रायपुर – प्रदेश में निजी महाविद्यालय में संचालित डिग्री पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ किया जा रहा है जो भी इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते है इसके लिए सम्बंधित महाविद्यालय की साईट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है |
बी.ए., बी कॉम बी.एस.सी. बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रचलित प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र इच्छुक अयर्थी 25 सितंबर से निर्धारित राशि का प्रक्रिया शुल्क ऑनलाइन भुगतान करके अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी प्रकार डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ डीएड प्रवेश नियम 2007 के अनुसार पात्र एवं इच्छुक अयर्थी 6 अक्टूबर से निर्धारित राशि ऑनलाइन भुगतान कर अपना पंजीयन करा सकेंगे।
रायपुर – कोरोना महामारी के समय स्कूली विद्यार्थी विभिन्न कारणों से निजी स्कूलों को छोड़ रहे है। इस बात का प्रयास करना आवश्यक है कि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में व्यवधान न हो। लोक शिक्षण संचालनालय जितेंद्र शुक्ला ने रविवार को तमाम कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूल छोड़ चुके बच्चों की वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है इस हेतु निम्न निर्देश दिये जाते हैं –
प्रत्येक निजी स्कूल से ऐसे विद्यार्थियों की सूची प्राप्त की जाये, जो पिछले वर्ष तक उस निजी स्कूल में पढ़ रहे थे परन्तु किसी भी कारण से उन्होंने इस वर्ष उस निजी स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है या फिर प्रवेश लेने के बाद उस निजी स्कूल को छोड़ दिया है। सूची में विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके पालकों के नाम, पते और संभव हो तो मोबाइल नम्बर भी प्राप्त कर लिये जायें। इन विद्यार्थियों के पालकों के साथ संपर्क करके उन्हें पास के सरकारी स्कूल मे प्रवेश लेने के लिये प्रेरित किया जाये। कक्षा 1ली से 10वीं तक के लिये इन बच्चों से प्रवेश के समय टी.सी. अथवा पूर्व कक्षा की अंक सूची की मांग न की जाये और उन्हें आयु के अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिया जाये। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिये बच्चों से रोल नम्बर लेकर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें प्राप्त अंकों का सत्यापन संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से कर लिया जाये। कक्षा 12वीं में प्रवेश देने के लिये भी बच्चों से बोर्ड परीक्षा का रोल नम्बर लेकर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें प्राप्त अंकों का सत्यापन संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से कर लिया जाये, और यह देख लिया जाये कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की हो। कक्षा 11वीं एवं 12 वीं में प्रवेश हेतु टी.सी. की मांग न की जाये।
कृपया उपरोक्त कार्यवाही आगामी 15 दिनों में पूर्ण कर लें और कृत कार्यवाही से इस कार्यालय को अवगत करायें।
बालोद – छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI अध्यक्ष बड़े भैया आकाश शर्मा के आदेशानुसार बालोद NSUI जिला अध्यक्ष बड़े भैया कुलदीप यादव जी के निदेशानुसार एवं बड़े भैया प्राशान्त बोकडे जी के मार्गदर्शन में महामारी के इस द्वार में ब्लॉक अध्यक्ष NSUI भरत देवांगन जी के नेतृत्व में छोटी कक्षाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के भविष्य के नन्हे पंखों के के लिऐ हमारा
नारा “डर से दूर शिक्षा के पास” “राजीव गांधी कक्षा ” अभियान के माध्यम से प्रायमरी स्कूल के बच्चो को विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,रंजीत बघेल द्वारा शिक्षा दी गयी एवं कोरोना महामारी से बचने के नियम बताए एवं मास्क, सेनेटाइजर ,पेंसिल ,रबड़, पहाड़ पुस्तक वितरण किया गया इस अभियान में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष बालोद भैया शुभम मिश्रा जी, विधानसभा महासचिव भानु सलामे ,महासचिव तिलक देशमुख जी,नरेंद्र गंगबोइर, अशोक श्रीवास्तव,अभय ,राज ,अंकुश एवं NSUI साथी उपस्तिथ थे |
ब्लॉक अध्यक्ष NSUI भरत देवांगन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विगत कई दिनों से छोटे बच्चो की पढ़ाई का बड़ा नुकसान हो रहा है जिसकी कमी को पूरा करने के लिए NSUI प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में NSUI के द्वारा “राजीव गांधी कक्षा ” अभियान चलाया जा रहा है |
बालोद – आज दिनांक 19/09/2020 थाना गुरुर में पुलिस अधीक्षक जी के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर परेड का अवलोकन किया गया । उत्तम दर्जे का टर्नआउट एवं किट सामग्री तैयार किया गया एवं अधिकारी – कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध विवेचना ,मर्ग जांच एव गुमशुदा इंसानो का तत्परता से पतासाजी के निर्देश के साथ थाना की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया गया। थाना प्रभारी गुरुर अरुण नेताम, उपनिरीक्षक अरुण साहू, खगेंद्र पठारे एवं अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे ।
चिखलाकसा — देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है । सेवा सप्ताह भाजपा संगठन द्वारा इसी तारतम्य में डौंडी मंडल क्षेत्र के चिखलाकसा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी
के जन्मदिन के अवसर सेवा सप्ताह पर आज सार्वजनिक स्थल में एकत्र होकर श्री मोदी को दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया तथा मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चिखलाकसा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल
इब्राहिम ,सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव ,विजय डड़सेना पूर्व उपाध्यक्ष , भरत भाई पटेल पूर्व महामंत्री,पार्षदगण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,शान्ति बाई, तिहारु राम ,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू ,ब्रिजमनी यादव ,राजू रावटे,किशोर नागवंशी ,आर्यन भारद्वाज ,मीत भंडारी ,मनीष कोठारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
सहकारी समिति मर्यादित बैंक खोलकर लोगों से लगभग 10 लाख रूपया लेकर गबन किया।
थाना राजहरा में आरोपी के खिलाफ 03 अपराध दर्ज है।
घटना के बाद से अपने मूल निवास धमतरी को छोडकर आरोपी लगातार 04 साल फरार रहा।
आरोपी के खिलाफ न्यायालय से 02 बेमियादी वारंट जारी था।
आरोपी को गिरफ्तार कर 02 दिन पुलिस रिमाण्ड लेकर आज दिनांक को जेल दाखिल किया गया।
इस प्रकार है कि सन् 2013 में आरोपी दुष्यंत दुवे ने रायपुर साख सहकारी समिति से पंजीयन कराकर स्वयं अध्यक्ष बनकर अपने नाम का बैलाज रखा था कि राजहरा आकर रायपुर मोआ के नाम पर ब्रांच दल्लीराजहरा में अपने 03-04 वर्करों के साथ बैंक का संचालन कर रहा था। तथा एजेन्ट के माध्यम से मासिक/छ:माही/वार्षिक किस्तों में लोगों से रकम इकट्ठा कर अपने बैंक में जमा कर लेता था। इस तरह दो तीन साल कई निवेशकों से लगभग 10 लाख रूपया को जमा करा कर धोखाधड़ी कर रूपयों का गबन कर बैंक को बंद कर भाग जाने से प्रार्थी जगदीश निर्मलकर द्वारा रिपोर्ट करने पर अपराध कमांक 227/17 धारा 420, 406, 34 भादवि कायम किया गया आरोपी घटना के बाद से फरार रहा।
उक्त आरोपी के द्वारा अपने वर्कर ओमन साहू के दो मोटर सायकल को धोखाधड़ी कर ले जा कर फरार हो जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क. 25/17 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया आरोपी कायमी के बाद से सतत् फरार रहा।
उक्त आरोपी थाना राजहरा क्षेत्र में एक व्यक्ति से नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 60 हजार रूपया धोखाधड़ी कर ले लिया तथा नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी को चेक दिया गया जो बाउंस होना पाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में 163/16 धारा 420 भादवि, 138 एनआई एक्ट कायम कर विवेचना दौरान आरोपी को लगातार फरार होना पाया गया न्यायालय द्वारा दो प्रकरण में फरारी में चलान पेश करने से बेम्यादी वारंट जारी किया गया था तथा एक प्रकरण लगातार विवेचना में था पुलिस टिम द्वारा आरोपी के मूल निवास धमतरी में लगातार निगाह रखा गया था किंतु आरोपी 2016 से लगातार क्षेत्र से फरार रहा, विशेष मुखबिर लगा कर सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ा गया तथा आरोपी को जेल दाखिल किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रशिक्षु डी.एस.पी. पाटले, निरी. टी.एस.पट्टावी, सउनि धरम भुआर्य, आर. 419 कोमल साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी का ब्यौरा :- दुष्यंत दुवे पिता आर.के. दुबे उम्र 42 साल पता पंचवटी कालोनी डी/25 रत्नाबांधा धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)
अपराध कमांक :- 01. 163/16 धारा 420 भादवि, 138 एनआई एक्ट 02.25/17 धारा 420 भादवि 03.227/17 धारा 420,406, 34 भादवि
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 11 से 02, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 24 से 01 और निर्मला सेक्टर से 02 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |
प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया
सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
रायपुर – अग्रवाल भाइयों में काफी लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है | दोनों भाई सरोरा में रिजल्ट टाइल्स फैक्ट्री के संचालक है | आये दिन जमीन विवाद को लेकर झगडा होता रहता था |
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भी दोपहर में इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कलह हुआ था | उसके बाद छोटा भाई हर्ष अग्रवाल जैसे ही अपने फैक्ट्री से बहार की ओर निकला पीछे से उसका बड़ा भाई योगेश अग्रवाल ने उस पर अपनी कार चढ़ा दी ऐसा उसने दो बार किया जिससे हर्ष अग्रवाल की पैर, रीढ़ की हड्डी और पसली टूट चुकी है | ऑफिस के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए और आईसीयु में भर्ती किया गया जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है | मामला उरला थाने का है पुलिस द्वारा धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है |
रायपुर – राजधानी रायपुर में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक सख्त लॉकडाउन लगाया गया है | कलेक्टर ने बताया कि इस बार के लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी. केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट्रोल पंप निर्धारित समय तक खुलेंगी. पेट्रोल पंप में इमरजेंसी सुविधा व एंबुलेंस को ही पेट्रोल दिया जाएगा. आम जनता के लिए पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगी. सब्जी बाजार को भी बंद किया गया है |
इस दौरान रायपुर जिले में शराब दुकानें भी नहीं खुलेंगी | कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि लॉकडाउन लागू होने से पहले 1 सप्ताह के लिए अपना राशन स्टोर करके रख लें. किसी भी तरह की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कलेक्टर ने बताया कि 21 सितंबर से जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है. उससे पहले रविवार को सभी बाजार खुलने के आदेश दिए गए हैं |
राजधानी रायपुर में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक सख्त लॉकडाउन को देखते हुए न्यायधानी बिलासपुर में भी लॉकडाउन पर विचार कर रहे है | बिलासपुर जिला कलेक्टर इस पर बहुत जल्द फैसला ले लेंगे ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है |
डौण्डी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौण्डी में संविदा पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों जिसमें डाक्टर,स्टाफ नर्स, बीपीएम,बीडीएम,डाटा एंट्री ऑपरेटर,लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट,ए एन एम,आरबीएसके टीम,आर एनटीपीसी सहित कर्मचारी अपने मांगों को लेकर आज 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं संविदा कर्मचारियों को कहना हैं कि छग सरकार
के द्वारा अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हमारे कांग्रेस के सरकार सत्ता में आती है तो संविदा, अनियमित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया था लेकिन राज्य में सत्ता सरकार आने के लगभग दो साल होने के बाद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों को नजर अंदाज करते हुए कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया जिससे संविदा कर्मचारियों नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है।
ब्लाक अध्यक्ष डाॅ प्रकाश राठोर का कहना है कि
हम सभी संविदा अधिकारी, कर्मचारी लगातार कई वर्षों से सेवा दे रहे हैं लेकिन हम लोगों को उपेक्षित किया जा रहा है लगातार राज्य व केन्द्र सरकार के कार्ययोजनाओं को संचालित कर रहे कोरोनाकाल में सुबह-शाम लगातर ड्युटी कर रहे हैं हमारे कई कर्मचारी कोरोना से मौत हो गया कई कर्मचारी 30से 35 साल तक नौकरी करके रिटायरमेंट हो गया लेकिन सरकार द्वारा हमें अल्प मानदेय देकर काम लिया जा रहा है जिससे हम सब अपने नियमित करने के मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज से जा रहें हैं। जन समुदाय को होने वाले समस्याओं के लिए खेद प्रकट किया है।
मोमबत्ती जलाकर श्रृधांजलि अर्पित किया
कोरोनाकाल में अनेक अधिकारी कर्मचारी ड्युटी में कार्य करते हुए संक्रमित होकर अपने जीवन गंवा दिए जिनको याद करते हुए उनको मोमबत्ती जलाकर श्रृध्दांजलि अर्पित किया।