जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों को सरकार बनने के बाद उनके लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था जिसे सरकार बनने के बाद लगातार टालमटोल किया जा रहा था जिसके बाद पूरे राज्य के सचिवों ने एकमत होकर अपनी मांग पर सरकार की सहमति पाने हड़ताल पर चले गए जिसके बाद लगातार 20 दिनों से भी ज्यादा समय के गुजर जाने के बाद भी सचिवों का हड़ताल अनवरत जारी है ज्ञातव्य हो कि राज्य शासन के अधिकतर योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही संभव हो पाता है जिसके मुख्य सूत्रधार पंचायत सचिव ही होते हैं पंचायत सचिव ही वह व्यक्ति होता है जो शासन की योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है अगर उनके कार्यप्रणाली और शासन से मिलने वाले वेतन की बात करें तो बहुत ही कम वेतन पर शासन सचिवों से बहुत ज्यादा काम ले लेती है बावजूद इसके पंचायत सचिव पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं अब जबकि महंगाई भी बढ़ गई है और सरकार ने पूर्व से ही लंबित मांगों को पूरा करने का वादा किया था जिसे टालमटोल कर लगातार सचिवों को आश्वासन के वेंटीलेटर पर रखा गया था |
अब सचिवों का भी धैर्य जवाब दे गया है वहीं दूसरी तरफ पंचायत विभाग के कर्मचारी संगठनों के अलावा राज्य की सभी छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन लगातार पंचायत सचिवों को प्राप्त हो रहा है साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी सचिवों के समर्थन में उतर आई हैं राज्य में सभी ग्राम पंचायतों को आबंटित विकास कार्य पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से लगातार प्रभावित हो रहे हैं बावजूद इसके सरकार पंचायत सचिवों के साथ न्याय करने को लेकर गंभीर नहीं है जिससे आने वाले समय में स्थिति और भी बदतर होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं
बालोद। आज पूरे छत्तीसगढ़ में ओबीसी महासभा के द्वारा अपने अपने जिले के कलेक्टर को जनगणना फार्मेट में ओबीसी का कॉलम बनवाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय कलेक्टर,एसडीएम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन डॉक्टर भगवान लाल साहनी के नाम से ज्ञापन दिया गया। बालोद में कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे हुए प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम सहित जिलाध्यक्ष यज्ञदेव् पटेल व अन्य लोगों ने ज्ञापन सौंपने के साथ अपनी मांगों पर कलेक्टर से चर्चा की। वहीं कलेक्टर जनमेजय महोबे ने उनकी मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराने आश्वस्त किया है। उन्हें आगे भी अपेक्षित सहयोग
करने की बात कही। ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा द्वारा कहा गया कि संविधान में सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े समुदायों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्गों के रूप में 3 वर्ग बनाए गए हैं।जनगणना में इन तीनों वर्गों की दशाओं के आंकड़े एकत्रित किए जाने चाहिए लेकिन अजा व अजजा वर्ग की जनगणना तो होती है किंतु अन्य पिछड़ा वर्ग की नही होती है। क्योंकि ओबीसी वर्ग का कॉलम ही नहीं होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय समाज की विविधता से जुड़े तथ्यों को सामने लाना है ताकि देश को समझने का रास्ता खुल सके। इन आंकड़ों का इस्तेमाल नीति निर्माताओं से लेकर समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र जनसंख्या और आंकड़ा विज्ञानी करते हैं। जनगणना में अगर तमाम जातियों के आंकड़े जुटाए जाए तभी जनगणना का उद्देश्य पूरा होता है।
यह है जनगणना के इतिहास
भारत में पहली बार जनगणना 1872 में हुई। और फिर 1881 के बाद से हर 10 साल में जनगणना हो रही है। भारत में 1931 तक हर जाति की गिनती होती थी। जनगणना की रिपोर्ट में हर जाति की संख्या और उसकी शैक्षणिक व आर्थिक हालत का ब्यौरा होता था। 1941 की जनगणना में जाति का कॉलम था। लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के जारी होने के कारण इस जनगणना का काम सुचारू रूप से नहीं हो पाया और आंकड़े नहीं आए। इसलिए आज भी जाति के किसी भी आंकड़े की जरूरत होती है तो 1931 की जनगणना रिपोर्ट का हवाला दिया जाता है। 1931 की जनगणना के आधार पर ही द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग यानी मंडल कमीशन ने पिछड़ी जातियों की आबादी 52 फीसदी बताई थी और उसके लिए आरक्षण की
सिफारिश की थी। संविधान के अनुच्छेद 340 के परिपालन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गठित आयोग काका कालेलकर आयोग मंडल आयोग व मध्य प्रदेश राम जी महाजन आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनुशंसा की गई है। इसके अनुसार इस हेतु संसद में बनी सहमति के आधार पर जनगणना 2011 में पृथक से अन्य पिछड़ा वर्ग के आंकड़े एकत्र करने के प्रयास किए गए लेकिन आंकड़े जारी नहीं किए गए। ओबीसी महासभा द्वारा लंबे समय से प्रतिमाह ज्ञापन देकर जनगणना 2021 में शासन प्रशासन से निवेदन किया जाता रहा है लेकिन पूर्व की भांति इस बार भी जनगणना फॉर्मेट में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी का कॉलम नहीं है। इससे फिर ओबीसी की जनसंख्या व उसकी परिस्थिति का आकलन नहीं हो पाएगा। जिससे ओबीसी वर्ग के विकास करने की संवैधानिक मनसा फिर अपूर्ण रह जाएगी।
इस मांग पर क्या क्या हुआ अब तक जनगणना 2021 के फॉर्मेट में कॉलम 13 में ओबीसी के लिए 3 और अन्य के लिए 4 लिखें,का विकल्प बनवाने हेतु प्रस्ताव को पारित करवाकर केंद्र सरकार को पहुंचाने ओबीसी महासभा द्वारा 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 100 से अधिक पंचायतों के माध्यम से नागरिकों द्वारा ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं। इसके अलावा समय-समय पर विभिन्न संगठनों के माध्यम से भी समर्थन जुटाकर ओबीसी महासभा उक्त मांग कर रही है।
यह चेतावनी भी दी गई
ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा की जायज संविधानिक मांग पर अगर कार्यवाही नहीं की गई तो फिर जनगणना 2021 का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई है। जिसके तहत चरणबद्ध आंदोलन भी होगा। ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 18 से 22 जनवरी तक होगा। ब्लॉक मुख्यालय पर अनशन 24 से 25 जनवरी को होगा। फिर सभी ग्रामों में सभाओं का आयोजन 26 जनवरी को होगा। जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन भी आने वाले दिनों में होगा।
ये पहुंचे थे कलेक्टर को ज्ञापन देने बालोद में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला संयोजक सीबी साहू जिलाध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, जिला संयोजक महिला मोर्चा प्रतिभा चौधरी, तहसील अध्यक्ष दुर्जन साहू, तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा लता साहू, नगर अध्यक्ष बालोद संजय सोनबोइर, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा चमेली साहू, जिलाध्यक्ष छात्र मोर्चा पीयूष साहू, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रोशन सार्वां, जिला मीडिया प्रभारी दीपक यादव, गिरीश चन्द्राक, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, जितेंद्र साहू, वार्ड पार्षद लेखराज साहीरो, प्रीतम देशमुख, विवेक चंद्राकर, राधा साहू, यूरेका साहू, ललित, नारायण साहू, यादवेंद्र साहू, मोनू साहू, हितेश कुमार साहू, भोला शंकर साहू, पियूष कुमार, पवन साहू, बेनी राम, सारवान, युवराज राम, केशो राम, रूपम देशमुख, दुलार सिंह,रामभरोसा, गिरीश चंद्राकर, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ओबीसी के पदाधिकारी पहुंचे थे।
रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में अब आम लोगों को डीजीपी से मुलाकात के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय में स्मार्ट अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू हो रहा है, इससे मुलाकात करने वालों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। कोरोना संकट के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे थे, जिससे मुलाकात में दिक्कत आ
रही थी। अपॉइंटमेंट लेने के लिए व्हाट्सअप 9479194988 पर सन्देश भेज सकते है और सन्देश भेजते ही एक लिंक आएगा और उस लिंक को क्लिक करने पर अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है | आवेदन में नाम पता मोबाइल न और किस कारण मिलना चाहते है वह जानकारी भरना होगा | फॉर्म सबमिट करने के पश्चात् आपके मोबाइल न पर मिलने की तारीख व समय प्रदान की जाएगी |
स्मार्ट अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य कई बार दूर दूर से लोग अपनी समस्या लेकर आते है किन्तु भीड़भाड़ जैसी स्थिति एवं समय के अभाव के चलते कई लोग मिल ही नहीं पाते है और ऐसे लोग बार बार नहीं आ सकते लोगों की सुविधाओं को देखते हुए इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है | इससे समय की भी बचत होगी | इस सम्बन्ध में सभी इकाई प्रमुखों को सूचित कर दिया गया है | पुलिस महानिदेशक से मिलने के लिए पूर्व निर्धारित समय लेकर प्रत्येक शुक्रवार को आ सकते है |
डौंडी – ग्राम ठेमाबुजुर्ग में शहीद शिरोमणी गैंदसिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में 20 जनवरी को हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया जायेगा । अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष भगवान सिंह रावटे करेंगे। भूपेश बघेल पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनका आगमन इस ग्राम
में होगा। सीएम भूपेश का आगमन 20 जनवरी को दोपहर 1 बजे होगा। सीएम का हेलिकॉप्टर ठेमाबुज़ुर्ग की धरती पर उतरते ही सबसे पहले भूपेश बघेल ग्राम के बरगहियाँ माँ दंतेश्वरी मंदिर में पहुँच दंतेश्वरी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। जिसके पश्चात उनका कार्यक्रम स्थल में बने विशालकाय मंच पर आगमन होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं। वही सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। विशालकाय मंच डोम का निर्माण किया जा रहा हैं। आयोजित कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा समाज और क्षेत्र के लोगो के आने की संभावना हैं। कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर की दूरी पर हैलीपेड बनाया गया हैं। आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत
स्थानीय विधायक व महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़ियाँ, पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, कांकेर लोस सांसद मोहन मंडावी, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
बालोद – राजस्व विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर दो महिलाओं से 2 लाख से अधिक की राशि गबन करने का मामला आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के ग्राम बगदई थाना गुरूर क्षेत्र का है जिसमे 02 महिलाओं ने शासकीय नौकरी के एवज में भिलाई निवासी प्रमोद पाण्डेय पिता स्व0 सरबजीत पाण्डेय को 2,30,000 रुपये दे दिए गए थे और जब काफी दिन बीत गए और नौकरी नहीं लगी तो प्रमोद पाण्डेय पर महिलाओं ने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि यदि नौकरी नहीं लगवा सकते तो हमारे रुपये वापस कर दो
और बाद में प्रमोद पाण्डेय द्वारा घुमावदार बाते व टाल मटोल किया जाने लगा और जब महिलाओं को समझ में आ गया कि ये व्यक्ति रुपये ऐसे नहीं देगा तो उन्होंने दिनांक 21 नवम्बर 2020 को गुरुर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया | पुलिस ने भी मामले को देखते हुए प्रमोद पाण्डेय के खिलाफ 464/2020 धारा 420 मामला दर्ज कर महिलाओं द्वारा दिए गए नंबर पर जब आरोपी को कॉल किया गया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला | उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर को भी लगाया गया और आरोपी के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस को भी तैनात कर दिया गया और जैसे ही आरोपी की भनक लगी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया |
आरोपी के बारे में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है इस प्रकार का कृत्य उसने पहले भी किया है जिला जशपुर में भी 4 लाख की धोखाधड़ी की गई थी | आरोपी मूलतः प्रमोद पाण्डेय पिता स्व० सरबजीत पाण्डेय उम्र 48 वर्ष निवासी लोटस 375, तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी भिलाई, जिला दुर्ग (छ0ग0) का है |
आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डी.आर. पोर्ते के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक भुजबल साहू, आरक्षक 53 शेर अली, आरक्षक 373 पूनमचंद खरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जगदलपुर –आज दिनांक 17. 1 .2021 को बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का विशेष बैठक ग्राम कोलचूर शिवनागुड़ा में गंगादई चारचवरासीन माता मंदिर प्रांगण में जिला अध्यक्ष श्री कवल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उन्होंने बताया कि विगत वर्ष समाज द्वारा चलाए जा रहे जनगणना कोरोना के कारण स्थगित हुआ था जिसे नए वर्ष में शीघ्र ही पूर्ण करना है एवं ग्रामीण संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव गांव बैठक कर ग्राम प्रमुख चुनकर नए जिम्मेदारी देने की बात कही इस अभियान को सभी ने जिम्मेदारी के साथ करने की हामी भरी आज के बैठक में श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर को जिला संगठन मंत्री के पद पर एवं श्री खेलेन्द सिहं ठाकुर को ग्राम प्रमुख मनोनीत किया गया । इस अवसर पर संभागीय उप संरक्षक श्री मंगल सिंह ठाकुर, , जिला संरक्षक श्री शंकर सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष श्री मनाराम बंशीराम ठाकुर समाज सदस्य बालसिंह ठाकुर मंगलसिह महादेव खेमसिहं मुरलीसिह इंदरसिहं हिरासिह॔ इंदुसिह जयसिंह मंगतूराम रूपसिंह रोमनाथ धनीराम चेरंगू कमलोचन नाईक डहरसिहं पाईक क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी श्री रतीराम ठाकुर आदि की उपस्थिति रहे।
जगदलपुर। यातायात सुरक्षा माह का आगाज आज से हो गया है किंतु इसके साथ ही एक विवाद ने भी जन्म ले लिया है कि सरकार के इतने बड़े अभियान में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के बगैर कार्यक्रम का उद्घाटन हो गया जिसकी चर्चा जोरों पर है। वहीं यातायात पुलिस द्वारा भाजपाईयों को सिर में बिठाया जा रहा है जिससे कभी भी विवाद बढ़ सकती है।ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और इसके विपरित यातायात पुलिस प्रभारी कौशलेंद्र देवांगन का रवैया हैरान करने वाला है। यातायात सड़क सुरक्षा माह लगभग तीस दिनों तक चलेगा जिसके तहत् पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर कोतवाली थाने के सामने शामियाना तानकर यह अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें यातायात पुलिस ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित धर्मपाल सैनी को आमंत्रित किया वह तो ठीक है किंतु विधायक, महापौर व सभापति सहित निर्वाचित पार्षदों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया जोकि विचारणीय प्रश्न है? वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े नेता अनिल व अन्य लोगों को आमंत्रित कर एक तरह से कांग्रेसी नेताओं की उपेक्षा की खासकर जनप्रतिनिधियों की। कुल मिलाकर सरकारी आयोजनों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर यातायात पुलिस ने हंगामा बरपाने का कार्य किया है।
युवोदय कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने “दू पईडील सुपोषण सुपोषण बर” कार्यक्रम में नारे के साथ गाँव मे जगरुक्त रैली निकाला तथा नारे के माध्यम से कुपोषण से बचने व सुपोषण आहार का सेवन करने की बात कही साथ ही सभी कार्यकर्ता व किशोरी बालिकाओं ने सुपोषण आहार लेने का शकल्प भी लिया।
तथा इस कार्यक्रम में गाँव के वॉलिंटियर्स युवोदय कार्यकर्ता नीलेश भारती, थबन कश्यप, खेमबति कश्यप,नवीन ध्रुव, हेमराज कश्यप,जनपद सदस्य-सावित्री यादव, ग्राम सरपंच रामदेव कश्यप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सुनीता सेठिया डिलेश्वरी ध्रुव, सुनीता पटेल, जया कश्यप,कामेश्वरी, गजेन्द्री,मुक्ता कश्यप, जानकी बघेल, मितानिनकार्यकर्ता -निलेन्द्री, पार्वती, सुकमती, दयमती, धनमती बिहान समूह के कार्यकर्ता-चेतमनी, सुमनी,फुलमनी, अनिता, पदमनी व गाँव के युवा साथी उपस्थित थे।
जगदलपुर – दिनांक 16.01.2021 को मोबाईल के जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कोटपाड ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति बिना नंम्बर टीवीएस स्र्पोट्स मोटर सायकल से अपने पास रखे स्लेटी बैग में गांजा रखकर जगदलपुर होते रायपुर जाने वाले है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखार के बताये अनुसार स्थान आमागुडा चौक सोढी पेट्रोल पंप के पास जगदलपुर पहुंचा, जहाँ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनो को रोखकर चेकिग के दौरान एक काला रंग का मोटर सायकल आता दिखा, जिसे रोककर तस्दीक किया गया। जिसे पुछताछ करने पर अपना 1 नाम राजेन्द्र सिह नायक पिता स्व.वाल किशन नायक उम्र 52 साल जाति बंजारा नि0 जैतपुर डेरा बंजारा थाना फफूद जिला औरैया (उ0प्र0) 2 राकेश सिह नायक पिता स्व. बाल किशन नायक उम्र 52 साल जाति बंजारा नि0 किशनपुर थाना सौरिख जिला कन्नीज(उ0प्र0) का रहने वाला बताये। जिसमें मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाशी पश्चात छिपाकर रखे दोनो संदेहियों के कब्जे से स्लेटी हरा रंग के पीटू बैग में भरे कुल 10.400 किलोग्राम कीमती-52.000/-रूपये एवं बिना नंम्बर टीवीएस स्पोट्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 1490/-रूपया को आरोपीयो राजेन्द्र सिह नायक, राकेश सिंह नायक के कब्जे से जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एएस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 23/2020 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के वाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू ,उनि0 होरीलाल नाविक हमराह स्टाफ प्र0आरक्षक क्रमांक 1281 चोवादास गेंदले,आर030 31 सोमा कवासी,आर0क0 807 वेद प्रकाश देशमुख,आर0क0 1103 रामसिह कश्यप, आर0क0 1150 वीरेन्द्र साहु सहा0आर0क0 5436 वीरेन्द्र पाण्डे के टीम द्वारा कार्यवाही की गई |
खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने नगर प्रशासक राजहरा खदान समूह को ज्ञापन सौंपकर खदान मजदूर संघ राजहरा शाखा के नामित सदस्यों के अलग होने की जानकारी दी। आगे महामंत्री एम पी सिंग ने कहा कि राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता से खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा द्वारा नामित व्यक्तियों को संघ द्वारा हटा लिया गया है।
महामंत्री ने आगे कहा कि राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता में प्रबंधन के कहने पर संघ द्वारा दो सदस्यों को नामित किया गया था। उक्त नामित सदस्यों द्वारा संघ को यह जानकारी मिली है कि प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता द्वारा किये जा रहे कार्यों की किसी भी तरह की जानकारी संघ द्वारा नामित व्यक्तियों को नहीं दी जाती है। संघ को
भी उक्त दस्ते द्वारा की जाने वाले किसी भी कार्य की जानकारी नहीं दी जाती है। ऐसे में संघ द्वारा नामित व्यक्तियों को इस तोड़ू फोड़ू दस्ते में रखने का कोई औचित्य संघ को नहीं दीखता है। अतएव संध इस तोडू फोडू दस्ते हेतु दिये गये नामित अपने दोनों सदस्यों सर्वश्री O.P Soni एवं Vinod Kumar Arde का नाम इस तोड़-फोड़, दस्ते से वापस लेता है।
आज से संघ के उक्त दोनों सदस्यों का तोडू-फोडू दस्ते के किसी भी कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। और तोड़ू फोड़ू दस्ते द्वारा किये जा रहे तोड़ फोड़ पर संघ का किसी भी तरह का लेना देना नहीं है। संघ का मानना है कि राजहरा खदान समूह द्वारा किए जा रहे तोड़ फोड़ में शासन प्रशासन के गाइडलाइन का पालन होना चाहिए और बिना किसी विभागीय नोटिस और सूचना के किसी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। क्योंकि पुरा राजहरा नगर ही बीएसपी और रेलवे की जमीन पर बसा हुआ है |