City Media - Page 542 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 542

हवाई किराया कम करने बैज ने मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर हवाई किराए में कमी करने की मांग की है।
दीपक बैज ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना काल के बाद से अचानक एयरलाइंस कंपनियों द्वारा हवाई किराया बढ़ाकर तीन से चार गुना तक कर दिया गया है। जबकि किराया बढ़ाए जाने की कोई परिस्थिति देश में फिलहाल नहीं है। देश में ट्रेन के बाद हवाई यात्रा ही आम जनों के लिए सुगम माध्यम है। मगर किराया बढ़ाए जाने के कारण मध्यम वर्गीय परिवार और आम यात्री हवाई यात्रा करने में स्वयं को असक्षम महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 20 हजार 25 हजार रू. तक पहुंच गया है, जो कि मध्यम परिवार की पहुंच से बाहर है। बैज ने कहा है कि एयरलाइंस कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अतः आपसे आग्रह है कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते सिर्फ एयरलाइंस कंपनियों को तत्काल किराया कम करने आवश्यक दिशा- निर्देश जारी करें। ताकि मध्यम परिवार रायपुर से राजधानी तक आसानी से सफर कर सकें।

भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग का प्रत्याशी घोषित होने के बाद दल्लीराजहरा नगर मे प्रथम बार आगमन हुआ

0

दल्लीराजहरा भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को भारतीय जनता के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद, दिनांक 07/03/2024 दिन गुरुवार को अंतागढ़ के पूर्व विधायक एवं लोेकसभा के प्रत्याक्षी भोजराज नाग जी का दल्लीराजहरा प्रथम आगमन पर बंग समाज के राजहरा कालीबडी सामजिक बैठक रखी गई थी । जिसमें भोजराज नाग द्वारा काली मां मंदिर के पंडित पुरोहित द्वारा मां की पुजा अर्चना कर मां से विजय का आर्शिवाद लिया एवं नगर की सुख समृद्धि की कमना की । लोकसभा चुनाव चलते बंगाली समाज के लोगों से मुलाकात कर महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश भी डाला गया

तथा सामाजिक कठिनाइयों पर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, समस्या पर निराकरण करने के लिए भरोसा दिलाते हुए भोजराज नाग द्वारा यहां भी कहा गया कि मैं हमेशा से हीे मां काली का उपासक रहा हूं|  मै मानव धर्म की सेवा पर हमेशा तत्पर रहा हूं । मै चाहता हूं की कांकेर लोकसभा के हर क्षेत्र में विकास हो, बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिले | मै हिन्दु संनातन धर्म के ऱक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं । मेरा बंगाली समाज वालो से विनम्र निवेदन है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पुरी तर्त्पता के साथ लगे हुए है पिछले 10 वर्ष से जो भारत वर्ष का विकास किया वहां हर क्षेत्रों में नंम्बर 1 बनाने में लगें हुए । उसमें आप सभी लोगों से योगदान देने के लिए आप सभी भारी मतों से विजय दिलाकर आप अपना समर्थन दें।

मै आप लोगो को वचन देता हूं कि मै आपके विचरों में खरा उतरू। उनके साथ आए अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा प्रभारी अज्ञदत्त शर्मा जिला अध्यक्ष पवन साहु जिला महामंत्री देवेन्द्र जयसवाल जी जिला मंत्री राजेश दशोडे, नगर के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी कांकेर जिला अध्यक्ष मनेश्वर नाग जी भाजपा युवा नेता निवेंद्र सिंह टेकाम, बिजेंद्र साहू लोकेश साहू ,शीतल नायक, राजू कुकरेजा, मोरध्वज साहू, राकेश देवांगन सहित सभी नेता गण मंच में उपस्थित रहे बंग समाज के अध्यक्ष सुशतो मंडल जी, गगन पडेरा, कंनक बनर्जी, मदन माईती, अशोक आईच मिन्टू सिन्हा पिन्टू चक्रवर्ती, अशोक सहा, राजा सिन्हा, गौतम बेहरा, मदन माइती, सजन राय, शिल्पी राय, दिपिका माईती, प्ररीमल विश्वास, अभीजीत मंडल, गौतम बोस, सुक्रस चक्रवर्ती पिन्कु डे, प्रदीप डे, दिपक मंडल, गौतम माईती, जयंतो चक्रवर्ती, राजा सिंहा, गोरइ दा, रिना पडिया , मिन्टू कर, रिता बनर्जी, किया आर्चाय, पुरोहित वर्मा अजीति आईच श्रीजीता विश्वास, मुनमुन सिंहा मिटू कारफा सोनाली माईती, रानी माईती, जयंती बोस, पुनिमा मंडल, प्रीति पाल, सोमु पाल एव बंग समाज के समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे ।

महतारी वंदन योजना का लांचिंग कार्यक्रम नगर पंचायत चिखलाकसा में सम्पन्न

0

चिखलाकसा  महतारी वंदन कार्यक्रम डौंडी लोहारा विधानसभा के अन्तर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे उन्होंने मोदी जी के योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया जिसमें प्रमुख रूप से जनधन योजना, स्वच्छता अभियान, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण , महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पांच किलो मुफ्त चांवल शामिल था इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भरत पटेल, मंडल महामंत्री, टिकैन्द्र साहू, भाजयुमो जिला मंत्री पलाश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम मुख्य कार्यपालिका अधिकारी योगी जी पार्षद संगीता साहू, लता पथोडे,तिहारु आर्य,कुंती देवागण, संती रावते, राजू रावते, विजय डडसेना, लीला डडसेना,विमला जैन ,सुनीता गुप्ता, ब्रिजमणि यादव, गजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे |

बस्तर के विकास में नक्सल विचारधारा सबसे बड़ी बाधा : विजय शर्मा

0
  •  गृहमंत्री शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचे बीजापुर
  • नक्सली हमले के मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
    जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल विचारधारा को बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया है। उनका कहना है कि नक्सली कभी नहीं चाहते कि बस्तर विकास की राह में आगे बढ़े, यहां के आदिवासियों का भला हो।
    डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे थे। इन नेताओं ने हेलीकॉप्टर से जांगला गांव पहुंचकर मृतक कैलाश नाग के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बीजापुर स्थित स्व. तिरुपति कटला के घर पहुंचकर उन्हे भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ज्ञात हो कि इसी महीने एक सप्ताह के भीतर दो भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी थी। 1 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला की तोयनार में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 6 मार्च को भाजपा नेता कैलाश नाग की हत्या कर तालाब निर्माण में लगे उनके जेसीबी वाहन को आग लगा दी गई। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। उन्होंने बस्तर के विकास में नक्सल विचारधारा को सबसे बड़ी बाधा बताया। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली विकास विरोधी हैं, वे बस्तर का विकास होते देखना नहीं चाहते और बस्तर वासियों को जरूरी सुविधाओं से वंचित रखना चाहते हैं। हमारी सरकार नक्सलियों की यह मंशा हरगिज पूरी नहीं होने देगी।

दल्लीराजहरा में 50 बिस्तर अस्पताल का हुआ उद्घाटन कुछ दिन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने की थी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मांग हुई पूरी

0

दल्लीराजहरा: दल्लीराजहरा की बहु प्रतीक्षित मांग में से एक राजहरा में शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल खुले छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही शासन ने 100 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति के बाद अस्थाई रूप से 50 बिस्तर अस्पताल चालू किया गया जिसका आज उद्घाटन जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं कलेक्टर महोदय इंद्रजीत सिंह के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया वहीं दल्ली राजहरा में मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जिला मंत्री राजेश दसोड़े सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद गण पदाधिकारी गण एवं भाजपा के सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल,सौरभ लूनिया,विशाल मोटवानी संतोष देवांगन, मनोज दुबे,भारतीय मजदूर संघ मुस्ताक अहमद,भाजपा महामंत्री मदन माइती, रामेश्वर साहू मेवा लाल पटेल,रमेश जैन, अरविंद लोहिया,जयसवाल,टी ज्योति ,विजय भान मंजीत कौर, सुमित जैन, भूपेंद्र श्रीवास, गीता मरकाम, एवं व्यापारी संघ के सदस्य भी उपस्थित थे।

बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू
ने कहा वर्षो से लंबित 100 बिस्तर अस्पताल में वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधियों व जनता का मांग था जिसे माननीय विष्णु देव साय के नेतृत्व में व संगठन के सभी नेताओ का देवलाल ठाकुर का इसमें सहयोग रहा जिसके बदौलत वर्चुअल माध्यम से अस्पताल का उदघाटन हुआ कुछ दिन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने भी 100 बिस्तर अस्पताल की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की थी।

देवलाल ठाकुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
नगर की न जीत न हार में, यह 100 बिस्तर अस्पताल जनहित को प्राथमिकता देने के साथ भाजपा की विष्णु देव सरकार ने खोला है। मैं सदैव जनहित मुद्दों में कार्य करता रहूंगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

0

जगदलपुर जिले में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरणदेव भी पहुंचे। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने श्री शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भूपेश आ जाएं या गांधी, जीत तो भाजपा की ही होगी: संतोष पाण्डेय

0
  • मोदी जी पर राजनांदगांव की जनता को है पूरा भरोसा
  •  क्षेत्र की जनता एक- एक कर बारीक हिसाब करेगी

अर्जुन झा :-
जगदलपुर छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद संतोष पाण्डेय को फिर से मैदान पर उतारा है। भूपेश बघेल जैसे बड़े चेहरे से सीधी जंग के आसार के बावजूद संतोष पाण्डेय का आत्मविश्वास रत्तीभर भी नहीं डगमगाया है, बल्कि वे आत्मविश्वास से और भी ज्यादा लबरेज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भूपेश आ जाएं या गांधी, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राजनांदगांव की जनता कांग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को अच्छे से जानती समझती है और एक एक चीज का बारीकी से हिसाब करना भी जानती है।

युवा, कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संतोष पाण्डेय ने अपने पहले ही कार्यकाल में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। अपनी लगनशीलता के दम पर संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव क्षेत्र को विकास का नया आयाम दिया है। उनके खाते में अनेक बड़ी उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं। गांव, शहर सभी जगह भाजपा की तूती बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और साफ सुथरी छवि का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके अलावा संतोष पाण्डेय को अपने कराए काम पर भी पूरा भरोसा है। यही वजह है कि उनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ज्यादा हाई है। तभी तो संतोष पाण्डेय पूरी दमदारी से कह रहे हैं कि भूपेश हों या राहुल कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जीत तो भाजपा की ही होगी। इस संवाददाता से बातचीत के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय में आत्मविश्वास की पराकाष्ठा देखने को मिली। जब उनसे पूछा गया कि आपके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान पर उतार दिया है, आपके लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस पर जोरदार ठहाके लगाते हुए संतोष पाण्डेय ने कहा – किस चुनौती की बात कर रहे हो मेरे भाई? भूपेश आ जाएं, या राहुल, कहीं कोई चुनौती नहीं है। राजनांदगांव में तो भूपेश बघेल की बड़ी छिछालेदार होने वाली है। मेरे राजनांदगांव की जनता बहुत समझदार है, कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छे से जानती, पहचानती और समझती है। जिन कांग्रेस नेताओं ने देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश को लुटा है, सीजी पीएससी घोटाला कर होनहार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है, महादेव सट्टा एप चलाने वालों से तथा शराब घोटाले से जिन्होंने अरबों खरबों रुपए अर्जित किए हैं, उनसे राजनांदगांव की जनता पाई पाई का और एक एक चीज का हिसाब लोकसभा चुनाव में लेगी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की जनता इस बार भी चार सौ पार सीटों पर विजयी बनाकर सेवा का मौका देने वाली है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी जी की हर गारंटी को राज्य में पूरा कर रहे हैं। जनता को मोदीजी पर पूरा भरोसा है। मोदीजी के हाथों में ही देश और देशवासियों का भविष्य सुरक्षित है। आज मां भारत भारती का भाल पूरी दुनिया में शान से दमक रहा है। मोदी जी ने राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ाया है, पूरी दुनिया में भारतियों को सम्मान के साथ देखा जाता है। देश की अर्थ व्यवस्था आसमान की बुलंदियों को छू रही है। संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने तो अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार करने में जल, थल, नभ किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा था। जनता इसका मूल्यांकन कर चुकी है।

जगदलपुर तहसील में जुटे जिले भर के कोटवार साथी

0

जगदलपुर बस्तर जिले के राजस्व व पुलिस विभाग की मुख्य कड़ी कोतवाल अपनी जायज मांगों को लेकर लामबंद हो रहें हैं जिसके तहत् कोतवाली थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जिले के सभी तहसीलों से पदाधिकारी व सदस्य आए हुए थे। संभागीय सचिव रघुनाथ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी बड़ी भूमिका है और हम ही शासन की योजनाओं से वंचित हैं। कोटवारी जमीन देने का मामला हो या अन्य सुविधाएं हमें नहीं मिल रहा है। शासन- प्रशासन की मुख्य कड़ी माने जाने के बाद भी हम उपेक्षित है लेकिन अब संगठन को मजबूत कर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को पूरजोर तरीके से रखा जाएगा। कोतवार संघ में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपनी वेशभूषा में आए हुए थे।

बस्तर परिक्षेत्र के नंदपुरा में जंगल माफिया ने किया बीट गार्ड पर हमला

0
  •  पेड़ काटने से रोकने पर कर दिया कर्मचारी पर हमला

जगदलपुर बस्तर जिले के बस्तर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मावलीगुड़ा बीट गार्ड पर वन माफियाओं ने हमला कर दिया। बीट गार्ड ने जंगल के पेड़ों को काटने से मना किया, तो जंगल माफिया के लोगों 9 मार्च को बीट गार्ड की रिपोर्ट पर बस्तर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 24 वर्षीय बीट गार्ड सौरभ कश्यप पिता स्व. द्वारिका कश्यप भैरम वार्ड बस्तर का निवासी है। वह बस्तर परिक्षेत्र में पदस्थ है। 7 मार्च को 8 बजे डिप्टी रेंजर के आदेश पर बीट गार्ड सौरभ कश्यप नंदपुरा से मावलीगुड़ा बीट में चौकीदार के साथ भ्रमण कर रहा था। करीब 9.30 बजे मावलीगुडा जंगल कक्ष क्रमांक 1078 पीएफ में पहुंचा तो देखा कि नीलगिरि पेड़ को आरा मशीन से आरोपी जोगेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर और कुछ लोग काट रहे थे। पेड़ को काटने से मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते व जान से मारने की धामकी देते हुए सौरभ के साथ मारपीट कर दी। सौरभ कश्यप के बाएं हाथ पर चोट एवं सूजन आई है। मारपीट करते समय आरोपियों ने वन रक्षक सौरभ कश्यप की वर्दी भी फाड़ दी। शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में धारा 294, 506, 186, 353, 332, 34 के तहत आरोपी जोगेंद्र ठाकुर व मनोज ठाकुर के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

महाशिवरात्रि के दिन आरक्षक के घर से डेढ़ लाख के गहनों की चोरी

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के परपा (फ्रेजरपुर) थाना क्षेत्र के बालीकोंटा में एक पुलिस कर्मचारी के घर चोरी की घटना हो गई। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स 19वीं बटालियन करनपुर बस्तर में तैनात आरक्षक रघु बघेल के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने -चांदी के जेवरातों पर हांथ साफ कर दिया।
फ्रेजरपुर थाने में आरक्षक रघु बघेल द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार रघु बघेल 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर अपनी पुत्री जिया बघेल व भतीजा जिग्नेश बघेल का मुंडन कराने हेतु अपने पैतृक गांव बालीकोंटा गए थे। प्रातः करीब 8.30 बजे वे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बच्चों का मुंडन कराने के लिए कुदालगांव शिव मंदिर घर गए थे । मुंडन कार्यक्रम निपटने के बाद जब परिवार अपने गांव बालीकोंटा दोपहर 2 बजे लौटा तो देखा कि बेडरूम का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था और आलमारी में रखे कपड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे सोने का एक रानी हार, दो नग सोने के झुमके, सोने की एक फुल्ली, सोने की पतली रिंग बालियां, चांदी की छह नग पायल, दो नग बिछिया, दो नग चांदी के कड़े, बिल सहित अज्ञात चोर ले गए थे। रघु बघेल के मकान से चोरी गए गहनों की कीमत 1 लाख 60हजार रूपए बताई गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS