City Media - Page 601 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 601

अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • आरोपियों के कब्जे से कुल 63 पौवा देशी प्लेन शराब एवं एक स्कूटी मोटर सायकल जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 10-11.01.2024 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध रूपये से शराब विक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द कार्यवाही किया गया जिसमें

01. आरोपिया नेमिन बाई साहू पति स्व. संतराम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 15 राजहरा आरोपिया के होटल में अधिक मात्रा मे शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया आरोपिया के कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरी में रखे 32 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एवं बिक्री रकम 2850 रूपये जुमला कीमती 5410 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

02. आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा पिता शंकर विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा को घटना स्थल आईटीआई राजहरा के पास अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के थैला में रखे 31 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमती 2480 रूपये एवं बिना नम्बर की स्कूटी मोटर सायकल कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 22,480 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  •  ठगी के आरोपी ने प्रार्थी से ईलाज के नाम पर सबंध बनाकर करता था ठगी।
  •  02 प्रार्थीयों से 10,00,000 रू. लेकर किया ठगी।
  •  झुठा रौब दिखाकर करता था ठगी।

बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमरूवा के प्रार्थी नंदगोपाल देवागंन पिता हीरालाल देवागंन उम्र 49 साल ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.12.22 को पवार सिंह कोमरा व उसकी पत्नी रेखा बाई कोमरा साकिन नेहरू नगर भानुप्रतापुर जिला कांकेर के द्वारा प्रार्थी की पुत्री काजल देवागंन को करहीभदर विधुत विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से कुल 7,00,000 रू लेकर धोखाधडी करने से आरोपीगण के विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 420, 34 भादवि कायम कर आरोपी की पता साजी में लिया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण 02ः- प्रार्थी भोमराज साहू पिता स्व.मुरहा राम साहू उम्र 53 साल साकिन परसाही थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.10.22 को परवार सिंह कोमरा एवं इसकी पत्नी रेखा बाई कोमरा के द्वारा प्रार्थी के पुत्र टोमेन्द्र को जनसंपर्क विभाग (मंत्रालय रायपुर) में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से कुल 3,00,000 रू लेकर धोखाधडी करने से आरोपी के विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 420 भादवि कायम कर आरोपी की पतासाजी में लिया गया है।

क्षेत्र में हो रहे ठगी को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी, व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा सउनि धरम भुआर्य के हमराह एक विशेष टीम बनाकर ठगी के आरोपी के पतासाजी में लिया गया पता साजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी अपना मुल पता ग्राम काटागांव थाना कोरर जिला कांकेर में ना रहकर अपनी पत्नी बच्चे के साथ किराये के मकान में ग्राम कन्हारगांव थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में रह रहे है जहॉ पर विषेष टीम के द्वारा दबिष देकर आरोपी परवार सिंह कोमरा व इनके पत्नी रेखासिंह कोमरा पकड़ने में सफलता हासिल की, आरोपी के द्वारा पुछताछ में लाखों की ठगी करना स्वीकार करने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना बालोद से निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. भगवान सिंह धुव्र, आरक्षक भोपसिंह साहू, भूपेष कुमार सिन्हा, महिला आरक्षक नमिता यादव का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।

आरोपी का पूर्ण नाम पताः-
01.परवार सिंह कोमरा पिता शेरसिंह कोमरा उम्र 31 साल, 02.रेखासिंह कोमरा पति परवार सिंह कोमरा उम्र 32 साल ग्राम ग्राम काटागांव थाना कोरर जिला कांकेर हॉलपता ग्राम कन्हारगांव थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर।

स्व. असीम राय की सनसनी खेज हत्याकाण्ड का पर्दाफाश

0
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
  • अभी तक 11 आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 07.01.2024 को पखांजूर में स्व. असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस पर थाना पखांजूर में अपराध क्र. 04/2024 धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। संवेदनशील मर्डर केस होने के कारण में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर  बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल के निर्देशन में एस.आई.टी. का गठन किया गया था। एस.आई.टी. द्वारा आरोपियों की पहचान हेतु पूरे पखांजूर शहर का सी.सी.टी.व्ही. का एवं मोबाईल कॉल डिटेल्स का अवलोकन किया तथा सैकड़ों गवाहों एवं संदेहियों से पूछताछ की जिससे हत्या के पूरे मामले में इस प्रकार के तथ्य सामने आये हैं।

नगर पंचायत पखांजूर अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल एवं जितेन्द्र बैरागी को असीम राय से व्यक्तिगत दुश्मनी थी। बप्पा गांगुली का अध्यक्ष पद जा सकता था। विकास पाल का अवैध लॉज टूट सकता था और जितेन्द्र का उसके गांव में व्यक्तिगत दुश्मनी था, तीनों ने मिलकर राय को मौत के घाट उतारने का प्लॉन किया, जिसमें बप्पा गांगुली और विकास पाल ने पैसों का एवं प्लानिंग की जिम्मेदारी लिया एवं जितेन्द्र बैरागी को रेकी का काम दिया। जितेन्द्र बैरागी ने अपने साथी तपन मंडल, सुमीत मांझी के साथ मिलकर रेकी किया एवं शार्प शूटर के लिये सुरजीत और रीपन से सम्पर्क किया दोनों ने इस काम के लिये सहमति दी और अपने साथी जयंत, नीलरतन एवं विकास तालुकदार को काम सौंपा। बप्पा गांगुली और विकास पाल ने सोमेन्द्र मंडल के माध्यम से पैसा करीब 07 लाख रुपये नीलरतन को भेजा जिसने उक्त पैसों से करीब 01 लाख रुपये का कट्टा खरीदा तथा बाकी रकम आरोपियों में बांटा गया। जिसके बाद विकास तालुकदार ने अपने साथी गोपी दास के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। गोपी दास बाईक चला रहा था एवं विकास तालुकदार ने मृतक को बाईक के पीछे बैठकर 7.65 एम.एम. पिस्टल से गोली मारा।

प्रकरण में बारा 302, 34, 120 (बी) भादवि एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विवेचना की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हत्या की प्लानिंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं इसलिये आपराधिक षड्यंत्र के प्रत्येक पहलू की बारिकी से छानबीन और विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

01. बप्पा गांगुली पिता स्व. आशुतोष गांगुली उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 पखांजूर।

02. विकास पाल पिता स्व. विजय पाल उम्र 50 वर्ष निवासी पीळी 31 हरिहरपुर, पखांजूर ।

03. सोमेन्द्र कुमार मंडल पिता स्व. श्यामल मंडल उम्र 33 वर्ष नयाबाजार पखांजूर।

04. नीलरतन मंडल पिता ठाकुर दास मंडल उम्र 34 वर्ष पी.व्ही. 125 बैकुण्ठपुर।

05. जयंत विश्वास पिता जगदीश विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन पी.व्ही. 17 रविन्द्रनगर

06. रीपन सदियाल पिता स्व. रमेश सदियाल उम्र 42 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर।

07. सुरजीत बाला पिता शिवचरण बाला उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

08. सुमीत मांझी पिता स्व. अनिल मांझी उम्र 32 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर।

09. तपन मंडल पिता निरापद मंडल उम्र 46 वर्ष साकिन पी.व्ही. 36 चांदीपुर।

10. जितेन्द्र बैरागी पिता दिनबंधु बैरागी उम्र 37 वर्ष साकिन पी.व्ही. 28 चांदीपुर। 11. गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास उम्र 31 वर्ष निवासी पी.व्ही. 121 |

फरार आरोपी :-

01. विकास तालुकदार पिता विश्वनाथ तालुकदार साकिन पी.व्ही. 82 थाना बाद।

जप्त सामाग्री :-

घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर बाईक, रकम 3,50,000 रुपये नगद ।

कुसुमकसा के जैन भवन और बाबा जोगी राव पर हुवा बोर खनन 

0

कुसुमकसा के जैन भवन में बोर खनन का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया कुसुमकसा के जैन भवन जो की ग्रामवासियों के सभी के सुख और दुख में काम आने वाला भवन है पर यहां पर पानी की समस्या थी जिससे सामाजिक आयोजन करने में दिक्कत होता था जैन समाज के लोग जनपद सदस्य संजय बैंस से आग्रह किए की हमारे समाज में एक बोर पंप की आवश्यकता है बोर पंप की स्थापना से जैन समाज के साथ सभी सामाजिक आयोजनों का लाभ मिलेगा जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की जैन समाज की मांग वाजिब है मैं स्वयं इस भवन के कार्यक्रमों में आता जाता रहता हु मै स्वयं इस समस्या को समझता हु इससे अच्छा भवन हमारे गांव में नही है इस भवन की खूबसूरती और ग्रामीण जन के साथ जैन समाज के लिए बोर खनन के लिए मैं अपने जनपद निधि से एक लाख साठ हजार रुपए स्वीकृत कर आज हम बोर खनन की भूमिपूजन किया हु सरपंच शिव राम सिंदरामे ने कहा की वास्तव में जैन भवन में पानी की समस्या थीं।

। जिसे हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस ने पूरा किया जैन समाज के संरक्षक प्रकाश चंद कुचेरिया जी ने कहा की जैन समाज अपने आप में सक्षम समाज है पर समाज ने एक आग्रह हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस जी से किया और हमारी बातों का मान रखते हुए आज हमारे जनपद सदस्य जी ने बोर खनन कर गांव के साथ समाज का मान बड़ाए मैं पूरे समाज की तरफ से आभार मानता हु जैन समाज के अधक्ष्य श्री देवराज जैन जी ने कहा की आज बोर कार्य होने से पूरे समाज में हर्ष व्यापात है आज आजादी के बाद पहला अवसर है की कोई जनप्रतिनिधि हमारे समाज के बारे में सोचा हमारे जनपद सदस्य हर विषय पर सक्रिय रहते है जिसका परिणाम हमे आज विकास की धारा पूरे गांव में जनपद सदस्य संजय बैंस जी कर रहे है वही क्षेत्र के आस्था के केंद्र बाबा जोगी राव पर भी बोर खनन का भूमिपूजन हुवा आस पास के गांव वाले बाबा जोगी राव के जंगल में पूजा करने जाते है पर जंगल में पानी की समस्या वहा भी बना रहता था जिसे जनपद सदस्य यश राणा ने अपने निधि से बोर खनन की राशि स्वीकृत कर समस्या को दूर करने का प्रयास किया भूमिपूजन के अवसर पर मनीष जैन दिनेश जैन संतोष जैन मयंक जैन विक्की जैन आशीष जैन किशोर बाफना जी उपस्थित रहे

मोदी सरकार ने देश को तबाह कर डाला : सचिन पायलट

0
  •  प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डॉ. महंत की पत्रवार्ता
    रायपुर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में गंभीर अन्याय कर जनता, लोकतंत्र और संविधान को गंभीर चोट पहुंचाई है। बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों और भविष्य को चकनाचूर कर दिया है। कमरतोड़ महंगाई ने गरीबों और मध्यम वर्ग जीना दूभर कर दिया है। आय असमानता चरम पर है। चंद धनकुबेर व्यवस्था पर शासन कर रहे हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ भेदभाव व अत्याचार किया जा रहा है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं।

पायलट ने कहा कि अपराधियों का महिमा मंडन किया जाता है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधीन कर लिया गया है। चुनी हुई सरकारों को अवैध रूप से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल हो रहा है। पूरे विपक्ष को निलंबित कर कानून बनाए जाते हैं। चीन की घुसपैठ को क्लीन चिट देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला गया है। जुमलों, पीआर स्टंट, इवेंट के शोरगुल से नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन को नष्ट कर दिया गया है। 10 वर्षों में मोदी सरकार के अन्याय ने लोगों को भारी कष्ट सहने पर मजबूर कर दिया है। बेरोजगारों की संख्या तीन गुना हो गई है।2012 में 1 करोड़ बेरोजगार थे। अब यह आंकड़ा से 4 करोड़ तक पहुंच गया है। तीन में से एक ग्रेजुएट नौकरी की तलाश में है, लेकिन नहीं मिल रही है।

महंगाई ने तोड़ डाली कमर
महंगाई की मार से बचत नष्ट हो गई है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, आटा, दाल, चावल, खाद्यतेल, दूध सब कुछ महंगा हो गया है।आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगाया गया। घरेलू मोदी सरकार के 3 काले कानूनों ने किसानों को एक साल तक धरने पर बैठने मजबूर किया। देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या कर लेता है। एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के खिलाफ भेदभाव हो रहा है। 2013 के बाद से दलितों के खिलाफ अपराध में 46.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आदिवासियों के खिलाफ अपराध में 48.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मोदी सरकार जाति जनगणना से भाग रही है। एनसीआरबी से पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अब सबसे अधिक है, 2022 में हर घंटे 51 एफआईआर दर्ज की गईं।
भाजपा बलात्कारियों को रिहा करती है। बृजभूषण शरण सिंह, कुलदीप सेंगर आदि आरोपियों और अपराधियों को बचती है।

अडानी के लिए 32 हजार करोड़ का घोटाला
कोविड-19 के दौरान अनियोजित लॉकडाउन में 4 करोड़ गरीब प्रवासियों को पैदल चलना पड़ा। शवों को गंगा में तैरते हुए छोड़ दिया गया। कोरोना से 47 लाख लोग मारे गए, जो सरकारी आंकड़ों से दस गुना अधिक है। विश्व में 3 में से 1 भारत में मारा गया। अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 2014 से गिर रही है और 2022 में 13 प्रतिशत के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई है। चीन से आयातित पुर्जे असेंबल कर मोबाईल फोन के मेक इन इंडिया का दावा कर रहे हैं। गलत जीएसटी और नोटबंदी से एमएसएमई पर ऊंची लागत का बोझ पड़ा है। पीएम मोदी ने बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर एकाधिकार सौंपकर, उसे बिजली के लिए उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क लेने और सेबी की नजर में अपने स्टॉक की कीमतें बढ़ाने के लिए इस चुराए गए पैसे का उपयोग करने की अनुमति देकर अडानी को भारत की लूट में मदद की है, जो कम से कम 32,000 करोड़ रुपए का घोटाला है। भारत में सबसे अमीर एक प्रतिशत के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। जबकि आधी आबादी के पास केवल 3 प्रतिशत संपत्ति है।

चीन ने हथियाई 2000 किमी जमीन
पीएम मोदी ने 19 जून 2020 को अपने बयान में न कोई हमारी सीमा में घुसा है का बयान देकर चीन को क्लीन चिट दे दी। यह हमारे सैनिकों का अपमान है। 2,000 वर्ग किमी के नए भारतीय क्षेत्र पर चीनी नियंत्रण हो गया है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने खुलासा किया कि अग्निपथ योजना को प्रधान मंत्री द्वारा सशस्त्र बलों पर थोपा गया है, जिसने हमारी सुरक्षा को कमजोर कर दिया है। कश्मीर में हमारे सैनिकों पर आतंकवादी हमले बढ़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर में विपक्ष के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें तब गिर गईं, जब भाजपा ने विधायकों को पाला बदलने हेतु विवश करते हुए धनबल और ईडी और सीबीआई का सहारा लिया। 2014 के बाद से ईडी और सीबीआई की 95 प्रतिशत जांच विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई है। चुनाव आयोग को दंतहीन बना दिया गया है। विवादास्पद कानूनों को बदलने के लिए संसद से जबरन 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया
मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि भारत के लोग वास्तविकता देखे। लेकिन भारत को अब अहसास हो गया है कि वह हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से आने वाले चुनावों में एकसाथ मिलकर शक्तिशाली तरीके से अपनी आवाज उठाएगा। पत्रवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़, मीडिया प्रभारी राधिका खेरा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

पायलट सचिन और को – पायलट दीपक की कमान तले कांग्रेसी प्लेन ने भरी उड़ान

0
  •  आते ही मोर्चा सम्हाल लिया छग प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने
  •  पायलट और पीसीसी चीफ बैज में गजब की ट्यूनिंग
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बीच गजब की ट्यूनिंग देखने को मिल रही है। छग में कदम रखते ही पायलट ने राज्य में कांग्रेस की ‘प्लेन’ को नई उड़ान देना शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज भी को -पायलट की भूमिका बखूबी निभाते दिख रहे हैं। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच ऐसी ही जुगलबंदी बनी रही, तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कांग्रेस का सुपर डूपर परफॉरमेंस देखने को मिल सकता है।
    सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद 11 जनवरी को पहली बार रायपुर आए। रायपुर के हवाई अड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें रिसीव किया। पीसीसी दफ्तर में सचिन पायलट का स्वागत दीपक बैज के साथ ही डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश महामंत्री प्रभारी मलकीत सिंह गैदू, सुशील आनंद शुक्ला व अन्य नेताओं ने किया। श्री पायलट ने आते ही मोर्चा सम्हाल लिया। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की विस्तारित बैठक प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में हुई। बैठक में पार्टी के लोगों की भारी उपस्थिति दर्शा रही थी कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी कार्यकर्ता जरा भी निराश नहीं हुए हैं। अब वे सचिन पायलट और दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस को और भी मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। पायलट और बैज युवा हैं। इनकी जोड़ी कांग्रेस के लिए मुफीद होगी।

आगे देखकर चलें : पायलट
एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि मुझे एक नई जिम्मेदारी दी गई है। हम चुनाव नही जीत पाए। हार- जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। यहां कांग्रेस सरकार ने बहुत अच्छा काम किया था, जीवन और राजनीति में पीछे नहीं आगे देखना होगा। आप लोगों की मदद करने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में सबको मिलकर काम करना है। देश के विपक्ष का एकजुटता का प्रयास हुआ है इंडिया एलायंस के बीच जल्द सीटों का बंटवारा होगा। कई क्षेत्रीय पार्टी जो मजबूत है वहां वह चुनाव लड़ेंगी। कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला होगा। सब मिलकर चुनाव लडेंगे तो ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटें बहुत महत्वपूर्ण हैं।
कांग्रेस एक परिवार की तरह है। सभी को अपना दायित्व निभाना है। आने वाले लोकसभा, नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव में जीत हासिल करना है। आप दृढ़ संकल्प रहेंगे तो परिणाम बहुत बेहतर आ सकते हैं। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के जज्बे को सलाम है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत है। हम सब मिलकर राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाएंगे। हमे अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं जनता को केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में बताएंगे। केंद्र सरकार चंद उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र में जब कांग्रेस की मनमोहन की सरकार थी तब 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए थे। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार सारे अधिकार कांग्रेस की सरकार ने दिए। इस सरकार ने सिर्फ अखबार, इस्तिहार, व्हाट्सएप, होर्डिंग, चमक- दमक, लोगों को गुमराह करने का काम किया है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। आज हर वर्ग परेशान है, युवाओं का भविष्य अंधकार में है। देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। आज हमारी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने की है। आज से 4 साल 11 माह बाद छ्ग में सरकार बनानी है इस दिशा में काम करने की जरूरत है। सबको साथ लेकर काम करना है। 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है। रूट पर ब्लॉक जिले से कार्यकर्ता आएं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाब बनाएंगे। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की भागीदारी रहती है। कार्यकर्ता लोगों तक जाएं, कांग्रेस की विचारधारा से सहमत लोगों से मिलें। डोनेट फॉर देश के लिए जिलेवार प्रभारी बनाएंगे। संगठन और मजबूत बनाया जाएगा।

हम मजबूत होकर उभरेंगे : बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में सभी वर्ग के लिए काम किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके चुनाव लड़ा और विधानसभा चुनाव में 35 सीटें जीतकर आए। अप्रैल में पूरा देश में लोकसभा चुनाव होने वाला है। नए सिरे से कांग्रेस को मजबूत करना है। नए सिरे से काम करेंगे, मजबूती से काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में 7 से अधिक सीटे जीत कर आएंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हो रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी और न्याय यात्रा को सफल बनाएंगे। इस यात्रा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। एआईसीसी के कार्यक्रम डोनेट फॉर देश में योगदान देकर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। एक सप्ताह तक डोनेट फॉर देश के लिए काम करना है, जिला, ब्लॉक, बूथ स्तर के पदाधिकारी 10 लोगों को डोनेट फॉर देश से जोड़ेंगे। एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ से एआईसीसी को मदद करना है। जिस तरह से आज प्रभारी सचिन पायलट का स्वागत किया गया, उससे सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसी उत्साह के साथ हम सब मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही देश फॉर न्याय यात्रा के लिये भी डोनेट करना है।

पायलट हैं अनुभवी नेता : महंत
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद जो युवा सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया। सचिन पायलट ने दिल्ली के साथ ही अमेरिका में शिक्षा ग्रहण की है। देश विदेश की जानकारी उन्हें है। सचिन पायलट विधायक, सांसद, केंद्र में मंत्री रहे। इनके पिता राजेश पायलट केंद्र में मंत्री रहे, सांसद रहे। इनके पिता के साथ काम करने का मौका मिला। जिस तरह इनके पिता ने राजीव गांधी का साथ निभया। उनके दादा ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की उनको नमन करते है। कांग्रेस शासन से पहले भाजपा का शासन था। किसान, नौजवान, महिला हर वर्ग परेशान था। भूपेश बघेल ने अध्यक्ष और टीएस सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम किया। इनकी जोड़ी जय-वीरू की रही। हम सबने मिलकर खूब काम किया और कांग्रेस की सरकार बनी। युवा प्रभारी होने से छत्तीसगढ़ में नया उत्साह भर रहा है। युवा साथी बेहतर ढंग से जुड़ेंगे। कांग्रेस परिवार एक है हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम लाएंगे।

इनकी रही उपस्थिति
बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आभार प्रदर्शन फूलोदेवी नेताम ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, रवींद्र चौबे, अमितेश शुक्ल, अनिला भेंड़िया, मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, ज्योत्सना महंत, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, प्रेमसाय सिंंह टेकाम, राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, सुशील आनंद शुक्ला, सुशील मौर्य, बलराम मौर्य, गुरमुख सिंह होरा, जतिन जायसवाल, गंगा पोटाई, दिनेश यदु, अवधेश गौतम व अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय फरवरी में जाएंगे पाटेश्वर धाम

0

डौण्डी लोहारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फरवरी माह में पाटेश्वर धाम जामड़ी पहुंचने वाले हैं। वे वहां माघी पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। जामडी पाटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत रामबालक दास ने छाया विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित उनके निवास में मुलाकात की। संत रामबालक दास ने मुख्यमंत्री साय से आगामी 24 फरवरी को जामड़ी पाटेश्वर धाम में आयोजित माघी पूर्णिमा उत्सव में उपस्थिति के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने निमत्रंण स्वीकार कर धाम में पहुंचने के लिए सहमति दे दी है। यह जानकारी प्रदान करने के पल। बालोद जिला भाजपा के मंत्री जयेश ठाकुर ने दी।

चित्रकोट में वसूली के लिए बंधक बना लिया गया स्टेट हाईवे को

0
  •  प्रतिदिन हो रही है ढाई लाख रू. तक की बेजा वसूली
  •  सरपंच से लेकर जनपद सीईओ तक जाता है हिस्सा
    -अर्जुन झा-
    लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल में सैलानियों से सरेआम लूट की जा रही है। पार्किंग के नाम पर बेजा वसूली के लिए स्टेट हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया है। वसूली जा रही रकम का रत्तीभर हिस्सा भी इस पर्यटन स्थल के विकास और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर खर्च नहीं किया जा रहा है। गांव के युवक, सरपंच और जनपद पंचायत के सीईओ तक वसूली की रकम का तयशुदा हिस्सा पहुंच रहा है।
    बस्तर देसी – विदेशी पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। बस्तर में अनगिनत सैरगाह हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय और पर्यटकों का सबसे पसंदीदा है लोहंडीगुड़ा जनपद में स्थित चित्रकोट का वाटरफॉल। इंद्रावती नदी की जल धाराएं काफी ऊंचाई पर स्थित चट्टानों से कई भागों में बंटकर नीचे धरती पर गिरती हैं और विहंगम दृश्य पैदा करती हैं। इस जलप्रपात का दीदार करने हजारों पर्यटक रोजाना चित्रकोट पहुंचते हैं। विभिन्न वाहनों से पहुंचने वाले पर्यटकों से उनकी कार, बस व दीगर वाहनों की पार्किंग के नाम पर 50 रू. से लेकर 100 रू. तक का शुल्क वसूला जाता है। चित्रकोट में पार्किंग शुल्क वसूली का जिम्मा वहां के युवकों के समूह सम्हाल रहा है। ग्रुप में 25 युवक शामिल हैं, जो शुल्क वसूली और वाहनों की पार्किंग का काम देखते हैं। इन युवकों ने एक संगठन बना रखा है। इस संगठन के अध्यक्ष कश्यप के मुताबिक प्रतिदिन पार्किंग शुल्क के रूप में औसतन ढाई लाख रुपए तक की आवक होती है। रविवार व अन्य छुट्टी वाले दिनों में तथा सीजन में यह रकम चार से पांच लाख रुपए तक पहुंच जाती है।

    बंधा हुआ है सबका कमीशन
    पार्किंग शुल्क वसूली में लगे युवकों के मुखिया ने स्वीकार किया है कि आम दिनों में वाहन पार्किंग शुल्क के रुपए में ढाई लाख से लेकर 2 लाख 70 हजार रुपए तक मिल जाते हैं। वहीं सीजन में चार, साढ़े चार लाख रुपए तक की वसूली होती है। बीते रविवार को चार लाख रुपए मिले थे। मुखिया कश्यप ने कबूल किया है कि पार्किंग शुल्क से प्राप्त होने वाली राशि का पचास प्रतिशत हिस्सा उनका संगठन रखता है, ग्राम पंचायत को दस प्रतिशत राशि और जनपद सीईओ को पांच प्रतिशत तथा सुरक्षा में लगी महिलाओं को को भी तयशुदा रकम दी जाती है। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही जनपद सीईओ को 1. 20 लाख का चेक दिया गया था। संगठन को मिलने वाली पचास प्रतिशत रकम को संगठन से जुड़े सभी 25 युवक आपस में बांट लेते हैं। मतलब साफ है कि इतनी मोटी रकम का एक फीसदी हिस्सा भी चित्रकोट पर्यटन स्थल के विकास और पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने पर खर्च नहीं किया जा रहा है। पार्किंग स्थल का न सीमेंटीकरण कराया गया है, न ही वहां टाइल्स लगाई गई है और न शेड बनवाया गया है।बारिश के मौसम में कीचड़ से भरी जमीन पर वाहनों को खड़ा करना पड़ता है।

    सड़क की सुध नहीं विभाग को
    चित्रकोट वाटरफॉल तक पर्यटकों की पहुंच को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वाटर फॉल के करीब तक स्टेट हाईवे का निर्माण कराया है। पार्किंग शुल्क वसूलने वाले लोगों ने करोड़ों की लागत से बनी इस अच्छी खासी सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। हाईवे के बिचोंबीच करीब दो फीट ऊंची और पांच मीटर लंबी सीमेंट कांक्रिट की दीवार खड़ी कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि पर्यटक अपने वाहनों को दूसरी जगह खड़े न कर सकें। करोड़ों की लागत से निर्मित और बंधक बन चुकी इस सड़क की उपयोगिता खत्म कर दी गई है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। अपनी बंधक बनी सड़क को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नतीजतन पर्यटकों को इस सड़क का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि सड़क का निर्माण पर्यटकों की सुविधा के लिए ही कराया गया है।

जिला स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा के समापन में पंहुचे मंत्री केदार कश्यप

0

बकावंड सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति का जिला स्तरीय खेलकूद एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक बकावंड ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर जैतगिरी में किया गया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप थे। अतिथि प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ. सुभाउ कश्यप, हेमंत पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, स्नेहलता वैश्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, मोहन जोशी, पुरूषोत्तम जोशी, मंडल महामंत्री दामोधर बघेल, सत्येन्द्र सिंह वैश्य,महेंद्र भोयर, खगेश्वर कर्मा व बंसत सिंह चंदेल थे। 400 छात्र छात्राओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और डांस भी दिखाया। विभिन्न स्थानों के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।तोकापाल, शांतिनगर, जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, सोनारपाल, बस्तर, दरभा, केसरपाल, सालेमेटा, नगरनार, आड़ावाल, भानपुरी, जैबेल, करपावंड, तुरपुरा, बनियागांव, जैतगिरी आदि स्कूलों ने भाग लिया।

धर्मांतरण रोकने समाज को भी करनी होगी पहल : केदार कश्यप

0
  • जनजातीय समाज की सद्भावना यात्रा पहुंची राजुर
  • लोहंडीगुड़ा, तोकापाल के गांवों में ग्रामीणों ने किया स्वागत, हुई जनसभाएं

लोहंडीगुड़ा धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण और आदिम संस्कृति व पूजा पद्धति के संरक्षण के प्रति जनजातीय वर्ग के लोगों को एकजुट करने गुरुवार को नारायणपुर के मावली मंदिर से निकली सामाजिक सद्भावना यात्रा तीसरे दिन लोहंडीगुड़ा विकासखंड के पारापुर से होकर रवाना हुई। पारापुर से यात्रा कुतर, कस्तूरपाल, यात्रा मिचनार, अलनार, पराकोट, तोकापाल, राजुर होती हुई दंतेवाड़ा के लिए आगे बढ़ी। तोकापाल के ग्राम राजुर पहुंची यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। वहां जनसभा का भी आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक भोजराज नाग ने कहा कि जनजातीय समाज को विघटनकारी तत्वों की नजर लग गई है। आएदिन गांव -गांव में जनजातियों के बीच आपसी मतभेद बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार अंधाधुंध धर्मांतरण है। जिसको रोकने के लिए सरकार से कानून बनाने की मांग करेंगे। यात्रा में उपस्थित रूपसाय सलाम ने कहा कि समाज और संस्कृति को बचाए रखना सभी जनजातीय समाजों के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हमारी देवगुड़ी और संस्कृति की रक्षा करने सभी को आगे आना होगा। पदयात्रा का उद्देश्य समाज के विघटनकारी तत्वों का पर्दाफाश करना और समाज को जगाना है। हम अभी नहीं जागे, तो फिर हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराएं लुप्त हो जाएंगी और हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा। सभा को मंत्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा सरकार अपने स्तर पर धर्मांतरण रोकने के लिए ठोस कार्य करेगी, लेकिन इसके लिए समाज के जागरूक और प्रबुद्ध नागरिकों के भी आगे आने की जरूरत है। हमारी संस्कृति के संरक्षक मांझी, मुखिया, गायता, सिरहा, गुनिया हैं। जिन्होंने आज तक पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे आस्था केंद्रों को संरक्षित रखा है। आज उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इस अवसर पर चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, महेश कश्यप, तुलुराम राम कशयप, मंगतू राम, रैतूराम समेत सामाजिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग मोजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS