City Media - Page 1750 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1750

Breaking तीज मनाकर लौट रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is shibu.jpg

कवर्धा – अपने पति की लम्बी उम्र के लिए तीज का उपवास रख मायके से ससुराल के लिए दो महिलाएं पैदल जा रही थी कि लोहरा थाना के अंतर्गत चंदैनी गाँव के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया | हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई | मृतकों के नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल है।  

इस दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राईवर फरार बताया जा रहा है | गाँव वालों द्वारा पुलिस को सुचना देने के बाद दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पुलिस द्वारा आरोपी ड्राईवर की तफ्तीश की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pand-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

Corona Alert – रायपुर में इलाज करवा रहे दल्लीराजहरा के जेवेलरी व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव हुए

0
This image has an empty alt attribute; its file name is shibu.jpg

दल्लीराजहरा – दल्ली राजहरा के व्यवसायी इलाज के लिए लगातार आना जाना कर रहे थे कुछ समय ऑपरेशन के लिए रायपुर के वी वाय हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे इलाज के दौरान कोरोना टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई | इलाज के दौरान उसके परिजन एवं पुत्री भी रायपुर आना जाना कर रहे थे | स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके ट्रेवल हिस्ट्री और जानकारी के सम्बन्ध में पता लगाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pand-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी के प्रयास व कांग्रेस पार्टी से प्रेरित युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

0

डौंडी :- बालोद जिले के आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी अंतर्गत ग्राम पुत्तरवाही के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी के समक्ष विकासखंड मुख्यालय डौंडी में आकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया , हाल ही में कुछ दिन पूर्व कारूटोला के युवाओं ने भी कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस कीसदस्यता ग्रहण किया था। इस लिहाज से देखा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के जन नीतियों एवं क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के कुशल कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में गांव के युवक एवं ग्रामीण कांग्रेस संगठन से जुड़ना चाह रहे हैं।संगठन से जुड़ने के पश्चात सभी कांग्रेसियों ने कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया है साथ ही अपने गांव के समस्याओं का निराकरण करने आग्रह किया जिस पर मंत्री प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए इस दिशा में जल्द पहल किये जाने की बात कही।


युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन ग्वाल के नेतृत्व में एवं युवा नेता जागेश्वर गंधर्व जी के साथ लोकेश कुमार , डोमेंद्र मर्गिया, लाल सिंह तारम, जगतराम राम, नंदकुमार गोरे, लक्ष्मण तारम महेश कुमार, प्रहलाद किसान, प रदेश कुमार राणा, दीपक कुमार राणा, वीरेंद्र कुमार गोरे, अजय कुमार गोरे, हमीद राम, यादव राम, भूअर्य उमेंद्र कुमार ,सुरेश कुमार, गुलाब तारम ,अनिल कुमार ,पिलेश्वर , यशपाल, चुरामन लाल, रोमन लाल, पितांबर,आदि ग्रामीणों को मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ,रवि जायसवाल ,हरीश एवं बालोद जिला एनएसयूआई अध्यक्ष रविकांत देशमुख द्वारा कांग्रेस का गमछा पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि कल प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का जन्म दिवस है ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों का कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी प्रवेश करना राज्य के मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का परिचायक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

Breaking गोलबाजार में सब्जी बेचने वाले की लाश बस स्टॉप पर लटकी मिली

0
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

रायपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कृषि विश्वविद्यालय के पास बस स्टैंड की है जो कि तेलीबांधा क्षेत्र में आता है | आज शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी | जानकारी मिली है कि मृतक यू.पी. का निवासी है और गोलबाजार में सब्जी बेचता था और उसका नाम मुकीम अहमद है | पुलिस द्वारा लाश की शिनाख्त करवाने के बाद आगे की करवाई की जा रही है |

उसने आत्महत्या क्यों की या कोई परेशानी थी यह तो उनके रिश्तेदार के आने के बाद ही पता लगेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking महिलाओं की कोरोना ड्यूटी को लेकर ख़ास आदेश जारी

0

रायपुर – जिस प्रकार प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए कलेक्टर रायपुर ने  महिलाओं की कोरोना ड्यूटी को लेकर ख़ास आदेश जारी किया है जिसमे किसी भी परिस्थिति में इनकी कोरोना ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी –

  1. गर्भवती महिलाएं |
  2. वे महिलाएं जिनके 3 वर्ष तक के छोटे बच्चे है |
  3. जो महिलाएं 55 साल की उम्र पूरी कर चुके है |

Breaking पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नए चुनाव आयुक्त बने

0

नई दिल्ली: सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार शुक्रवार को नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए. वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे, जो इस्तीफा दे चुके हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी. कुमार की नियुक्ति लवासा के स्थान पर हुई है जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा.

राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं.

सूत्रों के मुताबिक, लवासा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अगर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो उन्हें 31 अगस्त को अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाएगा.

Breaking दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, बड़े भाई की मौके पर ही मौत छोटाभाई घायल हालत गंभीर

0
This image has an empty alt attribute; its file name is shibu.jpg

भिलाई – प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरथा जामुल निवासी दो भाई जिसमे बड़ा महेंद्र सिंह पटेल और छोटा लालाराम पटेल अपने रिश्तेदार के यहाँ पाटन में दशगात्र कार्यक्रम में गए हुए थे रात को करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात् अपनी दोपहिया वाहन से उरला होते हुए अपने घर खेरथा जामुल की ओर लौट रहे थे कि तभी चरोदा क्रासिंग के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक सीजी 07 CA 7454 ने अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए बिजली पोल में ठोकर मार दी जिससे बड़े भाई महेंद्र सिंह पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई को गंभीर हालत में भिलाई 3 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | ट्रक लकड़ी गुटका भरकर रायपुर की ओर जा रहा था | पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर धारा 304 A के तहत मामला दर्ज किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बदला लेने की आग में 78 वर्षीया वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बनाया

0

दुर्ग – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पुलगांव थाना चंदखुरी की है जिसमे फार्म हाउस का देखरेख करने वाला राजू थापा और उसका दोस्त चौकीदार इन दोनों में किसी बात को लेकर काफी दिनों मतभेद चल रहा था और इसी बात को लेकर राजू थापा बदला लेने की फ़िराक में था | 16 अगस्त की रात चौकीदार की ड्यूटी कहीं और लगी इस बात की भनक लगते ही राजू थापा उस चौकीदार के घर पहुंचा जहाँ चौकीदार की वृद्ध माँ घर में अकेली थी बदला लेने का ऐसा जूनून था कि उसकी 78 वर्षीय वृद्ध माँ को भी नहीं छोड़ा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया |

दुसरे दिन वृद्धा ने अपनी बेटी को सारी बात बताई जिसके बाद पुलगांव थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई जिसके पश्चात् जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया |

Big Breaking तेज उफान नाले को पार करने की कोशिश में बच्चा बह गया

0

डौंडीलोहारा – पिछली बार की तरह इस बार फिर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़ेजुंगेरा पाटेश्वर धाम जाने वाले रास्ते मे स्थित केरी नाला में बड़ी घटना की जानकारी सामने आ रही है…..

लगातार हो रही बारिश से पुल के ऊपर बह रहे पानी मे एक लड़के के सायकल सहित बहने की जानकारी है…जिसे बहते हुए दो अन्य लड़को ने देखा है..

हर साल होने वाली इस तरह की घटनाओं को प्रशासन रोकने में फिर असफल हुई है…

मामले में जे सी बी से बच्चे को खोजने की कोशिश हो रही है,लोहारा पुलिस,थाना प्रभारी आर पी यादव,डौंडीलोहारा तहसीलदार रामरतन दुबे, नायब तहसीलदार राज श्री पांडेय के घटना स्थल में पहुचने की जानकारी है…

घाटनास्थल पर मौजूद एक स्टाफ ने बताया कि घटना लगभग 3 से 4 बजे की है अब यक सायकल व बच्चे दोनों का पता नही लग सका है…?

केरी नाला में हर साल हो रही इस तरह की घयनाओ ने बारिश पयरव तैयारियों केनाम पर जिम्मेदारों की कलई खोल कर रख दी है…

सवाल उठ रहे है कि आखिर इस तरह की घटनाओ का जिम्मेवार कौन है..??

रायपुर AIIMS में तीन दिनों तक कोरोना की जांच नहीं होगी, जाने क्यों

0

रायपुर – AIIMS रायपुर  में VRD लैब ने पिछले छह महीनों में 98556 COVID-19 सैंपल परीक्षण किए और उनमें से 3776 20-अगस्त-2020 तक सकारात्मक पाए गए। एक नियमित प्रोटोकॉल के रूप में, लैब को टर्मिनल सफाई के साथ साफ और कीटाणुरहित करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए 21,22 और 23 अगस्त 2020 को किया जा रहा है और इन दिनों लैब बंद रहेगी। 24 अगस्त  2020 से पूर्व भांति टेस्ट फिर से शुरू होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS