City Media - Page 508 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 508

छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर खिलने जा रहा है कमल: राकेश चंद्रकार

0
  •  नियुक्त किए गए ओबीसी मोर्चा के प्रभारी सह प्रभारी

जगदलपुर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में ओबीसी वर्ग की अहम भूमिका रहेगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जता दिया है और प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश चंद्राकर ने प्रदेश की समस्त 11 सीटों सहित पूरे देश में 400 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होने का दावा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 10 साल ढेरों उपलिब्धयों से भरे हैं। केंद्र में पहली बार ऐसी सरकार आई है, जिस पर आज तक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। श्री चंद्राकर ने श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। चंद्राकर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका निर्णायक होगी। इसके लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा ओबीसी वर्ग के छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी तन्मयता से जुटे हुए हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल फूल को अपना प्रत्याशी मानता है और सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने प्रतिबद्ध है। व सभी लोक सभा क्षेत्रों में सक्रियता से केंद्र की योजनाओं का प्रचार – प्रसार कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में बस्तर के मतदाताओं ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर संकेत दिया है कि इस बार फिर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के सभी संसदीय क्षेत्रों के लिए प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी शांतनु साहू, सह प्रभारी अशोक सिन्हा, कोरबा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुख ऋतु चौरसिया, सह प्रभारी बलराम विश्वकर्मा, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक, सहbप्रभारी दिलेंद्रा कौशिक, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अमिता चंद्रवंशी, सह प्रभारी सुमन कन्नौजिया, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र प्रभारी खिलावन साहू, सह प्रभारी होरीलाल सिन्हा, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कामता पटेल, सह प्रभारी अशोक यादव, सरगुजा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज गुप्ता, सह प्रभारी रमेश जायसवाल, बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी टेकेश्वर जैन, सह प्रभारी निर्देश दीवान, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी खिलावन साहू, सह प्रभारी नरेंद्र साहू, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र नायक, सह प्रभारी देवदत्त साहू, कांकेर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर, सह प्रभारी उमन साहू को नियुक्त किया गया है।

सूर्यदेव की कृपा से क्रेडा जुटा ग्रामीणों के जीवन का अंधियारा दूर करने में

0
  •  नियद नेल्लानार योजना से बदल रही है नक्सल प्रभावित गांवों की तस्वीर
  • सौर ऊर्जा से रोशन होने लगे हैं अब अंदरूनी गांव

जगदलपुर नियद नेल्लानार योजना से माओवाद प्रभावित क्षेत्र बस्तर की तस्वीर बदल रही है। जिस क्षेत्र में बिजली नहीं पहुंच पा रही है, वहां क्रेडा विभाग सोलर ऊर्जा से क्षेत्र को रौशन कर रहा है। जिन ग्रामीणों ने न पहले कभी टीवी नहीं देखी थी और न बिजली की चकाचौंध रौशनी, उनके जीवन में सूर्य देव की कृपा से व्यापक बदलाव आ रहा है। अब ग्रामीण टीवी के जरिए शेष दुनिया से कनेक्ट होने लगे हैं तथा उनके बच्चे रात में भी पढ़ाई कर सुनहरे भविष्य का तानाबाना बुनने लगे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ शासन का क्रेडा विभाग महति भूमिका निभा रहा है।

 

नियद नेल्लानार योजना यानि आपका अच्छा गांव योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्रेडा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिलों में स्थापित 21 सुरक्षा कैंपों में शामिल 86 गांवों में विभागीय योजनाओं के तहत आवश्यकता के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना में इन सभी जिलों के 86 ग्रामों में क्रेडा की वर्तमान चलित योजनाओं के तहत सौर सुजला योजना से 380 नग सौर सिंचाई पंप, जल जीवन मिशन से 136 नग सौर पेयजल पंप, चौक चौराहों में 93 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र एवं अविद्युतीकृत घरों के विद्युतीकरण के लिए 03 नग सोलर पावर प्लांट एवं 1219 नग सोलर होम लाईट संयंत्र की स्थापना की गई है। नियद नेल्लानार योजना के तहत तैयार की गई कार्ययोजना पर लगभग 55.53 करोड़ का कार्य कराए जाएंगे। इस कार्ययोजना पर अमल करते हुए ग्राम सिलगेर में 15 नग सोलर होम लाईट की स्थापना पूर्ण कराते हुए विद्युतीकरण कार्य कराए जाने के साथ ही ग्रामों के प्रत्येक परिवार को 5 नग एलईडी लाईट, एक नग पंखा एवं मोबाईल चार्जिंग प्रदान कर लाभान्वित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त ग्राम सिलगेर के ही इत्तापारा आंगनबाड़ी-2 तथा पटेलपारा आंगनबाड़ी-1 में 600वाट की क्षमता वाले सौर संयंत्र सहित टीवी स्थापित किए जा चुके हैं। टीवी के जरिए ग्रामवासियों को देश दुनिया की खबर, मनोरंजन एवं मुख्यधारा की जानकारी मिल रही है और उनकी दिनचर्या, जीवनशैली में बदलाव हो रहा है। साथ ही गांव में निवासरत परिवारों के बच्चों को सोलर होम लाईट के माध्यम से पढ़ाई करने में व अन्य कार्यों में सहायता भी मिल रही है।

भोजराज नाग को संसद भवन पहुंचाने देवलाल ठाकुर ने झोंकी पूरी ताकत

0
  •  गांव – गांव जाकर ठाकुर कर रहे हैं भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील

दल्लीराजहरा डौंडी लोहारा क्षेत्र छाया विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में भोजराज नाग को जिताने के लिए कमर कस ली है।देवलाल ठाकुर द्वारा लगातार गांवो और शहरों में नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। उनके प्रचार अभियान से भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा है।

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से देवलाल ठाकुर जनता से भोजराज नाग को संसद भवन भेजने और मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने की अपील करते हुए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। देवलाल ठाकुर ने अपनी पूरी टीम को डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में सक्रिय कर दिया है। देवलाल ठाकुर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से लगातार सुबह से शाम फोन पर संपर्क कर एक एक बूथ पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने 26 अप्रैल तक कि रणनीति तैयार कर रखी है। देवलाल ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि इस लोकसभा चुनाव में भोजराज नाग भारी मतों से विजयी होंगे और नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

दल्ली राजहरा की ट्रैफिक व्यवस्था का कोई माई बाप नहीं, रोज हो रहे हैं हादसे

0
  •  बेहाल सिस्टम ने फिर छीन ली एक शख्स की जिंदगी

दल्ली राजहरा नगर में शनिवार रात्रि 9 बजे से 1 बजे के बीच नेशनल हाईवे 930 में कुसुमकसा से डौण्डी के बीच मात्र 11 किलोमीटर के अंतराल में दो गंभीर दुर्घटनाएं घटी हैं, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

पहली दुर्घटना रात्रि 9 बजे के करीब बीएसपी में ठेका श्रमिक के रूप में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करने वाले अरमुरकसा निवासी सुमन लाल 48 वर्ष की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह ड्यूटी के बाद अपनी मोटर साइकिल से घर अरमुरकसा जा रहा था। रास्ते में तिवारी अस्पताल के पास मशीन लेकर जा रहे 14 चक्का ट्रेलर सीजी 07 सीए 6278 के पीछे चक्का से उसकी बाईक टकरा गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मोटर साइकिल ट्रेलर में बुरी तरह से फंस गi थी। लोगों का कहना है कि ट्रेलर में न तो बैक लाइट लगी थी और नहीं नंबर प्लेट थी। गाड़ी मालिक पैसा बचाने के चक्कर में लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करती यह सोचने वाली बात है? दूसरी घटना एरोड्रम के पास देर रात्रि हुई, जिसमें दो बड़ी गाड़ियां तेज स्पीड के कारण आमने- सामने से टकरा गईं। इसमें दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए तथा गाड़ी में सवार व्यक्तियों को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को डौंडी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। दोनों ही दुर्घटनाओं में लोगों की लापरवाही नजर आ रही है। लोग काफी गति से गाड़ी चलाने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। आपको बता दें कि यह रोड पर दिनों दिन खतरनाक होती जा रही है क्योंकि इस रोड से कच्चे माइंस से आयरन ओर लेकर दर्जनों ट्रक गिधाली तथा रायपुर जाते हैं। डीजल और समय बचाने के लिए ड्राइवरों द्वारा बेहद तेज गति से हाईवा तथा 10 से 16 चक्के के ट्रक को चलाते हैं।

करेला, ऊपर से नीम चढ़ा

यही रोड बस्तर, ओड़िशा और आंध्रप्रदेश को जोड़ती है। जिसके कारण भारी वाहनों से सामान परिवहन का काम यहां से होता है। रोड की चौड़ाई बहुत ही कम है जिसके कारण दुर्घटना होना आम बात है। अधिकतर दुर्घटनाएं रात को ही होती हैं। क्योंकि रोड सकरी होने और वाहनों की गति ज्यादा होने के कारण वाहन चालक रोड का अंदाजा नहीं लगा पाते और दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बालोद जिले का सबसे बड़ा शहर होने के बावजूद दल्ली राजहरा में ट्रैफिक व्यवस्था दयनीय है। मुख्य मार्ग पर आए दिन ट्रैफिक जाम होते रहता है। दुकानदार भी अपना सामान बेचने के लिए रोड किनारे लगा देते हैं तथा ग्राहकों द्वारा रोड में ही गाड़ी खड़ा कर देने से सड़क की चौड़ाई आधी से कम हो जा रही है। स्टेट बैंक के सामने भी बुरा हाल है। बीएसपी प्रशासनद्वारा वाहन पार्क करने के लिए बनाए गए शेड के नीचे व्यापारियों तथा अन्य लोगों द्वारा गाड़ी खड़ी करने तथा वाहन बिक्री वाले अपना टेंट लगाकर रखते हैं। जिससे बैंक में आने वाले ग्राहकों को रोड पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करना पड़ती है।

हर घर जाकर मोदी और साय सरकार की योजनाओं की जानकारी दें कार्यकर्ता : वर्मा

0
  •  कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

दल्ली राजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार संबंधी रणनीति पर चर्चा की और उनसे कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में चुनाव प्रचार की गति को तेज कर पूरी ऊर्जा से जुट जाने का आह्वान किया।

मंत्री टंकराम वर्मा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए कि लोगों को हमारी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करें।

 

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, विधानसभा संयोजक राजेश दसोड़े, अनिता कुमेटी, सुदेश सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुरेश जयसवाल, किरण सिन्हा, धर्मेंद्र गाड़ियाेग, संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, रामेश्वर साहू, दिलीप सिंगरोल, अंजू साहू, लीलावती, उषा साहू, संजू सिंह, सुरेंद्र बेहरा, शंकर साहू, सुमीत जैन, भूपेंद्र श्रीवास, दादू गुप्ता, रमणी बाघ, मंजीत कौर, कुमारी रावटे, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, हरीश बाग एवं पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक पश्चात श्री वर्मा रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए। उसके बाद मंडल के कोषाध्यक्ष रमेश जैन के पिताजी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके घर जाकर परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट की। वही मंडल मंत्री रम्भा कोसमा के पति मोहन कोसमा का भी स्वर्गवास हो गया है। उनके घर जाकर परिवार जनों से मिले, उन्हें ढांढस बंधाया और कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा परिवार जनों के साथ खड़ी है।

नक्सली आत्म समर्पण करें, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें : अमित शाह

0
  • गृहमंत्री शाह ने कांकेर की धरती से दी चेतावनी

  • देश की संपदा पर पहला हक आदिवासियों, गरीबों का

जगदलपुर कांग्रेस, नक्सलवाद और आतंकवाद पर जमकर बरसे कांकेर की आमसभा में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। उन्होने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते आत्मसमर्पण करो या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कांकेर में अपने भाषण की शुरूआत क्षेत्र के देवी- देवताओं, बड़ादेव, बूढ़ादेव को प्रणाम करते हुए की। उन्होने जल, जंगल, जमीन के लिए शहीद होने वाले परलकोट के जमीदार शहीद गेंदसिंह सहित अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी शहीदों को भी प्रणाम किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हे जिगर का टुकड़ा कहा। अमित शाह ने कहा कि 17 अप्रेल को देश ने वो भव्य दिन भी देखा जब 500 सालों से टेंट में बैठै भगवान श्रीराम ने अद्वितीय घर में अपना जन्मदिन मनाया।कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आगे शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही श्रीराम मंदिर के मामले को लटकाने, भटकाने का काम कर देश की बहुसंख्यक जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सहित देश की सारी विपक्षी पार्टियों को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिला, परंतु अपने वोट बैंक की खातिर कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया। इन्हें सिर्फ एक विशेष वर्ग के वोटों की ही चिंता रहती है। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरूत्थान की बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने काशी, मथुरा, महाकाल कारीडोर का निर्माण कराया। सोमनाथ के मंदिर को पुनः सोने से मढ़ा। उन्होने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास बताने के लिए 10 साल का ट्रैक रिकार्ड और आने वाले 25 साल का रोडमैप भी है। अमित शाह ने कांग्रेस से सवाल किया कि देश में वर्षो राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए क्या किया? उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 10 वर्षो में गरीबों के लिए जन-धन खाते खोले, शौचालय बनाए, हर घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन प्रारंभ किया, देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर, किसानों को 6 हजार प्रतिवर्ष दिया। स्वरोजगार हेतु युवाओं के लिए स्टार्टअप, मुद्रा योजना लागू की। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के अन्य प्रांत के लोगों को कश्मीर से क्या मतलब, मैं कहता हूं कि पूरे देश सहित छग का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान दे देगा। कांग्रेस ने कश्मीर को अलग -थलग करने और आतंकवाद के पोषण के लिए धारा 370 को संभाले रखा । नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कश्मीर से एक झटके में धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज कश्मीर में आतंकवाद में कमी आई है वहां खुशहाली लौटी है। नक्सलवाद पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश से अब नक्सलवाद समाप्त होने को है। उन्होने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आत्म समर्पण करो अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहो। उन्होने कहा कि छग में विष्ण देव साय की सरकार बनने के बाद मात्र 3 महीनों मे ही सुरक्षा बलों ने 90 नक्सलियों को मार गिराया है, 123 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 250 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। शाह ने क्षेत्र की जनता से कहा कि नक्सली विकास के दुश्मन हैं जब तक ये रहेंगे अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने में अडंगा लगाते रहेंगे। शाह ने कहा हमारी सरकार, पार्टी ने हमेशा आदिवासियों का सम्मान किया है। छग में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया, इससे पहले ओडिशा की आदिवासी महिला मुर्मू द्रोपद्री को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनाया। उन्होने कहा कि छग की सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों पर कार्य चालू कर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को एक हजार प्रतिमाह, किसानों का धान 31 सौ रूपये में खरीदना प्रारंभ भी कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को मिर्ची तब लगी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वक्फ संपत्तियों के सर्वे की बात कही। उन्होने कहा कि इससे पूर्व जब कांग्रेस की सरकार थी तब डॉ. मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है । हम कहते हैं कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों सर्व समाज का है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकजुट, अखंड करने प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया कि उन्होने तब कुछ क्यों नही कहा जब केंद्र में 10 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार ने छग को विकास कार्यो के लिए मात्र 77 हजार करोड़ रूपये ही दिए थे, जबकि हमारी सरकार ने 10 वर्षो के शासन में छग सरकार को विकास कार्यो के लिए 4 लाख करोड़ रूपये दिए। अमित शाह ने आगे कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद देश के युवा, गरीब, किसान, महिलाओं, उद्यमियों को फायदा होगा। उन्होने जनता से आगामी 26 अप्रेल कोे भोजराज नाग को कमल निशान पर मुहर लगाकर दिल्ली भेजने और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

कांग्रेस पर बरसे किरण देव

इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, लूटपाट करने और छग के विकास को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन 5 वर्षो में कांग्रेस ने छग की दुर्गति कर दी। महादेव एप, शराब, कोयला घोटाला कर छग को बदनाम करने का काम किया। कांग्रेस की अत्याचारी सरकार ने छग को बर्बाद कर दिया इसलिए जनता ने भाजपा के वादों पर विश्वास कर पुनः छग की सत्ता भाजपा को सौंपी है ।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केन्द्र की 10 वर्षो की भाजपा सरकार से गरीबों का उद्धार हुआ है। छग में जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होने केंद्र की योजनाओं को रोकने का काम किया। इससे छग की जनता का ही नुकसान हुआ है। छग में विष्णुदेव साय के नेत्त्व में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई गारंटियों को पुरा करने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है । प्रधानमंत्री की योजनायें सभी वर्ग के लिए है। प्रदेश अध्य किरण देव ने भोजराज नाग को भारी मतों से जिताकर विजयी बनाने की अपील जनता से की।

इससे पूर्व सभा को विक्रम उसेण्डी, विधायक आशाराम नेताम, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छग के वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, लोकसभा समन्वयक प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक रजनीश सिहं, संतोष बाफना, कमलचंद्र भंजदेव, सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, यज्ञदत्त शर्मा, नीलकंठ टेकाम सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया ।

दल्ली राजहरा में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में कल 23 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में अनुष्ठान, पूजन और श्रंगार किया जाएगा । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में तैयारी जोर- शोर की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शंकर साहू ने बताया कि हनुमान जी की शोभायात्रा 23 अप्रैल को चिखलाकसा से अपरान्ह 4 बजे निकलेगी। शोभायात्रा शाम 6 बजे गुप्ता चौक हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शोभायात्रा वहां से पुराना बाजार स्थित शीतला मंदिर पहुंचेगी, जहां समापन होगा। नगर अध्यक्ष शंकर साहू, बजरंग दल के जिला संयोजक शशांक तिवारी, नगर संयोजक बजरंग दल के विजय कुशवाहा ने नगर एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

0
  • वनोपज संग्रह करने जंगल गया था युवक गाड़िया 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी ने एक आदिवासी युवक की जान ले ली। यह युवक जंगल में वन उपज संग्रहण के लिए गया था। नक्सलियों ने यह प्रेशर आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगा रखा था। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में स्थित पटेल पारा मुतवेंडी निवासी 18 वर्षीय युवक गड़िया अपने घर कुछ दूर जंगल में वनोपज संग्रहण के लिए गया था। इसी दौरान युवक नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। आईईडी के विस्फोट से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र के ग्राम कचिलवार (नैमेड़) के ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा

0

दल्लीराजहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार संबंधी रणनीति पर चर्चा की और उनसे कांकेर लोकसभा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग जी के समर्थन में चुनाव प्रचार की गति को तेज कर पूरी ऊर्जा से जुट जाने का आह्वान किया और उन्हें दिशा निर्देश दिए कि लोगों को हमारी जनहितकारी योजनाओं की जानकारियाँ देकर उनसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करें।


इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, विधानसभा संयोजक राजेश दसोड़े, अनीता कुमेटी,  सुदेश सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुरेश जयसवाल , किरण सिन्हा,  धर्मेंद्र गाड़ियाेग, संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, रामेश्वर साहू, दिलीप सिंगरोल, अंजू साहू, लीलावती साहू, उषा साहू, संजू सिंह, सुरेंद्र बेहरा,  शंकर साहू,  सुमित जैन,  भूपेंद्र श्रीवास, दादू गुप्ता, रमणी बाघ, मंजीत कौर, कुमारी रावटे, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, हरीश बाग एवं पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक पश्चात रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल हुए उसके बाद मंडल के कोषाध्यक्ष रमेश जैन के पिताजी का स्वर्गवास हो गया था | उनके घर जाकर परिवार जनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की वही मंडल मंत्री श्रीमती रम्भा कोसमा के पति मोहन कोसमा जी का भी स्वर्ग वास हो गया था उनके घर जाकर परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा परिवार जनों के साथ खड़ी है

श्री महावीर सेवा समिति के द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा सकल जैन समाज के सहयोग से श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में सुबह 5.30बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोल पंप चौक गुप्ता चौक होते मंदिर जी मे सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 8 बजे से 9 अत्रविराजित पूज्य म.सा. के सानिध्य मे भगवान महावीर के जीवन के बारे मे प्रवचन फरमाया गया इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई । जो की मंदिर जी से निकलकर गुप्ताचौक होते हुए बस स्टैंड चौक से रेलवे कॉलोनी दुर्गामंदिर होते हुए धर्मगली से गुरुनानक मार्केट ज्ञानू पेट्रोल पंप से माइंस ऑफिस चौक से नगरपालिका होते हुए दिगंबर मंदिर होते हुए वापस मंदिर जी पहुंचीl

जिसमे सैकड़ो की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल हुए इसके पश्चात सुबह 11.30 बजे गौतम प्रसादी ( भोजन) ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी रखा गया रात्रि 8 बजे परम गुरु भक्त भजन सम्राट सुश्री वंदना पारख द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम जैन दादा बाड़ी के प्रांगण मे किया गया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम सोने की चैन दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल तीसरा पुरस्कार 71 ग्रान्म चांदी का सिक्का चतुर्थ इनाम 50 ग्राम् चांदी का सिक्का रखा गया था। जिसमे प्रथम एवं दूसरा पुरस्कार सुश्री आरना गुणधर् तृतीय पुरुस्कार अनन्य बान्ठिया एवं चतुर्थ पुरुस्कार श्रीमति कमला बोथरा को प्राप्त हुआ ।अंत मे श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समस्त सकल जैन समाज द्वारा मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार एवं कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार् से हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगाl

MOST POPULAR

HOT NEWS