City Media - Page 248 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 248

बालोद नगर पालिका में पीआईसी का गठन:पीआईसी के 7 सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

0

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ के बाद अब उनका मंत्रिमंडल भी तैयार हो गया है। नगर पालिका की पीआईसी का गठन कर दिया गया हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) के सदस्यों की घोषणा कर दी है।

सभापति बनाए गए पार्षदों में से पांच पहली बार पार्षद बने हैं। दो पहले भी पार्षद रह चुके हैं। काउंसिल में सात विभागों की समीक्षा होगी। पीआईसी यानी प्रेसीडेंट इन काउंसिल अध्यक्ष द्वारा गठित की जाती है। इसमें निर्वाचित पार्षदाें को शामिल किया जाता है। सचिव सीएमओ होते हैं।

इनमें विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग-कमलेश सोनी, आवास पर्यावरण और लोक निर्माण-राजू पटेल, जल कार्य विभाग-दीपक कुमार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा-प्रीतम यादव, राजस्व तथा बाजार विभाग-श्याम यादव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं पुनर्वास नियोजन विभाग-गोकुल ठाकुर, शिक्षा, महिला तथा बाल विकास विभाग-पुष्पा साहू शामिल हैं।

दल्ली राजहरा ) राजहरा टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं की निराकरण के लिए कार्यपालक निर्देशक को सौंपा ज्ञापन

0
  • तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) राजहरा टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं की निराकरण के लिए कार्यपालक निर्देशक को सौंपा ज्ञापन lनगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा तोरण लाल साहूने कार्यपालन निर्देशक बीपिन कुमार गिरी (खदान) भिलाई इस्पात संयंत्र को दल्ली राजहरा टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं का त्वरित कार्यवाही करने हेतु 7 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा है l जिसमें लिखा है कि

दल्ली राजहरा टाउनशिप में बहुत सारी समस्याएं है जो कि निम्नानुसार है l

 

1. पूरे टाउनशिप की सड़के पूरी तरह से खराब होगा है। अनेको दुर्घटना भी हो गये है सड़को पर कटाव हो चुके है। सड़को के बाजू गडढे हो गये है, जिससे कई बार कर्मचारियों को डयूटी आते जाते समय दुर्घटना का शिकार हो चुके है। टाउनशिप क्षेत्र में स्थित सड़को अविलंब डामरीकरण किया जाना अति आवश्यक है ।

2. चौक-चौराहो का विशेष आकर्षक सजावट कर चौक चौराहों का सौदर्याकरण करते हुए महापुरुषों की मूर्ति स्थापित किया जावें ।

3. टाउनशिप के सभी आवासीय क्वार्टर की कोर्ट यार्ड की सफाई किया जाए।

4. टाउनशिप में श्रमवीर चौक से माइन्स आफिस चौक एवं आगे पेट्रोल पंप चौक तक सुंदर सिंगल पोल वाली एल.ई.डी. बल्ब लगाकर सजावट किया जावें ।

5. टाउनशिप के सभी आवासीय क्वार्टरों का रंग रोगन किया जावें ।

6. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के तृतीय पक्ष की तर्ज पर आवासीय क्वार्टर आबंटित किया जाये

7 .श्रमिक बस्ती क्षेत्र में बी.एस.पी. द्वारा फिल्टर पानी प्रदाय कि व्यवस्था किया जावें । ताकि रहवासियों को आयरनयुक्त पानी की समस्या से निजात मिल सके ।

उपरोक्त छह बिंदु पर कार्यपालक निर्देशक बिपिन कुमार गिरी ने सहमति देते हुऎ जल्दी निराकरण की बात कही है l लेकिन सातवे बिंदु के लिए उन्होंने समय मांगा है l

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद और बीएसपी प्रशासन संयुक्त रूप से दल्ली राजहरा को एक बेहतरीन शहर बनाने का प्रयास करेंगे l

आप लोगों से भी आग्रह है कि जो राशि डीएमएफ फंड के रूप में जिला प्रशासन को जाता है उस राशि का शहर के विकास में लगाने के लिए जिला कलेक्टर से मांग करें l

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल लाल साहू ने कहा की दल्ली राजहरा के हर वर्ग का विकास भारतीय जनता पार्टी का और मेरा उद्देश्य है l मैं चाहता हूं की दल्ली राजहरा सुंदर स्वच्छ और बेहतरीन शहर बने l

प्रेमी जोडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या

0

बालोद – बालोद जिले में एक प्रेमी जोडे का दर्दनाक घटना सामने आई है। सुत्रों के अनुसार डौण्डीलोहारा क्षेत्र के संजारी चौकी के अंतर्गत पैतृक गांव का है। जो दो प्रेमी जोडे ने आत्महत्या कर ली। खुदखुशी करने से पहले प्रेमी जोडे ने एक दुसरे को गुलाल लगाया और घर में लगे मियार में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

बताया जा रहा हैं मृतक प्रेमी अपने मामा के घर में रहता था। मृतक युवक का उम्र 23 वर्ष और 16 वर्ष नाबालिग का छात्र की उम्र है। जो होली के पहले दिन ही अपने गांव पैतृक गया और पडोसी के घर से चाबी मागा । जब वह अपने मामा के घर नही पहुंचा तो वहां से कॉल करने का कोशिश किया गया । लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसके परिजन ढंढते हुए पैतृक गांव पहुच गये । इस दौरान घर के अंदर जाने लगे तब कमरे के अंदर दोनो प्रेमी जोडे ने फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मृतक युवक ड्राइवर का कार्य करता था, और अपने मामा के घर रहता था। मृतक घर का इकलौता बेटा था, मां दूसरे प्रदेश में काम करती थी। ग्रामीणो के मुताबिक समाज व परिवार की असहमति मिलने के कारण दुखी हो कर दोनों ने आखिरी होली मनाई ।

शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं बोर्ड परीक्षाएं, डीईओ बीआर बघेल एक्टिव मोड में

0
  •  जिला स्तरीय उड़नदस्ते ने दी परीक्षा केंद्रों में दबिश

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत के सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नेतृत्व में हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। डीईओ बीआर बघेल लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों में ड्यूटीरत प्राचार्य, व्याख्याता और शिक्षक शिक्षिकाएं पूरी कर्तव्य परायणता के साथ सेवा दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नेतृत्व वाले जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल ने सोमवार को नगरनार, धनपूंजी मांझीगुड़ा, दरभा में संचालित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हो रही है साथ ही साथ केंद्रीयकृत प्राथमिक परीक्षा पांचवी बोर्ड परीक्षा का भी निरीक्षण किया गया। प्राथमिक शाला घनपूंजी, प्राथमिक शाला कोरपाल में भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में डीईओ श्री बघेल के साथ रजी वर्गीस, रत्नेश बेंजामिन, सतरुपा मिश्रा शामिल हैं। यह दल पूरे बस्तर जिला के परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण कर रहा है। बताया गया है कि अब तक नकल का एक भी प्रकरण पकड़ा नहीं गया है।

परीक्षेत्रीय साहू समाज केलाबाडी का साहू पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

0

परीक्षेत्रीय साहू समाज केलाबाडी  का साहू पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन  शंकर मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 12 दल्ली राजहरा में किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवराज साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा थे l अध्यक्षता सुदर्शन साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू समाज केलाबाडी ने किया,विशेषअतिथि दौपती साहू दामिनी साहू, सत्या साहू,संगीता साहू, रेखा साहू,उषा साहू राजकुमार साहू थे!

 

कार्यक्रम के प्रथम पाली में समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणी माता कर्मा की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ,परिक्षेत्र के सभी लोगों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया l कुर्सी दौड़ महिला वर्ग प्रथम ईश्वरीय.साहू द्वितीय भारती साहू,बाल पासिंग प्रथम मानकुवर द्वितीय मंजू साहू , बालिका वर्ग में बाल पासिंग पथम मेघा दसरा बबली.थे,! जलेबी दौड मे प्रथम देवेंद्र दूसरा खिमांशी! द्वितीय पाली में पुरुष्कार वितरण समारोह हुआ,स्वागत भाषण सदर्शन साहू ने दिया,मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ने परिक्षेत्र के कमेटी के द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन पर बधाई दिया l उन्होंने कहा कि समाज में एकता बनाए रखने के लिए पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होना आवश्यक है! 26 मार्च को मां कर्मा महोत्सव में आप सभी लोगों की उपस्थिति आवश्यक है!दामिनी साहू ने महिलाओं से अपील की 25 मार्च को शाम 4 बजे कलश शोभा यात्रा में हम सब बहनों को आना है ! दौपती साहू ने कही हम सब को सामंजस्य बनाकर सामाजिक कार्य करना है!रेखा साहू ने कही 25 मार्च को भगवान् श्री सत्यनारायण की पूजा मां कर्मा मंदिर गांधी चौक में है,दोपहर में 12 बजे रामायण पाठ किया जायेगा! नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा श्री तोरण लाल साहू एवं वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद मोनिका साहू का सम्मान किया ! मंच संचालन रेखू राम साहू नै किया, आभार व्यक्त परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामखिलावन साहू ने किया, नृत्य की प्रस्तुती ममता, जया ने छत्तीसगढ़ी गीत में शानदार प्रस्तुति दिया! माँ कर्मा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दामिनी साहू के नेतृत्व में सामाजिक गतिविधियों में युवतीयो की भागीदारी के उद्देश्य को लेकर केलाबाडी में युवती मंच का गठन किया गया! अध्यक्ष कु पेमीन साहू, सचिव कु अंजली साहू, कोषाध्यक्ष किरण साहू, प्रचार सचिव श्याम लता साहू, उपाध्यक्ष किरण साहू, कविता, मधु, राशि, नेहा, ममता, मोनिका, इन्दाणी, है! आयोजन में घना राम साहू,नवीन साहू,गजेन्द साहू,पीयूष साहू,आशा साहू,सुरेश साहू,केशव साहू, रोमन साहू, हिम्मत साहू, चंपा साहू, रामेश्वर साहू , मनभा साहू, हरिश्चन्द्र साहू, सहित समाज के लोग उपस्थित थे!

अभाविप बस्तर के सतरंगी फागुन 2.0 उत्सव में बिखरी बहुरंगी छटा

0
  • सतरंगी फागुन 2.0 होली रंगोत्सव में हुआ संपन्न 

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच बस्तर द्वारा रंग उत्सव के शुभ अवसर पर सतरंगी फागुन 2.0 होली रंगोत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड धरमपुरा में किया गया।

 

अभाविप प्रदेश कार्यकारणी सदस्य करण बघेल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच बस्तर द्वारा सतरंगी फागुन 2.0 होली उत्सव धरमपुरा में विभिन्न शैक्षणिक परिसरों के विद्यार्थियों को साथ लेकर होली मिलन का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष धरमपुरा में 6000 से अधिक विद्यार्थी जगदलपुर के बाहर पढ़ाई करने आते हैं। जिसमें अधिक जनजाति विद्यार्थी रहते हैं। धरमपुरा एजुकेशन हब है और मार्च होली के समय परीक्षा के कारण अधिकतर विद्यार्थी अपने घर नहीं जा पाते ,उन सभी विद्यार्थियों के साथ मिलकर होली मनाया जाए, इस ध्येय वाक्य से सतरंगी फागुन होली रंग उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हॉर्टिकल्चर कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, पीजी कॉलेज, आत्मानंद कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज,आईटीआई सहित अनेक विद्यालय के विद्यार्थीगण उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए।

अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि छात्रों में देशभक्ति व चरित्र निर्माण का कार्य करती है। कार्यक्रम में नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थी परिषद छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति व चरित्र निर्माण का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेजों व समाज के बीच सेतु बनकर छात्रों को सकारात्मक विचारधारा से जोड़ने का कार्य करते हैं। होली परंपरागत त्योहार हैं। जिसे विभिन्न रंगों के साथ मनाते हुए समाज को अच्छे संस्कारों की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।

छात्रों को ज्ञान, शील और एकता के मंत्र के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और शिक्षा सुधार में योगदान देने का आह्वान किया गया। वर्तमान और स्थायी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। बस्तर जिला संयोजक गौरव भवानी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र की वह छात्र शक्ति है। जो समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए निरंतर कार्यरत रहती है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रशांत लाठिया, अश्विन पिल्ले, रोहित घुमास, ऋतिक जोगी, वैभव दास, अवनीश, पुनव, नुशांत जोशी, जय पांडे, मेहुल, रघुराज, निखिल नायर, मनीष बैस, सुश्री दिशा समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाल कल्याण समिति ने किया बाल देखरेख संस्थाओं का औचक निरीक्षण

0
  •  किशोर न्याय अधिनियम के पालन के दिए निर्देश 

जगदलपुर किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के अंतर्गत बस्तर जिले के पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं शासकीय बालगृह बालक, बालिका, खुला आश्रय गृह बालक, बस्तर सामाजिक जन विकास समिति, एवं सेवा भारती मातृ छाया विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी जगदलपुर का बाल कल्याण समिति जिला बस्तर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्रही ने बताया कि सभी संस्थाएं किशोर न्याय अधिनियम के नियमानुसार संचालित की जाती हैं, देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता रखने वाले बालकों के लिए आवासीय सुविधाओं के संबंध में हर माह कम से कम दो बार निरीक्षण किया जाता है। संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की पंजियों का संधारण किया जाता है, समिति के सदस्यों द्वारा समस्त पंजियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया एवं संस्था में वर्तमान निवासरत बालक, बालिकाओं एवं कर्मचारियों से भी व्यक्तिगत चर्चा की गई। इससे पूर्व के निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में पाई गई कमियों को भी दूर कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान समिति ने संस्थाओं का कार्य संतोषप्रद पाया। संस्था के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में संस्था का कार्य संतोषप्रद है आगामी समय में समिति के निरीक्षण के दौरान भी यही स्थित संस्थाओं में कायम रहे। निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य संतोष जोशी, रामकृष्ण ठाकुर, धनेश्वरी वर्मा उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के कार्यालय में सजी होली की महफिल

0
  •  जमकर उड़े रंग ग़ुलाल, किरण के डांस का तड़का 

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर एवं बस्तर जिले के भाजपाई होली के रंग में डूब गए, जमकर रंग ग़ुलाल उड़े और मिठाइयों का रस हर गले को तर कर गया।

क्षेत्रीय विधायक किरण सिंहदेव के नयापारा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने विधायक के साथ जमकर होली मनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ जमकर होली खेली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीत संगीत के बीच जमकर डांस किया।

किरण सिंह देव ने सभी बस्तर वासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सुबह से विधायक कार्यालय पहुंचकर अपने विधायक को रंग लगाकर बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी को रंग लगाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

अपने किरण भैया तो निकले छुपा रुस्तम, गायकी से लूट ली महफिल

0
  • छेड़ा ऐसा तराना कि झूम उठे जगदलपुर के लोग 

अर्जुन झा-

जगदलपुर दिल को गहराई तक भेद देने वाली बड़ी बड़ी आंखों का गजब आकर्षण, सजीला लंबा चौड़ा बदन, करीने से सजी जुल्फें, सादगी भरा पहनावा। ये गजब खासियतें हैं हमारे जगदलपुर के युवा विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की, मगर उनकी आवाज में भी गजब की कशिश है, वे गाने भी बड़े ही मधुर और अनूठे अंदाज में गाते हैं। उनकी गायकी का एक नमूना हमें शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिला।

हमारे विधायक किरण सिंह देव युवा जोश से लबरेज हैं। हम उन्हें युवा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब देश का एक राष्ट्रीय नेता उम्र के साठवें पड़ाव में पहुंचने के बाद भी युवा कहलाने के हकदार हैं, तो हमारे छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और जवानों की नगरी जगदलपुर के विधायक किरण भैया अभी तो 50 ही पार किए होंगे। अभी उन्हें भी युवा कहलाने का पूरा हक बनता है। उनकी दमदार आवाज तो इस बात की तस्दीक करती ही है कि किरण भैया अभी जवान हैं। चलिए हम बचपन, जवानी और बुढ़ापे के फेर में न फंसते हुए आपको असल दास्तां सुनाते हैं। बात यूं है कि अभी पूरा देश होली की खुमारी से उबर नहीं पाया है, जगदलपुर शहर और पूरे बस्तर संभाग में अभी महुआ, सल्फी, लांदा, देशी, विदेशी की महक फैली हुई है। युवा विधायक किरण सिंह देव इन सब चीजों से दूर रहते हैं, मगर होली की मस्ती का नशा उन पर जरूर चढ़ गया था। होलिका उत्सव के अवसर पर सिरहासार चौक पर आयोजित एक संगीतमय कार्यक्रम में विधायक किरण सिंह देव की गायकी हमें देखने सुनने को मिली। जब सुपर हिट फिल्म तराना का गीत “गुंचे लगे है कहने फूलों से भी सुना है तराना प्यार का, कहता है दिल ओ मेरी जिंदगी, आके मिल तन्हा न बीत जाए दिन बहार का” गाया तो कार्यक्रम में चार चांद लग गए। किरण देव ने यह गीत सुनकर पूरी महफिल लूट ली। जिस दौर में तराना फिल्म आई थी, उस दौर में हमारे किरण भैया भरपूर यौवन में रहे होंगे। हो सकता है तब उन्होंने किसी को अपना दिल दे दिया रहा होगा और शायद उसी दिलरुबा की याद में यह गाना उन्होंने गाया होगा। यह बातें हम नहीं कह रहे हैं, हमने तो यह सब वहां मौजूद लोगों से सुनी है। खैर बात चाहे जो भी हो, मगर यह तो साबितहो गया है कि हमारे विधायक जी गायक गजब के हैं। किरण सिंह देव एक अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। होली उत्सव के अवसर पर उन्होंने अपने संगीत विधा से सबको हैरत में डाल दिया। सचमुच किरण भैया गजबै हैं आप तो, ऐसे ही दिल जीतते रहिए अपनी अवाम का।

होली के दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे एनएमडीसी किरंदुल प्रोजेक्ट के कर्मचारी

0
  •  एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के बैनर तले जारी है बेमियादी भूख हड़ताल

किरंदुल लंबित वेज रिवीजन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कर्मचारी ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के तत्वावधान में

लगातार 18वें दिन भी रविवार दोपहर 1 बजे एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन के सीआईएसएफ चेक पोस्ट के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। यहां तक कि होली के दिन भी भूख हड़ताल जारी रही।

उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी कर्मचारियों और ठेका श्रमिको के लंबित वेतन समझौते, एनएमडीसी की सभी इकाइयों में मैन पवार की कमी के साथ साथ अन्य कई मुद्दों को लेकर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत मजदूर संगठन एसकेएमएस और मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक के संयुक्त तत्वावधान में किरंदुल परियोजना के नियमित और ठेका श्रमिक बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ हैं। इस मौके पर एसकेएमएस सचिव राजेश संधु, अध्यक्ष देवरायलु, रोशन मिश्रा, इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव एके सिंह एवं यूनियन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS