City Media - Page 553 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 553

नियद नेल्ला नार योजना से ग्रामीणों को मिली सड़क, बिजली, मोबइल नेटवर्क सुविधा

0
  •  गांव के विकास में ग्रामीण भी करें सहयोग : कलेक्टर

तोकापाल कलेक्टर विजय दयाराम के. गुरुवार को जिले के अंतिम छोर में स्थित ग्राम पंचायत कलेपाल में नियद नेल्ला नार योजनांतर्गत हुए सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, मोबाईल नेटवर्क टॉवर की स्थापना जैसे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव की देवी मंदिर का दर्शन कर ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना के तहत विकास कार्यों और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत गांव के सर्वांगीण विकास में ग्रामीण सहयोग करें तो अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कलेपाल में पंचायत भवन, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मैंने विगत वर्ष अगस्त माह में गांव के दौरे में सड़क, बिजली की व्यवस्था करने की बात कही थी, प्रशासन ने नियद नेल्ला नार योजना के तहत ग्रामीणों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को गति दी। विकास कार्यों को गति देने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को रोज भेजकर उन्हें शिक्षा ग्रहण करवाएं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी को गांव के बच्चों का सर्वे करवाकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम में स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने, महतारी वंदन योजना की स्थिति का संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना से गांव में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ पुलिस जनता के सभी प्रकार के सहयोग के लिए है। गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं,गांव का बच्चा नौकरी करेगा तो गांव की तरक्की में भी उसका योगदान होगा। कलेपाल में हो रहे विकास में सहयोग करते हुए पुलिस परिवार की ओर से ग्रामीणों के मनोरंजन हेतु टीवी और सेटटॉप बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम तोकापाल सुब्रत प्रधान, एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, जनपद सीईओ के. फाफा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया।

विद्युत आपूर्ति का भी निरीक्षण

कलेक्टर विजय और पुलिस अधीक्षक  सिन्हा ने कलेपाल के सभी पारा में विद्युत आपूर्ति का भी निरीक्षण किया। सुलेपारा के निवासी सुले के घर में मिली विद्युत व्यवस्था का जायजा ले कर कलेक्टर ने हितग्राही को बधाई दी। हितग्राही सुले ने घर में मिली विद्युत आपूर्ति के लिए प्रशासन को आभार व्यक्त किया।ज्ञात हो कि जिले के अतिसंवेदनशील और सुदूर ग्राम कलेपाल-बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमा में स्थित है। इस जगह का पहुँच मार्ग दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक से होकर जाता है।

माँ झरण मैया प्राचीन मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन

0

 

दल्लीराजहरा पुराना बाजार स्थित माँ झरण मैया प्राचीन मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन 3 मार्च से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक किया जा रहा है महाशिवपुरण के कथावाचक पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम (राजनांदगांव) एवं भजन गायिका कल्पी दुबे राजनांदगांव व टीम के द्वारा होगी ।

प्रथम दिन 3 मार्च को सुबह 10 बजे माँ झरन मैया से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो वार्ड नं 12 से होते हुए शीतला मंदिर महुआ चौक, दंतेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर वीरनारायण चौक, संतोषी माता मंदिर से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुँचेगी। 3 मार्च से दोपहर 2 बजे तक शिव इक्षा तक 7 मार्च तक शिवमहापुराण की संगीत मय कथा प्रारंभ होगी जिसमें 3 मार्च को कलश यात्रा वेदी पूजन शिव महापुराण महात्म्य होगा , 4 मार्च को शिव पूजन विधि सृष्टि वर्णन शिव की रहस्यमई कथा 5 मार्च को सती प्रसंग विप्लव एवं रूद्राक्ष महिमा 6 मार्च को पार्वती चरित्र शिव विवाह महोत्सव 7 मार्च को गणेश जन्म कार्तिकेय जन्म तड़का सुर वध शिव अवतार 12 ज्योतिर्लिंग कथा एवं 8 मार्च को सुबह 9:00 बजे से महाशिवपुरण की कथासार,रुद्राभिषेक, हवन के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारा किया जाएगा।

विशेष- प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक पार्थिक शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राभिषेक होगा जिसमें सपत्नीक ही भाग ले सकते है। शिव महापुराण का आयोजन मां झरन मैया जन कल्याण समिति के रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर प्रभारी, महेश सहारे अध्यक्ष,सोहन भारद्वाज उपाध्यक्ष,नरोत्तम सागर सचिव, आनंद साहू कोषाध्यक्ष, ठाकुर राम रावटे संगठन मंत्री, मनीष पाठक सह संगठन मंत्री एवं समस्त नगरवासी दल्लीराजहरा की ओर से किया जा रहा है।

रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर प्रभारी ने नगर सहित आस पास के समस्त ग्रामीणों से इस महाशिवपुराण कथा का श्रवण कर पुनीत लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 24 में 140 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरित

0

दल्लीराजहरा  आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर वार्ड 24 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के रैन बसेरा मैं प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक लगाया गया उक्त शिविर मैं हितग्राहियों को उज्जवला गैस , आयुष्मान कार्ड , प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वनिधि लोन योजना, स्वास्थ चेकअप, महतारी वंदन योजना,सुपोषण आहार तथा राशन कार्ड का वितरण किया गया.इस दौरान वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल,मुख्यनगरपालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, खाद्य अधिकारी शशी सिंह एलन चंद्राकर,रतन चौधरी,मनोज,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला ठाकुर, पूनम , शालिनी एवम अन्य उपस्थित थे,140 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किया गया एवम संभदित योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी गई|

गुमइंसान मिली मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में

0
  • जिला बालोद पुलिस द्वारा दीगर राज्य में गुमइंसान दस्तायाब करने में सफलता हासिल किया गया ।
  • गुमइंसान की तलाश में की गई थी विशेष टीम तैनात।

गुमशुदा की पता तलाश हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को गुमशुदा की खरगोन जिल में दस्तायाबी में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 19.02.2024 को  कोमल मंडावी पिता स्व० पतिराम मंडावी उम्र 38 साल साकिन जैसाकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर (छ०ग०) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि गिरजा मंडावी पति कोमल मंडावी उम्र 36 साल साकिन जैसाकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर जो अपने मायके ग्राम कनेरी गई थी जो दिनांक 14.01.2024 को वापस घर आने के लिये निकली थी जो घर वापस नही आने पर रिपोर्ट दर्ज कराया | थाना पुरूर में गुमइंसान कमांक 02/2024 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था जिसकी पता तलाश हेतु दिनांक 27.02.2024 को विशेष टीम बनाकर भेजा गया था जिसे ग्राम बक्लया थाना मग्लेश्वर जिला खरगोन म०प्र० से दस्तायाब किया गया।

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, प्र०आर० प्रमोद नाविक, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, व सायबर सेल बालोद प्र०आर० रूमलाल चुरेन्द्र, आर० मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास आयोजनों पर लगाएं प्रतिबंध

0
  •  आयोजनों पर रोक लगाने एनएसयूआई ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्यों ने बस्तर के डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया साथ ही इन समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने शिक्षण संस्थाओं के आसपास होने वाले शोर शराबा भरे आयोजनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए ऐसे आयोजनों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की मांग जिला प्रशासन से की।
    एनएसयूआई के सदस्य बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने के लिए कलेक्टोरेट गए थे। वहां उनकी अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर छात्र-छात्रााओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करते हुए शासकीय अशासकीय कार्यक्रम कॉलेज एवं स्कूल मैदानों पर न करते हुए दूसरी जगह कराने हेतु बात रखी है। जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने जिला दंडाधिकारी तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। एनएसयूआई का कहना है कि शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास मैदान एवं कॉलेज मैदान पर शासकीय आयोजन जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो-तीन माह से कराया जा रहा है।

2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो गई है और छात्र- छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में समस्त शैणिक संस्थानों के आसपास तथा छात्रावासों के मैदान पर किसी भी तरह के rशासकीय गैर शासकीय तथा ध्वनि प्रदूषण पैदा करने वाले आयोजन पर रोक लगाना अति आवश्यक है। शासकीय गैर शासकीय महाविद्यालयों तथा विद्यालयों के आसपास किसी भी तरह के शासकीय गैर शासकीय आयोजनों पर प्रतिबंध लगाएं, अन्यथा भविष्य में शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यदि किसी भी तरह के ध्वनि प्रदूषण तथा भीड़ इकट्ठा कर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यावधान उत्पन्न किया जाएगा, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।
इस दौरान एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, पूर्व कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, शेख अय्याज, बस्तर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, युवा नेता फैजल नेवी, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पंकज केंवट, जिला महासचिव मनीष कश्यप, हरदास बघेल, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष रामदास बघेल, तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष केदार कश्यप, विनोद बघेल, मनीष मंडावी, क़ासिम रजा, देवनाथ एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोयलीबेड़ा मुठभेड़ की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो न्यायिक जांच : दीपक बैज

0
  • परिजनों के हवाले से बैज ने मुठभेड़ पर उठाए सवाल
  • मृतकों के परिजनों के आरोपों को गंभीरता से ले सरकार : दीपक बैज
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांकेर के कोयलीबेड़ा में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
    दीपक बैज ने कहा है कि बीते 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई तथाकथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में मारे गए लोगों के बारे में उनके परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल खड़ा किए गए हैं। उनका कहना है कि मारे गए तीनों लोग नक्सली नहीं थे। दीपक बैज ने कहा – परिजनों और ग्रामीणों का यह आरोप बेहद चौंकाने वाला है। सभी मृतकों के परिजनों ने मृतकों की बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे सभी प्रमाण सामने रखे हैं। कांकेर जिला मुख्यालय में मृतकों के परिजन स्वयं शिकायत करने पहुंचे थे। ऐसे में मुठभेड़ बेहद संदिग्ध हो चली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मारे गए लोगों की पत्नियों ने कहा कि वे सब चावल, दाल लेकर रस्सी लेने की बात कहकर अपने अपने घर से निकले थे। अभी तेंदूपत्ता बूटा कटाई का समय है। अप्रेल में तेंदूपत्ता तोड़ाई होती है उसके लिए लोग अभी रस्सी जुगाड़ कर लेते हैं। उसी को लेने ये लोग जंगल गए थे। महिलाओं का कहना है कि उनके पति नक्सली नहीं थे और पुलिस के लोग जो समान दिखा रहे हैं, उसमे सच्चाई नहीं है। हमारे पति को नक्सली बताकर मारा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। आरोप पुलिस पर लगे हैं। इसलिए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह आवश्यक है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में इस मुठभेड़ की जांच कराई जाए।

जगदलपुर में 2400 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

0
  • अभियान चलेगा 3 मार्च को, कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

जगदलपुर राष्ट्रीय पल्स पोलियो आभियान 3 मार्च को चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देशन में पल्स पोलियो आभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को ओरल पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे ने बताया कि जगदलपुर शहरी क्षेत्र में लगभग 2400 बच्चों को पोलियों की अतिरिक्त खुराक पिलाने के लिए 72 टीमों की व्यस्था की गई है। ये टीमें शहर के प्रमुख वार्डों व स्थानों की बूथों में 3 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो की दवा पिलाएंगी।इसके अलावा 3 अतिरिक्त मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है, जो रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अन्य जगहों पर पोलियो की दावा पिलाएंगी।
पल्स पोलियो आभियान के लिए सभी दल कर्मियों को प्रशिक्षण जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ. सी. मैत्री ने बीएससी नर्सिंग कॉलेज के सभागार में दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की अतिरिक्त खुराक से वंचित न रहे। पल्स पोलियो के आभियान के दूसरे दिन जो बच्चे किसी कारण वस छूट गए हों, उन्हे 4 और 5 मार्च को टीकाकरण दल घर घर जाकर दवा पिलाएंगे। इस मौके पर डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, जिला टीकाकरण सलाहकर आशु पोद्दार, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल स्वर्णलता पीटर, प्रशांत श्रीवस्ताव, नरेश मरकाम, चंचल जोशी, शेखर सेठिया के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

दस साल में पूरी तरह फेलियर साबित हुई मोदी सरकार: दीपक बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने गिनाई पीएम की नाकामियां
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज मोदी सरकार पर लगातार आक्रामक तेवर नजर आ रहे हैं। बस्तर के शेर दीपक बैज आज फिर मोदी सरकार पर खूब गरजे। उन्होंने ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार चुनावी वादे पूरा करने में फेलियर साबित हुई है।
    दीपक बैज ने कहा है कि अच्छे दिन के सपने और 15- 15 लाख रूपए खाते में आने का सब्जबाग दिखाकर जनता का वोट लेने वाली मोदी सरकार जनता से दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल पर टैक्स वसूल रही है। पेट्रोल, डीजल पर बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी लगाकर 27 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। रसोई गैस के दाम में मनमानी वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। मोदी सरकार की वादाखिलाफी के लिए जितना भाजपा जिम्मेदार है उतना ही आरएसएस और उनके अनुसांगिक संगठन भी जिम्मेदार हैं। आरएसएस और उनके अनुसांगिक संगठन दम तोड़ती सरकारी कंपनियों, डूबते बैंक व एलआईसी, टूटती सामाजिक समरसता पर बात करने से बच रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे हैं। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। केंद्र सरकार मात्र 2 लोग अडानी, अंबानी की आय बढ़ाने के लिए ही काम कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक, एलआईसी डूब रहे हैं, सरकारी कंपनियां बिक रही है, आम लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं, महंगाई का प्रकोप घर-घर में दिख रहा है। भाजपा नेता धर्म से धर्म को लड़ाकर, जात से जात को लड़ाकर और वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। पीसीसी चीफ सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल साबित हुई है।

    मोदी पर लगाई सवालों की झड़ी
    दीपक बैज ने कहा- हाल ही में देशभर में हुए सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स की दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों की आय एवं बचत घटी है। लोगों को घर चलाने और घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेना पड़ रहा है। मोदी सरकार को कोई इससे वास्ता नहींरह गया है। दीपक बैज ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रूपए आएंगे। बीते 10 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रूपए खाते में आने का इंतजार कर रही है। किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था, 10 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान है। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दे? 2023 भी निकल चुका है, लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव में यह मुद्दे प्रभावी होंगे।

जिनकी आवाज बंदूकों की नोंक पर दबा दी जाती है, उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर में सुनी जनता की आवाज

0
  1. नक्सली नेता हिड़मा के गांव पूवर्ती के युवाओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
  2.  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कराया विधानसभा भ्रमण
  3.  नियद नेल्लानार के जरिए विकास से रोशन होंगे गांव 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के टॉप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती समेत अन्य धुर नक्सल ग्रस्त गांवों जिन लोगों की आवाज नक्सली बंदूकों की नोंक पर बंद करा दिया करते थे, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को प्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना।
    बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पूवर्ती व टेकलगुड़ा के युवाओं ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति- असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जन कल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। ये युवा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से देर तक अपने गांव के बारे में बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आतंकवाद की वजह से बरसों आपके इलाकों में विकास प्रभावित रहा। बस्तर के समग्र विकास और आप लोगों तक विकास पहुंचाए बगैर छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है। हमने इसके लिए नियद नेल्लानार योजना आरंभ की है। न केवल हम आप लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वहां सुरक्षा बलों
    के नए कैंप लगा रहे हैं, बल्कि कैंप के 5 किमी के दायरे में नियद नेल्लानार योजना के तहत 25 तरह की मूलभूत सुविधाएं, 32 तरह की व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि आप लोगों को सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से बस्तर के विकास का ध्यान रखते हैं। उन्होंने हमें निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाकों में सारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसलिए हमने नियद नेल्लानार यानि आपका अच्छा गांव योजना आरंभ की है। इन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपकी पहल से हमारे गांव तक बिजली पहुंच गई है। अन्य सुविधाओं का रास्ता भी खुल गया है। अब घरों में भी बिजली लग गई है अब खेतों में बिजली चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को भटकना नहीं है। अपने प्रदेश और देश के विकास के लिए अपनी ऊर्जा लगानी है। आपके गांव के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। हम सभी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नियद नेल्लनार योजना के माध्यम से आपके गांव में तेजी से विकास करने हम कृतसंकल्पित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम आपके लिए सारी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं अन्य विधायकों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ समूह तस्वीर भी ली गई। ग्रामीण इस यात्रा से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार आज प्रदेश की विधानसभा देखी। बहुत अच्छा और यादगार अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने हमें स्वयं विस्तार से विधानसभा के कार्यों के बारे में बताया, हम सब बहुत खुश हैं।गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा बतौर गृहमंत्री माओवाद प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने माओवाद प्रभावित इलाकों के युवाओं से संवाद के लिए यह पहल की है। इन इलाकों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।

    रखी अस्पताल और स्कूल की मांग
    युवाओं ने मुख्यमंत्री से दोनों गांवों में स्कूल और अस्पताल की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार के माध्यम से हम इन्हीं कार्यों के लिए आगे बढ़ेंगे। इन गांवों की नई पीढ़ी विकास का उजाला देखेगी। हम सब मिलकर नियद नेल्लनार के माध्यम से अच्छा गांव तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में आप फोन कर बता सकते हैं अपनी समस्याएं। हम आपकी सभी समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं स्वयं और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी इस दिशा में कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक फोन नंबर की व्यवस्था भी की जाएगी, जो केवल आप लोगों के फीडबैक के लिए होगा। आप इससे सीधे संवाद कर सकेंगे। मैं आपके सुख दुख को हमेशा साझा करूंगा।

    देखेंगे राजिम कुंभ और उन्नत खेती
    ये ग्रामीण युवा दो दिनों के राजधानी प्रवास पर हैं। पहले दिन उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र, अंबुजा माल के साथ ही रायपुर शहर का भ्रमण किया। कल ग्रामीण जंगल सफारी और राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे कृषि महाविद्यालय में उन्नत खेती भी देखेंगे।

युवाओं का मन बदलेगा, तो नक्सल प्रभावित गांवों की तस्वीर भी बदल जाएगी

0
  • उप मुख्यमंत्री एवं विजय शर्मा ने ढूंढ निकाला नायाब तरीका
  • नक्सल प्रभावित गांवों के रायपुर दर्शन का नया ‘दर्शन शास्त्र’
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर आधुनिक मौलिक सुविधाओं और छत्तीसगढ़ की तरक्की की तस्वीर देखने से वंचित रह गए धुर नक्सल प्रभावित गांवों के युवा भी अब प्रदेश की तरक्की की झलक देख पाएंगे और अपने गांव को भी उन्नति की मुख्यधारा से जोड़ने में योगदान दे सकेंगे। अब तक अपने गांव से बाहर की दुनिया देखने से वंचित रहे ये युवा राजधानी रायपुर समेत अन्य शहरों में जाकर आंखों को चौंधिया देने वाली चमचमाती तरक्की देख पाएंगे। यह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की शानदार पहल से संभव हुआ है।  शर्मा की इस पहल की पहली कड़ी में बस्तर संभाग के सुकमा जिले में स्थित कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के गृहग्राम पूवर्ती के युवा राज्य की तरक्की और राज्य में उपलब्ध अत्याधुनिक साधनों व सुविधाओं को नजदीक से देखने एवं महसूस करने के लिए रायपुर पहुंचे थे।
    प्रदेश में हो रहे विकास की झलक दिखाने घनघोर जंगलों के बीच स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी युवाओं को अब रायपुर भ्रमण कराया जाएगा। नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती से 40 युवाओं का पहला जत्था रायपुर पहुंचा। इन युवाओं से गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में मुलाकात कर उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।  शर्मा ने इन युवाओं से आत्मीयता पूर्वक चर्चा की, उनके गांव की जरूरतों के बारे में पूछा। पूवर्ती के इन युवाओं के जत्थे में शामिल ज्यादातर युवा शर्मा द्वारा हिंदी और छत्तीसगढ़ी में कही जा रही बातों को समझ नहीं पा रहे थे। उन युवाओं को उनके थोड़े बहुत पढ़े लिखे साथी हल्बी, गोंडी और मुरिया बोली में तर्जुमा करके समझाते नजर आए। इन युवाओं को रायपुर के विभिन्न मॉल्स, एग्रीकल्चर कालेज, अंबेडकर अस्पताल आदि जगहों पर घुमाया जा रहा है। वहीं डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में युवाओं को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने विकास कार्यों में बाधा पहुंचाते हुए आदिवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रखा है। प्रदेश में हो रहे विकास से अनजान नक्सली क्षेत्र के युवा नक्सलियों के बहकावे में आ जाते हैं। हाल ही में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद इस बात का अहसास होने पर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकलगुड़ा सहित अन्य गांवों के आदिवासियों के रायपुर भ्रमण का कार्यक्रम तय किया है।

जगदलपुर भी नहीं देखा कभी
बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के अति दुर्गम इलाकों में बसे दर्जनों गांवों के सैकड़ों युवा आज तक अपने संभाग मुख्यालय जगदलपुर तक को भी नहीं देख पाए हैं। पूवर्ती गांव से रायपुर गए कई युवा भी इन्हीं बदनसीब युवाओं में शुमार हैं। ऐसे में राजधानी रायपुर की गगनचुंबी ईमारतों, बड़े बड़े अस्पतालों, चकाचक सड़कों, वाहनों की रेलमपेल भव्य शॉपिंग मॉल्स को देख पूवर्ती के युवाओं की आंखों का चौंधियाना स्वभाविक था। ये युवा रायपुर का नजारा देख आश्चर्यचकित लग रहे थे। वे नई सुबह, नई शुरुआत के सपने और उम्मीद लेकर अपने गांव लौटेंगे और जब अपने यार दोस्तों, नाते रिश्तेदारों को जब शेष छत्तीसगढ़ की प्रगति की कहानी सुनाएंगे, तो तय है कि सभी हैरानी में पड़ जाएंगे।

रायपुर टूर से ह्रदय परिवर्तन
उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की यह पहल बम, बंदूक और बारूद की गंध से धुर नक्सल प्रभावित गांवों को मुक्ति दिलाने तथा नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच दशकों से पिसते चले आ रहे निरीह आदिवासियों को बचाने में निश्चित तौर पर अच्छा काम करेगी। वहीं जब रायपुर से लौटकर उक्त युवा जब अपने गांव वालों को शेष छत्तीसगढ़ में बह रही तरक्की के बयार का अहसास कराएंगे, तो गांव वालों का हृदय परिवर्तन जरूर होगा लोगों का नक्सलियों से मोहभंग होने लगेगा। ऐसे में जो काम संगीनों के साये में संभव हो रहा था, उसे युवाओं के इस रायपुर टूर से संभव कर दिखाने की बेमिसाल पहल उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने की है। उनकी इस दूरदर्शी सोच और पहल की बस्तर के अमन पसंद नागरिक तारीफ कर रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS