City Media - Page 583 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 583

लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र में शामिल हुए बघेल

0

जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल सुकमा जाकर जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, राजेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सड़क में बह रहे गंदे पानी से लोग परेशान

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नही हैं, नाली की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क में बह रहा है। खटाल का गंदा पानी भी सडको में बह रहा हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही हैं | वार्ड नं 16 में पानी के निकासी के लिए न तो कोई नाली बनाया गया, न तो रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया गया है गंदा पानी निकालने की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किया गया हैं। बारिश में भी सबसे अधिक दिक्कतें नाली का गंदा पानी एवं लाल मिट्टी से सड़क पट जाती है जिससे आने जाने बाइक सावर, साईकिल चालक गिर भी चुके हैं | गंदे- पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को आने जाने में भी दिक्कते हो रही हैं | नगर पालिका के अधिकारियों के आँखों में पट्टी बंधा हुआ हैं | यहीं नहीं वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद सौह्दरा ठाकुर ने लोगों साथ शिकायत भी किया गया था | इससे बाद भी नगर पालिका ध्यान देने का नाम नहीं हैं सडको में गन्दगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा हैं | मच्छरों का डेरा बना हुआ हैं | सड़को से आ रही बदबू से आम लोगो का जीना बेहाल हो रहा हैं |

 

कलेक्टर चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में किया दाल-भात केंद्र का शुभारंभ

0

बालोद, 27 जनवरी 2024 कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि शक्कर कारखाना परिसर करकाभाट में शुरू किए गए इस दाल-भात केंद्र में कारखाना में आने वाले मजदूरों एवं आम नागरिको को बहुत ही कम दर पर बेहतर खाना उपलब्ध कराया जाएगा। कारखाना के मजदूरों के द्वारा लगातार शक्कर कारखाना परिसर मंे दाल-भात केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए कलेक्टर ने 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं गन्ना किसान संघ के पदाधिकारियों ने दाल-भात केंद्र परिसर में वृक्षरोपण भी किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर  योगेन्द्र श्रीवास, गन्ना फैक्ट्री के प्रबंध संचालक  आरपी राठिया एवं अन्य अधिकारियों के अलावा गन्ना कृषक उपस्थित थे।

 

विधायक बघेल ने दुबे उमरगांव को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात

0
  •  25 लाख के कार्य स्वीकृत, तीन कार्यों का भूमिपूजन

बकावंड विधानसभा क्षेत्र बस्तर की ग्राम पंचायत दुबे उमरगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य अतिथि विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया। श्री बघेल ने गांव के माता फिरंता मंदिर में दर्शन पूजन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। ग्रामवासियों एवं माता बहनों ने विधायक लखेश्वर बघेल का भव्य स्वागत किया।

ग्राम दुबे उमरगांव में सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करते हुए विधायक श्री बघेल ने कहा कि लगातार बस्तर में हमने लगभग सभी समाजों के हित में एक अच्छी पहल करते हुए आने वाले पीढ़ी के लिए नींव रखने का सौभाग्य मुझे मिला है। दुबे उमरगांव के फिरंता माता मंदिर प्रांगण में रंगमंच का भूमिपूजन कर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि हम सब सामाजिक प्राणी हैं। समाज की संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप हम अपना जीवन निर्वाह करते हैं। हर समाज की अपनी संस्कृति व परंपरा है, जिससे उनकी अपनी बनी हुई पहचान है।विधायक ने सदियों पुराने फिरंता माता मंदिर परिसर के ऐतिहासिक व पौराणिक भवन के जीर्णोद्वार और परिसर के कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। विधायक लखेश्वर बघेल ने नवनिर्मित प्राथमिक स्कूल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की अनमोल पूंजी और मनुष्य के लिए अति महत्पूर्ण है। पढ़ाई कर अच्छा नागरिक बनें तथा देश- समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चत करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेशराम बघेल, राम्याराम मौर्य, रूपेंद्र भंडारी, रुपेश चिराम, पूरन ठाकुर, लालू भारती, रमेश ठाकुर, पीला राम, डिगेश्वर उसेंडी, शोभाराम मानिकपुरी, रुपसिंग, दीपक कश्यप, मनोज ठाकुर, तुलसीराम ठाकुर, राजेश कुमार, नरसिंह कश्यप, ईश्वर, धनसिंह, लुकेश, पार्वती, बुदरू, शोभाराम, कामता, तृप्ति, सांवली, निराशा, डमरू, संतू, कमलवती, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

दिव्यांग वो हैं, जो स्वस्थ होकर भी कर्महीन होते हैं : सुमन कार्तिक

0
  • स्पेशल स्कूल आड़ावल में हुआ मोटिवेशनल स्पीच =

जगदलपुर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आड़ावल जगदलपुर में 27 जनवरी को मोटिवेशनल स्पीकर सुमन कार्तिक द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दिया गया। कार्यक्रम में दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। श्रवण बाधित विद्यार्थियों को साइन लैंग्वेज एवं स्मार्ट टीवी के माध्यम से समझाया गया।

सुमन कार्तिक ने अपने प्रेरणात्मक स्पीच में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शारीरिक दिव्यांगता जीवन में आगे बढ़ने में बाधक नहीं होती है, क्योंकि हम कर्म योगी हैं। कर्महीन व्यक्ति ही असल में दिव्यांग होता है, जो शारीरिक क्षमता से भरपूर रहने के बावजूद मानसिक रूप से दिव्यांग और कर्महीन बना रहता है। अगर हम अपने से छोटे और शारीरिक रूप से ज्यादा अक्षम दिव्यांग को देखें तो हमें यह सोचना चाहिए कि मेरे पास जो है, वह बहुत अच्छा है और अपने से बड़ों से प्रेरित होकर प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं कर्मयोगी हूं और यथार्थवादी हूं, मेरी सोच, ध्यान और निरंतर अभ्यास ही मुझे अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होगा। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी तोमेश्वर सिन्हा ने छात्र- छात्राओं से कहा कि भविष्य में भी ऐसा ही मोटिवेशनल स्पीच आयोजित करेंगे, ताकि विद्यालय के दिव्यांग छात्र -छात्राएं प्रोत्साहित होकर अपना जीवन सफल बना सकें।कार्यक्रम में विद्यालय के विशेष शिक्षक शैलेंद्र मिश्रा, अंजलि सिन्हा, हीरालाल परते एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चला गहन मंथन

0
  • रायपुर में हुई बैठक, सचिन पायलट ने की प्रेस ब्रीफिंग
  •  बैठक में दावेदारों के नामों को लेकर की गई वृहद चर्चा
    रायपुर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में आज दूसरे दिन भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर फोकस कर रहे हैं। इस बार युवा, बुजुर्ग, अनुभवी और जिताऊ उम्मीदवार ही उतारे जाएंगे।
    कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रायपुर में शनिवार और रविवार को हुई। आज युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विचार विमर्श किया और लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा की। सचिन पायलट ने पत्रकारों को बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव के नतीजे अवश्य कांग्रेस के ही पक्ष में आएंगे। छत्तीसगढ़ में हम ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण का आधार क्षेत्र दावेदार की पकड़, लोकप्रियता, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सर्वमान्यता होगी। टिकट वितरण में युवा, और अनुभवी नेताओं को अहमियत दी जाएगी। पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो कमियां रह गई थीं, उन्हें दूर कर हम लोकसभा चुनाव में दोगुनी ताकत के साथ उतरेंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी प्रकोष्ठों की भूमिका तय की जाएगी और सभी मिलकर यह चुनाव पूरे दमखम से लड़ेंगे।

बस्तर में भितरघात होगी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव के दौरान एक पूर्व मंत्री एवं बस्तर के कद्दावर नेता के इशारे पर ज्यादातर प्रत्याशियों को हराने के लिए रची गई साजिश संबंधी सवाल पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यह बात पार्टी नेतृतव के संज्ञान में आ चुकी है। पार्टी नेतृत्व इसका अध्ययन कर रही है। लोकसभा चुनाव के बाद इस मसले पर फैसला आ जाएगा। बिहार में मची सियासी हलचल में कांग्रेस की भूमिका के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि मैं अभी इस मसले पर कुछ कह नहीं सकता। मैं कई दिनों से छत्तीसगढ़ में हूं, बिहार की ओर मेरा ज्यादा ध्यान नहीं गया है। मीडिया से से जो खबरें आ रही हैं, उतनी ही जानकारी मुझे है। पार्टी नेतृत्व ही बिहार के मसले पर उचित कदम उठाएगा।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे भूपेश
पाटन के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मेरी लोकसभा चुनाव लड़ने की
बिल्कुल भी इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सभी बड़े नेता अपनी -अपनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तभी मैं चुनाव लड़ने के बारे में सोचूंगा। भूपेश बघेल ने कहा कि वैसे लोकसभा चुनाव लड़ने की मेरी इच्छा बिल्कुल भी नहीं है। मैं विधायक के रूप में ही ठीक हूं। मेरी दिली इच्छा है कि लोकसभा चुनाव में सारे प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर उनकी जीत की राह आसान बनाऊं। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ की अधिकांश लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी, सभी राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन होगा और हम केंद्र में जरूर सरकार बनाएंगे। बिहार के राजनैतिक हालात पर बघेल ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भूपेश बघेल ने बताया कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में आज ही बिहार प्रस्थान कर रहे हैं।

सांस्कृतिक गतिविधियों के नाम पर डीएमएफटी राशि में जमकर भ्रष्टाचार

0
  • मामला जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर का
  •  जनप्रतिनिधियों का संरक्षण, अधिकारियों का आशीर्वाद मिला ठेकेदार को
    -दीपक शर्मा-
    भानुप्रतापपुर खनिज न्यास निधि (डीएमएफटी) राशि का दुरुपयोग कैसे किया जाना है, इसका कांकेर जिले से बेहतर और कोई उदाहरण नही मिल सकता। जिले के सभी ब्लाकों में खनिज न्यास निधि से करोड़ों रू. का खुलकर भ्रष्टाचार किया गया है। हल्की क्वालिटी की सामग्रियों की खरीदी जनप्रतिनिधि के चहेते ठेकेदार द्वारा तीन- तीन गुना अधिक दर पर किया जाना बताया गया है। वहीं इस कार्य मे भारी भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत करने के बावजूद जांच व कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों की भी संलिप्तता की संभावना को बल मिल रहा है।
    जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ठेकेदार मिलकर माल ए मुफ्त दिल ए बेरहम की कहावत को चरितार्थ करने में लगे हुए हैं। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत द्वारा खनिज न्यास निधि से 52 पंचायतों में एक- एक लाख रुपए की सांस्कृतिक गतिविधियों के नाम से

टेंट, शामियाना प्रति नग 1400 रू, लोहे का खंभा प्रति नग 850 रू, लोहे का आड़ी खंभा प्रति नग 750 रू, मेट प्रति नग 1050 रू, पर्दा प्रति नग 1300 रू, ट्रंक प्रति नग 3900 रू एवं कुर्सी प्रति नग 480 की दर से पंचायतों को वितरित की गई है। इसके लिए 5 सितंबर को गुपचुप तरीके से अल्प प्रसार संख्या एवं भानुप्रतापपुर में वितरित न होने वाले दैनिक अखबार में निविदा का प्रकाशन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर द्वारा करवाया गया। बता दें कि हो हल्ला न हो उसके लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं उनके चहेते ठेकेदार द्वारा निविदा का प्रकाशन सिटी एडिशन में कराया गया, जो भानुप्रतापपुर में आता नहीं
है। जनप्रतिनिधि के चहेते ठेकेदार द्वारा तगड़ी सेटिंग्स व प्लानिंग के तहत गुपचुप तरीके से कार्य को अंजाम दिया गया। भ्रष्टाचार के इस कार्य में कुछ स्थानीय नेताओं ने भी ठेकेदार का भरपूर साथ दिया है। आखिर क्यों साथ दिया है इसका मतलब बताने की जरूरत नहीं है। लोग इसे भलीभांति समझ सकते हैं।
बता दें कि भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत कुल 52 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 21 ग्राम पंचायतों में अभी तक ठेकेदार द्वारा सामग्री दी जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण 31 पंचायतों में सामग्रियों का वितरण नहीं हो पाया था। अब ठेकेदार इन पंचायतों में सामग्री पहुंचाने की तैयारी में है।
कुछ सरपंचों एवं सचिवों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वितरण की गई सामग्री बहुत ही हल्के दर्जे की है। इनका बाजार मूल्य आंका जाए तो उक्त सामग्रियों की अधिकतम कीमत 25 से 30 हजार रू. होगी। जबकि इसी सामग्री का प्रति पंचायत एक लाख रुपए की दर से भुगतान करना दर्शाया गया है। वहीं सुनने में आ रहा है कि कुछ सरपंचों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें भी प्रलोभन देकर मना लिया गया। अगले अंक में कौन ठेकेदार एवं किन किन पंचायतों में सामग्री वितरण किया गया है, विस्तार से विवरण दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे किरण देव के निवास पर

0
  •  कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को दी श्रद्धांजलि
    सुकमा केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
    स्वर्गीयदेव को श्रद्धांजलि देने विधायक पुरेंदर मिश्रा, राम प्रताप सिंह, निर्मल सिन्हा भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव, विधायक किरण देव, उनके परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंच पर बार -बार हिलोरें मारता रहा देशभक्ति का जज्बा

0
  •  एक शाम शहीदों के नाम संध्या में इंद्रधनुषी छटा
  • शबरी महिला शक्ति विकास संस्था ने किया कार्यक्रम
    कोंटा शुक्रवार की देर शाम कोंटा में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम में हुई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या शबरी महिला शक्ति विकास संस्था कोंटा द्वारा हाई स्कूल फुटबाल ग्राउंड मैदान पर आयोजित इस इंद्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद राजशेखर राय, एम. सत्यनारायण, खंड शिक्षा अधिकारी पी. श्रीनिवास राव, वरिष्ठ भाजपा नेता उदय प्रकाश सिंह लाला मामा, वेंकटरमना रेड्डी, राजगारू बाबू, एनएसयूआई नेता नमीर अली एवं कोंटा के सभी पत्रकारों व शबरी महिला शक्ति विकास संस्था की अध्यक्षा अन्नू घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक एम. सत्यनारायण ने नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र – छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों की विशेष अभिरुचि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के मन में देशप्रेम की भावना को और प्रबल करता है। छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर दृढ़ता पूर्वक अग्रसर होने की शुभकामनाएं दीं। शबरी महिला शक्ति विकास संस्था की सदस्याओं को इस आयोजन के लिए बधाई दी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों के मन को खूब लुभाया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ज्योति कार्मेंट, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम, एकलव्य विद्यालय, कन्या माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम, आईटीआई कोंटा, भेज्जी आश्रम, दरभागुड़ा आश्रम एवं अन्य स्कूलों के टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल को प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार एवं ज्योति कार्मेंट एवं दरभागुड़ा आश्रम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागी लिए टीमों को विशेष पुरस्कार दिया गया।

    मंच पर छलका हसदेव का दर्द
    उल्लेखनीय है कि इस पूरे कार्यक्रम में सबसे अनोखी प्रस्तुति कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोंटा की रही। इस टीम ने हसदेव के जंगल को बचाने के उद्देश्य से डांस के माध्यम से वैश्विक एकजुटता दिखाने की कोशिश करते हुए पेड़ बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शबरी महिला शक्ति विकास संस्था की अध्यक्ष अन्नू घोष, सत्यावती नाग, पी विजया लक्ष्मी, दिव्या रानी, बी. विजया, ममता ठाकुर, उषा ठाकुर, प्रतिभा, प्रमिला, विमला ध्रुव, रुकसाना खातून, यंग टीम के आसिफ खान और उनकी टीम मौजूद रहीं।

कोशिश करेंगे कि बस्तर के क्रिकेटर अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचें : केदार कश्यप

0
  • स्व. तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
  •  भोपालपट्टनम को हराकर लालबाग टीम बनी विजेता
    जगदलपुर बेसोली फरसागुड़ा में एफसीसी के तत्वावधान में आयोजित अंतर राज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 26 जनवरी को हुआ। फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कशयप, जिप अध्यक्ष वेदवती कश्यप, संतोष बघेल, निर्देश दीवान, उमाकांत कशयप ने विजेता टीम को 50 हजार रू. नकद व ट्राफी एवं उप विजेता टीम को 31 हजार रू. नकद व ट्राफी समेत विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए।
    समापन अवसर पर बेसोली स्टेडियम पहुंचे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही खेल और खिलाड़ियों के लिए भी बेहतर अवसर देने और राष्ट्रीय, अंतर राष्ट्रीय स्तर तक बस्तर के खिलाड़ी पहुंचें इसके लिए भी हम प्रयास करेंगे|


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लालबाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 16.4 गेंद में 95 रनों पर भोपालपट्टनम को आल आउट कर दिया। रवींद्र ने पहले ओवर की 4 गेंदों में 2 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जयदीप ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट व कौशलेंद्र ने 4 ओवर ने 26 देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालबाग टीम धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रही। अक्की ने 12 गेंदों में 3 चौके लगाकर 12 रन बनाए फलस्वरूप मुकाबले को लालबाग ने 17.1 गेंदों में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज किया। फाइनल मैच में मैन आफ द मैच कौशलेंद्र राठौर मैन आफ द सीरीज लालबाग के सागर, बेस्ट बैट्समैन अक्षय सिंह रहे। बेस्ट कैच विल्सन डेविड भोपालपट्टनम रहे। फाइनल मुकाबले के अंपायर आरिफ खान, ललित पांडेय, स्कोरर महेंद्र देवांगन, टिकेश


नाग, बलराज, दीपांशु, कमेंट्रेटर तुलसू कश्यप, रवींद्र पाणिग्रही, वीरेंद्र दीवान,
संजय जोशी थे। एफसीसी के खितेश मौर्य, राजेश सागर, गौरव कशयप, रिंटू रंगारी, हीरालाल देवांगन, गणेश मरकाम, समलू मौर्य, रविकिशन, राहुल ठाकुर, रितेश यादव, भूपेंद्र दीवान, कोमल चौहान, महेश देवांगन, ओमप्रकाश, नागेश्वर चौहान, रामप्रसाद मौर्य, आसमन बघेल, अंशु चौहान, प्रदीप जोशी, रवि गुप्ता, सूरज गुप्ता, दीपेंद्र कश्यप, दीपांशु कश्यप, प्रवीण कश्यप, सोनू मौर्य, राहुल रंगारी,अखिलेश रंगारी, दीपक गुप्ता, चंद्रकांत ध्रुव, भुनेश्वर मौर्य, एफसीसी के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी एफसीसी मीडिया प्रभारी कमलेश दीवान ने दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS