City Media - Page 267 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 267

मनाया संघ का स्थापना दिवस

0

जगदलपुर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बस्तर की टीम द्वारा संघ के स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन तथा स्वल्पाहार कराया गया एवं उनके साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता , संभाग अध्यक्ष सौरभ गौड़ , जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आसादान, जिला सचिव शिव भंडारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेश मरकाम, मीडिया प्रभारी दिनेश पराते, सह सचिव अनीता कश्यप, कोषाध्यक्ष गणेश माली उपस्थित थे।

महापौर व पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह

0
  •  बुलेट से पत्नी रेखा के साथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे महापौर संजय पांडे

जगदलपुर नगर के मैत्री संघ स्थित गृह निवास में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दंतेश्वरी मंदिर के लिए बुलेट में निकले महापौर संजय पांडे। इससे पहले घर में ही दिवंगत माता पिता के छाया चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर संजय पांडे और उनकी धर्मपत्नी रेखा पांडे ने आशीर्वाद लिया।

इसके बाद बुलेट पर सवार संजय पांडे अपनी धर्मपत्नी रेखा पांडे के साथ दंतेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुए। दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी ने पांडे दंपत्ति से पूजन अर्चन कराया। पूजन करने के बाद संजय रेखा पांडे बुलेट से ही शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक को 20 वर्ष का कारावास

0

बालोद कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) बालोद (छ.ग.) के द्वारा आरोपी विद्यासागर पिता केवल राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी-वार्ड क्र0 15 भगोलीपारा राजहरा, थाना-राजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) को अंतर्गत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 के आरोप में पांच वर्ष का सश्रम कारावास व 1000/- रू० अर्थदण्ड, भा.द.वि. की धारा 366 के आरोप में सात वर्ष का सश्रम कारावास व 1000/- रू० अर्थदण्ड लैंगिक अपराध की धारा 4 (2) के आरोप में बीस वर्ष का सश्रम कारावास व 1000/- रू० अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण बसंत कुमार देशमुख, विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) के अनुसार दिनांक 06-जनवरी -2024 को प्रार्थी/पीड़िता के पिता के द्वारा थाना-राजहरा में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.01.2023 को रोजाना की तरह वह और उसकी पत्नी ठेला लेकर निकल गये थे, घर में उसकी मां और बच्चे थे। शाम करीबन 5 बजे जब वह घर वापस पहुंचा तब उसकी पत्नी ने उसे बताया कि पीडिता दोपहर करीबन 03:00 बजे शहीद अस्पताल के सामने फल्ली ठेला के पास मिली थी, जिसे घर जाने के लिये बोली तो वह अपने सहेली से मिलते हुए घर जाऊंगी कहकर निकली थी, जो अब तक घर वापस नहीं आयी है। उसका मोबाईल भी बंद है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसी पुत्री/पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने की शंका के आधार पर कार्यवाही करने का निवेदन किया। उक्त सूचना के आधार पर उक्त रिपोर्ट पर थाना राजहरा के द्वारा गुम इंसान क्रमांक-01/2024 कायम कर विवेचना अधिकारी स.उ.नि. कांताराम घिलेन्द्र के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अंतर्गत संहिता की धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज प्रकरण को विवेचना में लिया गया। विवेचना के अनुक्रम में उप निरीक्षक उमा ठाकुर के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 की रात्रि को वार्ड नंबर-15 भगोलीपारा राजहरा स्थित आरोपी विद्यासागर के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता का कथन लिया गया, जहां पर पीड़िता ने बतायी कि आरोपी से पहचान होने पर वह अपने दादी एवं मां के मोबाईल नंबर से आरोपी के मोबाईल से बातचीत होती थी। दिनांक 06 जनवरी-2024 को वह दोपहर 02:30 बजे डांस क्लास गयी थी, जहां से 03:30 बजे सहेली के घर गयी थी, जहां से आरोपी वहां आकर उसे चल मेरे साथ रहना कहकर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके नाबालिग होने की जानकारी होने के बाद भी तुमसे प्यार करता हूँ, शादी करूंगा कह कर उसके मना करने के बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के उक्त बयान के आधार पर प्रकरण में संहिता की धारा-366 (ए), 376 एवं संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 जोड़कर सम्पूर्ण विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र दिनांक 23 फरवरी. 2024 को प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की विवेचना स.उ.नि. कांताराम घिलेन्द्र, उ.नि. उमा ठाकुर के द्वारा किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण में आये साक्ष्य के आधार पर आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

पीसीसी अध्यक्ष बैज की रेकी का आरोप, सदन में हंगामा, 16 कांग्रेस विधायक निलंबित

0
  • आरोप-सरकार करा रही जासूसी-रेकी, पूछा आखिर क्यों, डर किस बात का?

रायपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी के आरोपों पर प्रदेश में बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सदन के अंदर और बाहर इस पर जमकर हंगामा जारी है।

शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस दौरान विपक्षी विधायकों को नारेबाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे नारेबाजी करने लगे। हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बाद में विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा, बीती रात बड़ी घटना हुई है। रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद आपको बात करने का अवसर दिया जाएगा। सत्ता पक्ष के विधायक ने कहा, प्रश्नकाल में भाषण नहीं दिया जा सकता। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी कांग्रेस विधायक सदन में खड़े हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विधायकों को मनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, जो भी विषय है, प्रश्नकाल के समय पूरा समय है, मैं आपको अवसर दूंगा। गंभीरता है, इसलिए आपको पूरा अवसर दिया जाएगा।

सरकार के आदेश पर कराई रेकी

विधायक उमेश पटेल ने कहा, पुलिस पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी कर रही है। आप क्या करना चाहते हैं, पुलिस प्रशासन से लोगों को डराना चाहते हैं। ये कहते ही कांग्रेस विधायकों का हंगामा और बढ़ गया। विधायकों ने कहा, सरकार आपकी है, प्रशासन आपका है, फिर बात करने से क्यों डर रहे हैं। विधायकों ने कहा, सरकार के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के घर रेकी करवाई जा रही है। सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की। काफी मनाने के बाद भी जब विधायकों की नारेबाजी नहीं रुकी, तो विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

16 कांग्रेस विधायक निलंबित

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इसके बाद रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी ऐसी परंपरा नहीं रही कि प्रश्नकाल को बाधित किया जाए। इसके बाद अध्यक्ष ने विधायक लता उसेंडी से प्रश्न करने को कहा, लेकिन कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा। हालांकि कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया। निलंबित विपक्षी विधायकों ने सदन से बाहर जाने के बाद आज विधानसभा की दिन भर की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

जुनेजा, अमरजीत और दो जिलाध्यक्ष पीसीसी के निशाने पर, कार्रवाई की तैयारी

0
  • प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय

रायपुर कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के अनुशासन को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी नेताओं द्वारा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की गई बयानबाजी पर नाराजगी जताई गई। जिन लोगों ने पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बयान दिया है, उन पर कार्रवाई के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। वहीं बिलासपुर जिले के दोनों जिलाध्यक्षों को भी शो-कॉज नोटिस, अमरजीत भगत के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठी है। ये फैसला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

बैठक में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा पार्टी संगठन पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी फोरम से बाहर संगठन के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में चर्चा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की समीक्षा संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। दीपक बैज ने बताया कि निकाय चुनावों में हार को लेकर पीसीसी अध्यक्ष और संगठन के खिलाफ बयान बाजी को लेकर जो बयान आए थे, उन मामलों में कार्यकारिणी की बैठक में विचार करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी ने ईडी की कार्यवाही मामले में सड़क की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। मामले में जिला और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव, कल जिलों में प्रदर्शन कर फुकेंगे पुतला

ईडी की तानाशाही कार्यवाही के विरोध में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी ने लिया है। 1 मार्च को सभी जिलों में पुतला दहन किया जायेगा। 3 मार्च को ईडी आफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रुपए का हिसाब देगी। ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है, जो सर्वथा अस्वीकार्य है। ईडी ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री से जो सवाल किया, उससे साफ हो रहा था कि ईडी की मंशा कांग्रेस पदाधिकारी को प्रताड़ित करना है।

कार्यकर्ताओं के पसीने की कमाई से बने हैं कांग्रेस कार्यालय, भाजपा दफ्तरों की जांच करे ईडी: बैज

0
  • आज प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला दहन, 3 को ईडी दफ्तर का घेराव
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने घेरा सरकार को 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीt सिंह गैदू को ईडी दफ्तर में घंटों बिठाए रखने को लेकर ईडी और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के सभी कार्यालय कार्यकर्ताओं के पसीने की कमाई से बनाए गए हैं। हम निर्माण मिलगे एक एक पैसे का हिसाब देने तैयार हैं। ईडी भाजपा के दफ्तरों की भी जांच करे।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि ईडी के समन के आधार पर जानकारी देने गए कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बिठाए रखना बेहद आपत्तिजनक है। ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी द्वारा चाही गई जानकारी देने ईडी ऑफिस गए थे। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद ईडी को उन्हें वापस आने देना चाहिए था। ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिए थी, तो उसे वह लिखित में मांग सकती थी, सारी जानकारी उपलब्ध करा देते।  बैज ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रू. का हिसाब देगी। ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बिठाए रखा। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रहा है जो सर्वथा अस्वीकार्य है। ईडी ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री से जो सवाल किया उससे साफ हो रहा था कि ईडी की मंशा कांग्रेस पदाधिकारी को प्रताड़ित करना है। प्रभारी महामंत्री इडी के सवालो का जवाब देने गए थे फिर उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक संपत्ति का ब्योरा क्यों मांगा गया? समन में चार बिंदु थे उसमें यह तो नहीं था। ईडी नगर निगम कब से हो गया, वह बिल्डिंग का नक्शा कब पास हुआ, लेआऊट कहां है, छज्जा कितना निकला है, ऊंचाई कितनी है? यह सवाल पूछ रहा है। नक्शा पास हुआ या नहीं लोकल पालिका पूछेगी सिर्फ परेशान करने की नीयत है साफ दिख रहा है। क्या ईडी सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच के एजेंडे पर आया था। दीपक बैज ने कहा कि ईडी की तानाशाही के विरोध में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी ने लिया है। 1 मार्च को सभी जिलों में ईडी का पुतला दहन किया जाएगा। 3 मार्च को ईडी आफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा की भी ले जानकारी

बैज ने कहा कि ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल की थी। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से डेढ़ करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है। क्या ईडी उसकी जांच करेगा? भाजपा के पितृ संगठन जिसका पंजीयन तक नहीं है उस आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करता है? ईडी भाजपा के लिखी पटकथा पर अमल कर रहा है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयों की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? हमारा भवन हमारे कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित किए धन से बनाया गया है हमारे पास पूरा हिसाब है। हमारे सुकमा राजीव भवन की कुल लागत 65 लाख रू. लगभग है। कोंटा के भवन की निर्माण की लागत 20 लाख लगभग है जो अभी अपूर्ण है। जिसका पूरा पेमेंट पीसीसी ने चेक से किया है। एक-एक खर्च का ऑडिट हुआ है।

पुलिस मेरी जासूसी कर रही: बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दिनों हम सबने देखा कि इस सरकार ने प्रशासनिक आतंक से किस प्रकार से स्थानीय निकाय चुनाव को प्रभावित किया। उसके बाद भी इनका जी नहीं भरा। ईडी पीसीसी कार्यालय आती है और दंतेवाड़ा से सीजी अट्ठारह सीरीज की गाड़ी आती है। पिछली रात 12 बजे से लेकर सोमवार दिनभर और फिर रात 12 बजे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास में जासूसी करती है। वहां टीआई रैंक के अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही आते है, चौबीस घंटे तक जासूसी करते है आखिर क्यों? ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास में घर के गेट के लेफ्ट और राइट दोनों साइड खड़े होकर आप जासूसी करते हैं क्यों? मुझे दिन से पता था कि दंतेवाड़ा से गाड़ी आई है और घर के बाहर जासूसी कर रही है, लेकिन व्यस्तता की वजह से मैंने इग्नोर कर दिया, जब रात को हम लोगों ने पुनः देखा कि गाड़ी आसपास घूम रही है, तब स्वयं हम लोग कार्यकर्ता के साथ गए। हमने पूछा कि दंतेवाड़ा की गाड़ी यहां क्या कर रही है? उनके पास कोई जवाब नहीं था और कहा कि हम ऐसे ही आए हैं, कुछ काम नहीं है, फिर हमने पूछा कौन भेजा है? एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा को हमने फोन किया क्यों भेजा? किस लिए भेजा? उसके पास भी कोई जवाब नहीं था। उसके बाद फिर हमारे जिलाध्यक्ष का नाम लेते हुए कहा कि उनकी देखरेख के लिए हम आए हैं। मैंने कहा उनका घर तो आपके जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर पीछे है, वह घर में सोए है वहां गए थे क्या? देवेन्द्र नगर रायपुर में उनका घर नहीं है, आपके पास नोटिस है क्या? गिरफ्तारी वारंट है क्या? या कोई नोटिस है क्यों उनको खोज रहे है? मतलब साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष के घर में कौन स्थानीय निकाय चुनाव जीता हुआ जनप्रतिनिधि आ रहे हैं, जिला पंचायत के मेंबर, जनपद के सदस्य रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है। दंतेवाड़ा के एएसपी किसके इशारे पर काम कर रहे हैं? क्या भारतीय जनता पार्टी और सरकार के एजेंट बनकर काम कर रहा है? उस दिन मैंने कहा कि कलेक्टर और एसपी और बहुत से पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं कि जनपदों में कांग्रेस के चुने हुए जनपद सदस्य को डराओ, धमकाओ, उठाओ, बंदूक की नोक पर भाजपा का जनपद अध्यक्ष बनाओ। जिला पंचायतों में भी कांग्रेस के जीते हुए सदस्यों को बंदूक की नोक पर उठा ले जाओ और भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाओ। मैंने कहा था कि फॉर्च्यूनर का ऑफर चल रहा है, इनोवा का ऑफर चल रहा है, स्कॉर्पियो का ऑफर चल रहा है, पैसे का खुलेआम ऑफर चल रहा है। यह सोमवार को साबित हो गया। हम बिना तथ्य बिना के आरोप नहीं लगा रहे सारे आरोप तथ्यात्मक रूप से सही हैं। हमने गाड़ी को पकड़ा है, हमारे कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को पकड़ा और मीडिया के साथ पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार किस हद तक जा सकती है। इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। हमने भी पांच साल सरकार चलाई, हमारी कांग्रेस की सरकार थी, नगरीय निकाय चुनाव हमारी सरकार में पारदर्शितापूर्ण तरीके से हुए। बैलेट पेपर से कराए। कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। बंदूक की नोक पर हम लोगों ने डराने धमकाने का काम नहीं किया, जो यह सरकार कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है, बंदूक की नोक पर सरकार चुनाव जीतना चाहती है। हम निष्पक्षतापूर्ण जांच और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

भाटीगुड़ा में अखंड रामायण पाठ का आयोजन

0

जगदलपुर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद महिला प्रकोष्ठ की विभाग संयोजिका उमा गुप्ता व पंकज मिश्रा राधे राधे महाराज द्वारा भाटीगुड़ा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के मातृशक्ति वह बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे और भाटीगुड़ा में अखंड रामायण पाठ 25 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 तारीख तक चला।शाम 4 बजे पूजा अर्चना की गई। उसके उपरांत भंडारे का भी कार्यक्रम किया गया।वहां पर विश्व हिंदू परिषद की सभी मातृ शक्तियों व बजरंग भी अपनी अपनी उपस्थिति दी। भाटीगुड़ा के ग्रामीणों का सहयोग रहा। महाशिवरात्रि के दिन सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया।

विशुद्ध सनातनी परंपरा के साथ शपथ कल ग्रहण करेंगे महापौर संजय पांडे

0
  •  शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच होगा शपथ ग्रहण
  • मौजूद रहेंगे डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव समेत कई बड़ी हस्तियां

जगदलपुर नगर के नए महापौर संजय पांडे का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को सुबह 10. 30 बजे होगा। माई दंतेश्वरी की कृपा हमेशा बनी रहे इस उद्देश्य से मंदिर के सामने प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली विशुद्ध सनातनी परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी अपने मंत्रोच्चार द्वारा इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे को माई दंतेश्वरी की कृपा से जनहित में लोगों की सेवा करने हेतु आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शंख ध्वनि और बस्तर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के बीच शपथ ग्रहण होगा।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव करेंगे। विशेष अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी, बस्तर सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, निवर्तमान महापौर सफीरा साहू होंगे। भाजपा नेता, कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। महापौर संजय पांडे ने लोगों से अपील की है कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में पधार कर इस पल को और भी अधिक गौरवमयी बनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। वहीं कलेक्टर हरिस एस और नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू नगर वासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

धावकों के कदमों से धुल जाएंगे अबूझमाड़ की धरती पर लगे खून के धब्बे; साय सरकार की शानदार पहल: महेश कश्यप

0
  •  अबूझमाड़ में हाफ मेराथन का आयोजन कल 
  • हिंसा का शिकार रहा अबूझमाड़ अब धावकों के कदमों से गूंजेगा: सांसद महेश कश्यप 

अर्जुन झा-

जगदलपुर जो धरती कभी अक्सर लहूलुहान नजर आती थी, आएदिन जहां नक्सली खून खराबा किया करते थे, उस अबूझमाड़ की धरती पर अब अमन की बयार बहने लगी है।अबूझमाड़ के दामन पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए खून के धब्बों को युवाओं के कदम धोएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इस दिशा में शानदार पहल की है।

बस्तर के युवा आदिवासी सांसद महेश कश्यप ने बताया कि बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ महोत्सव के तहत 2 मार्च को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर बस्तर सांसद ने हर्ष जताते हुए मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं हैं। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि नक्सल खतरे की काली छाया से बाहर आकर, छत्तीसगढ़ का सबसे बुरी तरह नक्सल उग्रवाद प्रभावित नारायणपुर जिला का अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन की मेजबानी के लिए लोकप्रियता हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में इस वर्ष भी अबूझमाड़ महोत्सव के तहत दो मार्च को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का भव्य आयोजन होगा। हाफ मैराथन का शुभारंभ सुबह साढ़े पांच बजे से हाईस्कूल ग्राउंड नारायणपुर में होगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल नारायणपुर और अन्य संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देने का भी माध्यम है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस भव्य आयोजन हेतु प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से नारायणपुर में शांति लौट रही है और विकास कार्य दिखने लगे हैं। साथ ही खेल गतिविधियों को भी पहचान मिल रही है।नक्सलवाद से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत नारायणपुर जिला प्रशासन और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 2 मार्च को अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सिर्फ़ एक मैराथन नहीं है, बल्कि यह इस क्षेत्र की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। यह मैराथन शांति, एकता और विकास का संदेश देगी, जिसका उद्देश्य अबूझमाड़ को उसके पिछले संघर्षों के ज़रिए नहीं बल्कि खेलों और चैंपियनों की भूमि के रूप में फिर से परिभाषित करना है। इस आदिवासी बहुल जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन नक्सली खतरे के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पाते। छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने और स्थानीय युवाओं की क्षमता को निखारने के लिए कई पहल की हैं और अभी भी की रही है। हाल ही में बस्तर ओलंपिक में अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी लय को आगे बढ़ाते हुए हाफ मैराथन युवा प्रतिभाओं को नया मंच देने जा रही है। कभी हिंसा और संघर्ष के लिए जाना जाने वाला अबूझमाड़ अब धावकों के कदमों से गूंजेगा।

21 किमी की होगी दौड़

सांसद श्री कश्यप ने जानकारी दी कि 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का मार्ग नारायणपुर हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर ओरछा ब्लॉक के बासिंग गांव में समाप्त होगा। प्रतिभागी घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर दौड़ेंगे। इससे मैराथन न केवल शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा होगी, बल्कि प्रकृति की चुनौतियों और सुंदरता का अनुभव करने का अवसर भी मिलेगा। श्री कश्यप ने बताया कि अब तक 8 हजार से ज़्यादा धावक ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय युवाओं, सुरक्षा बलों और आम जनता में इस आयोजन को लेकर उत्साह साफ़ देखा जा सकता है।

भाग लेंगे देश-विदेश के धावक

सांसद महेश कश्यप ने आगे बताया कि इस प्रतिष्ठित मैराथन में राज्य, देश और विदेश के लगभग 16 हजार धावक हिस्सा लेंगे मैराथन में विजेताओं को कुल 15 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस आयोजन हेतु कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया विष्णु देव साय सहित उनके मंत्रिमंडल, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करता है और आयोजन में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नक्सली दंपत्ति सहित सात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंड

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा में एक नक्सली दंपति समेत 7 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इन सभी पर था कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दो पुरुष व एक महिला नक्सलियों पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष इन सभी नक्सलियों आत्मसमर्पण किया। 2021 में हुई टेकलगुड़ा घटना में 22 जवान शहीद हुए थे। ये नक्सली उसी घटना में शामिल थे। सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि सभी को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिलाया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS