City Media - Page 582 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 582

नौकरी लगाने के नाम पर 11,45,000 रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
  •  गिरफ्तारी के डर से जगह बदल बदलकर लुक छिप रहे थे आरोपी
  •  तीन आरोपीयो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर

भूपेश कुमार साहू पिता रामानंद साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम अंगारी थाना बालोद ने पुलिस अधीक्षक बालोद के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था कि आरोपी 01. कार्तिक राम डहरिया 02. नितेश कुमार गेण्ड्रे 03. दीपक कुमार देशलहरे ने प्रार्थी को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के लिये 4,00,000 रूपये एवं प्रार्थी मित्र ओम प्रकाश सिन्हा ग्राम चिद्दो जिला राजनांदगांव को सचिवालय में रजिस्टार के पद पर नौकरी लागने के लिये 7,45,000 रूपये नगद, कुल 11,45,000 रुपए बैंक खाता एवं फोन पे के माध्यम से लेकर धोखाधडी करने की शिकायत दिये थे जिसकी जांच पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने हेतु प्रतिवेदन प्राप्त होने पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपीगण गिरफ्तारी के डर से फरार थे।
प्रकरण के फरार आरोपीयो की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन मे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे टीम गठीत किया गया।


दिनांक 29.01.2024 को सूचना मिला की आरोपी कार्तिक डयरिया ग्राम ओटेबंद मे देखा गया है सूचना पर धेराबंदी कर पकडा गया। सायबर सेल बालोद से तकनिकी सहायता प्राप्त करने पर आरोपी दीपक देशलहरे का लोकेशन नगपुरा जिला दुर्ग प्राप्त होने पर ग्राम मनगटा – नगपुरा के मध्य घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी नितेश कुमार गेण्ड्रे नया रायपुर के एक पार्क मे छुपे होने की सूचना मिलने पर टीम को नया रायपुर रवाना किया गया जो पार्क की घेराबंदी कर आरोपी नितेश कुमार गेण्ड्रे को पकड गया। तीनो आरोपीयो को थाना लाकर पुछताछ करने पर प्रार्थी भूपेश साहू को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4,00,000 एवं प्रार्थी के मित्र ओमप्रकाश सिन्हा निवासी चिद्दो जिला राजनांदगांव को सचिवालय में रजिस्टार के पद पर नौकरी लगाने के लिए 7,45,000 रूपये कुल 11,45,000 रूपये लेकर आपस मे बंट लेना बताये। धोखाधडी करके प्राप्त रूपयो को आरोपियो के द्वारा खर्च कर लेना एवं नया मोटरसायकल लेने मे उपयोग करना बताने पर दिनंाक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. सुनील कुमार, आर. ललित कदम, सायबर सेल बालोद से आर. योगेश कुमार का योगदान रहा।

नाम आरोपी –
01. कार्तिक राम डहरिया पिता परदेशी राम डहरिया उम्र 48 वर्ष साकिन ओटेबंद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
02. नितेश कुमार गेण्ड्रे पिता संजय गेण्ड्रे उम्र 30 वर्ष साकिन कोहका वार्ड न0 9 चैकी स्मृति नगर थाना सुपेला
जिला दुर्ग
03. दीपक कुमार देशलहरे पिता रूपचंद देशलहरे उम्र 26 वर्ष साकिन नवागांव वार्ड न0 20 थाना बोरी जिला दुर्ग

उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास

0

दल्लीराजहरा शासकीय उद्यान रोपनि अरमुरकसा विस.ख. डौंडी में राज्य योजनान्तर्गत अ.ज.जा कृषकों को उद्यानिकी प्रशिक्षण दिया गया जिसमे वि. ख डौंडी एवं डौंडी लोहारा के 30 कृषक उपस्थित हुए जिसमे विभागीय जानकारी के साथ साथ उद्यानिकी फसलों की खेती रखरखाव पौध सरंक्षण एवं उन्नतशील खेती के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही कृषकों से चर्चा किया गया जिसमे सम्मानीय संजय बैस जनपद सदस्य डौंडी इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रूप में उपस्थित हुए एवं कृषकों को संबोधित करते हुए कृषकों को वैज्ञानिक खेती करने एवं उन्नत खेती के साथ साथ जैविक खेती हेतु प्रोत्साहित किया गया और किसान भाइयों को खेती को व्यापार के हिसाब से करने के लिए भी आहवान किए जिसके लिए पूरे अधिकारी हर संभव आपको सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे उद्यान अधीक्षक माहला जी ने स्वागत भाषण में कहा की हमारे क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस जी के हम सभी अधिकारी स्वागत करते है और ऐसे प्रशिक्षण से किसान भाई लाभवांतित भी होते है हम हर मौसम के साथ खाद बीज कैसे अच्छे से किसानी कर सकते है ये प्रशिक्षण के माध्यम से अवगत कराते है और उन्नत किसान के खेतो में ले जाकर किसानी और कैसे बेहतर कर सकते है ये भी दिखाते है कार्यक्रम का संचालन तारकेश ठाकुर ने किया और बताए की हम यहां प्रशिक्षण किसानों को उन्नत किसान बनाने की दिशा में ले जाने वाला प्रशिक्षण है जो की दिन दिवस चलेगा इस प्रशिक्षण में तीस किसान शामिल हुए है प्रशिक्षण देने वाले अधिकारी हेमंत ठाकुर भूपेंद्र राणा भारद्वाज जी रहे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान मुख्य रूप से कौशल कुमार राजेंद्र कुमार मान सिंग चंद्र कुमार देवेंद्र कुमार रूप सिंग देव सिंह शामिल रहे |

प्रभारी प्राचार्य पर स्कूल के ढाई लाख रुपए हड़पने का आरोप

0
  • रकम न स्कूल में उपयोग हुई, न ही सामग्री खरीदी गई
  • शाला प्रबंधन समिति को भी नहीं दी गई कोई जानकारी

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एर्राबोर के प्रभारी प्राचार्य पर विद्यालय के ढाई लाख रुपए हड़प लेने के संगीन आरोप लगे हैं। प्रभारी प्राचार्य द्वारा स्कूल फंड की राशि बैंक से निकाली तो गई, मगर उस राशि का उपयोग स्कूल पर नहीं किया गया और न ही उस राशि से कोई सामग्री खरीदी गई। शाला प्रबंधन समिति की जानकारी में लाए बगैर बैंक से रकम निकाली गई है।

सूत्रों के अनुसार सुकमा जिले के विकासखंड कोंटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एर्राबोर के प्रभारी प्राचार्य के. रामा यशवंत राव द्वारा विद्यालय की शासकीय राशि लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए विद्यालय के विभिन्न खातों से आहरित कर अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया गया है। पता चला है कि विद्यालय के विभिन्न कार्यों के लिए शासन से सीधे विद्यालय के खातों में भेजी गई रकम का गबन किया गया है। वर्ष 2022 में प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के पश्चात से के. रामा यशवंत द्वारा बैंक से निकाली गई रकम का न विद्यालय के हित में उपयोग किया गया है और न ही किसी प्रकार की सामग्री विद्यालय के लिए खरीदी गई है। किसी स्कूल के लिए क्रय की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन कराना आवश्यक होता है। एर्राबोर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने भी अगर बैंक से आहरित राशि से स्कूल के लिए कोई सामग्री खरीदी होती, तो उसका भौतिक सत्यापन कराया होता। प्रभारी प्राचार्य द्वारा 15 मार्च 2023 को 75 हजार 830 व रु. एवं 58 हजार 800 रू. बैंक आफ बाडौदा से निकाले गए। मार्च 25 मार्च 2023 को 33 हजार 900 रू. व 19 हजार 650 रु. प्रभारी प्राचार्य द्वारा आहरण किया गया है। इसी क्रम में 26 मार्च 2023 को 2500 रू. व नौ हजार रु. का प्रभारी प्राचार्य द्वारा आहरण किया गया है।सत्र 2022- 23 में प्रभारी प्राचार्य ने कुल राशि 1 लाख 99 हजार 680 रु. का आहरण कर विद्यालय के लिए किसी प्रकार की सामग्री भी नहीं ली गई है। बैंक खाते से राशि निकालने की जानकारी प्रभारी प्राचार्य ने शाला प्रबंधन समिति के समक्ष भी नहीं रखी है। न ही राशि आहरित करने के लिए प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय प्रबंधन समिति से किसी तरह की अनुमति ली है। यदि शाला के लिए आई राशि का उपयोग कहीं करना होता है, तो इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष रखना जरूरी होता है।समिति से अनुमति लेकर राशि को आहरण करने का प्रावधान है। प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षा सत्र 2023 -24 में 28 नवंबर 2023 को 56 हजार रू., 2 दिसंबर 2023 को 5 हजार रुपए बैंक से निकालकर किसी प्रकार की सामग्री नही खरीदी और न ही स्कूल से संबंधित किसी कार्य में उसे खर्च किया। इस प्रकार उक्त प्रभारी प्राचार्य द्वारा 2 लाख 60 हजार 680 रुपए स्कूल के एकाउंट से निकाल लिए गए हैं। प्रभारी प्राचार्य द्वारा यह रकम किस मद में खर्च की गई है, यदि प्रभारी प्राचार्य द्वारा राशि से विद्यालय के उपयोग के लिए कोई सामग्री क्रय की गई है तो शासन स्तर पर उसका भौतिक सत्यापन क्यों नहीं कराया गया? यह जांच विषय है। यदि उक्त राशि को प्राचार्य द्वारा अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया गया है, तो प्राचार्य के खिलाफ गबन का प्रकरण दर्ज कराया जाना चाहिए।

जाति पर भी है विवाद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एर्राबोर के प्रभारी प्राचार्य के. रामा यशवंत की जाति का मामला भी विवादों से घिरा हुआ है। शासन से शिकायत की गई थी कि के. रामा यशवंत ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए शासकीय नौकरी हासिल की है। इस शिकायत पर जांच चल रही है। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति बीजापुर के समक्ष यह मामला लंबित है। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति कई दफे के. रामा यशवंत को नोटिस भेजकर तलब कर चुकी है, मगर वे हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर समिति के समक्ष पेश होने से बचते आ रहे हैं। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति के समक्ष पेश होने से बचने के लिए के. रामा यशवंत कभी जरुरी कार्य में व्यस्तता, तो कभी अस्वस्थता का हवाला देते हैं, मगर उसी दौरान वे अपने स्कूल में उपस्थिति जरूर दर्ज कराते नजर आते हैं।

कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री, सांसद और विधायक

0

सुकमा अनेक मंत्रियों, सासंदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने आज सुकमा पहुंचकर कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। देव को श्रद्धांजलि देने वनमंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सासंद विजय बघेल, विधायक राजेश अग्रवाल, कवासी लखमा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, चैतराम अटामी, गजेंद्र यादव, विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कमलचंद भंजदेव, पूर्व विधायक राम सेवक पैकरा, बैदूराम कश्यप, महेश गागड़ा, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, छवींद्र कर्मा, ओजस्वी मंडावी, पूर्व महापौर जगदलपुर जतिन जायसवाल सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। इस दौरान करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव विधायक किरण देव और उनके परिजन व भाजपा के जनप्रतिनिधि व काफी संख्या में प्रदेशभर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य समाजों के लिए मॉडल है धाकड़ समाज : दीपक बैज

0
  •  धाकड़ समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए पीसीसी चीफ

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम छोटे परोदा में धाकड़ समाज की जिला स्तरीय महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज थे।

बैज ने भगवान रामचंद्र के चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज के पदाधिकारियों ने बैज का भव्य स्वागत किया। पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए श्री बैज ने कहा कि धाकड़ समाज के लोगों में शिक्षा के प्रति जो जागरूकता है, वह अतुल्य और अन्य समाजों के लिए अनुकरणीय है। धाकड़ समाज के युवक युवतियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर बड़े बड़े पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। धाकड़ समाज की एक विशेषता यह भी है कि यह समाज देने में विश्वास रखता है, लेने में नहीं। मैंने कभी यह नहीं सुना कि धाकड़ समाज ने कभी किसी राजनेता के पास किसी भी मांग को लेकर याचना की है। यह स्वाभिमानी समाज है। जिस समाज के लोग शिक्षित और स्वाभिमानी होते हैं, उस समाज को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। श्री बैज ने कहा कि बेमिसाल सामाजिक एकजुटता भी धाकड़ समाज में देखने को मिलती है। इस समाज की माता बहनें भी बहुत ही जागरूक हैं और हर सामाजिक गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं।  बैज ने कहा कि इस समाज के कार्यक्रम में आकर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। दीपक बैज बीच बीच में चुटीली बातें भी करते रहे। उनकी मजाकिया बातों को सुन पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठता था।  बैज ने कहा कि क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते वे हर सुख दुख में धाकड़ समाज के साथ खड़े रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बस्तर जिले में सबसे अधिक जनसंख्या में धाकड़ समाज की है। शिक्षा के मामले में यह समाज अग्रणी है। सामाजिक आडंबरों से भी धाकड़ समाज मुक्त है।

महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित हैं केंद्र व राज्य सरकारें : लक्ष्मी राजवाड़े

0
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री मीडिया से हुईं रूबरू

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात व चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार व प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मोदी सरकार और विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम कर रही हैं। नौकरियों और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए मोदी सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। इससे अब महिलाओं को बराबरी का हक मिलने लगेगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी मोदी सरकार और साय सरकार ने अहम योजनाएं शुरू की हैं। लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना जल्द लागू होने वाली है। इस योजना के तहत हर विवाहित महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता को और भी बढ़ाने की बात कही। कुछ पत्रकारों ने विभाग से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका मंत्री ने सटीक जवाब दिए। सौम्य स्वभाव वाली मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सहजता पूर्वक सभी पत्रकारों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। वे मंत्री बनने के बाद पहली बार जगदलपुर आई थीं। यहां कुछ देर रुकने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुकमा रवाना हो गईं। इस दौरान यहां जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, भाजपा और महिला मोर्चा के पाधिकारी उपस्थित थे। भाजपा व महिला मोर्चा के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज आज नारायणपुर और कोंडागांव में

0

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 29 जनवरी को नारायणपुर और कोंडागांव प्रवास पर रहेंगे। बैज 29 जनवरी को सुबह 10 बजे लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम उसरीबेड़ा स्थित निज निवास से रवाना होकर सड़क मार्ग से 12 बजे नारायणपुर पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे कुछ देर वहां सर्किट हाउस में रुकेंगे।. पश्चात कोंडागांव के लिए रवाना हो जाएंगे। अपरान्ह 3 बजे कोंडागांव पहुंचकर वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे बैज कोंडागांव सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के बाद दीपक बैज शाम 5.30 बजे उसरीबेड़ा वापसी के लिए प्रस्थित होंगे।

दल्ली राजहरा की सफाई व्यवस्था लचर, लोग त्रस्त

0
  • सड़कों पर फैल रहा है गंदा पानी, लोग हो रहे बीमार

दल्लीराजहरा नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नही हैं, नाली की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क में बह रहा है। खटाल का गंदा पानी भी सडको में बह रहा हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही हैं | वार्ड नं 16 में पानी के निकासी के लिए न तो कोई नाली बनाया गया, न तो रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया गया है गंदा पानी निकालने की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किया गया हैं। बारिश में भी सबसे अधिक दिक्कतें नाली का गंदा पानी एवं लाल मिट्टी से सड़क पट जाती है जिससे आने जाने बाइक सावर, साईकिल चालक गिर भी चुके हैं | गंदे- पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को आने जाने में भी दिक्कते हो रही हैं | नगर पालिका के अधिकारियों के आँखों में पट्टी बंधा हुआ हैं | यहीं नहीं वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद सौह्दरा ठाकुर ने लोगों साथ शिकायत भी किया गया था | इससे बाद भी नगर पालिका ध्यान देने का नाम नहीं हैं सडको में गन्दगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा हैं | मच्छरों का डेरा बना हुआ हैं | सड़को से आ रही बदबू से आम लोगो का जीना बेहाल हो रहा हैं |

सांसद- विधायकों ने लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक नारायण चंदेल, लखेश्वर बघेल, प्रमोद मिंज, रोहित साहू और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज सुकमा पहुंचकर स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि देने प्रकाश बजाज, अभय भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम में करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विधायक किरण देव, विक्रम सिंहदेव और उनके परिजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र में शामिल हुए बघेल

0

जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल सुकमा जाकर जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, राजेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS