City Media - Page 581 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 581

कमिश्नर -कलेक्टर दफ्तर में किया गया बापू का पुण्य स्मरण

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा पर डिप्टी कलेक्टर एएस राणा ने पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज भवन परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया.

0

दल्लीरजहरा। स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन परिसर में राष्ट्रीय पर्व 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता कमल शर्मा, सहसचिव बी.के मिश्रा,बृजभूषण पाण्डेय, सतीश पाण्डेय,आर.के.द्विवेदी, ऋषिकेश पाण्डेय,उन्नति पाण्डेय, श्रीमती ममता पाण्डेय (पूर्व एल्डरमैन),आदित्य पाण्डेय,सुनील रावटे सहित बच्चे व अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्र गान हुआ।उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए खुशियों को साझा करते हुए प्रति वर्षानुसार की भांति 26 जनवरी 2024 को बूंदी व सेव वितरण किया गया ।

सांसद दीपक बैज ने दी कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज और दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवकी कर्मा ने आज सुकमा पहुंचकर स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। इस दौरान करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विधायक किरण देव और उनके परिजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक व्यक्ति नहीं, समग्र विचारधारा थे महात्मा गांधी

0
  •  शहर जिला कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
    जगदलपुर बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के बलिदान पर विचार व्यक्त किए।
    वक्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति नही, विचारधारा थे। उनके विचारों और मार्गदर्शन से ही आज भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप मे स्थापित हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ नेता हनुमान दुबे, कौशल नागवंशी, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ खान, महेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष असीम सुता, सायमा असरफ, शादाब अहमद, अंकित, सलीम जाफर अली, गुलमेल सिंह, ज्योति राव, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।

धान की रकम पाने बैंक में किसानों की भारी भीड़

0
  • एकमुश्त न देकर किस्तों में किया जा रहा है भुगतान
  • तरह – तरह के तरीके अपनाकर किसानों को परेशान कर रहे हैं बैंककर्मी
    जगदलपुर बेचे गए धान की रकम प्राप्त करने जिला सहकारी बैंक में किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसानों को एकमुश्त भुगतान करने की जगह किस्तों में रकम दी जा रही है। वहीं बैंककर्मी किसानों को परेशान करने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।
    समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके किसानों को अब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से उनकी राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। अपनी उपज की रकम पाने के लिए बैंक शाखा में किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसान अपना सारा कामकाज छोड़कर सुबह से ही बैंक शाखा के सामने आ डटते हैं। बैंक शाखा के सामने रेलमपेल की स्थिति मची रहती है।

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने तथा बेचे गए धान की पूरी रकम का एकमुश्त भुगतान करने का वादा किया था। अब तक धान पुराने समर्थन मूल्य के आधार पर तथा 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही खरीदा गया है। सरकार ने साफ कहा है कि धान की राशि 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की जाएगी। वहीं बाद में अतिरिक्त धान की खरीदी की जाएगी। इसके बारे में स्पष्ट आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है। वहीं बैंक द्वारा एकमुश्त भुगतान की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। किसानों को छोटी छोटी किस्तों में बैंक द्वारा भुगतान किया जा रहा है। इसके चलते किसानों को बार बार बैंक शाखा के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक में किसानों को तरह तरह की दिक्कतें बताकर घुमाया जा रहा है। इससे किसानों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। छोटी रकम के लिए भी किसानों को दिनभर बैंक में डटे रहना पड़ता है।

परिहार ने दी लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने अपने साथी पदाधिकारी रूपेंद्र सिंह ठाकुर के साथ आज सुकमा जाकर बीजेपी प्रदेश अध्यछ किरण सिंह देव के दिवंगत पिता को कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिहार ने कहा कि किरण देव अपने पिताजी की तरह ही हमेशा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

मोदी की सभी गारंटियों को तत्काल लागू करे प्रदेश सरकार: जैन

0
  • महतारी वंदन योजना का सभी बालिग बहन- माताओं को दिया जाए लाभ
  • झूठ बोलकर विधानसभा चुनाव जीती है भाजपा
    जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि भाजपा अपने संकल्पों को तत्काल साकार करे और जनता को दी गई सभी मोदी गारंटियों को शीघ्र लागू करे। विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता से भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 178 वादे किए थे। इन्हें मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया गया था। अब इन गारंटियों को पूरा कर जनता को राहत देने के बजाय बहाने बनाए जा रहे हैं।
    जैन ने कहा है कि गारंटियों में से जिन पर कोई भार नहीं आ रहा है, उन्हें पूरा करने का ढोल पीटा जा रहा है। हकीकत यह है कि आज प्रदेश के किसान, युवा, बेरोजगार, महिलाएं, अजा, अजजा आदि वर्गों के सभी लोग भाजपा की ठगी को समझ रहे हैं। पूर्व विधायक ने भाजपा पर झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है। जैन ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटियों को झूठ का पुलिंदा न साबित होने दे। यही जनता के सभी वर्गों के लिए हितकारी होगा। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने मीडिया को जारी बयान में मांग की है कि प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु सीमा की समस्त माता- बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ तत्काल मिलना चाहिए, जिसे चुनाव पूर्व मोदी की गारंटी नंबर दो कहकर प्रचारित किया गया था। सत्ता में आने के दो माह बाद भी भाजपा सरकार आधी आबादी के हित में निर्णय नहीं ले पाई है, जो सत्तापक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का द्योतक है। विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ की 53 लाख माताओं- बहनों से महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने वाली भाजपा चुनावी सफलता मिलने के बाद जिसे मास्टर स्ट्रोक कह रही थी, उस योजना को लेकर अब गोल- मोल बातें कही जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जगदलपुर प्रवास के दौरान भी महतारी वंदन योजना को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। सोशल मीडिया में इस योजना को लेकर जो भ्रामक पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं, उन पर विराम लगाकर शीघ्र ही सभी वर्गों की माताओं और बहनों को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। दिसंबर 2023 से भुगतान करने की प्रक्रिया का स्पष्ट आदेश भी राज्य सरकार को जारी करना चाहिए।
    बॉक्स
    धान का मूल्य 31 सौ रू. दें
    जैन ने कहा है कि मोदी की गारंटी के अनुरूप समस्त किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने का आदेश जल्द जारी करना चाहिए। अब भी किसानों से 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों में अत्यधिक निराशा है। किसानों से बोले गए इस झूठ का खामियाजा भाजपा भुगतने के लिए तैयार रहे। छत्तीसगढ़ के जनता के हित में तत्काल मोदी की सभी 178 गारंटियों को लागू किया जाना चाहिए।

अभाविप की तकनीकी महाविद्यालय कार्यकारिणी घोषित

0
  •  जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने छात्र छात्राओं को दी संगठन के उद्देश्यों की जानकारी
    जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर ने नवीन कार्यकारिणी गठन के क्रम को गति देते हुए आज झाड़ा सिरहा शासकीय तकनीकी महाविद्यालय जगदलपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया।
    छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि एबीवीपी का औपचारिक तौर पर 9 जुलाई 1949 का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस संगठन का मकसद स्कूल, कालेजों व विश्वविद्यायलों में वामपंथी विचारधारा की काट के तौर पर दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना रहा है। राष्ट्रवादी छात्रों के इस संगठन में हर वर्ष देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जाता है। देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेजों में विद्यार्थी परिषद की ईकाइयां हैं। अधिकांश छात्रसंघों पर परिषद का ही वर्चस्व है। संगठन का मानना है कि आज का छात्र कल का नागरिक है। हर वर्ष होने वाले प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशनों में नई कार्यसमिति गठित की जाती है और वर्षभर के कार्यक्रमों की घोषणा होती है। यह एकमात्र संगठन है, जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा पर विश्वास रखता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। इस दौरान नगर तकनीकी सह प्रमुख अचिंत्य, परिवेद, वैभव, अश्विन, रितेश, प्रशांत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदिवासियों को छलती आई है भाजपा : दीपक बैज

0

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज नारायणपुर में कांग्रेसजनों से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को सदैव छलने का काम किया है।जनता इसका जवाब लोकसभा चुनावों में देने को तैयार है। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

नौकरी लगाने के नाम पर 11,45,000 रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
  •  गिरफ्तारी के डर से जगह बदल बदलकर लुक छिप रहे थे आरोपी
  •  तीन आरोपीयो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर

भूपेश कुमार साहू पिता रामानंद साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम अंगारी थाना बालोद ने पुलिस अधीक्षक बालोद के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था कि आरोपी 01. कार्तिक राम डहरिया 02. नितेश कुमार गेण्ड्रे 03. दीपक कुमार देशलहरे ने प्रार्थी को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के लिये 4,00,000 रूपये एवं प्रार्थी मित्र ओम प्रकाश सिन्हा ग्राम चिद्दो जिला राजनांदगांव को सचिवालय में रजिस्टार के पद पर नौकरी लागने के लिये 7,45,000 रूपये नगद, कुल 11,45,000 रुपए बैंक खाता एवं फोन पे के माध्यम से लेकर धोखाधडी करने की शिकायत दिये थे जिसकी जांच पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने हेतु प्रतिवेदन प्राप्त होने पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपीगण गिरफ्तारी के डर से फरार थे।
प्रकरण के फरार आरोपीयो की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन मे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे टीम गठीत किया गया।


दिनांक 29.01.2024 को सूचना मिला की आरोपी कार्तिक डयरिया ग्राम ओटेबंद मे देखा गया है सूचना पर धेराबंदी कर पकडा गया। सायबर सेल बालोद से तकनिकी सहायता प्राप्त करने पर आरोपी दीपक देशलहरे का लोकेशन नगपुरा जिला दुर्ग प्राप्त होने पर ग्राम मनगटा – नगपुरा के मध्य घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी नितेश कुमार गेण्ड्रे नया रायपुर के एक पार्क मे छुपे होने की सूचना मिलने पर टीम को नया रायपुर रवाना किया गया जो पार्क की घेराबंदी कर आरोपी नितेश कुमार गेण्ड्रे को पकड गया। तीनो आरोपीयो को थाना लाकर पुछताछ करने पर प्रार्थी भूपेश साहू को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4,00,000 एवं प्रार्थी के मित्र ओमप्रकाश सिन्हा निवासी चिद्दो जिला राजनांदगांव को सचिवालय में रजिस्टार के पद पर नौकरी लगाने के लिए 7,45,000 रूपये कुल 11,45,000 रूपये लेकर आपस मे बंट लेना बताये। धोखाधडी करके प्राप्त रूपयो को आरोपियो के द्वारा खर्च कर लेना एवं नया मोटरसायकल लेने मे उपयोग करना बताने पर दिनंाक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. सुनील कुमार, आर. ललित कदम, सायबर सेल बालोद से आर. योगेश कुमार का योगदान रहा।

नाम आरोपी –
01. कार्तिक राम डहरिया पिता परदेशी राम डहरिया उम्र 48 वर्ष साकिन ओटेबंद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
02. नितेश कुमार गेण्ड्रे पिता संजय गेण्ड्रे उम्र 30 वर्ष साकिन कोहका वार्ड न0 9 चैकी स्मृति नगर थाना सुपेला
जिला दुर्ग
03. दीपक कुमार देशलहरे पिता रूपचंद देशलहरे उम्र 26 वर्ष साकिन नवागांव वार्ड न0 20 थाना बोरी जिला दुर्ग

MOST POPULAR

HOT NEWS