क्लोलिंग ऑनलाईन खरीदी कर भोले-भाले लोगों को इसी प्रकार निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते है ये आरोपी, गिरोह में काम करते है सबका अपना अपना काम होता है एक बाहर रेकी करता है एक बातों मे उलझाया रखता है एक व्यक्ति एटीएम कार्ड और पिन देखकर उसे बदलने मे मदद करता है। ये गिरोह कई घटना को अंजाम दे चुके है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिले में इस प्रकार ठगी का मामला सामने आया  

शासकीय कर्मचारी टीकम कुमार यादव पिता कन्हैया राम यादव ग्राम कोटगांव थाना अर्जुन्दा जो कि कोटगांव हाईस्कूल में कर्मचारी है जो दिनांक 10.07.2019 को सिकोसा एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर बगल में खडे एक अज्ञात व्यक्ति ने पैसा निकाल देता हूँ कहकर टीकम कुमार यादव से एटीएम कार्ड और पिन नम्बर प्राप्त कर अपने पास रखे एटीएम कार्ड से टीकम कुमार यादव के एटीएम कार्ड को बदलकर वहां से फरार हो गया इसके बाद टीकम कुमार यादव द्वारा एटीएम कार्ड देखने पर दूसरे का होने से वह एसबीआई बैंक जाकर जानकारी लेने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से यूको बैंक के एटीएम से 8000 रूपये निकालकर उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है। टीकम कुमार यादव की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गर्दान मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्तेके निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण मे निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के साथ एक विशेष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक-259/2019,धारा-420 भादवि. के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के 03 आरोपियों 1.हिन्दराज पिता राम भरोसे पतासगरा सुन्दर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) 2.इरसाद पिता सफीर उम्र 20 वर्ष पता-चकबंदतोड थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.) 3. शैलेन्द्र कुमार यादव पिता लाल बहादुर यादव उम्र 22 वर्ष पता-सगरा थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) को दिनांक 13.01.2021 को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बालोद लाया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही श्री रोहित मालेकर, सउनि श्री हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद गजभिये, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक मिथले यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एनएमडीसी द्वारा पेटी ठेकेदारों को भुगतान किए बिना ही भिलाई की किसी कंपनी को बुलाकर कार्य प्रारंभ करा दिया जिसे एचएमएस की नेता गीता मिश्रा व अन्य ठेकेदारों ने पहुंच काम बंद करा दिया

0

जगदलपुर।
एनएमडीसी द्वारा पेटी ठेकेदारों को भुगतान किए बिना ही भिलाई की किसी कंपनी को बुलाकर कार्य प्रारंभ करा दिया जिसे एचएमएस की नेता गीता मिश्रा व अन्य ठेकेदारों ने पहुंच काम बंद करा दिया है।

नगरनार में बीके कंस्ट्रक्शन द्वारा पेटी ठेकेदारों से काम कराया गया था जिसका 3 से 4 करोड रुपए की राशि का भुगतान शेष है जिसे लेकर समय-समय पर एचएमएस की नेता गीता मिश्रा के नेतृत्व में कई ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन किया था तब नगरनार प्रबंधन एवं पुलिस विभाग के एसडीओ आशीष अरोड़ा व एचएमएस की नेता गीता मिश्रा के मध्य चर्चा हुई थी जिसमें 27 जनवरी को इनके भुगतान करने हेतु समय सीमा तय की गई थी लेकिन इसका उल्लंघन कर एनएमडीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भिलाई की रोजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी से चोरी छुपे काम कराना प्रारंभ कर दिया जिसका पता चलते ही एचएमएस की नेता गीता

मिश्रा एवं उनके साथियों द्वारा उस काम को बंद कराया गया और समझाइश दी गई कि जब तक पिछला भुगतान नहीं होगा तब तक यहां पर किसी भी प्रकार का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। विदित हो कि एनएमडीसी मजदूरों व पेटी कांट्रेक्टर के भुगतान को लेकर अब तक के गंभीर क्यों नहीं है पिछले वर्षों से ही करोड़ों रुपए के भुगतान की मांग को लेकर बार-बार धरना प्रदर्शन मजदूर संगठन द्वारा किया जा रहा है पिछले कि कुछ दिनों पहले ही बीके कंस्ट्रक्शन एनएमडीसी के अधिकारी व मजदूर संगठन के बीच वार्तालाप भी हुआ था 27 जनवरी तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन इस बीच चोरी छुपे कथित रोजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों द्वारा कार्य प्रारंभ करने के पीछे क्या मंशा हो सकती है ।अगर यही स्थिति बनी रही तो एनएमडीसी प्रबंधन व हिंद मजदूर संगठन के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर – अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत् गिरफ्तार की गई | दिनांक 14.01.2021 को जरिये मोबाईल के मुखबीर सूचना मिला कि कोटपाड ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति वाहन टाटा कमांक-CG.17.KM.3276 के केबिन में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा छिपाकर रखा है जो जगदलपुर होते रायपुर जाने वाला है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये अनुसार स्थान नायक ट्रांसपोर्ट के सामने हाटकचोरा जगदलपुर पहुंचा, जहाँ पर उक्त बताये हुलिये के वाहन टाटा कमांक-CG.17.KM.3276 आते दिखा, जिसे रोककर चालक सवार मिला। जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम करन कश्यप पिता सोमारू कश्यप उम्र 26 साल जाति माहरा नि0 काली मंदिर के पास हाटकचोरा जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसमें मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाशी पश्चात छिपाकर रखा दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरियों में भरे कुल  38.100 किलोग्राम कीमती-1,95,000/-रूपये एवं वाहन टाटा कमांक-CG.17.KM.3276 एवं नगदी रकम 230/-रूपया को आरोपी करन कश्यप के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पीस एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 18/2020 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू में सउनि) नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 411 प्रदीप मरकाम, आर0क0 831 रवीन्द्र कुमार ठाकुर, आर00 1067 बबलु ठाकुर, आर0क0 992 बलीराम भारती, आर0क0 1056 रैमल मौर्य आर0क0 624 देवेन्द्र सिन्हा, आर0क0 1093 रवि सरदार व एमटीसी क्रमांक-133 इंद्रजीत पोर्ते के टीम का योगदान सराहनीय रहा |

आरोपी – करन कश्यप पिता सोमारू कश्यप उम्र 26 साल जाति माहरा नि0 काली मंदिर के पास हाटकचोरा जगदलपुर (छ0ग0)। गांजा 38.100 किलोग्राम कीमती-1,95,000/- रूपये। वाहन टाटा क्रमांक-CG.17.KM.3276 एवं नगदी रकम 230/-रूपया।

चिखलाकसा कला मंच से श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान हेतु भव्य शोभायात्रा

0

राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहाँ बिश्राम”

काम श्रीराम जी का,

कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद का,

योजना संघ की,

और लगना तो सभी को ही है।

आप सब को सूचित किया जाता है भगवान श्री राम जी की कृपा से दिनांक 16/01/2021 दिन शनिवार, दोपहर को चिखलाकसा कला मंच से श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान हेतु भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगा…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अतः आप सभी धर्म प्रेमी सनातन धर्मी भाई बहनो से निवेदन है की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अभियान को सफल बनाये….

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

विनीत श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान दल्ली राजहरा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी द्वारा संचालित ऑनलाइन सत्संग को आज पूरे 9 माह पूर्ण

0

पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी द्वारा संचालित ऑनलाइन सत्संग को आज पूरे 9 माह पूर्ण हो गए
बाबाजी ने सभी भक्तजनों को इसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद तो प्रेषित किया ही एवं उन्हें ढेरों सारी बधाई भी दी गई
प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में किया गया जिसमें सभी भक्तगण वर्तमान में राम बालक दास जी के श्री मुख से उद्धृत गीता का श्रवण आनंद प्राप्त कर रहे हैं, एवं अपने आप को पावन पवित्र भी कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज की गीता चर्चा में बाबा जी ने बताया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने हमें अपनी शरण में आने को प्रेरित किया है चौथे अध्याय के 36 श्लोक में श्री कृष्ण जी कहते हैं कि संपूर्ण पापियों से भी अधिक पाप करने वाला व्यक्ति भी ज्ञान रूपी नौका से निः संदेह पार हो जाएगा, पर यह समझना जरूरी है भगवान श्री कृष्ण जी किस पाप से मुक्त होने को कह रहे हैं |

इसके लिए हमें गीता को पूरे ध्यान से पढ़ना आवश्यक है भगवान श्री कृष्ण गीता में अपने वचन से प्रत्येक वाक्य में आकाशवाणी कर रहे हैं, की हम किस प्रकार अपना उद्धार कर सकते हैं, वर्तमान में तो यही हो रहा है कि जो जितना ज्ञानी है उसे उतना ही अधिक अहंकार हो रहा है ऐसा नहीं होना चाहिए ज्ञान अपने जीवन में धारण करने की चीज है ज्ञान अर्थात पाना जिसे पाकर जीवन में परिवर्तन वैराग्य आता है लोभ लालच नहीं समर्पण त्याग आता, तो ही आपका गीता ज्ञान भी पूर्ण होगा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस श्लोक में श्रीकृष्ण जी ने स्पष्ट किया है कि तू मेरी शरण में आ जा इस में संकोच नहीं होना चाहिए, भगवान की शरण में जाने पर यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि हमने तो पाप किए हैं भगवान हमें अपनी शरण में कैसे लेंगे, यह वही परमात्मा है जो हमारे पापों से भी हमें मुक्ति दिलवा देंगे और हमारा उद्धार करेंगे अतः निसंकोच श्री कृष्ण जी की शरण में आपको अपने पापों को धोने हेतु जाना चाहिए एवं इस गीता ज्ञान का श्रवण एवं पठन अवश्य रूप से करना चाहिए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

मकर सक्रांति पर्व पर पाठक परदेसी जी ने, जिज्ञासा रखते हुए बाबा जी से प्रश्न किया कि मकर संक्रांति पर तिल गुड़ का दान क्यों किया जाता है, विषय को स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने बताया कि यहां पर भगवान शनिदेव की कथा आती है जिसमें भगवान शनिदेव अपने रुष्ट पिता सूर्य को मनाने हेतु उनको तिल और तिल के तेल से पूजन करते हैं तभी से भगवान शनि देव को भी तेल अति प्रिय है और क्योंकि मकर सक्रांति के दिन ही सूर्यनारायण मकर राशि में आते हैं और मौसम भी अपनी करवट बदलता है और यह परिवर्तन का समय होता है इसीलिए इस तरह का टिल डामन का विधान रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस प्रकार आज का ज्ञान पूर्ण सत्संग पूर्ण हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

फेडरेशन ब्लॉक-मानपुर ने ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन कर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी को समस्याओं को हल करने किया बातचीत : यशवंत देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष

0

23 जनवरी 2021 को जिला स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह व 110 सदस्यों का होगा सम्मान: शंकर साहू जिलाध्यक्ष

फेडरेशन समाचार-मानपुर//-
“””””””””””””””””””””””””””””””””
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक की फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी-मानपुर को 09 सूत्रीय समस्याओं को हल कर ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर को 03 दिवस के भीतर सत्यापित प्रतिलिपि के साथ संपूर्ण जानकारी देने की बात विकासखंड शिक्षाधिकारी व प्रतिनिधिमंडल के बीच सहमति बनी।

फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,जिला उपाध्यक्ष-कुशल हदगिया व ब्लॉक अध्यक्ष-यशवंत देशमुख ने बताया कि 09 सूत्रीय मांग निम्नानुसार है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

➡️01. सेवा पुस्तिका का संधारण व द्वितीय प्रति का संधारण अविलंब शिविर लगाकर किया जावे।

➡️02. सी. पी.एफ. कटौती की पासबुक का संधारण किया जावे।

➡️03. बैंक लोन संबंधी प्रकरणों का अविलंब कार्यालय से निपटान किया जावे,ताकि लोन लेने में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सकें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

➡️04. सर्व शिक्षा अभियान की 2011 से लंबित एरियर्स तथा डी.ए. एरियर्स राशि की भुगतान किया जावे।

➡️05. समान पद से समान पद व निम्न पद से उच्च पद की एरियर्स राशि का भुगतान अविलंब किया जावे।

➡️06. अनुकंपा नियुक्ति के साथ अन्य प्रकार की समस्त देय राशि की प्रकरणो को तत्काल जिला कार्यालय भेजकर हल किया जावे,जिस पर विकासखंड शिक्षाधिकारी ने जानकारी दिया कि समस्त अनुकंपा नियुक्ति वालों को नियुक्ति प्रदान किया जा चुका है।

➡️07. मेडिकल व प्रसूति अवकाश की भुगतान की बात पर सभी प्रकरणों का हल हो जाना विकासखंड शिक्षाधिकारी द्वारा बताया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

➡️08. उच्च परीक्षा/कार्योत्तर अनुमति जिला कार्यालय से लंबित होना बताया गया।

➡️09. समयमान वेतनमान की एरियर्स की भुगतान अविलंब किया जावे।

➡️10. प्रत्येक माह वेतन पर्ची संकुल के माध्यम से वितरित किया जावे।

जिलाध्यक्ष-शंकर साहू व ब्लॉक उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर ने आगामी 23 जनवरी 2021 को बालाजी ड्रीम सिटी-सोमनी,राजनांदगांव में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह तथा 110 फेडरेशन के सक्रिय कर्मयोध्दा सम्मान किया जाना है जिसकी जानकारी दिया गया तथा उक्त कार्यक्रम में मानपुर ब्लॉक से शत प्रतिशत उपस्थिति पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मानपुर के ब्लॉक स्तरीय बैठक व विकासखंड शिक्षाधिकारी से बातचीत करने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से राजनांदगांव फेडरेशन के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर यशवंत देशमुख, जिला उपाध्यक्ष-कुशल कुमार हदगिया,जिला मीडिया प्रभारी-किशोर साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष-नवीन कुमार ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,जिला कार्यकारिणी सदस्य-संजीव कुमार साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष-नरेंद्र कुमार मानिकपुरी,ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहला-श्रवण कुमार डहरे,संकुल प्रभारी-अश्वनी कुमार देशलहरे,ब्लॉक मानपुर के महामंत्री-तुकाराम साहू,ब्लॉक सदस्य-चुरामन साहू आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में नवीन ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव

बृजमोहन के गृहमंत्री कार्यकाल के दौरान बस्तर से राजधानी रायपुर पहुंचा नक्सलवाद: योगेश पानीग्राही

0

रायपुर। अविभाजित बस्तर जिले के जंगलों में दबे माओवादियों की धमक राजधानी रायपुर सहिंत भिलाई-दुर्ग जैसे पॉश इलाकों तक कैसे पहुंचे।इसका जवाब तत्कालीन गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जनता को देना चाहिए और यह बताना भी जरूरी है कि भाजपाईयों के सांठ-गांठ नक्सलियों से उजागर हुए उसके लिए रमनसिंह सरकार ने क्या किया उसका उत्तर भी जनता को मिलना चाहिए ?उक्त आरोप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने लगाते हुए सवाल दागे हैं।

आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कभी भी नक्सलियों से बातचीत करने की बात नहीं कही है। उन्होंने मीडिया को स्पष्ट रूप से कहा है कि नक्सलियों के समाधान के लिए जनता के बीच पहुंचकर चर्चा करेंगे।इसी तर्ज पर भूपेश बघेल सरकार व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश बस्तर की पुलिस सुरक्षा,विश्वास व विकास की त्रिवेणी के माध्यम से जनता का दिल जीत रही है जबकि पंद्रह वर्षों में खासकर बृजमोहन अग्रवाल के गृहमंत्रीत्व कार्यकाल में माओवादियों की धमक राजधानी रायपुर तक हो गई थी जिसके कारण वह नक्सलियों से लड़ने की बजाय पद छोड़ कर भागे थे इसलिए उन्हें इस मसले पर प्रतिक्रिया देने के हकदार भी नहीं हैं।

आसना जंगल में जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

0

07 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये

आरोपियों के कब्जे से 42,690/- रूपये नगदी बरामद

मौके से 05 मोटर सायकल, 07 मोबाईल एवं ताश के पत्ते बरामद

जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत 2,50,000/- रूपये (मोटर सायकल, मोबाईल, नगद)

थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को आसना जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 07 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुई थी कि आसना जंगल में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 07 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 42,690/-रूपये नगद, 07 नग मोबाईल, 05 नग मोटर सायकल, ताश के पत्ते बरामद किया गया । उक्त 07 आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । उक्त जप्त सम्पत्ति की सम्पूर्ण अनुमानित कीमत – 2,50,000/- रूपये ऑकी गई है।

नाम आरोपी –

1. मनीराम मौर्य पिता तातीराम मौर्य निवासी फारेस्ट कालोनी कुम्हारपारा जगदलपुर

2. मंधन पुजारी पिता महाजन पुजारी निवासी पुजारीपारा उलनार

3. पवन त्रिपाठी पिता संतोष त्रिपाठी, निवासी समुंद चौक जगदलपुर

4. अभिषेक नेगी पिता बी0एस0 नेगी, निवासी पुलिस लाईन परपा

5. अंकित पटवा पिता राम संजीव पटवा, निवासी हाटकचोरा जगदलपुर

6. संदीप सिंह पिता स्व0 रघुवीर सिंह निवासी अम्बेडकर चौक के पास नयामुंडा

7. वेद कुमार धनकर पिता श्री एम0एच0 धनकर निवासी- 5 वीं बटालियन कंगोली

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी – निरी0 एमन साहू, उनि0 पीयूष बघेल, आर0 बबलू ठाकुर, प्रकाश नायक, रवि ठाकुर, रवि सरदार, दीपक कुमार

गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा…भाजपा भूल गई संघर्ष काल के पुराने तेवर

0

जगदलपुर – अर्जुन झा

भारतीय जनता पार्टी पंद्रह साल तक सत्ता सुख भोगने के कारण छत्तीसगढ़ में अपने संघर्ष काल के पुराने तेवर भूल गई है। राज्यव्यापी किसान आंदोलन के नाम पर उसने विधानसभा क्षेत्रों में जो आंदोलन किया गया, उसमें भाजपाई राजनीति वह दमखम नहीं दिखा पाई, जो विपक्ष में बैठे दल से अपेक्षित होता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में पंद्रह वर्षों तक सत्ता सुख भोगने वाली राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं को कांग्रेस के विरोध के दौरान असहज महसूस किया गया। कुछ नेता अपने प्रभार क्षेत्र को छोड़कर अपनी राजनीति चमकाने में भी कसरत करते देखे गए।

ट्रेक्टर व बैलगाड़ी में सवार होकर फोटो बाजी करते नजर आने वाले नेताओं ने भविष्य की चुनावी तैयारियों की झलक पेश की। लेकिन उन्हें बस्तर में ऐसा भाव कहीं नहीं मिला, जैसी कि वे उम्मीद कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के जो मुद्दे उठाए, उसमें केंद्रीय मुद्दे थे जिसके कारण धरना- प्रदर्शन स्थलों पर भाषणबाजी के दौरान नेता कई बार बगले भी झांकते नजर आए। किसानों के मुद्दे पर आंदोलन में किसानों की दूरी अपने आप में चर्चा का विषय है। जितने भी शहरी क्षेत्र के नेतागण थे, वह सिर्फ और सिर्फ फोटोबाजी में मशगूल थे और दूसरे क्षेत्र के प्रभारी अपनी सियासी फसल उगाने की फिराक में लगे रहे। बस्तर में भाजपा पूरी तरह उजड़ चुकी है। यहां अंचल की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस काबिज है तो लोकसभा चुनाव में पूरे राज्य में शानदार प्रदर्शन के बावजूद बस्तर में कमल नहीं खिल सका। वैसे तो कांग्रेस ने भाजपा से कोरबा लोकसभा सीट भी छीनी है लेकिन बस्तर की बात अलग है।

दोनों जगह परिणाम के कारण अलग अलग हैं। कोरबा में कांग्रेस की जीत के कारण अलग हैं तो बस्तर में यहां जो माहौल विधानसभा चुनाव के दौरान बना, वह लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहा। इसकी वजह है कि बस्तर का भाजपा से मोहभंग हो गया। इसके पीछे भाजपा नेताओं का ही हाथ रहा है। अन्यथा बस्तर तो भाजपा का लगातार साथ दे रहा था। भाजपा जब तक बस्तर में तरती रही, तब तक वह राज्य में सरकार बनाती रही। जब बस्तर में भाजपा विरोधी आंधी चली तो पूरे राज्य में भाजपा विरोधी लहर ने असर दिखा दिया। बस्तर में उजड़ने के बाद भाजपा का मनोबल टूट गया है। यदि लोकसभा चुनाव में उसने बाजी मार ली होती तो भविष्य में उसके लिए उम्मीद पैदा हो सकती थी। मगर विधानसभा चुनाव में सफाए के बाद भाजपा ने संघर्ष नहीं किया। जबकि पंद्रह साल तक हर पल भाजपा से लोहा लेती रही कांग्रेस ने अपने जुझारू तेवर राज्य की सत्ता में काबिज होने के बाद भी कायम रखे, जिसका फायदा उसे मिल रहा है। कहते हैं कि गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा! अगर भाजपा को इस स्थिति को बदलना है तो अपने पुराने तेवर वापस हासिल करने होंगे। अन्यथा जीतने साल कांग्रेस को इंतजार करना पड़ा, वैसे ही भाजपा को भी बस्तर के कांग्रेस से मोहभंग होने की प्रतीक्षा करनी होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS