भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय जी की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी द्वारा बालोद जिले से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री मान. पवन साहू जी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. तोमन साहू जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मान. चेमन देशमुख जी, मान नागेन्द्र चौधरी जी, मान. पुष्पेन्द्र चन्द्राकर जी एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मान. सोमेश साहू जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
दल्लीराजहरा/चिखली – राम भक्त श्री गुहा निषादराज जयंती निषाद समाज के द्वारा शोभायात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस भव्य समारोह में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी जी भी शामिल हुए | इस मौके पर 32 गाँव के निषाद समाज के जनमानस के साथ साथ आस पास के ग्रामीणजनों व अन्य समाज के लोगों की भी काफी संख्या में उपस्थिति रही
। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि माननीय श्री मोहन मण्डावी जी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हेमलाल निषाद जी ने की । माननीय श्री मोहन
मण्डावी जी ने अपने उद्बोधन में निषादराज की बखान करते हुए कहा कि जैसे श्रीराम चंद्र जी को केवट ने गंगा पार लगाया उसी प्रकार आप लोगो ने भी मुझे सांसद बनाकर सेवा का मौका दिया उसके लिए आप सभी का धन्यवाद ।
उन्होंने निषादराज जी की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम जी कृपा आप सभी पर बना रहे और आपका समाज निरंतर तरक्की करें । उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष झा जी, तिलक निषाद जी प्रांतीय सचिव निषाद समाज, शशीकांत निषाद जी राष्ट्रीय सचिव मछुवारा संघ, किशोर ठाकुर जी जनपद सदस्य, अब्दुल लतीफ जी
समाजसेवी दल्लीराजहरा, अहिल्या रावटे जी सरपंच ग्रामपंचायत चिखली अन्य सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही । समापन समारोह के मुख्यअतिथि श्री डोमेन्द्र भेड़िया जी, पूर्व विधायक डौंडीलोहारा, अध्यक्षता श्री तीरथ निषाद जी ने की । कार्यक्रम में विशेष अतिथि
के रूप में विराजमान थे माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुंडरदेही व संसदीय सचिव छ ग शासन, श्री मिथलेश नुरूटी जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद, श्री पुनीत सेन जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी, श्रीमती टेमिन निषाद जी जनपद सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।
राम मंदिर निर्माण को लेकर दल्ली राजहरा में राम निर्माण समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा चिकला कसा से शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर पर पाटेश्वर धाम के संत बाबा बालक नाथ जीके उद्बोधन के पश्चात हनुमान मंदिर में आरती के
पश्चात संपन्न हुई शोभायात्रा में चिखला कसा एवं दल्ली राजहरा से सैकड़ों राम भक्त महिलाएं एवं पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए रैली मैं राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण के लिए निवेदन किया गया एवं प्रत्येक घर से राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि एकत्र करने हेतु इस रैली का आयोजन किया गया था जिसमें Rs 10 से लेकर अपनी यथाशक्ति अधिकतम राशि समर्पण हेतु निवेदन किया गया |
बालोद – जिले में आज कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरूआत हुई। जिला चिकित्सालय बालोद के टीकाकरण केन्द्र में कोविड-19 का पहला टीका सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास और दूसरे नम्बर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी को लगाया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के टीकाकरण केन्द्र में पहला और दूसरे नम्बर पर टीका लगवाने वाले सिविल सर्जन और जिला टीकाकरण अधिकारी से निगरानी कक्ष में बात की और पूछा कैसे लग रहा है, दोनो डॉक्टर ने बताया कि अच्छा लग रहा है।
कलेक्टर श्री महोबे ने कोविड-19 टीकाकरण हेतु तैयार किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा पहुॅचकर टीकाकरण कार्य के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने वहॉ पंजीयन काउंटर, प्रतीक्षा कक्ष,
टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, प्रबंधन कक्ष व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने वहॉ कोविड-19 का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से भी चर्चा की। कलेक्टर ने वहॉ ड्यूटीरत डॉक्टर व स्टॉफ को सजगतापूर्वक टीकाकरण कार्य करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी श्री अभिषेक दीवान इस अवसर पर मौजूद थे |
दल्लीराजहरा – जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर कार्यवाही करते हुए दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 07 राधाकृष्णन वार्ड कॉलेज रोड में विक्की राव पिता मोहन राव जाति तेलुगु उम्र 25 वर्ष के घर से 57 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छग आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34 (2) व 59 (क) के तहत गैर जमानती प्रकरण के आधार पर गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया |
दल्लीराजहरा – भक्त गुहा निषाद राज जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जी ने भक्त गुहा निषाद राज द्वारा समाज के उत्थान के लिये किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित निषाद समाज के नागरिकों को गुहा जयंती का बधाई दिए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पार्षद द्वय जनक निषाद जी,स्वप्निल तिवारी जी,प्रमिला पारकर जी मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निषाद समाज के अध्यक्ष घनश्याम पारकर, महिला अध्यक्ष देवंतीन पारकर सहित सामाजिक पदाधिकारियों का योगदान रहा।
ऐसा पहली बार देखने को मिला कि ग्राम के शिक्षको ने पंचायत स्तर पर गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिया हो । बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल में दु पईडिल सुपोषण बर कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर रजत बंशल के मार्ग दर्शन में यह पंचायत के सभी प्राथमिक माध्यमिक शालाओ के बच्चो की प्रतियोगिता आयोजित की गई ।सुभारम्भ जनपद सदस्य श्रीमती शक्ति बघेल ने किया वंही जिसमें माध्यमिक वर्ग बालिका 100 मीटर दौड़ विजेता प्रथम तुलामनी भरनी,दूसरे स्थान पर नितेश्वरी आड़ावाल बालक वर्ग प्रथम शिवनाथ आड़ावाल दिव्तीय संजीव भरनी आत्मिक स्तर घोड़ा दौड़ में प्रथम स्थान घड़ा दौड़ मंजू भरनी दिव्तीय इंदुवती झपटगुड़ा, मेढ़क दौड़ प्रथम प्रथम गुड्डू पटेलपारा भरनी,दिव्तीय मुरली आड़ावाल बोरा दौड़ प्रथम बालक भरत भरनी दिव्तीय पवन पटेल पारा भरनी,माध्यमिक स्तर लंबी कूद प्रथम दमृराम भरनी द्वतीय तपसिन्ह आड़ावाल, बालिका वर्ग प्रथम अनिता प्रथम तुलामनी भरनी कबड्डी प्राथमिक वर्ग बालक प्रथम आड़ावाल,द्वतीय भरनीबालिका वर्ग प्रथम आड़ावाल द्वतीय भरनी माध्यमिक स्तर बालक प्रथम भरनी द्वतीय आड़ावाल रहा ।
पुरस्कार वितरण सरपंच ग्राम पंचायत आड़ावाल सोमारू राम मौर्य के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी,ज्ञानेंद्र आचार्य,पीला राम नेताम, प्रियंका मिश्रा,अनुराधा उइके, राबिया कुरैशी,विद्या कौशिक साइना जिलान ,पीलू राम कश्यप,कमलू कश्यल,विस्नु यादव,जसो बघेल बलदेव विश्वकर्मा, संजना रायचंदानी, पीला सिंह ठाकुर, कमलू कश्यल,राजेश्वरी ध्रुव,भगत कश्यल,पंच रेमती कश्यल,माहरु राम गजेंद्र बघेल सावित्री, हेमराज बघेल पारो बघेल सहित वलिंटयर कविता ठाकुर, झाँसी ठाकुर,मोनिकाठाकुर,भेगवती ठाकुर,दयावती कश्यप,विजय नाग, गजेंद्र कश्यप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा निशाद,गौरी विश्वकर्मा, पार्वती ठाकुर,सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण व पालज उपस्थित थे।
9 कुपोषित बच्चों को शिक्षको ने लिया गोद करेंगे देखरेख
आंगनवाड़ी केंद्र आड़ावाल
कुपोषित बच्चे
कु निशा उम्र 2 वर्ष 10 माह गोद ली – शिक्षिका श्रीमती प्रियंका झा प्राथमिक शाला भरनी,संतोष कुमार पिता भागरथी माता रदो बाई ग्राम आड़ावाल,गोद लिए शिक्षिका श्रीमती राबिया कौशिक, शाइना जिलान ,विद्या कौशिक,कुपोषित बच्चे का नाम 1 जयप्रकाश पिता महेंद्र माता खेमलता ठाकुर
2 नीरबती पिता लच्छिन माता रयो बाई ग्राम नारनपाल शिक्षक पीला सिंह ठाकुर ,विस्नु यादव,संजना रायचंदानी,3 कुमारी हितांशी पिता सुरेंद्र माता तमेश्वरी ग्राम नारनपाल गोद लिए शिक्षकश्री विष्णु यादव शिक्षकसहायक शिक्षक यलबी प्राशा नारनपाल
कु कुनी पिता जटिया माता पुष्पा ग्राम भरनी पटेलपारा नेत्रहीन गंभीर कुपोषित
गोद लिए श्री मति अनुराधा उइके सहायक शिक्षिका यलबी प्राशा पटेलपारा भरनी कमलू राम पिता सोनसाय माता मिटकी ग्राम झपटगुडा कमलेश पिता सोनसाय माता मिटकी गोद लिए शिक्षक श्रीमती राजेश्वरी ध्रुव सहायक शिक्षिक प्राशा पटेलपारा भरनी,कमलू राम पिता सोनसाय माता मिटकी गंभीर कुपोषित गोद लिए पीलू राम कश्यप शिक्षक यलबी माशा भरनी,कमलेश पिता सोनसाय माता मिटकी गंभीर कुपोषित
ग्राम भरनी जोन्दरगुड़ा भरनी युवराज पिता प्रेम माता सनमती ग्राम झपटगुडा गंभीर कुपोषित कु दुलारी पिता शिवराममाता धनमती ग्राम झपटगुड़ा गोद लिए श्रीमती जसो बघेल प्रधान पाठक श्री बलदेव विश्वकर्मा सहायक शिक्षक यलबी प्राशा झपटगुड़ा अजय पिता कांशी राम माता चंद्रावती ग्राम भरनी धाकड़ पारा मध्यम कुपोषित गोद लिए श्री कमलू कश्यल,शिक्षक यलबी माशा भरनी को शिक्षकों ने कुपोषण दूर करने की जवाबदारी ली है।
रायपुर – माननीय विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का जिला प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत 18 एवं 19 जनवरी को रायपुर से धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर होते हुए दंतेवाड़ा जिलों में प्रवास पर रहेंगे | इसके साथ ही कांकेर एवं कोंडागांव प्रवास के दौरान शिवरतन शर्मा एवं लता उसेंडी जी अध्यक्ष जी के साथ रहेंगे |
जगदलपुर, 16 जनवरी 2021/बस्तर जिले में कोरोना का पहला टीका लगने पर दीपिका ने गर्व जताया। 35 वर्षीय दीपिका ठाकुर दवे महारानी अस्पताल में स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। महारानी अस्पताल परिसर में स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज भवन में बनाये गए टीकाकरण केंद्र में एएनएम हेमलता बघेल और जयमनी कश्यप ने दीपिका को टीका लगाया। टीका लगाने के बाद उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। निगरानी अवधि पूरी होने पर दीपिका ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का अनुभव नहीं हुआ और वह पूरी तरह सामान्य अनुभव कर रही थीं।
दीपिका ने सबसे पहले टीका लगाए जाने पर गर्व करते हुए कहा कि यह उनके लिए काफी राहत की बात भी है। उन्होंने बताया कि उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं और उनमें छोटी बेटी की उम्र मात्र तीन साल है। यहां ड्यूटी के दौरान संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने पर जुलाई माह में वे स्वयं कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उस दौरान वे आइसोलेशन में रहीं और उनके छोटे बच्चों के देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उनके पति ने उठाई। उनके पति व्यवसायी हैं। इस दौरान उनका व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए यह टीका पूरी तरह मददगार होगा।दूसरा टीका मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सफाई कर्मी 28 वर्षीय अशोक बघेल और तीसरा टीका महारानी अस्पताल की एएनएम श्रीमती हिना ठाकुर को लगाया गया।
कोरोना टीकाकरण के शुभारंभ के अवसर पर विधायक श्री रेखचन्द जैन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, डिप्टी कलेक्टर एवं कोरोना टीकाकरण की नोडल अधिकारी सुश्री गीता रायस्त, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ विवेक जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मैत्री सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के सदस्य जिला संगठक चंद्रशेखर पवार व वालंटियर राकेश सोनटेके ने नवनियुक्त राज्य सचिव श्री प्रदीप साहू जी से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दिये, एवं बालोद जिले में संचालित रेड क्रॉस की गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आगामी दिनों में प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षण शिविर रखने के लिए निवेदन किया।
रेडक्रास शाखा बालोंद द्वारा लगातार कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार के साथ मास्क और साबुन का वितरण पूरे जिले में किया जा रहा है। आगामी समय में सेंट जॉन
एंबुलेंस प्रमाण पत्र की परीक्षा भी बालोद जिले में आयोजित करने हेतु मांग पत्र दिया गया।कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मास्क का महत्व समझाने हेतु 1500मास्क राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य सचिव के हाथो बालोद जिला को प्राप्त हुआ।