City Media - Page 1788 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1788

युवा उपसरपंच युवराज नेताम ने लगातार 10 वी बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने दिया संदेश।

0

डौंडी :- मानव जीवन मे किसी को रक्तदान कर जीवन बचाना महादान कहा जाता है। लेकिन कोई व्यक्ति निर्धारित अंतराल में निरंतर दसवीं बार रक्तदान करते आ रहा हो वह मानवता का मिशाल कहलाता है। ऐसा ही कार्य किया है डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमऊडीह के युवा उपसरपंच युवराज नेताम ने जो कल ग्राम के ही 50 वर्षीय महिला चंदा बाई को ब्लड कमी के चलते कमजोरी होने पर डौंडी अस्पताल में निःसंकोच दसवीं बार रक्तदान किया। उनके इस पुनीत कार्य के बारे में जब चैनल इंडिया ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सन 2015 -16 में ब ग्रेजुएशन करने दौरान उनके शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पर जोर दिया गया जिससे प्रेरित होकर उन्होंने कांकेर में करीब 250 युवाओं की फौज तैयार कर “गणराज रक्तदान समूह “बनाकर हर प्रकार के ग्रुप रक्त जरूरतमंदों को दिया गया। कालेज शिक्षा पूर्ण कर जब वे वापस अपने गृहग्राम लिमऊडीह पहुँचे तब यहां भी उन्होंने इस कार्य सेवा को जारी रखते हुए नए सिरे से रक्तदान समूह बालोद जिला के नाम से मोबाईल ग्रुप बनाया है जिसमे 66 मेंबर जुड़े हुए है। जो जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने तत्पर रहते है। यही नही इस ग्रुप के युवराज व राजेश साहू बालोद जिला के अलावा धमतरी,कांकेर, रायपुर, कोंडागांव,

चारामा आदि जगह के रक्तदान मोबाईल ग्रुप से जुड़े रहकर एक दूसरे के संपर्क में रहते है ताकि जरूरत पड़ने पर उपरोक्त स्थल पहुँच रक्तदान कर सके। उनका कहना है कई लोग ब्लड डोनेट करने में डर महसूस करते है जबकि ब्लड डोनेड करने से किसी प्रकार की कोई हानि नही होता बल्कि पश्चात शरीर स्वस्थ और मन को सकून मिलता है उनका खून किसी के जीवन में काम आया। युवराज नेताम ने कहा कि इस पुनीत कार्य मे हर युवा व युवतियों को बढ़चढ़ हिस्सा लेना चाहिए ताकि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाकर पुण्य कार्य किया जा सके।

Breaking मेकाहारा के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, केस दर्ज

0

रायपुर – राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में MBBS डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप लगा है। अंबिकापुर की रहने वाली एक आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ MBBS PG डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस में पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 सालों से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है।
महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर मेकाहारा के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के बाद निमोरा स्थित क्वांरटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि व्यतीत कर रहे हैं।

Breaking बिना टेंडर और वर्कऑर्डर पर हो रहा है नाली निर्माण व मरम्मत कार्य

0

डोंगरगढ़ – अभी कुछ दिन पहले ही जशपुर जिले के पंचायत विभाग में 70 लाख से अधिक के कंप्यूटर की खरीदारी बिना टेंडर या कंपनियों से कोटेशन लिए बिना खरीदी कर ली गई। मामले का खुलासा भाजपा सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया है। अब फिर से एक ऐसा ही मामला डोंगरगढ़ का आया है |
मिली जानकारी के अनुसार मामला यह है कि कोरोना संकट काल के दौरान अपनी जेबें गरम् करने के लिए नगर पालिका के अधिकारी व इंजीनियर इतने बेताब हैं कि किसी भी काम का प्रस्ताव टेंडर व वर्क ऑर्डर निकलने का भी इंतजार इनसे नहीं हो पा रहा है और कमीशन खाने के चक्कर में बिना किसी प्रस्ताव के ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 हजार से ऊपर की राशि वाले निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर पीआईसी व परिषद में रखना होता है, जब दोनों सदन में यह पारित होता है तब जाकर इसकी टेंडर निविदा निकाली जाती है जिसके बाद वर्कआर्डर जारी कर ठेकेदार को कार्य प्रारंभ करने की अनुमति दी जाती है लेकिन यहाँ पर ऐसा कुछ भी नही हुआ। ठेकेदार, इंजीनियर और सीएमओ की मिलीभगत से सभी नियमों को दरकिनार करते हुए बिना प्रस्ताव के ही नाली निर्माण व मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जब से कोरोना काल लगा है तब से पीआईसी व परिषद की एक भी बैठक नही हुई है तो फिर इस नाली व मरम्मत कार्य का प्रस्ताव कब हुआ यह समझ से परे है ।


