City Media - Page 302 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 302

अब्दुल कलाम वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कराया कांग्रेस प्रवेश 

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष पंचराम सिंह के नेतृत्व में अब्दुल कलाम वार्ड के पचासों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा।

शहर जिला अध्यक्ष मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में रजनी जैन, पूजा सिद्धार, गीता कश्यप, मन्नू नेताम, रुपशिला नाथ, रश्मि नाग, लक्ष्मी नाग, कमलोचन कश्यप, कमला कश्यप, सीमा पॉल, ईशा ठाकुर, सुरेन्द्र रैली, राजेंद्र दयाल, रौशन सोनी, आरती सोना,आराबती, मीना कश्यप, नरेश ध्रुव, हेमलता यादव, शबनम बेगम, राधामनी, गोमती मानिकपुरी, सुखदई बेसरा, शांति कावरे, वुदन कश्यप, पावली दयाल, गोथी कश्यप, सुनीता कश्यप, लीलापदी, सुभद्रा, शाशित नाग, दयमती कश्यप, राहुल कश्यप, राजेश नाग, रामदास, शिवशंकर नेताम आदि शामिल हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, रविशंकर तिवारी, सुखराम नाग, हरीश साहू, जाहिद हुसैन, रोजविन दास, असीम सुता, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

जनपद सदस्य संजय बैस ने हाई मास्क लाइट लगाकर गांव को किया रौशन 

0

ग्राम पंचायत कुसुमकसा मे 100 खम्बो मे हाई मास्क लाइट लगाकर रात भी दिन की तरह लगा रहा है सबसे अच्छी बात पुरे रेलवे स्टेशन से हाई स्कूल तक पहुंच मार्ग पर लाइट लगाया है रेलवे स्टेशन से रात्रि मे आने वाले लोगो को लाइट नहीं होने से बहुत परेशानी होता था जबकि सैकड़ो यात्री रात को वापस घर आते थे उस रास्ते मे अंधेरा होने के कारण परेशानी होता था उस समस्या को देखते हुये जनपद सदस्य संजय बैस पुरे रास्ते पर तेज रौशनी वाली लाइट लगाकर कुसुम वासियो को सौगात दिए ग्राम के सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे ने बताया की हमारे गांव की समस्या का निराकरण करने मे बैस जी अहम भूमिका निभाते है हमारे कुसुम रेलवे स्टेशन मे आस पास के बीस गांव के लोग ट्रेन से आना जाना करते है उन यात्रीयो का रात मे आने वाली अँधेरे मे होने वाली समस्या का समाधान हमारे पंचायत मे किये है मै उनका आभार व्यक्त करता हु पूर्व उप सरपंच नितिन जैन ने बताया की मेरे वार्ड के साथ पुरे गैरेज मोहल्ला का मेन रोड स्टेडियम लाइट से जगमगा रहा है मेरे निवेदन को स्वीकार्य करने के लिये हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी का आभार व्यक्त करता हु इस स्टेडियम लाइट लगने से ग्रामीन जनो मे हर्ष व्यापत है उप सरपंच दीपक यादव ने बताया की इतने विकास कार्य कराने वाले पहले जनपद सदस्य संजय बैस पहले जनपद सदस्य है हर समस्या का समाधान संजय बैस जी के पास होता है इसे लोग संजय है तो सम्भव है कहते है जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा की गांव हमारा है यहां रहने वाले लोग हमारे है इनकी परेशानी की चिंता हमें भी है रात को रेलवे के यात्री के साथ मोहल्ले के लोगो को प्रयाप्त रौशनी के लिये लाइट की आवश्यकता थी जिसे मैंने अपने जनपद निधि से राशि स्वीकृति कर पूरा करने का प्रयास किया हु ग्रामीन जन इस कार्य के लिये आभार जनपद सदस्य का मान रहे है इस आभार कार्यक्रम मे संतोष जैन जावेद खान गोविन्द सिन्हा पूनम सिन्हा डॉक्टर नसीम खान पुष्पजीत बैस गोल्डी धनकर मनीष जेठवानी योगी साहू मनीष जैन सुखदेव शर्मा अजय राजाभोज शंकर धनेन्द्र उपस्तिथ रहे

पहली बार बनें एमएलए किरण सिंह देव को भाजपा ने दूसरी बार सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

0

किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. दूसरी बार उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसको लेकर ऐलान किया है. बीजेपी आलाकमान की सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगी है. दरअसल, किरण सिंह देव ने हाल ही में अपने कार्यकाल का एक साल पूरा किया है. अपने एक साल के दौरान उन्होंने संगठन के सभी कामों को पूरा किया. वहीं प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद किरण देव सिंह को फिर से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने के बाद किरण सिंह देव ने कहा- भाजपा का काम कार्यकर्ता आधारित और कार्यक्रम आधारित होता है. आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव है. चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है. पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है. इस मौके पर नितिन नबीन ने कहा आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को कमल खिलाने का संकल्प लेना है.

 

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे. ये तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम से दाखिल किए गए. नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे. जिसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव के नाम की अधिकारिक घोषणा की गई. किरण देव इससे पहले भी संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. सामान्य वर्ग से आने वाले किरण देव आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं.

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं और पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की ऐसे में आगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इर से किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसके पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरण सिंह देव को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। हालांकि इसके बाद तय हुआ कि फिलहाल निकाय-पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष को ही आगे की जिम्मेदारी दी जाए। किरण सिंह देव ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इसके पहले वर्तमान के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद किरण सिंह देव को अध्यक्ष बना दिया गया था।

 

किरण सिंह देव जगदलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। 1985 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं। पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं। साफ-सुथरी छवि होने के कारण कई बड़े नेता उन्हें पसंद करते हैं।

ईडी की नजर में शराब घोटाले के मास्टर माइंड हैं पूर्व आईएएस विवेक ढांड

0
  • कई बड़ी हस्तियों पर लटकती नजर आ रही है अब ईडी की तलवार 

अर्जुन झा

जगदलपुर ईडी ने पूर्व आईएएस विवेक ढांड को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का मास्टर माइंड ठहराया है।इसके बाद और भी कई बड़ी राजनैतिक एवं प्रशासनिक हस्तियों पर ईडी का शिकंजा कसने की संभावना प्रबल हो गई है। जांच में अब ईडी ने पूर्व आईएस विवेक ढांड को सरगना बताकर सियासी और प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है।

छत्तीसगढ़ के बड़े शराब घोटाले में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है। मौजूदा घटनाक्रमों से अहसास होने लगा है कि शराब घोटाले के असल किरदार खादी की पोशाक पहनने वाले सियासतदां ही हैं और उनके ही इशारे पर अधिकारियों ने सारा खेल किया है। बकरा कटता रहा और सबको बंटता रहा। अफसर और सियासतदानों ने जमकर मौज की है। घोटाला करके जहां शासन को राजस्व की बड़ी क्षति पहुंचाई गई, वहीं राज्य के लोगों को घटिया शराब पिलाई जाती रही। ईडी ने विवेक ढांड को शराब घोटाले का सरगना बताया है। उन्हीं के निर्देशन में अहम किरदार अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अरुण पति त्रिपाठी घोटाले को अंजाम देते रहे। विवेक ढांड को इस घोटाले की रकम का बड़ा हिस्सा मिलने की भी सुगबुगाहट है।

बेनकाब होंगे बड़े कई चेहरे

ईडी को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की सात दिन की रिमांड मिलने के बाद अब कई बड़े चेहरों से भी नकाब हटने की संभावना जताई जा रही है। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़ा विस्तृत ब्यौरा तैयार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि फरवरी 2019 से लेकर जून 2022 तक किए गए 2 हजार 161 करोड़ रुपयों के शराब घोटाले की रकम किन किन हस्तियों तक पहुंची है, इसकी भी जानकारी ईडी ने जुटा ली है। ईडी ने बीते 28 दिसंबर को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के सुकमा स्थित ठिकानों, रायपुर के धरमपुरा स्थित कवासी लखमा के बंगले में कवासी लखमा के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित निवास में तलाशी अभियान चलाया था। ईडी के वकील के मुताबिक ईडी को आपत्तिजनक रिकॉर्ड, कई डिजिटल डिवाइस और ठोस साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि अब कई और बड़े चेहरे जल्द बेनकाब होंगे।

अब खुलेगी बकावंड जनपद के पंचायत सचिवों के तबादले की बंद फाइल

0
  •  नए जनपद सीईओ कुर्रे आ गए हैं एक्शन मोड में 

-अर्जुन झा-

बकावंड लगभग साल भर से लटकी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के सचिवों की तबादला सूची का क्या हुआ? यह अनुत्तरित प्रश्न अब यक्ष प्रश्न बन गया है। खबर है कि जनपद के नए सीईओ इस यक्ष प्रश्न को जल्द हल करने वाले हैं।

साल भर पहले बकावंड जनपद के तत्कालीन सीईओ ने 11 पंचायत सचिवों के तबादले का अनुमोदन सामान्य सभा से कराकर अंतिम स्वीकृति के लिए जिला पंचायत सीईओ के पास भेजी थी, जहां जिला पंचायत सीईओ की स्वीकृति से पहले ही एक बाबू ने इस सूची को लीक कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया कि तबादले में नामजद सचिवों से लेनदेन कर उन्हें मनचाही पंचायत में पोस्टिंग दी जा सके या फिर उनका तबादला रद्द करवाया जा सके। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में भी आया था। लेकिन साल बीतने को है, और सूची जिला पंचायत में ही धूल खाती पड़ी है। लोग कह रहे हैं कि कि चरम भ्रष्ट्राचारी को बचाया जा रहा है कांग्रेस के शासन काल में जिन्होंने भारी भ्रष्टाचार किया था, सरपंचों से वसूली और निर्माण कार्य में खुलकर मनमानी की थी, उन्हें बचाने के लिए सूची लटका कर रखी गई है। जनपद पंचायत बकावंड की 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों की जो सूची जनपद पंचायत द्वारा बस्तर जिला पंचायत को भेजी गई है, उस सूची पर जिला पंचायत सीईओ की मुहर लगने से पहले ही एक बाबू ने सूची को सार्वजनिक कर दिया। चर्चा है कि बाबू ने ऐसा सिर्फ सौदेबाजी के लिए किया है। सौदेबाजी का खेल शुरू भी हो गया था। तबादला प्रभावित सचिवों से उन्हें मनचाही ग्राम पंचायत में पदस्थ करने अथवा उनका तबादला रद्द करवाने के नाम पर जमकर वसूली भी की थी। दरअसल बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ ने विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों का तबादला कर उस सूची को जनपद पंचायत की सामान्य सभा में अनुशंसा के लिए प्रस्तुत किया था। सामान्य सभा ने सूची की अनुशंसा भी कर दी। इसके बाद जनपद सीईओ ने सूची को अनुमोदन के लिए जिला पंचायत को प्रेषित की थी। जिला पंचायत सीईओ की टेबल तक इस सूची को पहुंचाने की बजाय जिला पंचायत के एक बाबू ने बड़ा खेल कर दिया। जिला पंचायत सीईओ द्वारा सूची को अनुमोदित या संसोधित किए बिना उसे सार्वजनिक करना विभागीय कर्तव्य आचरण के विपरीत है। मगर बाबू ने ऐसा दुस्साहस कर दिखाया। चुनाव के पूर्व बकावंड जनपद के दर्जनों पंचायत सचिवों का स्थानांतरण हुआ था। जिन्हें चुनावी आचार संहिता का हवाला देते हुए रिलीव नहीं किया गया था। लेकिन अब विधानसभा और लोकसभा चुनाव निपटे अरसा गुजर चुकने के बाद भी संबंधित पंचायत सचिवों को रिलीव नहीं किया गया है। बताते हैं कि इन सचिवों के तबादले में जनपद पंचायत के सीईओ की मर्जी नहीं चली थी, इस कारण जिला पंचायत सीईओ द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद भी यह तबादला अब तक रुका है।

इन पर लटकी तबादले की तलवार

जनपद पंचायत बकावंड द्वारा जिला पंचायत को जो सूची प्रेषित की गई थी, उसमें 11 सचिवों के नाम हैं। जिला पंचायत के बाबू द्वारा सार्वजनिक की गई सूची की प्रति इस संवाददाता को भी मिली थी। उसी सूची में दिए गए सचिवों के नाम हम दे रहे हैं। सचिव हरिनाथ पटेल राजनगर से करपावंड, सुखराम कश्यप किंजोली को राजनगर का अतिरिक्त प्रभार, श्याम लाल कश्यप छिंदगांव -1 से सांवरा पंचायत, सकरू राम कश्यप छोटे जीराखाल को छिंदगांव -1, धरम नाग को धनपुर से मोखागांव, नीलम कश्यप को सोनपुर से धनपुर, सुंदरनाथ चंद्राकर चिऊंरगांव को सोनपुर का अतिरिक्त प्रभार, प्रभुनाथ बघेल भिरिंडा को मैलबेड़ा, जयदेव सिंह ठाकुर कोलावल को भिरिंडा का अतिरिक्त प्रभार, पीलाराम बघेल बोरपदर को जनपद पंचायत तोकापाल और हाड़ीराम नायक चोलनार को बोरपदर का अतिरिक्त प्रभार।

वर्सन:

जल्द होगी कार्रवाई

आपने इस मामले को मेरे संज्ञान में लाया है। जिला पंचायत सीईओ से इस मामले में मार्गदर्शन लेकर तत्काल कार्रवाई करूंगा।

श्री कुर्रे,

     सीईओ, जनपद पंचायत, बकावंड

डौंडीलोहारा नगर की जनता भाजपा के साथ लोकसभा चुनावों में नगर से मिली बड़ी जीत -राकेश यादव

0

डौंडीलोहारा :- नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा संगठन के द्वारा बालोद जिले के 2 नगर पालिका व सभी नगर पंचायतो में चुनाव के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डौंडीलोहारा नगर के पुराने जनपद कार्यालय भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व चुनाव प्रभारी डौंडीलोहारा नगर पंचायत भाजपा नेता राकेश यादव, हरीश कटझरे जिला सोशल मीडिया की प्रमुख उपस्थित में कार्यशाला बैठक का आयोजन किया डौंडीलोहारा मंडल व रेंगाडबरी मंडल के सभी पार्टीनेताओ व कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति में पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा की पार्टी संगठन ने तय किया है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का नेतृत्व हो और यह आवश्यक भी है। कि हम जब बड़े चुनावों में मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाते है। तो अब जो चुनाव हो रहे है। वो कार्यकर्ताओं के लिए है। उनको बड़े दायित्त्व पर काबिज करने को लेकर हमसभी को जनता के बीच जाना है। भाजपा ने अंत्योदय को लक्ष्य मानकर अंतिम व्यक्ति के विकास की योजना बनाया है। जिसमे गांव,गरीब,किसान,मजदूर सभी की सहभागिता से नगर व पंचायत का विकास बड़ा लक्ष्य है। इसमे सभी पार्टीनेताओ को मिलकर इस लक्ष्य को पाना है। जिले के सभी निकायों में हमसभी को जीत दर्ज करना है। केंद्र में राज्य में पार्टी की सरकार है। अब नगर व पंचायतो में भाजपा को जीत दिलाना है। चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि डौंडीलोहारा नगर की जनता ने हमेशा भाजपा संगठन के ऊपर भरोसा जताया है। लोकसभा चुनावों में मिली जीत में डौंडीलोहारा नगर की जनता का बड़ा योगदान है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में मेहनत करे।

पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर काम करे गड़बड़ करने वालों को इस बार पार्टी दूसरा मौका नहीं देगा ऐसे लोग कार्यवाही के लिए तैयार रहे। राकेश यादव ने कहा कि आप नगर पंचायत चुनावों में जीत दिलाये विकास कार्यो के लिए पैसों की कमी नही होने देंगे नगर की जनता जो काम चाहेंगे वो स्वीकृत कराएंगे डौंडीलोहारा नगर को कांग्रेसी भस्ट्राचार से मुक्ति दिलाएंगे और विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे प्रदेश में भाजपा की सरकार है नगर व पंचायतो में भी भाजपा की सरकार बनने पर तेजी से काम होंगे किसान,मजदूर,गरीब का सपना पूरा होगा।

कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल,जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा,जिला मंत्री जयेश ठाकुर,जिला सदस्य होरीलाल रावटे, मण्डल अध्यक्ष कुसुम शर्मा,रेंगाडबरी मण्डल अध्यक्ष उत्तरा घरेन्द्र ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता,रूपेश सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य जसराज शर्मा, लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम,पूर्व जनपद अध्यक्ष जयलाल मालेकर,दुष्यंतगिरी गोस्वामी,पूनम जैन, संजय दुबे,मोहन निषाद,नरेंद्र लुंकड़,संदीप लोढ़ा,दिनेश जैन,धर्मेंद्र निषाद,यतेंद्र देवांगन,सेवाराम हिरवानी,सुरेश केशरवानी, राजू भंसाली,जयेश जैन, माया ठाकुर,सुभद्रा टांडेकर,रहिमत कोसमा,मनी बघेल,दसोदा भुआर्य,ममता शर्मा,शोभा ठाकुर,नरायन सिन्हा,प्यारेलाल निषाद,सुरेश देशमुख, डोमेन्द देशमुख हीरा ठाकुर,चिमन देशमुख,ढाल साहू,निखिल शर्मा लता गुप्ता,नेहा उपाध्याय,सुरेश देवांगन डेविड बारले,लिलेंद्र सिन्हा,गेंदमल भंसाली,उत्तम मालेकर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

17 तक पर्यवेक्षक पार्षदों के वार्डवार नाम तय करेंगे :- चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने पर्यवेक्षको को कहा कि सभी वार्डो में जनता के बीच जाकर रायशुमारी करे योग्य जितने वाले दावेदारों के नाम सामने लाये ताकि पार्टी के आला नेता जल्द नामों की घोषणा कर सके।

जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत :- जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डौंडीलोहारा नगर में प्रथम आगमन पर चेमन देशमुख का जोरदार स्वागत किया गया माँ काली मन्दिर में पूजन पश्चात नगर में स्वागत रैली निकालकर बैठक स्थल तक रैली पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने चेमन देशमुख को हार माला पहनाकर फटाखे फोड़कर स्वागत किया। कुसुम शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने हमसभी पर नगर पंचायत व पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करवाने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इसमे सफल होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नगर व पंचायतो में विकास के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति हो रहा नए कार्य हो रहे है। महिला बहनों को सम्मान के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा,गरीबो के मकान बन रहे मूलभूत सुविधाओ का तेजी से विस्तार हो रहा है।यह सब भाजपा की सरकार में संभव हो रहा है। इस चुनाव में हमसभी को मिलकर डौंडीलोहारा नगर पंचायत को कांग्रेस मुक्त करना है।इसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।

लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में सुकमा कटाकट बंद

0
  • कांग्रेस ने किया है जिला स्तरीय बंद का आह्वान
  • आवाज उठाने की सजा दी जा रही लखमा को: राय 

जगदलपुर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने आज 16 जनवरी को सुकमा बंद का आह्वान किया है। सुकमा शहर और अन्य गांवों में बंद का व्यापक असर नजर आया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बृजेश राय का कहना है कि कवासी लखमा पर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। कवासी लखमा लगातार छह बार कोंटा सीट से चुनाव जीतते आए हैं। उन्होंने सुकमा जिले में पुलिया सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी के मुद्दे के साथ ही आदिवासियों के हित में विधानसभा में आवाज उठाई। भाजपा सरकार ने खुद को घिरती देख कवासी लखमा को फंसाया है। बृजेश राय का कहना है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज को दबा रही है।भाजपा के सत्ता में आने के बाद और भी कई घोटाले हुए हैं, मगर उस ओर इस सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। कांग्रेस नेता बृजेश राय ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामी की पोल खोलने वाले कांग्रेस नेताओं और पत्रकारों को दबाया जा रहा है।

कवासी लखमा की गिरफ्तारी और बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या इसके प्रमाण हैं। बृजेश राय नेकहा हम कांग्रेसी डरने वाले नहीं है अब यह लड़ाई प्रदेश स्तर पर होगी। आज सुकमा जिला पूरी तरह बंद है, आने वाले दिनों में पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन होगा। उधर आज सुकमा जिले में बंद का व्यापक प्रभाव दिखा। सुकमा शहर में अमूमन सभी दुकाने बंद रहीं, शहर में सन्नाटा पसरा रहा। गांवों में भी बंद प्रभावशाली रहा। कोंटा विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में भी बंद पूरी तरह सफल रहा। बंद से स्वास्थ्य सुविधाओं को मुक्त रखा गया था।

कवासी बन गए भूपेश बघेल का मोहरा, भूपेश ने एक आदिवासी को अपराध करने मजबूर किया: केदार कश्यप

0
  • भूपेश बघेल हैं लूट के असली सरगना: केदार
  • कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के प्रखर युवा आदिवासी नेता एवं प्रदेश के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आबकारी घोटाले तथा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कवासी लखमा तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्र का शिकार बने हैं, भूपेश बघेल ने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया और एक आदिवासी को अपराध करने के लिए मजबूर कर दिया। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शुरू से अपने स्वार्थ के लिए आदिवासियों का इस्तेमाल करती आई है।इस घटनाक्रम से कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और भूपेश बघेल ने जनता के धन की लूट मचाकर छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया था और यह पैसा सोनिया-राहुल तक भी गया है। श्री कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा को जान बूझकर आबकारी मंत्री बनाया गया था ताकि बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा सके। यह एकदम साफ है कि भूपेश बघेल ही शराब घोटाले के मास्टर माइंड हैं और कवासी लखमा को इसमें एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। शराब समेत तमाम घोटाले करने की बघेल ने बड़ी लंबी प्लानिंग कर रखी थी, इसमें सहयोगी बने लखमा अब इसकी कीमत चुका रहे हैं। इससे पहले भी जो गिरफ्तार हुए हैं, वह सब भी भूपेश बघेल के करीबी लोग हैं और जमानत के लिए एड़ियां रगड़ रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि घोटालों के किंगपिन और पॉलीटिकल मास्टर तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुचेंगे ही। प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले, उन्हें नकली और घटिया शराब तक परोसने वालों को उनके किए की सजा मिलकर रहेगी।

काले धन से बना कांग्रेस दफ्तर

प्रखर आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा कि अपने ही एक आदिवासी नेता कवासी लखमा को आबकारी घोटाले जैसा अपराध करने के लिए भूपेश बघेल ने ही मजबूर किया था। इससे कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया है। मंत्री कश्यप ने ईडी के वकील द्वारा मीडिया के सामने दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि आबकारी घोटाले की रकम से सुकमा में जिला कांग्रेस कार्यालय भवन और कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी का बंगला तैयार किया गया है। केदार कश्यप ने कहा- भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के लोग जनता का धन लूटने और आदिवासियों का शोषण करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आदिवासियों को कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर की जनता को दी एक और सौगात

0
  •  भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा पहुंच मार्ग का होगा निर्माण
  • 71 लाख की लागत से बनेगी मजबूत सड़क 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव ने जनता को एक और सौगात देते हुए जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति प्राप्त कराई है।

भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा तक 600 मीटर मजबूत सड़क निर्माण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे एवं पूर्व पार्षद राणा घोष, दयावती देवांगन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनमानस की भावना का सम्मान करते हुए सड़क निर्माण कार्य 71 लाख की लागत से पूरा होगा और जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। भंगाराम मंदिर चौक से माता मंदिर पथरागुडा तक की सड़क के मजबूतीकरण एवं निर्माण कार्य की मांग वर्षों पुरानी थी, जो आज विधायक किरण देव की सक्रियता से पूरी हो रही है। विधायक की सक्रियता एवं जनता के पूरे किए वादे पर वार्ड की जनता काफी प्रसन्न है। प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे एवं राणा घोष, दयावती देवांगन एवं वार्डवासियों ने विधायक की सक्रियता एवं सजकता के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। किरण देव ने कहा जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग की अनुरूप लगातार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। जनता की मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है । हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

0
  •  राजस्व अमला एवं जमीन दलालों की सांठगांठ से की गई थी कूटरचना

जगदलपुर भूमाफियाओं ने मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ व फर्जी दस्तावेज तैयार कर आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर लिया।

प्रार्थी शंकर नाग की शिकायत पर मामले की पड़ताल के बाद बोधघाट पुलिस कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हवालाता भेज चुकी है। उक्त फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी एवं राजस्व अमले की सांठगांठ से भू माफिया ने फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अन्य माफिया भी संलिप्त हैं, जो पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ऐसे माफिया राजनीतिक संरक्षण के सहारे अपने बचाव में जुटे हैं।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में एक आदिवासी व्यक्ति की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर तथा उसका उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

MOST POPULAR

HOT NEWS