City Media - Page 507 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 507

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज

0
  • मातृशक्ति ने कराया सुंदर कांड पाठ और महाभंडारा
  • आयोजन में शामिल हुए नगर के सैकड़ों भक्त

जगदलपुर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जगदलपुर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सुंदरकांड, पाठ, चालीसा पाठ, महा आरती, भंडारा आदि हुए।

विश्व हिंदू परिषद् जिला उपाध्यक्ष उमा गुप्ता ने बताया की मातृ शक्तियों द्वारा धरमपुरा शिवालय में सुंदरकांड, चालीसा पाठ के साथ भंडारे का आयोजन करवाया गया। बजरंग दल नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान ने बताया हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बालोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों द्वारा वानरों को 21 किलो चना और 51 दर्जन केले का फलाहार भोज करवाया गया।साथ ही यह अपील भी की इस मार्ग से गुजरने वाले और यहाँ आने वाले सैलानी धीमी रफ़्तार से चलें जिससे नेशनल पार्क के जीव जंतुओ को किसी प्रकार की हानि न हो और किसी प्रकार के हानिकारक अभोज्य पदार्थ व पैकेजिंग फूड जीव जंतुओ को ना दें। जल, जंगल और जीवों की सुरक्षा हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी के साथ साथ हमारे मूल कर्तव्य भी हैं।इस कार्य में विहिप प्रांत सदस्य प्रचार प्रसार विभाग रोहन कुमार, विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष उमा गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय यादव, बजरंगदल जिला सह संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर संयोजक भवानी चौहान, शत्रुघन कश्यप, देव यादव, अमन झा, सुदेश बजरंगी, रोहित झा, पवन, राजा, तमिश राव, अमन धीवर, धर्मेंद्र सेठिया, संपत रावत, अनिता गुरुला, रामप्यारी, सुरेखा बबली, गणेश, नीता गुप्ता, साक्षी, राधा, पायल, उषा,रेखा,शांति यादव, रेड्डी निक्की आदि सभी सनातनियों ने योगदान दिया।

 

 

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में अब वार पलटवार का दौर हो गया शुरू

0
  •  मनीष कुंजाम के बयान पर बिफरे कांग्रेस नेता जावेद
  • कांग्रेस को दोष न दें, खुद कुंजाम गंभीर नहीं : खान

जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट का चुनाव निपटने के बाद अब इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में वार पलटवार और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत की गठबंधन के घटक दल सीपीआई नेता मनीष कुंजाम ने। गठबंधन की एकजुटता को लेकर कुंजाम ने कांग्रेस को घेरा है। इस पर कांग्रेस नेता जावेद खान की बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पीसीसी के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने मनीष कुंजाम के उस बयान की आलोचना करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है जिसमें मनीष कुंजाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा है कि छत्तीसगढ़ में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के प्रति कांग्रेस गंभीर नहीं है। जावेद खान ने कहा है कि एक तरफ तो मनीष कुंजन स्वयं यह बात स्वीकारते हैं कि कांग्रेस के टिकट की घोषणा के बाद बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा उनसे स्वयं मिलने उनके निवास पर आए थे एवं उन्हें चुनाव में सहयोग करने का न्योता भी दिया और दूसरी तरफ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस इंडिया गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। उनके इस दोहरे चरित्र वाले बयान से यह स्पष्ट है कि गठबंधन धर्म का पालन किसने किया और किसने गठबंधन की शर्तों के खिलाफ जाकर कार्य किया। जावेद ने कहा कि असल में स्वयं मनीष कुंजाम ही नहीं चाहते थे कि उनके क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं आदिवासी नेता कवासी लखमा को कांग्रेस चुनावी मैदान में उतारे, मनीष कुंजाम को डर था कि कवासी लखमा चुनाव लड़कर संसद बन गए तो क्षेत्र में मनीष कुंजन की दिन ब दिन गिरती साख और कमजोर हो जाएगी। मनीष कुंजाम स्वयं की राजनीति खतरे में पड़ती देख और क्षेत्र में कवासी लखमा का बढ़ते जनाधार को देख खुद को इंडिया गठबंधन से दूर किया और अपनी पार्टी सीपीआई को भी भ्रमित किया है। मनीष कुंजाम ने न तो गठबंधन धर्म का पालन किया न ही कांग्रेस को चुनाव में किसी तरह का सहयोग दिया। गठबंधन की शर्तों को ठुकराते हुए बस्तर लोकसभा सीट में अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस एवं गठबंधन को कमजोर करने का कार्य तथा। आज जब बस्तर लोकसभा में मतदान संपन्न हो गए हैं और बस्तर की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को मिलता दिख रहा है तब मनीष कुंजाम को गठबंधन की याद आ रही है। वे स्वयं का बचाव करने इस तरह की बयानबाजी वे कर रहे

रेल्वे स्टेशन जाकर यात्रियों की तकलीफ से रूबरू हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज

0
  • यह मोदी की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण : बैज
  • जो रेल नहीं चला सकते वे देश कैसे चला पाएंगे

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दीपक बैज ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, शादी-ब्याह का सीजन है, लोग महीनों पहले टिकिट बुक करवा कर रखे हैं, लेकिन ऐन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने का फरमान जारी हो जाता है। अकेले रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द होने के कारण परेशान हैं। वर्तमान में एक बार फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 40 ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं। बैज ने कहा कि देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं है जो समय पर गंतव्य के लिये चलती हो। घंटों की लेट लतीफी भारतीय रेल की पहचान बन गई है। यह मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया है। पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 62 हजार ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मतलब यात्री ट्रेनों को बंद करने के षड़यंत्र करने का समर्थन करना होगा। रेलवे को बचाने के लिए आवश्यक है कि देश से मोदी सरकार की विदाई की जाए। दीपक बैज ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं बेहद खस्ताहाल हो गई हैं। ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले की आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बताकर। यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है। ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सकें। बुजुर्गो, बच्चों, विकलांगों को मिलने वाली सुविधाओं को मोदी सरकार ने मुनाफाखोरी के चक्कर में बंद कर दिया। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठाकर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिए कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने रेल्वे लाइनों का विस्तार किया, दोहरी और तीसरी लाइने बिछी, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन के काम हुए तब ट्रेनें बाधित नही की लेकिन मेंटेंनेस का बहाना कर मोदी सरकार दुर्भावना पूर्वक यात्रियों को प्रताड़ित कर रही है। यात्री रेल और रेल सुविधा को बचाने के लिए जरूरी है कि भाजपा और मोदी के खिलाफ मतदान किया जाए।

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के स्टॉप डेम निर्माण में चल रहा है करप्शन नॉन स्टॉप

0
  • जल संसाधन के कार्य में ठेकेदार की मनमानी
  • निर्माण की गुणवत्ता की हो रही है जमकर अनदेखी

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में जल संसाधन विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे स्टॉप डेम निर्माण में करप्शन का खेल नॉन स्टॉप चल रहा है। विभाग के अधिकारियों को इस ओर झांकने तक की फुरसत नहीं है। चर्चा है कि अधिकारियों के इशारे पर ही ऐसी धांधली हो रही है।

बकावंड के मुंडापारा स्थित बलियार मुंडा तालाब में 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डेम और कैनाल निर्माण कार्य कराया जाना है। निर्माण का ठेका ठेकेदार संदीप यदु को दिया गया है। अभी स्टॉप डेम का कामचल रहा है। इसके बाद केनाल का काम शुरू होगा। निर्माण स्थल पर ठेकेदार ने जानबूझ कर निर्माण संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगवाया है ताकि उनकी कारगुजारी उजागर न होने पाए। बताया जा रहा है कि स्टॉप डेम निर्माण में खुलकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सीमेंट हल्के स्तर की उपयोग में लाई जा रही है। बिना मजबूत नींव के कॉलम खड़े किए गए हैं, उनमें छड़ें हल्के स्तर की और कम मात्रा में लगाई गई हैं।

वहीं बेस में जो मलबा डाला गया है, उसे पानी डालकर दबाया भी नहीं गया है। इससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलम इतने कमजोर बनाए गए हैं कि पानी का पहला जोर भी नहीं सह पाएंगे। ठेकेदार के स्टाफ के लोगों से इसके विषय में जानकारी लेने पर वे इससे बात करो, उससे बात करो कहकर टाल देते हैं। वहीं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग स्तर पर मॉनिटरिंग न होने से ठेकेदार द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। ऐसे में पहली बारिश में ही यह स्टॉप डेम भरभरा कर गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारी मिलकर शासन को लाखों रुपयों का चूना लगा रहे हैं। केनाल निर्माण में भी ऐसी ही गड़बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। पता चला है कि यदु बंधु इस इलाके के चर्चित ठेकेदार हैं और उनके अधीन अनेक कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं। सभी कार्यों में ऐसी ही अनियमितता की खबरें सामने आ रही हैं।

दलगत दुर्भावना से मोदी सरकार ने किया था छ्ग के साथ भेदभाव: दीपक बैज

0
  •  महंगाई, बेरोजगारी, 15 लाख पर क्यों नही बोलते

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किस नैतिकता से मोदी छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे हैं।पांच वर्षो तक दलगत दुर्भावना के कारण मोदी ने छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय किया। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की एकमुश्त कीमत नही देने दिया। राज्य के चावल को लेने से इंकार कर दिया। उर्वरक का कोटा मोदी सरकार ने घटा दिया था। प्रधानमंत्री आवास के 18 लाख आवास को मोदी सरकार ने स्वीकृति नही दी है। राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बदले मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 11 हजार करोड़ वसूले थे। आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री वोट मांगने आ रहे हैं और छत्तीसगढ़ का हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को पिछड़ा वर्ग का बताकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन राज्य के पिछड़े वर्ग और वंचित वर्ग के लोगों के आरक्षण को मोदी और भाजपा ने राजभवन में रोकवा रखा है। मोदी को पिछड़ा वर्ग के प्रति हमदर्दी होती तो पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत, एसटी का 32 प्रतिशत, एससी 13 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस का 4 प्रतिशत आरक्षण वे राजभवन में नही रुकवाए होते। दीपक बैज ने कहा कि मोदी ने देश की जनता से धोखा किया है। अच्छे दिन लाने का वादा कर भूल गये 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर भूल गये, दो करोड़ रोजगार के वादे भूल गए, किसानों का समर्थन मूल्य देने और आय दुगुनी करने का वादा भूल गए। नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर वोट मांगने का साहस क्यो नही दिखाते? वे अपना 10 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं। 10 साल में उनकी क्या उपलब्धि है? इसे देश के सामने रखें। श्री बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है।. इसलिए वे मुद्दों की बात करने से बचते रहते हैं।

करंदोला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

0

जगदलपुर करंदोला भानपुरी में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिम परिसर में महाबली हनुमान की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात सिविल अस्पताल भानपुरी में फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या में भंडारा का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संतोष बघेल, भूषण गुप्ता, कृष्णा साहू, लोकेश पांडे, राजू तिवारी, रवि नामदेव, संजय तिवारी, उमाकांत कश्यप, गजेंद्र सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम नेताम, राकेश जैन, अरविंद वर्मा, खुलेश्वर कश्यप, अंजन मिस्त्री, छबिल ठाकुर, तरुण बघेल, श्रेयांश जैन, प्रभांशु शर्मा, रितेश तिवारी ,आदित्य तिवारी एवं ग्राम के युवाओं द्वारा किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अब अंतागढ़ और रावघाट इलाके में तेजी से बढ़ रही हैं नक्सली गतिविधियां

0
  • नक्सलियों ने अंतागढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए बैनर
  •  सुनाई दे रही मैदानी इलाके में बड़े खतरे की आहट
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सघन जंगली भागों में पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों की पदचाप अब संभाग के मैदानी भागों में सुनाई देने लगी है। बस्तर के अंतागढ़ और रावघाट इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति किसी बड़े खतरे का संकेत दे रहे हैं। कांकेर जिले में अपने 29 साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली बड़े पैमाने पर रक्तपात कर सकते हैं।
    अंतागढ़, रावघाट इलाके में वर्षों पहले नक्सलियों की उपस्थिति कभी कभी सुनाई देते थे। इलाके में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित होने तथा जवानों के मूवमेंट बढ़ने से इलाके में शांति स्थापित हो गई थी। हालात सुधरने के बाद सुरक्षा बलों का कैंप वहां से हटा लिया गया। इधर कांकेर जिले में पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद एक बार फिर अंतागढ़, रावघाट इलाके में नक्सलियों के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। नक्सलियों ने अंतागढ़ इलाके में बड़े पैमाने बैनर पोस्टर लगाकर अपनी उपस्थिति का अहसास करा दिया है। अंतागढ़ से नारायणपुर जाने वाले स्टेट हाइवे 5 पर बोंदानार के समीप नक्सलियों द्वारा लगाए गाए बैनर, पोस्टर देखे गए हैं। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल के जवानों ने इन बैनर पोस्टर को निकाल कर जप्त किया है। बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर नक्सलियों ने ये बैनर पोस्टर लगाए थे।नक्सलियों की रावघाट एरिया कमेटी द्वारा इन बैनर पोस्टर्स को लगाया गया था। जिस जगह पर पहले बीएसएफ का कैंप था, वहां भी नक्सली बैनर पोस्टर लगे दिखे। इस कैंप को कुछ माह पहले ही हटाया गया था। अचानक अंतागढ़ रावघाट क्षेत्र में नक्सलियों की हलचल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं यह हलचल किसी बड़े खतरे का भी संकेत दे रही है।

कहा जा रहा है कि अपने 29 साथियों की मौत का बदला लेने आतुर नक्सली अब धीरे धीरे अंतागढ़ रावघाट इलाके में पांव पसारते हुए लामबंद होने लगे हैं। इस इलाके के सैकड़ों गांव नक्सली गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं। सीआरपीएफ और बीएसएफ का कैंप स्थापित होने के बाद नक्सली गतिविधियों पर काफी लगाम लगा था। केंद्रीय सुरक्षा बल बीएसएफ का कैंप हटने से फिर उनकी गतिविधि अब सड़क के दोनो ओर दिखनी शुरू हो गई है। विदित हो कि रायपुर दुर्ग से व्हाया दल्ली राजहरा ताड़ोकी अंतागढ़ तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ इलाके के पचासों गांवों के ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है।
आवागमन का सस्ता, तेज और सुलभ साधन इस ट्रेन के रूप में अंचल के लोगों को अरसे बाद मिल पाई है। वहीं रावघाट आयरन ओर माइंस भिलाई इस्पात संयंत्र और निजी इस्पात उद्योगों के लिए वरदान साबित हुई है।

कर सकते हैं बड़ी वारदात
अपने साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली अगर इलाके में चलने वाली ट्रेन और रावघाट माइंस पर मैली नजर डालते हैं, तो जन धन की बड़ी हानि हो सकती है। इस खतरे को रोकने के लिए इन इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी जरुरी हो गई है। अंतागढ़, ताड़ोकी, भानुप्रतापपुर के बीच सड़क मार्ग और रेलमार्ग के आसपास नक्सलियों के संघम सदस्यों द्वारा बैनर पोस्टर के अलावा कुछ बड़ी तैयारी के भी संकेत ग्रामीणों को दिख रहे हैं। अक्सर इस इलाके लगने वाले बाजारों में बाहरी व्यापारियों को अब गुपचुप तरीके से सावधान रहने की सूचना मिली है। कांकेर जिले से सटा नारायणपुर जिले का यह इलाका अब रेल और लौह अयस्क खनन के मामले को लेकर काफी महत्त्वपूर्ण हो गया है। अरबों खरबों की लागत से केंद्रीय योजना के साथ राज्य सरकार की परियोजना के तहत रावघाट प्रोजेक्ट और दल्ली राजहरा – भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ रेल प्रोजेक्ट के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। अगर इस बीच कोई ऐसा दुर्भाग्य जनक घटना घटती है तो आम लोगों के साथ ही दोनों बड़ी परियोजनाओं को भारी नुकसान हो सकता है।

पेयजल मसले पर प्रशासन गंभीर नहीं, जल जीवन मिशन योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट: लखेश्वर बघेल

0
  •  पीएचई अफसरों को लिया आड़े हाथ विधायक ने

बकावंड विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र में दिनों दिन गहराती जा रही पेयजल और निस्तारी जल समस्या पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

बस्तर विधायक बघेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पीने का पानी उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन बस्तर पूरी तरह से विफल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 20 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। करोड़ों रुपये की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद से जल जीवन मिशन के सभी काम बंद हैं। लोग पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और शासन, प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मूकदर्शक बना हुए हैं।विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि बस्तर में इस साल भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। अप्रैल माह में ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। अधिकांश कुएं, तालाब, स्टाप डेम सूख चुके हैं। भूजल स्तर तेजी से नीचे जाने की वजह से बोर, हैंडपंप भी सूख रहे हैं। मुख्य मार्गों पर पथिकों के राहत के लिए कहीं भी प्याऊ नहीं दिख रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि ब्लॉक कांलोनी बकावंड में ही दो बोर सूख गए हैं और पानी के लिए जनता त्राहि त्राहि कर रही है। टैंकर से पेयजल की आपूर्ति राहत नहीं पहुंचा पा रही है। यही हाल बकावंड बस्ती का भी है, जहां जल जीवन मिशन के नल और चबूतरे महज शो पिस बने हुए हैं। श्री बघेल ने आगे कहा कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में फ्लोराइड युक्त पानी की गंभीर समस्या है। इसके बावजूद जल जीवन मिशन का काम ठप होना घोर लापरवाही है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने पीएचई विभाग के पास पाइप समेत आवश्यक संसाधन नहीं हैं।मैदानी तकनीकी कर्मचारियों का अभाव भी निरंतर बना हुआ है। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बस्तर में 3 एवं विकासखंड बकावंड में महज 2 कर्मचारियों पर 20- 25 पंचायतों का दायित्व है। विकासखंड बस्तर मे हैंडपंप 2611 एवं विकासखंड बकावंड 1978 हैंडपंप की संख्या है। श्री बघेल ने कहा कि प्रशासन ने पेयजल की समस्या को तत्काल गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले मई और जून में स्थिति बेहद गंभीर हो जाएगी, जब गर्मी अपने रौद्र रूप में होगी।

बकावंड में हालात भीषण

ब्लॉक बकावड मुख्यालय की ग्राम पंचायत बकावंड के आवासपारा में 2016-17 में डीएएमएफटी मद से पाइप लाईन विस्तार कार्य 5.55 लाख और 5.61 लाख रूपए की लागत से कराया गया था, लेकिन गिने चुने घरों में ही पानी पहुंच रहा है। ज्यादातर घरों में पनी एक बूंद भी नहीं पहुंच रहा है। पुराने हैंडपंप को निकाल कर बोर में मोटर पंप लगाया गया था। पहले जो 5 हॉर्स पावर का पंप लगा था उसे निकाल कर उसकी जगह 3 हॉर्स पॉवर का पंप लगा दिया गया है। इसी वजह से आवास पारा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं।

एडिशनल एसपी बालोद के नेतृत्व में नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च

0

दल्लीजहरा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संपन्न कराने में फोर्स की अहम भूमिका होती है जिसके तारतम्य में बालोद में आए पैरामिलिट्री फोर्स को क्षेत्र के संबंध में जानकारी देकर नगर बालोद में फ्लैग मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड ,परशुराम चौक , जय स्तंभ चौक ,घड़ी चौक, हलदर चौक, मधु चौक , जय स्तंभ चौक से होते हुए दल्ली चौक में समाप्त किया गया l

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद रवि शंकर पांडे एवं सीआरपीएफ के 150 अधिकारी व जवान उपस्थित रहे इस दौरान प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत कैंडल मार्च में भी जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया

बस्तर कमिश्नर और आईजी ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का लिया जायजा

0
  •  जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जगदलपुर लोकसभा निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा क्षेत्र केशकाल के अंतर्गत मतदान केंद्र 85 धनोरा, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आमाबेड़ा, उसेली, गुमझीर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मलांजकुडुम मतदान केंद्रों का निरीक्षण बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी. ने मंगलवार को किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या और उनकी सुविधाओं का भी संज्ञान लेकर गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

     कमिश्नर ने मतदान के लिए बुजुर्ग, महिलाओं और गर्भवती, छोटे बच्चों वाली महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान के दिन आपातकालीन चिकित्सा सुविधा व्यवस्था के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया। अस्पताल में दवाइयों व बेड की उपलब्धता, एक्सरे की व्यवस्था, संसाधन युक्त एंबुलेस की व्यवस्था, स्टॉफ की उपलब्धता का भी संज्ञान लिया। निरीक्षण में संबंधित एसडीएम, कमिश्नर के वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS