City Media - Page 268 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 268

डी बी ग्रुप के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से आए जरूरत मंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप के द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमे शहर के रक्तविरो ने रक्तदान किया आने वाले गर्मी के समय रक्त की कमी होने से जरूरतमंद को राहत पहुंचाने के लिए युवा साथियों ने नगर के शहीद ब्लड बैंक के साथ मिल कर शिविर को सफल किया गया जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन एवं कोषाध्यक्ष सुमित जैन ने बताया शहर के रक्तदाता एवं डीबी स्टार महिला टीम का सराहनीय योगदान रहा सभी युवा साथियों ने रक्तदान कर के ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों के लिए रक्तदान किए डीबी स्टार महिला टीम की सदस्य अनिता साहू नाज मेमन एवं माधुरी करपाल ने आगे बताया डीबी महिला टीम से सभी नारी शक्ति का सरहनिया सहयोग मिला शिविर का शुभारंभ भारत माता की आरती से किया गया इसके बाद रक्तदान शिविर सुचारू रूप से शुरू किया गया।

प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया रक्तदान के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था के द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर कराया जाता है अल्प आयु में नवजवान को हार्ट अटैक आना ये विचारणीय है रक्तदान करते रहने से समय रहते हमें गंभीर बीमारी का पता चल जाता है साल में 3 बार रक्तदान करे संस्था का यही उद्देश्य है लोग स्वस्थ रहे और अपने स्वास्थ के लिए जागरूक होए कार्यक्रम में उपस्थित शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ श्री शैबाल जाना ने रक्तदान के फायदे बताए रक्तविरो को बधाई दी संस्था के द्वारा नेक सेवा कार्य के लिए सराहना किए नगर थाना प्रभारी श्री सुनील तिर्की ने हेलमेट के फायदे बताए सभी से अपील किए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए मोबाइल से बात ना करे किसी भी प्रकार से नशा कर के वाहन चलाने से बचे स्वयं सुरक्षित रहे और लोगो को जागरूक करे डीबी ग्रुप के द्वारा 57 यूनिट रक्तदान व रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान का बधाई दिए तहसील साहू समाज के अध्यक्ष युवराज साहू अपने टीम के साथ उपस्थित थे कार्यकर्म में अपना सहयोग प्रदान किए समाज के तरफ से इस नेक कार्य के लिए साहू सदन निशुल्क प्रदान किया गया संस्था के प्रदेश सचिव पवन सोनी ने बताया डीबी स्टार महिला की टीम से सोनम भुवार्य हिमानी पाण्डे कामेश्वरि धनकर

देवंतीन पारकर ममता मानकर रंजना साहू ऊषा साहू अनीता साहू रक्तदान किए नारीशक्ति रक्तदान के लिए आगे आ रहे है साहू समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किए सदस्य नियाज़ खान ऋषि ठाकुर भरत देवांगन क्षितिज हुमने ने कहा बालोद जिले में रक्तदान शिविर के लिए सभी को जागरूक किया जाना है ताकि युवा वर्ग रक्तदान के प्रति जागरूक हो सके डीबी स्टार महिला टीम से दामिनी साहू शिवानी मानिकपुरी सावित्री सोनी ममता मानकर पम्मी सलामे सुनीता कडपति सुषमा साहू अनुराधा सिंग राजेश्वरी साहू देवांतिन पारकर रेणुका साहू द्रोपति साहू सोनम भुवार्य यमुना साहू एवं डीबी टीम से शिवा सूर्यवंशी दानेश आर्य संतोष रात्रे सूरज गुप्ता हेमंत गौतम कोमल ठाकुर नारायण साहू लोमेश साहू आदि टीम के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे ।

पुलिस की मदद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी कर रही है भाजपा सरकार

0
  •  कांग्रेस के पंचायत प्रतिनिधियों पर भी रखी जा रही है नजर 

अर्जुन झा-

जगदलपुर क्या भाजपा सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की पुलिस की मदद से जासूसी करवा रही है? जनपद और जिला पंचायतों में आंकड़ों के खेल में ऐसा किया जा रहा है? यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ऐसा संगीन आरोप खुद प्रदेश कांग्रेस दीपक बैज ने लगाया है।

 

दरअसल बीती रात दीपक बैज के निवास के सामने इस मसले को लेकर जमकर बवाल मच गया था। बताया जाता है कि दंतेवाड़ा जिले का एक पुलिस कर्मी सादी वर्दी में कल दोपहर से अपने चारपहिया वाहन के साथ दीपक बैज के निवास के सामने डटा हुआ था। रात गहरा जाने के बाद भी वाहन वहीं खड़ा रहा तो, संदेह होने पर दीपक बैज बाहर आए और वाहन पर सवार व्यक्ति से पूछताछ की। व्यक्ति के परिचय देने के बाद दीपक बैज ने कहा कि पुलिस की मदद से साय सरकार उनकी जासूसी करवा रही है। इस दौरान पुलिस कर्मी कहता रहा कि किसी पुराने केस में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम का नाम है, जिसकी तलाश के लिए एडिशनल एसपी ने उसकी ड्यूटी लगाई है। उसे शक था कि अवधेश गौतम आपके साथ हो सकता है, इसीलिए वह यहां आया है। इतना सुनते ही दीपक बैज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने पुलिस कर्मी को नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग भाजपा का एजेंट बनकर काम न करें, निष्पक्षता के साथ ड्यूटी निभाएं। आपको शक है, तो चलिए मेरे घर की तलाशी ले ले लीजिए, अगर आपको वांछित व्यक्ति मेरे घर में नहीं मिला तो अंजाम के लिए भी तैयार रहना। इसके बाद दीपक बैज ने सीधे एडिशनल एसपी को फोन लगाकर उन्हें भी खूब सुनाया। दीपक बैज ने कहा- एडिशनल साहब सरकारें आती जाती रहती हैं, हमें और आपको यहीं रहना है, इस तरह सरकार के दबाव में आकर मेरे या मेरे कार्यकर्ताओं की जासूसी मत करवाएं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दीपक बैज है। इसके बाद आज एक बयान जारी कर दीपक बैज ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला व जनपद पंचायतों में भाजपा को अध्यक्ष पदों पर हार का इतना डर है कि वह अब पुलिस से मेरी 24 घंटे जासूसी करवा रही है। लेकिन जब साजिश बेनकाब हुई तो अफसरों के चेहरे उतर गए। दीपक बैज ने कहा कि हर चुनाव में सत्ता, धनबल और प्रशासन का दुरुपयोग करने वाली भाजपा अब इस बात पर भी नजर रख रही है कि कौन-कौन कांग्रेस का विजयी प्रत्याशी मुझसे मिलने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा या तो चुनाव लड़ ले या फिर साजिशें ही रच ले।

जांच एजेंसियों के सहारे कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है भाजपा: मलकीत सिंह गैदू

0
  • प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह का आरोप 
  • आठ घंटे तक ईडी ने की मलकीत सिंह से पूछताछ 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार और भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारा लेकर अपनी तानाशाही चला रही हैं। इन जांच एजेंसियों की मदद से भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले को लेकर ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। कवासी लखमा अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल में हैं। कहा जाता है कि शराब घोटाले की रकम का बड़ा हिस्सा राजीव भवन, कोंटा, सुकमा में कांग्रेस कार्यालय भवन और सुकमा में कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के बंगला निर्माण में खर्च किया गया है। शराब घोटाले के तार कथित रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने के कारण कुछ दिनों पहले ईडी की एक टीम रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी। जहां प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने गुरुवार को फिर अपने दफ्तर में मलकीत सिंह गैदू को तलब किया था। इस बार मलकीत सिंह आठ घंटे तक पूछताछ की गई। बताते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने श्री गैदू से कांग्रेस कार्यालयों में लगी शराब घोटाले की रकम, कोंटा और सुकमा में कार्यालय भवन निर्माण, ठेकेदारों के नाम आदि समेत चार बिंदुओं पर पूछताछ की। मलकीत सिंह गैदू इन चारों बिंदुओं पर लिखित जानकारी युक्त जवाब लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे थे। 8 घंटे की पूछताछ के बाद मलकीत सिंह गेंदू ईडी कार्यालय से बाहर निकले और उन्होंने कार्यकताओं का अभिवादन किया एवं पत्रकारों से चर्चा की। इस संवाददाता से विशेष चर्चा में कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में मदमस्त होकर तानाशाही पर उतर आई है। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार भाजपा सरकारों की पोल खोल रहे हैं और जनता को सच्चाई से अवगत करा रहे हैं। इससे केंद्र सरकार बौखला गई है और अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को टारगेट कर रही है। ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स विभाग आदि केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से कांग्रेस और विपक्षी दलों को कमजोर करने का प्रयास भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि हम कांग्रेसी ऐसे हथकंडों के आगे टूटने या झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा जितनी हमें तोड़ने की कोशिश करेगी हम उतने ही मजबूत होकर उभरेंगे।

ट्रक के नीचे आ जाने से युवक गंभीर रुप से घायल

0

दलीराजहरा: आज सुबह नियोगी चौंक बस स्टैंड के करीब ट्रक के नीचे आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल, लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे आ जाने से कालीराम उम्र 53 वर्ष वार्ड क्रमांक 15 भगोली पारा रहने वाला है जिसके दोनों पैरों को गंभीर रूप से कुचल गया । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस से जा रहा था तभी बस वाले ने चौक में बस स्टैंड पर बस के पीछे बस खड़ी होने के कारण युवक सड़क पार कर रहा था तभी ट्रक क्रमांक सीजी 8 एड 3959 के अचानक नीचे आ गया युवक का पैर ट्रक के चक्के में आ जाने से गंभीर रूप से कुचल गया। स्थानीय लोगों द्वारा 108 को फोन कर बुलाया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बस्तर जिपं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, सभी 10 सदस्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने आज होंगे रायपुर रवाना

0
  •  भाजपा जिला कार्यालय में हुई नए जिला पंचायत सदस्यों की बैठक
  • विजयी प्रत्याशियों को दी गई बधाई, जनहित में कार्य करने की सलाह

जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन द्वारा आहूत की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिले के 15 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजयी होकर आए हैं। जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने समस्त विजयी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी और स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने पर हर्ष जाहिर किया। जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व कर्मठ प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाया है। बड़ी जीत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आती है। क्षेत्र के विकास व जनता जनार्दन की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए नवनिर्वाचित प्रत्याशी दिन रात कार्य करें, साथ ही इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा समर्थित सभी विजयी 10 जिला पंचायत सदस्य कल शुक्रवार को पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप के नेतृत्व में एकसाथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने राजधानी रायपुर रवाना होंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेवें।

जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, भाजपा समर्थित विजयी जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, निर्देश दीवान, शकुंतला कश्यप, कांति मौर्य, ललिता कश्यप, संपत्ति नाग, बलदेव मंडावी, चंद्रभान कश्यप, पद्मनी कश्यप, कामदेव बघेल उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

0

जगदलपुर:महापौर संजय पांडे व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज शाम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में महापौर सहित जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला मंत्री नरसिंह राव, कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, मनोहर दत्त तिवारी सहित पार्षदगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू

0

जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार 27 फरवरी को तोकापाल विकासखंड में 168 बूथ बनाकर एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमडीए कॉर्नर बनाकर फाईलेरिया से बचाव एवं कृमि से मुक्ति हेतु शाम 5 बजे तक 24238 लोगों को दवा सेवन कराया गया।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड तोकापाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कुल 168 बूथ बनाकर एक सप्ताह में कुल 86194 जनसंख्या को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस हेतु विकासखंड को चार सेक्टर में विभक्त कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल द्वारा संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर अलग से निर्देश दिया गया है। साथ ही विकासखंड के सभी कोटवारों को कार्यक्रम के दो दिवस पूर्व से मुनादी करने हेतु कहा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर तीनों विभाग के अमलों को विद्यालयों में आवश्यक जानकारी दी गई थी और संबंधित विभागों द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार भी किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने हेतु तीनों विभाग के विभाग प्रमुखों के अतिरिक्त बीपीएम अल्का वैद्य एवं बीईई जिली मंडावी को सेक्टरवार निगरानी हेतु जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कुष्ठ सहायक शिवनारायण पाण्डे को स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया था। इस दौरान बताया गया कि एक सप्ताह में तोकापाल विकासखंड में दवा खिलाने का शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। जो लोग किसी कारणवश बूथ में नहीं आ सकेंगें, उन्हे चार दिन पश्चात 3 मार्च से घर-घर जाकर फाईलेरिया हाथीपांव एवं कृमि से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जाएगा।

जनता से शपथ ग्रहण में उपस्थिति की अपील की महापौर संजय पांडे ने

0

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने 1 मार्च को होने वाले नई नगर निगम परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शहर वासियों से उपस्थिति की अपील की है।

जनता के नाम जारी पत्र में महापौर संजय पांडे ने कहा है कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुझे जगदलपुर शहर के महापौर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसे मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। आपकी उपस्थिति इस शुभ अवसर को और भी विशेष बना देगी। अतः, मैं हृदय से आप सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया मेरे शपथ ग्रहण समारोह में पधारकर इसे गौरवमयी बनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 1 मार्च को प्रातः 10:30 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में आयोजित है। संजय पांडे ने कहा है कि आपका स्नेह और समर्थन सदैव प्रेरणादायक रहा है, और इस विशेष अवसर पर आपकी उपस्थिति मेरे लिए अनमोल होगा।

पांच किलो का आईईडी किया गया नष्ट

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिला के कोंटा थाना क्षेत्र में कोंटा गोलापल्ली रोड पर ग्राम बंडा के समीप नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए आईईडी कों सुरक्षा बलो ने समय रहते बरामद कर लिया। सीआरपीएफ की 228 बटालियन व जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 5 किग्रा का आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले पर थाना कोंटा मे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।लगातार सुरक्षा बलों द्वारा मुखबिर सुचना व डिमाईनिंग के दौरान आईईडी बरामद ग कों निष्क्रिय किए जा रहे हैं।

घर जमीन विवाद को लेकर घर में आग लगाने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • अप. क्र. 61/25 धारा – 331(3), 324(4), 326(g) BNS

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 27 में कल दिनांक 26.02.2025 को मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा घर जमीन विवाद को लेकर प्रार्थिया ममता भुआर्य पति राजकुमार भुआर्य निवासी वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड दल्लीराजहरा से वाद विवाद करने लगा जिस संबंध में शिकायत आवेदन देने ममता भुआर्य अपने पति के साथ थाना आयी थी, थाना से जब वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में पडोसी द्वारा प्रार्थिया ममता भुआर्य को फोन कर बतायी कि तुम्हारे बुआ के लडके मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा तुम्हारे घर के दरवाजा को लात से मारकर घर अंदर दोपहर करीबन 03.30 बजे घुसकर घर में आग लगा दिया ।

घर से धुंआ निकल रहा है प्रार्थी घर पहुचे तब देखे तो घर में आग लगने से काफी धुंआ निकल रहा था उसी समय आरोपी 01. भूपेश बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 36 वर्ष 02. मनीष बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 34 वर्ष साकिनान वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने हम लोग आग लगाये है जो करना है कर लो कहते हुए अपने घर की तरफ चले गये फिर ममता बिहारी एवं उसकी मां द्वारा पडोसीयों के मदद से आग को बुझाये है, आरोपीगण मनीष बाघ व भुतेश बाघ प्रार्थिया के घर में आग लगाने से घर में रखे एलई डी टीव्ही, दीवान, सोफा सेट, पलंग गद्दा, सिलाई मशीन, दिवाल घडी, बिजली बोर्ड एवं वायर, एवं अन्य घरेलू उपयोगी सामान एवं मजदूरी की नगदी रकम 20000 रूपये ,प्लास्टीक टी टेबल, कुर्सी, स्टूल, होम थियेटर, इंडेक्शन चुल्हा, आलमारी मे लगे आईना कांच व दिवाल में लगे आईना व सिलिंग पंखा को तोड फोड कुल कीमती 1,20,000 रूपये को आग से जलाकर नुकसान पहुचाये है ।

ममता की मां लोगों के घर में झाड़ू पोछा का कार्य करती है। एवं उसके पति ड्राइवर का कार्य करते हैं और एक दिन पूर्व ही वेतन का पैसा भी घर में लाकर रख थे।

ममता भूआर्य की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद  एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0चित्रा वर्मा के नेतृत्व के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सुनील तिर्की ‍थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपीयों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने जुर्म स्वीकार करते जमीन विवाद को लेकर ममता भुआर्य के घर में आग लगाना बताने पर आरोपीयों को दिनांक 27.02.2025 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद मे निरूध्द किया गया है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS