City Media - Page 378 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 378

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मंगड़ू कचोरा में नवरात्रि की रही धूम

0
  • 45 भक्तों ने प्रज्जवलित करवाए थे ज्योत 

जगदलपुर बस्तर जिले के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों और पुजारी हिरमन देशमुख के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न गांवों और शहरों के भक्तों नेमंदिर में 45 ज्योत कलश स्थापित करवाए थे।

 

मंदिर के पुजारी हिरामन देशमुख ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान मंगड़ू कचोरा गांव में श्रद्धा भक्ति का अतुलनीय वातावरण देखने को मिला। प्रतिदिन मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष भजन मंडलियों द्वारा मातारानी और हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति दी जाती रही। पंचमी और अष्टमी पर मंदिर परिसर में मंगड़ू कचोरा की भजन मंडली की विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मंगड़ू कचोरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भजनों का आनंद उठाया। सभी लोग भक्तिरस में डूबकर झूमते रहे। पुजारी हिरामन देशमुख ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक मंदिर में श्रद्धालु दर्शनर्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु मातारानी और हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर लौटे। पूरे गांव में नौ दिनों तक उल्लास भरा वातावरण रहा और कार्यक्रम में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला।

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाकर अगली पीढ़ी को करना है हस्तांतरित: मंत्री केदार कश्यप

0
  • वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर मड़ई और सरस मेला का किया उद्घाटन 

जगदलपुर बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर मड़ई और पंचायत ग्रामीण विकास द्वारा जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान पर आज से प्रारंभ हुए क्षेत्रीय सरस मेले का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। यह मेला 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है।

मेले में विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी और विक्रय स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर वनमंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाकर आगामी पीढ़ी को अवगत करवाना है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरस मेला का आयोजन का करने के लिए जिला प्रशासन का आभार।  कश्यप ने कहा कि यह सरस मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक प्रमुख साधन है, बल्कि यह स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त भी बनाएगा। मेले में कई जिलों के स्व सहायता समूहों ने हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, जैविक खाद्य पदार्थ, कपड़े, और अन्य स्थानीय वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा में सभी समाजों का सहयोग और उनके द्वारा दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसका लाभ सभी लेवें। सरस मेला में विभिन्न जिलों से पहुंचे स्व सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदी कर प्रोत्साहित करें। विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर की परंपरा में शामिल बस्तर दशहरा के अवसर पर शासन की जन कल्याण योजनाओं के स्टाल विभागों द्वारा लगाए गए हैं।इसका लाभ सभी नागरिक लें। साथ कार्यक्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसका आनंद भी लें। उद्घाटन के अवसर पर केदार कश्यप, विधायक  देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों और स्व-सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया।अतिथियों ने विभागों के स्टालों में योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ आरसी दुग्गा, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एनआरएलएम की मिशन संचालक जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर नागलसर के स्कूली बच्चों ने धुरवा मड़ई के आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन किया जिसका सभी ने सराहना की। सरस मेले में नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई और लोगों ने विभिन्न स्टालों पर खरीदारी करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा देंगे।

नक्सलियों के बिछाए आईईडी में पैर गंवाने वालों का सहारा बन गए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0
  •  दिव्यांग हो चुके नक्सल पीड़ितों को लगे कृत्रिम पैर
  • आभार जताने चलकर पहुंचे मंत्री शर्मा के पास

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर की धरती पर कदम दर कदम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी को उखाड़ फेंकने और नक्सलियों के पूरी तरह खात्मे के संकल्प के साथ काम कर रहे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता की दिल को छू लेने वाली एक और खबर सामने आई है। यह खबर इस बात की तस्दीक करती है कि मंत्री विजय शर्मा बस्तर के विकास में रोड़ा और आम बस्तरिहा ग्रामीणों की जान के दुश्मन बन चुके नक्सलियों के प्रति जितना कठोर रुख अपना रहे हैं, उससे कई गुना ज्यादा नरम दिल बस्तर के लोगों के प्रति रखते हैं। यह दिल को छू लेने वाली तस्वीर आज रायपुर स्थित विजय शर्मा के बंगले में देखने को मिली। यह भी पता चला कि बस्तर के पीड़ित शोषित ग्रामीण गृहमंत्री विजय शर्मा से किस कदर प्यार करते हैं।

दरअसल कहानी कुछ इस तरह है कि वनोपज संग्रहण या खेती बाड़ी कार्य के लिए जंगलों के रास्ते से गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों के ब्लास्ट की घटनाओं में अपने पैर गंवाने के बाद अपाहिज बनकर दर्द भरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहेबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने इन कृत्रिम पैरों से चलकर आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर खुशी व्यक्त करते हुए उनका आभार जताने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति बहाली की गुहार लगाई थी। दिल्ली से लौटकर वे आए तो उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक- एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना उनका हौसला बढ़ाया था। आईईडी ब्लास्ट में पैर गंवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से कृत्रिम अंग लगाने की शुरुआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ितों का जाना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित नहीं पहुंच पाए। इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहेबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए। कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उप मुख्यमंत्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम- कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ़ने और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी के ‍विरूध्द की गई कार्यवाही 

0
  • आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं रकम 17,320 रूपये जप्त
  • टाउन में जुआरी, सट्टोरिये एवं शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही जारी है, मुखबीर तैनात कर लगातार कार्यवाही की जा रही है

 

दल्लीराजहरा:- पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा  सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 10.10.2024 को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 03 आरोपी राकेश पीपरे के घर बरामदा में आरोपी राकेश पीपरे पिता लल्लू राम पीपरे उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 03 वल्लभ नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को अंको के सामने रूपये पैसों को दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची एवं सट्टा पट्टी का नगदी रकम 17,320 रूपये को जप्त कर आरोपी विरूध्द छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है ।

निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्ल्रीराजहरा द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान आबकारी एक्ट के तहत 09 प्रकरण, जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण एवं सट्टा एक्ट के तहत 02 प्रकरण इस प्रकार नवरात्रि पर्व दौरान आबकारी, जुआ सट्टा के विरूध्द कुल 12 कार्यवाही किया जा चूका है तथा सूचना ‍मिलने पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ‍जिसके लिये टाउन के सभी क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर दिया गया है ।

बस्तर दशहरा के लिए आ रही है माई दंतेश्वरी

0
  •  देवी दंतेश्वरी व मावली माता की डोली को विदाई 
  • पहली बार नवमी को रवाना हुई माता की डोली 

जगदलपुर बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से संभाग मुख्यालय जगदलपुर में चल रहे बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने शुक्रवार को महानवमी पर देवी दंतेश्वरी और मावली माता की डोली रवाना हुई। यह पहला मौका है, जब अष्टमी की जगह महानवमी पर देवी की डोली रवाना हुई है। देवी की डोली को विदा करने जन समूह उमड़ पड़ा।

परंपरा के अनुसार देवी की डोली को कंधे पर लेकर करीब 1 किमी दूर डंकनी नदी के उस पार स्थित चबूतरे तक लाया गया। आदिवासी नर्तक दलों के नृत्य और बाजे-गाजे के साथ यह काफिला पहुंचा। चबूतरे पर डोली को रखकर पूजा-अर्चना की गई। प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ जिया, सहायक पुजारी लोकेंद्र नाथ, परमेश्वर नाथ जिया, पुजारी विजेंद्र नाथ की उपस्थिति में विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जनसमूह ने देवी की पूजा अर्चना की। इसके बाद फूलों से सुसज्जित वाहन पर देवी की डोली को सवार कर विदा किया गया। रास्ते में आंवराभाटा, कारली, गीदम समेत जगह-जगह लोगों ने देवी की डोली का स्वागत कर दर्शन-पूजन किया।

बोदराज को नगर का जिम्मा

रवाना होने से पहले परम्परानुसार देवी दंतेश्वरी ने बोदराज बाबा की शिला के पास रूककर उन्हें वापसी तक नगर की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी। पुजारी विजेंद्रनाथ के मुताबिक वापसी पर देवी परम्परानुसार फिर यहां रुकती हैं और उन्हें उपहार भेंटकर अपने मंदिर में प्रवेश करती हैं। आंवराभांठा में बस्तर आराध्या देवी दंतेश्वरी की डोली की अगवानी के लिए वहां के निवासियों ने टेकनार चौक से कलेक्ट्रेट के द्वार तक सड़क पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई। महिलाओं व युवतियों ने यहां पर रंगोली भी सजाई थी। हर साल इस तरह की व्यवस्था की जाती है, ताकि देवी का काफिला फूलों की पंखुड़ियों से होकर गुजर सके।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लिया माता का आशीर्वाद

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शुक्रवार को विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने देवी मां की आराधना की और श्रद्धालुओं को प्रसाद भोग का वितरण भी किया।  किरण देव बलिराम कश्यप वार्ड में राम मंदिर के पास दुर्गा पूजा पंडाल व मैत्रीसंघ दुर्गा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने मैत्रीसंघ में श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया। श्री देव ने माता दुर्गा जी की पूजा कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। धरमपुरा नंबर 2 के दुर्गा उत्सव में शामिल होकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने प्रसाद वितरण किया।इस दौरान महापौर सफीरा साहू, विद्याशरण तिवारी व वार्डवासी उपस्थित थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बंगीय समाज के दुर्गा उत्सव में माता दुर्गा जी की पूजा कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

 

इस दौरान बंगीय समाज के आयोजन में खिचड़ी प्रसाद वितरण भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया। किरण देव के साथ इस दौरान महापौर सफीरा साहू, भाजपा नेता विद्याशरण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा में सजी चैतन्य देवियों की झांकी

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञानांजलि भवन में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई है। चैतन्य झांकी का उद्घाटन ब्रह्मा कुमारीज़ दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी,आईओसी राजहरा मुख्य महाप्रबंधक आरबी गहरवार, रेखा गहरवार, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ शेखर गुप्ता, डॉ. शिरोमणि माथुर,जयदीप गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोर्चा स्वाधीन जैन, पूर्व पार्षद गीता मरकाम, प्राचार्य टीआर रानाडे ने किया। इस चैतन्य देवियों की झांकी में विशेष रूप से कन्याओं द्वारा किया गया राजयोग अभ्यास से एकाग्रता की शक्ति है जो कि तपस्वी रूप में बैठी रहती हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन दल्लीराजहरा में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के तीसरे दिन उद्घाटन अवसर पर दल्लीराजहरा शहर व आसपास क्षेत्र के लोग पहुँचे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा आर.बी गहरवार ने चैतन्य देवियों के एकाग्रचित मन की सराहना करते हुए कहा कि यह राजयोग का ही कमाल है जो इतने समय तक पूर्ण स्थिरता के साथ यह बहने देवी स्वरूप में एकाग्रचित होकर बैठी है।डॉ.शिरोमणि माथुर ने कहा की मानव जीवन का उद्देश्य है मैं कौन हूं? मेरा कौन है? और मुझे इस सृष्टि पर क्या करना है।इन बातों को जानना। जिसका ज्ञान हमें इस संस्था में आने से प्राप्त होता है। राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि इस स्थान पर आने से ही एक अलग सी ऊर्जा की अनुभूति हो रही है जो कि इन ब्रह्मकुमारी बहनों की तपस्या एवं साधना का परिणाम है । मुख्य महाप्रबंधक आरबी घर ने कहा कि हमारा जीवन आज इतना व्यस्ततम हो गया है कि शांति की कल्पना भी नहीं कर सकते, इसलिए केवल योग ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने जीवन में पुनः शांति को स्थापित कर सकते हैं। प्राचार्य टीआर रानाडे कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व को एकता एवं बंधुत्व में बांधने का सराहनीय कार्य कर रही है।ब्रह्माकुमारी दल्लीराजहरा की मुख्य संचालिका पूर्णिमा दीदी ने कहा कि आप सभी को यहां पाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है।शांति एवं प्रेम के सागर परमपिता परमात्मा इन बहनों के द्वारा विश्व में शांति एवं प्रेम स्थापित करने का अनुपम कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकार भोजराम साहू, निलेश श्रीवास्तव एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी के अनुयायी उपस्थित थे।

बस्तर दशहरा देखने आ रहे बाहर के लोगों से आरपीएफ जवान कर रहे हैं दुर्व्यवहार

0
  • जिला युवा कांग्रेस ने सहायक सुरक्षा आयुक्त को किया आगाह 

जगदलपुर आज बस्तर जिला युवा कांग्रेस के शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तर संभाग के सबसे बड़े शहर जगदलपुर के रेलवे स्टेशन में आ रहे बाहरी यात्रियों की सुरक्षा व उन्हे बेहतर सुविधाएं प्रदान कराने व आरपीएफ के जवानों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर दक्षिण मध्य रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास ने रेलवे में यात्रियों की असुविधा से असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर को अवगत कराते हुए कहा विगत कई दिनों से यात्रियों की सुरक्षा व उन्हें रेलवे स्टेशन में सुविधाएं नही मिलने, साथ ही आरपीएफ जवानों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता की जा रही है।चूंकि बस्तर संभाग का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन जगदलपुर शहर में है और यह पूरी तरह से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी है और इस समय बस्तर दशहरा सहित नवरात्र का पावन पर्व भी संचालित है यहां का बस्तर दशहरा विश्व प्रसिद्ध माना जाता है ऐसे में यहां पर प्रदेश सहित देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं और यहां की रीतिनीति व होने वाली विभिन्न विविधताओं के साथ माता की आराधना करते हैं साथ ही यहां की मनमोहकता को देखते व आनंद लेते हैं और ऐसे समय मे यह यात्रियों द्वारा रेलवे पुलिस प्रशासन द्वारा अभद्रता करना बेहद शर्मनाक व निंदनीय है न ही उनकी कोई सुरक्षा है जिससे बस्तर रेलवे सहित हमारे शहर जगदलपुर का नाम भी खराब होगा,बाहर से पहुँच रहे यात्रियों को RPF रेलवे पुलिस द्वारा अपमानित कर नियम क़ानून की हिदायत देते हुए उन्हें दुर्यव्यवहार कर स्टेशन में भगाया जा रहा हैं चूंकि बस्तर आदिवासी बहुमूल्य छेत्र हैं यहाँ पर हर व्यक्ति होटल लाज लेने में सक्ष्म नहीं होता हैं और बाहर से आए मेहमान स्वरूपी यात्रियों को असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा हैं।अतः आपसे हमारी सविनय अनुरोध व यह निम्न मांगे हैं कि यात्रियों के साथ किये गए अभद्रता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही हो, बाहर से पहुंच रहे यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, वेटिंग हॉल में साफ सफाई और बैठने की सुविधा दुरुस्त करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनसे विनम्र व्यवहार करने, रेलवे परिसर में लगे हुए बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत कर पुनः शुरू कराने, रेलवे स्टेशन में साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने ।वही असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर के द्वारा उक्त मागों व यात्रियों के साथ हुए दूर्यव्यव्हार हेतु आरपीएफ जवानों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

ज्ञापन सौपने के दौरान पार्षद कोमल सेना, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, शादाब अहमद, उस्मान रज़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

अपनी पत्नि कि हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

0
  • आरोपी पति ने गमछे से गला घोटकर की अपनी पत्नि की हत्या
  • आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार नाम आरोपी अर्जुन राम मण्डावी पिता स्व० थन्नू राम मण्डावी उम्र 33 साल निवासी ग्राम चिटौद थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०)

 

ग्राम कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अर्जुन राम मण्डावी पिता स्व० धन्नू राम मण्डावी उम्र 33 साल निवासी ग्राम चिटौद थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) ने दिनांक 10.10.2024 को करीबन 11.00 बजे अपनी पत्नि अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग में लेटाकर उसके हाथ पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोट कर हत्या कर दिया है। सुचना पर ग्राम चिटौद के ग्रामीणों के साथ घटनास्थल ग्राम विटीद अर्जुन के पर जाकर देखा, तो अर्जुन की पत्नि कमरे में पलंग पर मृत हालत में पडी थी, उसके हाथ व पैर साडी से बंधा हुआ था। अर्जुन मण्डावी के द्वारा अपनी पत्नि अंजलि मण्डावी की चरित्र शंका पर गमछे से गला घोटकर हत्या की गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 115/2024 धारा 103 (1) बीएनएस अपराध पंजीबद कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हालात तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद निर्देश प्राप्त होने पर थाना पुरूर प्रभारी द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तथा आरोपी पति अर्जुन राम मण्डावी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में अपनी पत्नि की हत्या कारीत करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है। तथा मृतिका श्रीमती अंजली मण्डावी के शव पंचनामा कार्यवाही कर शासकीय अस्पताल गुरूर से मृतिका के शव का पी०एम० कर शव के अंतिम संस्कार करने हेतु उसके परिजनो को दिया गया।

तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं प्र०आर० कमलेश रावटे, प्रमोद नाविक आरक्षक चनेन्द्र देवांगन, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, पुष्कर तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही।

श्री राम हिंदू संगठन व निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
  • छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा व स्वर्णा दिवाकर ने बंधा शमा।
  • माँ की भक्ति में झूमे लोग, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़।

दल्लीराजहरा – श्री राम हिंदू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान मैं दल्ली राजहरा में 10 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 23 सर्कस ग्राउंड में लोग गायिका गरिमा दिवाकर व स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें नगर के समस्त नागरिक उपस्थित होकर इस इस आयोजन का आनंद उठाते दिखे।

शारदीय नवरात्रि में पूरे नगर में केवल एक सांस्कृतिक आयोजन होने की वजह से नगर के आसपास के ग्राम क्षेत्र से भी लोग आए और इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

राम हिंदू संगठन के जिला संयोजक रविंदर गुप्ता जी ने बताया कि इस आयोजन को दल्ली राजहरा में कराने के पीछे संगठन व दुर्गा उत्सव समिति के सभी लोगों का अथक प्रयास रहा और आने वाले समय में और भी अन्य आयोजन कराने को संगठन तत्पर है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया अतिथियों में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष  शिबू नायर जी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर टिगाला जी भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के मंडल अध्यक्ष  राकेश द्विवेदी जी,साहू समाज दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू जी,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता, प्रदीप बाघ अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिसमे मुख्य रूप से  राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गाउत्सव समिति के सदस्य विग्नेश,सौरभ यादव,मनीष सिंह,संतराम उइके,चिंटू शर्मा,अमन,राहुल राज,कौशल,राजेश राज,जोहर,मनप्रीत ब्रोका व अन्य लोग उपस्थित थे।

 

श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति ने आये शासन प्रशासन के सहयोग के लिये व आये सभी दर्शको का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS