बालोद पुलिस के द्वारा शुष्क दिवस के दिन अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले
01महिला आरोपी को किया गिरफतार।
आरोपी के कब्जे से 176 नग पौवा व 17 नग अध्धि देशी प्लेन शराब कुल जुमला
31.680 ब्लक लीटर कीमती 14080 रू. एवं नगदी रकम 4030 रू को किया गया जप्त।
क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही
दल्लीराजहरा अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 26/01/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नर्रा(धरमपुरा) में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-
01.श्रीमती पूनम नेताम पति संजय नेताम उम्र 31 साल ग्राम नर्रा थाना व जिला बालोद के द्वारा अपने घर में रखे 176 नग पौवा व 17 नग अध्धी देशी प्लेन शराब कुल जुमला 31.680 ब्लक लीटर कीमती 14080 रू. एवं नगदी रकम 4030 रू को बरामद कर अप.क्र 71/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
दिनांक 27.01.24 को गिरफ्तार आरोपीगण के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाऐगा।
दल्लीराजहरा प्ले नर्सरी, नर्सरी, मिडिल एवं हाई स्कूल संचालित लिटिल बड्स एकेडमी में 75 व गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ समस्त पालकगण एवं नर्सरी प्राइमरी से हाई स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे । झंडा फहराने का कार्यक्रम मे प्राचार्या श्रीमती विजया खान के साथ समस्त पालक शिक्षक समिति के सदस्य एवं स्कूल स्टाफ भी सम्मिलित रहे । गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । नन्हे मुन्ने बच्चों के कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई । बच्चों के मनमोहक नृत्य को देखकर पालक काफी उत्साहित रहे । प्रोग्राम का संचालन श्रीमती शाइनी मैथ्यू एवं नेहा पासवान द्वारा शेख नबी खान की अध्यक्षता में किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक स्पीच भी दिया गया ।
पालक शिक्षक समिति के सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालकों को उद्बोधित किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रस्तुति ने पालको का दिल जीत लिया । कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विजया खान द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण देकर उपस्थित सभी पालकगण एवं पालक शिक्षक समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त कर किया गया । साथ ही स्कूल प्रबंधन ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया गया ।
लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के राजहरा बाबा मंदिर मेला मंडई उत्सव में दल्लीराजहरा के नगर वासियों को ऑनलाइन हैकरों द्वारा किये जा रहे साइबर अपराध से बचने के तरीकों की जानकारी साझा की गई|
मेला उत्सव में उपस्थित नगर वासियों की समस्या सुनकर पाम्पलेट पोस्टर वितरण कर जानकारी दी गई|
दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, प्ले स्टोर पर लोन देने वाले फेक एप्प के माध्यम से हो रहे फ्राड तथा ऑनलाइन हैकरों द्वारा किये जा रहे साइबर अपराध के बारे में लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के राजहरा बाबा मंदिर मेला मंडई उत्सव में दल्लीराजहरा के नगर वासियों को (साइबर मड़ई रथ) बालोद पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। ऑनलाईन एप्स के माध्यम से लोन-प्ले स्टोर पर लोन देने के लिये कई फेक एप्प उपलब्ध है, जिनके द्वारा कम ब्याज के लालच में प्रार्थी स्वयं एप्लीकेशन डाउनलोड कर एप्लीकेशन द्वारा मांगे गए एक्सेस जैसे कांटेक्ट, फोटो, मीडिया को Allow करने पर पूरी जानकारी कंपनी के पास गाड़ी रवाना करते हुए विडियो को आपके पास भेजकर आपको विश्वास में लेकर ठगी जा रहा है|
साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज जैसी जानकारी साझा की गईआनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने चाहिए|
दल्लीराजहरा नगर के मेला उत्सव में आस-पास से पहुंचे शहरी तथा ग्रामीणजनों को जागरूक करते हुये बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किये जाने पर अपना पर्सनल डिटेल (निजी जानकारी) शेयर नही करने तथा प्ले स्टोर पर लोन देने वाले फेक एप्प के माध्यम से हो रहे फ्राड के बारे जानकारी से अवगत कराया गया। सायबर मड़ई रथ में उपस्थित साइबर स्टाफ योगेश कुमार गेडाम द्वारा पाम्पलेट-पोस्टर वितरण कर ग्रामीणजनों को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने जानकारी साझा की गईसाथ-साथ पुलिस और समाज के बीच तालमेल बनाये रखने अपील की गई|
जगदलपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल,भूपेंद्र सवन्नी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव सिंह के निधन पर सुकमा स्थित लुंबिनी हाउस पहुंचकर देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, किरण देव सिंह, विक्रम देव सिंह व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जगदलपुर गणतंत्र दिवस पर कडीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में देशभक्ति, संस्कृति और आध्यात्म की अनुपम छटा बिखरी। अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तुलाराम भारती, उप सरपंच योगेंद्र पाणिग्रही, पंचगण ग्राम पंचायत उलनार, उप स्वास्थ्य केंद्र उलनार की कर्मी श्यामा ठाकुर, दुर्गा साहू उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण, दीप वंदना के साथ हुई। दीप वंदना गोपिका, कृतिका, पवन, महेश, परमेश्वर आदि छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत की। राष्ट्र ध्वज प्राचार्य मनोज शंकर एवं अतिथियों ने फहराया। राष्ट्रगान जन गण मन के साथ देश ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई और जयकारे लगाए गए। सभी अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट विद्यालय के दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद, विरजानंद हाउस के विद्यार्थियों ने किया। परेड कमांडर छात्र भूपेश भारती, दयानंद हाउस कमांडर ऐश्वर्य व पूजा, हंसराज हाउस कमांडर पारस व रामकुमारी, श्रद्धानंद हाउस कमांडर जयभान व संगीता विरजानंद हाउस कमांडर दाऊद व वैशाली एवं उनके समूह द्वारा मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी गई l मार्चपास्ट शारीरिक व खेल शिक्षा की शिक्षिका विजयलक्ष्मी साहू के निर्देशन में किया गया।
अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ देकर छात्रा हंसिका, निमिषा, कल्पना ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका सुकृति ठाकुर ने मंच संचालन एवं छात्रा तनूजा बघेल ने किया। काव्यमय कुशल संचालन ने अतिथियों एवं दर्शकों को आकर्षित किया।प्राचार्य शंकर ने सभा को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर चर्चा की।शिक्षिका मोनिका साहू ने अनेकता में एकता पर वक्तव्य दिया। छात्रा लीना, टिकेश्वरी, हेमाक्षी, दिव्या, झरना ने भाषण दिया। शिक्षिका किरण आचार्य व तृप्ति नायक के निर्देशन में सेना के जवानों, रानी लक्ष्मी बाई और भारत माता की वेशभूषा में सजे एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न समूह नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्राथमिक स्तर के बच्चों ने देशभक्ति गीत जलवा पर शिक्षिका सुमन देवांगन व अनिता पटेल के निर्देशन में छटा बिखेरी।
रामराज्य का युग थीम पर प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने मेरी चौखट पर राम आएंगे गीत पर ऐसी थिरकन दिखाई कि दर्शकदीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह नृत्य शिक्षिका उर्मिला ठाकुर व रागिनी पाणिग्रही द्वारा निर्देशित था। माध्यमिक एवं उच्च स्तर से के विद्यार्थियों ने बस्तर के पारंपरिक नृत्य से अपनी सांस्कृतिक विरासत की पहचान प्रदर्शित की। इसका निर्देशन काजल लोन्हारे व सुप्रिया डे ने किया था। कार्यक्रम शिक्षक गण दीपिका यादव, राजेश यादव, बलराम, देवसिंह नेताम के सहयोग से संपन्न हुआ। शिक्षिका वंदना बघेल ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन में कर्मचारी मेघावती, पदमन, दीपक, बलराम, कृष्णा , हेमराज ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। गीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा का समूह गान किया गया। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
गीता मिश्रा से आत्मीयता के साथ मिले मुख्यमंत्री साय
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी परिचित हैं उनकी कर्मशीलता से
नगरनार श्रीमद भगवत गीता के सिद्धांत पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर की गीता के कर्म के मर्म को समझ लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत तमाम बड़े नेता महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा के कार्यों का बेहतर ढंग आंकलन कर चुके हैं। यही वजह है कि गीता मिश्रा को अब अहमियत दी जाने लगी है। इसकी एक झलक 26 जनवरी को जगदलपुर के सर्किट हाउस में तब दिखाई दी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे आत्मीयता पूर्वक चर्चा की और उनका तथा उनके परिजनों का हालचाल पूछा।
यहां गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेने और संबोधन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सर्किट हाउस में पार्टी के लोगों से मेल मुलाकात कर रहे थे। भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा भी उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं। मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही गीता मिश्रा पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गीता को अपने पास बुला लिया। गीता मिश्रा ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साय बड़ी आत्मीयता के साथ गीता मिश्रा से मिले। उनका और उनके परिजनों का कुशलक्षेम पूछा और महिला मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी ली। इस बीच सीएम विष्णु देव साय और गीता मिश्रा ने मुलाकात की तस्वीर भी खिंचवाई। मंडल अध्यछ गीता मिश्रा ने नगरनार में महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और नगरनार की अन्य जरूरतों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुख्यमंत्री साय ने गीता मिश्रा को भरोसा दिलाया कि नगरनार अंचल की जरूरतों को पूरा करने और समस्याओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री और मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लगभग दस मिनट की इस भेंट ने गीता मिश्रा का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। भाजपा संगठन के प्रति गीता मिश्रा के कामकाज के तरीके से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले से ही परिचित हैं और प्रभावित भी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक किरण देव सिंह भी मंडल अध्यक्ष के संगठन के प्रति उल्लेखनीय कार्यों से काफी प्रभावित हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान गीता मिश्रा द्वारा की गई मेहनत को देख किरण देव सिंह अभिभूत हो उठे थे। किरण देव सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए गीता मिश्रा ने दिन रात एक कर दिया था। गीता मिश्रा के कर्म के मर्म को समझते हुए ही साय और देव उन्हें महत्व देते हैं।
बालोद गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल बालोद जिला में ध्वजा रोहन के पश्चात् भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे । वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णाकांत पावार जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंग व बालोद जिले के भाजपा प्रमुख पदाधिकारियों से आगामि लोकसभा चुनाव एवं विभिन्न क्रार्यक्रमों की चर्चा की । इस दौरान बैठक में भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने भी दल्लीराजहरा में बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही उपेक्षा के संबंध में बताया की विकास की कार्यों के प्रति प्रबंधन रूचि शून्य हो गई है । शिक्षा स्वास्थ एवं रोजगार के लिए कोई भी वायपक प्रयास नहीं की जा रही है । नये कार्यो में भी छत्तीसगढ के बाहर से आये हुये क्रर्मचारी रखा जा रहा है । एवं स्थानीय बेरोजगार युवकों पर अन्याय किया जा रहा है इस पर सांसद विजय बघेल द्वारा उच – अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही एवं भिलाई निवास आकर मुलाकात करने को कहा -इस अवसर पर भाजपा मडण्ल के महामंत्री महेन्द्र सिंग एवं मदन मायतीय व जिलामंत्री किसान मोर्चा के शंकर साहू उपस्थित थें।
दल्लीराजहरा पुलिस के द्वारा 12 नग गुम मोबाईल हेन्ड सेट को उनके वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द।
कुल 12 नग मोबाईल कीमती करीबन 1,50,000 रूपये।
वर्तमान में सायबर पोर्टल CEIR के माध्यम से दल्लीराजहरा पुलिस के द्वारा गुम मोबाईलो को खोजा जा रहा है।
साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना के संबंध दिया गया जानकारी ।
बालोद पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ० जितेन्द्र यादव, अति० पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक के मार्ग दर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील तिर्की के नेतृत्व में सायबर जागरूकता व सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कुल 12 नग गुम मोबाईल हेन्ड सेट को थाना दल्लीराजहरा के द्वारा प्राप्त आवेदन पर से पता तलाश दीगर राज्य, दीगर जिला से विभिन्न कम्पनी के हेन्ड सेट को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया, साथ ही उपस्थित आये लोगों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा तथा प्ले स्टोर पर लोन देने वाले फेक एप्प के माध्यम से हो रहे फ्रॉड के बारे लोगो को (साइबर मड़ई रथ) बालोद पुलिस द्वारा जागरूक अभियान के तहत ऑनलाईन एप्स के माध्यम से लोन प्ले स्टोर पर लोन देने के लिये कई फेक एप्प उपलब्ध है|
जिनके द्वारा कम ब्याज के लालच में प्रार्थी स्वयं एप्लीकेशन डाउनलोड कर एप्लीकेशन द्वारा मांगे गए एक्सेस जैसे कांटेक्ट, फोटो, मीडिया को Allow करने पर पूरी जानकारी कंपनी के पास गाड़ी रवाना करते हुए विडियो को आपके पास भेजकर आपको विश्वास में लेकर ठगी जा रहा है के बारे में जानकारी दी गयी । साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करे या लिंक www. cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज जैसी जानकारी साझा की गई। आनलाईन फाड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने के संबंध मे जानकारी दिया गया । जो गुम मोबाईल प्राप्त होने पर आवेदनकर्ता ने बालोद पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । गुम मोबाईल पता तलाश में आर० क्र0 894 सुरेन्द्र देशमुख एवं आर0 क्र0 98 गिरधर साहू का सराहनीय भूमिका रहा ।
रायपुर दिल्ली से आई स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग की बैठक ले रहे हैं। राज्य की 11 लोकसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों से चर्चा कर रहे हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी शामिल हैं। वर्तमान में पांच लोकसभा सीटों की चर्चा पूर्ण हो चुकी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही है और सभी लोगों से विचार विमर्श किया जा रहा है हमारे वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल हैं। यह पहली बैठक है। अभी तक पांच लोकसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न हो चुकी है। लंच के बाद छह लोकसभा सीटों के बारे में भी मंथन होगा।
यह पूछे जाने पर कि संभावित चेहरे कैसे रहेंगे, उन्होंने कहा कि चेहरा उसे ही रखा जाएगा, जिसकी क्षेत्र में पकड़ हो, नेताओं के साथ अच्छे संबंध हों, जनता जिसे मानती हो, क्षेत्र में एक अच्छा प्रभाव जिस व्यक्ति का होगा। उसे ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। खुद के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी जो तय करेगी उसके आधार पर ही मेरे चुनाव लड़ने और या नहीं लड़ने पर फैसला होगा। अगर मेरे से अच्छा कोई उम्मीदवार क्षेत्र में है तो उसका भी स्वागत है। वह भी अपना आवेदन दे सकता है। उसके नाम पर भी चर्चा होगी और यह यह पार्टी आला कमान पर निर्भर है। जो क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखता हो जिसकी अच्छी दखल हो उसे ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार आज मुख्यमंत्री साय गांव में रात बिताने की बात कर रहे हैं। किस मुंह से गांव में जाएंगे गांव के विषय में आज तक इन्होंने सोचा है आज तक तो गांव गए नहीं, अब रात बिताने वाले हैं। 3100 रू. में धान खरीदने का वादा इन्होंने किया था। क्या किसानों को इन्होंने 3100 रू. दिया है। राजीव गांधी नया योजना की एक किस्त बाकी है। क्या उसका पैसा किसानों को दिया है। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनको लेकर हमारे ग्रामीण भाई- बहन आज सोच में पड़ गए हैं कि कहीं भाजपा को चुनने का उनका निर्णय गलत तो नहीं रहा है? प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अधूरे में ही इन्होंने कर दी। क्या आस्था पर राजनीति करना उचित है? आज देश में महंगाई है बेरोजगारी है उसको लेकर मोदी सरकार चुप है। भाजपा आस्था से खिलवाड़ करते हुए चुनाव जीतने का सपना बुन रह रही है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास करेंगे।
बस्तर संभाग के दो कांग्रेस नेता आए हैं लपेटे में -अर्जुन झा- जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बहु चर्चित शराब घोटाले में बस्तर संभाग के भी दो कांग्रेस नेता लपेटे में आ गए हैं। मामले की एफआईआर में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कांकेर के पूर्व विधायक एवं आईएएस शिशुपाल सोरी आरोपी नामजद किए गए हैं।कोयला और शराब घोटाला मामलों की जांच कर रहे ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में दो पूर्व मंत्रियों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटायर्ड आईएएस और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद किसी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी की ओर से दर्ज कराई गई यह अब तक की सबसे बड़ी एफआईआर है।
एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज कराई गई एफआईआर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व कांग्रेस विधायक शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, बृहस्पत सिंह, यूडी मिंज, गुलाब कमरो के नाम शामिल हैं। एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी मित्र विजय भाटिया का नाम भी दर्ज है। भूपेश बघेल सरकार के दौरान कोयला ट्रांसपोर्टेशन में लेवी वसूलने और सिंडिकेट बनाकर शराब में अवैध उगाही के मामले की जांच ईडी कर रहा है। ईडी ने कोयला घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निखिल चंद्राकर जेल में बंद हैं। ईडी ने दावा किया है कि शराब घोटाले में 2,161 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है, जो 2019 में सूबे के वरिष्ठ नौकरशाहों, राजनेताओं, उनके सहयोगियों की मिलीभगत का परिणाम है।आरोप यह भी है कि शराब की बिक्री पर प्रदेश को मिलने वाली ड्यूटी की इस बड़ी लूट का हिस्सा राज्य में सरकार चला रहे नेताओं के पास भी जाता था। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट प्लेयर्स को अनुमति नहीं है और आठ सौ आउटलेट से ही शराब बेची जाती है। शराब की बिक्री पर प्रदेश को ड्यूटी मिलती है, लेकिन एक सिंडिकेट द्वारा किए गए फर्जीवाड़े से सरकार को मिलने वाले 2,161 करोड़ रुपये लूट लिए गए। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य में शराब का प्रबंधन और मॉनिटरिंग की जाती है। महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर ने प्रदेश के आठ सौ आउटलेट पर अपने लोगों को तैनात करवाकर इन लोगों की मदद से डुप्लीकेट होलोग्राम बनाया और उससे अवैध देशी और विदेशी शराब बेची गई। जांच एजेंसी के अनुसार अनवर ढेबर अपने लिए कमीशन का 15 प्रतिशत रखता था और बाकी रकम सत्तासीन राजनेताओं को चली जाती थी।
शराब घोटाले की चार्जशीट में ईडी ने बताया है कि एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के जरिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ। चार्जशीट में कहा गया है कि साल 2017 में अच्छी मंशा से आबकारी नीति में संशोधन कर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्प एलटीडी (सीएसएमसीएल) के जरिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के सरगना अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को सीएसएमसीएल का एमडी नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के जरिए भ्रष्टाचार किया गया। इस दौरान 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। ईडी ने अपनी चार्जशीट में तीन स्तर का घोटाला बताते हुए इसे तीन भागों में बांटा है। भाग ए में सीएसएमसीएल के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को अपने पसंद के डिस्टिलर की शराब को परमिट करना था, जो रिश्वत- कमीशन को लेकर सिंडिकेट का हिस्सा हो गए थे। देशी शराब के एक केस पर 75 रुपए कमीशन दिया जाना था, जिसे त्रिपाठी डिस्टिलरी और सप्लायर से कमीशन लेकर एक्सेलशीट तैयार करते, किससे कितना कमीशन आया, उसे अनवर ढेबर को दिया जाता था। भाग बी के तहत अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने देशी और अंग्रेजी शराब के ब्रांड होलोग्राम बनाकर बेहिसाब शराब सीएसएमसीएल की दुकानों में बेची, जिससे राज्य शासन को सीधे तौर पर राजस्व का नुकसान हुआ। भाग सी में डिस्टिलरी और ट्रांसपोर्टर से एनुअल कमीशन शामिल है। सिंडिकेट के जरिए सीएसएमसीएल की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थी, जिनमें केड़िया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। ईडी शराब घोटाले में 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के कारोबारी भाई अनवर ढेबर, सीएसएमसीएल के एमडी रहे अरुणपति त्रिपाठी, शराब कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरविंद सिंह को गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। लोअर कोर्ट में सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की हो चुकी है।
540 करोड़ का कोयला घोटाला
कोयला घोटाले की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में करीब 540 करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ है। इस पैसे का उपयोग राजनीतिक खर्च, बेनामी संपत्ति बनाने और अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए किया गया है। ईडी ने अपनी जांच में यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोल लेवी के लिए अधिकारियों, व्यापारियों और राजनेताओं का एक कार्टेल कोयला परिवहन के जरिए प्रति टन 25 रुपए की वसूली में शामिल था। प्रदेश में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध लेवी वसूली की जा रही थी। कोयला घोटाले में पहली चार्जशीट बीते 9 दिसंबर को दायर की गई थी। इसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, व्यवसायी सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और उनके रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को आरोपी नामजद किया गया था। ये सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।