City Media - Page 424 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 424

कांग्रेस नेता अजय छाजेड़ पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि व्यापारी प्रकोष्ट

0

कांग्रेस नेता अजय छाजेड़( पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष & विधायक प्रतिनिधि व्यापारी प्रकोष्ट) को माननीय पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया विधायक डोंडीलोहारा नें अजय छाजेड़ को अपना विधायक प्रतिनिधि (स्वामी आत्मानंद शासकिय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय ) नियुक्त किया गया है अजय छाजेड़ के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर राजेश मिश्रा अशोक कोहराम प्रेम प्रदीनियान अंजली राजपूत आदि लोगों ने बधाई दी |

विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल 16 अगस्त को फुकेगी बांग्लादेशी जेहादियों का पुतला,बनी रणनीति

0

डौंडी – बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद द्वारा मनोनित डौंडी,दल्लीराजहरा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम बैठक डौंडी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। उपस्थित सभी हिंदू भाइयों ने हनुमान मंदिर में मत्था नवाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और देश की अमन शांति की कामना की। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम गोलछा,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,जिला सह सचिव प्रेम शुक्ला,विहिप सोमेश साहू, बजरंग दल अध्यक्ष निखिल अग्रवाल,शिवम दुबे,निलेश वैष्णव का हिंदूवादी सनातन भाइयों द्वारा तिलक गुलाल लगा केसरिया गमझा पहनाकर सम्मान किया गया और नियुक्ति की बधाई दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू युवा सम्राट मनीष झा ने कहा कि देश की अखंडता, संप्रभुता और हिंदू भाइयों की संपूर्ण सुरक्षा का शपथ लेकर विश्व हिंदू परिषद का गठन किया गया है जो कि देश सेवा और हिंदुओं की समुचित सुरक्षा करना मुख्य उद्देश्य है। यह परिषद किसी भी तरह की राजनीति से प्रेरित नहीं है। इसमें सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा।उन्होंने भारतीय हिंदुओं की मूल अस्मित्यता को बचाने पुरजोर आह्वान किया और कहा कि इससे जुड़कर हिंदू संस्कृति रीति रिवाजों का हिफाजत करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।

बैठक में जेहादियों, आतंकवादियों,विद्रोहियों द्वारा बांग्लादेशी हिन्दू समाज भाई बहनों के साथ किए जा रहे लगातार जुल्म,अत्याचार,बलात्कार , हैवानियत के विरोध में 16 अगस्त को दोपहर दो बजे नगर के गांधी चौक से आक्रोश रैली निकालकर दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पर आतंकवाद जेहादियों और आतंकवाद का समर्थन करने वाली ताकतों के प्रतिकात्मक रूप का पुतला फूकने की रणनीति बनाया गया और स्थानीय तहसील कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक दिवस नगर के व्यापारी भाई रूपेश जैन का जन्मदिन अवसर होने पर सभी हिंदू भाइयों ने उन्हें गले लगाकर अवतरण दिवस की बधाई व शुभकामना दी गई। वही कल आयोजित कार्यक्रम हेतु सभी भाइयों द्वारा अपनी अपनी ओर से यथाशक्ति सहयोग राशि स्वेक्षा के साथ दी गई।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक,निलेश जायसवाल,रामनारायण धनकर,अजय चौहान,लालचंद जैन,राजेंद्र पिंटू जैन,श्रवण राठौर,पूनम कोठारी, तेजराम साहू,गोरेलाल सोनी,विनय जायसवाल,कान्हा कोठारी,तेजस सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज उपस्थित थे। अंत में पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों से आग्रह किया कि कल के पुतला दहन कार्यक्रम अपनी उपस्थिति के साथ पांच और हिंदू भाई बहनों को साथ लावे व समय का विशेष ध्यान रखें। यह संदेश सभी के पास पहुंचे कि हिंदू अब और अन्याय सहन नहीं करेगा। पूरे विश्व में कही पर किसी भी सनातनी हिंदू धर्म के साथ गलत होगा तो हम सब मिलकर उसका खुलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप सभी आगे आए और कट्टर हिन्दू होने का परिचय दे,धर्म ही पहला सर्वोपरि है।सभी दलगत राजनीति को दूर रखकर इस कार्यक्रम में सहयोग देवे। पुतला दहन कार्यक्रम की पूरी तैयारी बजरंगदल प्रमुख निखिल अग्रवाल और उनके टीम द्वारा किया जा रहा है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मशाल जुलूस में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

