City Media - Page 448 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 448

सालों बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया है हायर सेकंडरी स्कूल के अपग्रेड होने का कोई लाभ

0
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड होने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
  •  सात साल से अटके पड़े हैं अनेक स्वीकृत कार्य 
    -अर्जुन झा-
    बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत बकावंड में संचालित हायर सेकंडरी स्कूल कहने को तो स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड हो चुका है, मगर इसका कोई लाभ विद्यार्थियों को आज तक नहीं मिल पाया है। वर्षों से स्वीकृत तीन – चार निर्माण कार्य अब तक अधूरे ही पड़े हैं। इन कार्यों को पूर्ण कराने के प्रति पंचायत उदासीनता बरत रही है। शौचालय, किचन शेड जर्जर हैं। वहीं दूसरी ओर जो दीगर भवन बनकर तैयार हैं उनका लोकार्पण नहीं किया गया है। नतीजतन इन भवनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं शौचालय के अभाव में छात्र- छात्राओं को झाड़ियों की ओट में जाना पड़ रहा है ।

बकावंड को बस्तर जिले का सबसे बड़ी शिक्षित विकासखंड माना जाता है और इस शिक्षित ब्लाक में ही शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में संचालित हायर सेकंडरी स्कूल को शासकीय उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही कई प्रकार के निर्माण कार्य पूर्व से स्वीकृत हैं जो कि अधूरे पड़े हैं। यह विडंबना ही है कि विद्यार्थी शौचालय जैसी सुविधा के लिए वर्षों से मोहताज हैं। स्कूल प्रबंधन इससे पल्ला झाड़ते हुए सरपंच -सचिव पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। जबकि स्कूलों को अनुदान राशि भी शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

जगदलपुर संभाग मुख्यालय से 15-16 किलोमीटर दूर बकावंड में वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित है। दो वर्ष पूर्व इस स्कूल को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया, लेकिन मूलभूत सुविधाएं इस स्कूल के छात्रों को नहीं मिल पा रही हैं। इस स्कूल में स्थित शौचालय का निर्माण सात वर्षों से अधूरा पड़ा है। किसी को इसकी सुध नहीं है। छात्रों को शौचालय बाहर जाने की मजबूरी हो रही है तो यूरिनल के अभाव में झाड़ियों में मल -मूत्र त्याग करना पड़ रहा है। इस समस्या पर छात्र बेबाकी से बात रख रहे हैं। वहीं स्कूल के उप प्राचार्य एचएन देवांगन ने बताया कि विगत सात वर्ष पूर्व जनपद पंचायत बकावंड ने शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी थी और ग्राम पंचायत बकावंड को अधिकृत तौर कार्य एजेंसी बनाया गया था लेकिन सात वर्षों में यह अधूरा है। जबकि जनपद पंचायत में लिखित शिकायत की जा चुकी है। यह जानकारी सामने आई है कि पंचायत सचिव ने राशि की बंदरबांट कर ली है और उसके खिलाफ जांच बिठाई गई है, लेकिन वर्षों से जांच कछुआ गति से चल रही है। विकासखंड मुख्यालय में स्थित हायर सेकंडरी स्कूल होने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों मसलन सीईओ व बीईओ को इस अधूरे निर्माण कार्य के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है तो अंदरुनी क्षेत्रों का तो मालिक भगवान ही मालिक है।

स्कूल जतन योजना का हश्र
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी स्कूल जतन योजना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरी तरह गंभीर हैं। श्री साय वर्तमान में शिक्षा विभाग का भी दायित्व संभाल रहें हैं। श्री साय ने स्कूलों की व्यवस्था सुधारने रिपोर्ट मांगी थी। यह तो सार्वजनिक नहीं हुआ है कि विकासखंड मुख्यालय के किन -किन स्कूलों का जतन कैसे किया गया? उसकी पोल बकावंड खंड मुख्यालय के हायर सेकंडरी स्कूल में खुल गई है।

वर्सन
जनपद में दे चुके आवेदन
विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यो के सुस्त रफ्तार को लेकर जनपद पंचायत को लिखित में अवगत कराया गया है। व्यवस्था नहीं सुधर रही है। छात्र परेशान हो रहे हैं।
– एचएन देवांगन,
उप प्राचार्य, आत्मानंद शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड

छत्तीसगढ़ स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

दल्ली राजहरा स्थानीय ओपन एयर थिएटर चौक में राज्य स्तरीय मेराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं गांवो से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 90 वर्ष के बुजुर्ग से लेकर 7 वर्ष के बच्चों ने अपनी अपनी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपस्थित दर्शकों एवं खिलाड़ियों मेें आकर्षण जब 7 वर्ष की छोटी बच्ची ने 2 किलो मीटर की दौड़ समापन स्थल पर पहुंची अतिथियों एवं दशर्को ने खड़े होकर ताली बजाते हुए उसका स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही प्रतिभागी पहुंचने लगे थे। मैराथन दौड़ का प्रारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, देवलाल ठाकुर एवं सीजीएम माइंस आरबी गहरवाल, सीएसपी चित्रा वर्मा, परिवहन संघ अध्यक्ष बिट्टू तुली के आतिथ्य में हुआ। उमेश सिंह, तोमन साहू, अकबर तिगाला, लाल नेवेन्द्र सिंह टेकाम, शीतल नायक, संतोष देवांगन, अब्दुल इब्राहिम, राजेश दसोड़े, सुदेश सिंह, किरण सिन्हा सुरेश जायसवाल, अनिता कुमेटी, संजीव सिंह, गीता मरकाम, सौहद्रा ठाकुर, राजेश काम्बले, रमनी बाघ, मंजीत कौर, नंदा पसीने, रानू ठाकुर कविता तिगोटे विशेष रूप से उपस्थित थे। मैराथन दौड़ में विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों को प्रथम 15 हजार रू, द्वितीय को 7,000, तृतीय 5,000 चतुर्थ को 4,000 रूपये एवं प्रन्द्रह प्रतिभागी तक 2000 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मैडल सर्टिफिकेट टी शर्ट एवं कैप प्रदान किए गए। पन्द्रह वर्ष से कम उम्र की कैटेगरी में सभी प्रतिभागी को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

राजहरा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कुल आठ कैटेगिरी थी जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के प्रतियोगियों में बालक वर्ग के प्रथम संकेत कुमार बेमेतरा, द्वितीय धर्मेश कुमार बिलासपुर, तृतीय गांधी साहू बेमेतरा, चतुर्थ अभिषेक कुमार सूरजपुर, इसी वर्ग की बालिकाओं में प्रथम संतोषी बीजापुर द्वितीय अंजली तारम बीजापुर, तृतीय वंदना भिलाई चतुर्थ सोम रही। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में प्रथम हर्ष निषाद राजनांदगांव, द्वितीय हेमंत कुमार रतनपुर, तृतीय चिरंजीव कुमार भिलाई, बालिका वर्ग में प्रथम शीतल कुशवाहा दुर्ग, द्वितीय कविता राजनांदगांव, तृतीय निशा राजनांदगांव, चतुर्थ हर्ष साहू बालोद रही। 19 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के पुरूष वर्ग में प्रथम विक्रम साहू बालोद, द्वितीय आशुतोष कुमार भिलाई, तृतीय चंद्र प्रकाश राज जांजगीर, चतुर्थ द्वारिका आदेश वर्मा राजनांदगांव रहे।इसी कैटेगरी में द्वितीय रूक्मणी साहू भिलाई, तृतीय प्रमिला मंडावी बस्तर, चतुर्थ बिमेश्वरी बालोद रहीं। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम किशन लाल कोसरिया श्रमगढ़, द्वितीय दिनेश कुमार बालोद, तृतीय मनोज कुमार राजवाडे सूरजपुर, चतुर्थ नरेंद्र कुमार साहू रायपुर रहे। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में प्रथम पूनम राम कांकेर, द्वितीय देवघर राम ठाकुर दुर्गा प्रीति हेमनाथ साहू राजनांदगांव व चतुर्थ देवनाथ कोरेटी भानुप्रतापपुर रहे। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम ओपन क्लब थिएटर में देवलाल ठाकुर, आरबी गहरवाल, श्रीमती गहरवाल, बिट्टु तुली, उमेश सिंग, शीतल नायक, राजेश दसोड़े, किरण सिन्हा, सुरेश जायसवाल द्वारा किया गया। सभी श्रेणी में प्रथम पन्द्रह खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेन्द्र सिंह, मदन माइती, सुरेन्द्र बहेरा, रमेश गुजर, रमेश जैन, बंटी चोपड़े, शंकर साहू, सोनू ठगेल, सुमीत जैन, हरीश बाघ, मनन गुप्ता, सागर गंजीर, नवीन साहू , गोलू ठाकुर मनन गुप्ता, सागर गंजीर, बीरेन्द्र साहू, गोलू ठाकुर उपस्थित रहे।

चार प्रतिशत डीए और बकाया एरियर्स की मांग को लेकर लामबंद हुए कर्मचारी संगठन

0
  •  मांग न मानी तो अगस्त में फूंकेंग आंदोलन का बिगुल 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की 16 जुलाई को इंद्रावती भवन नया रायपुर में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी संगठनों ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से डीए एवं पिछले डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की सरकार द्वारा दी गई मोदी की गारंटी को पूरा कराने के लिए कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संघर्ष करने का आव्हान किया गया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय सयोजक अनिल शुक्ला एवं मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने संयुक्त मोर्चा की बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले सात माह से प्रायः सभी कर्मचारी संगठन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर केंद्र के समान डीए देने की मांग कर चुके हैं। बाबजूद राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियो एवं अन्य राज्य के कर्मचारियों की तुलना में 4 फीसदी कम डीए 1 जनवरी 2024 से मिल रहा है ।सरकार द्वारा डीए की घोषणा करने में हो रहे विलंब के कारण प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारी एवं डेढ़ लाख पेंशनरों में आक्रोश है। समस्त वक्ताओं ने कहा की जिस प्रकार से जुलाई 2023 में प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने सयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुटता दिखाकर तत्कालीन भूपेश सरकार को एकमुश्त 9 प्रतिशत डीए तथा 9 प्रतिशत एचआरए देने के लिए विवश कर दिया था, उसी एकजुटता के साथ पुनः संघर्ष का शंखनाद किया जाए। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई से विधानसभा सत्र को देखते हुए संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य जन प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी मांग रखेगा। यदि जुलाई अंत तक सरकार ने डीए की घोषणा नही की तो अगस्त में प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक को प्रमुख रूप से कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, तीरथ लाल सेन संरक्षक, संजय सिंह प्रांताध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ, आलोक मिश्रा प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जयनारायण श्रीवास्तव प्रांताध्यक्ष राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ, संजय तिवारी प्रांताध्यक्ष विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ, पीआर साहू प्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, डीपी मनहर प्रांताध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ, विकास सिंह राजपूत प्रांताध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ, नरेंद्र सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष राज्य शिक्षक महासंघ, जीआर क्षत्रिय प्रांताध्यक्ष मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, अशोक कुमार नावरे उप प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ, सुनील यादव प्रांतीय महामंत्री शिक्षक कांग्रेस, योगेश सिंह ठाकुर प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, राजेश कुमार वरकड़े संचालनालय कर्मचारी संघ, महेंद्र कुमार चंद्राकर सर्व शिक्षक कल्याण संघ, शशि कांत गौतम पूर्व प्रांताध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, विद्याभूषण दुबे एवं विष्णु चंद्राकर ने संबोधित किया। बैठक में विभिन्न संगठनों से कांति सूर्यवंशी, भोलाराम कीर, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, शिव गुप्ता, सुखीराम धृतलहरे, सुनील भूमरकर, श्यामलाल साहू, एमएल खांडे, मनोज गिरी गोस्वामी सहित 52 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बीजापुर में भारी बारिश, जगदलपुर से बीजापुर का संपर्क टूटा, नेशनल हाईवे 63 पर आवागमन बंद

0
  •  कुटरू, चेरपाल व बोरजे मार्ग के रपटे पर भरा पानी
  •  बाढ़ में फंसे विधायक विक्रम मंडावी ने ट्रेक्टर चलाकर पार की सड़क

अर्जुन झा-

जगदलपुर: बीजापुर जिले में आधी रात बाद काफी देर तक हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 पर जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बसों के यात्री परेशान है। इसी तरह नैमेड से कुटरू व बीजापुर गंगालूर मार्ग पर स्थित चेरपाल नदी में बाढ़ आ जाने आवागमन अवरुद्ध हो गया है। बाढ़ में फंसे बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने ट्रेक्टर चलाते हुए बाढ़ग्रस्त नदी को पार किया। मंडावी को एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होना जरूरी था। इसीलिए उन्होंने यह खतरा मोल लिया।

बस्तर संभाग के बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों के साथ ही कोंडागांव जिले में भी बीती रात झमाझम बारिश हुई। तीनों जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बरसात हुई है। इन जिलों के नदी नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कों पर नदी जैसा दृश्य नजर आ रहा है। बीजापुर जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं। सभी तरह के वाहनों और ट्रकों व बसों के पहिये थम गए हैं। खेती किसानी करने वाले किसान ट्रेक्टर से लोगों की मदद कर रहे हैं। भारी बारिश होने से कृषि कार्य भी प्रभावित हुआ है। नेशनल हाईवे 63 पर जांगला गांव के पास सड़क पर कमर तक पानी भरे रहने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गए। सड़क पर कमर से ऊपर तक बहते हुए पानी में विधायक विक्रम मंडावी ने खुद ट्रेक्टर चलाकर पार हुए। विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना है। सड़क पर काफी पानी होने के कारण जोखिम लेना पड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम के भाई की मृत्यु मंगलवार को दोपहर बाद हुई थी। विधायक ने बताया कि कुटरू मार्ग भी बाढ़ की चपेट में है। इस मार्ग होते हुए अंतिम संस्कार में पहुंचना है। कुटरू मार्ग पर बहुत ज्यादा पानी भरा होने से पार करना जोखिम है।

शिक्षक हैं या कोल्हू के बैल

0
  • डीईओ ने शिक्षकों को लगाया तालाब सफाई में
  • शिक्षक सरकारी कर्मचारी हैं या कि जर खरीद गुलाम

अर्जुन झा

जगदलपुर शिक्षकों को उस बैल की तरह मान लिया गया है, जिसे चाहे कोल्हू में फांद दो, या गाड़ी में या फिर नांगर में। बेचारे शिक्षक सरकारी कर्मचारी नहीं, जर खरीद गुलाम सरीखे हो गए हैं। ऐसा ही कुछ तानाशाही वाला फरमान कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षकों के लिए जारी किया है। इस आदेश में शिक्षकों को तालाब की सफाई करने कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में ऐसा कौन सा काम नहीं है, जो शिक्षकों से न लिया जाता हो? जनगणना, योजनाओं के प्रचार, मतदान, मतगणना, गांव से बच्चों को ढूंढ ढूंढ कर लाना और स्कूल में दाखिला दिलाना और भी कई कार्य शिक्षकों से कराए जाते हैं। ऊपर से तुर्रा यह कि परीक्षा परिणाम का स्तर नहीं गिरना चाहिए, वरना कार्रवाई का डर। ऐसे में बेचारे शिक्षक बच्चों को पढ़ाएं या बेगारी करें? उनके लिए तो नौकरी दोधारी तलवार पर चलने जैसी हो गई है। पंच सरपंच से लेकर जनपद पंचायत के सीईओ तक और शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक व बीईओ से लेकर डीईओ तक शिक्षकों को हड़काने में लगे रहते हैं। कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी ने तो हद ही कर दी है। एक अजीबो गरीब आदेश कांकेर के डीईओ ने जारी किया है, जिसमें शिक्षकों को तलाब की सफाई के काम में लगने को कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कांकेर डीईओ द्वारा दढ़िया तालाब ऊपर नीचे रोड कांकेर में जलकुंभी सफाई अभियान के तहत कांकेर, चारामा एवं नरहरपुर विकासखंडों के व्यायाम शिक्षकों व सीएसी से 17 जुलाई को सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक जलकुंभी सफाई कार्य दिया गया है। कितने शिक्षकों ने अपने जिला शिक्षा अधिकारी के इस फरमान पर अमल किया, यह तो ज्ञात नहीं हो पाया, मगर यह तय है कि नाफरमानी करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं पर शामत जरूर आ सकती है।

देश मना रहा आजदी का अमृतकाल, इधर बजावंड में फैला हुआ है सरपंच के भ्रष्टाचार का जहर

0
  •  काम कराए बिना 15वें वित्त और अन्य मदों की राशि हजम कर रहे हैं सरपंच
  • आजादी की 77वीं वर्षगांठ में भी गंदगी, कीचड़ के बीच रहने मजबूर हैं ग्रामीण

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर जिले के सबसे शिक्षित ब्लॉक माने जाने वाले बकावंड की ग्राम पंचायत बजावंड भ्रष्टाचार की गंदगी से बजबजा रही है। यहां आजादी के अमृतकाल में भ्रष्टाचार का जहर फैला हुआ है। हमेशा से विवादों में घिरी रहती आई ग्राम पंचायत बजावंड इन दिनों काफी सुर्खियों है। यहां सरकारी धन पर सरपंच की तिजोरी में समा रहा है और ग्रामीण सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पूरी पंचायत में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, नालियां बजबजा रही है, जहां देखो वहां कीचड़ का साम्राज्य है।

बकावंड ब्लॉक की 96 पंचायतों में से एक बजावंड ऐसी ग्राम पंचायत है जो ओड़िशा की सीमा से बिल्कुल लगी हुई है। इस कारण यह पंचायत बहुत ही संवेदनशील और हाई प्रोफाइल पंचायतों में गिनी जाती है। बताते हैं कि ओड़िशा से सटी हुई पंचायत होने कारण गांजा, शराब और लकड़ी तस्करी बजावंड के रास्ते से ही होती है।बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के अंतिम छोर पर स्थित होने के कारण बड़े अफसरों के कदम बजावंड ग्राम पंचायत में नहीं पड़ पाते। वहीं जनपद पंचायत बकावंड के अधिकारी भी सरपंच की करतूतों की ओर से आंखें फेरे बैठे हैं। लिहाजा सरपंच लगातार मनमानी किए जा रहे हैं। पंचायत में कोई भी काम नहीं हो रहा है और 15वें वित्त समेत तमाम शासकीय मदों से मिलने वाले लाखों रुपयों की यहां खुलकर लूट मची हुई है। वहीं ग्रामीणों की आदत सी हो गई है कीचड़ में रहने की। यहां हर जगह गंदगी और कीचड़ का जमावड़ा बना हुआ है। सांप, बिच्छू, मच्छर और अन्य जहरीले जीव लोगों को हलाकान किए हैं। ग्रामीण डेंगू, मलेरिया व दीगर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यहां फर्जी बिल लगाकर सरपंच द्वारा धड़ल्ले से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 15वें वित्त की हम बात करें तो आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम से फर्जी कार्य दर्शा कर राशि की जमकर बंदरबांट हुई है। 15वें वित्त की राशि को ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा अपनी निजी दौलत समझकर इस कदर दुरुपयोग किया गया है कि इसकी कोई हद नहींहै। यहां पंचायत के अधीन भवनों, सड़कों आदि की मरम्मत के नाम पर मोटी रकम निकाल ली गई है। फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये डकार लिए गए हैं। दूसरी ओर यहां के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां शासन के नियम कानून जाएं भाड़ में भ्रष्टाचार करें 15वें वित्त की आड़ में वाला खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

ग्रामीणों के कड़े तेवर

विधानसभा चुनाव से पहले भी बजावंड के पनका पारा के ग्रामीणों नेसमस्याओं को लेकर मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। कीचड़, साफ सफाई, स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली के स्विच बोर्ड लटकते रहने, आंगनबाड़ी केंद्र के सामने सेप्टिक टैंक के लिए गड्डे खोद कर खुला छोड़देने, सीसी सड़क, पुलिया, आवास, मोहल्ले की गालियों में मुरम डलवाने आदि मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला किया था। तब कहीं जाकर सरपंच ने पनका पारा के मोहल्ले में कुछ जगह मुरुम डलवा कर लीपापोती की थी। मुरुम डलवाने में भ्रष्टाचार किया गया था। आज भी पूरी बस्ती नरक से कम नही है। इस सारी समस्याओं को लेकर पनका पारा के दर्जनों ग्रामीणों और महिलाओं ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले की जानकारी जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी को भी दी जा चुकी है, मगर दुर्भाग्य की बात है कि समस्याएं आज भी जस की तस हैं। बरसात के दिनों में बच्चों को गोद में लेकर आंगनबाड़ी तक छोड़ना पड़ रहा है।

सीईओ नहीं दे रहे ध्यान

बकावंड जनपद के सीईओ इन समस्याओं का समाधान करना चाहते तो काफी पहले कर सकते थे। किंतु उनकी बेपरवाही के कारण बजावंड पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है। बकावंड जनपद पंचायत में एक काम जरूर हुआ है पंचायत सचिवों को दूसरी जगह भेजकर दूसरे लाने का। मगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बकावंड को यह नही मालूम कि समस्याओं का समाधन सचिवों का फेरबदल करने से नही होगा। मूलभूत सुविधाओं, 15वें वित्त योजना, मरम्मत कार्य के नाम पर फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये डकारना और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसाना बजावंड ग्राम पंचायत की परंपरा बन गई है। रनिंग वाटर केकार्य, समुदायिकक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन के कार्य की भी यहां धज्जियां उड़ाई गई हैं। इतने बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की ओर सीईओ का ध्यान कैसे नहीं जा रहा है, यह भी आश्चर्य का विषय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता भारत के लिए गर्व का विषय : केदार कश्यप

0
  • मोदी के एक्स अकाउंट पर 1 अरब से ज्यादा फॉलोअर्स
  • दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्र‍िय राजनेता हैं हमारे मोदी जी : केदार कश्यप

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने पर केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। 14 जुलाई को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 100 मिलियन यानि 100 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए। इसके साथ वे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए हैं।

पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारत में पीएम मोदी की अद्वितीय लोकप्रियता का बल्कि वैश्विक मंच पर उनकी महान राजनीतिज्ञता का भी प्रमाण है। इस उपलब्धि पर देश को गर्व है इससे भारत के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बम” और “मोदी का परिवार” समूचा विश्व प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा कर रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ही समूची दुनिया को भी एक नई दिशा मिली है। निःसंदेह प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और लोकनिष्ठ कार्यशैली ने कोटि-कोटि जनों की भावनाओं को स्पर्श किया है। केदार कश्यप ने अटूट जन विश्वास और अपार लोक समर्थन को व्यक्त करती इस आत्मीय पूंजी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

दल्ली राजहरा स्थानीय ओपन एयर थिएटर चौक में राज्य स्तरीय मेराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं गांवो से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 90 वर्ष के बुजुर्ग से लेकर 7 वर्ष के बच्चों ने अपनी अपनी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपस्थित दर्शकों एवं खिलाड़ियों मेें आकर्षण जब 7 वर्ष की छोटी बच्ची ने 2 किलो मीटर की दौड़ समापन स्थल पर पहुंची अतिथियों एवं दशर्को ने खड़े होकर ताली बजाते हुए उसका स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही प्रतिभागी पहुंचने लगे थे। मैराथन दौड़ का प्रारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, देवलाल ठाकुर एवं सीजीएम माइंस आरबी गहरवाल, सीएसपी चित्रा वर्मा, परिवहन संघ अध्यक्ष बिट्टू तुली के आतिथ्य में हुआ। उमेश सिंह, तोमन साहू, अकबर तिगाला, लाल नेवेन्द्र सिंह टेकाम, शीतल नायक, संतोष देवांगन, अब्दुल इब्राहिम, राजेश दसोड़े, सुदेश सिंह, किरण सिन्हा सुरेश जायसवाल, अनिता कुमेटी, संजीव सिंह, गीता मरकाम, सौहद्रा ठाकुर, राजेश काम्बले, रमनी बाघ, मंजीत कौर, नंदा पसीने, रानू ठाकुर कविता तिगोटे विशेष रूप से उपस्थित थे। मैराथन दौड़ में विभिन्न कैटेगरी के प्रतिभागियों को प्रथम 15 हजार रू, द्वितीय को 7,000, तृतीय 5,000 चतुर्थ को 4,000 रूपये एवं प्रन्द्रह प्रतिभागी तक 2000 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मैडल सर्टिफिकेट टी शर्ट एवं कैप प्रदान किए गए। पन्द्रह वर्ष से कम उम्र की कैटेगरी में सभी प्रतिभागी को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। राजहरा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कुल आठ कैटेगिरी थी जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के प्रतियोगियों में बालक वर्ग के प्रथम संकेत कुमार बेमेतरा, द्वितीय धर्मेश कुमार बिलासपुर, तृतीय गांधी साहू बेमेतरा, चतुर्थ अभिषेक कुमार सूरजपुर, इसी वर्ग की बालिकाओं में प्रथम संतोषी बीजापुर द्वितीय अंजली तारम बीजापुर, तृतीय वंदना भिलाई चतुर्थ सोम रही। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में प्रथम हर्ष निषाद राजनांदगांव, द्वितीय हेमंत कुमार रतनपुर, तृतीय चिरंजीव कुमार भिलाई, बालिका वर्ग में प्रथम शीतल कुशवाहा दुर्ग, द्वितीय कविता राजनांदगांव, तृतीय निशा राजनांदगांव, चतुर्थ हर्ष साहू बालोद रही। 19 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के पुरूष वर्ग में प्रथम विक्रम साहू बालोद, द्वितीय आशुतोष कुमार भिलाई, तृतीय चंद्र प्रकाश राज जांजगीर, चतुर्थ द्वारिका आदेश वर्मा राजनांदगांव रहे।इसी कैटेगरी में द्वितीय रूक्मणी साहू भिलाई, तृतीय प्रमिला मंडावी बस्तर, चतुर्थ बिमेश्वरी बालोद रहीं। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम किशन लाल कोसरिया श्रमगढ़, द्वितीय दिनेश कुमार बालोद, तृतीय मनोज कुमार राजवाडे सूरजपुर, चतुर्थ नरेंद्र कुमार साहू रायपुर रहे। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में प्रथम पूनम राम कांकेर, द्वितीय देवघर राम ठाकुर दुर्गा प्रीति हेमनाथ साहू राजनांदगांव व चतुर्थ देवनाथ कोरेटी भानुप्रतापपुर रहे। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम ओपन क्लब थिएटर में देवलाल ठाकुर, आरबी गहरवाल, श्रीमती गहरवाल, बिट्टु तुली, उमेश सिंग, शीतल नायक, राजेश दसोड़े, किरण सिन्हा, सुरेश जायसवाल द्वारा किया गया। सभी श्रेणी में प्रथम पन्द्रह खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेन्द्र सिंह, मदन माइती, सुरेन्द्र बहेरा, रमेश गुजर, रमेश जैन, बंटी चोपड़े, शंकर साहू, सोनू ठगेल, सुमीत जैन, हरीश बाघ, मनन गुप्ता, सागर गंजीर, नवीन साहू , गोलू ठाकुर मनन गुप्ता, सागर गंजीर, बीरेन्द्र साहू, गोलू ठाकुर उपस्थित रहे।

जगदलपुर के वार्डों में शुरू हुई महापौर की चौपाल

0
  • जन समस्याओं के निराकरण के लिए पहल

जगदलपुर नगर पालिक निगम के प्रवीर वार्ड से आज महापौर चौपाल का शुभारंभ महापौर सफीरा साहू द्वारा किया गया। हर वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने और समस्याएं जानने के लिए महापौर चौपाल लगाई जा रही है। चौपाल प्रतिदिन वार्डो में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई जाएगी। महापौर चौपाल अब प्रतिदिन शहर के 48 वार्डो में लगाकर वार्डो में लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेयजल, वार्ड की साफ सफाई, वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं तथा नगर निगम संबंधित कार्य, वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया अन्य कार्यों का निराकरण चौपाल के माध्यम से किया जाएगा। महापौर चौपाल में महापौर सफीरा साहू के साथ एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, दयावती देवांगन, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंगारी, ममता पोटाई, शंभू नाग, नीलम यादव, वार्ड पार्षद महेंद्र पटेल, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आयुक्त हरेश मंडावी के अलावा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मेयर सफीरा साहू की सिंगल फोटो के साथ 

राहत पहुंचाना मकसद

महापौर सफीरा साहू ने बताया महापौर चौपाल लगाने का उद्देश्य शहर के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है। शहर के लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं के लिए नगर निगम कार्यालय ना आना पड़े। निगम प्रशासन उनके वार्ड मे पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल चौपाल में करेगा। यह चौपाल शहर के 48 वार्डों में लगाई जाएगी। जिसमें वार्ड के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेयजल, साफ सफाई, विद्युत व नगर निगम से जुड़े अन्य कार्यों और समस्याओं का चौपाल में तत्काल निराकरण किया जाएगा। अन्य कार्यों की सूची बनाकर जल्द उन कार्यों का भी निराकरण किया जाएगा।

महापौर चौपाल के प्रवीर वार्ड में शुभारंभ पर वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याएं चौपाल में रखी। प्रधानमंत्री आवास की समस्या, पेयजल एवं साफ सफाई की समस्या, स्ट्रीट लाइट लगाने व अन्य समस्याएं लोगों द्वारा बताई गई। चौपाल में कई समस्याओं का तुरंत निराकरण किया गया। तथा अन्य समस्याओं की सूची बनाकर जल्द निराकरण की बात कही। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

खतरनाक विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

0
  • प्रेग्नेंसी किट, मलेरिया किट और तीर बम भी बरामद

कोंडागांव सुरक्षा बलों ने कोंडागांव जिले के ग्राम जबकसा पहाड़ी से रविवार को विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री, दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की। इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम शामिल रही।

टीम रविवार को ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। नक्सलियों को पुलिस की आने की सूचना मिल गई और नक्सली आनन-फानन में सामान छोड़कर भाग निकले। सर्चिंग के दौरान पहाड़ी से प्लायर, आईईडी युक्त प्रेशर कुकर, डेटोनेटर 3 नग, अमोनियम नाइट्रेट (पैरोटेकनिक) 7 किलो, 16 मल्टीमीटर 2 नग, 17 एमसील 1 नग, मेल फिमेल इलेक्ट्रानिक प्लग 52 नग, वेल्को पट्टी 1 बंडल, आईईडी स्वीच 2 नग, लाल कपड़ा 3 नग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 3 नग, पेट बॉटल 2 नग,

आईईडी फ्लेश स्वीच 2 नग, डिस्टेम्पर 1 पैकेट, तीर बम 5 नग, चश्मा 2 नग, इलेक्ट्रिक वायर बंडल 10 नग, सेल बड़ा 118 नग, पॉलिथिन 3 नग, रिमोट बैटरी 25 नग, सेफ्टी फयूज 2 मीटर, रिमोट बटन बैटरी 20 नग, प्रेगनेंसी किट 1 नग, टाईगर बम 22 पैकेट, मलेरिया किट 1 नग, टिफिन सेट 5 नग, सेलो टेप 21 नग सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्रियां बरामद हुई।विभागीय उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर एसपी

वाय अक्षय कुमार, एएसपी रूपेश कुमार डांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में ईरागांव थाने से जिला पुलिस बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान यह कामयाबी मिली।

MOST POPULAR

HOT NEWS