वर्तमान नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ पालिका मे कांग्रेस पार्टी का कब्जा हुआ और नये अध्यक्ष के साथ कुछ नये ठेकेदारों का भी पालिका प्रवेश हुआ जो रोजाना जनप्रतिनिधि के दफ्तर में पाये जाते हैं, चूंकि वो अध्यक्ष के चहेते है इसलिए पालिका से जुड़े अधिकतर निर्माण कार्य उनके हाथों ही संपन्न कराये जा रहे हैं।

नशे के खिलाफ गुरुर मे जागरूकता रैली

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू | ग्राम पंचायत कोलिहामार में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून 2020 को मनाया गया कार्यक्रम में श्री लोकेश कुमार चंद्राकर सीईओ जिला पंचायत बालोद श्री राजेंद्र कुमार पटौदी सीईओ जनपद पंचायत गुरुर लेखक चतुर्वेदी सरपंच ग्राम पंचायत कोलिहामार ,पन्नालाल सिन्हा सचिव ,पार्वती देवी श्याम अध्यक्ष भारत माता वाहिनी समस्त पंचगन समस्त सदस्य भारत माता वाहिनी उपस्थित थे कार्यक्रम रैली कोलिहामार ग्राम से भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक गुरुर जनपद पंचायत ग़ुरूर होते हुए ग्राम पंचायत तक आयोजित कार्यक्रम सभा कक्ष को लिहमार में संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर जी ने नशा उन्मूलन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया सीईओ जनपद पंचायत गुरुर राजेंद्र कुमार पटौदी ने कहा नशा एक सामाजिक बुराई है उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
सरपंच लेखक चतुर्वेदी ने नशा से होने वाले दुष्प्रभाव ग्राम एवं समाज पर पड़ता है इससे गांव का विकास बाधित होता है अतः हमें अपने समाज और ग्राम को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करना चाहिए एवं संकल्प लेना चाहिए अध्यक्ष भारत माता वाहिनी पार्वती श्याम पार्वती देवी श्याम ने ग्राम पंचायत कोलिहामार में नशा उन्मूलन के संबंध में किए गए कार्यों को याद किया अंत में कार्यक्रम आभार प्रदर्शन रोहिणी महमल्ला सचिव भारत माता वाहिनी द्वारा किया गया

Breaking जलसंसाधन डौंडी के उपअभियंता अखिलेश तिवारी अंततः जिला कार्यालय अटैच । आदिवासी के साथ गाली गलौज करना पड़ा महंगा ।

0

डौंडी :- जलसंसाधन विभाग डौंडी में कार्यरत उपअभियंता अखिलेश कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर बालोद जिला कार्यालय अटैच किया गया है। यह आदेश कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन संभाग बालोद द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश में कार्यपालन अभियंता ने अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन उपसंभाग से कहा है कि आपके उपसंभाग में कार्यरत अखिलेश तिवारी उपअभियंता को संभागीय कार्यालय के तकनीकी कक्ष में तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप पर कार्य करने हेतु संलग्न किया जाता है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी डौंडी द्वारा उपअभियंता तिवारी को आदेश के परिपालन में निर्देशित कर उनके अधीन समस्त कार्यो का प्रभार एस के ठाकुर उपअभियंता को सौंपकर तत्काल प्रभाव से कार्यपालन अभियंता कार्यलय जल संसाधन संभाग बालोद में उपस्तिथि देने कहा गया है।

गौरतलब है कि डौंडी जलसंसाधन विभाग में कार्यरत उपअभियंता अखिलेश तिवारी अपने दबंगई कार्यो और लोगो से बदसूलकी करने को लेकर चर्चित रहते आये है। गत माह मड़ियाकट्टा निवासी आदिवासी युवक गिरधारी लाल को इसी उपअभियंता तिवारी ने जातिगत गाली गलौज किया गया था,जिसकी रिपोर्ट पीड़ित द्वारा अनुसूचित जनजाति थाना बालोद में की गई है, जिसका निराकरण अभी भी नही हुआ है। आदिवासी समाज भी मामले को लेकर क्रोधित है। ऐसे में माना जा रहा है कि विभागीय गाज इस उपअभियंता पर गिरी।

भाजपा के अनूसूचित जाति मोर्चा द्वारा केन्द्र में एक साल पूरे होने पर पत्रक वितरण कर जनकल्याकारी उपलब्धियां गिनाई

0

दल्लीराजहरा : भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डाँ.रमन सिह एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार की एक वर्ष की जनकल्याणकारी उपलब्धियों ,

योजनाओं ,कार्यक्रमों सहित अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वागीण विकास हेतु किये गये कार्यों से संबंधित पत्रक का वितरण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डाँ.कृष्णमूर्ति बांधी के मार्गदर्शन एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े के नेतृत्व मे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है । पत्रक वितरण मेंअनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी गण हितेश मेश्राम, राकेश कोसरे ,जीत टेमरें,दीपक वाल्दे, किशोर निर्मलकर ,अमित बंजारे ,सागर गुनीर ,विकास मात्रें की प्रमुख भूमिका रही ।

कॉंग्रेस द्वारा घोषित आपातकाल को काला दिवस के रूप में किया जाता है याद…….

0

दल्लीराजहरा :- आज से 45 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी द्वारा देश मे आपातकाल की घोषणा किये जाने को अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही पूर्ण निर्णय बताते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि ” आजाद भारत में लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय है आपातकाल “। इसीलिये प्रतिवर्ष 25 जून को काला दिवस के रूप में याद किया जाता है ।ज्ञात हो कि  देश मे 1974 – 75 में कांग्रेस सरकार की तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की तानाशाही,भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओ के खिलाफ देश  के लोगों मे असंतोष एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया था, जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए देश के गैर काग्रेसी दलों,स्वयं सेवकों एवं छात्र युवाओं ने काग्रेस सरकार के खिलाफ धरना,प्रदर्शन एवं आन्दोलन प्रारंभ कर दिये जिससे देश में अस्थिरता फैल गई ,इन घटनाओं से विचलित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर स्वयंसेवकों एवं गैर काग्रेसी नेताओं लोकनायक जयप्रकाश नारायण , मोरारजी देशाई , अटलबिहारी बाजपेयी , जार्ज फर्नाडीज,अरुण जेटली , नीतीश कुमार ,शरद यादव जैसे हजारों लोगों को जेल में बंद कर दिया था साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाते हुए मिडिया को प्रतिबंधित कर अखबार के दफ्तरों में ताले लगा दिये गये थे ।अविभाजित मध्यप्रदेश में भी लोकतंत्र समर्थकों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारीयां की गई थी, देश मे एैसे लोकतंत्र सेनानियों को  मीसा बंदी के रुप में जाना जाता है ।  पिछली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ में सत्यापित सूची के अनुसार ऐैसे  लगभग 320 लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदियों को  पेंशन देकर सम्मानित किया था किंतु प्रदेश में काग्रेस सरकार बनते ही मीसा बंदियो की पेंशन बंद कर दी गई है । अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मीसा बंदियो की पेंशन को शीघ्र प्रारंभ किया जाए ।

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान वसुले 11000 रूपये

0

दल्लीराजहरा : बुधवार को हुये सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से
कुसुमकसा के युवक नवीन जैन की मौके पर ही मौत हो गई । अब तक अज्ञात
वाहन का पता न लगना ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस
अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा द्वारा आसपास के
सीसीटीवी फुटेज खंगाल, अज्ञात वाहन की पतासाजी करने थाना प्रभारी राजहरा
को आदेशित किया गया। क्षेत्र मेें सड़क दुर्घटना का मुख्य
कारण नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफतार, भारी वाहनें आपस में तेजी से ओवर
टेक करना, अचानक हार्न बजाना आदि है।
गौरतलब हो कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा डौण्डी थाना निरीक्षण कर
लौटते समय सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों की कतार को देखकर नाराजगी जाहिर
करते हुए तत्काल यातायात प्रभारी बालोद को तलब करते हुए वाहन मालिकों पर
चालानी कार्यवाही के लिए आदेश की गई। जिस पर गुरूवार को बालोद यातायात
पुलिस द्वारा 10 भारी वाहन तथा 22 अन्य तीन सवारी गाड़ी एव पिकअप वाहन शामिल है। कुल 32 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर राशि 11000 रूपये की वसुली की गई।

चिखलाकसा में पट्टा वितरण के नाम पर गरीब जनता से मनमानी राशि वसूली के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन

0

चिखलाकसा – नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में पिछले 40-50 वर्षों से निवास कर रहे नागरिकों से पट्टा वितरण के नाम पर गरीब जनता से मनमानी राशि वसूली की जा रही है इसके विरोध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है जिसमे उनसे अनुरोध किया गया है कि जो वास्तविक मूल्य के आधार पर राशि वसूली एवं पट्टा वितरण की जाये |

थाना स्टाफ की मनोदशा समझने पहूचे : एसपी जीतेन्द्र सिंह मीणा

0

दल्लीराजहरा: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा थाना डौंडी ,
केम्प मंगलतराई एवं केम्प डौंडी का निरीक्षण किया गया । तथा स्पंदन
अभियान के अंतर्गत सीएएफ एवं डीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से
रूबरू होकर पूरे स्टाफ को बारी-बारी से तलबकर उनकी खैरियत एवं ड्यूटी
तैनाती पुलिस स्टाफ का आपस मे तालमेल पारिवारिक परिस्थितियों एवं फोर्स
की खेलकूद मनोरंजन एक्सर साईज स्टाफ की तैनाती का परेड आवागमन रहन सहन
पारिवारिक समस्या  सभी परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया एवं
समस्या के हल के लिये तत्काल  निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कार्य करने
के तरीके में बदलाव को लेकर केम्प मंगलतराई एवं थाना डौण्डी स्टाफ को
मार्गदर्शन दिया गया।   निरीक्षण के दौरान व सीएसपी अब्दुल अलीम खान,
सीएएफ स्टाफ, डीएफ स्टाफ व पुलिस जवान उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS