City Media - Page 249 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 249

यादव समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए महापौर संजय पांडे

0
  •  समाज के लोगों ने लिया स्वच्छता रखने का संकल्प 

जगदलपुर बस्तर जिला यादव समाज द्वारा रविवार को स्थानीय कृष्ण मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में महापौर संजय पाण्डे शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर किया गया।समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, शशिनाथ पाठक, मनोज ठाकुर, सूरज श्रीवास्तव, अभिलाष यादव सहित कार्यकर्ता व यादव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि प्रेम, स्नेह का त्यौहार है होली। भगवान श्री कृष्ण ने धर्म व सदभाव का संदेश दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब कभी समाज को उनकी जरूरत होगी वे हमेशा साथ रहेंगे। स्वच्छता के क्षेत्र में जगदलपुर को प्रथम स्थान दिलाने का संकल्प भी कार्यक्रम के माध्यम से लिया गया। उन्होंने अपील की कि सभी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।

संजय पाण्डे ने बताया जल्द ही स्वच्छता को लेकर सभी समाजों की बैठक होगी। सभापति खेमसिंह देवांगन ने कहा कि होली का त्यौहार स्नेह व सौहार्द का संदेश देता है। समाज के अध्यक्ष बलराम यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सरिता यादव सहित समाज के अन्य लोगों ने भी इस अवसर पर अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में धीरेंद्र यादव, बिहारी लाल, खेमशंकर, गजेंद्र यादव, संतोष यादव, गजानंद यादव, विक्की यादव, शिवशंकर यादव, शांति यादव, ऊषा यादव, शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कवियों ने महापौर संजय पांडे के सामने खोली जगदलपुर की व्यवस्था की पोल

0
  • कवि सम्मेलन में शामिल हुए महापौर पांडे और सभापति खेमसिंह देवांगन 

जगदलपुर होली के अवसर पर शहर के लोगों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए साहित्य एवं कला समाज जगदलपुर द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। टाउन क्लब मैदान दंतेश्वरी मंदिर के सामने जगदलपुर में संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर संजय पांडे थे। अतिथि नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व पार्षद दीप्ति, पार्षद निर्मल पाणिग्रही व पार्षद लक्ष्मण झा ने सैकड़ों श्रोताओं के साथ देर रात तक कविताओं का रसपान किया।

हास्य कवियों की फौज में मप्र के छपारा के मुकेश मनमौजी, वारासिवनी के अंतू झकास, गीदम छग के विशाल आवारा, जगदलपुर से लोक कवि रंगमंच कलाकार नरेंद्र पाढ़ी, डालेश्वरी पांडे, स्मृति मिश्रा, ममता मधु ने काव्य पाठ किया। सनत सागर ने मंच संचालन करते हुए श्रोताओं को बांधे रखा। उन्होंने हंसी ठिठोली करते हुये कहा कि पार्षद यदि अपनी प्रेमिका से प्रेम का इजहार करेंगे तो ये पंक्तियां होंगी-दलपत सागर में उगी जलकुंभियों की तरह तेरे घने बाल हैं, उखड़ी गढ्ढे वाली सड़कों में तकधिन तकधिन करती तेरी चाल है,

शहर के मच्छरों की गुनगुनाहट की तरह तरह तेरे होंठों की सुरताल है, कब तू सज संवर कर बन ठनकर आएगी? यही होंठों पर सवाल ह्रै। मुकेश मनमौजी जी ने कहा- हमारी कविताओं में सरस्वती का वास होता है जो ताली बजाते हैं वो पार्षद होते हैं वे महापौर बन जाते हैं और जो महापौर होते हैं वे विधायक बन जाते हैं। टीवी सीरियल वाह वाह क्या बात के कवि अंतू झकास ने अपनी अदाओं से खूब हंसाया। ममता मधु ने अपनी चिंगारी कविता से महिलाओं का पक्ष रखा और श्रृंगार की कविताएं पढ़ीं।

प्रथम बार मंच साझा करने वाली डालेश्वरी पाण्डे ने अपनी आवाज और रचनाओं से समा बांध दिया।वहीं स्मृति मिश्रा ने अपनी गजल और मुक्तकों से खूब तालियां बटोरी। नरेंद्र पाढ़ी ने अपनी हल्बी रचनाओं से श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया। कुंभ में प्रसिद्ध हुई मोनालिसा और नवजवानों के लेकर कविता पढ़ी। विशाल आवारा ने अपनी गंभीर आवाज में गजल पढ़ी। अपने उद्बोधन में महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जुड़ाव बढ़ता है और साहित्य के माध्यम से सामाजिक जागरूकता आती है। हमारे शहर में ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने का वे पुरजोर प्रयास करेंगे। भविष्य में कवि सम्मेलन करवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। देर रात तक चले कवि सम्मेलन को शहर के गणमान्य और प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति ने यादगार बना दिया।

कर्मा जयंती मनाने साहू समाज के लोग हुए एकजुट

0
  •  25 मार्च को होगा भव्य समारोह का आयोजन

जगदलपुर क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी द्वारा भक्त माता कर्मा जी की जयंती 25 मार्च को समारोह पूर्वक और एकजुटता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

 

क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी के द्वारा रविवार को कालीपुर में इस बाबत बैठक आहूत की गई। इस दौरान नए परिवारों को समाज की सदस्यता दिलवाई गई। साथ ही सभी के सहयोग से भक्त माता कर्मा की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।25 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से साहू समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी, दोपहर 12 बजे हवन पूजन, दोपहर 1 बजे सामाजिक परिचय और अतिथि उद्बोधन, 2.30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण होगा। तत्पश्चात भक्त माता कर्मा तथा कृष्ण भगवान को भोग लगाया जाएगा इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा। कालीपुर में समाज की हुई बैठक में इस संबंध में कई अन्य निर्णय लिए गए।

 

बैठक में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष गणेशराम साहू, मोहनलाल साहू, लाल बहादुर साहू, मलखान राम सोनवानी, जोहन राम साहू, परमानंद साहू, गोपी साहू, एके साहू, चंद्रशेखर साहू, पालन साहू, पांचूराम साहू, लक्ष्मी साहू, सुकरू राम साहू, दिलीप साहू, सीमा साहू, विधु साहू, मंगलदई, भगवती साहू, पार्वती साहू, रत्न साहू, सोनाधार साहू सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सिंधी समाज में बिखरा होली का उल्लास

0
  •  सिंधु भवन में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

जगदलपुर सिंधी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सिंधु भवन में किया गया। जिसमें सिंधी पंचायत के सभी सदस्यों ने प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनाया।

सिंधी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधु भवन में होली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के युवाओं ने वरिष्ठजनों को हर्बल गुलाल का तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और उनसे आशीर्वाद लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहाद्र व भाईचारे की भावना को और प्रबल करना रहा। सिंधी समाज के सचिव हरेश नागवानी ने बताया कि समाज सदस्यों ने होली पर्व को हर्बल गुलाल से खेलकर उत्सव मनाया और जलपान ग्रहण किया। हर बार की तरह युवाओं के साथ समाज के वरिष्ठजनों ने होली के गानों पर नृत्य कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।सिंधी समाज के गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने बताया कि होली का नाम सुनते ही रंगो की दुनिया दिखती हैं यही सभी रंग पुरे देश में खुशियां लाए सभी का मन प्रफुल्लित रहे, सभी एक दूसरे का मान सम्मान करें, समाज के आयोजनों में सभी सदस्यों की उपस्थिति रहनी चाहिए तभी समाज में एकता प्रदर्शित होती है। उत्सव में उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी, सुनील दंडवानी, बृजलाल नागवानी, शंकर नानकानी, संतोष बजाज, गुलशन माधवानी, किशोर मनवानी, राजेश दुल्हानी, सुनील नानकानी, अनिल हासानी, बसंत मेघानी, टेकचंद पोटानी, राजाराम नवतानी, राजकुमार दंडवानी, भीखम दुल्हानी, विनोद मूलचंदानी, डब्बू प्रेमचंदानी, प्रेम भोजवानी, नंदलाल मूलचंदानी, अनूप रामचंदानी, नंदलाल ओचवानी, सतीश जयसिंघानी, अनिल भोजवानी, राजकुमार हासानी, गोविंद बसरानी व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

20 साल से सक्रिय रहे नक्सली दिनेश मोड़ियम ने खोली बाहरी बड़े नक्सली लीडर्स की पोल

0
  • स्वार्थ के लिए बस्तर के आदिवासियों का उपयोग कर रहे हैं बड़े लीडर
  • दिनेश ने सराहा सरकार की आत्मसमर्पण नीति को
  •  कहा- आज मुझे नया जीवन दे दिया सरकार ने
  •  बस्तर के भटके युवाओं से लौट आने की अपील भी 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में पहली बार एक मोस्ट वांटेड पुराने नक्सली ने पुलिस और मीडिया कर्मियों के सामने बड़े एवं बाहरी नक्सली लीडर्स की पोल खोल कर रख दी। दिनेश पोड़ियम नामक इस नक्सली ने खुलकर कहा कि बाहरी एवं बड़े नक्सली लीडर बस्तर से धन लूटकर अपने घर भर रहे हैं, स्थानीय आदिवासियों का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं।

दरअसल बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में गंगालूर एरिया कमेटी के सक्रिय 17 नक्सलियों ने नक्सल विचारधारा से तौबा करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें 20 साल से सक्रिय ईनामी नक्सली दिनेश मोड़ियम और उसकी पत्नी भी शामिल हैं।इन आत्मसमर्पण करने वालों में 24 लाख रूपये के ईनामी 9 नक्सली सहित कुल 17 नक्सली शामिल हैं। समर्पण करने वाले नक्सलियों में

डीवीसीएम-1, एसीएम-2, मिलिशिया प्लाटून कमांडर-2, जनताना सरकार अध्यक्ष-1, डीएकेएमएस अध्यक्ष-1, पार्टी सदस्य-1, केएएमएस अध्यक्ष-1, जनताना सरकार उपाध्यक्ष-2 प्लाटून डिप्टी कमांडर-1, जनताना सरकार सदस्य-4, जीपीसी सदस्य-1 शामिल हैं। गंगालूर एरिया कमेटी डीव्हीसीएम दिनेश मोड़ियम ने एसीएम पत्नी के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर जिले में अब तक 65 नक्सली आत्मसमर्पण, कर चुके हैं, 137 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 6 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी 17 नक्सलियों ने 13 मार्च को उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ के डीआईजी बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार राही, कुमार मनीष, आनंद कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार मल्ल, नरेश पवार, पुष्पेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गर्वना, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल सुदीप सरकार, शरद कुमार जायसवाल के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित माओवादियों में दिनेश मोड़ियम ऊर्फ बदरू मोड़ियम डीव्हीसीएम, ईनाम 8 लाख, ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम एसीएम ईनाम 5 लाख, दुला कारम एसीएम, गगांलूर एलओएस कमांडर, ईनाम 5 लाख, भीमा कारम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर ईनाम 1 लाख, शंकर लेकाम आरपीसी अध्यक्ष ईनाम 1 लाख, सोमा कारम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 1 लाख, मंगू कड़ती आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर, ईनाम 1 लाख, मोती कारम आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष ईनाम 1 लाख, अरविंद हेमला ऊर्फ आयतू हेमला दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, पार्टी सदस्य ईनाम 1 लाख रूपये, आयतू कारम ऊर्फ ताकिड़ आरपीसी सदस्य,

सुक्कू पूनेम आरपीसी सदस्य, हिड़मा सोढ़ी आरपीसी सदस्य,सोमा कारम ऊर्फ लिंगा आरपीसी सदस्य, अर्जुन मड़कम आरपीसी जीपीसी सदस्य, सोमारू ताती आरपीसी उपाध्यक्ष, हुंगा कारम ऊर्फ लच्छू कारम आरपीसी उपाध्यक्ष, सन्नू कारम ऊर्फ कांति कारम एड़समेटा आरपीसी शामिल हैं। दिनेश मोड़ियम के खिलाफ बीजापुर जिले के अलग-अलग थानों में 26 अपराध दर्ज हैं एवं 82 स्थाई वारंट लंबित हैं। ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम पर बीजापुर के अलग- अलग थानों में 7 अपराध एवं 11 स्थाई वारंट लंबित हैं। दुला कारम के खिलाफ 10 स्थाई वारंट, हुंगा कारम के खिलाफ 3 स्थाई वारंट औरआयतु कारम के खिलाफ एक स्थाई वारंट लंबित हैं

आदिवासियों के दुश्मन हैं नक्सली

इस दौरान दिनेश मोड़ियम ने कहा कि बाहर से आए बड़े नक्सलीलीडर बस्तर के आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। वे जल, जंगल, जमीन पर अधिकार का भ्रम फैलाकर बस्तर के आदिवासियों का सहारा लेते हैं और ठेकेदारों से उगाही कर अपने घर भर रहे हैं। वे बस्तर के आदिवासियों को सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लाभ से अलग रख अपना स्वार्थ पूरा कर रहे हैं। उनकी मर्जी के मुताबिक न चलने पर नक्सल संगठन में शामिल स्थानीय युवाओं को प्रताड़ित किया जाता है। वे खुद ऐश करते हैं और यहां के लोगों को भूखारखा जाता है। दिनेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना हमारे हित में हैं। जिले में हो रहे विकास कार्य, तेजी से बनती सड़कें, गांवों तक पहुंच रही विभिन्न सुविधाओं ने हम लोगों में विश्वास जगाया है। दिनेश मोड़ियम ने कहा कि मैंने अपने जीवन के 20 साल नक्सल संगठन में काम करते हुए गुजारे हैं। आत्मसर्पण करने के बाद आज मुझे लग रहा है कि मैं अंधेरे से निकल कर उजाले में आ गया हूं।दिनेश ने नक्सली भाई बहनों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन समाज के साथ मिलकर करें और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग दें।

भटके युवाओं से एसपी की अपील

एसपी बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, भूमि, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। कम्युनिटी पुलिसिंग के दौरान आत्मसमर्पण की अपील कर नक्सल विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते हैं। हम सभी नक्सली भाई- बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत करें। डॉ. यादव ने बताया कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद महेश कश्यप के समक्ष थामा भाजपा का दामन

0
  •  बस्तर सांसद कश्यप ने युवाओं को गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश 

जगदलपुर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज 50 से भी अधिक लोगों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास में पहुंच कर उनके समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये सभी युवा ग्राम बोरपदर के निवासी हैं।

बोरपदर के सरपंच रामसिंह कश्यप के नेतृत्व में सांसद निवास पहुंचे युवाओं को गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बस्तर सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा कि मै सभी साथियों का भाजपा में स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में लोकतंत्र है। यहां कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते हैं। भाजपा में एक छोटे कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं सबसे बड़े नेता हैं, वे जन जन के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतों से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही भाजपा सरकार ने 2 महीने के अंदर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे हुए हैं। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु जरूर बनेगा। सांसद ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रवेश हेतु उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित भी किया। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, सरगीपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।

मद्दी दंपत्ति को महापौर संजय पांडे ने दी बधाई

0

जगदलपुर वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी व लक्ष्मी मद्दी की शादी की सालगिरह पर महापौर संजय पाण्डे ने उनके निवास स्थान पहुंच कर बधाई दी। इस दौरान नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, पंकज आचार्य भी मौजूद रहे।

जल संरक्षण में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

0
  •  जल जीवन मिशन के कोऑर्डिनेटर्स की संभाग स्तरीय कार्यशाला 

जगदलपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडल कार्यालय जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यरत आईएसए, एमआईएस एवं आईईसी कोऑर्डिनेटर की संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण में आ रही समस्याओं और कठिनाइयों के निराकरण हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान स्टेट कोऑर्डिनेटर सुश्री मंजरी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्थानीय समाज प्रमुखों, पंचायत पदाधिकारियों और लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद स्थापित कर जल प्रदाय योजनाओं का महत्व, रख रखाव सहित संधारण के लिए सहयोग प्रदान करने और जल संरक्षण के महत्व के प्रति जनजागरूकता प्रसारित करने पर जोर दिया। साथ ही भावी पीढ़ी के लिए पानी बचाओ मुहिम में स्थानीय समुदाय की सहभागिता निभाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। वहीं जल वाहिनी समूह से जुड़ी महिलाओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अभिप्रेरित करने को कहा। कार्यशाला में सम्मिलित प्रतिभागियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया।

दल्ली राजहरा में महिला ने की आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 17 की रहने वाली महिला ने पेड़ में लटक कर की आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला को युवक द्वारा देखा गया तत्काल उसे बचाते हुए फंदे से उतारकर घर के सामने लेटाया जहां पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिला का नाम अनीता विश्वकर्मा पति सुद्धू राम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष मृतक निवासी वार्ड नंबर 17 में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला लंबे समय से अपने माता पिता के पास रह रही थी मृतक के 3 छोटे बच्चे है आत्महत्या का कारण अज्ञात है मौके पर डॉक्टर चित्रा वर्मा सीएसपी राजहरा सहित थाना स्टाफ की टीम पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ठीक है।

पति ने कुल्हाड़ी मार पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास किया

0

डौंडी थाना क्षेत्र मरकटोला गांव में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने लगा आसपास के ग्रामीण ने तुरंत फांसी के फंदे से उतरा। गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचित किया गया ।

मृतका का नाम यशोदा बाई गावड़े पति का नाम आत्मा राम गावड़े के बीच आपसी विवाद हुआ था । आत्मा राम ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचित किया इसके बाद 108 को सूचित कर आरोपी को अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस भी मौके पहुंची गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS