City Media - Page 449 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 449

बीजापुर जिले को बड़ी सौगात दे गई दो बेटियों की मलेरिया वाली कुर्बानी

0
  • बीजापुर में बनेगा सर्व सुविधायुक्त नया जिला अस्पताल, सेटअप भी नया
  • मलेरिया से दो छात्राओं की मौत के बाद हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल पहुंचे बीजापुर
  • बख्शे नहीं जाएंगे छात्राओं की मौत के जिम्मेदार

अर्जुन झा

जगदलपुर मलेरिया से दो छात्राओं की कुर्बानी बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के लोगों बड़ी सौगात दे गई। छात्राओं की मौत को प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने गंभीरता से लिया है।मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं की मौत की तह तक जाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आज राज्य शासन के हेलीकाप्टर से बीजापुर भेजा था।

ज्ञात हो कि मलेरिया से ग्रसित दो छात्रावासी छात्राओं तारलागुड़ा पोटा केबिन की दीक्षिता और संगमपल्ली छात्रावास की छात्रा वेदिका जव्वा की मौत मलेरिया से हो गई है। इसके अलावा कुछ और मलेरिया पीड़ित छात्राओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दो दिन के अंतराल में दो छात्राओं की मौत से हड़कंप मच गया। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तुरंत एक्शन लिया और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बिना देरी किए बीजापुर के लिए रवाना होने को कहा। जायसवाल सरकार के चॉपर से सोमवार को सुबह बीजापुर पहुंचे। बीजापुर में हेलीपेड पर मंत्री जायसवाल का स्वागत प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों तथा भाजपा नेताओं ने किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि बीजापुर को जल्द सर्वसुविधायुक्त आधुनिक जिला चिकित्सालय मिलेगा। जिला चिकित्सालय की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पर कहा ये सीएचसी भवन है, नया सेटअप के जिला चिकित्सालय का भवन बनाया जाएगा। जिला अस्पताल का भवन जल्द तैयार होगा और नए सेटअप के अनुरूप डॉक्टरों एवं दीगर स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ रही दो छात्राओं की मौत के बादu निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छात्राओं की मौत की जांच और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों एवं सीएमएचओ की बैठक भी ली। जिले में मलेरिया से दो छात्राओं की मौत और दो सौ से अधिक मलेरिया पीड़ित बच्चे मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्री पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों एवं गांवो से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा

0

छत्तीसगढ़ स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 14 जुलाई को स्थानीय ओपन एयर थिएटर चौक में किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं गांवो से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 90 वर्ष के बुजुर्ग से लेकर 7 वर्ष के बच्चों ने अपनी अपनी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उपस्थित दर्शको एवं खिलाड़ियों मेें आकर्षण जब 7 वर्ष की छोटी बच्ची ने 2 किलो मीटर की दौड़ समापन स्थल पर पहुंची अतिथी एवं दशर्को ने खड़े होकर ताली से उसका स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही प्रतिभागी पहुंचने लगे थे जिनके भोजन की व्यवस्था की गयी थी एवं विश्राम एवं चेजिंग रूम की व्यवस्था की गयी थी।

मैराथन दौड़ का प्रारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, देवलाल ठाकुर एवं सीजी एम माइंस आर.बी. गहरवाल, सी.एस.पी. चित्रा वर्मा परिवहन संघ अध्यक्ष बिट्टू तुली, उमेश सिंह तोमन साहू, अकबर तिगाला, लाल नेवेन्द्र सिंह टेकाम, शीतल नायक, संतोष देवांगन, अब्दुल इब्राहिम, राजेश दसोड़े, सुदेश सिंह, किरण सिन्हा सुरेश जायसवाल, अनिता कुमेटी, संजीव सिंह, गीता मरकाम, सौहद्रा ठाकुर, राजेश काम्बले, रमनी बाघ, मंजीत कौर, नंदा पसीने, रानू ठाकुर कविता तिगोटे उपस्थित थे।

मैराथन दौड़ में विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों को प्रथम 15000, द्वितीय को 7,000, तृतीय 5,000 चतुर्थ को 4,000 रूपये एवं प्रन्द्रह प्रतिभागी तक 2000 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को मैडल सर्टिफिकेट टी शर्ट एवं टोपी प्रदान किया गया।

प्रन्द्रह वर्ष से कम उम्र की कैटेगरी में सभी प्रतिभागी को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

राजहरा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कुल आठ कैटेगिरी थी जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के प्रतियोगियों में बालक वर्ग के प्रथम संकेत कुमार (बेमेतरा) द्वितीय धर्मेश कुमार (बिलासपुर) तृतीय गांधी साहू (बेमेतरा) चतुर्थ अभिषेक कुमार (सूरजपुर) इसी वर्ग में बालिकाओं में प्रथम संतोषी (बीजापुर) द्वितीय अंजली तारम (बीजापुर) तृतीय वंदना (भिलाई) चतुर्थ सोम रही ।

इसी तरह 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक वर्ग में प्रथम हर्ष निषाद (राजनांदगांव) द्वितीय हेमंत कुमार (रतनपुर) तृतीय चिरंजीव कुमार (भिलाई) बालिका वर्ग में प्रथम शीतल कुशवाहा (दुर्ग) द्वितीय कविता (राजनांदगांव) तृतीय निशा (राजनांदगांव) चतुर्थ हर्ष साहू (बालोद) रही।

19 वर्ष से 35 वर्ष की आयु वर्ग में पुरूष वर्ग प्रथम विक्रम साहू (बालोद) द्वितीय आशुतोष कुमार (भिलाई) तृतीय चंद्र प्रकाश राज (जांजगीर) चतुर्थ द्वारिका आदेश वर्मा (राजनांदगांव) इसी कैटेगरी में द्वितीय रूक्मणी साहू (भिलाई) तृतीय प्रमिला मंडावी (बस्तर) चतुर्थ बिमेश्वरी (बालोद)।

35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम किशन लाल कोसरिया (श्रमगढ़) द्वितीय दिनेश कुमार (बालोद) तृतीय मनोज कुमार राजवाडे (सूरजपुर) चतुर्थ नरेंद्र कुमार साहू (रायपुर) विजेता हुए

इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में प्रथम पूनम राम (कांकेर) द्वितीय देवघर राम ठाकुर दुर्गा प्रीति हेमनाथ साहू (राजनांदगांव) चतुर्थ देवनाथ कोरेटी (भानुप्रतापपुर)

कार्यक्रम का संचालन दामोदर राव, हरिनाथ, दीपक पटेल, शिव प्रसाद, चन्द्र वर्षे, कुलदीप सिंह, अज्जयन पिल्ले, विष्णु प्रतापसिंग, बादल तिवारी, किशोर आर्या अन्सारी, उमेश पिस्दा का विशेष सहयोग रहा।

पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम ओपन क्लब थिएटर में देवलाल ठाकुर, आर बी गहरवाल, श्रीमती गहरवाल, बिट्टु तुली, उमेश सिंग, शीतल नायक, राजेश दसोड़े, किरण सिन्हा, सुरेश जायसवाल द्वारा किया गया। सभी श्रेणी में प्रथम पन्द्रह खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेन्द्र सिंह, मदन माइती, सुरेन्द्र बहेरा, रमेश गुजर, रमेश जैन, नवीन साहू, बंटी चोपड़े, शंकर साहू, सोनू ठगेल, सुमीत जैन, हरीश बाघ, मनन गुप्ता, सागर गंजीर, बीरेन्द्र साहू, गोलू ठाकुर उपस्थित रहे।

गजबै गायक हैं हमारे कलेक्टर साहब

0
  • कलेक्टर विजय दयाराम के. अपनी गायकी से लोगों को बना रहे हैं दीवाना

अर्जुन झा

जगदलपुर हमारे कलेक्टर विजय दयाराम के. साहब तो गजबै गायक हैं भैया! गैर हिंदीभाषी होते हुए भी हिंदी गानों के ऐसे तराने छोड़ते हैं कि सुनने वाले तो दीवाने ही बन जाते हैं उनके। सुर ताल में उनकी पकड़ निसंदेह सराहनीय है। उनकी मधुर आवाज में गीत और भी मनमोहक हो उठते हैं। हाल के कुछ दिनों में कुछ पुराने दर्द भरे गाने उनकी आवाज में रिकॉर्ड किए गए थे, जिन्हें बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के हजारों लोगों ने सुना और सराहा भी।

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा गाया हुआ ये मधुर गीत सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल देखिए वीडियो। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. अपने जन हितैषी कदमों और कार्यों से तो बस्तर की जनता का दिल जीतते आ रहे हैं, अब उनकी गायकी भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। कलेक्टर विजय वैसे तो जन्मजात दक्षिण भारतीय हैं और यह तथ्य भी सत्य है कि दक्षिण भारतीय लोग हिंदी के मामले में बड़े फिसड्डी होते हैं, मगर हमारे दक्षिण भारतीय कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस मिथक को तोड़ दिया है। वे हिंदी के अच्छे ज्ञाता हैं और फर्राटेदार हिंदी बोलते भी हैं। जब उनसे बात करो तो कहीं से आभास नहीं होता कि वे गैर हिंदीभाषी राज्य के मूल निवासी हैं। वे हिंदी गाने भी पूरी लय ताल के साथ अच्छे से गा लेते हैं। अंतरा, गाने के बोल में उतार चढ़ाव ऎसी कि सुनने वाले दांतों तले उंगली दबाने मजबूर हो जाते हैं। दर्द भरे हिंदी गीत गाने में कलेक्टर विजय माहिर हैं। उनकी आवाज में दर्द भरे गीत सुनकर कभी कभी तो लगने लगता है कि कलेक्टर साहब युवा अवस्था में चोट खाए हुए हैं। वैसे वे अभी भी जवान हैं। वैसे जो दिल के मारे नहीं होते, वे लोग भी दर्द भरे गीत सुनना पसंद करते हैं। माह डेढ़ माह पहले उनके स्वर में एक गीत बादल एकेडमी में रिकॉर्ड किया गया था – तू है दिल के पास पास मत हो उदास…. ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब उनके द्वारा तमिल और हिंदी का मिश्रण कर गाया हुआ सुपरहिट गीत ‘तू ही रे’ तू ही रे तेरे बिना मैं कैसे जीयूं आजा रे, आजा रे, यूं ही तड़पा ना तू मुझको जान रे, जान रे, इन सांसों में बस जा तू चांद रे, चांद रे, आजा दिल की ज़मीन पे तू… खूब तहलका मचा रहा है। कलेक्टर विजय दयाराम के ने गीत में हिंदी और तमिल भाषा को इस कदर डायलूट कर दिया है कि यह गीत और भी ज्यादा कर्णप्रिय बन गया है। कलेक्टर साहब सचमुच गजबै हैं, बस्तरिहा बोली में भी वे सुमधुर गीत गा चुके हैं। प्रशासनिक कामकाज और मीठे व्यवहार से बस्तर जिले के लोगों के दिलों में राज करते आ रहे कलेक्टर विजय अब अपनी आवाज के जादू से भी लोगों को सम्मोहित कर रहे हैं। बधाई हो कलेक्टर साहब..

कलेक्टर विजय ही नहीं, एसपी शलभ सिन्हा भी भी रखते गायकी में दक्षता

0
  •  उत्तर और दक्षिण में देखने को मिल रही एकरूपता
  • एसपी शालभ सिन्हा की भी गायकी है लाजवाब

अर्जुन झा

जगदलपुर उत्तर और दक्षिण दो परस्पर विपरीत दिशाएं और ध्रुव हैं। दोनों में एकरूपता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मगर बस्तर जिले में उत्तर और दक्षिण में शानदार एकरूपता तथा समन्वय देखने को मिल रहा है। जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर विजय दयाराम के. दक्षिण भारतीय हैं, तो शीर्ष पुलिस अधिकारी एसपी शलभ कुमार सिन्हा उत्तर भारतीय। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों में अकल्पनीय

समानताएं हैं। दोनों ही मिलनसार, न्यायप्रिय और जनता के प्रति समर्पित हैं। अब एक और नई बात पता चली है। कलेक्टर विजय तो गीत संगीत प्रेमी हैं ही, एसपी शालभ सिन्हा भी गायकी में सिद्धहस्त हैं। उनके स्वर में एक गीत काफी वायरल हो रहा है।

हमारे बस्तर के पेड़ पौधे, झरने और यहां की वादियां ही गीत संगीत की स्वर लहरियां नहीं बिखेरते, बल्कि यहां के अफसर भी इस कला में सिद्धहस्त हैं। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. में गीत संगीत के प्रति लगाव जग जाहिर हो ही चुका है।वहीं अब पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के भी संगीत प्रेम का एक नायाब नमूना सामने आया है। हमारे एक मित्र ने एसपी शलभ कुमार सिन्हा की गायकी का एक वीडियो भेजा है। इस वीडियो में एसपी श्री सिन्हा फिल्म आशिकी का गीत ‘तू मेरी जिंदगी है’ गाते नजर आ रहे हैं। यह गीत उन्होंने दुर्ग के पुलिस अधीक्षक रहते भिलाई में आयोजित नदीम श्रवण नाइट में गया था। अमूमन पुलिस अफसर कठोर स्वभाव के होते हैं, उनकी जुबान भी कड़क होती है। लॉ एंड ऑर्डर तथा अपराधों पर रोकथाम की जिम्मेदारी सम्हालते सम्हालते और अपराधियों पर गुस्सा उतारते रहने के कारण पुलिस अधिकारी भी रूखे स्वभाव एवं तीखी मिर्ची सरीखी वाणी वाले हो जाते हैं। उनकी आवाज से शहद टपकने और मधुरता की उम्मीद करना भी बेमानी हो जाती है, मगर जनाब मुगालते में मत रहिए। हमारे बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा उन अफसरों में शुमार नहीं हैं। वे निहायत ही मीठी आवाज के जादूगर हैं। उनकी आवाज से शहद, स्ट्राबेरी जूस, अंगूर जूस सब टपकते प्रतीत होते हैं। जब भिलाई में नदीम श्रवण के लिए सजे मंच से एसपी शलभ सिन्हा ने फिल्म आशिकी का गीत गाया, तो श्रोता, दर्शक ही नहीं, बल्कि नदीम श्रवण भी वाह वाह कर उठे। खैर सिन्हा साहब भिलाई दुर्ग में तो अपनी गायकी जलवा दिखा चुके हैं, बस्तर जिले के लोगों को उनका यह जलवा और अंदाज देखना बाकी है। उम्मीद है पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा बहुत जल्द जगदलपुर में भी अपना जलवा दिखाएंगे और अकेले तो गाएंगे ही, कलेक्टर विजय दयाराम के. के साथ उनका सुरीला मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

सागौन से भरे तेलंगाना के पिकअप वाहन को बिना कार्रवाई छोड़ा, मधु से किसके हैं मधुर संबंध

0
  •  डीएफओ, वन मंत्री और राज्यपाल से होगी शिकायत
  •  बस्तर संभाग में सक्रिय हैं अंतर राज्यीय तस्कर

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर वन मंडल के भोपालपटनम परिक्षेत्र में बीते साल वन विभाग के एसडीओ द्वारा पकड़े गए सागौन लदे पिक वाहन को कुछ ही घंटों बाद छोड़ दिए जाने का मामला अब फिर से तूल पकड़ने वाला है। यह सागौन लकड़ी किसी मधु नामक व्यक्ति के कब्जे से बरामद हुई थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि मधु से विभाग के किस अफसर से मधुर संबंध हैं, कि जिसके कारण लाखों की कीमती लकड़ी को यूं ही जाने दिया गया। वहीं यह बात भी पुख्ता हो गई है कि बस्तर संभाग के जंगलों का सफाया अंतर राज्यीय लकड़ी तस्कर विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में कर रहे हैं।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के वन मंडल बीजापुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र भोपालपटनम में वर्ष 2023 में तेलंगाना निवासी मधु नामक व्यक्ति के पिक अप वाहन क्रमांक टीएस 28 टी 5039 को तारलागुड़ा चेक पोस्ट पर वन विभाग भोपालपटनम के एसडीओ द्वारा दबिश देकर पकड़ा गया था। वाहन समेत सागौन लकड़ी और मधु के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया था। मोबइल फोन से कुछ सुराग मिलने की बात बयान में कही गई थी। इतना बड़ा सुराग मिलने के बावजूद अवैध सागौन से भरे पिकअप वाहन को कुछ दिन बाद छोड़ दिया गया। आखिर किसके दबाव में या किस चीज के प्रभाव में आकर मामले को सलटा दिया गया? यह प्रश्न आज भी अनुत्तरित है। जबकि शासन के नियमानुसार सागौन का अवैध परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहन को राजसात करने का प्रावधान है। ज्ञात हो कि एसडीओ वन विभाग भोपालपटनम द्वारा एक स्थानीय समाचार पत्र को दिए गए एक बयान में तेलंगाना के मधु नमक व्यक्ति द्वारा सागौन से भरे वैन और दीवान को जप्त कर नियम अनुसार कार्रवाई करने की बात एसडीओ ने कही थी। उस बयान के अनुसार सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के अंतर्गत जानकारी मांगे जाने पर जानकारी देने के बजाय सूचना के अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सागौन और दीवान को एसडीओ द्वारा जप्ती की कार्रवाई की गई थी। अब उस दौरान स्थानीय समाचार पत्र को एसडीओ द्वारा दिए गए बयान की सीडी बनाकर राजयपाल, वन मंत्री और वन मंडलाधिकारी से शिकायत की जाने वाली है। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने अपने बयान में जो बात कही थी उससे हटकर से अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए न सिर्फ शासन को मिलने वाले राजस्व का नुकसान किया है, बल्कि बस्तर की वन संपदा को लूटने वालों का सहयोग भी किया है। इससे जाहिर होता है कि सागौन तस्कर से लेनदेन कर लकड़ी समेत पिक अप वाहन को छोड़ दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी भोपालपटनम और एसडीओ भोपालपटनम द्वारा तस्कर तेलंगाना निवासी मधु नामक व्यक्ति का मोबाइल फोन भी जप्त कर कई अहम सुराग मिलने की बात कही गई थी और कहा गया था कि मधु नामक तस्कर की वर्षों से विभाग को तलाश थी, परंतु अचानक सागौन सहित वाहन को बिना कार्रवाई किए छोड़ देना कई सवालों को जन्म दे रहा है। जब तस्कर वर्षों बाद रंगेहाथ पकड़ा गया था, तो यह एक बड़ी उपलब्धि थी, मगर इस उपलब्धि को भी एसडीओ और रेंजर ने कैसे हाथ से गंवा दिया? यह भी बड़ा यक्ष प्रश्न है।

तस्करों को खुला संरक्षण

वन विभाग के भोपालपटनम रेंज में हुए इस नाटकीय घटनाक्रम ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि बस्तर के जंगलों से बेशकीमती पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई और निकासी में अंतर राज्यीय तस्करों को वन विभाग के अधिकारी ही खुला संरक्षण दे रहे हैं। उत्कृष्ट प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई और उनकी लकड़ियों की निकासी लगातार हो रही है। इस मामले में भोपालपटनम वन परिक्षेत्र कुछ ज्यादा ही कुख्यात हो चला है। इस रेंज से आएदिन पेड़ों की अवैध कटाई के मामले सामने आते ही रहते हैं। कुछ ही दिनों पहले एक निर्माणाधीन शाला भवन की बाउंड्रीवॉल के दायरे में आए सागौन के अनेक पेड़ों को रेंजर ने कटवा कर थोड़ी दूर स्थित गड्ढे में डलवा दिया था। बाद में इन पेड़ों के लट्ठों को रहस्यमय ढंग से बाहर भिजवा दिया गया। इस मामले में भी लीपापोती कर दी गई। बताया जाता कि वन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से लकड़ी तस्करी का खुला खेल चल रहा है।

संजय बैस जनपद सदस्य के आह्वान पर व्यापारी संघ ने किया जरूरतमंद बच्चों के लिए किया स्टेशनरी दान

0
  • मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद द्वारा लगाया गया डोनेशन बॉक्स

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मिशन एजुकेशन सेवा कार्य पूरे भारत सहित विश्व के कई देशों में विगत 6 वर्षों किया जा रहा है। संस्था द्वारा जरूरत मद बच्चों के लिए स्टेशनरी सामाग्री जैसे पेन कापी,पुस्तक काफी, रबर पेंसिल, सहित अन्य सामग्री इकट्ठा कर सरकारी स्कूलों में जरूरत मद गरीब बच्चों को वितरित किया जाता है। इसी के तहत सोमवार को मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद द्वारा कुसुमकसा में डोनेशन बॉक्स लगाया गया जिसमें संजय बैस जनपद सदस्य के आह्वान पर व्यापारी संघ के व्यापारियों एवं राम जानकी समिति के सदस्य कुसुमकसा मेंस्टेशनरी डोनेशन किया गया।

जिसमें संजय बैस – जपनद सदस्य एवं राम जानकी समिति,प्रकाश चंद जी कुचेरिया व्यापारी संघ अध्यक्ष,संतोष जैन,समसेर खान,डाँ नसीम खान,हितेश गुप्ता,नीतिन जैन, विरेंद्र सिन्हा,योगेश साहू,आयुष साहू,मयंक जैन, गजेंद्र सिंह सेवक जेठवानी, पंकज जेठवानी,पप्पु साहू ,विजय जेठवानी,अशोक धरमगुडी़,किशोर श्रीवास,देवराज जैन,मोती लाल जैन, जसराज जैन,महेन्द्र परिहार,सौरभ गुप्ता,गिरिज सिन्हा,मुरली जेठवानी,एन. आर. भारद्वाज,हीरा सिंह राणा,सुखु राम कोसमा,हितेश भरद्वाज,पप्पु साहू सहित व्यापारी जन एवं मानव उत्थान सेवा समीति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज पाटेश्वर धाम आएंगे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0
  • करेंगे कौशल्या धाम के दर्शन, लेंगे संत रामबालक दास जी से आशीर्वाद

डौण्डीलोहारा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज 15 जुलाई को पाटेश्वर धाम का दर्शन करने आ रहे हैं। वे जामड़ी पाटेश्वर धाम के पीठाधीश रामबालक दास जी महात्यागी से आशीर्वाद भी लेंगे।

1 जून से लगातार चल रहे 45 दिन की मंदिर संपर्क यात्रा का 15 जुलाई को जामड़ी पाटेश्वर आश्रम स्थित मां कौशल्या धाम में समापन होगा। समापन के अवसर पर सभा का आयोजन भी किया गया है।आगामी 21 जुलाई को मां कौशल्या धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सपरिवार उपस्थित रहेंगे। आज 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा जो बालोद जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं जामड़ी पाटेश्वर धाम आएंगे। वे मां कौशल्या धाम का दर्शन करेंगे एवं संत  रामबालक दास जी महात्यागी से आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर 21 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव और मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में उप मुख्यमंत्री शर्मा समीक्षा बैठक भी लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। 15 जुलाई से जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम में भागवत कथा भी प्रारंभ हो रही है। कथा वाचक डोंगरगढ़ के तिलेंद्र महाराज 7 दिनों तक भागवत कथा का रसपान जन मानस को कराएंगे। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भागवत कथा का समापन होगा। संत रामबालक दास जी ने छत्तीसगढ़ के धर्म अनुरागियों को इस अवसर पर आमंत्रित किया है।

बिग ब्रेकिंग – महामाया मार्ग में प्रसिद्ध किल्लेवाली माता मंदिर के पास युवक जला हुआ मिला, मौके पर पुलिस पहुंची,युवक ने आशा टॉकीज कहकर दम तोड़ा पुलिस जाचं में जुटी

0

दल्लीराजहरा डौंडी थाना अंतर्गत महामाया जाने वाले मार्ग पर स्थित, प्रसिद्ध पहाड़ पर किल्लेवाली माता का मंदिर स्थित है। जो कि अपनी सुंदरता एवं पहाड़ों के ऊपर से बोइडीडैम के सुन्दर नजारे के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध है कल मंदिर के पीछे एक युवक अधजले अवस्था में मिला। जिसके बाद किल्लेवाली माता मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ी, तत्काल महामाया पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद महामाया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश में लगी है। किल्लेवाली माता मंदिर में युवक की जली हुई अवस्था में लाश मिलने से, आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

बताया गया कि लाश के पास ही एक बोतल भी मिला है जिसमें पेट्रोल की गंध आ रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। महामाया थाना प्रभारी ने बताया कि किल्लेवाली माता मंदिर घूमने आए एक युवक और युवती को पहाड़ के ऊपर किल्लेवाली माता मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अधजली अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद 108 नंबर पर तत्काल फोन कर सूचित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधजले व्यक्ति को नीचे लाने तक उसकी सांसे चल रही थी जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस के मौके पर पहुंचने तक युवक जीवित था जली अवस्था में युवक से उसका नाम पता पूछने पर उसने सिर्फ आशा टाकीज राजहरा ही बता पाया। घटना स्थल पर पानी की बोतल से ज्वलनशील पदार्थ, माचिस की डिब्बी तथा एक साइकिल भी मिली है।जांच के बाद ही हो पाएगा कि किल्लेवाली माता मंदिर के पास व्यक्ति खुद से जाकर खुदकुशी की है अथवा किसी ने जान मारने की कोशिश की है। घटना के बाद महामाया पुलिस युवक की पहचान करने जांच में जुट गई है।

सुने मकान का ईट तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में अर्जुंदा पुलिस को मिली सफलता

0
  • आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल, नगदी रकम व मोबाइल की गई जप्त।
  • धारा 331(1),305(a) BNS के तहत् गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

– मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नारेंद्र प्रजापति पिता बिसुन प्रजापति उम्र 24 साल, साकिन डुडिया थाना अर्जुंदा जिला बालोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.07.2024 करीबन 12.00 से 01.00 बजे के मध्य इसके डुडिया तालाब के पास स्थित कच्चा मकान में कोई अज्ञात चोर द्वारा कच्चे घर के कमरे में झाला से आकर दीवाल तोड़कर घर के अन्दर घुसकर झोले (थैला) में रखा 70,000 रू को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण ,प्रार्थी व आस पास के लोगो से पूछताछ करने के बाद संदेही मेहत्तरू राम हल्बा को थाना तलब कर पूछताछ किया गया, जो अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक 12.07.2024 के करीबन 11.30 बजे अपने मोटर सायकल क्रं0 सी0जी0 07 एपी 4838 होण्डा साईन से नारेन्द्र प्रजापति के घर डुडिया जाकर 100 रू0 पैसा मांगा जो कि नारेन्द्र पैसा देने से मना कर दिया। आरोपी मेहत्तरू ठाकुर भठ्ठा के आस पास कुछ दूर जाकर खडा था। नारेंद्र प्रजापति भालूकोन्हा रमेश प्रजापति के ईंट भठठा में काम करने चला गया तथा नारेंद्र प्रजापति की पत्नि सुनीता प्रजापति अपने छोटे लडके को लेकर नहाने तालाब चली गई। उसके बाद आरोपी प्रार्थी के कच्चा मकान घर के बगल कमरे में जाकर कच्चे दीवार के ईंट को हाथ से मारकर व इंर्टों को अलग निकालकर बड़ा छेद बनाकर घर में घूस गया व कमरे में इधर उधर पैसा समानों में ढूढने लगा जो सफेद रंग के थैला में स्टील संदूक बाक्स में रखे पैसे को संदूक सहित चोरी कर अपने मोटर सायकल से लेकर चले जाना बताया। आरोपी मेहतरू ठाकुर द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल , स्टील के संदूक ,चोरी के पैसा से खरीदे गये मोबाईल, नगदी रकम को जप्त किया गया। आरोपी मेहतरू ठाकुर पिता रामनिवास ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, साकिन कठिया, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी- आरोपी मेहतरू ठाकुर पिता रामनिवास ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, साकिन कठिया, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0

जप्ती समान- मो0सा0 CG07-AP-4838 कीमती 35000/- मोबाइल सेट कीमती 4500, नगदी रकम 10,000 रूपये जुमला 49,000 रूपये

मनाया दीपक बैज का जन्मदिन

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन आज रविवार को शहर के धरमपुरा स्थित उनके आवास पर उनके इष्ट मित्र और परिवार के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई और दीपक बैज को बधाई दी। श्री बैज ने भी लोगों को केक और मिठाई खिलाई। इस दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मलकीत सिंह गैदू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, मीडिया प्रभारी अनुराग महतो, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा, पार्षद सूर्या पाणि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS