City Media - Page 368 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 368

पथरागुड़ा पारा में ईशर गौरा महापर्व की तैयारी

0

जगदलपुर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की मासिक बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी सामाजिक एवं सर्व समाज के आपसी सहयोग से वीर सावरकर वार्ड पथरागुड़ा में ईश्वर गौरा महापर्व को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी सामाजिक सहयोग से यह पर्व मनाया गया था। जिसमें समाज के होनहार महिलाओं और युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ज्ञात हो कि इस पर्व को गोंड और हल्बा समाज द्वारा सदियों से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संभागीय संरक्षक एसएस चंद्रवंशी, परिक्षेत्र संरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, मुड़ा अध्यक्ष अशोक मंडावी, उप मुड़ादार करन सिंह ध्रुव, हेमंत चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, ओम प्रकाश ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, महिला प्रभाग से दयावती ध्रुव, सुरुजबती नेताम, गौरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0

बकावंड शहीदों की स्मृति एवं सम्मान में बकावंड ब्लॉक यंग स्टार क्लब एवं बस्तर ईलेवन द्वारा अमर शहीद कप अतंर्रराज्यीय रेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम हाई स्कूल ग्राउंड बकावंड में किया जा रहा है। शहीदों के परिवार के लोग एवं बस्तर पुलिस अधीक्षक सुलभ शिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही, जनपद पंचायत अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मछुआरा संघ उपाध्यक्ष मधु निषाद, सरपंच कलावती बघेल थे। इस दौरान यंगस्टर क्लब क्रिकेट खिलाड़ियों एवं बकावंड ब्लॉक के ग्रामीणों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

फिर सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। संभाग के सुकमा जिले में फिर सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुकमा जिले में लाखों के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।आत्मसमर्पण करने वालों में एक ऐसा दंपति भी शामिल है, जिस पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित है।कुल 24 लाख के 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सीआरपीएफ डीआईजी आंनद सिंह व एसपी किरण चव्हाण के समक्ष किया इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति व नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। एक अन्य मामले में नक्सल संगठन में सक्रिय 1 लाख की ईनामी महिला नक्सली के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।

महिला नक्सली को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 212वीं वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही।महिला नक्सली करतम सुक्की पति बंडी केएएमएस अध्यक्ष साकलेर आरपीसी, 1 लाख ईनामी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम साकलेर कोयाबुंडा थाना किस्टाराम द्वारा नक्सल संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में गजेंद्र बहादुर सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 212वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अविलाष टंडन प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इस महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।

रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में ताकत की दवा और अंटा गोली की एंट्री

0
  • रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में ताकत की दवा और अंटा गोली की एंट्री
  • दीपक बैज के सधे हुए संयमित जवाब चर्चा में =

अर्जुन झा

-जगदलपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव में अंटा गोली और ताकत वाली दवा की एंट्री हो गई है। दोनों दलों कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता एक दूसरे दल के प्रत्याशी पर उत्तेजना व ताकत बढ़ाने वाली दवा लेने और अंटा गोली खाने का आक्षेप करते नजर आ रहे हैं। आम मतदाता इन नेताओं की बातों से ही मदमस्त होकर आनंद उठाती दिख रही है। इस बीच सांसद एवं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के ताकत वाली दवा के आक्षेप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सधे हुए संयमित जवाब की चर्चा पूरे रायपुर से निकल कर अब जगदलपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है।

         दरअसल चर्चा इस बात की भी है कि रायपुर दक्षिण से सीट से कांग्रेस संगठन द्वारा युवा चेहरे के रूप में आकाश शर्मा को टिकट दिए जाने से भाजपा नेता बृजमोहन जी थोड़ा अपसेट हो गए हैं। कहा जा रहा है कि श्री अग्रवाल इस उम्मीद में थे कि राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण कांग्रेस कमजोर और डमी प्रत्याशी उतारेगी, मगर कांग्रेस ने तो तुरुप का इक्का चल दिया है। इससे उनका थोड़ा बौखलाना स्वाभाविक है। अपने विश्वसनीय प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का दावा करते हुए अब वे अपने स्वभाव के विपरीत बयानबाजी करने लगे हैं। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस पर ताकत वाली दवा लेने का आक्षेप कर दिया। इसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने स्वभाव के अनुरूप ही सधे हुए और संयमित अंदाज में जवाब दिया कि कौन ताकत वाली दवा खाता है और कौन अंटा गोली खाता है, उसके बारे में पूरा रायपुर जनता है। दीपक बैज का सकारात्मक जवाब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस उप चुनाव में आगे और भी इसी तरह के बयान आएंगे, किंतु दीपक बैज के शालीन व्यवहार की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां हम आपको बता दें कि ताकत की दवा कहने के पीछे बृजमोहन अग्रवाल का आशय संभवतः कामोत्तेजक दवा रहा होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में अंटा गोली किस चीज को कहते हैं, यह सबको मालूम हैं। फिर भी हम बताते हैं इसका मतलब। अंटा गोली दरअसल नशे के लिए इस्तेमाल की जाती है और यह भांग से बनी होती है। भांग तो भगवान भोलेनाथ को प्रिय माना गया है। वहीं कामोत्तेजक दवा काम पिपासु और शक्तिहीन लोग ही खाते हैं।

आरोपी अपने भतीजे के खिलौने को तोड़ने के कारण आक्रोशित होकर पीड़ित बालक पर किया प्राण घातक हमला

0
  •  06 साल के नाबालिक बालक को प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पहुचाने वाले आरोपी को अर्जुन्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार

• आरोपी को धारा 109 बी.एन.एस. तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम देवसरा में हुये नाबालिक बालक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके ठिकानो पर दबिश देकर किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस.आर.भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर के टीम द्वारा थाना अर्जुन्दा में हुये हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी टुमन साहू पिता अग्रहिज साहू साकिन देवसरा थाना अर्जुंदा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक21.10.24 के सुबह08/00 बजे इसका लड़का लिकेश कुमार साहू खेलने के लिए घर से निकल कर अपने पडोसी खोमलाल साहु के घर गया था जिसे करीब08/30 बजे इसकी दादी बुलाने गई तो खोमलाल के घर के सामने में खोमलाल का लडका मुकेश और लिकेश दोनों बैठे हुए थे जिसे करीबन09/00 बजे इसके दादा अग्रहिज साहु ने स्कुल जाने के लिए बुलाने गया तो वहां पर मुकेश और लिकेश दोनों नही दिखे तब इसके दादा जी लिकेश को आसपास में खोजबीन कर देखे नही मिलने पर घर में आकर बताया और गांव के लोगों को भी बताया तब लिकेश को खोजने के लिए सब निकले थे कि गांव का दीपक और धीरज वैष्णव व अन्य भी लिकेश को खोजने गये थे जिन्हे करीबन11/30 बजे खोमलाल के ब्यारा में लिकेश को सिर में चोंट लगा हुआ लहुलूहान हालत में बेहोश मिला था। दीपक ने प्रार्थी को फोन से बताया कि लिकेश मिल गया है बेहोश है सिर में चोंट लगा है खून निकला है। जिसे ईलाज के लिए गांव के पुकेन्द्र साहु के मोटर सायकल में बैठाकर निकुम सरकारी अस्पताल ले गये जिसे जहा डा. द्वारा गंभीर चोंट होने रिफर करने पर बेहत्तर ईलाज हेतु शंकराचार्य अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर ईलाज चल रहा है प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र लिकेश को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्राण घातक हमला कर चोंट पहुंचाने कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही पड़ोसी मुकेश कुमार पिता खेमालाल उम्र 29 साल सा0 देवसरा थाना अर्जुंदा से पुछताछ पर बताये कि लिकेश कुमार साहू उम्र 06 साल का हमारे घर मे मेरे भतीजा व आसपास के बच्चो के साथ खेलने के लिये आया करता था। लिकेश जब भी हमारे घर मे खेलने आता था तो मेरे भतीजा के खिलौनो के उपर चढ जाता था जिससे खिलौना टुट जाता था मना करने पर लिकेश नही मानता था इस बात को लेकर मुझे लिकेश पर बहुत चिढ आता था मेरे भतिजा अभिजीत के लिये खिलौना कार लाया था उसे लिकेश ने तोड दिया था। जो घटना दिनांक को लिकेश कुमार मेरे घर मे खेलने के लिये आया था तब मै टुटे हुऐ खिलौनो को फेबिक्वीक से चिपका रहा था उसी समय खिलेश फिर खिलौनो को छुने लगा जिससे खिलौना फिर से टुट गया जिससे मुझे बहोत ज्यादा गुस्सा आ गया इसी बात को लेकर मै खिलेश को जान से मारने के लिये योजना बना कर लिकेश को फुटु और सीता फल खोजने के बहाने खुरसुनी बांध के पास हमारे ब्यारा मे जाते समय रास्ता मे ईट सिमेंट के मलमा से ईंट सिमेंट का एक टुकडा उठा लिया और ब्यारा मे ले जाकर लिकेश को पैरावट के आड मे बिठाया और मै उसका ध्यान भटकाने के लिये पैरा फुटु खोजने लगा फिर उसी ईंट सिमेंट के टुकडा से जान से मारने की नियत से उसके सिर व चेहरा पर जोर से मार दिया। जिसे बच्चा वही बेहोश होकर गिर गया और बच्चे को छोड़कर वहां से अपने घर आ गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक 24.10.24 के 16/10 बजे विधिवत् गिर0 कर मामला अजमानतीय किस्म को होने से गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा जाता है।

पीड़ित हितग्राही की मांग को लेकर कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सोपा गोपी साहू

0

डौंडीलोहारा पिड़ित हितग्राहियों कि मांग पर गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद के अगुवाई एवं नेतृत्व में 15 दिनों का ज्ञापन फिर ,अनुविभागी कार्यालय राजस्व का घेराव का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया गया है।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा के निवासियों द्वारा शासकीय भूमि का मालिकाना हक में पट्टा और प्रधानमंत्री आवास देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रावल अपर कलेक्टर कौशिक सर एसपी सर भगत साहब एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बघेल सर को और पूरे राजस्व अमला को ज्ञापन सौंप कर 15 दिवस के भीतर मांग पूरी करने के लिए जिलाधीश महोदय से निवेदन किया गया मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 8 11.24 दिन शुक्रवार को अनुविभागी कार्यालय राजस्व डौंडीलोहारा का सभी पिड़ित हितग्राहियों द्वारा नगर में रैली और जंगी प्रदर्शन करते हुए घेराव करने मोहलत देते हुए मांग पूरी करने माननीय कलेक्टर सर को गुलाब फूल और मांग ज्ञापन पत्र सोपा गया शहर कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बालोद ने कहा वार्ड नंबर 10 11के शासकीय चट्टान भूमि खसरा नंबर 1328 /1 और वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोंगरी के शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 515 / 1 व 515 / 4 और वार्ड क्रमांक 14 मे देवार जाति के लोग निवासरत पिड़ित हितग्राहियों के समस्याओं के समाधान को लेकर विगत तीन-चार वर्षो से प्रयास किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में आज से पांच महा के पहले छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य विष्णु देव सायं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया डौंडीलोहारा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर नगर के भाजपा युवा नेता लाल निवेद्र सिंह टेकाम के साथ-साथ जिला प्रशासन तहसील प्रशासन को जापान के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है उसके बाद भी समस्या का समाधान आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है

जबकि माननीय विधायक और जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू द्वारा कलेक्टर साहब को समस्या के समाधान के लिए पत्र प्रेषित किया जा चुका है साथ ही साथ प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर और नगर के युवराज लाल निवेद्र सिंह टेकाम व नगर पंचायत डौंडीलोहारा सम्माननीय जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभी सभापति और पार्षदों का समर्थन भी मिला और प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक द्वारा पूरे राजस्व प्रशासन की ओर से स्थल का निरीक्षण करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है इससे पिड़ित हितग्राहियों और उनके परिवारों द्वारा जिलाधीश को अवगत कराते हुए एसडीएम कर अनुविभागी कार्यालय राजस्व डौंडीलोहारा का नगर में रैली के माध्यम से भ्रमण करते हुए घेराव करने का निर्णय लिया गया है ज्ञापन सौंपने वालों में सैकड़ो हितग्राही उपस्थित रहे जिसमें अनीता सोनी राय सिंह देवांगन संतोष यादव तुलेश्वर निषाद संजय श्रीवास भोजराम सिंह रोहित कतलम अमर सिंह सिन्हा अशोक उसके सुशीला मांडवी सीमा मांडवी प्रतिमा यादव प्रशांत यादव राजेश कोशमा भगवती यादव विनोद यादव तिलक बढई तुलसी सारंगपुरे सूर्य मरकाम राम प्रसाद सोनकर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

रोटरी क्लब ने चलाया पोलियो जागरूकता अभियान

0
  •  पोलियो से देश को मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई रोटरी क्लब ने 

जगदलपुर विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा गुरुवार को पोलियो जागरूकता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब द्वारा 10 नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ को पोलियो वॉरियर्स सम्मान दिया गया । ये सभी नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल स्टाफ 5 वर्षों से ज़्यादा समय से पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य कर रहे हैं।

जिनका सम्मान किया गया उनमें गीता यादव, बी पाटकर, दीपा शर्मा, दुलारी कश्यप, मुक्ता रॉय, सृष्टि दास, मुकेश्वरी सोरी, जयमनी, रानी पराशर एवं अनुषा सिंह शामिल हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा महारानी हॉस्पिटल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाया गया। रिपोर्ट मिलने तक 50 से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दिया जा चुका था। रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा पोलियो अवेयरनेस जन जन तक पहुंचाने के लिए अलग अलग चौक चौराहे पर होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। बता दें रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अभी तक कुल 2.1 बिलियन डॉलर खर्च किया गया है जिससे आज पूरे विश्व में मुफ्त में पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जाता है। रोटरी के माध्यम से आज 122 से अधिक देश पोलियो मुक्त हो चुके हैं। रोटरी इंटरनेशनल ने पूरे विश्व में अभी तक कुल 300 करोड़ बच्चों को पोलियो मुक्त कराया है। रोटरी क्लब जगदलपुर सदस्यों द्वारा इस अवसर पर स्पेशल बैज भी बनाया गया जिसमे ‘गुड बाय पोलियो, थैंक्स रोटरी ‘ अंकित है। रोटरी ने ‘एंड पोलियो नाऊ‘ कैंपेन चलाया है। विश्व पोलियो दिवस के इस प्रोग्राम के चेयरमैन विवेक जैन थे। रोटरी सदस्य सीए विवेक सोनी अध्यक्ष, अमित कुमार जैन उपाध्यक्ष, अंकित गोयल, एसएन अग्रवाल, जयप्रकाश चावड़ा, सुनील जैन, सिद्धार्थ कपूर, राहुल मोदी, राहुल जैन, नवीन भावसार, डॉ मनोज थॉमस एवं अन्य मौजूद थे। महारानी अस्पताल से इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ. मैत्री संग पोलियो ड्रॉप्स डिपार्टमेंट का स्टाफ भी मौजूद था।

आत्मसमर्पित नक्सली भी बस्तर ओलंपिक में दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा का जलवा

0
  •  अंदरूनी गांवों के खिलाड़ियों की रहेगी बड़ी सहभागिता .
  • मुख्य सचिव जैन ने आयोजन हेतु दिए निर्देश 

जगदलपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य शासन के वरिष्ठ उच्च अधिकारियों सहित बस्तर संभाग के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों की बैठक में बस्तर ओलंपिक 2024 के सफल आयोजन सुनिश्चित करने निर्देश दिए।उन्होंने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित कर लेने कहा।

शासन द्वारा बस्तर के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए पहली बार बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक में अंदरूनी ईलाके के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता जरुरी है इसलिए पंजीयन में वृद्धि करने पर चीफ सेक्रेटरी ने जोर दिया है। पंजीयन को बढ़ाने के लिए सभी विभागों के मैदानी अमलों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। स्थानीय बोली में वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया में प्रसारित करवाने, उचित मूल्य दुकानों, ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों में बैनर-पोस्टर तथा मुनादी के जरिए प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश सीएस श्री जैन ने दिए। मुख्य सचिव श्री जैन ने बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत ब्लॉक, जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सभी आवश्यक तैयारी और व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन में खेल संगठनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने कहा।

ज्ञातव्य है कि बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत एथलेटिक्स, व्हालीबाल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, तीरंदाजी, कराते, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकशी विधाएं सम्मिलित हैं। जिसमें हॉकी और वेट लिफ्टिंग स्पर्धाएं सीधे जिला स्तर पर होंगी। बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत दो आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसके तहत 14 से 17 वर्ष जूनियर वर्ग एवं 17 वर्ष से अधिक कोई आयु सीमा नहीं सीनियर वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विकासखंड स्तर से विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर और जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर भाग ले सकेंगे। बस्तर ओलंपिक में नक्सल घटनाओं में दिव्यांग हुए लोग और आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके नक्सली सीधे संभाग स्तर पर शामिल हो सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं जेल मनोज पिंगुवा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग सोनमणि बोरा सहित विभिन्न विभागों के सचिव तथा वरिष्ठ उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी. और कलेक्टर हरिस एस ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन संबंधी तैयारियों तथा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

फर्जीवाड़े पर लगाने में मददगार बनेगा सुगम एप

0
  • रजिस्ट्री को पारदर्शी, सक्षम तथा जनहितैषी बनाने के लिए सुगम ऐप जरूरी 

जगदलपुर रजिस्ट्री विभाग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंजीयन मंत्री ओपी चैधरी के निर्देशानुसार जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इन सुधारों में टेक्नोलॉजी के अधिकतम प्रयोग के माध्यम से रजिस्ट्री प्रकिया को अधिक से अधिक पारदर्शी, कार्यसक्षम तथा जनहितैषी बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में विभाग द्वारा सुगम ऐप बनाया गया है। सुगम ऐप संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आम तौर पर देखा गया है कि रजिस्ट्री के पश्चात एक सामान्य आदमी कई प्रकार से फर्जीवाड़ा का शिकार हो जाता है। रजिस्ट्री दस्तावेज में दिया गया सम्पत्ति विवरण तथा मौके की स्थिति में अंतर होता है। एक सम्पत्ति कई लोगों को बेच दी जाती है। जिस जमीन की रजिस्ट्री की जाती है, वह जमीन वास्तव में अस्तित्व में नहीं होती। ऐसी घटनाएं भी प्रकाश में आती रहती है कि रोड, रास्ता, उद्यान आदि की जमीन तक बेच दी गई है। मौकों में जितनी जमीन उपलब्ध है, उससे अधिक रकबा बेच दिये जाने की घटनाएं भी होती रहती है। ऐसी घटनाओं से आपसी लड़ाई-झगड़े तथा कोर्ट कचहरी की मुकदमेबाजी में वृद्धि होती है। सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान अपना मोबाईल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री की जा रही है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात सम्पत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। यह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के माड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा। उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश व देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है। सुगम ऐप के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा। सुगम ऐप के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। सुगम ऐप से संपत्ति में क्या वास्तविक संरचना बनी हुई, यह ज्ञात हो सकेगा। जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा तथा इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व क्षति को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाली परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे। सुगम ऐप का उद्देश्य रजिस्ट्रीशुदा सम्पत्ति की पहचान, सम्पत्ति की धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकना है। 21 अक्टूबर को सुगम ऐप लागू किए जाने के बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्रीयां हो चुकी हैं। सरकार नागरिक सशक्तिकरण के लिए आगे भी रजिस्ट्री कार्य में टेक्नॉलाजिकल अनुप्रयोग तथा प्रक्रियागत सुधार की दिशा में प्रतिबद्ध है।

अनाथ बच्चों के बीच खुशियां बिखेरते हैं राजेंद्र नेताम

0
  • हर साल त्यौहारों पर गिफ्ट देते हैं बेसहारा बच्चों को 

अर्जुन झा

किलेपाल हादसों, नक्सली घटनाओं और कोरोना के चलते अनाथ हो चले बच्चों के लिए राजेंद्र नेताम किसी मसीहा से कम नहीं हैं। वे हर तीज त्यौहार पर इन बेसहारा बच्चों के बेरंग जीवन में खुशियों का रंग बिखेर देते हैं। बच्चे भी उनका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। राजेंद्र नेताम की इस नेक पहल की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी होने लगी है।

राजेंद्र नेताम कोई बड़े राजनेता, बड़े उद्योगपति, व्यापारी या फिर बड़े अधिकारी नहीं हैं, बल्कि एक बड़े दिल वाले नेक इंसान जरूर हैं। वे प्रत्येक वर्ष विनोबा भावे बालक आश्रम किलेपाल के अनाथ बच्चों की मदद करते हैं। इस साल उन्होंने पांच बच्चों को दीपावली का तोहफा दिया।बास्तानार ब्लाक मुख्यालय में पदस्थ रहे स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम राजेंद्र नेताम बेसहारा बच्चों का सहारा बन गए हैं। त्यौहारों के दौरान वे इन बच्चों के बुझे और उदास चेहरों पर खुशियों की रौनक ला देते हैं। राजेंद्र नेताम ने विनोबा भावे बालक आश्रम किलेपाल के बच्चे को गोद लिया हुआ है। पिछले 10 साल से वे प्रतिवर्ष बच्चों को सभी त्यौहारों पर कपड़े और उनके आवश्यक सामग्रियों के लिए उन्हें पैसा या तो सामग्री देते हैं। इसी कड़ी में इस बार दीपावली के पहले बच्चों को उनकी जरूरत के सामान के लिए राजेंद्र नेताम ने पैसे दिए। इस राशि से बच्चे कपड़े, कॉपी पेन खरीद सकते हैं। बालक आश्रम रह रहे पांच बच्चे अनाथ हैं। जिन्हें राजेंद्र नेताम ने आर्थिक सहायता दी है।इसके पहले भी और कई बच्चे जो आनाथ रहे हैं, उन सभी को इस तरह की सहायता राजेंद्र नेताम करते आए हैं। कुछ बच्चे अब बड़े होकर आश्रम से पढ़ लिखकर निकल चुके हैं। कुछ बच्चे अभी भी पढ़ रहे हैं जिनको हमेशा इस प्रकार सहायता राजेंद्र नेताम करते रहते हैं। इस वर्ष सेवाभावी राजेंद्र नेताम ने राजेश पिता स्व. सामनाथ कक्षा चौथी ग्राम डिलमिली, राजेश बेंजाम पिता स्व. पिसोराम कक्षा तीसरी ग्राम लालागुड़ा,

संदीप कुमार पिता स्व. कोपा कक्षा तीसरी ग्राम भूतनपाल, नितेश कुमार पिता स्व. स्थमिटक कथा तीसरी ग्राम भूतनपाल और संपत पिता देखो कक्षा चौथी ग्राम सुरगुड़ा को सहायता राशि दी। आश्रम के शिक्षक रामचरण नाग की उपस्थिति में इन बच्चों को राजेंद्र नेताम ने रकम भेंट की।

MOST POPULAR

HOT NEWS