0

जगदलपुर विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज बुधवार को स्थानीय सीरासार चौक से विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस जुलूस का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को याद करना और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राण गंवाए और जो इस भीषण घटना के कारण विस्थापित हुए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा “यह जुलूस हमें विभाजन की विभिषिका की याद दिलाता है और यह संकल्प लेने का समय है कि हम ऐसी त्रासदी को दोबारा कभी नहीं होने देंगे। यह दिवस उन लोगों की स्मृति में मनाया जा रहा है जिन्होंने उस समय अपार कष्ट झेला और जिन्होंने अपने घरों,प्रियजनों और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया।”

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से बस्तर सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, महापौर सफीरा साहू ,रितेश जोशी,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।

 

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर ऐतिहासिक विभाजन की त्रासदी को याद किया गया

0
  • उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुये
  • आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने आज बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया और 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद किया। टाउन हॉल में आयोजित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अपने संबोधन में विभाजन की त्रासदी और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोर करती है। कांग्रेस पार्टी के निर्णय और कुछ लोगों की जिद ने देश के विभाजन का कारण बना। तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत यहीं से हुई और इसका असर आज तक देखा जा सकता। भाजपा का ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत इस बात को प्रमुखता से रखता है कि देश का हित सर्वोपरि है।” उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा, “पार्टी आएगी जाएगी, लेकिन देश हमेशा रहना चाहिए।”

 

निरंजन सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा “विभाजन 1947 में हुआ, लेकिन इसका दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लाखों लोगों को हिंसा और नफरत के कारण अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा। यह दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय है जिन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।”

इस अवसर पर टाउन हॉल में विभाजन की विभीषिका से जुड़े प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें विभाजन की विभीषिका और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृतियों को ताजा किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

“एक शाम देश के आजादी के नाम ” का आयोजन

0

 

शहीदों की चिताओं पर

लगेंगे हर बरस मेले…..

वतन पर मरने वालों का

बाकी यही निशां होगा…

 

15 अगस्त 2024 दिन गुरुवार रात्रि 8 बजे से स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में jci जूनियर चेम्बर दल्ली राजहरा द्वारा शास्त्री चौक ( गुप्ता चौक ) के प्रांगण में राष्ट्रवन्दन गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम कुछ नए अंदाज मे एवं साथ मे डांस का आयोजन भी किया गया है *” एक शाम देश के आजादी के नाम”( एक शानदार बैन्ड जगदीश जी सोनी एवं उनकी टीम उड़ीसा द्वारा)

 

अतः लौह नगरी दल्ली राजहरा के सभी सम्मानित बंधु इस देशभक्ति कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है आइए हम सब मिलकर आजादी के जश्न को बड़े हर्षोल्लास् के साथ मनाए।

आयोजक :-जे सी आई ( जूनियर चेम्बर ) दल्ली राजहरा

सुकमा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकत्ताओं ने किया स्वागत

0

सुकमा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सुकमा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत ।

एक महिला सहित पांच नक्सली विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार

0
  •  गिरफ्तार एक नक्सली है 5 लाख रुपये का ईनामी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ रहे हैं और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में संभाग के सुकमा जिले में एक महिला नक्सली और एक पांच लाख के ईनामी सहित पांच नक्सली विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।

नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 12 अगस्त को थाना जगरगुंडा से एसडीओपी तोमेश वर्मा जगरगुंडा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोड़ी कन्ना डीआरजी हीरो एवं प्रधान आरक्षक बारसे भीमा डीआजरी इंडिया के हमराह जिला बल, डीआरजी का बल एवं कुदेंड कैंप से हर्षदीप रंधावा सहायक कमांडेंट 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम मिसीगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी।अभियान के दौरान मिसीगुड़ा केे जंगल पहाड़ी चिकोमेट्टा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छुपने भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर 5 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों में उईका चैतू पिता सुकलु पूर्व एसीएम परमिली एरिया कमेटी सदस्य, गढ़चिरौली महाराष्ट्र) ईनामी 5 लाख रुपए जाति मुरिया निवासी पटेलपारा थाना जगरगुंडा सुकमा, कुंजाम सुखलाल पिता सोमालू मिलिशिया सदस्य, इंद्रावती एरिया कमेटी जाति मुरिया निवासी पांडूपारा थाना जगरगुंडा, पदाम हुंगा पिता पदाम पंडा मिलिशिया सदस्य, जीआरडी कमांडर जाति मुरिया निवासी पांडूपारा थाना जगरगुंडा, महिला उईका लखे पिता उईका हुंगा सीएनएम सदस्य, चिन्नागेलूर एरिया जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा पटेलपारा, थाना जगरगुंडा और पदाम सन्नू पिता सोमालू मिलिशिया सदस्य जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा पांडूपारा थाना जगरगुंडा शामिल हैं। उईका चैतू से 100 ग्राम बारुद, टाईगर बम, डेटोनेटर 2 नग, माचिस 1 नग, कुंजाम सुखलाल के कब्जे से बीजीएल सेल 1 नग, जिलेटिन रॉड 2 नग, कोर्डेक्स वॉयर 1 मीटर, पदाम हूंगा से बारुद 100 ग्राम, 2 नग डेटोनेटर, पेंसिल सेल 2 नग, नक्सल साहित्य, उईका लखे से 2 नग जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वॉयर, टॉप टाइगर बम 1 नग, माचिस 1 नग और पदाम सेामलू के कब्जे से जिलेटिन रॉड 2 नग, कोर्डेक्स वॉयर 1 नग, बिजली वॉयर 3 मीटर, पेंसिल सेल 1 नग बरामद किए गए। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि बड़े नक्सलियों के आदेश पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह सामग्री रखी थी तथा मौका पाकर सुरक्षा बलों के आने- जाने वाले मार्ग में आईईडी लगाने के लिए आने की बात स्वीकार की है। नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुंडा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जगदलपुर में आजादी पर्व के पूर्व स्वतंत्रता तिरंगा दौड़ का हुआ आयोजन

0
  • सांसद, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर हुए शामिल

जगदलपुर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बुधवार की सुबह स्वतंत्रता तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को पद्मश्री धरमपाल सैनी, सांसद बस्तर महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाईड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिक शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप ने 78वें स्वंतत्रता दिवस पर आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता तिरंगा दौड़ का आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। जिसने खेलना नहीं जाना उसने जीना नहीं जाना। इस दौरान सांसद  कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। पद्मश्री धरमपाल सैनी ने कहा कि देश के विकास में मन, वचन और अपने कर्तव्य का पालन कर सहभागी बने।

आजादी के लिए हमारे लाखों पूर्वजों ने बलिदान दिया। देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को भौतिक-शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अपनी सहभागिता देनी होगी। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वंतत्रता तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया है। हमनें गत वर्ष 77वां स्वंतत्रता दिवस उत्साह, उमंग के साथ मनाया। हमको पूर्वजों ने अपना खून बहाकर हमें आजादी दिलवाई है। हर साल उन वीरों की कुर्बानी और देश के प्रति बलिदान को याद रखते हुए इस दिन की महानता व विशेषता को स्मरण करने के साथ ही अगली पीढ़ी को बताना है। इस कार्यक्रम को महापौर सफीरा साहू ने भी संबोधित करते हुए स्वंतत्रता दिवस के एक दिन पूर्व प्रतीकात्मक, सांकेतिक स्वरुप में अमृत महोत्सव में स्वंतंत्रता तिरंगा दौड़ के आयोजन के लिए दौड़ में भाग लेने वाले सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता तिरंगा दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारी- कर्मचारियों, छात्र- छात्राओं, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवानों,खेल संघों के खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्वतंत्रता तिरंगा दौड़ सुबह 8 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चैक, मेन रोड होती हुई गोल बाजार चैक से पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई।

