City Media - Page 369 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 369

अनाथ बच्चों के बीच खुशियां बिखेरते हैं राजेंद्र नेताम

0
  • हर साल त्यौहारों पर गिफ्ट देते हैं बेसहारा बच्चों को 

अर्जुन झा

किलेपाल हादसों, नक्सली घटनाओं और कोरोना के चलते अनाथ हो चले बच्चों के लिए राजेंद्र नेताम किसी मसीहा से कम नहीं हैं। वे हर तीज त्यौहार पर इन बेसहारा बच्चों के बेरंग जीवन में खुशियों का रंग बिखेर देते हैं। बच्चे भी उनका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। राजेंद्र नेताम की इस नेक पहल की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी होने लगी है।

राजेंद्र नेताम कोई बड़े राजनेता, बड़े उद्योगपति, व्यापारी या फिर बड़े अधिकारी नहीं हैं, बल्कि एक बड़े दिल वाले नेक इंसान जरूर हैं। वे प्रत्येक वर्ष विनोबा भावे बालक आश्रम किलेपाल के अनाथ बच्चों की मदद करते हैं। इस साल उन्होंने पांच बच्चों को दीपावली का तोहफा दिया।बास्तानार ब्लाक मुख्यालय में पदस्थ रहे स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम राजेंद्र नेताम बेसहारा बच्चों का सहारा बन गए हैं। त्यौहारों के दौरान वे इन बच्चों के बुझे और उदास चेहरों पर खुशियों की रौनक ला देते हैं। राजेंद्र नेताम ने विनोबा भावे बालक आश्रम किलेपाल के बच्चे को गोद लिया हुआ है। पिछले 10 साल से वे प्रतिवर्ष बच्चों को सभी त्यौहारों पर कपड़े और उनके आवश्यक सामग्रियों के लिए उन्हें पैसा या तो सामग्री देते हैं। इसी कड़ी में इस बार दीपावली के पहले बच्चों को उनकी जरूरत के सामान के लिए राजेंद्र नेताम ने पैसे दिए। इस राशि से बच्चे कपड़े, कॉपी पेन खरीद सकते हैं। बालक आश्रम रह रहे पांच बच्चे अनाथ हैं। जिन्हें राजेंद्र नेताम ने आर्थिक सहायता दी है।इसके पहले भी और कई बच्चे जो आनाथ रहे हैं, उन सभी को इस तरह की सहायता राजेंद्र नेताम करते आए हैं। कुछ बच्चे अब बड़े होकर आश्रम से पढ़ लिखकर निकल चुके हैं। कुछ बच्चे अभी भी पढ़ रहे हैं जिनको हमेशा इस प्रकार सहायता राजेंद्र नेताम करते रहते हैं। इस वर्ष सेवाभावी राजेंद्र नेताम ने राजेश पिता स्व. सामनाथ कक्षा चौथी ग्राम डिलमिली, राजेश बेंजाम पिता स्व. पिसोराम कक्षा तीसरी ग्राम लालागुड़ा,

संदीप कुमार पिता स्व. कोपा कक्षा तीसरी ग्राम भूतनपाल, नितेश कुमार पिता स्व. स्थमिटक कथा तीसरी ग्राम भूतनपाल और संपत पिता देखो कक्षा चौथी ग्राम सुरगुड़ा को सहायता राशि दी। आश्रम के शिक्षक रामचरण नाग की उपस्थिति में इन बच्चों को राजेंद्र नेताम ने रकम भेंट की।

नगर की सत्ता फिर होगी कांग्रेस के हाथ में : मौर्य

0
  • नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य 

जगदलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहीद गुंडाधुर वार्ड-45 में वार्डवासियों की बैठक ली।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं और वार्ड के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जगदलपुर के साथ हमेशा छल किया है। जब प्रदेश में हमारी कांग्रेस सरकार थी, तब शहर के विकास के लिए कभी धन की कमी नहीं होने दी। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रहते रेखचंद जैन हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया से निरंतर संपर्क में रहकर शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत कराए थे। उस राशि से बिना भेदभाव किए सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाते थे। महापौर ने अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए भाजपा का दामन थामा है। ऐसे दल बदलुओं और भाजपा के दोहरे चरित्र को शहर की जनता अच्छे से जान समझ चुकी है। श्री मौर्य ने कहा कि शहर के मतदाता बदलाव के मूड में है। हमें मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखकर भाजपा और उसकी सरकार की सच्चाई के बारे में उन्हें बताना है। सुशील मौर्य ने कहा कि पार्षद पद के लिए कांग्रेस पार्टी जिस व्यक्ति को टिकट दे, उसी अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए हमें और आप सभी को ईमानदारी के साथ जुटना होगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी शहर की सत्ता कांग्रेस के हाथ में होगी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश नाग, महामंत्री जाहिद हुसैन, अशोक मंडावी, रवि शंकर तिवारी, अनुराग महतो, विजय ध्रुव, राजीव चालकी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे: दीपक बैज

0
  • आकाश शर्मा के प्रति लोगों का भारी झुकाव 

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आशीर्वाद से इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा है कि दक्षिण विधानसभा सीट के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। यह सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय हो गई है कि ऐसा उदाहरण किसी राज्य में नहीं मिलता। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, जनमानस भाजपा के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गयी, अंतरराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, मरीन ड्राइव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गई है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। सन 2000 में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ और जितने उपचुननाव हुआ सबसे ज्यादा उपचुनाव कांग्रेस ने जीता है। युवा प्रत्याशी होने के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। दीपक बैज ने कहा कि सभी के मन में भाजपा सरकार को लेकर डर समाया हुआ है, लोग भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस सरकार में कानून का राज था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुई है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर का बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैंड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगो, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है।

कचरु साहू के बेसहारा बच्चों और लोहारीडीह के पीड़ितों के साथ खड़ी है कांग्रेस : दीपक बैज

0
  • जरूरत पड़ी तो कवर्धा से चलाएंगे प्रदेश कांग्रेस का कामकाज : पीसीसी चीफ
  • कचरु साहू के बच्चों का सहारा बन गए दीपक बैज 

अर्जुन झा

जगदलपुर कवर्धा जिले के लोहारीडीह कांड का शिकार बने लोगों के लिए कांग्रेस, खासकर इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बड़ा सहारा बन गए हैं। कवर्धा जिले के लोहारीडीह निवासी कचरू साहू की हत्या कर उसके शव को बालाघाट जिले के जंगल में पेड़ के सहारे फंदे पर टांग दिया गया था। इस हत्याकांड के बाद गांव में बवाल मच गया था। हिंसा और आगजनी शुरू हो गई। आगजनी में एक और ग्रामीण मारा गया। आरोप है कि एक अन्य ग्रामीण की मौत पुलिस की पिटाई से हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दर्जनों ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें कचरु साहू की पत्नी भी शामिल है। कचरु साहू की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद उनके परिवार की तीन नाबालिग बेटियां और एक बेटा बेसहारा हो गए हैं। उनकी पढ़ाई छूट गई है। बच्चों की नानी लोहारीडीह पहुंचकर उनकी देखरेख कर रही है। इस परिवार के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है और न ही कोई कमाने वाला रह गया है। ऎसी विषम परिस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस परिवार के साथ ही लोहारीडीह के अन्य पीड़ित परिवारों का सहारा बनकर खड़े हो गए हैं। कचरु साहू के बच्चों तथा अन्य पीड़ित परिवारों से ये दोनों नेता दो तीन बार मिल चुके हैं।

दो दिन पहले कचरु साहू की बेटियां, सास तथा अन्य पीड़ित ग्रामीण प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रायपुर पहुंचे थे।. जहां पीड़ित बेसहारा बच्चों और ग्रामीणों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सभा को दिवंगत कचरु साहू की बड़ी बेटी ने भी संबोधित किया और आपबीती सुनाई। इस दौरान मंच पर बैठे पीसीसी चीफ दीपक बैज स्व. कचरु साहू की सबसे छोटी बेटी को गोद में लेकर दुलारते नजर आए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोहारीडीह के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने कांग्रेस हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी और इसके लिए जरूरत पड़ी तो हम कवर्धा में ही डेरा डाल देंगे, अगले चार साल तक प्रदेश कांग्रेस का कामकाज हम कवर्धा से ही संचालित करेंगे। श्री बैज ने कहा कि कचरु साहू की नाबालिग बड़ी बेटी ने इंसाफ के लिए जो लड़ाई लड़ी है, वह सराहनीय है। यह बेटी वीरता पुरस्कार की हकदार है, जिसने शासन, प्रशासन और सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है।

छग मंडी बोर्ड में भाजपा सरकार का भाई भतीजावाद, संविदा वाले एमडी को एक्सटेंशन देने की तैयारी

0
  •  क्या राज्य में योग्य अधिकारी नहीं रह गए?
  • अपनी पार्टी के एक नेता पर मेहरबान है सरकार

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड का विवादों से पीछा छूटता नजर नहीं आ रहा है। अपनी पार्टी के एक नेता पर प्रदेश सरकार इस कदर मेहरबान है कि उस नेता के भाई को संविदा नियुक्ति देकर भाई साहब को मंडी बोर्ड का सर्वेसर्वा बना दिया गया है। अब खबर यह आ रही है कि संविदा नियुक्ति वाले मंडी बोर्ड के सर्वेसर्वा इस एमडी को एक्सटेंशन देने की तैयारी सरकार ने कर ली है।

संविदा पर एमडी की नियुक्ति के बाद से ही छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड तरह तरह के आरोपों और विवादों से घिरता चला आ रहा है। पहला मसला यह है कि क्या छत्तीसगढ़ शासन में ऐसा एक भी योग्य अधिकारी नहीं है, जिसे मंडी बोर्ड का मैंनेजिंग डायरेक्टर बनाया जा सके? राज्य में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के ऐसे कई योग्य और अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्हें लूप लाइन में डाल दिया गया है। इनमें से किसी अधिकारी को मंडी बोर्ड का एमडी बनाकर उसकी योग्यता एवं अनुभवों का लाभ लिया जा सकता है। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर परिवारवाद, भाई भतीजावाद एवं तुष्टिकरण का आरोप लगाने वाली भाजपा छत्तीसगढ़ में खुद तुष्टिकरण और भाई भतीजावाद के रास्ते पर चलने लगी है। जिस शख्स को एमडी बनाया गया है, वे सिख अल्पसंख्यक तो हैं ही, साथ ही राज्य के एक बड़े भाजपा नेता के बड़े भाई भी हैं। इस तरह राज्य की भाजपा सरकार अजा अजजा वर्ग के अधिकारियों का हक मारने पर तुली नजर आ रही है। विवाद का दूसरा कारण यह है कि जबसे संविदा वाले एमडी पदस्थ हुए हैं तबसे मंडी बोर्ड में तुगलकी प्रथा चलाई जा रही है। बोर्ड के एमडी और एसी शासन की छवि धूमिल कर रहे हैं, शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छोटे ठेकेदारों और बेरोजगार युवाओं से रोजगार के अवसर छीनने का काम भी कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी सबका साथ, सबका विकास का नारा दे रहे हैं। एमडी एसी मिलकर ऐसे ऐसे फैसले ले रहे हैं कि मंडी बोर्ड का लगातार बेड़ागर्क होता चला जा रहा है। राज्य में दर्जनों अनुभवी अधिकारियों के रहते हुए भी एक सेवनिवृत्त अधिकारी को संविदा नियुक्ति देकर मंडी बोर्ड का एमडी बनाए जाने पर शुरू से सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडियम में तो इस संविदा नियुक्ति को राज्य के आदिवासी अधिकारियों के अधिकारों का हनन तक करार दे दिया गया है। दूसरी अहम बात मंडी बोर्ड से जुड़े निर्माण कार्यों के ठेकों को लेकर सामने आई है। संविदा वाले एमडी और एसई ऐसा खेल खेल रहे हैं कि इसकी मिसाल और किसी विभाग में देखने सुनने को नहीं मिलती है। बताते हैं कि ये दोनों अधिकारी जिसके छोटे छोटे कार्यों को एकजाई एक

ही निविदा निकालने की नई प्रथा चलाने लगे हैं। 20-30 लाख की लागत वाले तीन चार कार्यों को एकमुश्त कर एक निविदा निकाले जाने से सैकड़ों छोटे ठेकेदारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। डी से लेकर सी कैटेगरी वाले ठेकेदार इसके चलते टेंडर नहीं डाल पा रहे हैं। वहीं केंद्र व राज्य सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को छोटे छोटे निर्माण कार्यों के ठेके लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए योजना भी चला रखी है। ऐसे युवा भी मंडी बोर्ड के कार्यों के टेंडर नहीं भर पा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि एमडी और एससी ने बड़े ठेकेदारों से सांठगांठ करके यह प्रथा शुरू की है। पहले जब हर निर्माण कार्य के अलग अलग टेंडर कॉल किए जाते थे तब छोटे ठेकेदार बड़ी संख्या में टेंडर में हिस्सा लेते थे। ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा होती थी और मंडी बोर्ड को अच्छा लाभ मिलता था। अब छोटे ठेकेदार बोर्ड एमडी और एससी इस रवैए से परेशान हैं। अब बड़े ठेकेदार मनमाने ढंग से रेट डालकर काम लेने लगे हैं। इससे मंडी बोर्ड और राज्य शासन को बड़ी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। राज्य सरकार की फजीहत हो रही है सो अलग। अभी हाल ही में रायगढ़ जिले में करोड़ो के अलग अलग कार्यों का एक ही टेंडर निकाला गया है।जबकि इन छोटे छोटे कार्यों का ठेका लेकर से कई ठेकेदार लाभान्वित हो सकते थे।

छात्राओं को सायकिल वितरित

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के शासकीय हाई स्कूल टेंपल कोमार, महोलाई, सतोसा, गारेंगा, छिंदगांव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैबेल में सरस्वाती साईकल योजना के तहत छात्राओं को साईकल वितरण किया गया।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष मनीराम कश्यप, बकावंड जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, जनपद सदस्य जगन्नाथ बघेल, कमल कश्यप, अर्जन पाण्डे, मंडल महामंत्री दामूधर बघेल, फुलेश्वर पाण्डे, अशोक ठाकुर, बिसम ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता एवं शिक्षक शिक्षिकाएं, अधिकारी, शाला के छात्र -छात्राएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।

आधा -अधुरा जानकारी लेकर बैठक में पहुंचे तहसीलदार, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

0
  • धार्मिक आयोजनों में चुक ना हो इसका रखें ध्यान

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जो बातें कहीं थी वहीं बात कलेक्ट की राजस्व की बैठक में छाया रहा। इस दौरान तहसीलदार आधा-अधूरा जानकारी लेकर पहुंचे कलेक्टर ने सख्त संदेश दिया।कलेक्टर की बैठक के दौरान आधा -अधुरा जानकारी लेकर पहुंचे जिन्हें चेतावनी दी। वहीं धार्मिक मामलों पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों को सजग रहने को कहा है जिससे कहीं अप्रिय स्थिति न हो।

ज्ञात हो कि बस्तर में धर्मांतरण का मुद्दा उफान पर है और कई गांवों में खुन खराबा भी हुआ है जिसमें सजगता बरतने की दरकार है।

कलेक्टर हरिस ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया।कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी सजग हो कर कार्यों का निष्पादन करें, आम जनता को राजस्व से सम्बंधित मामलों के लिए कोई दिक्कत नहीं होने दें। उन्होंने अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के खारिज करने की वजह और राजस्व दुरुस्तीकरण (त्रुटि सुधार) के प्रकरणों का जिले के वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को तहसीलवार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं धार्मिक मामलों में विशेष सर्तकता आवश्यक है, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी और सूक्ष्म सूचना जरूर रखें ।

कलेक्टर हरीश एस ने नगरीय निकाय निर्वाचन के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर निर्वाचन की आवश्यक तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नए राजस्व गांव का नक्शा, खसरा में रिकार्ड सुधार करवाने के लिए प्राथमिकता से आफलाईन प्रक्रिया पूर्ण रखने और ऑनलाईन ( भुइंया) में भी डाटा एन्ट्री करवाने कहा। विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल के प्रकरण की भी तहसील कार्यालयवार समीक्षा किए। आरबीसी-6-4 के प्रकरणों और उनके भुगतान की स्थिति, जनक्षति के लंबित प्रकरण के कारण की समीक्षा कर बजट अलाटमेंट की विस्तृत ब्यौरा को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को बैठक से पूर्व आवश्यक तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार डेश बोर्ड में राजस्व से संबंधित ऑनलाईन डाटा सर्वे रिपोर्ट की जानकारी प्रतिदिन देंने कहा। जिले में उद्योग स्थापना के लिए जमीन चिन्हाकन करने के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया। मसहाती-आरक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण और निजी, खातेदार, सह खातेदार की किसान किताब तथा आधार प्रविष्टि कार्य की समीक्षा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित संयुक्त कलेक्टर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

सर्व नाई सेन समाज को महापौर ने भेंट किए बर्तन, साऊंड सिस्टम, कुर्सी

0
  •  समाज स्वावलंबी बनें, ऐसा प्रयास: सफीरा साहू
  • संगठन की शक्ति से होगा विकास: संजय पाण्डेय

जगदलपुर सर्व नाई (सेन) समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महापौर सफीरा साहू और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका सम्मान किया गया। बैठक महापौर निधि के संदर्भ में आयोजित थी। समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में इस बैठक में सभी सदस्यों का योगदान रहा।

बैठक में महापौर सफीरा साहू और प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता एवं पार्षद संजय पांडे, एमआईसी सदस्य श्वेता बघेल मौजूद थे। महापौर निधि से महापौर व एमआईसी सदस्य सहित पार्षद ने समाज को बर्तन, कुर्सी, बॉक्स, चूल्हा प्रदान किया गया। महापौर सफीरा साहू ने कहा की समाज को महापौर निधि से सामग्री प्रदान की गई है, जिससे आपके समाज में कुछ भी आयोजन हो तो समाज अपना स्वयं की सामग्रियों से कार्यक्रम कर सकेगा। सभी समाज स्वावलंबी हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। महापौर ने समाज को शुभकामनाएं दी और उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय पांडे ने कहा कि संगठन में शक्ति है और जब सभी लोग मिलकर एक संगठन बनाते हैं तो वह मज़बूती से आगे बढ़ता है। सर्व नाई समाज के गठन के बाद समाज ने अच्छा कार्य करके दिखाया है। उसी के चलते आज समाज का भवन भी बन गया है और भवन में लगने वाली सारी सामग्री भी महापौर ने प्रदाय कर दी है। इस अवसर पर संजय पांडे ने महापौर को धन्यवाद दिया और नाई समाज को शुभकामनाएं दी। समाज के

जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने इस सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा सर्व नाई (सेन) समाज की ओर से आप सभी का बहुत-बहुत आभार। इस दौरान प्रमुख रूप से समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, समाज के वरिष्ठ राधे श्याम श्रीवास्तव, भास्कर राव, राजू राव, संदीप श्रीवास, गणेश ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, कृष्ण श्रीवास, सियाराम ठाकुर छन्नू भारद्वाज, रामेश्वर श्रीवास, लोकेश नंदा, अनिल ठाकुर, रामलखन ठाकुर, बाबू साहब राजा ठाकुर और भी सदस्य मौजूद थे।

शहर जिला कांग्रेस ने धान संग्रहण केंद्रों में हुए घोटाले की जांच की उठाई मांग

0
  • अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बस्तर कमिश्नर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य और पदाधिकारियों ने धान संग्रहण केंद्रों में हुए घोटाले की विस्तृत जांच और दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बस्तर कमिश्नर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य ने ज्ञापन में बताया है कि बस्तर जिले के धान संग्रहण केंद्र बिरिंगपाल नियानार में उपार्जन में जिले एवं आसपास के जिलों से प्राप्त खरीदे गए धान को h

भंडारित किया जाता है। बीते खरीफ सीजन के दौरान विरिंगपाल संग्रहण केंद्र में आवक 1163585 बोरा धान की हुई थी। इसमें से महज 85902 बोरा धान की निकासी हो पाई है। शेष 1077683 बोरा धान, जिसका वजन 431065 क्विंटल है, केंद्र में ही असुरक्षित पड़ा है। वहीं नियानार संग्रहण केंद्र में आवक 805963 बोरा धान की हुई थी, जिसमें से 611033 बोरा धान की निकासी हुई है। 194930 बोरा यानि 77972 क्विंटल धान शेष है। इन दोनों संग्रहण केंद्रो में दस्तावेज के आधार पर धान की उपलब्धता नहीं है। क्योंकि बड़े पैमाने पर घोटाला कर धान को नष्ट एवं चोरी किया जा चुका है। इसका भौतिक सत्यापन उच्च स्तरीय जांच सिमित द्वारा पारदर्शिता से करवाया जाना राज्य एवं देश हित में आवश्यक है। श्री मौर्य ने कहा कि इसके अलावा संग्रहण केंद्रों में मजदूरों से प्लास्टिक बोरा में भूसा भरकर धान सुरक्षित रखने हेतु स्टैग लगवाने का कार्य किया जाता है जिससे भी बड़े पैमाने पर फर्जी बिल एवं मस्टररोल लगाकर शासकीय धन की बंदरबांट भी की गई है। इसकी भी जांच करवाई जानी चाहिए।कुछ दिन पश्चात नए धान की खरीदी होनी है इससे पहले संग्रहहित धान को राइस मिलर्स को देकर मिलिंग करवाना होता है उसकी भी जवाबदारी तय कर संबंधित से वसूली एवं एफआईआर होनी चाहिए। जिले में ही धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों का घोटाला हो चुका है जिसकी तत्काल जांच करवा कर शासकीय धन का घोटाला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, प्रशांत जैन, लता निषाद, रविशंकर तिवारी, ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, विजेंद्र ठाकुर, संदीप दास, ज्योति राव, उस्मान रज़ा आदि मौजूद रहे।

सुनील सोनी जनाकांक्षा पर नहीं उतर पाए खरे

0
  • सुनील सोनी जनाकांक्षा पर नहीं उतर पाए खरे

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनके साथ व्यापक जनसमर्थन है। वे जुझारू हैं। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुए निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है।

दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। दीपक बैज ने कहा कि राज्य का आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में 4 बार गोली चल गई, अंतरराष्ट्रीय गैंग पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ गईहै। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है, कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें जारी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उप चुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

MOST POPULAR

HOT NEWS