बस्तर संभाग के 7 आंकाक्षी जिलों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हेतु 187 करोड़ से अधिक की कार्ययोजना तैयार

0
  • लभगभ 14 हजार कृषक भू-जल सिंचाई योजना से होंगे लाभान्वित
  • जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से भू-जल सिंचाई हेतु केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने मुलाकात कर चर्चा की

रायपुर, 14 अगस्त 2024/ जल संसाधन मंत्री  केदार कश्यप से आज यहां उनके निवास/कार्यालय में केंद्र सरकार के जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने भूजल सिंचाई योजना के संबंध में मुलाकात और चर्चा की। केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, भू-जल भवन फरीदाबाद के पत्र के निर्देशों के परिपालन में बस्तर संभाग के 07 आकांक्षी जिलों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी अंतर्गत भू जल सिंचाई योजना के तहत 19 विकासखंडों में कुल 3215 बोरवेल उत्खनन किया जाएगा। जिससे 6578.78 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 187.69 करोड रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है।

इस कार्ययोजना से अनुसूचित जनजाति के 12656 कृषक, अनुसूचित जाति के 560 कृषक और सामान्य वर्ग के 363 कृषकों सहित कुल 13 हजार 852 कृषकों को भू-जल सिंचाई योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें 10 हजार 498 लघु कृषक और 3 हजार 354 सीमान्त कृषक शामिल हैं।

देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ हर खेत को पानी उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है। पानी कृषि का प्रमुख घटक है और इस प्रकार किसानों के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र को सिंचाई प्रदान करना है, जो कि बस्तर संभाग के कई क्षेत्र अभी भी सिंचाई सुविधा से वंचित हैं जिन्हें भू-जल के माध्यम से सिंचाई करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी केवल लघु एवं सीमान्त किसान हैं। मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि हम किसानों की आय बढ़ोत्तरी के लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे किसान लाभांवित हो रहे हैं।

वर्तमान में बस्तर संभाग के 07 आकांक्षी जिलों का कुल बोया गया क्षेत्र 8 लाख 81 हजार 949 हेक्टेयर है, जिसके विरूद्ध कुल निर्मित सिंचाई क्षमता 1 लाख 27 हजार 052 हेक्टयर है, जो कि 12.56 प्रतिशत सिंचाई सतही जल के माध्यम से उपलब्ध करायी गई है। वन अच्छादित बस्तर में कई ऐसे क्षेत्र में भू-जल के माध्यम से ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार कटिबद्ध है, जिसके तहत भू-जल के माध्यम से 15 हजार हेक्टयर में अतिरिक्त सिंचाई उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के चेयरमेन श्री सुनील कुमार अंबष्ट, जल संसाधन सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, ई.एन.सी. इंद्रजीत उइके और संचालक  नायक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

राम की `शबरी’ का सीना छलनी करने वाले रेत माफिया पर खनिज विभाग पूरी तरह है मेहरबान

0
  • फंदीगुड़ा में सैकड़ों ट्रक रेत का अवैध भंडारण एवं परिवहन का खेल जारी
  • पंचायत से नहीं मिली एनओसी, शासन को चूना

अर्जुन झा

जगदलपुर रेत माफिया बस्तर संभाग के सुकमा जिले की जीवनदायिनी शबरी नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। शबरी नदी से बड़े पैमाने पर रेत निकाल कर उसका अवैध भंडारण एवं परिवहन करने वाले रेत माफिया पर खनिज विभाग मेहरबान है। अवैध भंडारण मामले को लेकर कई बार विभाग को संज्ञान में लाने के बाद भी खनिज विभाग नहीं जाग रहा है।

जिला प्रशासन पूर्व में खनिज विभाग को फटकार भी लगा चुका है। रेत माफिया को प्राप्त राजनीतिक संरक्षण के कारण उनका हौसला बुलंद है। समय पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की होती, तो पत्रकार साजिश का शिकार नहीं होते। खबर है कि बिना बिल के रोजाना दर्जन भर ट्रकों के जरिए रेत कोंटा से हैदराबाद भेजी जा रही है। जिसमें अधिकांश ट्रकों का माइनिंग क्लीयरेंस तक जारी नहीं किया गया है। सारे नियमों को दरकिनार कर फंदीगुड़ा से रेत के अवैध परिवहन का खेल लंबे समय से जारी है। जिसमें माफियाओं का राजनीतिक संरक्षण मिलने की खबर है। ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले के कोटा विकासखंड की इंजरम पंचायत के आश्रित गांव फंदीगुड़ा में शबरी नदी से रेत का उत्खनन कर अवैध भंडारण एवं परिवहन का खेल लंबे समय से चला आ रहा है। लेकिन प्रशासन अवैध भंडारण एवं परिवहन पर नकेल कसने में अब तक नाकाम साबित हुआ है। कई बार औपचारिकता दिखाते हुए लोकल स्तर पर खनिज विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर अफसरों की नजरों में हीरो बनने का दिखावा भी कर चुके हैं। जब बड़े माफिया की बारी आती है तो आपसी समझौता कर रजामंदी के साथ रेत का अवैध कारोबार का खेल चलने दिया जाता है। आज आलम यह है कि फंदीगुड़ा में भंडारित सैकड़ों ट्रक रेत की पड़ताल करने वाला कोई नहीं है। भंडारण की अनुमति नहीं है, फिर भी कारोबारी को रेत उत्खनन का ठेका दिया जाता है। उसे रेत भंडारित करने का परमिशन लेना अनिवार्य है। फंदीगुड़ा में रेत डंप करने पंचायत से एनओसी तक नहीं ली गई है। बिना अनुमति के रेत डंप कर अवैध परिवहन का खेल चल रहा है। ऐसा करके शासन को मिलने वाली रायल्टी के लाखों रुपयों की सेंधमारी करने का खेला किया जा रहा है। शासन को मिलने वाले टैक्स का खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी आपस में बंटवारा कर रेत माफिया को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं।

थाने से छोड़ दिया वाहन

रेत के अवैध परिवहन को लेकर हुए विवाद के बाद रेत से भरे दो ट्रकों को कोंटा थाना लाया गया था, लेकिन आनन फानन में उक्त ट्रकों को छोड़ दिया गया। यह जांच का विषय है कि बिना जांच पड़ताल किए कोंटा थाने से ट्रक को क्यों छोड़ा गया और ट्रक छोड़ने के लिए किस राजनीतिक दल के नेता द्वारा दबाव बनाया गया था? खबर है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुछ स्थानीय स्तर के नेताओं के संरक्षण में रेत का खेल कर शासन को करोड़ों काी चपत लगाई जा रही जा रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद भी ऐसे माफियाओं पर भाजपा की सरकार नकेल कसने में नाकाम साबित हुई है।

पंचायत से एनओसी नहीं

इंजरम पंचायत सचिव रवि सिंह ने बताया कि पंचायत से किसी प्रकार की कोई एनओसी रेत भंडारण और परिवहन के लिए जारी ही नहीं की गई है। पंचायत सचिव ने भी माना है कि रेत का अवैध ढंग से भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है। रेत के अवैध भंडारण को लेकर जिले के खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अधिकारियों की चुप्पी रेत माफिया को उनकी मौन स्वीकृति की ओर इशारों कर रही है।

ई -वे बिल भी नहीं

बिलः- कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक राज्य से दूसरे राज्य तक रेत परिवहन के लिए ई- वे बिल होना अनिवार्य है। इसके साथ ही रायल्टी के अतिरिक्त जीएसटी का प्रावधान भी है। इन सभी नियमों और प्रावधानों का कोंटा से दीगर राज्य में रेत परिवहन को लेकर पालन नहीं किया जा रहा है। जिस वाहन से रेत का परिवहन कराया जा रहा है उस वाहन का खनिज विभाग से परमिशन भी होना चाहिए। उक्त खदान स्थल के चारों ओर सीसीटीवी लगाने का भी प्रावधान करने नियमों में निर्देशित किया गया है। कमीशन के खेल में सारे नियमों का दरकिनार कर दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS